28 C
Mumbai
Friday, September 4, 2026
Home Blog Page 380

IND vs NZ: बारिश के कारण रद्द हुआ मैच, तब भी फाइनल भारत ही खेलेगा

स्पोर्ट्स डेस्क. ICC Cricket World Cup 2019 में मंगलवार को पहला सेमीफाइनल भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच होने जा रहा है। टीम इंडिया सवा सौ करोड़ लोगों की आशाओं-अपेक्षाओं के साथ मैदान में उतरेगी, वहीं न्‍यूजीलैंड पिछले वर्ल्‍ड कप के इतिहास को दोहराना चाहेगी। दरअसल न्‍यूजीलैंड पिछली बार फाइनल में पहुंची थी।

प्‍लेयर्स और भारतीय फैंस दम साधे इस मैच का इंतजार कर रहे हैं। हार्दिक पांड्या ने तो ये तक कह दिया कि उनको मैच का इतनी बेसब्री से इंतजार है कि उनका टाइम नहीं कट रहा है। इस रोमांच के बीच अब इस रंग में केवल इंद्र देवता ही खलल डाल सकते हैं।

मंगलवार के मैच में बारिश की आशंका 50 फीसद तक जताई जा रही है। ऐसे में यदि आज बारिश की वजह से मैच नहीं हो पाया तो बुधवार को उसके लिए रिजर्व डे रखा गया है। यदि इस कारण कल भी मैच नहीं हो पाया तो क्‍या होगा?

इस पर क्रिकेट विशेषज्ञों का कहना है कि उस सूरतेहाल में लीग राउंड में दोनों टीमों के प्रदर्शन को देखा जाएगा। अभी तक टूर्नामेंट में भारत जितने मैच खेले हैं, उसमें सर्वाधिक 15 अंक हासिल कर अंक तालिका में पहला स्‍थान बनाया है। दूसरी तरफ न्‍यूजीलैंड के 11 अंक हैं।

बताया जा रहा है कि बारिश के कारण मैच रद्द होने की दशा में भारत को कोई भी नुकसान नहीं होगा। केवल न्‍यूजीलैंड को खामियाजा भुगतना होगा। यदि बारिश के कारण दोनों ही दिन मैच नहीं हो पाया तो अपने अंकों की बढ़त के आधार पर भारत को आसानी से फाइनल का टिकट मिल जाएगा।

टीम कोहली के लिए बनाया गया बनारसी साड़ी पर World Cup

स्पोर्ट्स डेस्क. टीम इंडिया ने क्रिकेट विश्व कप पर कब्जा जमाया तो बनारस से एक और ‘विश्व कप’ इस टीम के खिलाड़ियों की पत्नियों और माताओं को तोहफे में मिलेगा। यह ‘विश्व कप’ बनारसी साड़ी पर डिजाइन किया गया है। यह साड़ी बनारस की गंगा जमुनी तहजीब का प्रतिनिधित्व भी करती है।

बनारसी साड़ी के कारोबारी ने इसे डिजाइन किया है और बुनकर मुबारक अली ने बीस दिन में साड़ी का मास्टर पीस बुना है। बनारस के साड़ी व्यवसायी ने इस ‘कतान सिल्क साड़ी’ को डिजाइन किया है।

क्रिकेट वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की जीत की कामना लिए बनाई गई बनारसी कतान साड़ी का रंग टीम इंडिया की टी-शर्ट के रंग में रंगा है। आसमानी साड़ी के बॉर्डर पर नारंगी रंग से क्रिकेट के प्रतीक चिन्हों की खूबसूरती से बिनाई की गई है।

साड़ी पर वर्ल्ड कप का लोगो है, छोटी-छोटी आकृति के गेंद व बल्ले की डिजाइन क्रिकेट के प्रति दीवानगी को दिखाती है। नारंगी रंग के आंचल पर मीनाकारी का महीन काम किया गया है, जो बनारस के परंपरागत साड़ी उद्योग का बेहतरीन नमूना है।

कोरौता गांव के सर्वेश कुमार ने बताया कि पहली साड़ी बनकर तैयार है। एमएसएमई विभाग के सहयोग से टीम इंडिया के हर सदस्य को यह साड़ी उपहार में दी जाएगी। हमें भारतीय टीम पर पूरा भरोसा है इसीलिए सभी सदस्यों के लिए साड़ी तैयार की जा रही है।

कप्तान सरफराज ने किया खुलासा, कहा- इस वजह से विश्वकप से बाहर हुआ पाकिस्तान

मुंबई ।। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए विश्वकप 2019 का सफर अधिक अच्छा नहीं रहा। पाकिस्तान क्रिकेट टीम ग्रुप मैचों में ही खराब प्रदर्शन करते हुए विश्वकप से बाहर हो गई।

बता दें कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम 5वें पायदान पर रही। जिसके बाद टीम को बाहर होना पड़ा। जानकारी के लिए बता दें कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम का रनरेट न्यूजीलैंड टीम से काफी नीचे था। इस वजह से कीवी टीम सेमीफाइनल में जगह बनाने में सफल रही।

सरफराज अहमद टीम के खिलाड़ियों के साथ इंग्लैंड से पाकिस्तान पहुंच गए। कराची में उन्होंने प्रेस वार्ता भी की। इस दौरान प्रेस वार्ता करते हुए सरफराज अहमद ने कहा कि उन्हें लगता है कि टीम में एकाग्रता की काफी कमी रही। सरफराज ने कहा कि हम एकाग्रता के साथ नहीं खेले।

इस वजह से हम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए और विश्वकप से बाहर हो गए। सरफराज ने कहा कि टीम में काफी टैलेंटेड खिलाड़ी हैं। लेकिन हम टूर्नामेंट में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं दे पाए।

 

सेमीफाइनल में भारतीय बल्लेबाजों के लिए ये गेंदबाज बन सकता है सिरदर्द!

मुंबई ।। विश्व कप का पहला सेमीफाइनल मुकाबला टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर होगा। टीम इंडिया इस विश्व कप में काफी शानदार लय में नजर आ रही है। न्यूजीलैंड ने विश्व कप 2015 का फाइनल खेला था। इस अहम मैच में टीम इंडिया के बल्लेबाजों को न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट से काफी सावधान रहना होगा।

मौजूदा विश्व कप में इंडिया की सफलता रोहित शर्मा की बल्लेबाजी के पर बहुत ज्यादा निर्भर है। खासकर बोल्ट नई गेंद के साथ रोहित शर्मा के लिए खतरा बन सकते हैं। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज बोल्ट रोहित शर्मा को अब तक करियर में चार बार आउट कर चुके हैं।

इसके कारण से टीम इंडिया की सलामी जोड़ी रोहित और राहुल के लिए बोल्ट सिरदर्द बन सकते हैं। विराट कोहली को भी बोल्ट से सतर्क रहने की जरूरत है। इसलिए विराट को भी बोल्ट के खिलाफ पुख्ता तैयारी के साथ उतरना होगा। विश्व कप से पहले वॉर्म-अप मैच में बोल्ट ने भारत के चार विकेट चटकाए थे, इसी कारण से इंडिया 179 रन पर ऑल आउट हो गई थी।

 

शादी का झांसा देकर तलाकशुदा महिला से 25 साल के युवक ने किया दुष्कर्म !

कर्नल की बेटी से रेप

क्राइम डेस्क. उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के तिंदवारी क्षेत्र में तैनात एक तलाकशुदा महिला अनुदेशक ने एक शिक्षक पर आरोप लगाया है कि उसने कथित रूप से शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया है।

कर्नल की बेटी से रेप

तिंदवारी थाने की पुलिस चौकी बेंदा के प्रभारी उपनिरीक्षक राधा मोहन द्विवेदी ने सोमवार को बताया, “एक गांव के विद्यालय में अनुदेशक पद पर तैनात एक 28 साल की तलाकशुदा महिला ने आरोप लगाया कि हमीरपुर जिले के राजेन्द्र सोनकर (25) का उसके गांव आना-जाना था। दोनों की दोस्ती हो गई और उसने शादी करने का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया।

जब राजेन्द्र की नियुक्ति शिक्षक पद पर हो गई तब उसने शादी करने से इंकार कर दिया और जान से मारने की धमकी दी।” द्विवेदी के अनुसार, अपने संबंधों के समर्थन में महिला ने राजेन्द्र से फोन पर हुई बातचीत की रिकार्डिग और कुछ फोटोग्राफ्स भी पुलिस को दिए हैं।

उन्होंने बताया, “तहरीर के आधार पर युवक के खिलाफ दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर पीड़िता का चिकित्सा मुआयना कराया गया है। साथ ही आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की एक टीम हमीरपुर जिले गई है।”

कर्नाटक संकट: येदियुरप्पा के आवास पर BJP नेताओं का जमावड़ा, मुंबई में ही रहेंगे कांग्रेस के बागी विधायक

New Delhi. कर्नाटक में कांग्रेस-जेडीएस सरकार पर जारी पिछले कुछ दिनों से संकट के बीच कांग्रेस के बागी विधायक मुंबई में ही रुकेंगे। कांग्रेस के इन बागी विधायकों का प्लान पहले पुणे और फिर बाद में गोवा शिफ्ट होने का था। लेकिन अब सभी मुंबई में ही किसी अज्ञात जगह पर रहेंगे। वहीं, दूसरी ओर बेंगलुरु में बीजेपी नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के आवास पर बीजेपी नेता जुटने लगे हैं। मुरुगेश निरानी, उमेश कट्टी, जेएसी मधुस्वामी और के रत्ना प्रभा मंगलवार सुबह येदियुरप्पा के आवास पर पहुंचे।

इससे पहले कांग्रेस और जनता दल (एस) विधायक दल में बगावत तथा कुछ विधायकों के इस्तीफा देने के बाद कर्नाटक में अपनी सरकार बचाने के लिए कड़ी मशक्कत कर रहे गठबंधन के दोनों दलों के मंत्रियों ने मंत्रिमंडल में फेरबदल करने और असंतुष्ट विधायकों को उसमें जगह देने का मार्ग प्रशस्त करने के वास्ते सोमवार को स्वेच्छा से इस्तीफे दे दिए। कर्नाटक की जद (एस)-कांग्रेस गठबंधन सरकार के 13 विधायकों के इस्तीफे से सरकार के समक्ष आया संकट दो निर्दलीय विधायकों एच नागेश और आर शंकर के सरकार से समर्थन वापस लेने के बाद और गहरा गया था।

येदियुरप्पा के आवास पर बीजेपी नेता जुटने लगे

बेंगलुरु में बीजेपी नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के आवास पर बीजेपी नेता जुटने लगे हैं। मुरुगेश निरानी, उमेश कट्टी, जेएसी मधुस्वामी और के रत्ना प्रभा मंगलवार सुबह येदियुरप्पा के आवास पर पहुंचे।

UP ATS को बड़ी कामयाबी, नक्सल गतिविधि में शामिल पति-पत्नी गिरफ्तार

क्राइम डेस्क. यूपी एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) ने राजधानी भोपाल के शाहपुरा थाना क्षेत्र से पहचान छुपाकर रह रहे एक दंपत्ति को गिरफ्तार किया है। पति-पत्नी पर आरोप है कि दोनों ही नक्सलियों के संपर्क में हैं। गिरफ्तार किए गए दंपत्ति का नाम मनीष श्रीवास्तव और अनीता श्रीवास्तव है।

राजधानी भोपाल से गिरफ्तार किए गए दंपत्ति को लेकर एटीएस का कहना है कि उन्हें काफी दिनों से सूचना मिल रही थी कि क्षेत्र में नक्सली विचारधारा से जुड़े लोगों द्वारा कुछ गतिविधियां की जा रही हैं। सूचना की पुष्टी के बाद एटीएस ने मध्य प्रदेश सहित उत्तरप्रदेश में कानपुर और देवरिया में आठ लोगों से पूछताछ की है।

ATS ने तलाशी के दौरान मिले लैपटॉप, फोन और अन्य सामग्री को जब्त कर लिया है। यूपी एटीएस आज दोनों अभियुक्तों को भोपाल में कोर्ट के सामने पेश कर ट्रांजिट रिमांड लेकर लखनऊ लाया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक भोपाल के शाहपुरा क्षेत्र के त्रिलंगा के विकासकुंज में मनीष श्रीवास्तव और उनकी पत्नी वर्षा उर्फ अनीता श्रीवास्तव पहचान छुपाकर रह रहे थे। दोनों उत्तरप्रदेश के जौनपुर जनपद के कुरनी (समधागंज) के रहने वाले हैं। आरोपी मनीष ने भोपाल में रहते हुए स्वयं और पत्नी के नाम से कई फर्जी दस्तावेज बनवाए हैं। जिनकी जांच की जा रही है।

मनीष और उसकी पत्नी वर्षा पर नक्सली विचारधारा और कुछ लोगों के द्वारा की जा रही राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है। नक्सलियों से संपर्क के आरोप में पकड़े गए दंपती की रिमांड फर्जी दस्तावेज बनाने के मामले में ली जाएगी। सोमवार को भोपाल के अलावा कानपुर में एक और देवरिया दोनों स्थानों पर छह लोगों से संदिग्ध गतिविधियों के लिए हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। सभी के फोन, लैपटॉप सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त किए गए हैं, जिनकी जांच की जा रही है। पूछताछ में बड़े खुलासे हो सकते है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के कानपुर और देवरिया से गिरफ्तार जिन 6 लोगों को पूछताछ के बाद छोड़ा गया है, उनमें से एक शख्स 2010 में नक्सल से संबंध होने के आरोप में गिरफ्तार हो चुका है।

Budget के बाद पहली बार इतना सस्ता हुआ पेट्रोल, जानें आज का भाव

बिजनेस डेस्क. बजट पेश होने के बाद पहली बार पेट्रोल 6 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ है। आज लगातार दूसरे दिन डीजल की कीमत में गिरावट आई है।

मंगलवार को डीजल 10 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ है। सोमवार को भी यह 10 पैसे सस्ता हुआ था। पांच जुलाई को पेश हुए बजट में पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ा दी गई थी जिसके बाद 7 जुलाई को पेट्रोल 2.45 रुपये प्रति लीटर और डीजल 2.36 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया था।

दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 72.90 रुपये और डीजल की कीमत 666.49 रुपये है। मुंबई में एक लीटर पेट्रोल 78.52 रुपये और डीजल 69.69 रुपये, कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल 75.12 रुपये और डीजल 68.48 रुपये, चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल 75.70 रुपये और डीजल 70.23 रुपये, नोएडा में एक लीटर पेट्रोल 72.23 रुपये और डीजल 65.555 रुपये और गुरुग्राम में एक लीटर पेट्रोल 72.75 रुपये और डीजल 65.64 रुपये प्रति लीटर है।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: भाजपा और शिवसेना के बीच हुआ सीटों को बंटवारा

मुंबई. महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा एवं शिवसेना के बीच सीटों के बंटवारे का फार्मूला करीब-करीब तय हो चुका है। इसका औपचारिक ऐलान होना बाकी है। दोनों दल बराबर सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। इसी प्रकार सत्ता में आने पर दोनों के मुख्यमंत्री भी ढाई-ढाई साल के लिए बनाये जा सकते हैं।

शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि विधानसभा चुनावों को लेकर दोनों दलों के बीच तालमेल बन चुका है। दोनों दलों में सत्ता में बराबर की हिस्सेदारी के तहत साथ चुनाव लड़ने की सहमति बनी है। इसके तहत राज्य में कुल 288 विधानसभा सीटों पर दोनों दल आधी-आधी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे।

इसी प्रकार दोनों दलों के मुख्यमंत्री आधे-आधे कार्यकाल के लिए बनाए जा सकते हैं। तीसरे, अपने छोटे सहयोगी दलों को भाजपा या शिवसेना अपने-अपने हिस्से से सीटें देनी होंगी।

लोकसभा का हाल

हाल में हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 25 और शिवसेना ने 23 सीटों पर चुनाव लड़ा और शानदार जीत हासिल की थी। पिछला लोकसभा चुनाव भी दोनों दलों ने साथ लड़ा था। लेकिन पिछले विधानसभा चुनाव में दोनों दल अलग-अलग लड़े लेकिन बाद में मिलकर सरकार बना ली। लेकिन इस बार लोकसभा चुनाव के वक्त ही दोनों दलों में विधानसभा चुनाव साथ लड़ने की सहमति बन गई थी।

कांग्रेस की हालत खराब

राउत ने ‘हिन्दुस्तान’ से कहा कि दोनों दलों के शीर्ष नेताओं के बीच लगातार बातचीत हो रही है। दोनों दल मिलकर चुनावी तैयारियां कर रहे हैं। राज्य में इस बार फिर भाजपा-शिवसेना की सरकार बनेगी। कांग्रेस और एनसीपी की हालत खराब है जिसका फायदा गठबंधन को मिलेगा। केंद्र में और मंत्री बनाए जाने के संबंध में राउत ने कहा कि शिवसेना का ज्यादा फोकस राज्य की राजनीति में है। केंद्र में उसकी भूमिका सीमित है।

राशिफल: 09 जुलाई 2019, आज इन राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के योग

राशिफल: 09 जुलाई 2019, आज इन राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के योग

आज का राशिफल

मेष

जीवनसाथी से सहयोग प्रसन्नता देगा। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। रुका हुआ धन वापस आएगा। लाभ के अवसर बनेंगे। कार्यशैली में सुधार होगा।

वृषभ

अविवाहितों के लिए अनुकूल समय है, विवाह के योग बनेंगे। आपकी अपनों से भेंट होगी। पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए यह दिन अच्छा रहेगा।

मिथुन

आपको भरपूर भाग्य का सहारा मिलेगा। व्यापार अथवा कार्यक्षेत्र में दिन लाभप्रद रहेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वाह कर पाएंगे।

कर्क

व्यर्थ की भागदौड़ से बचें एवं मानसिक संतुलन बनाए रखें। आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा मजबूत होगी। दिखावे एवं आडंबरों से दूर रहें।

सिंह

व्यापारिक यात्रा लाभदायक रहेगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। निवेश-नौकरी से लाभ होगा। नई योजनाएं लाभ देंगी। अचानक लाभ के योग बनेंगे।

कन्या

तंत्र-मंत्र में रुचि बढ़ेगी। कार्यों में गति आएगी। परीक्षा-साक्षात्कार में सफलता मिलेगी। लाभ के सौदे होंगे। निवेशादि से लाभ होगा।

तुला

मेहनत का फल पूरा नहीं मिलेगा। विवाद न करें। जोखिम-जमानत के कार्य न करें। व्यवसाय मंदा चलेगा। रोजगार में उन्नाति के अवसर मिलेंगे।

वृश्चिक

यदि आप आपके लिए कुछ नया शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो जल्दबाजी ना करे, सभी पक्षों का सही से मूल्यांकन करें उसके पश्चात ही कोई निर्णय करें।

धनु

प्रेम-प्रसंग में सावधानी रखें। व्यय वृद्धि होगी। कार्यों में गति आएगी। अपने परिश्रम से लाभ प्राप्त करेंगे। विवेकपूर्ण कार्य लाभ देंगे।

मकर

लाभ के सौदे होंगे। रोजगार प्राप्ति संभव है। निवेश-नौकरी लाभ देंगे। कुछ समाचार उत्साह कम कर सकते हैं। आशा-निराशा के बावजूद कामकाज होंगे।

कुंभ

आज आपको कुछ अच्छी और कुछ बुरी चीजों का सामना करना पड़ सकता है, रुके हुए कार्यो में प्रगति होगी परन्तु आपकी सक्रियता महत्वपूर्ण रहेगी।

मीन

आर्थिक स्थिति में वृद्धि और रुके कार्यों में प्रगति होगी। स्वास्थ्य के मामलें में यह समय अच्छा नहीं है। वाहन ध्यान से चलाएं चोट लगने की सम्भावना है।