28 C
Mumbai
Friday, September 4, 2026
Home Blog Page 383

राशिफल: 07 जुलाई 2019, आज इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, अकूत धन मिलने का यो

राशिफल: 07 जुलाई 2019, आज इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, अकूत धन मिलने का योग

आज का राशिफल

मेष

किसी बात पर मायूस भी हो सकते हैं। स्वार्थ की भावना रहेगी। दिन सुस्ती भरा भी हो सकता है।बुरी सुचना मिल सकती है। स्वास्थ का ध्यान रखें। विवाद न करें। जोखिम व जमानत के कार्य ना करें।

वृष

कार्यसिद्धि होगी। वरिष्ठजनों की सहायता प्राप्त होगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। झंझटों में न पड़ें। लाभ होगा।

मिथुन

सम्पति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते है। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। प्रतिद्वंदी सक्रीय रहेंगे। धनार्जन होगा।

कर्क

यात्रा मनोरंजक रहेगी। स्वादिष्ट भोजन मिलेगा। बौद्धिक कार्य पूर्ण होंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी।

सिंह

उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। यात्रा सफल रहेगी। धनलाभ होगा।

कन्या

कार्यसिद्धि होगी। योजना फलीभूत होगी। मान सम्मान मिलेगा। जोखिम न उठाये। व्यवसाय ठीक चलेगा।

तुला

कोई कागजी काम भी बाकी हो सकता है। आप चाहें तो किसी काम से कन्नी काट सकते हैं। खर्चा भी ज्यादा होगा। घर बाहर पूछ परख होगी। शुभ समाचार मिलने से प्रसन्नता रहेगी। धनलाभ होगा।

वृश्चिक

वाहन एवं मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद ना करें। लेन देन में सावधानी रखें। वस्तुएं संभालकर रखें।

धनु

यात्रा सफल रहेगी। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। तनाव रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा।

मकर

अपेक्षाकृत कार्य न होने से तनाव रहेगा। फालतू खर्च होगा। जोखिम व जमानत के कार्य टाले। विवाद न करें।

कुंभ

जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। बाहर सहायता से कार्य होंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। चिंता रहेगी।

मीन

धार्मिक यात्रा हो सकती है। रुके कार्य पूर्ण होंगे। विवाद से बचें। धनलाभ होगा। जल्दबाजी न करें।

पंचांग: 07 जुलाई 2019 दिन- रविवार, जानें शुभ समय एवं राहुकाल !

पंचांग: 07 जुलाई 2019 दिन- रविवार, जानें शुभ समय एवं राहुकाल !

आज का पंचांग

विक्रम संवत:- 2076

शक संवत:- 1941

वार:- रविवार

ऋतु:- वर्षा

अयन:- दक्षिणायण

मास:- आषाढ़

पक्ष:- शुक्ल पक्ष

नक्षत्र:- पूर्वाफाल्गुनी

योग:- व्यतीपात

तिथि:- पञ्चमी

दिशाशूल:- पश्चिम में

सूर्योदय:- 05:29

सूर्यास्त:- 07:22

राहुकाल:- सुबह 07:14-08:58

दुबई जाने का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपको देगी बड़ी राहत !

वर्ल्ड डेस्क. अगर आप भी दुबई जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो ये खबर आपको राहत दे सकती है। दरअसल अब दुबई के सभी एयरपोर्ट पर भारतीय रुपयों का लेन देने किया जा सकेगा।

संयुक्त अरब अमीरात से मिली सूचना के मुताबिक दुबई के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के सभी तीनों टर्मिनल और अल मख्तूम हवाई अड्डे पर आज से भारतीय मुद्रा स्वीकार्य की जाएगी। संयुक्त अरब अमीरात के इस फैसले के बाद से वहां की दुकानों ने भारतीय रुपये लेना शुरू कर दिया है।

दुबई में भारतीय मुद्रा के लेने-देने को स्वीकार करने के फैसले से भारतीय पर्यटकों को काफी फायदा हुआ है। पहले उन्हें रुपए को दूसरी मुद्राओं में परिवर्तित कराने के चलते बड़ी राशि देनी पड़ती थी। गल्फ न्यूज के मुताबिक, पिछले साल दुबई हवाई अड्डे से लगभग 9 करोड़ यात्री गुजरे थे, इनमें 1।22 करोड़ भारतीय थे।

भारतीय यात्रियों को पहले दुबई हवाई अड्डे पर ड्यूटी फ्री दुकानों से खरीददारी करने के लिए डॉलर, दिरहम या यूरो देना पड़ता था। बताया जाता है कि रुपया दुबई में ड्यूटी फ्री दुकानों पर स्वीकार की जाने वाली 16वीं मुद्रा है। दिसंबर 1983 में दूसरी मुद्राओं को स्वीकार किए जाने की शुरुआत हुई थी।

घर बैठे कम लागत में शुरु करें ये बिजनेस, लाखों में होगी कमाई

बिजनेस डेस्क। घर बैठे अगर कोई कमाई का साधन ढूंढ रहे हैं तो आज हम आपको एक ऐसे ही खास बिजनेस के बारे में बता रहे हैं। ये एक ऐसा आइडिया है जिसमें लागत भी कम लगेगी और कमाई भी अच्छी खासी हो सकती है। हम बात कर रहे हैं बिना मिट्टी के खेती की। बस इसके लिए जरूरी है घर की छत या खुला आंगन।

आजकल टेरेस फार्मिंग उभरता ट्रेंड है जिसे कैश करने का आपको बढ़िया मौका मिल रहा है। इस तकनीक में मिट्टी का इस्तेमाल बिल्कुल नहीं होता है और पौधों के लिए जरूरी पोषक तत्व पानी के सहारे सीधे पौधों की जड़ों तक पहुंचाया जाता है। इसे हाइड्रॉपनिक्स तकनीक कहा जाता है। पौधे एक मल्टीलेयर फ्रेम के सहारे पाइप में उगाए जाते हैं और उनकी जड़ें पाइप के अंदर पोषक तत्वों से भरे पानी में छोड़ दी जाती है।

सालाना 2 लाख तक कमाई

महंगी फल और सब्जियां उगाकर आप सालाना 2 लाख रुपये तक की कमाई कर सकते हैं।

हाइड्रॉपनिक्स तकनीक का कमाल

हाइड्रॉपनिक्स तकनीक के सेटअप के लिए कई कंपनियां काम करती हैं जो शौकिया गार्डन से लेकर कमर्शियल फार्म सेट करने में आपकी मदद करती है। इसमें लेटसेक्ट्रा एग्रीटेक बिटमाइंस इनोवेशंस, फ्यूचर फार्म्स, हमारी कृषि जैसे स्टार्टअप्स काम कर रहे हैं। इन कंपनियों से हाइड्रॉपनिक्स सेटअपर को खरीदा जा सकता है।

1 लाख में 400 पौधे लगाने का सिस्टम

दो मीटर ऊंचे एक टावर में करीब 35 से 40 पौधे लगाए जा सकते हैं। लगभग 400 पौधे वाले 10 टावर आप 1 लाख रुपये तक में खरीद सकते हैं। अगर सिस्टम को सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए तो आगे सिर्फ बीज और पोषक तत्व का ही खर्च आएगा।

मौसम से बचाव जरूरी

मौसम की मार से बचने के लिए नेट सेड या पॉली हाउस की जरूरत होगी। इस तकनीक के जरिए कंट्रोल्ड एनवायरमेंट में खेती होती है। इसलिए अक्सर किसान ऐसी सब्जियों का उत्पादन करते हैं जिसकी मार्केट में कीमत ज्यादा होती है।

पैसों के लिए बाप ने कर दी बेटी की हत्या, अरेस्ट

मुंबई ।। नेपाल में एक ऐसे कलयुगी बाप को अरेस्ट कर लिया गया है, जिसने इंश्योरेंस के 25 लाख रुपए की धनराशि हासिल करने के लिए अपनी ही नाबालिग बेटी को गला दबा कर मार डाला। पुलिस ने बीते कल को ये सूचना दी।

पुलिस ने बताया कि सिराहा जिले की नगरपालिका के मौलापुर क्षेत्र के निवासी राम किशोर यादव (39) ने सोमवार को रिश्तों को तार तार करते हुए अपनी 4 वर्षीय बेटी लक्ष्मी की पूरी निर्ममता से गला घोंटकर हत्या कर दी। बच्ची की लाश अगली सुबह एक तालाब में तैरती हुई पाई गई।

पुलिस के मुताबिक, कलयुगी बाप की सबसे छोटी बेटी के बेहतर भविष्य के लिए प्रभु बैंक से 25 लाख रुपए का इंश्योरेंस कराया गया था। पुलिस को जांच में पता चला कि वह बतौर प्रीमियम 1,75,000 रुपए की धनराशि भी जमा करवा चुका था।

पुलिस ने बताया कि उसे कहीं से पता चला था कि यदि किसी बीमा धारक की मृत्यु पॉलिसी लेने के एक महीने के अंदर हो जाती है तो बीमा कंपनी बीमित राशि का दोगुना धन देती है। इस जानकारी ने उसे ये जुर्म करने के लिए उकसा दिया। पुलिस को पता चला है कि वह कई बार दूसरे अपराधों के लिए पहले भी जेल जा चुका है।

चीन मुस्लिम बच्चों को अपने माता-पिता से कर रहा है दूर, स्कूलों में किया कैद

वर्ल्ड डेस्क। शिनजियांग प्रांत में चीन लगातार मुस्लिम बच्चों को उनके परिवारों, धार्मिक विश्वासों और भाषा से अलग कर रहा है। चीन ने एक साथ कई हजार बच्‍चों को बड़े से कैंपस में बंद कर रखा गया है और इस इलाके में तेजी से पुनर्शिक्षा स्कूल बनाए जाने का काम कर रहा है।

आमतौर पर उपलब्ध डॉक्यूमेंट्स और दूसरे देशों में शरण लिए हुए कई परिवारों के साथ किए गए इंटरव्यू के मुताबिक बीबीसी ने ऐसे कई डॉक्यूमेंट्स जुटाए हैं, जिनके अनुसार चीन के शिनजियांग प्रांत के बच्चों के साथ होने वाली ये ज्यादतियां सामने आई हैं।

दरअसल चीन इन बच्चों को बचपने से ही उनकी जड़ों से अलग करने का व्यवस्थित कार्यक्रम चला रहा है। इस पर रिपोर्ट करने वाले पत्रकार ने बताया कि चीन के इस इलाके में काम करने वाले विदेशी पत्रकारों पर नज़र रखी जाती है और उनका पीछा भी किया जाता है, ऐसे में स्थानीयों से बात करना मुश्किल है। ऐसे में इन्होंने तुर्की में रह रहे ऐसे बच्चों के परिजनों से बात की है।

तुर्की में जाकर बस चुके हैं ज्यादातर मुसलमान

54 अलग-अलग इंटरव्यू में परिजनों ने इस प्रांत से गायब हुए 90 बच्चों की कहानियां सुनाईं। ये सभी लोग शिनजियांग में बसे चीन के उइगर समुदाय से हैं। चीन के इस समुदाय के तुर्की से भी नजदीकी रिश्ते हैं। ऐसे में हजारों की संख्या में चीन के इस प्रांत से मुसलमान तुर्की में पढ़ने, व्यापार करने, परिजनों से मिलने या अपने चीन की ओर से इस समुदाय पर पड़ रहे धार्मिक दबाव से बचने के लिए तुर्की भाग आए हैं।

पिछले तीन सालों में तुर्की आए मुसलमान वापस चीन नहीं लौट रहे हैं क्योंकि चीन ने वहां पर मुसलमानों को गिरफ्तार करना शुरू कर दिया है। इन लोगों को चीन ने विशाल जेलों में बंद कर रखा है, जिन्हें वह सुधारगृह कहता है। चीन कहता है कि हिंसक धार्मिक कट्टरता से बचने के लिए वह इन लोगों को प्रशिक्षण दे रहा है।

हालांकि समय-समय पर सामने आए सबूतों के मुताबिक इनमें से लाखों मात्र अपनी धार्मिक पहचान के चलते गिरफ्तार किए गए हैं। इन्हें मात्र इसलिए गिरफ्तार कर लिया गया क्योंकि इन्होंने नमाज़ पढ़ी, बुर्का पहना या फिर तुर्की में किसी से संबंध रखा।

यहां मौजूद बच्चों के लिए चीन तेजी से स्कूलों को बड़ा कर रहा है। इसके अलावा वह नए हॉस्टलों का निर्माण भी कर रहा है। उसका प्रयास इन हॉस्टल्स की क्षमता को बढ़ाना है।

प्रेग्नेंसी में Actress समीरा रेड्डी का अंडरवॉटर Photoshoot, तस्वीरें ऐसी कि देखकर हिल जाएंगे आप

मनोरंजन डेस्क. बॉलीवुड अभिनेत्री समीरा रेड्डी ने हाल ही में एक बेहद दिलचस्प अंडरवॉटर फोटोशूट करवाया है। अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते ही ‘बेबी बंप’ फोटोशूट की अंडरवाटर तस्वीरों ने तहलका मचा दिया। चंद घंटों में वायरल हुई तस्वीरों में समीरा का साहस और प्रेग्नेंसी के दौरान उनका स्टाइल देखते बनता है।


समीरा दूसरी बार मां बनने जा रही हैं। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर प्रेग्नेंसी के दौरान की इतनी खूबसूरत तस्वीरें हैं, जिनसे दिल नहीं भरेगा। प्रेग्नेंसी के दौरान भी समीरा पुरे ‘एलिगेंस’ के साथ स्टाइल कैरी करती हैं। हाल ही में कराए दिलचस्प फोटोशूट में समीरा ने कलरफुल बिकनी पहनी और खूबसूरत ‘बेबी बंप’ को फ्लॉन्ट करती नजर आईं।

समीरा की ये जबरदस्त तस्वीरें फोटोग्राफर सचिन खीरा ने खींची हैं। हरे रंग की बिकनी में पानी में तैरती ‘न्यू ममा’ कूल अंदाज में पोज कर रही हैं। JW MARRIOT जुहू में खींची गई ये तस्वीरें काफी रोमांचक हैं। समीरा रेड्डी ने kairestore ब्रांड की बिकनी पहनी है।

56 वर्षीय ये अभिनेता बनने जा रहा इस एक्ट्रेस के बच्चे का बाप!

नई दिल्ली ।। अपने ये तो सुना ही होगा की प्यार अंधा होता है और रंग रूप या फिर उम्र देखकर नहीं होता है और इस का उदहारण है सोहेल सेठ और मॉडल अभिनेता और ऐड मैन सुहेल सेठ की शादी बता दे की सुहेल जो की 56 साल के उन्होंने लक्ष्मी मेनन जो की उनसे 18 साल छोटी है उनसे शादी की है और ये ही वजह है की वो काफी चर्चा में है और अब ये खबर भी आ रही है की लक्ष्मी मेनन अब मां बनने जा रही हैं।

वैसे रिपोर्ट के मुताबिक, 56 वर्षीय सोहेल पिता बनने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं और पिछले साल इन दोनों ने अपने दोस्तों और अपने परिवार की मोजूदरी में शादी की थी और अब वो उन्होंने अपने परिवार शुरू करने की इच्छा जताई है और ये दोनों एक साथ काफी खुश है वैसे बता दे की इस बारे में पता नहीं चला है की लक्ष्मी कब तक मां बनेंगी इन दोनों की शादी पिछले साल क्रिसमस के मौके पर हुई थी।

इन दोनों की शादी गुरुग्राम में हुई थी बता करे इन दोनों की शादी में आए लोगो के बारे में तो यहाँ पर प्रफुल्ल पटेल, शीला दीक्षित, जय पांडा, अमर सिंह, फिल्म मेकर मुजफ्फर अली और तरुण तेजपाल शामिल थे।ये दोनों एक पिछले दो साल से एक दूसरे को डेट कर रहे थे और इन दोनों की सगाई अक्टूबर में हुई थी।

वैसे अपनी सगाई के बाद ये दोनों कपल वेकेशन पर चले गए इन दोनों की शादी की चर्च काफी समय से खबरों में छाई हुई थी पर कोई भी तारीख सामने नहीं आ रही थी जिस के बाद एक एक इन्विटेशन कार्ड के वायरल होने के बाद पता चला की इन दोनों की शादी 25 दिसंबर को हुई आपको बता दे की इस कार्ड में लिखा था की सुहेल 25 दिसंबर को कुछ खास होस्ट करने वाले हैं। वैसे आपको ये भी बताते चले की सुहेल सेठ पर भी मीटू का आरोप लगा था।

बेटी का फोटो वायरल हुआ तो पिता ने लगाई फांसी, छोटे भाई ने भी तोड़ा दम !

क्राइम डेस्क। सोशल मीडिया पर कोई फोटो या वीडियो वायरल होने के क्या दुष्परिणाम हो सकते हैं इसका अंदाजा मेरठ की इस खबर से लगाया जा सकता है। मेरठ के कौल गांव में एक युवती का फोटो वायरल होने के बाद उसके पिता ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। जब इस बारे में मृतक के भाई को पता लगा तो उसे दिल का दौरा पड़ा और उसने भी दम तोड़ दिया। युवती के परिजन ने पुलिस को तहरीर देकर एक युवक पर युवती को परेशान करने और फोटो वायरल करने का अरोप लगाया है।

प्रेम प्रसंग के बाद विवाद

जानकारी के अनुसार गांव के निवासी एक युवक से युवती का प्रेम प्रसंग चल रहा था। कुछ समय पहले ही दोनों के परिवारों को इस बात की जानकारी लगी। इसके बाद युवती की मां ने युवक, उसके पिता और भाई समेत छह पर छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज करवा दिया गया। जिसके बाद तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बाद में उन्हें जेल भेज दिया गया।

जेल से बाहर आकर दी धमकी

युवती के परिजन ने आरोप लगाया कि दो दिन पहले युवक का पिता जेल से छूट गया और गुरुवार शाम को युवती के घर आकर धमकी दी। मामले की शिकायत जब पुलिस से की गई तो उसे एक बार फिर हिरासत में ले लिया गया। इसके बाद युवक पक्ष ने जमकर हंगामा किया और आरोप लगाया कि युवती की मां ने समझौते के नाम पर 15 लाख रुपये मांगे हैं। इसी बीच युवक और युवती के कुछ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए।

सदमे में आ गया पिता

युवती के पिता को जब फोटो वायरल होने की जानकारी लगी तो वह सदमे में आ गया और उसने कोहला गांव के पास ‌स्थित जंगल में जाकर फंदा लगा लिया। इस बात की सूचना जब उसके चचेरे भाई को लगी तो उसे दिल का दौरा पड़ गया और उसकी भी मौत हो गई। कुछ ही घंटों में परिवार के अंदर दो मौतों के बाद कोहराम मच गया।

बिना टाइप किए फोन में सेव करें WhatsApp नंबर, ये है तरीका

टेक डेस्क। WhatsApp अपने यूज़र्स के लिए एक ऐसे फीचर पर काम कर रहा है, जिससे फोन में नंबर सेव करना आसान हो जाएगा। दरअसल WhatsApp अपनी ऐप में QR Code शॉर्टकट पर काम कर रहा है। WABetaInfo की दी जानकारी के मुताबिक फिलहाल इसे बीटा के लिए उपलब्ध कराया गया है।

इस फीचर से यूज़र्स कोड स्कैन करके किसी का भी कॉन्टैक्ट फोन में आसानी से सेव कर सकते हैं या फिर QR code के ज़रिए फोन नंबर शेयर किया जा सकता है। इससे फोन में नंबर सेव करने के लिए टाइप नहीं करना पड़ेगा और कोड स्कैन करके नंबर सेव किया जा सकता है। यूज़र्स को ये फीचर WhatsApp की Setting में मिलेगा। ( ये भी पढ़ें- Google के ज़रिए किसी को भी भेजें WhatsApp मैसेज, ये है तरीका)

WABetaInfo ने ट्वीट कर बताया कि ये फीचर एंड्रॉयड बीटा 2।19।189 अपडेट में मौजूद है और जल्द इसे सभी यूज़र्स के लिए रोल आउट हो जाएगा।

Whatsapp अपने फेमस फीचर PIP मोड को भी और बेहतर बनाने पर काम कर रहा है। पिक्चर इन पिक्चर मोड(PIP) के ज़रिए यूज़र्स को चैट विंडो में ही थर्ड पार्टी के वीडियोज प्ले करने की सुविधा मिलेगी। WABetaInfo ने हाल ही में ट्वीट कर बताया है कि वॉट्सऐप PIP मोड 2।0 लाने की ओर काम कर रहा है।