28 C
Mumbai
Friday, September 4, 2026
Home Blog Page 400

बुलंदशहर हिंसा मामला: 44 आरोपियों के खिलाफ चलेगा राजद्रोह का केस

Lucknow. यूपी के बुलंदशहर हिंसा मामले में बड़ी खबर आई है। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में पिछले साल हुई हिंसा के मामले में अब आरोपियों पर राजद्रोह की धारा लगा दी गई है।

बुलंदशहर हिंसा मामले में योगी सरकार ने करीब 44 आरोपियों के खिलाफ राजद्रोह की धारा लगाने की मंजूरी दे दी है। पुलिस ने इसे कोर्ट में पेश कर दिया है। यह जानकारी समाचार एजेंसी एएनआई ने दी है। गौरतलब है कि पिछले साल यानी 3 दिसंबर 2018 को बुलंदशहर के स्याना में गोकशी के शक में हिंसा हुई थी, जिसमें पुलिस इंस्पेक्टर सुबोध सिंह की हत्या कर दी गई थी।

बुलंदशहर हिंसा मामले में जांच अधिकारी राघवेंद्र मिश्रा ने कहा कि मुझे प्रशासन से 44 आरोपियों के खिलाफ राजद्रोह का केस चलाने की अनुमति मिल गई है। आज मुझे स्वीकृति पत्र मिला है, जिसे कोर्ट में जमा कर दिया गया है। पुलिस ने इस केस को लेकर 44 लोगों के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी है।

दरअसल, पिछले साल 3 दिसंबर 2018 को बुलंदशहर में गोकशी की सूचना मिलने पर भीड़ उग्र हो गई थी। सूचना पर भीड़ पुलिस चौकी चिंगरावठी क्षेत्र में पहुंची थी। कुछ लोग ट्रैक्टर-ट्राली में अवशेष लेकर आए थे और चौकी पर पथराव कर दिया था। भीड़ इतनी ज्यादा उग्र थी कि आगजनी और पथराव भी हुए थे। इसी दौरान इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

दरअसल, बुलंदशहर में गाय के अवशेष मिलने से इलाके में तनाव का माहौल बन गया था। पुलिस प्रशासन ने मामले को शांत करने की कोशिश की, मगर भीड़ उग्र हो गई और हिंसा फैल गई. इस भीड़ की हिंसा में इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह की गोली लगने से मौत हो गई और सुमित नाम का एक युवक भी मारा गया। बुलंदशहर मामले में पुलिस मे अलग-अलग दो मामले दर्ज हुए थे। एक मामला हिंसा और इंस्पेक्टर की मौत का है और दूसरा गोकशी का था। गोकशी का मामला बजरंग दल के जिला संयोजक योगेश राज ने दर्ज कराया था।

व्यापार पर मतभेद सुलझाने के लिए पीएम मोदी-ट्रंप के जल्द करेंगे बैठक !

New Delhi. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने द्विपक्षीय व्यापार से जुड़े विवादों पर शुक्रवार को अपनी चिंता व्यक्त की और मुद्दों को सुलझाने के लिए दोनों पक्षों के बीच वाणिज्य मंत्री स्तर की बैठक जल्द आयोजित करने पर सहमति जताई।

ट्रम्प ने अभी एक दिन पहले, भारत से दलहन, बादाम और अखरोट सहित कुछ अमेरिकी उत्पादों पर हाल में लगाए गए “ऊंचे शुल्क” वापस लेने की मांग की थी।

दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों में व्यापार एक महत्वपूर्ण पहलू है आर यह तेजी से बढ़ रहा है। हालांकि, बीते महीनों में बाजार खोलने पर विवाद और प्रशुल्क बढ़ाने के कुछ मुद्दों को लेकर दोनों के बीच विवाद गहराने की आशंका पैदा हो गयी है।

आइये जानते हैं पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच हुई बैठक की दस बातें-

1-विदेश सचिव विजय गोखले ने मोदी-ट्रंप के बीच हुई मुलाकात को लेकर संवाददाताओं को बताया कि दोनों देशों के शीर्ष नेताओं ने व्यापार से जुड़े मुद्दों पर बातचीत की।

2-उन्होंने कहा, “दोनों नेताओं ने व्यापार पर बातचीत की। इस दौरान दोनों ने अपनी-अपनी चिंता जाहिर की और एक-दूसरे के हितों पर बात की।

3-इस बात पर सहमति बनी है कि दोनों देशों के वाणिज्य मंत्री जल्द से जल्द बैठक करेंगे और व्यापार मोर्चे पर चल रहे मुद्दों को सुलझाने का प्रयास करेंगे। ”

4-गोखले ने कहा , ” बैठक के दौरान प्रधानमंत्री ने विशेष रूप से उल्लेख किया कि व्यापार की तरजीही व्यवस्था (जीएसपी) से भारत को अलग किए जाने के बाद ही हमने अमेरिका के खिलाफ थोड़ी बहुत कार्रवाई की है। अब हमें इससे आगे बढ़ना चाहिए और इस बात पर विचार करना चाहिए इन मुद्दों को कैसे सुलझाया जा सकता है। ”

5-विदेश सचिव ने कहा कि ट्ंरप ने इस विचार का स्वागत किया है। मोदी – ट्रंप की मुलाकात के दौरान वहां अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि रॉबर्ट लाइटहाइजर और वित्त मंत्री स्टीवन न्युचिन मौजूद रहें।

6-उन्होंने कहा, “इसलिए हम जल्द बैठक की उम्मीद कर रहे हैं। बैठक वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री या व्यापार प्रतिनिधि के स्तर पर होगी इस पर फैसला होना बाकी है।”

7-गोखले ने कहा , ” दोनों नेताओं के बीच सार्थक बातचीत हुई। हम चीजों को आगे लेकर जाएंगे।”

8-ट्रंप ने बृहस्पतिवार को कहा था कि अमेरिकी उत्पादों पर भारत का ” ऊंचा शुल्क ” अस्वीकार्य है और इसे वापस लिया जाना चाहिए।

9-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्रंप से मुलाकात के बाद ट्वीट में कहा , ” राष्ट्रपति ट्रंप के साथ व्यापक चर्चा हुई। हमने प्रौद्योगिकी की ताकत का लाभ उठाने , रक्षा एवं सुरक्षा संबंधों में सुधार के साथ – साथ व्यापार से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की। ”

10-उन्होंने कहा, ” भारत अमरीका के साथ आर्थिक और सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

आतंकवाद को लेकर गृहमंत्री अमित शाह ने दिया बड़ा बयान

मुंबई ।। जम्‍मू-कश्‍मीर के 2 दिन के दौरे से वापस लौटे होम मिनिस्टर अमित शाह ने शुक्रवार को लोकसभा में प्रदेश के हालात को लेकर जानकारी दी है। इसी कड़ी में उन्होंने आतंकवाद को लेकर बड़ा बयान दिया है।

उन्होंने कहा कि जम्‍मू कश्‍मीर में फैला आतंकवाद पाकिस्‍तान के कारण है। आतंकवाद के खिलाफ मोदी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति है। उन्‍होंने स्पष्ट तौर पर कहा है कि जहां भी आतंकवाद की जड़ मौजूद है, हम वहां घुसकर मारेंगे।

अमित शाह ने कहा है कि पूरी दुनिया ने माना है कि आतंकवाद के विरूद्ध हिंदुस्तान की नीति बदली है। हम आतंकवादियों को घर में घुसकर मारेंगे। इससे पहले जम्मू-कश्‍मीर में राष्‍ट्रपति शासन को 6 माह के लिए और बढ़ाने की सिफारिश की थी।

होम मिनिस्टर ने कहा कि जम्‍मू और कश्‍मीर में पूरी तरह से स्‍वतंत्र और निष्‍पक्ष विधानसभा संपन्न इलेक्शन होंगे। उनमें सरकार का कोई हस्तक्षेप नहीं होगा। जम्‍मू-कश्‍मीर के रोग को समझकर उसकी दवा करनी ही पड़ेगी।

 

आपके चेहरे पर रातों रात रौनक ला देंगे ये घरेलू नुक्शे, एक बार जरूर अजमाएं

जीवनशैली. गर्मी और तेज धूप से सबसे पहले त्वचा की रंगत ढलने लगती है। बहुत सारे लोगों को टैनिंग हो जाती है, जिस वजह से उनकी स्किन की रंगत काली पड़ जाती है।

अब धूप से बचकर कोई बाहर निकलना तो छोड़ नहीं देगा। चेहरे की चमक बनाए रखने के लिए महिलाएं महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं, लेकिन इनका असर कुछ ही समय बना रहता है।

बता दें की आपको जानकर हैरानी होगी कि किचन में एक ऐसी चीज मौजूद है जो आपको रातों रात दूध जैसा गोरा बना सकती है।निखरी त्वचा और दूध जैसी गोरी रंगत पाने के लिए आपको सबसे पहले चावल का आटा, चीनी और टमाटर चाहिए।

हर किसी के किचन में ये तीनों ही चीजें बहुत आसानी से मिल जाएंगी। टमाटर चेहरे के लिए एक बेहतरीन क्लींजर का काम करता है। इसके साथ ही टमाटर चेहरे के बड़े पोर्स को छोटा करने में मदद करता है।

जहां ब्यूटी पैक तैयार करने के लिए सबसे पहले टमाटर का पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट में एक चम्मच चावल का आटा और आधा चम्मच चीनी डालकर अच्छी तरह मिला लें। इन तीनों चीजों को मिलाकर उसका पेस्ट तैयार कर लें।

दरअसल अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर ब्रश की मदद से लगाएं। पेस्ट को 15 से 20 मिनट के लिए लगा रहने दें। सूखने पर चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। पहली बार में ही इस पेस्ट के इस्तेमाल का असर आपके चेहरे पर दिखाई देने लगेगा।

देखा जाये तो सन टैनिंग हटाने के लिए नींबू और टमाटर के रस के साथ थोड़ा सा ओटमील, एक चम्मच दही और टमाटर का पल्प मिला कर लगाने से सन टैनिंग ठीक होती है। इसके अलावा त्वचा में कसाव भी आता है।

पाकिस्तान में आकाशीय बिजली ने ढाया कहर, 5 की मौत

मुंबई ।। हिंदुस्तान के बाद पाकिस्‍तान में भी आकाशीय बिजली का कहर देखने को मिला है। पाकिस्‍तान गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने की वजह से पांच लोगों की मौत हो गई है।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गिलगित-बाल्टिस्तान के शिगर जिले के चौतरोन गांव में आकाशीय बिजली गिरने के बाद घरों में आग लग गई। घटना के बाद, स्थानीय निवासी मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू कर दिया। घटना वाले क्षेत्र में बचाव और अग्निशमन दल नहीं थे। रिपोर्ट की मानें तो मृतकों में तीन महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं। वहीं 2 अन्य झुलस हो गए हैं। घायल लोगों को जिला हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

इससे पहले हिंदुस्तान में आकाशीय बिजली गिरने से जान-माल की हानि हो चुकी है। बीते दिनों बिहार के कई जनपदों में आकाशीय बिजली गिरने से करीब 30 लोगों की मौत हो चुकी है। बिहार राज्य के आपदा प्रबंधन विभाग के एक अफसर के अनुसार, राज्य के कई हिस्सें आकाशीय बिजली की चपेट आ गए। इससे 30 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए हैं।

विभाग के मुताबिक, वज्रपात से सबसे ज्यादा भागलपुर में 6 लोगों की मौत हुई, जबकि बेगूसराय में 4, सहरसा, मधेपुरा, खगड़िया, कटिहार, मधुबनी, पूर्वी चंपारण, शिवहर, पूर्णिया, अररिया, जमुई, दरभंगा, नवादा और गया में भी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से कई लोगों की मौत हुई है।

बिहार से सीएम नीतीश कुमार ने वज्रपात से हुई मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि मृतकों के आश्रितों को 4-4 लाख रुपए की अनुग्रह अनुदान राशि दी जाएगी। सीएम ने राहत आपदा कोष से तत्काल अनुदान राशि देने का निर्देश भी दिया है। गौरतलब है कि 21 जून को भी बिहार के कई भागों में आकाशीय बिजली गिरी थी जिससे 12 से ज्यादा लोगों की जान चली गई थी।

अगर बीमारियों से बचना है, तो इन सब्जियों को कहें न!

हेल्थ डेस्क ।। हमारे आहार में सब्जियों का सेवन बहुत ही जरूरी है, क्योंकि इनसे हमें विटामिन व बहुत से खनिज तत्व प्राप्त होते हैं। वेजिटेबलों में भी हरी पत्तेदार सब्जियां विशेष रूप से लाभदायक मानी जाती हैं और यहां तक की साइंस भी हमें इसके भरपूर सेवन की सलाह देता है। लेकिन शायद आपको ये ज्ञात नहीं होगा कि बरसात के मौसम में हरी पत्तेदार वेजिटेबलों का सेवन फायदे की जगह घाटे का सौदा बन सकता है।

दरअसल, बरसात के मौसम में बैक्टीरिया, वायरस और इंफैक्शन फैलाने वाले कीटाणुओं की सक्रियता बहुत बढ़ जाती है, क्योंकि इस मौसम में जगह जगह पर गंदगी फैल जाती है और इसी गंदगी में हरी सब्जियां भी उगाई जाती हैं। ऐसे में ये जीवाणु खाने पीने की चीजों, विशेषकर हरी पत्तेदार सब्जियों जैसे पालक या अन्य साग, बंद गोभी, ब्रोकली व फूल गोभी आदि सब्जियों को ही अपना घर बना लेते हैं।

ये ऐसे सूक्ष्म कीटाणु होते हैं, जो सामान्य तौर पर धोने से भी दूर नहीं होते। फिर जब हम इनका सेवन करते हैं तो ये हमारी बॉडी के भीतर प्रवेश कर जाते हैं और हमारे इम्यूनिटी सिस्टम को कमजोर करके तरह-तरह की बीमारियां, जैसे अपच, दस्त, उल्टी, बुखार और संक्रमण आदि फैलाते हैं। ऐसे में इनसे परहेज करना बहुत आवश्यक हो जाता है।

बरसात के मौसम में पुरुषों को झेलनी पड़ती हैं ये 5 त्वचा संबधित समस्याएं, जानें बचाव

हेल्थ डेस्क। तपती जलती गर्मी से राहत देता मानसून अपने साथ कई गंभीर रोग भी लेकर आता है। डॉक्टरों के मुताबिक इस मौसम में चर्म रोग (त्वचा), वायरल बुखार और टाइफाइड जैसी बीमारियां व्यक्ति को बड़ी आसानी से अपनी चपेट में ले लेती हैं। यही वजह है कि मानसून को संक्रमणों का मौसम भी माना जाता है।

खास बात यह है कि कई बार खुद को स्ट्रांग बताने वाले पुरूष भी इस मौसम में खुद को संक्रमित होने से नहीं बचा पाते हैं। आइए जानते हैं ऐसे 5 त्वचा संबंधी रोग जो मानसून में पुरूषों को झेलने पड़ सकते हैं।

फंगल इन्फेक्शन

मानसून में अक्सर लड़के पैरों में फंगल इन्फेक्शन की शिकायत करते हुए नजर आते हैं। इस इन्फेक्शन से बचने के लिए पैरों को दिन में दो बार धोकर साफ करें। पैर धोने के बाद उन्हें अच्छी तरह सुखा लें। इस मौसम में कोशिश करें कि जूतों की जगह सैंडल पहनें।

डैंड्रफ

मानसून के मौसम में डैंड्रफ की वजह से बाल बहुत ज्यादा झड़ने लगते हैं। बारिश का पानी अम्लीय और गंदा होता है, जो सिर में नमी को बढ़ाता है। इसके अलावा बरसाती पानी की वजह से बालों में डैंड्रफ और बैक्टीरियल इन्फेक्शन होने का खतरा भी बना रहता है। इस मौसम में घऱ से बाहर निकलते समय रेन कोट या वाटर प्रूफ जैकेट हमेशा अपने साथ रखें।

सोरायसिस

सोरायसिस नाम का यह रोग चमड़ी पर होने वाली एक ऐसी बीमारी है जिसमें त्वचा पर एक मोटी परत जम जाती है। सोरायसिस होने का सबसे बड़ा कारण व्यक्ति के शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता का कम होना है। दूसरा व्यक्ति की यह बीमारी आनुवांशिक भी हो सकती है। सोरायसिस के लक्षण दिखते ही डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। विटामिन ए का सेवन इस रोग में फायदा करता है।

सर्दी-जुकाम

अक्सर मौसम बदलते ही लोग सबसे पहले सर्दी जुकाम की चपेट में आते हैं। ऐसा इम्यून सिस्टम कमजोर होने की वजह से होता है। सर्दी लगने पर व्यक्ति के सिर और बदन में दर्द रहने के साथ वो चिड़चिड़ा भी महसूस करता है। ऐसे में साफ-सफाई ही इस रोग से बचने का सबसे अच्छा उपाय है।

आंखों के काले घेरे

आपकी खूबसूरती को बिगाड़ने में आंखों के नीचे दिखाई देने वाले काले घेरों का बहुत बड़ा हाथ होता है। बदलते मौसम की वजह से कई बार व्यक्ति असहज महसूस करता है और उसे रात को अच्छी नींद नहीं आती है। जिसकी वजह से उसकी आंखों के नीचे काले घेरे दिखाई देने लगते हैं। अपनी इस समस्या से निजात पाने के लिए दिनभर में खूब पानी पीएं, आंखों के नीचे खीरे के गोलआकार में कटे पतले-पतले टुकड़े लगाएं।

Breakup के बाद करे ये 5 काम जो देंगे गम के जगह ख़ुशी

लाइफस्टाइल डेस्क. आप किसी से प्यार करते है तो जब आप का ब्रेकअप हो जाये तो दुखी होने की ज़रूर नही है अगर आप ये काम करेंगे तो आप को आपको खुशी मिले। जो हो गया, उसे लेकर बैठे रहने से बढ़िया है, जिंदगी को आगे सुचारू रूप से चलाना।

ब्रेकअप होने या किसी रिश्ते के खत्म होने पर अवसाद में न जाएं और न ही उसे लेकर अतीत में चिपके रहे बल्कि उन अनुभवों से सीखें और आगे बढ़ जाएं।

बता दे की ब्रेकअप होने के बाद क्या करना चाहिए ताकि खुशी मिले ब्रेकअप होने की स्थिति में अपनी यादों को डायरी में लिख डालें। इससे आपका दिल हल्का हो जाएगा।

आप जब अपनी भावनाओं को लिख डालते हैं तो न सिर्फ आपको सुकून मिलता है बल्कि दर्द भी कम होता है। डायरी निजी चीज होती है, ऐसे में आप यहां उन तमाम बातों को लिख सकते हैं, जिन्हें किसी और के साथ शेयर करना नहीं चाहते अपने परिवार, दोस्तों और जो आपको प्यार करते हैं उनके गले मिलें।
इससे आपको खुशी मिलेगी।

अगर आपके घर में छोटे बच्चे हैं तो उनके साथ खेलें और उन्हें जीभर प्यार करें। इससे आपका दिल हल्का होगा। आप ध्यान कर सकते हैं। इससे आप मानसिक और शारीरिक दोनों तक पर स्वस्थ्य रहेंगे। इसके अलावा, ब्रेकअप के तनाव से भी दूर रहेंगे। दिल टूटने पर आप संगीत की शरण में जा सकते हैं। इससे आपका दिल हल्का होगा और गम दूर होगा।

कर्मचारियों को झटका देने की तैयारी में मोदी सरकार!

मुंबई ।। सभी नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रॉविडेंट फंड (PF) की धन सबसे अहम होता है। दरअसल, इस रकम के जरिए नौकरी करने वाले लोग अपने भविष्‍य को सुरक्षित रख सकता है। लेकिन आने वाले दिनों में आपको इस फंड पर बड़ा झटका लग सकता है।

दरअसल, वित्त मंत्रालय ने इम्प्लॉई प्रॉविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन (EPFO) को पीएफ की ब्याज दर को सालाना 8.65 फीसदी से कम करने के लिए कहा है। यदि ऐसा होता है तो आठ करोड़ से ज्यादा लोगों की परेशानी बढ़ सकती है। वित्त मंत्रालय को इस बात की चिंता है कि पीएफ पर ज्यादा रिटर्न देने पर बैंकों के लिए आकर्षक ब्याज दरें देना संभव नहीं होगा, जिसका प्रभाव अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा।

रिपोर्ट के अनुसार, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के अप्रूवल के बाद श्रम मंत्रालय को सौंपे गए मेमोरेंडम में लिखा, ‘IL&FS में निवेश के चलते फंड को नुकसान हुआ होगा। ऐसे में श्रम मंत्रालय को वित्त वर्ष 2018-19 के लिए ब्याज दर पर फिर से विचार करने की सलाह दी जाती है।

वर्तमान में महंगाई दर तीन फीसदी के करीब है और बैंकों में बचत खाता में जो ब्याज मिलता है वो 4 से लेकर 6 फीसदी के बीच है। हालांकि फिक्‍स्‍ड डिपॉजिट (एफडी) में बैंक 6-8 फीसदी का इंटरेस्ट देते हैं।

 

अब मुस्लिम कैब ड्राइवर की पिटाई, जय श्री राम’ बोलने को कहा गया

New Delhi. जय श्री राम का नारा बोलवाने का एक और ताजा मामला सामने आया है। महाराष्ट्र में एक मुस्लिम कैब चालक को कथित रूप से पीटने और उससे ‘जय श्री राम बोलने के लिए कहने के मामले में पुलिस ने यहां तीन लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस उपायुक्त एस एस बुरसे ने कहा कि पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 295 (धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना) और 392 (लूटपाट) के तहत मामला दर्ज किया है।

एक ऑनलाइन कंपनी की कैब चलाने वाले शिकायतकर्ता फैजल के अनुसार, वह शनिवार की रात कुछ यात्रियों को लेकर जिले के दीवा कस्बे में गया।

फैजल ने पुलिस को बताया कि लौटते वक्त, उसका चार-पांच लोगों से झगड़ा हो गया जो नशे की हालत में थे। इसके बाद इन लोगों ने कैब चालक की कथित रूप से पिटाई कर दी।

जब आरोपियों को पता चला कि वह मुस्लिम है तो उन्होंने उससे ‘जय श्री राम बोलने को कहा। अधिकारी ने कहा कि तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है और अन्य लोगों को खोजा जा रहा है।