यूपी: प्राइवेट अस्पताल में नर्स से गैंगरेप, हालत गंभीर

क्राइम डेस्क. उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की इतनी सख्ती के बावजूद महिलाओं और बच्चियों पर अपराध लगातार बढ़ता चला जा रहा है। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के अमरोहा का है। जहां गुरुवार की रात एक प्राइवेट अस्पताल में 6 लोगों ने एक नर्स के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

दरिंदगी की हदें पार कर आरोपियों ने पीडि़ता के प्राइवेट पार्ट्स को भी चोट पहुंचाई है। वारदात के बाद महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने इस मामले में छह में से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपित अपने घर में सोते हुए मिले, जबकि तीन फरार हैं।

अमरोहा के हसनपुर थानाक्षेत्र के गांव डगरौली में एक निजी अस्पताल में गुरुवार रात एक नर्स से छह लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोप है कि जब पीडि़ता ने विरोध किया तो आरोपितों ने उसके निजी अंगों पर झाड़ू से भी हमला किया।

पीडि़ता को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गुरुवार रात हुई घटना की जानकारी पुलिस को कल सुबह लगी। इससे क्षेत्र में खलबली मच गई। इस मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

एसपी विपिन ताडा ने बताया कि पीड़िता ने पहले सिर्फ झाड़ू से निजी अंगों पर हमले की बात बताई थी। इसके बाद सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। आरोपित घर में सोते मिले हैं। अस्पताल में पूछताछ के बाद कुछ आपसी विवाद की बात भी सामने आई है। प्रकरण की गहराई से जांच की जा रही है। चिकित्सकीय परीक्षण के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.