28 C
Mumbai
Friday, September 4, 2026
Home Blog Page 382

राशिफल: 08 जुलाई 2019, इन राशियों पर बरसेगी महादेव की कृपा, सभी कष्ट दूर होंगे !

राशिफल: 08 जुलाई 2019, इन राशियों पर बरसेगी महादेव की कृपा, सभी कष्ट दूर होंगे !

आज का राशिफल

मेष

यात्रा के योग बन रहे हैं। नए लोगों से मुलाकात हो सकती है, नई चीज सीखने और समझने के मौके मिलेंगे। नया अनुभव भी हो सकता है। ये सारी गतिविधियां आपके लिए सकारात्मक रहेंगी। आने वाले समय में आपको करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। मन में पैसों के सवाल रहेंगे। उन्हें सुलझाने की पूरी कोशिश भी करेंगे। पैसों के मामले में कहीं से कोई रोचक सुझाव मिल सकता है। चौकन्ने रहें।

वृष

पैसों की समस्या का समाधान मिल सकता है। नए अवसर भी मिलने की संभावना है। पैसों के ज्यादातर मामलों में मन सही दिशा के इशारे देता रहेगा। मनोरंजन के भी अच्छे मौके मिल सकते हैं। रिश्तों के क्षेत्र में कुछ घटनाएं जरूर होंगी, लेकिन जो भी होगा, आखिरी में आप ही फायदे में रहेंगे। प्रेमी के साथ गहराई बढ़ेगी। आप अपने काम से संतुष्ट रहेंगे। अटके हुए पारिवारिक मामलों को निपटाने के लिए समय सही है। आपकी इनकम बढ़ेगी। संतान से सुख मिलेगा। फायदे की कोई खबर भी मिल सकती है।

मिथुन

नौकरीपेशा या बिजनेस करने वालों को कोई पुराना व्यक्ति फायदा करवा सकता है। अचानक धन लाभ होने की संभावना है। आज आप किसी बात को मन ही मन दबा सकते हैं। लगातार फोन पर व्यस्त भी रहेंगे। परेशानियों से निपटने के लिए सच का सहारा लेना आपके लिए ठीक है। पैसों के मामलों पर आपको थोड़ा ध्यान देना होगा। जहां तक हो सके, पैसों से संबंधित सारे मामलों को निपटा लें। जरूरत पड़े तो किसी से मदद लें। नजदीकी लोगों से चली आ रही अनबन खत्म होने के योग हैं। पहल आपको करनी होगी।

कर्क

अनजाने लोग अचानक आपकी मदद कर सकते हैं। आपका ध्यान पारिवारिक मामलों पर रहेगा। आपके सामने अपने नियमित कामों के अलावा कई तरह के काम भी रहेंगे। इनमें से कुछ घर-परिवार से संबंधित होंगे और कुछ घर से बाहर रहेंगे। किसी की मदद करने का मौका मिलेगा। उससे आपको संतुष्टि मिलेगी। किसी करीबी इंसान के बारे में आप काफी देर तक और गहराई से विचार करते रहेंगे। रिश्तों के क्षेत्र में सबकुछ सामान्य रहेगा। प्रेमी के साथ छिटपुट मामले भी उठ सकते हैं, लेकिन उनमें परेशानी वाली कोई बात नहीं होगी।

सिंह

दिन अच्छा है। महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों को ध्यान में रखें। दोस्तों और चाहने वाले लोगों से लंबी बातचीत हो सकती है। बात-बात में ही आपको कोई ऐसी जानकारी मिल सकती है जिसका संबंध आपके किसी नजदीकी व्यक्ति से होगा। परिवार के कुछ मामलों पर ध्यान देना चाहिए। घर पर कुछ मेहनत भरा या ज्यादा समय लेने वाला काम होगा। आप लगभग हर व्यक्ति को संतुष्ट करने में सफल रहेंगे। अचानक धन लाभ के भी योग बन रहे हैं बकाया मामले भी निपट सकते हैं।

कन्या

किए गए कामों से फायदा हो सकता है। आज आप मिलने वाले हर व्यक्ति से बात करने के लिए उत्सुक रहेंगे और इसमें संकोच करने की कोई जरूरत नहीं है। परिवार के साथ संबंध बहुत अच्छे रहेंगे। एनर्जी रहेगी। प्रेमी के साथ समय बीतेगा। पहले काम के बारे में अच्छे से सोच-विचार कर लें, फिर ही कोई काम हाथ में लें, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। अपने काम करने के तरीके मे आपको सुधार करना चाहिए। घर और ऑफिस दोनों जगह माहौल सकारात्मक रहेगा। अपने कामों से आप लोगों को प्रभावित कर सकते हैं। खुशी से दिन बीतेगा।

तुला

पार्टनर से प्रेम और शारीरिक सुख की अपेक्षा रहेगी। रोजमर्रा के कामकाज में फायदा हो सकता है। जीवनसाथी से किसी पुराने मामले पर बातचीत हो सकती है। किसी एक दोस्त से रिश्ते और अच्छे हो जाएंगे। कुछ बहुत रोचक लोगों से भी मुलाकात होने के योग बन रहे हैं। परिवार के साथ संबंध अच्छे होंगे। घर पर समय बीतेगा। एक्स्ट्रा इनकम के मौके मिलेंगे। आज किए कामों के नतीजे आने वाले समय में मिलेंगे। आपके लिए दिन सामान्य ही रहेगा।

धनु

अचानक फायदा होने के योग हैं। कुछ दोस्तों से आपकी सीधी बात होगी। समझदार लोगों की तरह किसी भी बड़ी बात का फैसला करना होगा। फैसला अच्छे माहौल में होगा। पैसों के मामलों पर आपको खास ध्यान देना होगा। कुछ नए अवसर आपके सामने रहेंगे। आमदनी का भी कोई नया सोर्स आपको मिल सकता है। आपका आत्मविश्वास बढ़ सकता है। ऑफिस और परिवार की दबी-छुपी गतिविधियों में आप बहुत हद तक सफल हो सकते हैं। कई लोग आप से प्रभावित हो सकते हैं। कोई खास व्यक्ति मिलने वाला है जो आने वाले दिनों में आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।

मकर

पार्टनर से संबंध अच्छे होंगे। पैसों के क्षेत्र में अपनी महत्वाकांक्षाओं पर ध्यान दें। आपके पॉजिटिव बिहेव के कारण लोग आपकी ओर अट्रैक्ट हो सकते हैं। आज आप काफी व्यस्त और सक्रिय भी रहेंगे। आज आप जरूरी काम निपटाना चाहेंगे। जो करेंगे उसमें मेहनत भी ज्यादा लगेगी, लेकिन काम कर के निश्चिंत हो जाएं किस्मत का फल आपकी ही झोली में जाएगा। आज चंद्रमा गोचर कुंडली के कर्म भाव में रहेगा। परेशानियां खत्म हो सकती हैं। धैर्य रखें और बेहतर होगा कि एक समस्या से निपटने के बाद ही दूसरी के बारे में सोचें।

कुंभ

जो भी करेंगे खुद के दम पर करें। जिस बात को लेकर हैरान हैं वो आज पूरी तरह से आपके सामने आ जाएगी। आपका ध्यान दूसरों पर और उनकी हरकतों पर ज्यादा रहेगा। आप बहुत से काम निपटाने के मूड में हो सकते हैं। समझदारी और सावधानी से काम लेंगे, तो कुछ अच्छे अवसर भी आपको मिल सकते हैं। थोड़ा समय अकेले में भी बिताएं और अपने लक्ष्यों पर विचार करें। हो सकता है, आपको कोई राज की बात पता चल जाए।

मीन

साथ काम करने का दिन है। करियर में विकल्पों पर ध्यान दें। आने वाले समय में आपको अपनी इच्छाएं पूरी करने का मौका मिल सकता है। दोस्त आपके मन में चलते तनाव को कम करने में मददगार हो सकते हैं। मन में लगभग हर चीज को लेकर उत्सुकता रहेगी। मौज-मस्ती करने या थोड़ा जोखिम लेने का भी मूड रहेगा। मकान, जमीन और जायदाद के जरूरी मामले सामने आ सकते हैं। घर से चलने वाले किसी बिजनेस में निवेश करने के लिए भी समय अच्छा है। कहां निवेश करना है, इस बारे में कोई संकेत भी आपको मिल सकता है।

पंचांग: 08 जुलाई 2019 दिन-सोमवार, जानें शुभ समय एवं राहुकाल !

पंचांग: 08 जुलाई 2019 दिन-सोमवार, जानें शुभ समय एवं राहुकाल !

आज का पंचांग

विक्रम संवत:- 2076

शक संवत:- 1941

वार:- सोमवार

ऋतु:- वर्षा

अयन:- दक्षिणायण

मास:- आषाढ़

पक्ष:- शुक्ल पक्ष

नक्षत्र:-उत्तराफाल्गुनी

योग:- वरीयान

तिथि:- षष्ठी

दिशाशूल:- पूर्व में

सूर्योदय:- 05:29

सूर्यास्त:- 07:22

राहुकाल:- सुबह 07:14-08:58

सुप्रीम कोर्ट का फैसला: सिख समुदाय के लिए यहां हेलमेट लगाना हुआ अनिवार्य !

वर्ल्ड डेस्क. आपने शायद ही कभी पगड़ी पहने हुए किसी सिख को बाइक या दोपहिया वाहन चलाते वक्त हेलमेट लगाते देखा होगा। भारत ही नहीं दुनिया के कई और देशों में भी पगड़ी पहनने वाले सिखों को हेलमेट लगाने से छूट दी गई है।

हालांकि, अब एक देश ने सिखों को हेलमेट पहनने में दी गई छूट खत्म कर दी है। उस देश की सर्वोच्च अदालत ने सिखों के लिए दोपहिया वाहन चलाते वक्त हेलमेट पहनना अनिवार्य कर दिया है।

भारत में भी पगड़ी पहनने वाले सिखों को दोपहिया वाहन चलाते वक्त हेलमेट लगाने से छूट प्रदान की गई है। भारत के अलावा पाकिस्तान, यूनाइटेड किंगडम (यूके), अमेरिका (यूएस), कनाडा और ऑस्ट्रेलिया समेत कई देशों में सिखों को हेलमेट पहनने से छूट मिली हुई है।

अब तक सिखों के हेलमेट न पहनने की छूट जर्मनी में भी थी। हालांकि, अब जर्मनी के लाइपजिग शहर में स्थित सर्वोच्च अदालत ने दोपहिया वाहन चलाने वाले सिखों को मिली ये छूट खत्म करने का आदेश दिया है। जर्मनी की सर्वोच्च अदालत ने एक याचिका पर सुनवाई के दौरान चार जुलाई को आदेश दिया कि दोपहिया वाहन चलाने वाले पगड़ीधारी सिखों को भी वाहन चलाने समय हेलमेट लगाना जरूरी होगा।

 

लीक हुई Redmi K20 Pro स्मार्टफोन की कीमत, जानें खूबियां

टेक डेस्क। Xiaomi के 17 जुलाई को लॉन्च होने वाले फ्लैगशिप किलर स्मार्टफोन की कीमतें लीक हो गई है। Redmi K सीरीज के दो स्मार्टफोन्स Redmi K20 और K20 Pro को मई में चीन में लॉन्च किया गया था।

कंपनी ने भारत में OnePlus 7 सीरीज के लॉन्च होते ही इसे Xiaomi ने इसे ट्रोल भी किया था। यही वजह है कि Mi Fans को इस स्मार्टफोन के लॉन्च का इंतजार है। इस सीरीज के Redmi K20 Pro की कीमत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Twitter पर लीक हो गई है। एक टिप्सटर ने इसकी कीमत और वेरिएंट्स को अपने प्रोफाइल से लीक किया है।

इससे पहले भी इस स्मार्टफोन के फीचर्स भी लीक हुए थे। लीक हुई जानकारी के मुताबिक, इसके 6GB + 64GB वेरिएंट की कीमत Rs 24,999 बताई जा रही है। वहीं, इसके 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत Rs 25,999, 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत Rs 27,999 और 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत Rs 29,999 बताई जा रही है। हालांकि, इस स्मार्टफोन की आधिकारिक कीमत तो 17 जुलाई को स्मार्टफोन के लॉन्च के समय ही पता चल पाएगी।

Redmi K20 Pro के फीचर्स

Redmi K20 pro स्मार्टफोन के फीचर्स की बात करें तो 6।39 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है जिसका रिजोल्यूशन 2340 × 1080 पिक्सल दिया जा सकता है। फोन के डिस्प्ले के प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 दिया जा सकता है। फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 मोबाइल प्लेटफॉर्म के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

फोन के कैमरे की बात करें तो इसके बैक में 48+8+13 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया जा सकता है। साथ ही इसके फ्रंट में 20 मेगापिक्सल का पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। फोन 4,000 एमएएच की बैटरी और 27W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकता है। OnePlus 7 Pro को अमेजन से खरीदने के लिए यहां क्लिक करें।

भूंकप से झटकों से दहला नेपाल, रिक्टर पैमाने पर 4.6 रही तीव्रता

वर्ल्ड डेस्क. नेपाल सीस्मोलॉजी सेंटर के मुताबिक शनिवार शाम लगभग 4:15 पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। राजधानी काठमांडू में इस भूकंप से झटके महसूस हुए है।

जानकारी के अनुसार, तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.8 दर्ज की गई। हालांकि, काठमांडू में आए भूकंप में किसी बड़ी क्षति की कोई सूचना नहीं है, साथ ही किसी के हताहत होने की भी अभी कोई खबर सामने नहीं आई है।

दो महीने पहले भी नेताल में आए एक के बाद एक भूकंप के तीन झटकों ने देश को दहला कर रख दिया था। लगातार आए तीन भूकंपों में सबसे ज्यादा 5.2 की तीव्रता से झटके नाउबिस में लगे। बता दें कि अक्सर नेपाल में भूकंप आते रहे है। वहीं, अप्रैल 2015 में आए भूकंप से नेपाल के हालात बिगड़ गए थे, उस दौरान देश को बहुत बड़ी क्षति से गुजरना पड़ा था।

आपको बता दें कि अप्रैल 2015 में नेपाल में आए 7.8 तीव्रता के भूकंप ने खूब तांडव मचाया था और भारत के कुछ इलाकों में भी इसका प्रभाव देखा गया था। इस विनाशकारी भूकंप में करीब 9000 लोगों की मौत हुई थी जबकि करीब 22 हजार लोग घायल हुए थे।

डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें, डायबीटिज के लिए साबित होगा अमृत

हेल्थ डेस्क. क्या आप जानते हैं कि नियमित व्यायाम और अपने खान-पान में कुछ बदलाव लाकर आसानी से डायबटीज यानि मधुमेह पर कंट्रोल पाया जा सकता है। असल में कुदरत हमें हर मर्ज की दवा उपलब्ध करवाती है। शूगर जैसी बीमारी से लड़ने के लिए भी कुदरत ने हमें ऐसी बहुत सारी चीजें प्रदान की हैं जिनके इस्तेमाल से हम आसानी से इस बीमारी पर पकड़ पा सकते हैं।

करेला

मधुमेह रोगियों के लिए यह रामबाण इलाज है। जी हां, यह ‘कड़वा’ करेला डायबिटीज में बिलकुल अमृत की तरह काम करता है। करेले का प्रयोग एक नैचुरल स्टेरॉयड के रुप में किया जाता है क्‍योंकि इसमें कैरेटिन नामक रसायन होता है जिसका सेवन करने से खून में शुगर का स्‍तर नियंत्रित रहता है। करेले में मौजूद ओलिओनिक एसिड ग्‍लूकोसाइड, शुगर को खून में ना घुलने देने की क्षमता रखता है। यह शुगर लेवल को संतुलित करता है और अग्‍नाशय को इंसुलिन द्वारा अवशोषित होने से रोकता है।

दालचीनी

दालचीनी एक मसाला ही नहीं, बल्कि एक औषधि भी है।दालचीनी मधुमेह को सन्तुलित करने के लिए एक प्रभावी ओषधि है।1 कप पानी में दालचीनी पाउडर को उबालकर, छानकर रोजाना सुबह पिएं। इसे कॉफी में भी मिलाकर पी सकते हैं। इसे सेवन करने से मधुमेह में लाभ होगा।

ऐलोवेरा

एलोवेरा में ‘इमोडिन’ नाम का तत्व पाया जाता है जो शरीर में मौजूद ग्लूकोज के स्तर को कम कर सकते हैं। इन सबके अलावा इसमें क्रोमियम और मैग्नीज जैसे तत्व भी पाए जाते हैं। जो शरीर में इंसुलिन का स्तर बनाए रखते हैं और आपको डायबिटीज से बचाते हैं।

मेथी-दाना

मेथी के बीज घुलनशील फाइबर में उच्च होते हैं, जो कार्बोहाइड्रेट के पाचन और अवशोषण को कम करके खून में शूगर के लेवल को कम करने में मदद करता है।15 ग्राम मेथी के बीज का पाउडर टाइप-2 डायबिटीज़ वाले लोगों के लिए बहुत फायदा करती है।

अदरक

2012 के एक अध्ययन में यह बात सामने आई कि डायबिटीज़ में अदरक का इस्तेमाल बेहद असरदार ढंग से अपना काम करता है। सीधे तौर पर अदरक खाना आसान काम भी नहीं है, ऐसे में अपनी रुटीन की सब्जियों में छोटे-छोटे टुकड़ों में डालकर इसका सेवन कर सकते हैं। गर्मियों में कोशिश करें इसका इस्तेमाल कुछ कम करें तो आपके लिए बेहतर रहेगा।

World Cup में रोहित शर्मा बनें 5 शतक जमाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज !

स्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनर रोहित शर्मा ने इतिहास रच दिया है। वह आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के किसी एक ही संस्करण में पांच शतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड की मेजबानी में खेले जा रहे आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2019 में उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की।

रोहित शर्मा ने लीड‌्स के हेडिंग्ले स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ खेले गए मैच में इस विश्व कप का अपना पांचवां शतक जड़ा। उन्होंने 91 गेंदों में 14 चौकों और 2 छक्कों की मदद से अपना शतक पूरा किया। वह 103 रन बनाकर रजीथा की गेंद पर मैथ्यूज को कैच थमाकर पवेलियन लौटे। इससे पहले रोहित ने इस विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका (122), पाकिस्तान (140), इंग्लैंड (102) और बांग्लादेश (104) के खिलाफ शतकीय पारियां खेली थीं।

रोहित शर्मा ने श्रीलंका के पूर्व बल्लेबाज कुमार संगकारा का रिकॉर्ड तोड़ा। उन्होंने साल 2015 में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की संयुक्त मेजबानी में खेले गए विश्व कप में 4 शतकीय पारियां खेली थीं। रोहित और संगकारा के अलावा सौरव गांगुली (2003), मैथ्यू हेडन (2007) और स्टीव वॉ (1996) एक ही विश्व कप में 3-3 शतक बनाने का कारनामा कर चुके हैं। गांगुली ने 2003 के विश्व कप में और सचिन 1999 के विश्व कप में यह कारनाम कर चुके हैं।

रोहित का यह दूसरा विश्व कप है और वह विश्व कप के सभी संस्करणों में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में सचिन तेंदुलकर के साथ संयुक्त रूप से पहले नंबर पर आ गए हैं। सचिन के नाम छह विश्व कप में छह शतक हैं। रोहित ने 2015 में खेले गए विश्व कप में बांग्लादेश के खिलाफ एक शतक जमाया था।

घर खरीदने वालों के लिए आया सुनहरा मौका, लाखों रुपए की होगी बचत

बिजनेस डेस्क. घर खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए आम बजट एक सुनहरा मौका ले कर आया है। दरअसल, यह अवसर होम लोन के ब्याज पर आयकर छूट की सीमा 2 लाख से बढ़ाकर 3.5 लाख रुपये करने से बना है। इस फैसले से 45 लाख रुपये कीमत तक के घर खरीदने पर 15 साल की लोन अवधि में 7 लाख रुपये की बचत होगी।

हालांकि, इस मौके का फायदा मार्च 2020 तक ही उठाया जा सकता है। प्रॉपर्टी विशेषज्ञों का कहना है कि यह घर खरीदने या निवेश करने का एक बहुत ही बेहतरीन मौका है। ऐसा इसलिए की होम लोन पर ब्याज दर कम हुई है। साथ ही अभी प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) के तहत 2.67 लाख रुपये की ब्याज सब्सिडी मिल रही है।

वहीं, बीते कई सालों से प्रॉपर्टी की कीमत स्थिर है। घर खरीदार इन सभी का फायदा उठाकर कम बजट में अच्छी प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। घर की खरीदारी पर बड़ी बचत का मौका पर पेश है हिन्दुस्तान टीम की रिपोर्ट।

बजट के बाद इस तरह बचत होगी
उदाहरण से इस तरह समझें-रमेश एक आईटी पेशेवर हैं। रमेश की सालाना आय 30 फीसदी टैक्स स्लैब में है। वह 4 फीसदी उपकर भी चुकाता है। अगर रमेश 45 लाख रुपये कीमत का कोई घर या फ्लैट खरीदने के लिए एसबीआई से 40 लाख रुपये का होम लोन 8.60% सालाना ब्याज पर लेता है तो बजट से पहले तक उसे 2 लाख रुपये पर 30 फीसदी की दर से 60 हजार रुपये की कर छूट मिलती। लेकिन बजट के बाद 3.5 लाख रुपये पर यह छूट मिलेगी। इस तरह रमेश को करीब 1.9 लाख रुपये की बचत होगी। इस तरह 15 साल में रमेश को करीब 7 लाख रुपये की बचत होगी। वहीं, अगर वह 20 साल के लिए होम लोन लेगा तो यह बचत और बड़ी होगी।

शुरुआती सालों में मिलेगा ज्यादा फायदा
होम लेने के शुरुआती सालों में सबसे ज्यादा पैसा ब्याज के तौर पर देना पड़ता है। इसमें मूल धन काफी कम होता है। वहीं, करीब दस साल के बाद ब्याज की रकम कम हो जाती है। अगर कोई व्यक्ति 45 लाख रुपये कीमत का घर खरीदने के लिए बैंक से 40 लाख रुपये का लोन लेता है दस साल तक उसे 3 लाख रुपये सालाना ब्याज के तौर पर देने होते हैं। यानी दस साल तक उसे इससे अच्छी बचत होगी। इसके बाद ब्याज की रकम होने से बचत में कमी आएगी।

कर्ज सस्ता और सब्सिडी लाभ भी
प्रॉपर्टी विशेषज्ञ पद्रीम मिश्रा ने बताया कि सरकार का लक्ष्य 2022 तक देश में सभी परिवारों को घर देना है। इसके लिए सरकार किफायती घरों की मांग को बढ़ावा देना चाहती है। इसके जरिए रियल एस्टेट सेक्टर को प्रोत्साहित करने की मंशा है क्योंकि काफी समय यह सेक्टर सुस्ती से गुजर रहा है। इसलिए सरकार घर खरीदारों को प्रोस्ताहन देने के लिए एक साथ कई कदम उठाए हैं। इसमें होम लोन पर सस्ती ब्याज की दर और आवास योजना (पीएमएवाई) के तहत 2.67 लाख रुपये तक की ब्याज सब्सिडी भी मुहैया करा रही है। 31 मार्च, 2022 तक पीएमएवाई का लाभ लिया जा सकता है।

घर खरीदने या निवेश का बेहतरीन मौका
अंतरिक्ष इंडिया ग्रुप के सीमएडी राकेश यादव की माने तो निवेशकों या घर खरीदारों के लिए यह सबसे बेहतरीन वक्त है। वह इस मौके का फायदा उठाकर कम कीमत में अच्छी प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। ऐसा इसलिए की पिछले काफी समय से प्रॉपर्टी की कीमत नहीं बढ़ी है। प्रॉपर्टी बाजार में निर्माणाधीन या बन कर तैयार (रेडी टू मूव) फ्लैट की कोई कमी नहीं है। देश के सभी प्रमुख शहरों में प्रॉपर्टी उपलब्ध है। वहीं होम लोन पर ब्याज छूट की सीमा बढ़ने के साथ सस्ते होम लोन और ब्याज सब्सिडी का लाभ भी मिल रहा है। ये सभी कारक पहली दफा घर खरीदने या निवेशक करने अच्छी खासी बचत कराएंगे। निवेशक इस समय प्रॉपर्टी में निवेश कर 10 से 12 फीसदी का सालाना रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं।

प्रॉपर्टी बाजार पर असर
जेएलएल इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और कंट्री हेड रमेश नायर के अनुसार, बजट में होम लोन पर ब्याज छूट बढ़ाने का प्रवधान किफायती और मिड-हाउसिंग क्षेत्रों में खरीदारों की मदद करने के उद्देश्य से किया गया है।
इन पांच बातों का रखें ख्याल

1. कीमत की गणना करें : प्रॉपर्टी खरीदने से पहले उसकी कीमत की गणना करें। बैंक प्रॉपर्टी की कीमत का 80 से 90 फीसदी रकम लोन में देते हैं। शेष डाउन पेमेंट रकम का इंतजाम कैसे करेंगे इसकी गणना पहले से कर लें। इसके साथ ही बचट भी तय कर लें। इससे प्रॉपर्टी सर्च करने में आसानी होगी। आपको पहले से पता होगा कि आपको इसी कीमत के अंदर प्रॉपर्टी खरीदनी है।

2. लोकेशन का महत्व : फ्लैट खरीदने में लोकेशन काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि पब्लिक/प्राइवेट ट्रांसपोर्ट, स्कूल, शॉपिंग मॉल, रेलवे स्टेशन आदि घर से ज्यादा दूर नहीं होने चाहिए। ट्रांसपोर्ट की सुविधा जितनी लचर होगी, आपके मासिक खर्च में आवश्यक वस्तुओं की खरीददारी और ऑफिस आने-जाने का खर्च भी बढ़ेगा।

3. कागजी दस्तावेज देंखे : किसी भी प्रोजेक्ट में निवेश से पहले उससे जुड़े सभी कागजी दस्तावेज की जांच करें। आपको ये भी जानना होगा कि जहां आप घर खरीदने जा रहे हैं वहां के लिए संबंधित अथॉरिटी ने सारी मंजूरी दे दी है या नहीं? इसके अलावा ये भी देखना है कि बिल्डर के पास प्रोजेक्ट के लिए सभी कागज जैसे टाइटल डीड, प्रोपर्टी टैक्स और फायर अप्रूवल हैं या नहीं?

4. जल्दबाजी में फैसला से नुकसान : घर का सौदा कभी भी जल्दबाजी में न करें। अगर कोई फ्लैट पसंद भी आता है तो उसके बारे में ऑनलाइन और ऑफलाइन पूरी जानकारी इकट्ठा करें। इसके बाद संबंधित अथॉरिटी से जानकारी जुटाएं। अगर खुद से समझ में नहीं आए तो किसी सलाहकार से मदद लें।

5. मोलतोल करने में न हिचके : प्रॉपर्टी बाजार काफी लंबे समय से सुस्ती की चपेट में है। डेवलपर्स के पास नकदी संकट है। इस मौके का फायदा उठाकर आप कम कीमत में प्रॉपर्टी का सौदा कर सकते हैं। हालांकि, इसके लिए आपको मोलतोल करना होगा। आप ब्रोकर से नहीं बल्कि सीधे डेवलपर से कीमत कम करने की बात करें। बहुत संभव है कि आपको अच्छी प्रॉपर्टी कम कीमत में मिल जाए।

अहम बातें

* 1.5 लाख रुपये की अतिरिक्त छूट होम लोन पर मिलेगी अब घर खरीदारों को
* 3.5 लाख रुपये हुई होम लोन के ब्याज पर मिलने वाली आयकर छूट की सीमा
* 45 लाख रुपये तक के मकान पर ही घर खरीदार यह छूट ले पाएंगे
* 2020 मार्च तक घर खरीदने पर 3.5 लाख रुपये की आयकर छूट मिलेगी

ICC World Cup 2019: सेमीफाइनल में इस टीम से भिड़ेगी टीम इंडिया, देखने को मिलेगी जबरदस्त टक्कर

स्पोर्ट्स डेस्क. ICC Cricket World Cup 2019 के आखिरी लीग मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 10 रन से हराकर एक ओर जहां टूर्नामेंट में जीत के साथ विदाई ली, तो दूसरी ओर सेमीफाइनल लाइनअप भी तय हो गया।

अब ICC Cricket World Cup 2019 में 9 जुलाई को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में खेले जाने वाले पहले सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम का मुकाबला न्यूजीलैंड से होगा। 10 जुलाई इस मैच के लिए रिजर्व डे होगा।

वहीं, 11 जुलाई को बर्मिंगम के एजेबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड पर दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में मेजबान इंग्लैंड का सामना पांच बार की विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के साथ होगा। दक्षिण अफ्रीका के हाथों हार के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर रही। वहीं भारतीय टीम ने अपने आखिरी लीग मुकाबले में श्रीलंका को 7 विकेट से हराकर अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया।

ऑस्ट्रेलिया ने लीग चरण के 9 मैचों में 7 जीत और 2 हार के साथ कुल 14 अंक जुटाए। वहीं, भारतीय टीम ने लीग चरण के 8 मैचों में 7 जीत और 1 हार के साथ 15 अंक हासिल किए। भारत का न्यूजीलैंड के साथ एक मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था। टूर्नामेंट के लीग चरण में भारत को सिर्फ मेजबान इंग्लैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा। वहीं ऑस्ट्रेलया को भारत और दक्षिण अफ्रीका ने मात दी।

दिल्ली: हर दिन 2 नाबालिग लड़कियों से होता है रेप, जानें क्या है वजह

क्राइम डेस्क. मोदी सरकार ने बेशक 12 वर्ष से कम उम्र की बच्चियों से दुष्कर्म की वारदात रोकने के लिए कड़ा कानून बना दिया हो, फिर भी राजधानी में उनके साथ दुष्कर्म की वारदातें कम नहीं हो रही हैं। दिल्ली में हर दिन दो मासूमों से दरिंदगी हो रही है। वर्ष 2019 के शुरुआती 166 दिनों में दिल्ली में दुष्कर्म के 976 मामले आए हैं। दिल्ली में हर चार घंटे में दुष्कर्म की एक वारदात हो रही है।

अधिकतर पीड़िता 10 से 15 वर्ष तक की

वर्ष 2019 में 1 जनवरी से 30 अप्रैल के बीच 282 बच्चियों के साथ दुष्कर्म की वारदात हुई, जबकि पिछले वर्ष यह आंकड़ा 278 था। पुलिस के पास पॉक्सो के तहत आने वाले मामलों में सबसे ज्यादा संख्या 10 से 15 साल की पीड़िताओं की होती है। वहीं, 5 साल से कम उम्र की बच्चियों के साथ दुष्कर्म के मामले भी बढ़ रहे हैं और ज्यादातर मामलों में उनके घर के बाहर से उठाकर आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया।

कड़े कानून के बाद भी बेबस

बच्चियों के साथ दुष्कर्म की वारदात रोकने के लिए कड़े कानून बनाने के बाद भी उन्हें समय से न्याय नहीं मिल पा रहा है। इस कारण आरोपियों में कानून का भय नहीं हैं और पीड़िता व उनका परिवार बेबस हैं। समय से न्याय की मांग बढ़ रही है।

अपनों के बीच भी सुरक्षित नहीं

बच्चियों के दुष्कर्म के ज्यादातर मामलों में आरोपी उनके पहचान वाले ही होते हैं, जो बच्चियों को घुमाने, टॉफी, फ्रूटी दिलाने या फिर किसी अन्य बहाने से ले जाकर वारदात करते हैं। वर्ष 2018 में 30 मामलों में बच्चियों के साथ दुष्कर्म की वारदात स्कूल के अंदर हुई, जबकि 32 मामलों में उनके घर के अंदर ही उन्हें शिकार बनाया गया था। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि मासूम बच्चियां अपनों के बीच भी सुरक्षित नहीं हैं। वर्ष 2019 में दर्ज किए गए मामलों में भी ज्यादातर मामलों में बच्चियों के रिश्तेदार ही आरोपी पाए गए।

न्याय की प्रक्रिया धीमी

* दिल्ली की छह जिला अदालतों में 13 पॉक्सो कोर्ट हैं और चार विटनेस रूम हैं।
* इनमें 5217 से ज्यादा केस लंबित हैं, जबकि हर साल 1500 नए केस सामने आते हैं।
* ऐसे कुल दर्ज मामलों में से केवल 12 प्रतिशत में ही आरोपियों को सजा हो पाती है।
* 67.5 प्रतिशत मामलों में किसी न किसी दबाव में पीड़िता बयान से मुकर जाती है, केवल 26.7 प्रतिशत मामलों में ही पीड़िता आरोपी की पहचान करती हैं।
* सरकारी वकीलों की कमी और एफएसएल की रिपोर्ट समय पर नहीं मिलने से न्याय मिलने में देरी होती है।