28 C
Mumbai
Friday, September 4, 2026
Home Blog Page 373

Whatsapp ने लांच किया ये धमाकेदार फीचर, फोटो-वीडियो को तुरंत कर सकेंगे एडिट

टेक डेस्क। Instant Messaging App Whatsapp जल्द ही यूजर्स को Quick Edit Media Shortcut फीचर की सुविधा देने वाली है। रिपोर्ट के मुताबिक यूजर Whatsapp के जरिए ग्रूप या पर्सनल चैट पर भेजने और रिसीव होने वाली मीडिया फाइल्स को तुरंत एडिट कर सकेंगे।

बताया जा रहा है जिसे एंड्रॉयड और आईओस दोनों यूजर्स के लिए पेश किया जाएगा। कंपनी ने इस फीचर के रिलीज डेट के बारे में कोई अनाउंसमेंट नहीं किया है। पिछले महीने ही Whatsapp स्कैनिंग और शेयरिंग को आसान बनाने वाले क्यूआर कोड शार्टकट को लेकर चर्चा में थी।

रिपोर्ट के मुताबिक Quick Edit Media Shortcut के जरिए Whatsapp चैट और ग्रूप चैट में आने वाले और भेजे जाने वाली मीडिया फाइल्स को यूजर्स तुरंत एडिट कर सकेंगे। उन्होंने इसके कुछ स्क्रीनशॉट भी शेयर किए हैं जिसमें इस फीचर के बारे में जानकारी दी गई है। फिलहाल यह उपलब्ध नहीं है।

स्क्रीनशॉट के मुताबिक यह एडिट बटन Whatsapp के एंड्रॉयड और आईफोन में शेयर और फेवरेट बटन के पास ही होगा। जो मीडिया फाइल को टैप करने पर सामने आएगा।

इस डेडिकेटेड बटन की मदद से यूजर मीडिया कंटेंट में आसानी से बदलाव कर सकेगा। इस प्रोसेस के जरिए वर्तमान में मीडिया फाइल में एडिट करने के लिए अपनाई जानी वाली लंबी प्रोसेस से नहीं गुजरना पड़ेगा।

इस समय Whatsapp मीडिया फाइल में एडिट करने का कोई ऑप्शन नहीं मिलता। कोई भी बदलाव करने के लिए यूजर को पहले फाइल को डाउनलोड करना होता है। इसके बाद फाइल में एडिटिंग के जरिए बदलाव किया जाता है।

हालांकि नए फीचर के आने के बाद भी पुराने एडिटिंग फीचर की सुविधा मिलेगी। इसमें कोई नया एडिटिंग फीचर नहीं मिलेगा, बल्कि पहले की तरह ही क्रॉप, एड टेक्स्ट और ड्रॉ डूडल जैसे ऑप्शन ही मौजूद होंगे।

रिपोर्ट में कहा गया है कि फिलहाल इसे जारी नहीं किया गया है। हालांकि भविष्य में इसे एंड्रॉयड और आईफोन यूजर्स के लिए जारी किया जाएगा। उम्मीद की जा रही है कि यह एंड्रॉयड वर्जन 2।19।189 के साथ मिलें।

माल्या को Bombay Highcourt से तगड़ा झटका, जांच एजेंसी को दी कार्रवाई की छूट

बिजनेस डेस्क। भगोड़ा शराब कारोबारी विजय माल्या को Bombay Highcourt से तगड़ा झटका लगा है। हाईकोर्ट ने उस अपील को खारिज कर दिया है, जिसमें उसने अपने और अपनी संपत्ति के खिलाफ कार्रवाई पर रोक की मांग की थी। उसने अपनी याचिका में कहा था कि निचली अदालत और सरकारी जांच एजेंसियां उसकी संपत्ति के खिलाफ कार्रवाई (बेच) कर सकते हैं। इसपर रोक लगाई जाए।

विजय माल्या चाहता था कि जब तक Bombay Highcourt में उसे भगोड़ा आर्थिक अपराधी (FEO) को चैलेंज करने वाली याचिका पर सुनवाई पूरी नहीं हो जाती है, तब तक लोअर कोर्ट और सरकारी जांच एजेंसियां उसके खिलाफ कोई ऐसी-वैसी कार्रवाई नहीं करे। उसने खुद को आर्थिक भगोड़ा अपराधी घोषित करने को हाईकोर्ट में चैलेंज किया है।

बता दें, PMLA (Prevention of Money Laundering Act) कोर्ट ने जनवरी महीने में माल्या को आर्थिक भगोड़ा घोषित किया है। उसने हाईकोर्ट में कहा कि मेरे खिलाफ यह आरोप असंवैधानिक है, इसलिए इसे हटाया जाए। माल्या पर बैंकों के 9000 करोड़ रुपये लेकर भागने का आरोप है। वह मार्च 2016 में ही लंदन भाग गया था।

ICC WC 2019: टीम इंडिया में बड़े बदलाव के आसार, ये खिलाड़ी भरोसेमंद नहीं !

स्पोर्ट्स डेस्क. विश्व कप के सेमीफाइनल में हार के बाद भारतीय टीम के कमजोर मध्यक्रम में भारी बदलाव की संभावना है। अगले साल होने वाले टी-20 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए केदार जाधव और दिनेश कार्तिक को बाहर किया जा सकता है। अब सारा ध्यान नई टीम को तैयार करने पर होगा।

टी-20 विश्व कप की तैयारी पर ध्यान हो

महेंद्र सिंह धौनी ने जब से कप्तानी संभाली थी तब से वनडे विश्व कप के लिए कम से कम दो साल और टी-20 के लिए करीब 18 महीने पहले टीम तैयार करने की नीति चल रही है। सीमित ओवरों का भारत का अगला बड़ा टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलिया में अगले साल टी-20 विश्व कप होगा। एमएसके प्रसाद की अगुआई वाली चयन समिति बीसीसीआई के चुनाव होने तक प्रभारी रहेगी। उम्मीद है कि बदलाव के दौर में भी यही समिति जिम्मेदारी संभालेगी। इसमें अगले 14 महीने में ध्यान सबसे छोटे प्रारूप पर अधिक होगा।

कुलदीप और चहल पर कितना भरोसा

रोहित, विराट और लोकेश का एक साथ बुरा दिन होने का खामियाजा टीम को भुगतना पड़ा। चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के फाइनल में हार के बाद भारत की वनडे टीम के कोर खिलाड़ी चुन लिए गए थे। कोच रवि शास्त्री और कप्तान कोहली ने दो कलाई के स्पिनरों पर पूरा भरोसा किया था। कुलदीप और चहल ने विश्व कप में काफी अच्छा प्रदर्शन नहीं किया, लेकिन द्विपक्षीय सीरीज में इनका प्रदर्शन शानदार रहा।

टीम को वैकल्पिक योजना रखनी होगी

विश्व कप ही नहीं बल्कि इससे दो साल पहले से ही भारत के पास कोई ‘प्लान बी’ नहीं था। लेकिन कोहली और रोहित के प्रदर्शन ने बल्लेबाजी की कमजोरियों को उजागर नहीं होने दिया। महेंद्र सिंह धौनी की डेथ ओवरों में आक्रामक बल्लेबाजी की क्षमता में कमी आई है, जबकि हार्दिक पांड्या बल्लेबाजी को अधिक प्रभावित नहीं कर पाए। मनीष पांडे और श्रेयस अय्यर जैसे खिलाड़ियों को मौके दिए बिना विश्व कप की योजनाओं से बाहर कर दिया गया। इसलिए टी-20 विश्व कप के लिए प्लान बी तैयार करना बेहद जरूरी है।

कार्तिक और जाधव का बाहर होना तय

शुभमन गिल को न्यूजीलैंड में दो मैचों में मौका दिया गया, लेकिन फिर बाहर कर दिया गया। विश्व कप ने सबक दिया कि दिनेश कार्तिक और केदार जाधव जैसे खिलाड़ी कभीकभार निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं, लेकिन इन पर अधिक भरोसा नहीं किया जा सकता। कार्तिक के पास इंग्लैंड के हालात में खेलने वाली कुशलता नहीं थी।

आज नाश्ते पर BJP की महिला सांसदों से मुलाकात करेंगे PM मोदी

New Delhi. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को अपने आधिकारिक आवास में नाश्ते पर भाजपा की महिला सांसदों से मुलाकात करेंगे। सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

भाजपा ने मोदी से मुलाकात के लिए पार्टी सांसदों के सात समूह बनाए हैं। पार्टी ने प्रधानमंत्री और सांसदों के बीच सात बैठकों की योजना बनाई है। इस कड़ी में यह पांचवीं बैठक होगी।

मोदी अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी), अनुसूचित जाति (अजा) अनसूचित जनजाति (अजजा) और केन्द्र या राज्य में मंत्री रह चुके सांसदों से पहले ही मुलाकात कर चुके हैं।

भाजपा के एक नेता ने कहा कि पार्टी ने इन बैठकों की योजना इसलिए बनाई है ताकि दोनों सदनों के सांसदों को सीधे प्रधानमंत्री से बातचीत का मौका मिल सके और प्रधानमंत्री संसदीय मुद्दों समेत विभिन्न मुद्दों पर उनके साथ चर्चा कर मार्गदर्शन कर सकें।

आज है देवशयनी एकादशी व्रत, इन 4 महीने नहीं होता कोई मंगलकार्य

धर्म डेस्क. इस वर्ष देवशयनी एकादशी व्रत आज (12 जुलाई) को है। इसे पद्मा एकादशी, पद्मनाभा एकादशी भी कहा जाता है। गृहस्थ आश्रम में रहने वालों के लिए चातुर्मास्य नियम इसी दिन से प्रारंभ हो जाते हैं। संन्यासियों का चातुर्मास्य 16 जुलाई को यानी गुरु पूर्णिमा के दिन से शुरू होगा।

देवशयनी एकादशी नाम से पता चलता है कि इस दिन से श्री हरि शयन करने चले जाते हैं। इस अवधि में श्री हरि पाताल के राजा बलि के यहां चार मास निवास करते हैं। भगवान विष्णु कार्तिक शुक्ल एकादशी, जिसे देवप्रबोधिनी एकादशी भी कहा जाता है, के दिन पाताल लोक से अपने लोक लौटते हैं। इसी दिन चातुर्मास्य नियम भी समाप्त हो जाते हैं।

चातुर्मास्य शब्द सुनते ही उन सभी साधु-संतों का ध्यान आ जाता है, जो चार मास एक ही स्थान पर रहते हुए लोगों को धर्म संबंधी ज्ञान उपलब्ध कराकर सत्य पर आधारित जीवन जीने की प्रेरणा देते हैं। चातुर्मास्य आषाढ़ शुक्ल एकादशी (इसे देवशयनी या हरिशयनी एकादशी भी कहते हैं) से लेकर कार्तिक शुक्ल एकादशी (देवउठावनी या देवोत्थान एकादशी) तक होता है। सनातन धर्म में चातुर्मास्य की परंपरा प्राचीन काल से चली आ रही है, जिसका अनुकरण आज भी हमारे साधु-संत करते हैं।

प्रसिद्ध धर्म ग्रंथों- महाभारत आदि में चातुर्मास की महिमा का विषद् गान किया गया है। चातुर्मास असल में संन्यासियों द्वारा समाज को मार्गदर्शन करने का समय है। आम आदमी इन चार महीनों में अगर केवल सत्य ही बोले तो भी उसे अपने अंदर आध्यात्मिक प्रकाश नजर आएगा। नाम चर्चा और नित्य नाम स्मरण भी ऐसा फल प्रदान करते हैं।

इन चार मासों में कोई भी मंगल कार्य- जैसे विवाह, नवीन गृहप्रवेश आदि नहीं किया जाता है। ऐसा क्यों? तो इसके पीछे सिर्फ यही कारण है कि आप पूरी तरह से ईश्वर की भक्ति में डूबे रहें, सिर्फ ईश्वर की पूजा-अर्चना करें। देखा जाए तो बदलते मौसम में जब शरीर में रोगों का मुकाबला करने की क्षमता यानी प्रतिरोधक शक्ति बेहद कम होती है, तब आध्यात्मिक शक्ति प्राप्ति के लिए व्रत करना, उपवास रखना और ईश्वर की आराधना करना बेहद लाभदायक माना जाता है।

राशिफल: 12 जुलाई 2019, आज के दिन इन राशियों के मिलेगी सफलता, आर्थिक धन लाभ के योग

राशिफल: 12 जुलाई 2019, आज के दिन इन राशियों के मिलेगी सफलता, आर्थिक धन लाभ के योग

आज का राशिफल

मेष

आज आपके सहकर्मी समूह के मध्य आपकी लोकप्रियता में वृद्धि हो सकती है। व्यावसायिक रूप से चीजें सुचारू रहेंगी और आपको अच्छी प्रगति प्राप्त होगी। आपकी आमदनी बढ़ेगी और आपको आर्थिक लाभ प्राप्त करने के नवीन रास्ते भी मिलेंगे। भाई-बहनों और बड़ों के साथ संबंध सौहार्दपूर्ण और प्रेमपूर्ण रहेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ छोटी यात्राओं या भ्रमण की योजना बन सकती है। आपका पारिवारिक-जीवन आनंदमय और खुशहाल रहेगा। आज आपको अपने या पिता के स्वास्थ्य की स्थिति चिंता का विषय हो सकती है। दुर्घटनाएं हो सकती हैं, इसलिए वाहन सावधानी से चलाएं।

वृष

व्यावसायिक संदर्भ में आशावादी दृष्टिकोण के साथ कार्यस्थल पर आप बहुत ऊर्जावान रहेंगे। आप अपने व्यवहार में अत्यधिक सफल होंगे और ग्राहकों के साथ स्थायी संबंध बनाएंगे। आप अपनी योग्यता को साबित करने के लिए बेहतर अवसरों का सुचारु रूप से लाभ उठाएंगे। आपके सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आप बच्चों से खुश रहेंगे और अपने जीवनसाथी के साथ संतोषप्रद जीवन का लाभ उठाएंगे। स्वास्थ्य के संदर्भ में आज आप चिड़चिड़े हो सकते हैं। आराम करने के लिए पर्याप्त समय लें।

मिथुन

नौकरीपेशा जातकों के लिए समय अनुकूल नही है। अज्ञात के साथ व्यवहार करते समय सावधान रहें। संचारी बनें और खुद को आराम देने के लिए कुछ समय निकालें। अपने काम को, अपने परिवार के समय में बाधा न बनने दें। कुछ समय निकालकर अपने परिवार को छुट्टियों पर ले जाएं। पार्टनर मददगार होंगे, लेकिन आपके प्रयासों को गलत समझा जा सकता है।

कर्क

स्वास्थ्य के सन्दर्भ में आप कुछ पुरानी बीमारियों से प्रभावित हो सकते हैं। पेट से संबंधित समस्याएं आपको बीमार कर सकती है। आर्थिक संदर्भ में धन की रुकावट के आपके असंतोषजनक का कारण हो सकती है। कार्यस्थल पर प्रतिबद्धताओं को पूरा करने के लिए आपको कृतसंकल्प रहने की आवश्यकता है। एक एजेंट के रूप में, प्रॉपर्टी-डीलर, सर्वेक्षक, कर-सलाहकार या औद्योगिक सलाहकार के रूप में आप अतिरिक्त आय अर्जित कर सकते हैं। काम के दबाव का सामना करने के लिए परिवार के सदस्यों के साथ अपनी दिनचर्या से छुट्टी या ब्रेक का आनंद लें।

सिंह

आपकी लोकप्रियता अपने चरम पर होगी और आप दूसरों पर बहुत अधिक प्रभाव डालेंगे। यदि आप अधिकारियों के साथ टकराव से बचे रहे, तो आप व्यावसायिक क्षेत्र में अच्छी प्रगति कर सकते हैं। आपके दुश्मन आपका कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे। आपका पारिवारिक-जीवन बहुत शांतिपूर्ण और खुशहाल रहेगा। जीवनसाथी और बच्चे बहुत स्नेही और प्यार करने वाले होंगे। परिवार में कुछ शुभ समारोह हो सकते हैं। आपको अपने स्वास्थ्य के संबंध में विशेष ध्यान रखना चाहिए। आपको सूजन, सिरदर्द और आंखों की शिकायत होने की संभावना है।

कन्या

आपको अधिकारियों से पूर्ण सहयोग मिलेगा और आपकी आमदनी, व्यापार और अन्य उपक्रमों से काफी वृद्धि होगी। यदि आप नौकरीपेशा हैं, तो आप एक आय वृद्धि या पदोन्नति प्राप्त कर सकते हैं। आप कुछ धार्मिक कार्यों में संलग्न हो सकते हैं, जिसके कारण आपकी सामाजिक लोकप्रियता बढ़ेगी। कुछ नए अधिग्रहण आपके आराम और मानसिक संतुष्टि को बढ़ाएंगे। पारिवारिक जीवन में भाई-बहनों के साथ कुछ तनाव उत्पन्न हो सकता है। आज आपको संतान संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

तुला

आज आपको विभिन्न स्रोतों से लाभ प्राप्त हो सकता है। आपकी कुछ महत्वाकांक्षाएं पूरी हो सकती हैं और आपके पास नए अधिग्रहण हो सकते हैं, जो आपके आराम में शामिल होंगे। आप एक समृद्ध और सुखी पारिवारिक जीवन जिएंगे, परिवार में उत्सव हो सकता है। आपके बच्चों का प्रदर्शन आपके मन में गर्व और खुशी की भावना पैदा करेगा। आप अपने घर के निर्माण के लिए अथवा कुछ नवीकरण करने के लिए अत्यधिक धन व्यय कर सकते हैं। आपकी माँ कुछ छोटी बीमारियों से पीड़ित हो सकती है।

वृश्चिक

आज भाग्य की अपेक्षा कर्म पर भरोसा करके काम करना शुभ रहेगा। न्याय से जुड़े लोंगो को कुछ राहत मिलेगी। भौतिक सुखो में वृद्धि होगी। नौकरी वालों के लिए यह समय ठीक-ठाक रहने वाला है। व्यापार में नए निवेश से परहेज करें। आर्थिक स्थिति में स्थिरता होगी, लेकिन कुछ अनावश्यक खर्च बढ़ेंगे। वैवाहिक जीवन में कुछ सुधार संभव है। परिवार में कुछ धार्मिक अथवा सामाजिक समारोह हो सकते हैं। प्रेमी युगलों के लिए समय शुभ है। लम्बी बीमारी से जूझ रहे जातकों को कुछ राहत मिलेगी।

धनु

आज खुशियों के साथ दिन की शुरूआत हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों को तरक्की मिल सकती है। व्यापारी एवं व्यवसायियों के लिए व्यापार में बेहतरी के संकेत हैं। आपकी वित्तीय स्थिति में सुधार और आय में वृद्धि के मजबूत संकेत हैं। पारिवारिक वातावरण सौहार्दपूर्ण रहेगा और आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं। आप दान-धर्म के कामों में शामिल होंगे। आप दोस्तों और शुभचिंतकों के साथ मौज-मस्ती में समय गुजारेंगे।

मकर

यदि आप व्यावसायिक सन्दर्भ में निर्यात या आयात से संबंधित हैं। तो आकस्मिक विदेशी यात्रा हो सकती है। यह आपके लिए बेहद फायदेमंद भी साबित होगी। भागीदारों के लिए व्यवसाय विस्तार के संदर्भ में नई साझेदारी फायदेमंद होगी। नए संपर्क आपके लिए उपयोगी होंगे। छात्र अपनी मेहनत के आधार पर बहुत अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। जो परियोजनाएं लंबे समय से लंबित थी, वे अब प्रगति करेंगी। आपको अपने परिवार से बहुत सारा प्यार और स्नेह मिलेगा। बच्चों से संबंधित समस्याओं का समाधान मिल जाएगा

कुंभ

व्यवसाय में नवीन विचारों के कारण अंतिम मिनट में बदलाव किए जा सकते हैं। आज आप लगातार यात्रा और प्रतिबद्धताओं से घिरे रहेंगे। लेकिन, अपने आप को तनाव न दें। आप परिवार और व्यापार में संतुलन स्थापित करने का प्रयास करेंगे। साथ ही समाज में आपकी भूमिका, रिश्तेदारों की शादी के लिए सहायता, या अन्य गपशप आपको सामाजिक रूप से सक्रिय बनाए रखेगी। छोटे भाई-बहनों को स्वास्थ्य सम्बंधित गड़बड़ी का सामना करना पड़ सकता है।

मीन

काम में आने वाली सामान्य कठिनाइयों के बारे में ज्यादा चिंता किए बिना, आप अपनी सामान्य गति से चलते रहें। थोड़ा सा चतुर होना आपके लिए बेहतर परिणाम दे सकता है। जहां तक करीबी लोगों से लंबित बकाया की वसूली का संबंध है, तो इस संदर्भ में आज आप भाग्यशाली हो सकते हैं। एक बड़ा सौदा अंतिम रूप ले सकता है। आप अपने निकट और प्रिय लोगों के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। आप अपने प्रियजनों के साथ कुछ यादगार क्षणों का आनंद ले सकते हैं, जो एक यांत्रिक दिनचर्या की एकरसता को तोड़ने में मदद कर सकता है।

पंचांग: 12 जुलाई 2019 दिन- शुक्रवार, जानें शुभ समय एवं राहुकाल !

पंचांग: 12 जुलाई 2019 दिन- शुक्रवार, जानें शुभ समय एवं राहुकाल !

आज का पंचांग

विक्रम संवत:- 2076

शक संवत:- 1941

वार:- शुक्रवार

ऋतु:- वर्षा

अयन:- दक्षिणायण

मास:- आषाढ़

पक्ष:- शुक्ल पक्ष

नक्षत्र:- विशाखा

योग:- साध्य

तिथि:- एकादशी

दिशाशूल:- पश्चिम में

सूर्योदय:- 05:31

सूर्यास्त:- 07:22

राहुकाल:- सुबह 10:44-12:27

यूपी: पति ने पीट-पीट कर पत्नी को किया अधमरा, फिर जलाकर मार डाला

क्राइम डेस्क. इटावा के थाना फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र के ग्राम इटगाँव में गुरुवार की दोपहर करीब 3 बजे युवक ने पत्नी को घर के बाहर लगे कंडे के ढेर में दबाकर जलाकर मार डाला।

महिला बबिता देवी पत्नी सोनू उर्फ रजनेश (30 वर्ष) महिला के तीन छोटे-छोटे बच्चे भी हैं। जिनमें 5 वर्ष की शिवानी 3 वर्ष का आदित्य और 2 वर्ष का आर्यन है। महिला के ससुराल वाले घटना के बाद से ही घर से फरार हैं।

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जलती हुई महिला को कंडे के ढेर में देखा तो उन्होंने दमकल विभाग को सूचना दी।

मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने आग को बुझाया और जली लाश को पोस्टमार्टम हाउस के लिए भेजा। सोनू उर्फ रजनेश ने करीब 8 साल पूर्व बिहार जाकर बबीता से शादी रचाई थी।

UP Board के 10वीं-12वीं छात्रों को देनी होगी दोगुनी फीस, ये हैं जरुरी तारीखें

करियर डेस्क। UP Board ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा फीस ढाई गुना तक बढ़ा दी है। फीसवृद्धि का आदेश सचिव नीना श्रीवास्तव ने बुधवार को जारी किया। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट संस्थागत (रेगुलर) छात्र पहले क्रमश: 200 व 220 रुपये फीस देते थे लेकिन 2020 की परीक्षा के लिए उन्हें अब क्रमश: 500 व 600 रुपये देने होंगे।

हाईस्कूल व इंटर व्यक्तिगत (प्राइवेट) छात्र पहले क्रमश: 300 व 400 रुपये फीस देते थे लेकिन अब उन्हें क्रमश: 700 व 800 रुपये देना होगा। 10वीं-12वीं के अतिरिक्त विषय की परीक्षा फीस में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह पूर्व की तरह 200 रुपये ही ली जाएगी। इससे पहले 2016 में परीक्षा शुल्क में वृद्धि की गई थी।

जानकारी के मुताबिक बोर्ड ने पिछले साल अगस्त में प्रस्ताव भेजा था। सीबीएसई और सीआईएससीई समेत पांच बोर्ड की एग्जाम फीस से तुलना करने के बाद UP Board ने फीसवृद्धि का प्रस्ताव भेजा था।

परीक्षा के लिए फीस जमा करने की ये हैं जरूरी तारीखें

कक्षा 10वीं और 12वीं में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को पांच अगस्त तक स्कूल के प्रधानाचार्य के पास परीक्षा शुल्क जमा कराना होगा।

10 अगस्त तक चालान के माद्यम से कोषागार में यह शुल्क जमा कराया जाना है।

संस्था के प्रधान कोषागार में जमा किए गए परीक्षा शुल्क और विद्यार्थियों का शैक्षिक विवरण 16 अगस्त तक ऑनलाइन किया जाएगा।

10 अगस्त के बाद परीक्षा शुल्क जमा करने पर हर बच्चे पर अतिरिक्त 100 रुपये विलंब शुल्क के रूप में देना होगा।
विलंब शुल्क के साथ डेटा अपलोड करने की अंतिम तिथि 20 अगस्त है।

डेटा जांच के लिए 21 अगस्त से 31 अगस्त तक का समय दिया जाएगा।

डेटा में किसी तरह के संशोधन एक सितंबर से 10 सितंबर तक समय दिया जाएगा।

8 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या करने वाले को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा !

कर्नल की बेटी से रेप

भोपाल। भोपाल में 8 साल की बच्ची से रेप और हत्या के दोषी विष्णु बामोरे को भोपाल अदालत ने फांसी की सज़ा सुनाई है। कोर्ट ने रिकॉर्ड समय में सुनवाई पूरी कर फैसला सुनाया है। इस केस में पुलिस ने 108 पेज का चालान पेश किया था और 40 लोगों को गवाह बनाया था। कोर्ट ने विष्णु बामोरे को बच्ची के साथ ज्यादती, अप्राकृतिक कृत्य और उसके बाद हत्या की धाराओं में दोषी मानते हुए फांसी की सजा सुनाई। बता दें कि विष्णु को जब कोर्ट में पेश किया गया था तो वह रोने लगा था। उसने अदालत में कहा था कि उसे फांसी दे दी जाए।

कर्नल की बेटी से रेप

भोपाल में विशेष न्यायाधीश कुमुदनी पटेल की अदालत में मामले की सुनवाई हुई। दोनों पक्षों की बहस सोमवार से शुरू हुई थी, जो मंगलवार को पूरी हो गई। बुधवार को कड़ी सुरक्षा के बीच विष्णु को अदालत में पेश किया गया था। कोर्ट ने विष्णु बामोरे को बच्ची के साथ ज्यादती, अप्राकृतिक कृत्य और उसके बाद हत्या की धाराओं में दोषी माना था।

32 दिनों में सुनवाई पूरी

वारदात के 32 दिन में अदालत का फैसला आ गया है। इस केस में पुलिस ने 40 लोगों को गवाह बनाया था। भोपाल के कमला नगर थाना क्षेत्र में 8 को ये वारदात की गयी थी। बच्ची सामान लेने किराने की दुकान पर गई थी। विष्णु बामोरे ने वहां से बच्ची को अगवा कर उससे रेप और फिर हत्या कर दी थी। अगले दिन 9 जून को बच्ची की लाश बस्ती के नाले में मिली थी। इस अमानवीय घटना के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया था। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह बच्ची की अंतिम यात्रा में शामिल हुए थे। शिवराज सिंह चौहान भी पीड़ित परिवार से मिलने गए थे।

ये है पूरा घटनाक्रम

कमला नगर क्षेत्र में 8 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी। 8 जून को यह वारदात हुई थी। पुलिस ने विष्णु को खंडवा से गिरफ़्तार किया था। 17 जून को उसके खिलाफ कोर्ट में 108 पेज का चालान पेश किया गया। 19 जून को आरोप तय हुए थे। पुलिस ने कुल 40 लोगों को गवाह बनाया था। कोर्ट ने रिकॉर्ड समय में मामले की सुनवाई पूरी कर अपना फैसला सुना दिया।