28 C
Mumbai
Friday, September 4, 2026
Home Blog Page 391

पाकिस्तान ने सौंपी 261 भारतीय कैदियों की सूची, 209 मछुआरे शामिल

इस्लामाबाद. पाकिस्तान ने अपनी जेलों में बंद 261 भारतीय कैदियों की सूची सोमवार को यहां भारतीय उच्चायोग को सौंपी। इन कैदियों में 52 आम नागरिक और 209 मछुआरे हैं।

पाकिस्तान के विदेश विभाग ने एक बयान में कहा, यह कदम दोनों देशों के बीच 21 मई, 2008 को हुए समझौते के तहत उठाया गया है। पाकिस्तान सरकार ने इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग को 261 कैदियों की सूची सौंपी है।

भारत सरकार ने भी अपनी जेलों में बंद पाकिस्तानी कैदियों की सूची साझा की है। यह सूची नई दिल्ली में पाकिस्तानी उच्चायोग को सौंपी गई। समझौते के तहत भारत और पाकिस्तान के लिए यह जरूरी किया गया है कि वे साल में दो बार एक जनवरी और एक जुलाई को कैदियों की सूची का आदान-प्रदान करेंगे।

काशी: शिव मंदिर में 2 युवतियों ने आपस में रचाई शादी, फोटो वायरल

वाराणसी. काशी में मंगलवार को दो युवतियों ने आपस में ही शादी रचा ली। यह किसी प्रकार का टोटका था या दोनों ने प्यार में पागल होने के बाद ऐसा किया, इसकी पुष्टि कोई नहीं कर सका। दोनों एक आटो से अकेले ही पहुंचीं और शादी करने के बाद उसी आटो से वापस चली गईं। दर्जनों लोग इस शादी के गवाह भी बने। दोनों की शादी की कई तस्वीरें और वीडियो वायरल होने से हड़कंप की स्थिति भी रही।

मंगलवार की दोपहर करीब एक बजे जिंस और टी-शर्ट पहने दो युवतियां रोहनिया इलाके में पड़ने वाले वीरभानपुर धागड़बीर हनुमान मंदिर के पीछे बगीचे में स्थित शिव मंदिर पहुंचीं। पहले दोनों काफी देर तक वहीं बैठी रहीं। फिर अपने पास से चुनरी निकाली अौर वहां मौजूद पुजारी से शादी कराने की गुजारिश की। उन्होंने पहले आनाकानी की लेकिन फिर तैयार हो गए।

शादी की रस्में शुरू हुईं तो मंदिर के दूसरे हिस्से में चल रही शादी में आए लोग भी वहां पहुंच गए अौर दोनों युवतियों की शादी में मदद करने लगे। कुछ लोग वर अौर कुछ वधु पक्ष की भूमिका में आ गए। एक महिला ने दोनों के ऊपर चुनरी अोढ़ाकर सिंदूरदान की प्रक्रिया भी पूरी कराई। इसके बाद दोनों ने एक दूसरे को जयमाल पहनाई। एक युवती ने जैसे ही दूसरी युवती को मंगलसूत्र पहनाया हर हर महादेव का जयघोष भी हुआ।

शादी के बाद दोनों युवतियों ने पंडित जी को दक्षिणा भी दिया। इस दौरान काफी लोगों ने दोनों युवतियों की शादी का वीडियो भी अपने मोबाइल में कैद किया। कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर भी इसे अपलोड अौर शेयर किया।

मंदिर पर मौजूद पंडित जी की मानें तो एक युवती सुंदरपुर और दूसरी कानपुर की थी। कानपुर की युवती सुंदरपुर में रहनेवाली अपनी मौसी के यहां रहकर पढ़ाई करती थी। इसी दौरान मौसेरी बहनों में प्रेम संबंध हो गया अौर दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया।

VIDEO: ‘जजमेंटल है क्या’ का ट्रेलर रिलीज, कंगना रनौत का दिखा ये खास अंदाज

मनोरंजन डेस्क. कंगना रनौत इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। कंगना रनौत और राजकुमार राव की अगली फिल्म ‘जजमेंटल है क्या’ जल्द सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्च इवेंट मुंबई में आयोजित किया गया जिसमें कंगना का स्टाइल स्टेटमेंट हमेशा की तरह यूनीक था। फिल्म का ट्रेलर दर्शकों के सामने आ चुका है।

कंगना रनौत और राजकुमार राव स्टारर फिल्म ”जजमेंटल है क्या” का ट्रेलर दर्शकों के सामने आ चुका है। ट्रेलर में राजकुमार राव और कंगना रनौत की जबरदस्त केमेस्ट्री देखी जा सकती है। दोनों ऐसे कारनामे करते हैं जिसको देख बाकी लोग चौंक जाते हैं। इसके साथ दोनों के बीच लव केमेस्ट्री भी देखने को मिल रही है। ट्रेलर लॉन्च इवेंट हाल ही में मुंबई में आयोजित किया गया जिसमें खास तौर पर कंगना रनौत मौजूद थीं। वहीं दिल्ली में हुए ट्रेलर लॉन्च इवेंट में राजकुमार राव पहुंचे थे।

आपको बता दें कि फिल्म का टाइटल पहले ”मेंटल है क्या” था। हाल ही में फिल्म का नाम जजमेंटल है क्या रखा गया। यह फैसला सेंसर बोर्ड के साथ बैठक के बाद लिया गया था। इस बैठक में फिल्म के निर्माता जितेंद्र और कंगना रनौत ने हिस्सा लिया था।

INDvsBAN: जीत के बाद कप्तान विराट कोहली ने की बांग्लादेश की तारीफ

स्पोर्ट्स डेस्क. सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के मौजूदा टूर्नामेंट के रिकार्ड चौथे शतक और लोकेश राहुल के साथ उनकी बड़ी शतकीय साझेदारी के बाद जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पंड्या की उम्दा गेंदबाजी से भारत ने विश्व कप के रोमांचक लीग मैच में मंगलवार को यहां बांग्लादेश को 28 रन से हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की की। बांग्लादेश पर 28 रनों से जीत दर्ज करने के बाद भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने कहा कि इस टूर्नामेंट में बांग्लादेश की टीम ने काफी अच्छा क्रिकेट खेला है। जिस तरह से उन्होंने टक्कर दी और लड़ाई लड़ी, वे काफी क्रेडिट डिजर्व करते हैं।

विराट कोहली ने सेमीफाइनल में जगह पक्की होने पर कहा कि हम वास्तव में खुश हैं कि हमने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया। जबकि अभी एक खेल बाकी है। टीम ने अब तक जिस तरह से खेला है, उससे मैं बहुत खुश हूं। यह जानकारी समाचार एजेंसी एएनआई ने दी।

बता दें कि भारत ने बांग्लादेश को 28 रनों से हरा कर विश्व कप के सेमीपाइन में जगह पक्की कर ली है। रोहित ने 92 गेंद में पांच छक्कों और सात चौकों की मदद से 104 रन की पारी खेलने के अलावा साथी सलामी बल्लेबाज राहुल (77) के साथ पहले विकेट के लिए 180 रन की साझेदारी की जिससे भारत ने नौ विकेट पर 314 रन बनाए। ऋषभ पंत ने भी 48 रन की पारी खेली। रोहित का मौजूदा विश्व कप में यह चौथा शतक है और उन्होंने एक विश्व कप में सर्वाधिक चार शतक के श्रीलंका के दिग्गज कुमार संगकारा के रिकार्ड की बराबरी भी की। रोहित साथ ही मौजूदा टूर्नामेंट में 544 रन के साथ सर्वाधिक रन बनाने वालों की सूची में शीर्ष पर पहुंच गए। बांग्लादेश को डेथ ओवरों में मुस्ताफिजुर रहमान (59 रन पर पांच विकेट) और शाकिब अल हसन (41 रन पर एक विकेट) ने मजबूत वापसी दिलाई जिससे भारतीय टीम अंतिम 10 ओवर में 63 रन ही बना सकी।

इसके जवाब में बांग्लादेश की टीम बुमराह (55 रन पर चार विकेट) और पंड्या (60 रन पर तीन विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने 48 ओवर में 286 रन पर ढेर हो गई। युजवेंद्र चहल (50 रन पर एक विकेट) ने भी उम्दा गेंदबाजी की। बांग्लादेश की ओर से शाकिब अल हसन ने सर्वाधिक 66 रन बनाए। मोहम्मद सैफुद्दीन (38 गेंद में नाबाद 51) और शब्बीर रहमान (36) ने सातवें विकेट के लिए 66 रन जोड़कर बांग्लादेश की उम्मीद बंधाई थी लेकिन इस जोड़ी के टूटने के बाद भारत जीत दर्ज करने में सफल रहा।

इस जीत से भारत के आठ मैचों में छह जीत से 13 अंक हो गए हैं और वह दूसरे स्थान पर बरकरार है। बांग्लादेश इस हार के बाद आठ मैचों में सात अंक के साथ सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गया।

INDvsBAN: रोहित की संचुरी और बुमराह की यार्कर से इंडिया सेमीफाइनल में…

स्पोर्ट्स डेस्क. भारत ने मंगलवार (2 जुलाई) को बांग्लादेश को रोमांचक मैच में 28 रनों से मात दी। इसी के साथ भारत ने आईसीसी विश्व कप 2019 के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। ऑस्ट्रेलिया के बाद भारत वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली दूसरी टीम बन गई है।

भारत ने बांग्लादेश के सामने 315 रनों का लक्ष्य दिया था। बांग्लादेश ने इस टारगेट को हासिल करने के लिए काफी संघर्ष किया, लेकिन 48 ओवरों में सभी विकेट खोकर 286 रन ही बना सकी। इस जीत के बाद भारत के आठ मैचों में छह जीत, एक हार और एक रद्द मैच के बाद 13 अंक हो गए हैं। वह दूसरे स्थान पर ही कायम हैं।

रोहित बने ‘मैन ऑफ द मैच’

रोहित शर्मा ने 92 गेंद में पांच छक्कों और सात चौकों की मदद से 104 रन की पारी खेलने के अलावा साथी सलामी बल्लेबाज राहुल (77) के साथ पहले विकेट के लिए 180 रन की साझेदारी की जिससे भारत ने नौ विकेट पर 314 रन बनाए। रोहित का मौजूदा विश्व कप में यह चौथा शतक है और उन्होंने एक विश्व कप में सर्वाधिक चार शतक के श्रीलंका के दिग्गज कुमार संगकारा के रिकॉर्ड की बराबरी भी की। रोहित साथ ही मौजूदा टूर्नामेंट में 544 रन के साथ सर्वाधिक रन बनाने वालों की सूची में शीर्ष पर पहुंच गए। अपनी इस शानदार पारी के लिए रोहित शर्मा को ‘मैन ऑफ द मैच’ मिला।

बांग्लादेश को इससे झटका लगा है। सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए उसे अब पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच में जीत हासिल करनी होगी साथ ही दूसरी टीमों के मैचों के परिणामों पर भी निर्भर रहना होगा।

भारत ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी

एजबेस्टन में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीत बल्लेबाजी चुनी। रोहित शर्मा (104) और लोकेश राहुल (77) ने टीम को शानदार शुरुआत दी। लेकिन, बाद में रफ्तार ऐसी ही नहीं रह सकी। आखिरी के पांच ओवरों में भारतीय टीम 35 रन ही बना सकी और चार विकेट गंवा बैठी। बांग्लादेश के लिए बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान ने 10 ओवरों में 59 रन देकर पांच विकेट लिए। आखिरी ओवर में रहमान ने सिर्फ तीन रन दिए और दो विकेट लिए। भारतीय टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 314 का स्कोर खड़ा किया।

तीन तलाक पर TMC के रुख से मोदी सरकार को मिलेगा फायदा

New Delhi. तीन तलाक विधेयक पर राज्यसभा में तृणमूल कांग्रेस के कदम से सत्ता पक्ष की मुश्किल आसान हो सकती है। इस विधेयक को लेकर तृणमूल कांग्रेस अपनी रणनीति को अंतिम रूप देने में लगी है। दो विकल्पों पर विचार किया जा रहा है। एक विधेयक पर मतदान में हिस्सा नहीं लिया जाए तथा दूसरे सदन से बहिर्गमन किया जाए। जैसे ही विधेयक को संसद में चर्चा के लिए लाएगा, पार्टी अपने सांसदों को इसके लिए निर्देशित कर देगी।

तृणमूल से जुड़े सूत्रों का कहना है कि पार्टी इस मामले में बेहद सतर्क है। वह विधेयक का विरोध करके वह भाजपा के जाल में नहीं फंसेगी। क्योंकि ऐसा करने पर भाजपा द्वारा उसे मुस्लिमों की पैरोकार के साथ-साथ हिन्दू विरोधी भी प्रचारित किया जाएगा। तृणमूल किसी भी तरीके से हिन्दू विरोधी होने का ठप्पा अपने पर नहीं लगाना चाहती है। इसलिए पार्टी में उच्च स्तर पर चल रहे विचार-विमर्श के दौरान इस बात पर करीब-करीब सहमति बन चुकी है कि वह विधेयक पर तटस्थ रहा जाए। लेकिन उसका स्वरूप क्या होगा, यह तय होना है।

तीन तलाक विधेयक को लोकसभा में पेश किया जा चुका है। संभावना है कि अगले सप्ताह पहले लोकसभा में और फिर राज्यसभा में इसे पारित कराया जाएगा। लोकसभा में तृणमूल के रुख से सत्ता पक्ष को कोई खास फर्क नहीं पड़ता है लेकिन राज्यसभा में उसका संख्याबल कम है। राज्यसभा में तृणमूल के 13 सदस्य हैं। जबकि एनडीए एवं उसके सभी संभावित सहयोगियों को मिलाकर संख्या 109 के करीब बन रही है। ऐसे में तृणमूल के तटस्थ रहने से एनडीए को राहत मिल सकती है। क्योंकि तटस्थ रहने से विपक्ष में पड़ने वाले 13 मत कम हो जाएंगे।

राज्यसभा में तेलंगाना राष्ट्र समिति के छह और बीजद के सात सदस्यों को छोड़कर विपक्ष की कुल संख्या 110 बन रही है। जिसमें से यदि 13 तृणमूल के कम कर दिया जाए तो फिर सत्तापक्ष की मुश्किल ही खत्म हो जाती है।

राशिफल: 03 जुलाई 2019, इन राशियों के लिए दिन शुभ, अचानक धन लाभ के योग !

राशिफल: 03 जुलाई 2019, इन राशियों के लिए दिन शुभ, अचानक धन लाभ के योग !

आज का राशिफल

मेष

धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में सुख-शांति रहेगी। आज आप जरूरत से ज्यादा काम का बोझ अपने सिर पर ले सकते हैं।

वृष

मन में निराशा एवं असंतोष के भाव रहेंगे। घरेलू समस्‍या परेशान करेंगी। रहन-सहन कष्‍टमय रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य का ध्‍यान रखें।

मिथुन

आत्मविश्वास में कमी आएगी। संतान सुख में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आय के साथ विकसित हो सकते हैं।

कर्क

नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्‍की के मार्ग प्रशस्‍त होंगे। जीवनसाथी को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं।

सिंह

मानसिक शांति रहेगी। परिवार में सुख-शांति रहेगी। नौकरी में स्‍थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

कन्या

किसी मित्र का आगमन हो सकता हे। अचनाक आय वृद्धि के स्रोत विकसित हो सकते हैं। नौकरी में अफसरों से मतभेद रहेंगे।

तुला

मानसिक शांति तो रहेगी, लेकिन स्‍वभाव में चिड़चिड़ापन भी रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक

किसी मित्र के सहयोग से कारोबार का विस्तार हो सकता है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। माता-पिता से आर्थिक सहयोग भी मिल सकता है।

धनु

मन अशांत रहेगा। जीवनसाथी से मतभेद बढ़ सकते हैं। पिता को स्‍वास्‍थ्‍य विकार रहेंगे। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे।

मकर

मन में निराशा एवं असंतोष के भाव रहेंगे। नौकरी में परिवर्तन की संभावना बन रही है। किसी दूसरे स्‍थान पर भी जाना पड़ सकता है।

कुंभ

किसी मित्र के सहयोग से नौकरी में अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र का विस्तार हो सकता है।

मीन

संतान को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। सामाजिक कार्यों में मान-सम्‍मान मिल सकता है। शैक्षिक कार्यों में व्‍यवधान आएंगे।

पंचांग: 03 जुलाई 2019 दिन- बुधवार, जानें शुभ समय एवं राहुकाल !

पंचांग: 03 जुलाई 2019 दिन- बुधवार, जानें शुभ समय एवं राहुकाल !

आज का पंचांग

विक्रम संवत:- 2076

शक संवत:- 1941

वार:- बुधवार

ऋतु:- वर्षा

अयन:- दक्षिणायण

मास:- आषाढ़

पक्ष:- शुक्ल पक्ष

नक्षत्र:- आर्द्रा

योग:- ध्रुव

तिथि:- प्रतिपदा

दिशाशूल:- उत्तर में

सूर्योदय:- 05:26

सूर्यास्त:- 07:23

राहुकाल:- सुबह 07:14-08:58

Samsung Galaxy Note 10 इस दिन होगा लांच, जानें खूबियां

टेक डेस्क। Samsung की अगली जनरेशन Note सीरीज की लॉन्च डेट आ गई है। Samsung Galaxy Note 10 अगस्त 7 को लॉन्च किया जाएगा। Samsung ने लॉन्च के लिए मीडिया इन्वाइट देने शुरू कर दिए हैं।
Galaxy Note 10 इवेंट न्यूयॉर्क में आयोजित किया जाएगा। मीडिया इन्वाइट से Galaxy Note 10 की खास डिटेल्स सामने नहीं आती। इन्वाइट में S Pen ब्लैक कलर में दिखाई देता है। उम्मीद है की Galaxy Note 10 के साथ S Pen बंडल्ड होगा।

इन्वाइट से यह भी पता चलता है की Note 10 इंफिनिटी डिस्प्ले और बीच में पंच होल डिजाइन के साथ आएगा। यह Samsung का पंच-होल डिस्प्ले के साथ आने वाला पहला फोन होगा।

लॉन्च से पहले फोन से सम्बंधित कई लीक्स सामने आ चुकी हैं। Note 10 पिछले साल लॉन्च हुए Note 9 का अपग्रेडेड वर्जन होगा। Galaxy Note 10 में स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर चिपसेट दिया जाएगा। यह क्वालकॉम का लेटेस्ट चिपसेट है। हो सकता है की Note 10 के दो मॉडल आएं। दोनों ही मॉडल अगस्त 7 को लॉन्च किये जा सकते हैं।
पहले बेस मॉडल को Galaxy Note 10 कहा जाएगा और दूसरे टॉप-एन्ड मॉडल को Galaxy Note 10 Pro कहा जाएगा। Galaxy Note 10 Pro जाहिर तौर से डिस्प्ले, कैमरा और अन्य मामलों में Note 10 से बेहतर होगा। दोनों ही मॉडल S Pen के सतह आएंगे। कीमत के मामले में, Pro वर्जन बेस वर्जन के मुकाबले महंगा होगा।

इस एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं विकी कौशल, तस्वीरों में देखिए बोल्ड अंदाज

मनोरंजन डेस्क। डायरेक्टर माजिद मजीदी की फिल्म ‘बियोन्ड द क्लाउड्स’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हीरोइन मालविक मोहनन इस वक्त काफी चर्चा में हैं। उनके चर्चा में रहने की वजह हैं बॉलीवुड एक्टर विकी कौशल। मालविका को लेकर बॉलीवडु की दुनिया में एक खबर बड़ी तेजी से वायरल हो रही है।

 

बताया जा रहा है कि हरलीन से ब्रेकअप के बाद विकी कौशल, ईशान खट्टर की हीरोइन मालविका मोहनन को डेट कर रहे हैं। हालांकि दोनों की तरफ से इस बारे में कोई बयान सामने नहीं आया है, लेकिन हाल ही में राधिका आप्टे के बयान ने इस चर्चा को और हवा दे दी है।

1

हाल ही में नेहा धूपिया के शो में पहुंचीं राधिका ने विकी के लिए कहा कि वो बहुत अच्छी लड़की को डेट कर रहे हैं इस बारे में उन्हें सबको बता देना चाहिए। मालविका ने वैसे तो ज्यादा फिल्मों में अभी काम नहीं किया है, लेकिन ‘बियॉन्ड द क्लाउड्स’ में उनकी एक्टिंग को काफी सराहा गया था। मालविका दिखने में जितनी खूबसूरत हैं उनती वो स्टाइलिश भी हैं।