28 C
Mumbai
Friday, September 4, 2026
Home Blog Page 392

सोना-चांदी की कीमत में आई गिरावट, जानें 10 ग्राम गोल्ड के दाम

बिजनेस डेस्क। ऑल इंडिया सराफा एसोसिएशन के अनुसार, आज मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने के भाव लगभग स्थिर बने रहे। राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमत में आज 20 रुपये की गिरावट आई और इसके भाव 34,120 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गए।

जहां सोने की कीमतें करीब-करीब स्थिर रही वहीं, आज चांदी में मंदी देखने को मिली है। चांदी आज 70 रुपये की गिरावट के साथ 38,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। कारोबारियों के अनुसार, औद्योगिक इकाइयों और सिक्का कारोबारियों द्वारा लिवाली घटने के कारण चांदी के भाव में यह मंदी हुई है।

वैश्विक स्तर की बात करें तो न्यूयॉर्क में सोने के भाव बढ़त के साथ 1,391।33 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गए। वहीं चांदी का भाव भी मामूली बढ़त के साथ 15।19 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में मैन्युफैक्चरिंग पीएमआई में गिरावट आने के कारण सोने की कीमते इस समय सेफ हैवन बनी हुई है।

New Delhi में आज 99।9 फीसदी शुद्धता वाला सोना 20 रुपये की गिरावट के साथ 34,120 रुपये और 99।5 फीसदी शुद्धता वाला सोना भी 20 रुपये की गिरावट के साथ 33,950 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। वहीं गिन्नी सोने की कीमत 26,800 रुपये प्रति आठ ग्राम पर स्थिर रही। कारोबारियों के अनुसार, स्थानीय ज्वैलर्स की लिवाली घटने के कारण सोने की कीमतों में यह मामूली मंदी देखी गई है।

पाकिस्तान: सड़क हादसे में एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत !

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्वी प्रांत पंजाब में मंगलवार को एक ट्रक और एक यात्री वैन आपस में टकरा गए, जिससे आठ लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।

जियो न्यूज के अनुसार, मृतक एक ही परिवार के थे और प्रांतीय राजधानी लाहौर से फैसलाबाद नगर जा रहे थे। दुर्घटना फैसलाबाद के निकट उस वक्त हुई, जब वैन सुपर हाईवे ने निकलने ही वाली थी।

घटना में कई महिलाएं एवं बच्चे भी घायल हो गए और घटना के बाद वहां पहुंचे बचाव दल ने उन्हें फैसलाबाद के एलाइड अस्पताल में भर्ती करा दिया है। दुर्घटना के सही कारणों का पता लगाने के लिए जांच चल रही है, जिसके बाद वैन या ट्रक चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

CM योगी का बड़ा फैसला: 901 पदों पर होगी पुलिस भर्ती, बनेंगे 21 नए थाने

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की पुलिस व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाये जाने के उद्देश्य से नये पुलिस थानों और पुलिस चौकियों को जल्द खोलने के निर्देश दिए हैं। सीएम योगी के निर्देशों के आधार पर यूपी में 21 नये थानों और 12 नवीन पुलिस चौकियों की मंजूरी दी गई है। आदेश के अनुसार, यूपी के 16 जनपदों में यह थाने और चौकियां बनाई जाएंगी। इसी के साथ यूपी में पुलिस कर्मियों के 901 नये पदों पर भर्ती को भी मंजूरी दे दी गई है।

नये थानों की लिस्ट

गाजियाबाद: कौशाम्बी और टीलामोड़
गौतमबुद्धनगर: थाना फेस-1 और थाना सेक्टर-142
खीरी: थाना पढुआ और मॉडर्न महिला थाना
बलरामपुर: थाना गैडास बुजुर्ग और मॉडर्न थाना उतरौला
जनपद कौशाम्बी: थाना कड़ाधाम
श्रावस्ती: मॉडर्न पुलिस थाना श्रावस्ती
वाराणसी: थाना सिन्धौरा
बुलंदशहर: थाना चोला
अलीगढ़: थाना महुआखेड़ा और थाना रोरावर
फिरोजाबाद: मॉर्डन थाना रजावली
प्रतापगढ़: लीलापुर मॉर्डन पुलिस थाना
कानपुर देहात: थाना झींझक
कानपुर नगर: थाना साढ़
चित्रकूट: थाना भरतकूप
संतकबीरनगर: बेलहरकला
अमरोहा: थाना रहरा

रोहित शर्मा के नाम एक और रिकॉर्ड, एक World Cup में 4 शतक लगाने वाले पहले भारतीय बने

स्पोर्ट्स डेस्क. गजब की फॉर्म में चल रहे रोहित शर्मा ने ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप (ICC World Cup) का एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने मंगलवार (2 जुलाई) को बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए मुकाबले में शानदार शतक बनाया। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का यह इस विश्व कप में चौथा शतक है। वे एक ही विश्व कप में चार शतक लगाने वाले पहले भारतीय हैं। वनडे करियर की बात करें तो यह उनका 26वां शतक है। अब दुनिया में सिर्फ पांच खिलाड़ी ही ऐसे हैं, जिन्होंने रोहित शर्मा से अधिक शतक बनाए हैं।

रोहित शर्मा ने बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 92 गेंदों पर 104 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में सात चौके और पांच छक्के जमाए। रोहित शर्मा ने इससे पहले रविवार को इंग्लैंड के खिलाफ 109 गेंदों पर 102 रन की पारी खेली थी। रोहित ने उस पारी में एक भी छक्का नहीं लगाया था। वे इसी विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ 140 और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 122 रन बनाए थे। रोहित शर्मा ने 2015 के विश्व कप में भी बांग्लादेश के खिलाफ 137 रन की पारी खेली थी। इस तरह वे विश्व कप में कुल पांच शतक लगा चुके हैं।

कुमार संगाकारा के रिकॉर्ड की बराबरी

रोहित शर्मा ने इसके साथ ही एक विश्व कप में सबसे अधिक शतक लगाने के कुमार संगकारा (Kumar Sangakara) के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। श्रीलंका के कुमार संगकारा ने 2015 में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में खेले गए विश्व कप में चार शतक लगाए थे।

सचिन के रिकॉर्ड से एक शतक पीछे

ICC विश्व कप के इतिहास में सबसे अधिक शतक लगाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है। उन्होंने छह वर्ल्ड कप में 45 मैच खेले और छह शतक लगाए हैं। रोहित शर्मा अब उनके छह शतकों के रिकॉर्ड से महज एक शतक पीछे हैं। रोहित के अलावा दो और बल्लेबाज कुमार संगकारा और रिकी पोंटिंग वर्ल्ड कप इतिहास में पांच-पांच शतक लगा चुके हैं। लेकिन ये दोनों बल्लेबाज संन्यास ले चुके हैं। इस तरह फिलहाल सिर्फ रोहित शर्मा ही हैं, जो सचिन के रिकॉर्ड की बराबरी करते दिख रहे हैं।

भगोड़े कारोबारी विजय माल्या को मिली लंदन कोर्ट से बड़ी राहत

बिजनेस डेसक. लंदन की अदालत ने भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या की अपील पर सुनवाई करते हुए उसके बड़ी राहत दी है। लंदन के रॉयल्स कोर्ट ऑफ जस्टिस ने माल्या को प्रत्यर्पण के खिलाफ अर्जी दायर करने की अनुमति दे दी है।

बता दें विजय माल्या ने भारत लौटने की जगह कुछ और समय तक ब्रिटेन में रहने के लिए याचिका दायर की थी। भारतीय जांच एजेंसियां लगातार माल्या के प्रत्यर्पण की कोशिश कर रही हैं। अब इस अपील के रद्द होने के बाद उनके पास इंटरनेशनल कोर्ट या अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग जाने का रास्ता हो गया है।

बता दें कि विजय माल्या 9,000 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी और मनी लॉड्रिंग मामले में भारत में वांछित है। माल्या 2016 में भारत से फरार हो गया था। सीबीआई और ईडी विजय माल्या के प्रत्यर्पण की कोशिशों में लगी हुई हैं।

बता दें कि इससे पहले माल्या ने लंदन कोर्ट को बताया था कि अब उसके पास गुजर-बसर करने के लिए पैसे नहीं हैं। माल्या का कहना है कि वह अपनी पार्टनर, पर्सनल असिस्टेंट, परिचित कारोबारियों और बच्चों पर निर्भर है।

अभी कुछ दिन पहले ही प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) अदालत ने विजय माल्या के 1,000 करोड़ रुपये की वैल्यू के शेयर बेचने की मंजूरी दे दी है।

जोया अख्तर और अनुपम खेर बने नई ऑस्कर अकादमी के सदस्य

मनोरंजन डेस्क. फिल्म निर्माता जोया अख्तर, अनुराग कश्यप, रितेश बत्रा और इनके साथ ही साथ दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर भी 842 कलाकारों और कार्यकारियों में शामिल हैं, जिन्हें अकादमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स और साइंसेज के सदस्यों के रूप में आमंत्रित किया गया है। ऑस्कर के आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, आमंत्रितगण थिएट्रिकल मोशन पिक्चर्स में अपने योगदान से अपनी पहचान बनाई है।

साल 2019 के इस वर्ग में 50 प्रतिशत महिलाएं होंगी, 29 प्रतिशत अश्वेत लोग होंगे जो 59 देशों का प्रतिनिधित्व करेंगे, जो इस निमंत्रण को स्वीकार करेंगे केवल वे ही 2019 में अकादमी के सदस्य के रूप में चुने जाएंगे। ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ और ‘देव डी’ के निर्देशक अनुराग कश्यप ने इस आमंत्रण को स्वीकारते हुए ट्वीट किया : ‘हैशटैग वी आर द एकेडमी।’

आर्ची पंजाबी ने इस पर ट्वीट करते हुए लिखा कि अकादमी का हिस्सा बनना वाकई में सम्मान की बात है! आपका धन्यवाद। गुनीत मोंगा, अली फजल और रीमा कागती उनमें से हैं जिन्होंने नए आमंत्रित लोगों को बधाई संदेश भेजे हैं।

अभिनेत्री आर्ची पंजाबी भारतीय मूल की एक ब्रिटिश अभिनेत्री हैं और ‘ए माइटी हार्ट’ और ‘बेंड इट लाइक बेकहम’ जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुकीं हैं। आर्ची को भी अकादमी में शामिल होने का आमंत्रण भेजा गया। इसके साथ ही इसमें निशा गनतरा भी शामिल हैं जो भारतीय मूल की एक कनाडाई अभिनेत्री, फिल्म निर्देशक, फिल्म निर्माता और पटकथा लेखिका हैं।

अर्जेंटीना में भीषण रोड एक्सीडेंट, 13 की दर्दनाक मौत

साउथ अमेरिका ।। अर्जेटीना में एक दर्दनाक बस दुर्घटना में कम से कम 13 लोगों के मारे जाने की सूचना है। बताया जा रहा है कि लगभग 55 लोगों को ले जा रही बस अचानक पलट गई जिससे 13 लोगों की मौत हो गई और 30 अन्य घायल हो गए। स्थानीय मीडिया ने ये जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि घटना सोमवार को उत्तरी प्रांत टुकुमैन में ला मेड्रिड सिटी के पास राजमार्ग पर हुई।

घटना के बाद पुलिस ने बताया कि अभी इस हादसे के कारणों की ज्यादा जानकारी नहीं मिल सकी है। 30 से अधिक एंबुलेंस में घायलों को विभिन्न हॉस्पिटल में भेजा गया है। Fire department के 4 दल घटनास्थल पर बचाव कार्य में लगे थे।

बताया जा रहा है कि उत्तरी अर्जें’टीना के एक पथरीले रास्ते पर बस ने अपना कंट्रोल खो दिया और पलट गई। इस घटना में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और 30 अन्य घायल हो गए हैं। समाचार पत्र “ला गकेटा” ने बताया कि बस रविवार रात पश्चि’मी मेन्डोसा प्रांत से उत्तरी शहर के टर्मिनस डी रियो होंडो के लिए रवाना हुई थी।

जानकारी के अनुसार, इस बस में सवार लोगों में ज्यादा संख्या टूरिस्टों की थी। ये लोग सम्भवतः उत्तरी क्षेत्रों में स्थित गर्म पानी के झरनों को देखने के जा रहे थे। बताया जा रहा है कि इस वर्ष अकेले अर्जेंटीना में रोड एक्सीडेंटों में करीब 3 हजार लोगों की मृत्यु हो चुकी है जबकि पिछले वर्ष रोड एक्सीडेंटों में 7,274 लोगों की मौत हुई थी।

अक्षय कुमार की इस सुपरहिट फिल्म के सीक्वल में नजर आएंगे कार्तिक आर्यन!

मुंबई ।। अभिनेता कार्ति’क आ’र्यन (Kartik Aryan) का फिल्मी करियर इन दिनों बुलंदियों पर है। कार्ति’क आ’र्यन (Kartik Aryan) सभी डायरेक्टर्स की पहली पसंद बन गए हैं। सारा अली खान संग लव आजकल 2 और पति पत्नी और वो की रिलीज से पहले ही कार्ति’क आ’र्यन (Kartik Aryan) की झोली में एक और बड़ी फिल्म आ गई है।

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, कार्ति’क आ’र्यन (Kartik Aryan), अक्षय कुमार स्टारर सुपरहिट फिल्म भूल भुलैया के सीक्वल में लीड रोल करते नजर आ सकते हैं। भूल भुलैया को लेकर कार्ति’क आ’र्यन (Kartik Aryan) से बात हो रही है। बता दें कि भूल भुलैया सीक्वल की स्क्रिप्ट फरहाद समजी ने लिखी है।

न्यूज रिपोर्ट की मानें तो, कार्ति’क आ’र्यन (Kartik Aryan) ने हाल ही में भूल भुलैया के मेकर्स से बात की है और उन्हें फिल्म का आइडिया काफी पसंद आया है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो कार्ति’क आ’र्यन (Kartik Aryan) जल्द ही भूल भुलैया में काम करते नजर आ सकते हैं। बता दें कि भूल भुलैया से पहले कार्ति’क आ’र्यन (Kartik Aryan) फिल्म लुका छुपी में अक्षय कुमार के हिट सॉन्ग ‘पोस्टर लगवा दूं बाजार में’ को रिक्रिएट कर चुके हैं।

कार्ति’क आ’र्यन (Kartik Aryan) की बात करें तो अभिनेता ने फिल्म लव आज कल 2 की शूटिंग पूरी कर ली है। लव आजकल 2 में कार्तिक के साथ सारा अली खान लीड रोल में हैं। फिल्म की रिलीज से पहले ही कार्तिक और सारा को सिल्वर स्क्रिन पर एक साथ देखने लिए लोगों में काफी एक्साइटमेंट बना हुआ है।

 

कमाने से पहले धन खर्च का ज्ञान होना बेहद जरूरी, पढ़ें ये 10 बड़ी बातें

लाइफस्टाइल डेस्क। जीवन में अक्सर हम सुबह से शाम तक धन कमाने के लिए इधर से उधर भागते रहते हैं। धन भले ही हमारे जीवन के सुख का आधार नहीं हो सकता है, लेकिन तमाम तरह के सुख को पाने के लिए इसकी बहुत जरूरत होती है। शिक्षा, व्यापार और परिवार से लेकर रोटी, कपड़ा और मकान जैसी प्राथमिक जरूरतों तक के लिए धन खर्च करना पड़ता है।

जीवन के लिए पैसा बहुत जरूरी चीज है लेकिन इसे कमाने से पहले इसे खर्च का ज्ञान होना उससे ज्यादा जरूरी बात है। जानें धन से जुड़ी ऐसी ही 10 बड़ी बातें।।।

1।

निर्धन व्यक्ति सौ बार करने के बाद भी धन नहीं कमा सकता है। बिल्कुल वैसे ही जैसे हाथियों के माध्यम से हाथी वश में किए जाते हैं, वैसे ही धन से धन को प्राप्त किया जाता है। कहने का तात्पर्य यह है कि पैसा ही पैसे को खींचता है।
— चाणक्य

2।

धन उत्तम कर्मों से उत्पन्न होता है, प्रगल्भता से बढ़ता है, चतुराई से फलता-फूलता है और संयम से सुरक्षित होता है।
— विदुर

3।

जीवन में ऐसा कुछ भी नहीं है, जिसे धन के द्वारा प्राप्त न किया जा सकता हो। ऐसे में हर बुद्धिमान् व्यक्ति को एकमेव धन अर्जित करने का प्रयास करना चाहिए।
— चाणक्य

4।

उल्टी खोपड़ी वाला व्यक्ति धन को लेकर कभी संतुष्ट नहीं होता, वह हमेशा इसी फेर में लगा रहता है कि तीनों लोकों की संपत्ति कब उसके पास आ जायेगी।
— कबीर

5।

गंदे वस्त्र धारण करने वाले, दांत न साफ करने वाले, पेटू व्यक्ति, कड़वे वचन वाले और ऊषा काल यानी सूर्योदय के बाद और सूर्यास्त के समय सोने वाले व्यक्ति के पास कभी लक्ष्मी नहीं ठहरतीं।
— चाणक्य

6।

पैसा आपका सेवक है, यदि आप उसका उपयोग जानते हैं, वह आपका स्वामी है, यदि आप उसका उपयोग नहीं जानते।
— होरेस

7।

गोधन, गजधन, अश्वधन और रत्नधन खान, ये सब उसी समय बेकार हो जाता है, जब मनुष्य के पास संतोष धन आ जाता है।
— कबीर

8।

किसी भी व्यक्ति का खर्च हमेशा उसकी कमाई से कम ही रहना चाहिए। इसके लिए फिजूलखर्ची पर लगाम लगानी होगी। उसे अपनी जरूरतों और ख्वाहिशों में अंतर समझना हो
— वॉरेन बफे

9।

जो लोग समय बचाते हैं, वे धन बचाते हैं और बचाया हुआ धन, कमाए हुए धन के बराबर होता है।
— महात्मा गांधी

10।

एक बुद्धिमान व्यक्ति को पैसा दिमाग में रखना चाहिए, दिल में नहीं।
— जोनाथन स्विफ्ट

राजस्थान में बढ़े बियर के दाम, वजह है हैरान करने वाली

जयपुर ।। राजस्थान सरकार के पास बजट की कमी के चलते सरकारी विभागों के लेन-देन अटके हुए हैं। वहीं किसानों को कर्जमाफी का ऋण चुकाने से हालत और भी खराब होती जा रही है। ऐसे में गहलोत सरकार अपने खाली खजाने को भरने के लिए कर बढ़ाती जा रही है।

एक जुलाई से गहलोत सरकार ने बियर पर तत्काल असर से 15 फीसदी कर बढ़ा दिया है। बीयर पर ये कर बढ़ोतरी 3 महीने में दूसरी बार की गई है। इससे पहले अप्रैल में जब गहलोत सरकार ने कर बढ़ाया था, तब बियर के भाव 13 प्रतिशत बढ़ गए थे।

कर्जमाफी के निर्णय के बाद से तंगी के दौर से गुजर रही गहलोत सरकार ने खजाने में रुपया जुटाने के लिए सोमवार से ही बढ़ा हुआ कर वसूलना शुरू कर दिया है। इसी तरह से बिजली विभाग ने भी प्रदेश के उपभोक्ताओं को बिजली पर फ्यूल सरचार्ज के नाम पर 8 से 15 प्रतिशत ज्यादा रुपया वसूलना शुरू कर दिया है। पिछले महीने ही आरईआरसी ने फ्यूल सरचार्ज राशि 55 पैसे प्रति यूनिट करने को मंजूरी दी थी।

गहलोत सरकार की बिजली कंपनियां इस सरचार्ज के जरिए लगभग 400 करोड़ रुपए वसूलने की तैयारी में हैं। नियामक आयोग के निर्देश पर ईधन सरचार्ज पहले बिजली खरीद की 10 फीसदी तक वसूल सकते थे लेकिन अब इसे बढ़ाकर 15% कर दिया गया है और इसी के साथ अब बिजली ग्राहकों पर 55 पैसे प्रति यूनिट के हिसाब से मार पड़ने वाली है।