29 C
Mumbai
Friday, September 4, 2026
Home Blog Page 415

ट्रिपल तलाक बिल को लेकर ओवैसी ने पीएम मोदी से पूछा ये बड़ा सवाल

मुंबई ।। लोकसभा में ट्रिपल तलाक बिल पेश होने पर विरोध शुरू हो गया है। हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने इसे संविधान विरोधी बताया है। ओवैसी ने कहा कि विधेयक मूल अधिकारों के खिलाफ है। यह मुस्लिम महिलाओं के हितों की अनदेखी करने वाला है।

लोकसभा में बिल पेश करने का विरोध करते हुए ओवैसी ने मोदी सरकार को कटघरे में खड़ा करने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि सबरीमाला मुद्दे पर सरकार ने ऐसा रूख कायम नहीं किया था।

ओवैसी ने कहा कि तीन तलाक विधेयक में मुस्लिम आदमी को तीन साल सजा देने की वकालत की गई है। यह अनुच्छेद 14 और अनुच्छेद 15 का उल्लंघन है। क्योंकि ऐसी ही स्थितियों में हिंदुओं के लिए एक साल की सजा दी जाती है।

बिल का विरोध करते हुए एआईएमआईएम सांसद ओवैसी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने फैसला दिया है कि एक बार में तीन तलाक कहने पर शादी नहीं टूटेगी। लेकिन बिल के मुताबिक वह जेल जाएगा और तीन साल तक जेल में रहना पड़ेगा। इस बीच उसकी पत्नी को गुजारा भत्ता कौन देगा।

फेफड़ों को तंदुरुस्त रखने के लिए बहुत जरुरी है ये योगासन, अभी जानें…

हेल्थ डेस्क। फेफड़ों को तंदरुस्त रखने के लिए योग करना बहुत जरुरी है। योगासन करने से छाती की मांसपेशियां मजबूत होती हैं और फेफड़ों के काम करने की कार्यक्षमता बढ़ती है। जिससे आप बेहतर तरीके से ऑक्सीजन ले सकते हैं।

आज हम आपको बतातें हैं कुछ आसनों के बारे में जिन्हें करके आप अपने फेफड़ों को स्वस्थ बनाकर रख सकते हैं। आसनों के बारे में जानकारी होने के साथ-साथ उन्हें करने का सही तरीका भी आना चाहिए।

फेफड़ों को तंदुरुस्त रखने के लिए बहुत जरुरी ये योगासन

गोमुख आसन

– इस आसन को करने के लिए सबसे पहले जमीन पर चौकड़ी मारकर बैठ जाएं। अपने कंधो और पीठ को बिल्कुल सीधा रखें।
– अपने एक पैर को दूसरे पैर पर रखें और ध्यान रहे की ऐसा करने के दौरान आपकी एक जांघ दूसरी के ऊपर हो।
– इसके बाद बाएं हाथ को उठाएं और इसको कोहनी से मोड़ें और पीछे की ओर कंधों से नीचे ले जाएं।-उसके बाद दाहिनी बाजू को उठाएं, कोहनी से मोड़ें और ऊपर की ओर ले जाकर पीछे पीठ पर ले जाएं।
– दोनों हाथों की उंगुलियों को पीठ के पीछे इस तरह से रखें कि एक दूसरे को आपस में जकड़ लें।
– अब सिर को कोहनी पर टिकाकर पीछे की ओर धकेलने का प्रयास करें। जहां तक हो सके आगे देखने की कोशिश करें।
– पांवों और हाथों की स्थिति बदलते हुए इसे दोहराएं, इस तरह से एक चक्र पूरा हो चुका है।
– इस क्रिया को करते हुए सांस लें और छोडें और इस क्रिया को 4 से 5 बार दोहराएं।

त्रिकोणासन

-अपने पैरों को चौड़ा करके बिल्कुल सीधे खड़े हो जाएं।
-दोनों पैरों के बीच कम से कम दो या तीन फीट का अंतर रखें।
-अपनी रीढ़ की हड्डी को एकदम सीधा रखकर खड़े रहें। इसके बाद अपनी भुजाओं को फर्श के समान लाएं और अपनी हथेली को नीचे की ओर ले जाते हुए सांस लें।
-अब धीरे- धीरे सांस छोड़ते हुए शरीर को बाईं ओर मोड़ें।
-आपका दाहिना हाथ बिल्कुल सीधा होना चाहिए। अब अपने सिर को घुमाएं और दाहिने हाथ की उंगली की नोक को देखें।
-इस मुद्रा को पांच से सात बार दोहराएं और फिर गहरी सांस लेते हुए हाथों को बिल्कुल सीधे कर दें। -अब फिर से एकदम सीधे खड़े हो जाएं। अब कम से कम पांच से दस बार गहरी सांस लें।
-सांस छोड़ दें और अपने कूल्हे को दाहिनी ओर झुकाएं ।
-दस सेकंड के लिए इसी मुद्रा में रहें।
-उसके बाद हाथों को सीधा रख अपने स्थान पर खड़े हो जाएं और सांस को अंदर खींचे।
-अगर आप दोनों तरफ से यह आसन करते हैं तो इसे त्रिकोणासन का एक राउंड कहा जाता है।
-जब हम इस आसन को छह राउंड तक करते हैं तो इसे त्रिकोणासाना कहा जाता है।

नौकासन

-बसे पहले आप पीठ के बल लेट जाए।
-आपके हाथ जांघ के बगल में होने चाहिए।
-अपने शरीर को ढीला छोड़े और सांस पर ध्यान दें।
-धीरे धीरे सांस लें और छोड़े, इस अवस्था में खुद को टिका कर रखें।
-जब अपने शरीर को नीचें लाना हो तो लंबी गहरी सांस छोड़ते हुए लाना हैं।
-इसे विधि को 3 से 4 बार दोहराएं।

अनुलोम-विलोम

-जमीन पर पदमासन की मुद्रा में आंखे बंद करके बैठ जाएं।
-अब दाहिने पैर के पंजे को बाएं पैर की जांघ पर रखें।
-अब दाहिने नाक को दाहिने हाथ के अंगूठे से बंद करें और बाएं नाक से धीरे-धीरे गहरी सांस लें।
-उसके बाद दाहिने नाक पर रखे दाएं अंगूठे को हटा लें और सांस छोड़ें।
-सांस छोड़ते समय आपकी मध्य उंगली बाएं नाक के पास हो।
-अब दाएं नाक से सांस लें और सांस छोड़ते समय दाएं अंगूठे को नाक के पास से हटा लें।
-इस क्रिया को 5 मिनट तक दोहराएं।
-इसे सुबह के समय ताजी हवा में बैठकर करें।

योग के साथ-साथ एक बात का जरुर ध्यान रखें कि फेफड़ों को नुकसान पहुचाने वाली किसी चीज का सेवन न करें। जैसे कि धूम्रपान…फेफड़ों को सबसे अधिक नुकसान धूम्रपान करने से होता है, इसलिए जितना हो सके इस बुरी लत से दूर रहना चाहिए।

nternational Yoga Day 2019 : 21 जून को योग दिवस मनाने की ये है दिलचस्प वजह !

लाइफस्टाइल डेस्क। भारत में योगाभ्यास की परंपरा तकरीबन 5000 साल पुरानी है। योग को शरीर और आत्मा के बीच सामंजस्य का अद्भुत विज्ञान माना जाता है। इस प्राचीन पद्धति के बारे में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से हर साल 21 जून को इंटरनेशनल योग दिवस मनाया जाता है। इसकी शुरुआत 2015 में हुई थी। यूं तो योग से अपना नाता जोड़ने के लिए किसी खास दिन की जरूरत नहीं है, मगर आज हम आपको बता रहे हैं क्यों 21 जून को International Yoga Day 2019 मनाया जाता है।

21 जून को होता है सबसे लंबा दिन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा को अपने संबोधन के दौरान कहा कि यही वो दिन है जब उत्तरी गोलार्ध में साल का सबसे लंबा दिन होता है। इस दिन सूर्य जल्दी उगता है और सबसे देर में सूर्यास्त होता है। इसके अलावा भारत में 21 जून ग्रीष्मकालीन संक्रांति का दिन भी होता है।

International Yoga Day इतिहास

11 दिसंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस या विश्व योग दिवस के रूप में मनाए जाने की घोषणा की। इसके बाद 2015 से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस दुनिया भर में मनाया जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सितंबर 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करते हुए योग के महत्व पर चर्चा की थी।

साल दर साल ये रहे International Yoga Day थीम

2015: सद्भाव और शांति के लिए योग Yoga for Harmony and Peace
2016: युवाओं को कनेक्ट करें Connect the youth
2017: स्वास्थ्य के लिए योग Yoga for Health
2018: शांति के लिए योग Yoga for Peace
2019: पर्यावरण के लिए योग Yoga for Climate Action

International Yoga Day 2019: योग दिवस पर PM मोदी ने झारखंड ही क्यों चुना, जानें 3 वजह

New Delhi। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार (21 जून) को पांचवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (Yoga Day 2019) पर योग करने के लिए झारखंड की राजधानी रांची पहुंचे। यहां धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में आयोजित मुख्य कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने बताया कि उन्होंने योग करने के लिए झारखंड का चयन क्यों किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उन्होंने योग करने के लिए झारखंड का चयन तीन वजहों से किया है।

पहला: पीएम मोदी ने कहा कि झारखंड का नाम ही ऐसा है, जिससे प्रकृति का बोध होता है। यह एक ऐसा नाम है जो हमें प्रकृति से नजदीकी का अनुभव कराता है। योग भी प्रकृति की ही देन है।

दूसरा: पीएम मोदी ने बताया कि 23 सितंबर को 2018 में झारखंड से ही आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत की थी। यह दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना है। गरीबों के लिए शुरू की गई इस योजना से लोग रोग से मुक्त होंगे और योग भी लोगों को निरोग बनाता है। पीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, भारतीयों को आयुष्मान बनाने में योग्यता का महत्व है, इसलिए आज राज्य आना मेरे लिए विशेष है।

तीसरा: पीएम मोदी ने कहा कि उनका झारखंड से विशेष लगाव है। इसलिए यहीं से दुनिया को योग से जरिए निरोग रहने रहने का संदेश देने लिए चुना है।

इंडियन आर्मी को मिलेगा ये खतरनाक हथियार, जानिए की खासियत

नई दिल्ली ।। जम्मू-कश्मीर में हिंदुस्तान-पाकिस्तान सीमा पर दुश्मन को सबक सिखाने के लिए हिंदुस्तानीय सेना को ऐसा अचूक हथियार मिला है जिससे पलक झपकते ही देश के दुश्मनों का सफाया किया जा सकता है।

अपने स्नाइपर और बैट टीम के जरिए अक्सर हिंदुस्तानी जवानों को छुपकर निशाना बनाने वाले कायर पाकिस्तान से बदला लेने के लिए केंद्र सरकार हिंदुस्तानी आर्मी को बैरेट एम 95।50 जैसे अत्याधुनिक स्नाइपर से लैस कर रही है ताकि हर मोर्चे पर दुश्मन के दांत खट्टे किए जा सकें।

पाकिस्तान को अब उसी के चाल और भाषा में जवाब देने के लिए 95।50 बीएमजी और ब्रेटा स्कार्पियो टीजीटी विक्ट्रिक्स।338 लापुआ मैग्नम स्नाइपर से जवानों को लैस किया गया है। जब से यह खतरनाक हथियार हिंदुस्तानीय सेना के वीरों को मिला है तब से पाकिस्तान भी घबराया हुआ है।

सेना के वरिष्ठ अफसरों के अनुसार, पूरे जम्मू-कश्मीर और एलओसी पर तैनात जवानों को इस अत्याधुनिक स्नाइपर से लैस करना शुरू कर दिया गया है। यह मार्च महीने से शुरू किया गया है और कई चिन्हित महत्वपूर्ण जगहों पर जहां पाकिस्तान के स्नाइपरों की गतिविधि ज्यादा है वहां हिंदुस्तान ने इस नए स्नाइपर गन से जवानों को लैस कर दिया है। खासबात यह है कि इंटरनेशनल बॉर्डर पर कुछ जगह BSF के स्नाइपरों को भी यह रायफलें दी गई हैं।

बैरट एम 95.50 की सबसे बड़ी खूबी ये है कि ये किसी भी कठोर से कठोर धातु को भी भेद सकता है। इतना ही नहीं इस रायफल के जरिए हमारे स्नाइपर बिना किसी की नजर में आए दुश्मन को ढेर कर सकते हैं। अमेरिका में निर्मित इस बैरेट एम 95.50 को एएमआर के नाम से भी जाना जाता है।

जवानों और अफसरों को इस रायफल को चलाने की ट्रेनिंग देने के लिए अमेरिका और इटली से ट्रेनर बुलाए गए हैं। पहले चरण में एलओसी पर तैनात सैन्य यूनिटों के स्नाइपरों को इसकी ट्रेनिंग दी जा रही है। बता दें कि हिंदुस्तानीय सेना अब तक रूस में बनी द्रागनोव स्नाइपर रायफल का प्रयोग करती थी और इसके मारक क्षमता 800 मीटर तक ही थी। जबकि पाकिस्तान आर्मी अमेरिकी सेना की स्नाइपर एम4 सीरीज की बंदूकें प्रयोग कर रही थी।

योगी दिवस पर CM योगी बोले- सभी लोग समय निकालकर आसन और प्राणायाम करें !

Lucknow। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि योग भारतीय संस्कृति का अद्भभुत उपहार है सभी लोग अपने व्यस्ततम समय में से कुछ क्षण निकाल कर आसन और प्राणायाम करें । उन्हें विश्वास है कि निश्चय ही योग हम सभी के जीवन में नई ऊर्जा एवं स्फूर्ति का संचार करेगा ।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने बताया कि सभी बाल – मित्र युवा-साथी हम सब भारतीय योग को अपनी दिनचर्या और जीवन शैली का अभिन्न अंग बनाएं। अपने गांव , कस्बे तथा शहर जहां भी हों, वहीं अपने मित्र, परिजन और सहपाठियों के साथ योग करना आरम्भ करें ।

योग की महत्ता का वर्णन करते हुए सीएम ने बताया कि योगसूत्र के रचयिता महर्षि पतंजलि ने योग को व्याख्यायित करते हुए कहा है – “योगश्चित्तवृत्ति- निरोघः” अर्थात् चित्तवृत्तियों का निरोध ही योग है। यह हमारे चित्त में विषयों की उत्पत्ति को रोकता है । योग जहां हमारे तन को स्वस्थ रहता है वही मन को प्रसन्न । प्रातः स्मरणीय पूज्य गुरु गोरखनाथ के शब्दों में कहा जाए तो – योगी योग कमावे, योग योग में रमझ अपेचीं, लख परमानन्द पावे।

सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार के प्रयासों के फलस्वरूप संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा 11 दिसंबर2014 को एक प्रस्ताव स्वीकार कर 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग – दिवस के रूप में घोषित किया गया । इसका मुख्य उद्देश्य भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर योग के असंख्य लाभों के विषय में सम्पूर्ण संसार में जागरुकता फैलाना है ।

International Yoga Day 2019: बॉलीवुड की फिटनेस आइकॉन शिल्पा शेट्टी ने किया योग, देखिए तस्वीरें

मनोरंजन डेस्क। आज पूरी दुनिया भर में पांचवां अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। जहां एक ओर PM मोदी रांची के प्रभात तारा मैदान में योग के आसन कर रहे हैं। वहीं बॉलीवुड के सितारे भी इस योग दिवस से अछूते नहीं हैं।

बॉलीवुड में फिटनेस आईकॉन के नाम से मशहूर एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने मुंबई में लोगों के साथ योग कर रही हैं। शिल्पा योग करने के साथ साथ लोगों को योग सिखा भी रही हैं। मुंबई के गेट वे ऑफ इंडिया पर शिल्पा ने योग किया। देखिए तस्वीरें…

शिल्पा पूरी तरह योग में डूबी नजर आईं। शिल्पा के साथ इतने लोगों ने किया योगा। शिल्पा के साथ गेट वे ऑफ इंडिया के पास लॉन में कई लोगों ने योग किया।

डबल सेंचुरी से चूकने के बाद वार्नर का बड़ा बयान, कही ये बात

मुंबई ।। डेविड वॉर्नर के रिकॉर्डतोड़ शतक के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने नॉटिंघम में खेले गए मुकाबले में बांग्लादेश को 48 रनों से हरा दिया। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया 6 मैचों में 5 जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में पहले नंबर पर पहुंच गई है, उसके 10 पॉइंट हो गए हैं।

ऑस्ट्रेलिया की ओर से डेविड वॉर्नर ने तूफानी बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 147 गेंदों पर 14 चौके और 5 गगनचुंबी छक्के लगाते हुए 166 रन की पारी खेली। बांग्लादेश की ओर से सौम्या सरकार ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। वार्नर अपने पहले दोहरा शतक से चूक गए।

बांग्लादेश के खिलाफ 26वें मुकाबले में डेविड वॉर्नर अपने वनडे करियर का 16वां शतक लगाया। उन्होंने इस पारी में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 14 चौके और 5 छक्कों की मदद से 147 गेंदों मैं 166 रन बनाते हुए इस साल के विश्वकप में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकार्ड अपने नाम कर लिया है।

लेकिन वार्नर ने मैच के बाद कहा कि मुझे यकीन था कि दोहरा शतक नहीं लगा पाउँगा। क्योंकि यह बहुत ही मुश्किल काम होता। वार्नर ने साफ़ कहा कि यह काम रोहित शर्मा ही करते रहते हैं, उन्हें आदत हो गई है। वार्नर ने कहा कि जब 150 पर खेल रहा था तब ये ख्याल आया लेकिन तुरंत मैं समझ गया कि यह काम आसान नहीं है।

 

International Yoga Day 2019: PM मोदी बोले- ‘योग सबका है, सब योग के हैं’ !

New Delhi। विश्व योग दिवस पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रांची के प्रभात तारा मैदान में आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान झारखंड के राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, मुख्यमंत्री रघुवर दास, आयुष मंत्री श्रीपद नाइक सहित हजारों के संख्या में आम लोग मौजूद थे। इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने देश को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आज यह प्रभात तारा मैदान विश्व के मानचित्र पर चमक रहा है। आज लाखों लोग देश और दुनिया के अलग-अलग जगहों पर योग कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने मीडिया की भूमिका की भी सराहना की।

लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि झारखंड में योग दिवस के मौके पर आना एक सुखद अनुभव है। साथ ही उन्होंने योग दिवस के लिए रांची को चुनने का कारण भी बताया। प्रधानमंत्री ने कहा कि रांची के साथ मेरा लगाव तो है ही साथ ही झारखंड में नाम में ही जंगल है। जंगल प्रकृति के सबसे करीब है। साथ ही उन्होंने बताया कि रांची से ही उन्होंने आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत की थी। जो कि बहुत कम समय में गरीबों के लिए संबल बनी है।

पीएम मोदी ने कहा, ‘भारतीयों को संबल बनाने में योग के महत्व को समझते हैं। इसलिए रांची आना मेरे लिए विशेष है। योग को अब एक अलग स्तर पर ले जाना है। योग हमारे देश में सदैव रहा है। हमारी संस्कृति का हिस्सा रहा है। झारखंड के छऊ नृत्य में आसन और मुद्राओं का प्रदर्शन होता है, लेकिन अभी भी आधुनिक योग की यात्रा गांव तक नहीं पहुंची है। हमें योग को हर लोगों तक ले जाना है। मुझे योग को गरीब और आदिवासी के जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना है।’

उन्होंने कहा कि योग सिर्फ तभी नहीं होता जब हम आधा घंटा जमीन या मैट पर होते हैं। योग अनुशासन है। योग का पालन पूरे जीवन भर करना होता है। योग जाति, संप्रदाय, मत, पंथ, सीमा के भेद से पड़े हैं। योग सबका है और सब योग के हैं। बीते पांच वर्षों में योग को सरकार ने हेल्थ केयर बनाने का प्रयास किया है। आज भारत में योग के प्रति जागरुकता बढ़ी है। आज चारों तरफ योग को अनुभाव किया जा सकता है।

International Yoga Day 2019: PM मोदी ने 40 हजार लोगों के साथ किया योग !

New Delhi। दुनिया भर में आज पांचवां योग दिवस मनाया जा रहा है। आपको बता दे कि PM मोदी ने 27 सितंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में दुनियाभर से योग दिवस मनाने का आह्वान किया था। संयुक्त राष्ट्र महासभा में प्रस्ताव आने के तीन महीने के अंदर ही इसके आयोजन की घोषणा कर दी गई थी। जिसके बाद दुनियाभर के 170 देश 21 जून को विश्व योग दिवस मनाते है। पांचवें योग दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी रांची के प्रभात तारा मैदान में योग के आसन कर रहे हैं।

21 जून 2019 योग दिवस पर लाइव अपडेट्स

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के साथ रोहतक में योग किया।

लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने संसद परिसर में योग किया।

PM बोले- अमीरी-गरीबी और सरहद से परे है योग, हर कोई करे

रांची में सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘योग को आदिवासी के जीवन का हिस्सा बनाना लक्ष्य’

योग सबका है और सब योग के हैं: प्रधानमंत्री मोदी

रांची के प्रभात तारा मैदान में योग के आसन करने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने वहां मौजूद लोगों को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, आज पूरा विश्व योग कर रहा यह भारत के लिए गर्व की बात है।

दिल्ली: राजपथ पर योग दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

भारत के साथ विश्व के कई हिस्सों में योग दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। नेपाल में जानकी मंदिर के परिसर में लोगों से 5वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर योग के आसन किए।