28 C
Mumbai
Friday, September 4, 2026
Home Blog Page 372

साक्षी के पति अजितेश की हो चुकी है दूसरी लड़की से सगाई, PHOTOS वायरल

बरेली. बरेली से बीजेपी विधायक राजेश मिश्रा की बेटी साक्षी मिश्रा की शादी में एक नया मोड़ आ गया है। अब साक्षी मिश्रा के पति अजितेश कुमार की दूसरी लड़की से सगाई की तस्वीर वायरल हो रही है।

अजितेश कुमार की सगाई भोपाल की एक लड़की से पहले ही हो चुकी है। शादी के लिए 9 दिसंबर की तारीख तय थी। शादी की सारी तैयारियां भी हो गई थी। इस सगाई में 7,00,000 रुपये से ज्यादा रकम लड़की के पिता ने खर्च की थी। सगाई टूटने वाली लड़की के पिता ने कहा कि सगाई में लाखों रुपए खर्च किए गए। उसकी भरपाई कौन करेगा? समाज में सगाई टूटने से बदनामी भी काफी हुई।

वहीं सगाई टूटने वाली लड़की के पिता का हाल यह है की उनकी पांच बेटियां और एक बेटा है। उन्होंने बताया कि रिटायरमेंट के बाद सगाई में इतना अधिक खर्च करना मेरे लिए मुश्किल था। फिर भी मैंने उधार लेकर सगाई में खर्च किया था।

भोपाल के होटल में हुई थी धूमधाम से सगाई

बताया जा रहा है कि भोपाल में एक होटल में धूमधाम से सगाई समारोह हुआ था। सगाई के कुछ दिनों बाद ही लड़के वालों की तरफ से शादी के लिए मना कर दिया गया। हालांकि सगाई अजितेश की रजामंदी से ही हुई थी। बता दें कि साक्षी के MLA पिता राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल ने एक निजी समाचार चैनल से बातचीत में इस बात का दावा किया था कि अजितेश की पहले भी सगाई हो चुकी है।

सगाई टूटने वाली लड़की के पिता का कहना है कि लड़की सबसे छोटी है, लेकिन बहुत खूबसूरत है और पढ़ी-लिखी है। यही वजह है कि उसके पिता और परिवार वालों ने मेरी छोटी लड़की को ही पसंद किया था और जल्द सगाई करने की बात भी कही थी। आनन-फानन भोपाल के एक होटल में धूमधाम से सगाई कर दी गई।

लोकसभा में देर रात तक कामकाज करने का रिकॉर्ड बनाया !

नई दिल्ली। 17वीं लोकसभा में गुरुवार को देर रात करीब 12 बजे तक चले निचले सदन ने अपनी शुरुआत में ही देर रात तक कामकाज करने का रिकॉर्ड बना लिया है। हालांकि, पहले भी तीन मौकों पर ऐसा हुआ है जब सदन एक दिन शुरू होने के बाद अगले दिन सुबह तक चला हो।

ऐसा सर्वकालिक रिकॉर्ड 1997 में देश की आजादी के स्वर्ण जयंती वर्ष में विशेष सत्र में 25 अगस्त से एक सितंबर तक सदन चलने पर बना। जबकि सदन 27 जुलाई को सुबह 11 बजे से 28 जुलाई को सुबह पांच बजकर 39 मिनट तक व 30 अगस्त को सुबह 11 बजे से एक सितंबर सुबह आठ बजकर 24 मिनट तक चला। सामान्य सत्र में दो मौके ऐसे आए (दोनों रेल बजट) जब सदन अगले दिन सुबह तक चला।

मौजूदा लोकसभा में लोकसभा की कार्यवाही 11 जुलाई को सुबह 11 बजे शुरू हुई और रात 11 बजकर 58 मिनट तक चली। यह इस लोकसभा का रिकॉर्ड है। अब चूंकि रेल बजट अलग नहीं होता है, इसलिए इस बार रेल मंत्रालय पर चर्चा ने रिकॉर्ड बनाया।

पासवान-नीतीश के बनाए थे रिकॉर्ड :

इससे पहले, रेल बजट पर चर्चा के दौरान 25 जुलाई 1996 को सदन की कार्यवाही सुबह सात बजकर 17 मिनट तक चली थी। उस समय लोकसभा अध्यक्ष पीए संगमा थे, जबकि रेल मंत्री रामविलास पासवान थे। इसके बाद 8-9 जून 1998 में भी यह स्थिति बनी जबकि रेल बजट पर चर्चा अगले दिन सुबह तक जारी रही। उस दौरान लोकसभा अध्यक्ष जीएमसी बालयोगी व रेल मंत्री नीतीश कुमार थे।

संगमा के कार्यकाल में दो बार आया मौका :

पूर्व लोकसभा अध्यक्ष पीए संगमा के कार्यकाल में अगले दिन तक सदन चलाने का मौका दो बार आया। 1996 के रेल बजट एवं 1997 में आजादी के स्वर्ण जयंती वर्ष में विशेष सत्र के दौरान। विशेष सत्र में सदन 27 अगस्त को शुरू होकर 28 अगस्त सुबह पांच बजकर 39 मिनट तक एवं 30 अगस्त को सुबह 11 बजे से एक सितंबर को सुबह आठ बजकर 24 मिनट तक चला।

यूपी: बारिश के कारण अब तक 15 लोगों की मौत, 133 मकान क्षतिग्रस्त

लखनऊ। मॉनसून की बारिश यूपी के लोगों के लिए काल बन रही है। पिछले दो दिनों से लखनऊ व आसपास के शहरों में रुक-रुककर बारिश हो रही है। इस बारिश के कारण शुक्रवार शाम 5:45 बजे तक अलग-अलग जिलों में हुई घटनाओं में 15 लोगों की मौत हुई है। वहीं इस बारिश के कारण 133 मकान भी क्षतिग्रस्‍त हुए हैं। साथ ही 23 जानवरों की भी इन घटनाओं में मौत हुई है।

बारिश के कारण हुई घटनाओं में यूपी के अंबेडकर नगर में 9 लोगों की मौत हुई है। हरदोई में 1 लोग, गोरखपुर में 1, सोनभद्र में 1, चंदौली में 1, मऊ में 1, सुल्तानपुर में भी एक व्‍यक्ति की मौत हुई है। उन्‍नाव और मऊ में 2-2 व्‍यक्ति घायल हुए हैं। वहीं मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक लखनऊ में भारी बारिश का भी अनुमान जताया है।

राशिफल: 13 जुलाई 2019, आज इन राशियों के लिए दिन लाभदायक, मिलेगा रुका हुआ धन, खत्म होगी पैसों की तंगी

राशिफल: 13 जुलाई 2019, आज इन राशियों के लिए दिन लाभदायक, मिलेगा रुका हुआ धन, खत्म होगी पैसों की तंगी

आज का राशिफल

मेष

आज आपके सहकर्मी समूह के मध्य आपकी लोकप्रियता में वृद्धि हो सकती है। व्यावसायिक रूप से चीजें सुचारू रहेंगी और आपको अच्छी प्रगति प्राप्त होगी। आपकी आमदनी बढ़ेगी और आपको आर्थिक लाभ प्राप्त करने के नवीन रास्ते भी मिलेंगे। भाई-बहनों और बड़ों के साथ संबंध सौहार्दपूर्ण और प्रेमपूर्ण रहेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ छोटी यात्राओं या भ्रमण की योजना बन सकती है।

वृष

व्यावसायिक संदर्भ में आशावादी दृष्टिकोण के साथ कार्यस्थल पर आप बहुत ऊर्जावान रहेंगे। आप अपने व्यवहार में अत्यधिक सफल होंगे और ग्राहकों के साथ स्थायी संबंध बनाएंगे। आप अपनी योग्यता को साबित करने के लिए बेहतर अवसरों का सुचारु रूप से लाभ उठाएंगे। आपके सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

मिथुन

नौकरीपेशा जातकों के लिए समय अनुकूल नही है। अज्ञात के साथ व्यवहार करते समय सावधान रहें। संचारी बनें और खुद को आराम देने के लिए कुछ समय निकालें। अपने काम को, अपने परिवार के समय में बाधा न बनने दें। कुछ समय निकालकर अपने परिवार को छुट्टियों पर ले जाएं। पार्टनर मददगार होंगे, लेकिन आपके प्रयासों को गलत समझा जा सकता है।

कर्क

स्वास्थ्य के सन्दर्भ में आप कुछ पुरानी बीमारियों से प्रभावित हो सकते हैं। पेट से संबंधित समस्याएं आपको बीमार कर सकती है। आर्थिक संदर्भ में धन की रुकावट के आपके असंतोषजनक का कारण हो सकती है। कार्यस्थल पर प्रतिबद्धताओं को पूरा करने के लिए आपको कृतसंकल्प रहने की आवश्यकता है।

आपकी लोकप्रियता अपने चरम पर होगी और आप दूसरों पर बहुत अधिक प्रभाव डालेंगे। यदि आप अधिकारियों के साथ टकराव से बचे रहे, तो आप व्यावसायिक क्षेत्र में अच्छी प्रगति कर सकते हैं। आपके दुश्मन आपका कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे। आपका पारिवारिक-जीवन बहुत शांतिपूर्ण और खुशहाल रहेगा।

कन्या

आपको अधिकारियों से पूर्ण सहयोग मिलेगा और आपकी आमदनी, व्यापार और अन्य उपक्रमों से काफी वृद्धि होगी। यदि आप नौकरीपेशा हैं, तो आप एक आय वृद्धि या पदोन्नति प्राप्त कर सकते हैं। आप कुछ धार्मिक कार्यों में संलग्न हो सकते हैं, जिसके कारण आपकी सामाजिक लोकप्रियता बढ़ेगी।

तुला

आज आपको विभिन्न स्रोतों से लाभ प्राप्त हो सकता है। आपकी कुछ महत्वाकांक्षाएं पूरी हो सकती हैं और आपके पास नए अधिग्रहण हो सकते हैं, जो आपके आराम में शामिल होंगे। आप एक समृद्ध और सुखी पारिवारिक जीवन जिएंगे, परिवार में उत्सव हो सकता है। आपके बच्चों का प्रदर्शन आपके मन में गर्व और खुशी की भावना पैदा करेगा।

वृश्चिक

आज भाग्य की अपेक्षा कर्म पर भरोसा करके काम करना शुभ रहेगा। न्याय से जुड़े लोंगो को कुछ राहत मिलेगी। भौतिक सुखो में वृद्धि होगी। नौकरी वालों के लिए यह समय ठीक-ठाक रहने वाला है। व्यापार में नए निवेश से परहेज करें। आर्थिक स्थिति में स्थिरता होगी, लेकिन कुछ अनावश्यक खर्च बढ़ेंगे। वैवाहिक जीवन में कुछ सुधार संभव है।

धनु

आज खुशियों के साथ दिन की शुरूआत हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों को तरक्की मिल सकती है। व्यापारी एवं व्यवसायियों के लिए व्यापार में बेहतरी के संकेत हैं। आपकी वित्तीय स्थिति में सुधार और आय में वृद्धि के मजबूत संकेत हैं। पारिवारिक वातावरण सौहार्दपूर्ण रहेगा और आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं।

मकर

यदि आप व्यावसायिक सन्दर्भ में निर्यात या आयात से संबंधित हैं। तो आकस्मिक विदेशी यात्रा हो सकती है। यह आपके लिए बेहद फायदेमंद भी साबित होगी। भागीदारों के लिए व्यवसाय विस्तार के संदर्भ में नई साझेदारी फायदेमंद होगी। नए संपर्क आपके लिए उपयोगी होंगे। छात्र अपनी मेहनत के आधार पर बहुत अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे।

कुंभ

व्यवसाय में नवीन विचारों के कारण अंतिम मिनट में बदलाव किए जा सकते हैं। आज आप लगातार यात्रा और प्रतिबद्धताओं से घिरे रहेंगे। लेकिन, अपने आप को तनाव न दें। आप परिवार और व्यापार में संतुलन स्थापित करने का प्रयास करेंगे। साथ ही समाज में आपकी भूमिका, रिश्तेदारों की शादी के लिए सहायता, या अन्य गपशप आपको सामाजिक रूप से सक्रिय बनाए रखेगी।

मीन

काम में आने वाली सामान्य कठिनाइयों के बारे में ज्यादा चिंता किए बिना, आप अपनी सामान्य गति से चलते रहें। थोड़ा सा चतुर होना आपके लिए बेहतर परिणाम दे सकता है। जहां तक करीबी लोगों से लंबित बकाया की वसूली का संबंध है, तो इस संदर्भ में आज आप भाग्यशाली हो सकते हैं। एक बड़ा सौदा अंतिम रूप ले सकता है।

पंचांग: 13 जुलाई 2019 दिन- शनिवार, जानें शुभ समय एवं राहुकाल !

पंचांग: 13 जुलाई 2019 दिन- शनिवार, जानें शुभ समय एवं राहुकाल !

आज का पंचांग

विक्रम संवत:- 2076

शक संवत:- 1941

वार:- शनिवार

ऋतु:- वर्षा

अयन:- दक्षिणायण

मास:- आषाढ़

पक्ष:- शुक्ल पक्ष

नक्षत्र:- विशाखा

योग:- साध्य

तिथि:- एकादशी

दिशाशूल:- पश्चिम में

सूर्योदय:- 05:31

सूर्यास्त:- 07:22

राहुकाल:- सुबह 10:44-12:27

अपनी उम्र से कई गुना जवां दिख सकते हैं पुरुष, सिर्फ अपनानी होंगी ये 5 चीजें

हेल्थ डेस्क। इस बात पर सभी सहमत होंगे कि बढ़ती उम्र वाले में हम जैसे दिखते है वैसा लुक किसी को पसंद नहीं आता। असल बात तो ये है कि कोई भी बूढ़ा नहीं होना चाहता, सबको जवां दिखने की लालसा होती है। झुर्रियां, रेजर बर्न और मुरझाया चेहरा पुरुषों के लिए बड़ी समस्या है।

जैसे-जैसे उम्र बढ़ेगी उसका सीधा असर त्वचा पर दिखना शुरू हो जाता है। इसके लिए आपको अपनी त्वचा पर रोजाना ध्यान देने की आवश्यकता पड़ेगी। आज हम पुरुषों को कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं जिन्हे रोजाना अपना लिया जाए तो ‘मिस्टर परफेक्ट लुक’ बनने से कोई नहीं रोक सकता।

बीबी क्रीम

बीबी क्रीम महिलाओं के साथ-साथ पुरुषों के लिए ‘मस्ट हैव’ बनती जा रही है। ये न सिर्फ चेहरे के दाग धब्बे छुपाता है बल्कि टोंड त्वचा पाने में भी मदद करता है। बीबी क्रीम इस्तेमाल करने का सबसे बड़ा फायदा ये है कि इसके साथ आपको कुछ और इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं पड़ती।

अंडर आई क्रीम

आंखों के नीचे के एरिया से बढ़ती उम्र और तनाव का पता चलता है। इसे ठीक करने के लिए सबसे पहले अच्छी नींद और अच्छा खानपान शुरू करना होगा। इसके साथ रोजाना अंडर आई क्रीम का इस्तेमाल करना होगा जो आपको फ्रेश और यंग लुक देगा।

हेयर वॉल्यूम स्प्रे

बाल पतले होना काफी गंभीर समस्या है जो आज हर वर्ग के लोगों को है। पतले बाल आपको उम्र से पहले ही बूढ़ा बना देते हैं, इस समस्या से समाधान के लिए आपको एक अच्छे हेयर वॉल्यूम स्प्रे की जरूरत है। ये बालों को बाउंस और वॉल्यूम देते हैं। इसे इस्तेमाल करने के बाद पानी और बारिश से बचें।

एंटी ऐजिंग प्रोडक्ट

एंटी ऐजिंग क्रीम, फेसवॉश और मॉइस्चरीजर बढ़ती उम्र वाले लोगों के लिए आइडियल उत्पाद हैं। ये आपकी त्वचा को टाइट करते हैं और चेहरे में निखार आता है। झुर्रियों की समस्या का समाधान मिलता है।

फेस मिस्ट

दरअसल तैयार होने के बाद आपके चेहरे पर ताजगी बनी रहे उसके लिए ‘फेस मिस्ट’ परफेक्ट कॉस्मेटिक उत्पाद है। ये आपके चेहरे पर ‘सीलिंग एजेंट’ की तरह काम करते हैं। चेहरे पर इस्तेमाल किए गए उत्पाद के बाद फेस मिस्ट लगाने से त्वचा पूरी तरह लॉक हो जाती है और कम से कम 8 घंटे आप फ्रेश दिख सकते हैं।

अब Swiggy पर ले जेल के कैदियों द्वारा बनाई गई स्वादिष्ट बिरयानी का स्वाद !

रेसिपी डेस्क। ऑनलाइन फूड बाजार की लोकप्रियता को भुनाने के प्रयास में केरल जेल प्रशासन ने बृहस्पतिवार को कैदियों द्वारा बनाई गई गरमा गरम स्वादिष्ट बिरयानी ऑनलाइन बेचने की पहल की।

पहले चरण में 127 रुपये कीमत का बिरयानी कॉम्बो ऑनलाइन बेचने की योजना है। कॉम्बो में 300 ग्राम बिरयानी वाले चावल, एक भुना हुआ चिकन लेग पीस, तीन रोटियां, एक कप केक, सलाद, आचार और एक लीटर पानी की बोतल दी जाएगी।

साथ ही बिरयानी खाने के लिए केले का पत्ता भी दिया जाएगा। वियूर केंद्रीय कारागार के अधिकारियों ने यह जानकारी दी जहां बिरयानी बनाई जा रही है।

जेल अधिकारियों ने केंद्रीय जेल के परिसर से बिरयानी देने के लिए ऑनलाइन फूड मुहैया कराने वाली कंपनी स्विग्गी के साथ करार किया है। केरल की जेलों में कैदियों द्वारा तैयार भोजन बेचने की कंपनी फ्रीडम फूड फैक्ट्री साल 2011 से इस उद्योग में शामिल है।

जेल का खाना अपनी गुणवत्ता और कम कीमत के कारण लोगों के बीच लोकप्रिय है। उन्होंने कहा, ‘हम पहले ही वियूर जेल से कई तरह की बिरयानी, शाकाहारी व्यंजन, बेकरी के सामान बेच रहे हैं। लेकिन इस बार हमने ऑनलाइन जाने और शुरुआत में बिरयानी कॉम्बो बेचने का फैसला किया है।

रोजाना महिलाओं द्वारा की जानें वाली ये 5 गलतियां, ब्रेस्ट कैंसर का कारण

हेल्थ डेस्क। आज भारत में हर 8 में से 1 महिला ब्रेस्‍ट कैंसर की चपेट में हैं। विशेषज्ञों का कहना हैं कि ब्रेस्‍ट कैंसर, कैंसर के सभी प्रकारों में सबसे आम है और भारत में इससे पीड़ित महिलाओं की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। कैंसर में ब्रेस्ट में असामन्य सेल्‍स अचानक से बढ़ने लगते हैं। इनके बढ़ने के कारण ब्रेस्ट में सेल्‍स में टूट-फूट होने लगती हैं, कुछ सेल्‍स गांठ का रूप ले लेती हैं। ये गांठ शुरुआत में अंदर रहती है जो सिर्फ छूने से महसूस होती है, लेकिन धीरे-धीरे बढ़कर हार्ड हो जाता है और बाहर की ओर दिखने लगता है।

विशेषज्ञ ने बताया बॉडी के किसी हिस्से में सेल्‍स की असामान्य और अनियंत्रित वृद्धि को कैंसर कहा जाता है। लगातार बढ़ते रहने से इस टिश्यू के टुकड़े ब्‍लड के रास्ते बॉडी के अन्य हिस्सों में पहुंचते हैं और नई जगह पर विस्तार करने लगते हैं। इसे मेटास्टेसिस कहा जाता है।

हालांकि ब्रेस्‍ट कैंसर में सेल्‍स के बढ़ने के पीछे दो कारण यानि खराब लाइफस्टाल और जेनेटिक जिम्‍मेदार हैं। लेकिन आपको जानकर आश्चर्य होगा कि महिलाओं की रोजाना की जानें वाली ये 5 गलतियां भी उनको ब्रेस्‍ट कैंसर का शिकार बना सकती हैं। आइए इन गलतियों के बारे में जानें।

मोटापा है जिम्‍मेदार

महिलाओं का बढ़ता मोटापा ब्रेस्‍ट कैंसर का कारण बनता है। खासतौर पर मेनोपॉज के बाद महिलाओं में ब्रेस्‍ट कैंसर होने का खतरा बहुत ज्‍यादा बढ़ने लगता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि बॉडी में ज्यादा हार्मोन्स फैट टिश्‍युओं से निकलते हैं। बहुत अधिक फैट जब बॉडी पर जमा होने लगता है तो एस्ट्रोजेन का लेवल कम होने लगता है इससे भी कैंसर का खतरा बढ़ता है।

ब्रेस्टफीडिंग से बचना

कुछ महिलाएं ब्रेस्‍टफीडिंग से बचती है। ऐसी महिलाओं में भी ब्रेस्ट कैंसर का जोखिम बढ़ने लगता है। ऐसा इसलिए क्योंकि ब्रेस्टफीडिंग कराने से हार्मोंस बैलेंस में रहते हैं, जबकि जो ब्रेस्टफिडिंग नहीं कराती उनके हार्मोंस में गड़बड़ हो जाते है और हार्मोंस में गड़बड़ी महिलाओं की हेल्‍थ के लिए अच्‍छी नहीं होती है।

अल्कोहल लेना

जो महिलाएं अल्‍कोहल का सेवन करती हैं उनमें अल्‍कोहल न लेने वाली महिलाओं की तुलना में ब्रेस्‍ट कैंसर का खतरा ज्‍यादा होता है। एक रिसर्च के अनुसार जो महिलाएं एक दिन में दो या तीन पैग अल्‍कोहल के लेती हैं उनमें कैंसर का खतरा अन्‍य की तुलना में 20 प्रतिशत ज्‍यादा होता हैं। जी हां अल्कोहल बॉडी में एस्ट्रोजन के लेवल को कम करता है और यह कैंसर के खतरे को बढ़ाता है।

Mi का सुपर वायरलेस हेडफोन 15 जुलाई को होगा लांच, जानें क्या है खास

टेक डेस्क। टेक कंपनी Xiaomi 15 जुलाई को अपने सुपरबेस वायरलेस हेडफोन भारतीय बाजार में लॉन्च करेगी। इसे अमेजन के अलावा MI।com से खरीदा जा सकेगा। यह प्रोडक्ट Xiaomi की 5th एनिवर्सरी फेस्टिवल डील के तौर पर कंपनी की ऑफिशियल साइट पर शामिल किया गया है। एनिवर्सरी सेलिब्रेशन में अन्य प्रोडक्ट भी लॉन्च किए जाएंगे। हेडफोन के अलावा MI वॉटर टीडीएस टेस्टर को भी ऑफिशियल पेज पर लिस्ट किया गया है, जिसकी क्राउडफंडिंग 23 जुलाई से शुरू होगी। कंपनी अपने MI रिचार्जेबल एलईडी लैंप को भी पेश करेगी।

Xiaomi ने ट्विटर के जरिए अपने फैंस को यह जानकारी दी कि MI सुपरबेस वायरलेस हेडफोन 15 जुलाई को भारतीय बाजार में लॉन्च किए जाएगा। इसे 12am बजे से MI डॉट कॉम और अमेजन से खरीदा जा सकेगा। इसमें 20 घंटे की बैटरी लाइफ और 40 एमएम डायनामिक ड्राइवर दिए गए हैं। इसकी अन्य डिटेल्स लॉन्चिंग के समय ही सामने आ पाएगी।

MI टर्न 5 पेज के अनुसार MI के वॉटर टीडीएस टेस्टर की क्राउडफंडिंग 23 जुलाई से शुरू होगी। ये पानी की शुद्धता की जांच करता है। टीडीएस टेस्टर कुछ ही सेकंड में 9990 टीडीएस तक माप सकता है। फिलहाल MI क्राउडफंडिंग साइट MI ट्रक बिल्डर टॉय के ही ऑर्डर लिए जा रहे हैं।

MI टर्न 5 पेज के अनुसार Xiaomi और भी कई प्रोडक्ट लॉन्च करने वाली है, जिसमें MI रिचार्जेबल लैंप भी शामिल है जिसमें तीन कलर चेंज करने की सुविधा मिलेगी, इसके अलावा फास्ट चार्जर और न्यू नेकबोन इयरफोन भी शामिल है। फिलहाल कंपनी चीन में दो फास्ट चार्जर (36W और 27W यूएसबी चार्जर) बेच रही है। इन्हीं में से एक फास्ट चार्जर भारत में लॉन्च किया जा सकता है।

Xiaomi ने 5th एनिवर्सरी सेलिब्रेशन के अवसर पर MI बियर्ड ट्रिमर को लॉन्च कर चुकी है। इसे अमेजन और MI डॉट कॉम से खरीदा जा सकता है। इसके अलावा MI ट्रक बिल्डर टॉय कंपनी की क्राउडफंडिंग साइट पर उपलब्ध है जिसकी कीमत 1,199 रुपए है।

महंगे नहीं, बल्कि ये सस्ते मेकअप प्रोडक्ट आपको दे सकते है परफेक्ट लुक !

फैशन डेस्क। मेकअप का सही तरीका तो बहुत सारे लोग बताते हैं, लेकिन मेकअप क्या किया जाए ये कितने लोग बताते हैं? कई बार हम ये समझने लगते हैं कि महंगे प्रोडक्ट्स होंगे तो वो बेहतर होंगे और कई बार हम इसी चक्कर में बहुत खर्च कर बैठते हैं। पर ये कितना सही है? ऑस्ट्रेलिया की एक मेकअप आर्टिस्ट केली कर्नोहन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में अपने साथ हुई घटना शेयर की और साथ ही ये भी बताया कि महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल न करें। केली के चेहरे पर बहुत से पिंपल्स आ गए थे और उन्हें 800 रुपए की क्रीम ने ठीक किया।

1। फाउंडेशन

200 रुपए से लेकर 1000 तक की रेंज में भारतीय मार्केट में कई सारे प्रोडक्ट्स उपबल्ध हैं। ये बेहतरीन मेकअप बेस दे सकते हैं और साथ ही साथ बहुत हाई कवरेज भी देते हैं। अपनी स्किन के हिसाब से फाउंडेशन चुना जा सकता है। साथ ही अगर स्किन पर थोड़ी अनईवन टोन है तो थोड़ा लिक्विड बेस्ड फाउंडेशन ले सकते हैं। मिड रेंज सेग्मेंट में maybelline का लिक्विड फाउंडेशन। इसमें कई सारे शेड्स आते हैं। अगर अंडर 500 ही देखने हैं तो Coloressence Aqua makeup base Foundation, Streetwear Color rich foundation, Elle 18 का फाउंडेशन, लैक्मे इनविजिबल फिनिश फाउंडेशन और रेवलॉन का टच एंड ग्लो फाउंडेशन लिया जा सकता है। ये सभी प्रोडक्ट्स भारतीय स्किन टोन के हिसाब से बनाए गए हैं।

2। कॉम्पैक्ट

मैट स्किन पाने और बेस मेकअप को सेट करने के लिए कॉम्पैक्ट बहुत अच्छे ऑप्शन हो सकते हैं। मेकअप का टचअप करने के लिए भी यही विकल्प सबसे अच्छे होते हैं। ऐसे में 250 रुपए से कम में कई कॉम्पैक्ट अच्छा टचअप करने के काम आ सकते हैं। इसमें Lakme Radiance Compact और Maybelline का ऑल इन वन फेयरनेस ग्लो पाउडर सबसे अच्छे हो सकते हैं। इसके अलावा, कलरबार का यूवी परफेक्ट पाउडर भी इसी रेंज में मिलेगा। इसी के साथ आप Elle 18 और स्ट्रीटवियर के कॉम्पैक्ट ट्राई कर सकती हैं।

3। ब्लश

ब्लश न सिर्फ चेहरे पर ग्लो लाता है बल्कि ये बेहतरीन ऑप्शन है अपने चेहरे को हाईलाइट करने का तरीका भी है। अगर अलग से मेकअप हाईलाइटर नहीं है तो ब्लश की मदद से भी ये किया जा सकता है। ब्लश की रेंज 200-250 के बीच अच्छा ब्लश आ जाएगा। Maybelline का चीकी ग्लो ब्लश एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इसी के साथ कलरएसेंस का सैटिन स्मूथ लश और Oriflame क्रीम ब्लश भी अच्छा विकल्प हो सकता है। अगर स्किन ड्राई है तो Oriflame वाला ऑप्शन बेहतर हो सकता है।

4। लिपस्टिक

सबसे बेहतर ऑप्शन है लिपस्टिक का। Lakme, लोटस, Maybelline, Coloressence, Elle 18 जैसे कई ब्रांड सस्ते दामों में बेहतरीन ऑप्शन देते हैं। हालांकि, यहां भी Colorbar velvet Matte lipsticks, Maybelline Color show lipsticks और Lakme Enrich Satins Lipsticks ज्यादा देर तक टिकती हैं। ये 300 से कम की रेंज में है।

5। काजल

रोज़ काजल लगाने वाले अगर एक दिन बिना काजल लगाए निकल जाएं तो उन्हें लोग बीमार समझने लगते हैं। काजल आंखों में चमक लाता है और बेहतरीन लुक देता है। Lakme Kajal, Faces Magnet Eyes kajal और Maybelline Colossal kohl भारतीय महिलाओं के पसंदीदा काजलों में से एक है। इसी में Coloressence, Biotique, Lotus आदि काजल अच्छे विकल्प हो सकते हैं। ये सभी लॉन्ग लास्टिंग हैं और काफी अच्छा कवरेज देते हैं।

6। लिक्विड लाइनर

अगर आप काजल से ही अपर लिड कवर करने के मूड में नहीं है तो लिक्विड लाइनर ले सकते हैं। इसके लिए Maybelline Hyper glossy eyeliner सबसे बेस्ट विकल्प हो सकता है। इसके अलावा, Miss Claire का पेन स्टाइल लाइनर भी अच्छा है। इसके अलावा, आप लेक्मे, कलरएसेंस जैसे ब्रांड्स पर भरोसा कर सकते हैं। लैक्मे का Black Impact eyeliner ज्यादा बेहतर कवरेज देगा।

7। मस्कारा

अगर लाइनर के साथ-साथ मस्कारा भी इस्तेमाल करना है और आंखों को और हाईलाइट करना है तो Maybelline HyperCurl mascara और Lotus Herbals Mascara इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा, कलरएसेंस का भी अच्छा मस्कारा है जो आपके मेकअप को हाईलाइट कर देगा।