28 C
Mumbai
Friday, September 4, 2026
Home Blog Page 374

200 रुपए की उधारी लौटाने 30 साल बाद इंडिया आया केन्‍या का सांसद !

वर्ल्ड डेस्क। महाराष्ट्र के Aurangabad में रिश्तों की खूबसूरत दास्तान देखने को मिली है। केन्‍या से एक व्‍यक्ति अपनी 200 रुपये की उधारी चुकाने के लिए 30 साल बाद Aurangabad पहुंचा। जब 30 साल पहले वह Aurangabad में रहता था तो काशीनाथ गवली के परिवार ने उसकी मदद की थी। भारत में पढाई के बाद वह केन्‍या वापस लौटा। वहां सांसद बना। लेकिन Aurangabad के गवली परिवार से अपना रिश्ता नहीं भूल पाया। 30 साल बाद वह लौटा तो गवली परिवार ने उसे वही प्यार और सम्‍मान दिया, जिससे वह भावुक हो गया।

रिचर्ड टोंगी Aurangabad में मैनेजमेंट की पढाई करने आया था। 1985 से 1989 तक वह Aurangabad में रहा। यहां के मौलाना आलाद कॉलेज में उसने पढ़ाई की थी। काशीनाथ गवली की किराना की दुकान कॉलेज के पास थी। वहां से रिचर्ड अपनी जरूरत का सामान खरीदता था। कई बार रिचर्ड के पास पैसे नहीं होते थे तो काशीनाथ गवली उसे उधार देते थे। ऐसे में दोनों के बीच विश्वास का रिश्ता बन गया। जब पैसे आते तो रिचर्ड काशीनाथ को दे देता था। जब पैसा नहीं होता था तो काशीनाथ की दुकान से उधार पर सामान ले जाता था। ऐसे लगभग 4 साल तक चला।

पढाई के बाद रिचर्ड केन्‍या वापस चला गया। वहां जाकर वह राजनीति में सक्रिय हो गया। सांसद भी बना और केन्‍या के विदेश मंत्रालय का उपाध्यक्ष भी बना। अपने इस 30 साल के सफर में उसे कई बार भारत आकर काशीनाथ से मिलने की इच्छा हुई। रिचर्ड को इनके 200 रुपये लौटाने थे। जो कि उधार के तौर पर उसके पास बाकी थे। अबकि बार केन्‍या के मंत्रीगण के साथ भारत आया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिला। दिल्ली में अपना काम करने के बाद वह अपनी पत्नी मिशेल के साथ Aurangabad आया।

Aurangabad में आकर रिचर्ड ने काशीनाथ गवली और उनकी दुकान की तलाश शुरू की। 30 साल में Aurangabad शहर काफी बदला था। उसने काशीनाथ को ढूंढकर निकाला। पहले काशीनाथ रिचर्ड को भूल चुके थे। लेकिन रिचर्ड ने उन्हें याद दिलाया। उनके 200 रुपये के बदले 19 हजार रुपये वापस किए। काशीनाथ पैसा नहीं ले रहे थे। लेकिन रिचर्ड ने कहा यह सिर्फ पैसे की बात नहीं है।

अंजान देश में काशीनाथ से जो उन्हें प्यार मिला वह अहम रहा। जब वह काशीनाथ के दुकान में आता रहता था तब कई बार उसके पास खाने के पैसे भी नहीं रहते थे। तब काशीनाथ बड़ी आत्‍मीयता से सामान देते। कभी पैसे वापस नही मांगे। उनसे जो प्यार मिला वह पैसे से चुका नहीं सकता। काशीनाथ और रिचर्ड दोनों की आंखो में आंसू थे।

गर्लफ्रेंड को लेकर कर दी थी सहपाठी की हत्या, अब मिली आजीवन कारावास की सजा

वर्ल्ड डेस्क। एक किशोर मैथ्यू बोर्गेस को करीब तीन साल पहले उसके सहपाठी ली पॉलिनो की हत्या का दोषी पाया गया और उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। बोर्गेस तब महज 15 साल का था जब उसने पॉलिनो का सिर काट कर धड़ से अलग कर दिया था।

न्यायाधीश हेलेन कजानजियान ने मंगलवार को लॉरेंस के 18 वर्षीय मैथ्यू बोर्गेस को आजीवन कारावास की दो सजाएं सुनाईं। कजानजियान ने कहा, “ऐसी कोई सजा नहीं है जिससे मैं ली पॉलिनो को वापस ला सकूं, या फिर यह उन सवालों के जवाब दे कि यह कैसे हुआ कि एक 15 वर्षीय लड़का इस तरह से एक दोस्त को कैसे मार सकता है।

आरोपी बोर्गेस को जब हथकड़ी बांधकर अदालत में लाया गया तो उसके चेहरे पर कोई स्पष्ट भाव नहीं दिखे। बोर्गेस जोकि हत्या के समय महज 15 साल का था, उसे लगातार दो आजीवन कारावास की सजा भुगतनी होगी। वह 30 साल बाद ही पैरोल पर जेल से बाहर आ पाएगा। पॉलिनो के कई दोस्त और परिवार मंगलवार को अदालत में मौजूद थे, जिन्होंने काली टी-शर्ट पहनी हुई थी, जो पॉलिनो के चेहरे की छवि को प्रदर्शित कर रहे थे।

बोर्गेस के वकील एडवर्ड हेडन ने यह तर्क देते हुए कि हत्या के समय बोर्गेस एक बच्चा था और उसके पुनर्वास की संभावना है, इसलिए उसे 25 साल बाद पैरोल की संभावना मिलनी चाहिए। हेडन ने कहा, वह अपना जीवन बदल सकता है।

पॉलिनो की मां मैनुएल विलोरिया मंगलवार को मैथ्यू बोर्गेस की सजा सुनाए जाने के दौरान जज को संबोधित करते हुए रो पड़ीं। मुकदमे के दौरान, अभियोजन पक्ष ने तर्क दिया कि बोर्गेस को जलन हुई, क्योंकि पॉलिनो ने उसकी प्रेमिका के साथ समय बिताया था। अभियोजकों ने कहा कि बोर्गेस ने पॉलिनो को घर से बाहर निकलने के लिए मजबूर किया और फिर अन्य किशोर उसे लेकर गए जिन्होंने उसे लूटा और फिर बोर्गेस ने उसकी हत्या कर दी। मेडिकल परीक्षकों ने पॉलिनो के शरीर पर 76 घाव पाए थे।

अमेरिका ने दिए ऐसे संकेत, आसमान छूने लगे सोने-चांदी के दाम !

बिजनेस डेस्क। अमेरिकी केंद्रीय बैंक की ओर से ब्याज दरों में कटौती का संकेत दिए जाने के बाद अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने के भाव में आई तेजी गुरुवार को जारी रही। विदेशी बाजार में सोने और चांदी में तेजी के संकेत मिलने से घरेलू बाजार में भी महंगी धातुओं के भाव में तेजी देखी जा रही है।

सोने का भाव एमसीएक्स पर फिर 35,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर को पार कर गया है। इससे पहले घरेलू वायदा बाजार सोने का भाव शुक्रवार को आम बजट में आयात शुल्क में 2।5 फीसदी की बढ़ोतरी की घोषणा के बाद 35,100 रुपये प्रति 10 ग्राम का उछला था जोकि एमसीएक्स पर सोने का सर्वाधिक उंचा स्तर है।

पिछले सप्ताह आम बजट 2019-20 संसद में पेश करते हुए वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने महंगी धातुओं पर सीमा शुल्क 10 फीसदी से बढ़ाकर 12।50 फीसदी करने की घोषणा की। केडिया कमोडिटी के डायरेक्टर अजय केडिया ने बताया कि सोने और चांदी में आई हालिया तेजी विदेशी बाजार से प्रेरित है जहां अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के प्रमुख जेरोम पॉवेल द्वारा आगे ब्याज दरों में कटौती का संकेत देने से महंगी धातुओं में तेजी का रुझान बना हुआ है।

पिछले सप्ताह जारी हुए आंकड़ों के अनुसार, अमेरिका में जून महीने के दौरान नौकरियों में इजाफा हुआ जिसके बाद से ब्याज दरों में कटौती की संभावना कम जताई जा रही थी, मगर फेड प्रमुख ने स्पष्ट किया है कि बढ़ती आर्थिक अनिश्चितताओं को लेकर बैंक उचित फैसला लेगा।

यूपी: पत्नी की हत्या के बाद पति ने खुद की कनपटी पर मारी गोली, दोनों की मौत

गुजरात : कच्छ में दो समुदाय के बीच खूनी संघर्ष में 6 लोगों की हुई मौत
गुजरात : कच्छ में दो समुदाय के बीच खूनी संघर्ष में 6 लोगों की हुई मौत

बागपत। बिनौली थाना इलाक के धनोरा सिल्वर गांव में गुरुवार सुबह एक शख्स ने पत्नी की गोली मारकर हत्या करने के बाद खुद को गोली मार ली। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने पंचनामा किया और तफ्तीश शुरू की है। शुरूआती जांच में सामने आया है कि, युवक मानसिक रूप से तनाव में था।

बिनौली थाना क्षेत्र के धनोरा सिल्वर गांव निवासी राजेश (40) गांव में सैलून की दुकान चलाता था। अपनी पत्नी सुषमा से अक्सर विवाद रहता था। गुरुवार सुबह को भी दोनों में किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई। इस पर राजेश ने घर में रखे 315 तमंचे से पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। फायरिंग की आवाज सुनकर लोग दौड़े, लेकिन पति राजेश ने तमंचा अपनी की कनपटी पर लगाया और खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

एएसपी रणविजय सिंह ने बताया कि, मौके पर पहुंची पुलिस ने तमंचा बरामद कर पति पत्नी के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। पुलिस के अनुसार पारिवारिक कलह के कारण हत्या व आत्महत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कर्नाटक-गोवा के बदलते सियासी समीकरण पर मायावती ने कहा- लोकतंत्र को कलंकित कर रही भाजपा

लखनऊ। बसपा प्रमुख मायावती ने कर्नाटक व गोवा में तेजी से बदल रहे राजनीतिक समीकरण के बहाने नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा है। मायावती ने भाजपा पर धनबल से विधायकों को तोड़ने का आरोप लगाया है। मायावती ने कहा कि, इससे निपटने के लिए सख्त कानून बनाने जाने की जरुरत है।

सदस्या समाप्त का बनें कानून

मायावती ने टि्वट कर कहा कि, भाजपा एक बार फिर कर्नाटक व गोवा आदि में जिस प्रकार से अपने धनबल व सत्ता का घोर दुरुपयोग करके विधायकों को तोड़ने आदि का काम कर रही है, वह देश के लोकतंत्र को कलंकित करने वाला है। वैसे अब समय आ गया है जब दलबदल करने वालों की सदस्यता समाप्त हो जाने वाला सख्त कानून देश में बने।

मायावती ने कहा कि, भाजपा ईवीएम में गड़बड़ी व धनबल आदि से केन्द्र की सत्ता में दोबारा आ गई, लेकिन साल 2018 व 2019 में देश में अबतक हुए सभी विधानसभा आमचुनाव में अपनी हार की खीज अब वह किसी भी प्रकार से गैर-भाजपा सरकारों को गिराने के अभियान में लग गई है, जिसकी बसपा कड़े शब्दों में निन्दा करती है।

‘सांड की आंख’ का टीजर रिलीज, Video में दिखा शूटर दादी का जलवा

मनोरंजन डेस्क। बॉलीवुड में बायोपिक का दौर चल रहा है और इसी कड़ी में अनुराग कश्यप, तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर की फिल्म ‘सांड की आंख’ रिलीज होने जा रही है। फिल्म के पोस्टर और कास्ट पहले से ही खबरों में छाए हुए हैं। अब फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया गया है जिसके बाद से वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया है।

अनुराग कश्यप की फिल्म ‘सांड की आंख’ में तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर के अलावा ‘मुक्काबाज’ फेम विनीत सिंह भी नजर आने वाले हैं। वहीं फिल्म में प्रकाश झा भी काफी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आने वाले हैं।

टीजर की शुरुआत ही बड़ी मजेदार डायलॉग से होती है कि दादी-नानी से आपने कहानियां तो बहुत सुनी होंगी लेकिन आज मैं आपको अपनी दादी की कहानी सुनाती हूं, प्रकाशी तोमर और चंद्रो तोमर की। इसके बाद तापसी और भूमि को दिखाया जाता है जो देश की मशहूर शूटर दादियों के रोल में नजर आ रही हैं।

फिल्म का टीजर इतना मजेदार है कि आपको फिल्म देखने की उत्सुकता बढ़ जाएगी। फिलहाल फैंस को अब ‘सांड की आंख’ के ट्रेलर का इंतजार है। तापसी और भूमि अपने रोल में एकदम परफेक्ट नजर आ रही हैं।

घरेलू जानवरों से हो रही है ये जानलेवा बीमारी, जानें लक्षण और बचाव

हेल्थ डेस्क। आजकल की भागदौड़ वाली जिंदगी में लोग अपने आप ही ऐसी बीमारियों को दावत देते हैं, जो ना केवल खतरनाक होती हैं बल्कि यह बीमारियां जानलेवा भी हो सकती है। आज हम आपको बताएंगे की कैसे हमारे पालतू जानवर ही हमें ऐसी बीमारियों की तरफ ले जा रहे हैं जो हमें मौत की तरफ खींचती हैं।

कुछ बीमारियां जानवर हमारे पास दबे पांव ले आते हैं जो इंसान को लंबे समय के लिए बीमार कर देती हैं। इन जानलेवा बीमारियों में से एक खतरनाक बीमारी है लैप्टोस्पायरोसिस। जो घर में रहने वाले चूहों और तिलचट्टों और पालतु जानवरों की वजह से होती है। यह बीमारी लैप्टोस्पायर नाम के बैक्टीरिया की वजह से होती है। यह बैक्टीरिया घरेलू पशुओं में पाए जाते हैं।

बीमारी के लक्षण

सर दर्द या शरीर में दर्द
तेज बुखार होना
खांसी में खून आना
पीलिया भी इस बीमारी के कारण होता है।
शरीर का लाल होना
शरीर का लाल होना

कैसे करें बीमारी से अपना बचाव

किसी भी बीमारी से बचने का सबसे अच्छा तरीका है कि हम सावधानियां बरतें। घरेलू जानवरों के बीमार पढ़ने पर उनका तुरंत इलाज करवाएं और उनसे दूरी बनाए रखें। अगर आपको इनमें से कोई भी लक्षण दिखे तो तुरंत चेकअप कराएं।

बता दें अभी ज्यादातर लोग इस बीमारी के लक्षणों को पहचानने में असमर्थ है। एक अध्यन की मानें तो 100,000 लोगों में से 1 में इस बीमारी के लक्षण पाए जाते हैं।

11.32 सेकंड में दुती चंद ने जीता गोल्ड, PM मोदी से लेकर बिग बी तक मिली बधाई

स्पोर्ट्स डेस्क. भारत की शीर्ष महिला धाविका दुती चंद (Dutee Chand) ने इटली के नेपल्स में जारी 30वें समर यूनिवर्सिटी गेम्स में 100 मीटर कॉम्पिटिशन का गोल्ड मेडल अपने नाम किया। दुती चंद ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 11.32 सेकंड का समय निकाला।

सेमीफाइल हीट में मंगलवार को 23 वर्षीय धावक ने 11.41 सेकंड का समय निकाला और फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। दुती की इस उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन समेत एक्टर अक्षय कुमार और आयुष्मान खुराना ने बधाई दी है।

खेल के इस संस्करण में भारत के लिए यह पहला गोल्ड मेडल है। इससे पहले, यूनिवर्सिटी गेम्स के इतिहास में किसी भी भारतीय खिलाड़ी ने 100 मीटर स्पर्धा के फाइनल में भी जगह नहीं बनाई थी।

भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से दुती चंद को बधाई दी गई है। खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने भी दुती चंद को बधाइयां दी हैं। इसके साथ ही रिजिजू ने दुती के कॉम्पिटीशन का वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है।

मुजफ्फरपुर के बाद अब गया में चमकी बुखार की आशंका, 8 बच्चों की मौत

नई दिल्ली. मुजफ्फरपुर में बारिश के बाद एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम (एईएस) या चमकी बुखार से पीड़ित बच्चों के अस्पताल पहुंचने का सिलसिला कम हुआ है, तो उधर गया में अज्ञात बीमारी से पीड़ित बच्चों की मौत का सिलसिला जारी है। वहीं, जापानी इंसेफेलाइटिस होने की आशंका भी जताई जा रही है। गया में पहले भी जापानी इंसेफेलाइटिस कहर बड़पा चुका है।

गया में गुरुवार को भी अज्ञात बीमारी से एक बच्चे की मौत हो गई। अज्ञात बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है। इस बीमारी को बिहार में दिमागी बुखार और चमकी बुखार भी कहा जा रहा है।

एक स्वास्थ्य अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि गया के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कलेज एवं अस्पताल (एएनएमसीएच) में दो जुलाई से अब तक 33 बच्चों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है, जिनमें से आठ बच्चों की मौत हो चुकी है।

एएनएमसीएच के अधीक्षक डॉ़ वी़ के। प्रसाद ने बताया कि एईएस का मामला हो सकता है, लेकिन अभी इसकी पुष्टि नहीं की जा सकी है और रिपोर्ट की प्रतीक्षा है। रिपोर्ट आने के बाद इसका पता चलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि एईएस एक सिंड्रोम है, जिसमें बीमारी के कई कारण हो सकते हैं।

उन्होंने बताया कि अस्पताल पहुंचने वाले बच्चों में से एक की जांच में जापानी इंसेफेलाइटिस पॉजिटिव पाया गया है।

प्रसाद ने कहा कि फिलहाल अस्पताल में एईएस के 18 संदिग्ध पीड़ित बच्चों का इलाज चल रहा है, जिसमें चार की हालत गंभीर बनी हुई है।

उल्लेखनीय है कि बिहार के मुजफ्फरपुर तथा इसके आसपास के जिलों में एईएस से अब तक 160 से ज्यादा बच्चों की मौत हो गई है। केंद्रीय टीम भी यहां पहुंचकर एईएस के कारणों की जांच कर चुकी है, लेकिन अब तक बीमारी के कारणों का पता नहीं चल सका है।

कर्नाटक संकट: विधायकों से मुलाकात के बाद बोले स्पीकर- जांच के लिए चाहिए पूरी रात

नई दिल्ली. कर्नाटक के बागी कांग्रेस और जेडीएस विधायक गुरुवार को विधासभा अध्यक्ष से मिलने पहुंचे। विधायकों से मुलाकात के बाद स्पीकर रमेश कुमार ने कहा कि मेरा काम किसी को बचाना या हटाना नहीं है। सुनवाई में देरी के आरोप से दुखी हूं। स्पीकर ने कहा – 8 विधायकों का इस्तीफा सही प्रारूप में नहीं था। मुझसे किसी विधायक ने मिलने का वक्त नहीं मांगा।’

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने बागी विधायकों को विधानसभा अध्यक्ष के सामने पेश होने के लिए कहा था। इससे पहले अब कर्नाटक विधानसभा के अध्यक्ष केआर रमेश कुमार ने सर्वोच्च न्यायालय का रुख किया। अध्यक्ष ने न्यायालय द्वारा उन्हें 10 बागी विधायकों के इस्तीफे पर फैसला लेने के आदेश को रोकने की अपील की है।

अध्यक्ष ने कहा कि इस तरह का निर्देश सुप्रीम कोर्ट द्वारा जारी नहीं किया जा सकता है। उन्होंने अपने आवेदन पर तत्काल सुनवाई की मांग भी की। अध्यक्ष ने कहा कि उनके संवैधानिक कर्तव्यों और विधानसभा के नियमों ने उन्हें यह सत्यापित करने के लिए बाध्य किया कि विधायकों द्वारा दिए गए इस्तीफे के पीछे मूल कारण क्या हैं। क्या ये स्वैच्छिक हैं या इनके पीछे किसी का दबाव है। उन्होंने तर्क देते हुए कहा कि यह पता लगाने के लिए उस निश्चित समय-सीमा के अंदर जांच पूरी नहीं की जा सकती है जिसे शीर्ष अदालत ने तय किया है।

पीठ का मामले पर तत्काल सुनवाई से इनकार

प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पीठ ने मामले पर तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया। लेकिन, अदालत ने अध्यक्ष के आवेदन को दायर करने की अनुमति देते हुए यह संकेत दिया कि मामले को 10 बागी विधायकों की याचिका के साथ सुनवाई के लिए लिया जाएगा।

अध्यक्ष की तरफ से पेश हुए वरिष्ठ वकील ए। एम। सिंघवी और देवदत्त कामत ने अदालत के सामने तर्क दिया कि अध्यक्ष संवैधानिक रूप से अयोग्यता की कार्यवाही पहले करने के लिए बाध्य हैं। प्रधान न्यायाधीश की अगुवाई वाली पीठ ने जवाब दिया कि उसने पहले ही सुबह आदेश पारित कर दिया था कि यह फैसला अध्यक्ष को करना है कि इस पर क्या कार्रवाई की जानी है। हम आपको कल (शुक्रवार को) सुनेंगे।