28 C
Mumbai
Friday, September 4, 2026
Home Blog Page 390

BCCI चयनकर्ता हैं अंबाती रायडू के संन्यास का कारण: गौतम गंभीर

स्पोर्ट्स डेस्क. गौतम गंभीर ने अंबाती रायडू के अचानक लिए गए संन्यास के लिए BCCI के चयनकर्ताओं को जिम्मेदार ठहराया है। पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने चयनकर्ताओं के इस रुख को शर्मनाक भी करार दिया है। गंभीर का कहना है कि चयनकर्ताओं द्वारा नजरअंदाज किए जाने के कारण ही रायडू ने संन्यास की घोषणा की है। 33 साल के अंबाती रायडू ने बुधवार को ही संन्यास की घोषणा की है।

भारतीय चयनकर्ताओं ने विश्व कप के लिए अंबाती रायडू को 15 सदस्यीय टीम में शामिल नहीं किया था। उन्हें रिजर्व खिलाड़ियों में जगह दी गई थी। इसके बाद शिखर धवन और विजय शंकर के चोटिल होने के बावजूद उन्हें टीम में मौका नहीं दिया गया। इससे परेशान होकर रायडू ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है।

पूर्व क्रिकेटर और सांसद गंभीर ने इस मसले पर ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, ‘मुझे लगता है कि इस विश्व कप में चयनकर्ता पूरी तरह से निराश होंगे। रायडू का संन्यास लेने का कारण वे ही हैं। पूर्व ओपनर ने चयनकर्ताओं को लताड़ते हुए कहा, ‘यहां तक कि 5 चयनकर्ताओं ने मिलकर भी उतने रन ही बनाए होंगे, जितने की रायडू ने अपने करियर में बनाए हैं। उनके संन्यास लेने से मैं पूरी तरह से निराश हूं।’ अंबाती रायडू ने भारत के लिए अब तक 55 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 47।05 के औसत से 1694 रन बनाए हैं। उन्होंने तीन शतक और 10 अर्धशतक भी बनाए हैं।

गौतम गंभीर ने आगे कहा, ‘विश्व कप में चोटों के बीच ऋषभ पंत और मयंक अग्रवाल को टीम में शामिल किया गया। रायडू की जगह कोई भी होता तो उन्हें बुरा लगता। उनके जैसे क्रिकेटर ने आईपीएल और देश के लिए अच्छा किया है।’ उन्होंने कहा, ‘तीन शतक और 10 अर्धशतक लगाने के बावजूद अगर एक खिलाड़ी को संन्यास लेना पड़ता है तो यह भारतीय क्रिकेट के लिए बुरा समय है।’

राहुल गांधी से फिर गुजारिश करेंगे कांग्रेस अध्यक्ष बने रहें: मोतीलाल वोरा

New Delhi. सीनियर कांग्रेस नेता मोतीलाल वोरा ने कहा कि अगली कांग्रेस वर्किंग कमेटी में राहुल गांधी से एक बार फिर कांग्रेस अध्यक्ष पद पर बने रहने की मांग करेंगे। इससे पहले राहुल गांधी ने बुधवार को एक बार फिर घोषणा की कि वह अब पार्टी अध्यक्ष नहीं हैं और पार्टी नेताओं को अविलंब उनका उत्तराधिकारी चुन लेना चाहिए।

राहुल गांधी ने कहा, ‘कांग्रेस कार्यसमिति को जल्द से जल्द एक बैठक बुलानी चाहिए और नए पार्टी अध्यक्ष पर फैसला करना चाहिए।’

मोती लाल वोरा ने कहा कि जब भी कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक होगी हम राहुल गांधी से कांग्रेस अध्यक्ष के पद पर बने रहने की मांग करेंगे। इस बीच कुछ मीडिया रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि मोतीलाल वोरा को कांग्रेस का अंतरिम अध्यक्ष बनाया गया है। हालांकि जब उनसे अंतरिम अध्यक्ष बनाए जाने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस बारे में कुछ पता नही हैं।

वहीं कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद दोबारा अध्यक्ष नहीं बनने पर अड़े राहुल गांधी ने बुधवार को अपना प्रोफाइल बदल लिया। उन्होंने ट्विटर पर अपने प्रोफाइल से कांग्रेस अध्यक्ष हटा दिया। इसकी जगह उन्होंने अपना परिचय कांग्रेस सदस्य और सांसद के रूप में दिया है।

बैंक के खिलाफ ऐसे करें शिकायत, तुरंत होगी कार्रवाई

मुंबई ।। क्या आप BANK या BANK के किसी शख्स से परेशान हैं? इस प्रश्न का उत्तर आप भी जानते हैं और हम भी, शायद ही ऐसा कोई शख्स हो जो BANK से परेशान ना हो। तो आईये आज हम आपको बताएंगे कि यदि BANK परेशान करें तो आप किससे और कैसे उसकी शिकायत करें।

इसका एक ही उत्तर है RBI, जिसके तहत सारे BANK काम करते हैं। गैर-BANK वित्तीय कंपनियां भी इसमें ही शामिल है, जिनका संचालन केंद्र BANK द्वारा किया जाता है। RBI की वेबसाइट पर अगर आप जाएंगे तो आपको एक फीचर देखने को मिलेगा, जिसका नाम है complaint management system (CMS) इसके जरिए आप घर बैठे ही अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।

एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला का ये जिम वीडियो हुआ वायरल, देखिए वीडियो

मुंबई ।। बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला अपने बोल्ड व हॉट अवतार के लिए के लिए खूब जानी जाती हैं। अक्सर सोशल मीडिया पर उर्वशी रौतेला के हॉट वीडियो वायरल होते ही रहते हैं और उर्वशी के सेक्सी फिगर को सोशल मीडिया पर बेहद पसंद भी किया जाता हैं।

साथ ही एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला अपने बोल्ड फिगर को बनाए रखने के लिए घंटो तक जिम में मेहनत करत हैं। उर्वशी अपनी फिटरनेस को लेकर भी बेहद सचेत रहती हैं और उर्वशी अपने फैंस को भी हेल्दी रहने के लिए जागरूक करती ही रहती है।

 

प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं के पेट में दर्द की हो सकती है ये वजहें

हेल्थ डेस्क. माँ बनना जितनी खुशनसीबी वाली बात होती है उतनी ही यह मुश्किल हालत भी होती है । उसके साथ ही साथ यह बहुत ही नाजुक अवस्था भी होती है । हर महिला को इस दौर के समय में कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है । कई कई बार तो उस्ङ्के हालत यह भी हो जाते हैं की उनको 9 महीने तक अलग अलग दर्द के साथ में गुजारने पड़ते हैं वह भी इतना तेज़ दर्द की सामान्य लोग तो उसको सहन भी ना कर पाएँ ।


ऐसे में अक्सर गर्भावस्था के दौरान महिला को पेट में दर्द की परेशानी से भी गुजरना पड़ता है । उनको कई कई बार तो यह तक चिंता हो जाती है की उनके बच्चे को तो कुछ नही हो गया है । पर यह घबराने वाली बात नही होती है हर माँ को उसके बच्चे की चिंता होती है । पर यह हालत हर गर्भावस्था के दौयर्न झेलनी ही पड़ती है इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं आइये जानते हैं क्या होता है इसका कारण ?

पानी की कमी

गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को सबसे ज्यादा पेट दर्द की समस्या शरीर में पानी की कमी के कारण होता हैं। क्यों की पानी की कमी के कारण शरीर का पाचन तंत्र ठीक तरीकों से कार्य नहीं करता हैं। जिसके कारण महिलाओं के पेट में कई तरह की समस्या जन्म ले लेती हैं। जिससे महिलाएं खुद को अस्वस्थ महसूस करती हैं। इसलिए गर्भावस्था में पेट दर्द की समस्या से छुटकारा पाने के लिए महिलाओं को पानी का सेवन करना चाहिए।

भ्रूण का विकास

गर्भावस्था में जब भूर्ण का विकास होता हैं तब महिलाओं के गर्भाशय में खिचाव उत्पन होने लगते हैं। जिससे पेट पर ज़ोर पड़ता हैं और पेट में दर्द की समस्या उत्पन हो जाती हैं। इस समस्या के कारण महिलाओं का शरीर अस्वस्थ रहता हैं और थोड़ी थोड़ी देर पर पेट में दर्द बना रहता हैं। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए महिलाएं डॉक्टर से सलाह ले सकती हैं।

कब्ज और गैस की समस्या

गर्भावस्था में महिलाओं के पेट में कब्ज और गैस की समस्या सबसे ज्यादा होती हैं। जिसके कारण पेट में दर्द की समस्या बनी रहती हैं। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए गर्भवती महिलाओं को भरपूर पानी का सेवन करना चाहिए तथा महिलाओं को समय समय पर डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए ताकि पेट दर्द की समस्या से बचा जा सके।

मांसपेशियों में खिचाव

गर्भावस्था के समय जब महिलाओं के गर्भ में भूर्ण का विकास होता हैं तो पेट की मांसपेशियों में खिचाव आता हैं। जिससे महिलाओं के पेट में दर्द की समस्या उत्पन हो जाती हैं। यह एक नार्मल समस्या हैं जो सभी महिलाओं को होती हैं। इस समस्या से महिलाओं को ज्यादा चिंता नहीं करनी चाहिए। लेकिन समय समय पर अपने शरीर का चेकअप कराते रहना चाहिए।

शिशु के विकास में बाधा

जब गर्भ में विकसित हो रहा भूर्ण शिशु का रूप ले लेता हैं। उस समय पेट में होने वाला दर्द महिलाओं के लिए खतरनाक माना जाता हैं। क्यों की इस दौरान दर्द की समस्या शिशु के विकास में बाधा आने के कारण होता हैं। इस दौरान अगर किसी महिला को पेट दर्द की समस्या होती हैं तो उसे शीघ्र ही डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। क्यों की ये समस्या गर्भ में पल रहे शिशु के लिए खतरनाक होता हैं। महिलाओं को इसके बारे में सही जानकारी होनी चाहिए

अगर आप कब्ज से परेशान है तो जरुर आजमाए ये 8 घरेलू नुस्खे

हेल्थ डेस्क. कब्ज की एक आम समस्या है. लेकिन कब्ज की समस्या भले ही सुनने में छोटी लगती है पर यह स्वास्थ्य से जुड़ी कई परेशानियों को जन्म दे सकती है. कई बार तो कब्ज की समस्या इतनी बढ़ जाती है कि आप कुछ भी कर पाने की हालत में नहीं होते.

ऐसे में हम कई बार राहत पाने के लिए दवाएं भी खा लेते हैं, जो सेहत को और नुक्सान पहुंचा सकती हैं. इसलिए हम अक्सर गैस जैसी समस्या से निपटने के लिए घरेलू नुस्खों को तलाशते हैं. तो चलिए हम आपको बताते हैं कुछ घरेलू नुस्खों के बारे में जो आपको कब्ज से राहत दिलाएंगे.

कब्ज से बचने के घरेलू और आयुर्वेदिक नुस्खे

1. त्रिफला को भी आप कब्ज दूर करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं. त्रिफला खाकर आप कब्ज को दूर भगा सकते हैं. त्रिफला एक हर्ब है. त्रिफला शब्द का मतलब है ‘तीन फल’. त्रिफला तीन फलों हरड, बेहड और आंवला से मिलकर बनता है. कब्ज से राहत के लिए त्रिफला का इस्तेमाल करना बेहद आसान है. इसके लिए आपको एक चम्मच त्रिफला को एक कप गर्म पानी में 10 मिनट तक छोड़ना होगा. इसके बाद इसे पी लें. यह रात को करें

2 . कब्ज से बचने का एक अच्छा तरीका यह है कि आप वेटा पैसिफाइंग डाइट लें. ठंडे खाने और पेय से दूर रहें. गर्म खाना खाएं, हल्का गर्म पानी पीएं और खूब पकी सब्जियां खाएं.

3. ऐसे कई फल हैं जो जल्दी पच जाते हैं. तो ऐसे फल खाएं जिन्हें पचाना आसान हो. इस बात का भी ध्यान रखें के दिन के दो भोजनकालों के बीच आप फल खाएं. आप केले खा सकते हैं. इस बात का ध्यान रखें कि आप पका हुआ केला खाएं, क्योंकि यह कब्ज को दूर करने में फायदेमंद होता है. कच्चा केला कब्ज को बढ़ा सकता है.

4. सेब खाएं. सेब आपको कब्ज से राहत दिला सकता है. सेब को छीलकर चबा-चबा कर खाएं.

5. सोने से पहले गर्म दूध में एक चम्मच घी डालकर पीएं. यह कब्ज के लिए अच्छा नुस्खा माना जाता है.

6. अपने खाने में फाइबर को शामिल करें. ओट ब्रेन, वीट ब्रेन, ताजला फल और सब्जियां आहार में शामिल करें. यह आपके मल को हल्का करेगा.

7. रात के समय बिस्तर पर जाने से पहले एक कप पानी में चम्मच अलसी के बीच उबाल लें. इसे गर्म-गर्म पी लें.

8. रोने से पहले एक कप अदरक की चाय बनाएं और उसमें दो चम्मच कैस्टर ऑयल यानी अरंडी का तेल डाल कर पी लें. कैस्टर ऑयल हल्का लेक्सेटिव होता है जो कब्ज में मददगार है

अमेरिका की वजह से ईरान में बर्बादी जैसे हालात!

मुंबई।। अमेरिका की दादागिरी ने एक और समृद्ध देश को तबाही की कगार पर पहुंचा दिया है। अमेरिकी बैनों की वजह से इस देश की अर्थ व्यवस्था इतनी खस्ताहाल हो चुकी है कि यहां लोगों को पेट भरने व पीने के पानी के लिए भी जूझना पड़ रहा है। यहां 25 हजार की एक रोटी बिक रही है।

Economy के मामले में इस देश की स्थिति भी वेनेजुएला जैसी होने को है। बस फर्क इतना है कि इस देश के लोग अमेरिका के विरूद्ध एकजुट हैं और सरकार देशवासियों को राहत पहुंचाने के लिए हर संभव सहायता कर रही है।

यहां हम बात कर रहे हैं तेल भंडार वाले देश ईरान की। इस देश की कुल राष्ट्रीय आय का आधा भाग कच्चे तेल के निर्यात से हुआ करता था। अमेरिकी बैनों के कारण से ईरान की तेल निर्यात से होने वाली आय लगभग बंद हो चुकी है। अपने परमाणु कार्यक्रमों की वजह से ईरान को लगभग 40 साल से निरंतर विभिन्नत तरह के अमेरिकी प्रतिबंधों का सामना करना पड़ रहा है।

12 जून 2019 को अमेरिकी ड्रोन को मार गिराने के बाद ईरान पर बैन और कड़े कर दिए गए हैं। दरअसल, अमेरिका नहीं चाहता है कि ईरान परमाणु शक्ति बने। अमेरिका के मुताबिक, ईरान का परमाणु शक्ति बनना पुरे विश्व के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकता है।

ऋषभ पंत को लेकर युवराज सिंह ने दिया बड़ा बयान!

मुंबई ।। इस विश्वकप में शानदार खेल रही है। टीम के साथ हाल में ही जूड़े विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत को टीम चौथे नंबर पर खिला रही है। पूर्व बल्लेबाज युवराज ने इसे सही ठहराया है। युवराज ने रिषभ को टीम इंडिया को अगला नंबर 4 का बल्लेबाज बताया है। युवराज ने बताया कि पंत को अपने आप को और वक्त देना होगा।

आपको बता दें कि ऋषभ पंत को भारतीय ओपनर शिखर धवन के चोट के बाद टीम में लाया गया था। पंत को इंग्लैंड के विरूद्ध विश्वकप का पहला मैच खेलने का मौका मिला। उन्होंने पहले मैच में 29 गेंद में 32 रन बनाए। बांग्लादेश के विरूद्ध भी पंत ने अच्छी बल्लेबाजी की। इस मैच में भी उन्होंने 41 गेंद में 48 रन बनाए।

टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज युवराज ने कहा कि, मुझे लगता है कि हमें नंबर 4 के लिए बल्लेबाज मिल चुका है। टीम को उनपर भरोसा करना चाहिए। युवराज ने ट्वीट कर के अपनी बात रखी है।

 

पाकिस्तान: पूर्व मंत्री राणा सनाउल्‍लाह की कार से करोड़ों की ड्रग्‍स बरामद !

इस्‍लामाबाद। पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) के नेता और पंजाब के अध्यक्ष राणा सनाउल्लाह खान समेत कुल छह लोगों को 14 दिनों की न्‍यायिक हिरासत में जेल भेज गया है। उन्‍हें कल एंटी नारकोटिक्स फोर्स (ANF) ने लाहौर के पास गिरफ्तार किया था। राणा पंजाब प्रांत के कानून मंत्री रह चुके हैं। गिरफ्तारी के बाद जब उन्‍हें लाहौर के जिला न्‍यायालय में पेश किया गया तो उनके समर्थकों ने लॉयन-लॉयन के नारे भी लगाए। कोर्ट में उनके वकील ने उनकी गिरफ्तारी को राजनीतिक बताते हुए इसका विरोध किया।

राणा की गिरफ्तारी की खबर फैलते ही सैकड़ों की संख्‍या में उनके समर्थक सड़कों पर उतर आए। इस वजह से राणा को कोर्ट तक पहुंचाने में भी पुलिसकर्मियों को काफी मशक्‍कत करनी पड़ी। राणा को कोर्ट में पेश करने से पहले ही लाहौर जिला न्‍यायालय के रास्‍ते में काफी संख्‍या में पुलिस की तैनाती की गई थी। इसके बाद भी कोर्ट के अंदर और बाहर पुलिसकर्मियों को समर्थकों को रोकने में काफी दिक्‍कतें आईं। आपको बता दें कि राणा इमरान खान के मुखर आलोचकों में से एक हैं। उनकी गिरफ्तार पर राज्‍य मंत्री शहरयार खान ने कहा कि राणा उनके सहयोगी हैं लेकिन कानून से ऊपर कोई नहीं है।

सलाउल्‍लाह के बहनोई राणा शहरयार खान के मुताबिक करीब 15 वाहनों में सवार एएनएफ की टीम ने कई जगहों पर उन्‍हें पकड़ने के लिए रेड की थी। बाद में उन्‍हें सुखेकी के रास्‍ते से गिरफ्तार कर लिया गया। एएनएफ ने उनके साथ उनके सिक्‍योरिटी गार्ड और ड्राइवर को भी गिरफ्तार कर लिया। प्रधानमंत्री इमरान खान के स्‍पेशल असिसटेंट ऑन इंफॉरमेशन एंड ब्रॉकास्टिंग डॉक्‍टर फिरदौस आशिक अवान ने राणा की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि पीएमएल-एन नेता की कार में करीब 150-200 मिलियन रुपये की ड्रग थी।

फिरदौस ने कहा कि कोई भी कानून से बड़ा नहीं हो सकता है और नया पाकिस्‍तान के कानून में यह बर्दाश्‍त नहीं किया जाएगा। उन्‍होंने ये भी कहा कि एएनएफ के किसी भी कदम में सरकार की कोई दखलदांजी नहीं होती है, न ही इस गिरफ्तारी से सरकार का कोई लेना-देना है।

भ्रष्ट अधिकारियों पर मुख्यमंत्री योगी सख्त, हो सकती है कार्रवाई

लखनऊ ।। यूपी के सीएम योगी ने भ्रष्टाचार के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई की है। 600 से अधिक अफसरों और कर्मचारियों के विरूद्ध सीएम योगी ने कार्रवाई की है। अभी दो सौ और कर्मचारियों के विरूद्ध कार्रवाई हो सकती है।

आपको बता दें कि योगी सरकार ने 200 से अधिक अफसरों और कर्मचारियों को जबरन रिटायर किया है, जबकि 400 से अधिक अफसरों और कर्मचारियों को बृहद दंड दिया है। यानि की अब उनका प्रमोशन नहीं होगा, साथ ही उन्हें दूसरी जगह भेज दिया जाएगा। अधिकतर IAS और IPS अफसरों पर कार्रवाई की गई है। इन सभी पर फैसला मोदी सरकार लेगी। इन अफसरों की लिस्ट तैयार कर केंद्र सरकार को भेजी गई है।

सरकार के प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा ने बताया कि ये पहली सरकार है जिसने 600 से अधिक अफसरों और कर्मचारियों के विरूद्ध भ्रष्टाचार के आरोप में कार्रवाई की है। गौरतलब है कि, 20 जून सचिवालय प्रशासन विभाग की समीक्षा बैठक में सीएम योगी ने बोईमान और भ्रष्ट अफसर को आड़े हाथ लिया था। उन्होंने कहा था कि बेईमान-भ्रष्ट अफसरों और कर्मचारियों के लिए सरकार में कोई जगह नहीं। इन्हें तत्काल वीआरएस दे दीजिए।

साथ ही जिन अफसरों की गतिविधियां संदिग्ध हैं और जिनके विरूद्ध शिकायतें दर्ज हैं। उनकी सूची तैयार करने के निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री ने अफसरों को कार्य पद्धति सुधारने के निर्देश दिए थे।

उन्होंने ई-ऑफिस की कार्य प्रगति पर असंतोष जताते हुए कहा कि दो वर्ष के बाद भी शतप्रतिशत कार्य क्यों नहीं हो पाया है। उन्होंने अफसरों को ई-ऑफिस की व्यवस्था को तेज गति से पूर्ण करने के निर्देश दिए थे। उन्होंने अफसरों को सही समय पर निर्णय लेने और सख्त कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए थे।