IND Vs SL: हिटमैन रोहित शर्मा आज तोड़ सकते हैं ये बड़ा रिकॉर्ड

स्पोर्ट्स डेस्क। वर्ल्ड कप में श्रीलंका के खिलाफ भारत के हिटमैन रोहित शर्मा पहले ही दो डबल सेंचुरी लगा चुके हैं। यानी आज उनके पास एक और रिकॉर्ड बनाने का सुनहरा मौका होगा।

पांच सौ से ज्यादा रन।।। चार शतक।।। 90 से ज़्यादा की औसत और सौ के करीब स्ट्राइक रेट, वर्ल्ड कप में इन दिनों रोहित शर्मा की धूम है। वो मैच दर मैच रनों का अंबार लगा रहे हैं। आज वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की भिड़ंत श्रीलंका से होगी। इस मुकाबले में रोहित के पास मौका होगा वर्ल्ड कप के सबसे बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने का।

टूटेगा शतकों का रिकॉर्ड

एक वर्ल्ड कप में सबसे ज़्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड श्रीलंकाई क्रिकेटर कुमार संगाकारा के नाम है। 2015 वर्ल्ड कप में उन्होंने 4 शतक लगाए थे। रोहित शर्मा भी इस बार के वर्ल्ड कप में अब तक चार शतक लगा चुके हैं। यानी अगर वो एक शतक और लगा लेते हैं तो फिर ये रिकॉर्ड उनके नाम हो जाएगा। इस रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए रोहित के पास अभी कम से कम दो मैच और बाक़ी है। अगर टीम इंडिया फ़ाइनल में पहुंची तो फिर रोहित को ये रिकॉर्ड तोड़ने का एक और मौका मिल जाएगा।

सचिन की बराबरी

रोहित शर्मा सचिन के रिकॉर्ड की भी बराबरी कर सकते हैं। अगर वर्ल्ड कप में ओवरऑल शतक की बात की जाए तो ये रिकॉर्ड फिलहाल सचिन तेंदुलकर के नाम है। उन्होंने सबसे ज़्यादा 6 शतक लगाए हैं। रोहित इस रिकॉर्ड को तोड़ने से बस दो कदम दूर हैं। रोहित ने अब तक कुल मिलाकर 5 शतक लगाए हैं। संगाकारा के नाम भी पांच शतक हैं।

वर्ल्ड कप 2019 में रोहित

इस बार रोहित शर्मा सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ों की लिस्ट में फिलहाल दूसरे नंबर पर हैं। रोहित ने अब तक 544 रन बनाए हैं, जिसमें चार शतक शामिल हैं। पिछले दो मैच में उन्होंने दो लगातार शतक लगाए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ 102 रन और फिर बांग्लादेश के खिलाफ 104 रन। श्रीलंका के खिलाफ रोहित शर्मा पहले ही दो डबल सेंचुरी लगा चुके हैं। यानी आज उनके पास एक और रिकॉर्ड बनाने का सुनहरा मौका होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.