28 C
Mumbai
Friday, September 4, 2026
Home Blog Page 399

योगी सरकार का बड़ा कदम, इन 17 जातियों को किया SC में शामिल !

लखनऊ. उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। योगी सरकार ने 17 OBC जातियों को SC कैटेगरी में शामिल किया है। उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह फैसला यूपी की राजनीति के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है। यूपी सरकार ने कश्‍यप, कुम्‍हार और मल्‍लाह जैसी OBC जातियों को SC में भी शामिल किया है।

जिन जातियों को SC कैटेगरी में शामिल किया गया है, उनमें निषाद, बिंद, मल्लाह, केवट, कश्यप, भर, धीवर, बाथम, मछुआरा, प्रजापति, राजभर, कहार, कुम्हार, धीमर, मांझी, तुरहा, गौड़ इत्यादि हैं। जिला अधिकारियों को इस बारे में निर्देश दिया गया है कि इन परिवारों को जाति सर्ट‍िफिकेट जारी किए जाएं।

यूपी सरकार के इस बड़े फैसले पर सपा या बसपा ने अभी कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी है। हालांकि पूर्ववर्ती सरकारों ने भी इस तरह के कदम उठाने की कोशिश की थी, लेकिन तब की सरकारें इसे अंजाम नहीं पहुंचा पाई थीं। अब सरकार ने इसे अमलीजामा पहनाने की ओर कदम बढ़ा दि‍ए हैं।

BJP के लि‍ए काफी अहम है ये फैसला

अभी यूपी में विधानसभा चुनावों में समय है, लेकिन BJP अपने स्‍तर पर तैयारियों में लग गई है। यूपी में उसकी निगाह गैर जाटव वोटर्स पर है। ये वोटर्स पिछले चुनावों में BJP की ओर आए हैं, ऐसे में BJP चाहती है कि इस जाति के वोटर्स को पूरी तरह से अपनी ओर कर लिया जाए।

राशिफल: 29 जून 2019, इन राशियों पर बरसेगी शनिदेव की कृपा, सभी कष्ट दूर होंगे

राशिफल: 29 जून 2019, इन राशियों पर बरसेगी शनिदेव की कृपा, सभी कष्ट दूर होंगे

आज का राशिफल

मेष

सम्पति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते है। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। प्रतिद्वंदी सक्रीय रहेंगे। धनार्जन होगा।

मिथुन

बुरी सुचना मिल सकती है। स्वास्थ का ध्यान रखें। विवाद न करें। जोखिम व जमानत के कार्य ना करें।

कर्क

कार्यसिद्धि होगी। वरिष्ठजनों की सहायता प्राप्त होगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। झंझटों में न पड़ें। लाभ होगा।

सिंह

घर बाहर पूछ परख होगी। शुभ समाचार मिलने से प्रसन्नता रहेगी। धनलाभ होगा। समय शुभ होगा।

कन्या

उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। यात्रा सफल रहेगी। धनलाभ होगा।

तुला

अपेक्षाकृत कार्य न होने से तनाव रहेगा। फालतू खर्च होगा। जोखिम व जमानत के कार्य टाले। विवाद न करें।

वृश्चिक

यात्रा सफल रहेगी। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। तनाव रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा।

धनु

कार्यसिद्धि होगी। योजना फलीभूत होगी। मान सम्मान मिलेगा। जोखिम न उठाये। व्यवसाय ठीक चलेगा।

मकर

धार्मिक यात्रा हो सकती है। रुके कार्य पूर्ण होंगे। विवाद से बचें। धनलाभ होगा। जल्दबाजी न करें।

कुंभ

वाहन एवं मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद ना करें। लेन देन में सावधानी रखें। वस्तुएं संभालकर रखें।

मीन

जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। बाहर सहायता से कार्य होंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। चिंता रहेगी।

पंचांग: 29 जून 2019 दिन- शनिवार, जानें शुभ समय एवं राहुकाल !

पंचांग: 29 जून 2019 दिन- शनिवार, जानें शुभ समय एवं राहुकाल !

आज का पंचांग

विक्रम संवत:- 2076

शक संवत:- 1941

वार:- शनिवार

ऋतु:- वर्षा

अयन:- दक्षिणायण

मास:- अमांत

पक्ष:- कृष्ण पक्ष

नक्षत्र:- भरणी

योग:- धृति

तिथि:- एकादशी

दिशाशूल:- पूर्व में

सूर्योदय:- 05:26

सूर्यास्त:- 07:22

राहुकाल:- सुबह 07:12 से 08:56

Miss Universe Australia बनीं भारतीय मूल की ये मॉडल, देखिए तस्वीरें

मनोरंजन डेस्क। भारतीय मूल की प्रिया सेराव ने शुक्रवार को मिस यूनिवर्स ऑस्ट्रेलिया का खिताब अपने नाम कर लिया। विविधता और बहु-संस्कृतिवाद के बारे जागरूकता फैलाने का इरादा रखने वाली प्रिया ने खिताब जीतने के बाद अपने परिजनों और दोस्तों के साथ जश्न मनाया।

विक्टोरिया राज्य की नीति सलाहकार 26 वर्षीय प्रिया ने गुरुवार रात को मेलबर्न में एक दर्जन से अधिक अन्य फाइनलिस्टों को हराकर यह खिताब जीता। वह 11 वर्ष की आयु में ऑस्ट्रेलिया चली गईं थी।

अगले साल दक्षिण कोरिया में होने जा रही मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में प्रिया सेराव ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व करेंगी। प्रिया का जन्म कर्नाटक के बेलामनु में हुआ था, लेकिन उन्होंने अपना अधिकांश बचपन ओमान और संयुक्त अरब अमीरात में बिताया है। वह 11 वर्ष की आयु में ऑस्ट्रेलिया चली गईं थी।

कानून में स्नातक कर चुकी प्रिया ने कहा कि तिमोर-लेस्ते में संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम के लिए इंटर्न के रूप में कार्य करना उनके लिए सबसे गौरवशाली क्षण रहा है।

अक्षय कुमार ने फाइट मास्टर पर तान दी पिस्तौल, PHOTO हुई VIRAL

मनोरंजन डेस्क। बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार इन दिनों रोहित शेट्टी की मोस्ट अवेटेड अपकमिंग फिल्म ‘सूर्यवंशी’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म के सेट से अब एक जबदस्त एक्शन का फ्लेवर देने वाली तस्वीर सामने आई है। अक्षय कुमार ने फिल्म की शूटिंग सेट से अपनी टीम के साथ एक फोटो शेयर करके लोगों के मन में इस फिल्म को देखने की बेचैनी को बढ़ाने का काम किया है।

अक्षय ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक ऐसी फोटो शेयर कर दी है जो अब उनके पिछले सारे एक्शन किरदारों पर भारी पड़ती नजर आ रही है। अक्षय कुमार ने अपनी टीम के साथ ही फिल्म के फाइट मास्टर पर पिस्तौल तान दी है। अब यह जबरदस्त एक्शन फील वाली यह तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

अक्षय कुमार ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए मजेदार अंदाज में कैप्शन भी दिया है। इस कैप्शन में लिखा है, ‘जब आपके एक्शन खत्म हो जाते हैं और उस समय सिर्फ एक ही चीज बचती है और वह अपने फाइट मास्टर को गोली मार देना। ‘सूर्यवंशी’ अपनो फाइट मास्टर से प्यार का इजहार कर रहा है जिसने पूरे महीने एक्शन से भरी चली शूटिंग के दौरान हमें सुरक्षित रखा।

गौरतलब है कि अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ अब जल्द ही रोहित शेट्टी की निर्देशित फिल्म ‘सूर्यवंशी’ में नजर आने वाले हैं। रोहित शेट्टी की यह फिल्म ‘सिंघम’ और ‘सिंबा’ की तरह कॉप ड्रामा सीरिज का हिस्सा होगी। इसमें अक्षय कुमार एक पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म 27 मार्च 2020 को रिलीज की जानी है।

गलत आउट दिए जाने पर नहीं थम रहा बवाल, रोहित शर्मा ने दिया ये सबूत

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को वेस्टइंडीज के खिलाफ विवादास्पद आउट दिए जाने के अंपायर के फैसले पर बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा। सोशल मीडिया पर भारतीय प्रशंसकों ने जमकर गुस्सा निकाला। अब खुद रोहित इस विवाद में कूद गए हैं। उन्होंने शुक्रवार को ट्विटर पर फोटो डालकर निराशा जाहिर की। रोहित ने 23 गेंद में 18 रन बना लिए थे जिसके बाद वह आउट हुए।

रोहित शर्मा ने अपने ट्विटर पेज पर आउट होने की करीब से फोटो पोस्ट की जिसमें लग रहा था कि उनके बल्ले और गेंद के बीच काफी जगह दी थी। रोहित द्वारा लगाई गई इस फोटो में लगता है कि गेंद उनके बल्ले के बजाय दाएं पैड पर लगी। गुरुवार को इस मैच में केमार रोच की गेंद पर विकेटकीपर शाई होप द्वारा कैच आउट दिये जाने के इस फैसले के बाद रोहित काफी निराश दिखे।

वेस्टइंडीज की टीम ने विकेट के पीछे कैच लपकने की अपील की थी। मैदानी अंपायर रिचर्ड इलिंगवर्थ ने इसे नॉट आउट करार दिया जबकि वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर ने इसे रिव्यू कराने का फैसला किया। तीसरे अंपायर माइकल गॉ ने इस फैसले को वेस्टइंडीज के पक्ष में कर दिया। तीसरे अंपायर ने शायद स्निकोमीटर का सहारा लिया क्योंकि रिप्ले में दिख रहा था कि बल्ले और गेंद के बीच अंतर था।

पूर्व विधायक गुड्डू पंडित और मुकेश शर्मा बसपा से निष्कासित

लखनऊ। चुनाव नतीजों के बाद BSP ने अब संगठन को कसना शुरू कर दिया है। पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने वालों को चिह्वित कर अब उन लोगों पर कार्रवाई भी कर रही है। इसी क्रम में BSP ने पूर्व विधायक भगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित और मुकेश शर्मा को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। दोनों भाइयों को पार्टी में अनुशासनहीनता, पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने व लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार करने पर निकाला गया है।

जानकारी के मुताबिक, दोनों भाईयों की शिकायत लगातार पार्टी हाईकमान तक थीं, जिसके बाद पार्टी ने ये फैसला किया। भगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित लोकसभा चुनाव में फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से राजबब्बर के सामने चुनाव मैदान में उतरे थे। भगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित डिबाई से पूर्व विधायक रहे हैं और शिकारपुर से उनके भाई मुकेश शर्मा पूर्व विधायक रहे हैं।

पार्टी का कहना है कि लोकसभा चुनाव के दौरान दोनों भाई का आचरण पार्टी की नीतियों से अलग था और कार्यकर्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार करने की कई वीडियो भी वायरल हुई थी। इसके अलावा दोनों भाई पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहे हैं।

सूत्रों के मुताबिक, दोनों भाई की गोपनीय जांच कराई गई। जांच में दोनों भाई पर लगाए गए आरोप सही मिले। इसके बाद हाईकमान ने दोनों को पार्टी से निष्कासित करने का निर्देश जारी कर दिया।

अक्षम और दागी अफसरों को नौकरी से करें बाहर: CM योगी

cm up yogi
cm up yogi

लखनऊ. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सख्ती के बाद भ्रष्ट और नकारा अफसरों और कर्मचारियों को नौकरी से बाहर करने का शासनादेश जारी कर दिया गया है। गुरुवार को मुख्य सचिव अनूप चंद्र पांडेय ने 50 साल की उम्र पार कर चुके अधिकारियों की स्क्रीनिंग कर उन्हें अनिवार्य सेवानिवृत्ति देने की परक्रिया को 30 जून तक पूरा करने का निर्देश दिया है। साथ ही कहा है कि मामले में 3 जुलाई तक शासन को रिपोर्ट भेजी जाए।

cm up yogi
cm up yogi

मुख्य सचिव ने कहा है कि अनिवार्य सेवानिवृत्ति के लिए आयु निर्धारण की कट ऑफ़ डेट 31 मार्च 2019 होगी। यानी इस तिथि तक जो भी अधिकारी और कर्मचारी 50 वर्ष की आयु पूरी कर चुके हैं उनकी स्क्रीनिंग होगी। सभी अपर मुख्य सचिवों और प्रमुख सचिवों और सचिवों को अपने-अपने विभागों की लिस्ट भेजने को कहा गया है।

मुख्य सचिव ने यह भी साफ किया है कि जिनकी स्क्रीनिंग पहले हो चुकी है और उन्हें नौकरी में बनाए रखने का फैसला लिया गया है। उनकी स्क्रीनिंग नहीं होगी। हालांकि, यह भी कहा गया है कि अगर किसी कर्मचारी के बारे में ऐसी महत्वपूर्ण सूचना मिलती है जो कि उसके खिलाफ है तो जनहित में उसे अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी जा सकती है।

पुलिस विभाग में भी चल रही स्क्रीनिंग

पुलिस विभाग में भी 50 वर्ष से पार कर्मचारियों और अधिकारियों की स्क्रीनिंग चल रही है। डीजीपी ऑफिस ने ऐसे सभी कर्मियों की रिपोर्ट मांगी है, जिनके ऊपर भ्रष्टाचार के आरोप हों या फिर किसी तरह का केस दर्ज हो। ऐसे पुलिसकर्मियों को भी जबरन रिटायरमेंट दिया जाएगा।

इस वजह से लखनऊ यूनिवर्सिटी में बंद हो सकते हैं यह 5 कोर्स !

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लखनऊ यूनिवर्सिटी में इस वर्ष छात्रों के आवेदन कम आने के कारण परास्नातक के पांच कोर्स बंद होने की कगार पर हैं। एमएससी मास कम्युनिकेशन, एमए फ्रेंच और एमए बिजनेस इकोनॉमिक्स में कम आवेदनों के चलते काउंसलिंग ही नहीं कराई गई है जबकि दो कोर्सों में आवेदन तो है, लेकिन दाखिला लेने छात्र नहीं पहुंचे। इसकी वजह से इन कोर्सो को इस साल नहीं चलाया जाएगा।

कार्यवाहक कुलसचिव अरुण कुमार यादव ने कहा कि एमए इन डिफेंस स्टडीज, एमएससी इन टोटल क्वालिटी मैनेजमेंट के लिए एक बार कांउसिलिंग करने पर विचार हो सकता है। अगर इन सभी कोर्स में 60 प्रतिशत सीटें भरेंगी तभी कोर्स संचालित होंगे। अन्यथा इन कोसरें को भी एमएससी इन मॉस कॉम, एमए फ्रेंच और बिजनेस इकोनॉमिक्स की तरह बंद करना पड़ेगा।

विश्वविद्यालय के प्रवेश समन्वयक प्रो। अनिल मिश्र ने बताया कि सेल्फ फाइनेंस कोर्स चलाने के लिए कुल सीटों के 60 प्रतिशत पर छात्रों के दाखिले होना जरूरी है। इनमें एमए इन डिफेंस स्टडीज में कुल 25 सीटें हैं, जिसमें 19 ने प्रवेश परीक्षा दी थी, लेकिन काउंसलिंग में 15 से भी कम छात्र शामिल हुए। ऐसे में इस कोर्स को नहीं चलाया जा सकता।

एमएससी टोटल क्वालिटी मैनेजमेंट में 30 सीटों पर 19 ने प्रवेश परीक्षा दी थी लेकिन उसमें भी काउंसलिंग में 18 से कम छात्र शामिल हुए। इसके अलावा एमएससी मास कम्युनिकेशन, एमए फ्रेंच और एमए बिजनेस इकनॉमिक्स में भी बहुत कम आवेदनों के चलते काउंसलिंग नहीं कराई गई।

इंडिया में जल्द लांच होगा Xiaomi Redmi 7A स्मार्टफोन, जानें खूबियां

टेक डेस्क. Xiaomi भारत में अगले महीने Redmi K20 और Redmi K20 Pro लॉन्च करने वाली है। इन दोनों फोन्स के साथ कंपनी Redmi 7A लॉन्च करने की भी योजना बना रही है। कंपनी का अभी आधिकारिक तौर पर Redmi 7A की लॉन्च डेट रिवील करना बाकी है।

इस फोन को या तो Redmi K20 और Redmi K20 Pro के साथ लॉन्च किया जा सकता है या K सीरीज से पहले लॉन्च किया जा सकता है। Redmi 7A कुछ इंटरनेशनल बाजार में पहले से ही ऑफिशियल हो चुका है। उम्मीद है की Redmi 7A क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439 चिपसेट के साथ आ सकता है।

फीचर्स

Redmi 7A में 5.4 इंच IPS LCD डिस्प्ले HD+ रिजोल्यूशन के साथ आ सकता है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439 चिपसेट के साथ 3GB रैम और 32GB स्टोरेज दिया जाएगा। कैमरा की बात करें, तो Redmi 7A में फ्रंट और बैक में सिंगल सेंसर मौजूद होगा। इसके रियर पैनल पर 13MP कैमरा सेंसर के साथ फ्रंट में 5MP कैमरा दिया जाएगा। फोन एंड्रॉइड 9 Pie पर आधारित MIUI 10 पर काम करता है। फोन में 4000mAh की बैटरी के साथ 10W चार्जर होगा।

Redmi 6 सीरीज को भी Amazon से खरीदा जा सकता है। ये फोन्स यूजर्स के बीच काफी लोकप्रिय हुए हैं।

कीमत

Redmi 7A चीन में 549 Yuan में उपलब्ध है। भारतीय कीमत में यह लगभग Rs 5,500 हैं। यह कीमत इसके 2GB रैम और 16GB स्टोरेज वैरिएंट की है। चीन में Redmi 7A में दो वैरिएंट- 2GB रैम/16GB स्टोरेज और 3GB रैम/32GB स्टोरेज लॉन्च किये गए हैं। इसके 3GB रैम मॉडल की कीमत चीन में 599 Yuan यानि की लगभग Rs 6000 है।