बिजनेस डेस्क। दुनिया में कुछ ऐसी ऑटोमोबाइल कंपनियां भी हैं जो सोलर एनर्जी पर चलने वारी कार पर तेजी से काम कर रहे हैं। ऐसे में नीदरलैंड की कंपनी Lightyear ने सोलर पावर कार का सफलतापूर्वक परीक्षण कर लिया है।
वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) ने इसको लेकर एक वीडियो अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। पूरे दिन में यह कार इतनी चार्ज हो जाती है कि 100 किलोमीटर की दूरी आराम से तय कर सके। इस कार की छत और बॉडी में सोलर पैनल की तरह का मैटेरियल इस्तेमाल किया गया है। मतलब, दिन के समय में यह कार चलते हुए भी चार्ज होती रहती है। इसलिए, इसे चार्ज होने के लिए चार्जिंग स्टेशन की जरूरत नहीं है। हालांकि, इलेक्ट्रिक चार्जिंग प्वाइंट भी दिया गया है। बैटरी फुल चार्ज होने पर यह 725 किलोमीटर की दूरी आसानी से तय कर लेती है।
इस वीडियो के मुताबिक, कार का नाम Lightyear One रखा गया है जिसे 2021 तक बाजार में उतारे जाने की योजना है। इसकी कीमत 1।5 लाख पाउंड के आसपास हो सकती है। इसी तरह की दूसरी सोलर पावर कार पर जर्मन ऑटोमोबाइल स्टार्टअप Sono Motors काम कर रही है। Lightyear One के मुकाबले यह काफी सस्ता है। इसकी कीमत 25000 पाउंड के आसपास होगी। सोलर चार्ज पर यह कार 34 किलोमीटर तक चल सकती है। इसी तरह जापान की ऑटोमेकर टोयोटा भी सोलर कार पर काम कर रही है। कंपनी ने इस कार का नाम Toyota Hybrid Prius रखा है।
टेक डेस्क। टेलीकॉम कंपनियों के बीच जबरदस्त कॉम्पिटिशन है। रिलायंस जियो की वजह से हर कंपनी को ग्राहकों को बनाए रखने के लिए प्लान में लगातार बदलाव करने पड़ रहे हैं। साथ ही जरूरत के हिसाब से नए-नए प्लान भी लॉन्च किए जा रहे हैं।
Airtel ने 97 रुपये का प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है। एयरटेल की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, फिलहाल इस प्लान को तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक सर्किल के लिए ही लॉन्च किया गया है। उम्मीद है कि आनेवाले दिनों में इसे अन्य सर्किल के लिए भी लागू किया जाएगा।
इस प्लान की वैलिडिटी 14 दिनों की है। इस दौरान लोकल, एसटीडी और रोमिंग अनलिमिटेड कॉलिंग मुफ्त है। इसके अलावा यूजर्स को रोजाना 100SMS और 2GB डेटा भी मिलता है। सितंबर 2018 में एयरटेल ने 97 रुपये का कॉम्बो रिचार्ज लॉन्च किया था। उस दौरान इस प्लान के तहत यूजर्स को 1।5जीबी डेटा और 350 मिनट वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलती थी। हालांकि, कुछ महीने बाद यह प्लान बंद कर दिया गया था। इस बार 97 रुपये के प्लान को “Special Recharge-STV Combo” के नाम से लॉन्च किया गया है।
एयरटेल का एक 98 रुपये का भी प्लान है। इसमें कस्टमर्स को केवल डेटा मिलता है, कॉलिंग की सुविधा नहीं है। 98 रुपये के प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है जिसमें यूजर्स को 6जीबी डेटा मिलता है। साथ में 10SMS भी मिलते हैं। वहीं, 48 रुपये के डेटा प्लान में यूजर्स को 28 दिनों के लिए सिर्फ 3जीबी डेटा मिलता है।
टेक डेस्क। चाइनीज स्मार्टफोन मेकर टेक्नो (TECNO) ने आज भारत में अपना फ्लैगशिप फोन Phantom 9 लॉन्च किया है। इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर खूबी वाला ये बाजार का सबसे सस्ता स्मार्टफोन है।
Phantom 9 को 14,999 रुपए में लांच किया गया है। इसका एकमात्र वेरिएंट लॉन्च किया गया है। भारत मे तेजी से बढ़ रहे ऑनलाइन शॉपिंग को देखते हुए टेक्नो कंपनी ने फैंटम 9 के जरिये पहली बार ऑनलाइन सेगमेंट में भी कदम रखा है। इस स्मार्टफोन को कस्टमर्स 17 जुलाई से फ्लिपकार्ट के जरिये खरीद सकते हैं।
Phantom 9 के फीचर्स
इस स्मार्टफोन में 6।4 इंच का फुल HD+AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका ऑस्पेक्ट रेशियो 19।5:9 है। स्क्रीन रिजॉल्यूशन 1080 X 2340 पिक्सल है। ये फोन 3D बैक कवर के साथ आएगा। 32 मेगापिक्सल का AI सेल्फी कैमरा दिया है, जो (f/2।0) अपरचर के साथ आता है।
इसमें ट्रिपल रियर कैमरा, 16MP+8MP+2MP का सेटअप दिया गया है। इसके अलावा डुअल LED फ्लैश लाइट दी गई है। फोटोग्राफी के लिए इसमें HDR, पोर्ट्रेट मोड, ब्यूटी, AR मोड, इमोजी, वाइड सेल्फी जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
6GB रैम दिया गया है
अन्य फीचर्स की बात करें तो Helio P35 2।3 GHz ओक्टा कोर प्रोसेसर दिया गया है, जो 6GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आता है। सिक्योरिटी के लिए फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ AI फेस अनलॉक दिया है। कनेक्टिविटी के लिए 2G GSM, 3G WCDMA, 4G FDD_LTE, ब्लूटूथ 5।0 जैसे फीचर्स हैं। इसकी बैटरी 3500 mAh की है।
वर्ल्ड डेस्क। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने ताइवान को 2।2 अरब डॉलर की हथियार बिक्री की मंजूरी दे दी है। जबकि चीन ने इस फैसले को वॉशिंगटन-बीजिंग संबंधों के लिए ‘अत्यंत संवेदनशील और हानिकारक’ बताया है।
पेंटागन ने सोमवार को इसकी पुष्टि की, जिसमें 108 एब्राम टैंक, 250 स्टिंगर मिसाइल और संबंधित उपकरणों की बिक्री शामिल है। पेंटागन की रक्षा सुरक्षा सहयोग एजेंसी (डीएससीए) ने कहा कि बिक्री से क्षेत्र में बुनियादी सैन्य संतुलन में बदलाव नहीं होगा और इसने कांग्रेस को इस कदम की सूचना दी है।
रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले महीने चीन के विदेश मंत्रालय ने बिक्री को रोकने के लिए अमेरिका से आग्रह किया था। उन्होंने इसे अत्यंत संवेदनशील और हानिकारक निर्णय कहा। गौरतलब है कि चीन ताइवान को अपने क्षेत्र का हिस्सा मानता है।
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गेंग शुआंग ने भी अमेरिका से ‘वन चाइना’ नीति का पालन करने का आह्वान किया, जिसके तहत अमेरिका केवल चीन के साथ औपचारिक संबंध रखेगा, न कि ताइवान के साथ। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सत्ता में आने के बाद लंबे समय से वाशिंगटन-बीजिंग संबंधों में एक विवादास्पद बिंदु बना हुआ है, जो अब और अधिक विवादास्पद हो गया है।
साल 2016 में पदभार ग्रहण करने के बाद, ट्रंप ने ताइवान के राष्ट्रपति त्से इंग-वेन से फोन पर बात भी की थी।
स्पोर्ट्स डेस्क। कनाडा के एक होटल में संदिग्ध रूप से कार्बन मोनोऑक्साइड के रिसाव का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद कार्बन मोनोऑक्साइड की चपेट में आए 46 लोगों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसमें 15 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विनिपेग शहर के प्रशासन ने घटना के बाबत ट्वीट के जरिए जानकारी दी है। प्रशानस ने अपने ट्वीट में बताया है कि विनिपेग फायर पैरामेडिक सर्विस के कर्मचारियों को सुबह करीब 10 बजे (स्थानीय समय) इस घटना की जानकारी मिली।
घटना की जानकारी मिलते के बाद होटल पहुंचे विनिपेग फायर पैरामेडिक सर्विस के कर्मचारियों ने राहत बचाव का कार्य शुरू किया। इस कार्रवाई के दौरान फायर पैरामेडिकल कर्मियों ने कार्बन मोनोऑक्साइड की चपेट में आए 46 लोगों को होटल से निकालकर स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया।
अस्पताल में भर्ती कराए गए 46 लोगों में से 15 की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, 5 लोगों की हालत अस्थिर और 26 की हालत स्थिर बताई गई है। बचाव कार्य के बाद, जांच में पता चला कि होटल की इमारत में कई स्तरों पर कार्बन मोनोऑक्साइड मौजूद थी। जिसकी मात्रा करीब 385 पार्ट्स प्रति मिलियन तक थी।
बिजनौर. उत्तर प्रदेश के बिजनौर से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां पुलिस ने मदरसे में छापेमारी की है। कहा जा रहा है कि छापेमारी के बाद पुलिस ने मदरसे से अवैध हथियार और जिंदा कारतूस बरामद किया है। वहीं, इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मदरसा संचालक समेत 6 के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, मामला बिजनौर के शेरकोट इलाका स्थित दारूल हमीदिया मदरसा का है। यह मदरसा पिछले कई सालों से संचालित है। इसमें करीब 25 बच्चे पढ़ते है। इसी बीच गुरुवार दोपहर को पुलिस को अचानक सूचना मिली कि मदरसे में हथियार रखे जाते हैं। इसके बाद पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंच कर मदरसे में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 6 अवैध तमंचे और कई जिंदा कारतूस बरामद किए।
संचालक भी गिरफ्तार
वहीं, मौके से पुलिस ने मदरसा संचालक मोहम्मद साजिद सहित 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल, गिरफ्तार सभी लोगों से थाने में पूछताछ की जा रही है। साथ ही पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
स्पोर्ट्स डेस्क. न्यूजीलैंड ने वर्ल्ड कप के इस पहले सेमीफाइनल में भारतीय टीम को 18 रन से हराकर 14 जुलाई को लॉर्ड्स में होने वाले फाइनल में जगह बनाई। न्यूजीलैंड ने इस मैच में 239 रनों का स्कोर बनाया। जवाब में भारतीय टीम 49।3 ओवर में 221 रन ही बना सकी। दूसरा सेमीफाइनल ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच 11 जुलाई को बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला जाएगा। फाइनल रविवार 14 जुलाई को लॉर्ड्स में होगा।
सेमीफाइनल का पहला दिन बारिश से प्रभावित होने के बाद न्यूजीलैंड की टीम ने रिजर्व डे यानी बुधवार को अपनी पारी शुरू की। टीम ने 46।1 ओवर में 211 रन से अपनी पारी आगे बढ़ाई और 8 विकेट पर 239 रन बनाए। इस तरह टीम इंडिया को वर्ल्ड कप फाइनल में जगह बनाने के लिए 240 रनों का लक्ष्य मिला। हालांकि किसी को भी नहीं लग रहा था कि भारतीय टीम को ये लक्ष्य हासिल करने में किसी तरह की परेशानी आएगी। मगर ऐसा हुआ नहीं।
भारतीय टीम का शीर्ष क्रम न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजों के आगे बुरी तरह चरमरा गया और टीम ने महज 5 रन पर ही 3 विकेट गंवा दिए। ये तीनों विकेट कप्तान विराट कोहली, उपकप्तान रोहित शर्मा और केएल राहुल के थे। केएल राहुल और रोहित शर्मा को जहां मैट हेनरी ने विकेटकीपर टॉम लाथम के हाथों कैच कराया वहीं कोहली को ट्रेंट बोल्ट ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। इन तीनों ने 1-1 रन बनाया। असल में इस न स्वीकार की जा सकने वाली हार की नींव तो इन तीन विकेटों के जरिये ही रखी जा चुकी थी। जल्द ही दिनेश कार्तिक भी 6 रन बनाकर चलते बने। कार्तिक भी हेनरी का शिकार बने।
एक समय जब चौथे नंबर पर उतरे ऋषभ पंत और हार्दिक पंड्या धीरे-धीरे भारतीय टीम की वापसी कराने में जुटे थे तो लग रहा था कि टीम जीत भी सकती है। मगर न्यूजीलैंड के स्पिनर सैंटनर की गेंद पर छक्का लगाने के अनावश्यक प्रयास में पंत कैच आउट हो गए। उसके कुछ देर बाद ही पंड्या भी इसी तरह की कोशिश में पवेलियन लौट गए।
धोनी और जडेजा पर टिक गईं पूरे देश की उम्मीदें
हालांकि इसके बाद भी भारत ने जीत की उम्मीद और जज्बा नहीं छोड़ा। यही वजह रही कि एक बार फिर सभी की निगाहें इन हालात के सबसे माहिर खिलाड़ी और दुनिया के बेहतरीन फिनिशर महेंद्र सिंह धोनी पर टिक गईं। धोनी ने समझबूझ और जडेजा ने ताबड़तोड़ अंदाज से रन गति बढ़ाने और संभलकर खेलने का काम जारी रखा। धोनी और जडेजा ने 116 रन की बेशकीमती साझेदारी की। टीम को आखिरी तीन ओवरों में 37 रन की दरकार थी। 48वें ओवर की पांचवीं गेंद पर जडेजा बोल्ट की गेंद पर केन विलियमसन को कैच थमा बैठे। इसके बाद ये मुकाबला कोई खिलाड़ी जिता सकता था वो धोनी ही थे।
रन आउट, और सब कुछ खत्म
49वें ओवर की पहली गेंद पर धोनी ने अपने चिरपरिचित अंदाज में बैकवर्ड प्वाइंट पर छक्का जड़ दिया। दूसरी गेंद पर कोई रन नहीं बना और फिर तीसरी गेंद अपने साथ भारतीयों के लिए निराशा लेकर आई। धोनी ने इस गेंद को लेग साइड पर खेला और दो रन के लिए दौड़ पड़े। मार्टिन गुप्टिल का सीधा थ्रो स्टंप पर लगा और इसके साथ ही धोनी 77 गेंदों पर 50 रन बनाकर रन आउट हो गए। और इसके साथ ही रन आउट हो गई भारतीय टीम के खिताब जीतने की उम्मीदें भी।
स्पोर्ट्स डेस्क. आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के सेमीफाइनल में 18 रनों से मैच गंवाने वाली टीम इंडिया वर्ल्ड कप से बाहर हो गई. मैनचेस्टर में खेले गए मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को 221 रनों पर समेट दिया. इस हार के बाद एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि कप्तान विराट कोहली सेमीफाइनल मैच में ऋषभ पंत को टीम में मौका नहीं देना चाहते थे. कोच रवि शास्त्री के कहने पर ऋषभ पंत को मौका दिया गया. आपको बता दें मैच के दौरान ऋषभ पंत के आउट होने के बाद विराट कोहली भड़क गए थे.
दरअसल ऋषभ पंत ने क्रीज पर सेट होने के बाद सैंटनर की गेंद पर बेहद खराब शॉट खेलकर अपना विकेट गंवाया. पंत 56 गेंद तक क्रीज पर टिके और फिर अचानक उन्होंने हवा में शॉट खेलकर मिडविकेट पर खड़े डी ग्रान्डहोम को अपना कैच थमा दिया.
पंत के आउट होने के बाद ड्रेसिंग रूम में बैठे विराट कोहली भड़क गए और वो दरवाजा खोलकर बालकनी में बैठे रवि शास्त्री के पास गए. रवि शास्त्री को उन्होंने गुस्से में कुछ कहा. ये कयास लगाए जा रहे हैं कि विराट कोहली पंत के ऐसे ही जोखिम भरे शॉट्स की आदतों से परेशान थे और इसीलिए वो उन्हें सेमीफाइनल की प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं देना चाहते थे. हालांकि ये अभी अटकलें भर हैं, जिसकी पुष्टि होनी अभी बाकी है.
हेल्थ डेस्क। बढ़ती उम्र के साथ-साथ चेहरे और गर्दन पर झुर्रियां बहुत तेजी से आने लगती हैं। इसके अलावा आपके बाजु में ढीलापन भी साफ झलकने लगता है। लेकिन कई बार अल्ट्रावायलेट किरणों, प्रदूषण, खानपान में गड़बड़ी, प्रेग्नेंसी, स्ट्रेस, बॉडी में पानी की कमी, स्मोकिंग और वजन में अचानक परिवर्तन आदि के कारण त्वचा उम्र से पहले बूढ़ी दिखने लगती है।
ऐसे में कई महिलाएं त्वचा में कसाव लाने के लिए फेस लिफ्ट और बोटॉक्स जैसे तरीकों का सहारा लेती हैं, परन्तु इन उपायों में काफी पैसा खर्च होने के साथ-साथ इसके कई साइड इफेक्ट भी देखने को मिलते हैं।
इसलिए आपको इन उपायों की जगह आपकी किचन में ही मौजूद नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए। लगातार इस्तेमाल से ना केवल आपकी लूज स्किन टाइट होने लगती है बल्कि आपको बहुत ज्यादा पैसा खर्च करने की भी जरूरत नहीं पड़ती है और आपको किसी तरह के साइड इफेक्ट भी नहीं होते हैं।
एलोवेरा है कमाल
एलोवेरा आपकी स्किन के लिए बहुत अच्छा होता है। रेगुलर इसे लगाने से आप अपनी ढीली त्वचा में कसाव ला सकती हैं। सबसे अच्छी बात इसके कोई साइड इफेक्ट भी नहीं है। यानि आप नेचुरल तरीके से अपनी स्किन को टाइट कर सकती हैं। अगर वेट लॉस के बाद आपकी स्किन ढीली हो गई है तो एलोवेरा से अच्छा उपाय आपके लिए कोई और हो ही नहीं सकता है। जी हां इसमें मौजूद मैलिक एसिड त्वचा की लोच में सुधार लाने और ढीली त्वचा से छुटकारा पाने में हेल्प करता है। साथ ही यह स्किन को नेचुरल तरीके से मॉश्चराइज करता है। एलोवेरा की पत्ती में से जैल निकालकर अपनी चेहरे और गर्दन पर लगाकर 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर गुनगुने पानी से धो लें। आप चाहे तो रात को सोने से पहले भी इसे इस्तेमाल कर सकती हैं।
त्वचा को टोन करें गुलाब जल
इसमें मौजूद नेचुरल एस्ट्रिंजेंट के कारण गुलाबजल त्वचा को टोन, साफ तथा मुलायम बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। साथ ही यह त्वचा को चमकदार और टाइट करने में भी सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है। यह स्किन के अंदर के ब्लड नर्वस को कसकर आपकी स्किन को हेल्दी बनाता है। गुलाबजल और चन्दन का एक पेस्ट बनाएं और इसे चेहरे पर लगाकर 15 मिनट के बाद धो दें। आप इस पैक का इस्तेमाल हफ्ते में कई बार कर सकती हैं।
अंडे का जादू चेहरे पर चलाओ
अंडे को ढीली स्किन को टाइट करने वाला सबसे अच्छा नेचुरल और आसान तरीका माना जाता है। अंडे का व्हाइट हिस्सा एक नेचुरल एंस्ट्रिजेट के रूप में काम करती है। और इसके स्किन-पौष्टिक घटक हाइड्रो लिपिड ढीली त्वचा को लिफ्ट करने में हेल्प करता है। हालांकि अंडे का व्हाइट हिस्सा से त्वचा को टाइट वाले कई मास्क बनाये जाते हैं। लेकिन आप इसे ऐसे भी अपने चेहरे पर लगा सकती हैं। जी हां अंडे की सफेदी को चेहरे पर तब तक लगाना जब तक यह ड्राई ना जायें। ड्राई होने के बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। आप अंडे के व्हाइट हिस्से को मुलतानी मिट्टी, बेसन या दही में मिलाकर पैक बनाकर भी लगा सकती हैं।
खीरा है नेचुरल स्किन टोनर
खीरा सिर्फ डार्क सर्कल को ही दूर नहीं करता है बल्कि आपकी लूज स्किन को टाइट करने में भी हेल्प करता है। जी हां यह सबसे अच्छे नेचुरल स्किन टोनर में से एक है और इससे इस्तेमाल से आपकी त्वचा खिली-खिली नजर रहती है। खीरे का रस निकालकर, इस रस को चेहरे पर लगाकर ड्राई होने तक छोड़ दें। सूखने के बाद इसे ठंडे पानी से धो लें। इस उपाय को दिन में एक बार करें। कुछ दिनों में आपको अपनी त्वचा टाइट होने लगेगी।
विटामिन सी वाला नींबू
नींबू में मौजूद विटामिन सी कोलेजन के उत्पादन को बढ़ाकर, त्वचा में लोच रिस्टोर करने में हेल्प करता है। इसके अलावा नींबू में मौजूद एस्ट्रिजेंट गुण त्वचा में कसाव लाने, झुर्रियों को दूर करनेऔर समय से पहले उम्र के अन्य लक्षणों को कम करने में हेल्प करते है। नींबू के फेस पैक को बनाने के लिए ताजा नींबू का थोड़ा सा रस निकालें और इसमें शहद मिलाकर इसे अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं। 5-10 मिनट ऐसे ही रहने दें फिर इसे गुनगुने पानी से धो लें। इस उपाय को दिन में एक बार करके अच्छी किस्म के मॉइश्चराइजर को लगाएं। कुछ दिनों में ही आपको स्किन में बदलाव महसूस होने लगेगा। आप चाहे तो इसे अपनी लटकती बाजू को टाइट करने के लिए भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
स्किन टाइट करें दालचीनी
आपकी किचन में मौजूद दालचीनी, ढीली स्किन को टाइट करने वाला एक और अच्छा उपाय है। यह कोलाजेन उत्पादन में तेजी लाने में हेल्प करता है जो स्किन को फर्म और टाइट करने के लिए जरूरी होता है। 1 चम्मच दालचीनी पाउडर, थोड़ी सी हल्दी पाउडर और पर्याप्त मात्रा में तेल मिलाकर पेस्ट बना लें। फिर इसमें आधा चम्मच नमक या चीनी मिलाएं। इस पेस्ट को अपने चेहरे और गर्दन पर कुछ देर के लिए लगा लें। फिर अपने चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। इस नेचुरल स्क्रब का इस्तेमाल हफ्ते में दो बार जरूर करें।
एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर शहद
शहद में नेचुरल हाइड्रेटिंग, एंटीऑक्सीडेंट और एंटी एजिंग गुण स्किन को टाइट करने में बहुत फायदेमंद होते है। 2 से 3 छोटे चम्मच शहद में कुछ बूंदे नींबू के रस और ऑलिव ऑयल की मिलाकर पैक बना लें। फिर इसे अपने चेहरे और गर्दन पर लगाकर, सूखने तक ऐसे ही छोड दें। सूखने के बाद इसे गुनगुने पानी से धो लें। तेजी से स्किन को टाइट करने के लिए इस पैक को हफ्ते में एक बार जरूर लगाएं।