28 C
Mumbai
Friday, September 4, 2026
Home Blog Page 366

अब ड्रोन से हो सकेगा खाद का छिड़काव, किसानों की बल्ले-बल्ले

उत्तर प्रदेश ।। देश के किसानों के लिए IIT Kanpur की नई खोज नया वरदान लेकर आई है। यहां के वैज्ञानिकों ने एक ऐसा एग्रो हेलिकॉप्टर Drone बनाया है, जो फसलों को खराब होने से तो बचाएगा ही, साथ ही में आवारा जानवरों से खेतों में खड़ी फसलों की रक्षा भी करेगा।

हिंदुस्तान के अन्नदाताओं को अब कीड़ों से खराब होने वाली अपनी फसल के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। क्योंकि IIT Kanpur के वैज्ञानिकों की नई तकनीक किसानों के लिए किसी देवदूत से कम साबित नहीं होगी।

यहां IIT के वैज्ञानिकों ने एक ऐसा एग्रो हेलीकाप्टर Drone बनाया है, जो खेत में कीड़ो की वजह से खराब हो रही फसल की पहचान करेगा और उसी जगह पेस्टीसाइड्स का छिड़काव करेगा। जिससे पर्यावरण को नुकसान न हो।

इस Drone में मल्टी स्पेक्ट्रल कैमरे लगाए गए हैं। इनके जरिए फसलों के स्वास्थ्य का जायजा लेकर रोग, कीट व फसलों के उत्पादन स्तर का पता लगाया जा सकता है। इस Drone में 4।4 किलोवाट का इंजन लगाया गया है। मोटर के जरिए Drone में लगे ब्लेड इसे हवा में बैलेंस रखते हैं।

Drone से एक बार में छिड़काव के लिए दस किलोग्राम पेस्टीसाइड तक ले जाया जा सकता है और ये रिमोट व कंप्यूटर दोनों से उड़ाया जा सकता है। वैज्ञानिकों के मुताबिक जरूरत पड़ने पर पूरे खेत में भी इसके जरिए छिड़काव किया जा सकता है, जिससे कम समय में काम पूरा हो जाएगा।

वैसे इस एग्रो हेलीकॉप्टर Drone को खेती के कई पहलुओं को देखते हुए डिजाइन किया गया है। जिसमें किसानों की सबसे बड़ी समस्या को खत्म करना भी शामिल है। दरअसल फसलों को खराब करने वाले आवारा जानवरों से भी ये फसलों को सुरक्षित रखेगा। ये Drone फसलों में घुस आए जानवारों की मॉनिटर भी करेगा और Drone उड़ने की आवाज़ से जानवर डर कर भाग जाएं, इसके लिए तेज़ आवाज़ भी निकालेगा।

 

इस राज्य में कांग्रेस को लगा तगड़ा झटका, अल्पेश ठाकोर ने भाजपा का थामा दामन

मुंबई।। गुजरात में Congress को तगड़ा झटका लगा है। राहुल गांधी की नीतियों से नाराज होकर अल्पेश ठाकोर ने बीते दिनों Congress से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद उन्होंने गुरुवार को भाजपा का दामन थाम लिया है। बताया जा रहा है कि अल्पेश ठाकोर के भाजपा में शामिल होने से गुजरात में Congress कमजोर होती नजर आ रही है।

गुजरात में पिछले दिनों केंद्रीय मंत्रियों Amit Shah और Smriti Irani द्वारा खाली की गई 2 राज्यसभा सीटों पर उपचुनाव हुए थे। इस दौरान Congress के MLA अल्पेश ठाकोर ने ही क्रॉस वोटिंग की थी। इसके बाद उन्होंने Congress MLA के पद से इस्तीफा दे दिया था। हालांकि, पहले से ही कयास लगाए जा रहे थे कि Congress के बागी MLA अल्पेश ठाकोर भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

अल्पेश ठाकोर गुरुवार को सभी कयासों पर विराम में लगाते हुए भाजपा में शामिल हो गए हैं। गौरतलब है कि क्रॉस मतदान करने के बाद अल्पेश ठाकोर ने कहा था कि मैं राहुल गांधी के भरोसे पर Congress में शामिल हुआ था, लेकिन दुर्भाग्य से उन्होंने हमारे लिए कुछ नहीं किया। हमारा बार-बार अपमान किया गया, इसलिए मैंने Congress MLA के पद से इस्तीफा दे दिया है।

 

हाफिज सईद की गिरफ्तारी पर हिंदुस्तान ने कहा- 2001 से इतनी बार ऐसा नाटक दिखाता रहा है पाकिस्‍तान

मुंबई ।। मुंबई टेररिस्ट अटैक का मास्‍टरमाइंड हाफिज सईद की गिरफ्तारी पर हिंदुस्तान सरकार ने सधी हुई प्रतिक्रिया दी है। हिंदुस्तानीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता रवीश कुमार ने गुरुवार को कहा- पहले गिरफ्तारी, फिर रिहाई और फिर गिरफ्तारी, यह नाटक हम 2001 से देख रहे हैं और 8 बार से अधिक ऐसा नाटक पाकिस्‍तान दिखाता आया है।

 

हम एक बार फिर इस बात को दोहरा रहे हैं कि हाफिज सईद को संयुक्‍त राष्‍ट्र ने ग्लोबल आतंकवादी करार दिया है। उस पर 10 मिलियन डॉलर का इनाम भी घोषित है। एफएटीएफ ने भी हाफिज सईद को लेकर पाकिस्‍तान पर तमाम बंदिशें लगा रखी हैं। रवीश कुमार ने कहा कि इस बार उम्‍मीद है कि हाफिज सईद न्‍याय के कटघरे में खड़ा होगा।

रवीश कुमार ने कहा, संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद में लिस्‍टेड देशों के लिए यह कम्‍पलसन है कि संबंधित देश इस तरह की गतिविधियों को अंजाम देने वाले के खिलाफ एक्‍शन ले। देखना यह है कि पाकिस्‍तान इस बार किस तरह का एक्‍शन लेता है। पाकिस्‍तान के संगठन लश्‍कर और जैश ए मोहम्‍म्‍द हिंदुस्तान में हमला करते हैं। हमें अब भी नहीं लगता कि कोई वाजिब कार्रवाई हो रही है। हालांकि रवीश कुमार ने यह भी कहा कि बनावटी कार्रवाई करके दिखाने का वक्‍त अब जा चुका है।

कुलभूषण प्रकरण पर रवीश कुमार ने कहा- ICJ की प्रेस रिलीज की हेडलाइन बहुत साफ है। पाक ने वियना संधि की शर्तों का उल्‍लंघन किया है। फैसला हिंदुस्तान के पक्ष में गया है और यह बहुमत का फैसला है। ICJ ने साफ कर दिया है कि मामला उसके अधिकार क्षेत्र में है।

पाकिस्‍तान द्वारा अलग तरह से दावे किए जाने पर रवीश कुमार ने कहा- वे पूरी तरह से अलग तरीके से फैसले पढ़ रहे हैं। अपने ही लोगों के साथ झूठ बोलना उनकी अपनी मजबूरी है। आईसीजे के जजमेंट का पहला पैरा साफ कहता है कि फैसला बाध्‍यकारी है और इसमें कोई अपील नहीं हो सकती। ICJ ने स्‍पष्‍ट कहा है कि जाधव के मामले में पुनर्विचार के लिए पाकिस्‍तान को प्रभावी कदम उठाना होगा।

 

बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया संयुक्त राष्ट्र, की मदद की पेशकश

वर्ल्ड डेस्क. संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने भारत और क्षेत्र के अन्य बाढ़ प्रभावित देशों को सहायता की पेशकश की है। उनके उप-प्रवक्ता फरहान हक ने मानसून सीजन में प्रभावित हो रहे लोगों की मदद के संबंध में सोमवार को कहा, “संयुक्त राष्ट्र प्रभावित देशों में अधिकारियों के साथ काम करने के लिए तैयार है।

फरहान ने कहा, “मानसून में आई भारी बारिश के कारण दक्षिण व दक्षिण पूर्व एशिया जिसमें भारत, बांग्लादेश, नेपाल और म्यांमार शामिल है, बाढ़ से जूझ रहे हैं। इसमें लोगों ने अपनी जान गंवाई है। लोग बेघर हुए हैं और काफी संपत्ति का नुकसान हुआ है। इस विनाश से गुटेरेस काफी दुखी हैं।”

उन्होंने कहा, “वह पीड़ितों के परिवारों, सरकार और प्रभावित देशों के लोगों के प्रति अपनी संवेदना और एकजुटता प्रकट करते हुए घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं।”

किचन में बनाएं नार्थ इंडिया की मशहूर डिश खस्ता कचौड़ी, जानें विधि

रेसिपी डेस्क। खस्ता कचौरी नार्थ इंडिया की बहुत ही मशहूर डिश है इसे लोग सुबह के नाश्ते में या शाम के नाश्ते में चाय के साथ खाना पसंद है| यह एक ऐसा स्नैक डिश है जो मैदा के साथ कई तरह के मसालें मिलाकर बनाया जाता है। ये चाट और चटनी का एक ऐसा बेजोड़ मेल है जो इसका स्वाद बाधा कर इसे चटपटी चाट बना देता हैतो आज ही इस टेस्टी खस्ता कचौड़ी रेसिपी का लुत्फ उठाएं।

खास्ता कचौड़ी रेसिपी की सामग्री

1 कप मैदा
1 2 कप मूंग दाल
1 चुटकी हींग
1/ 4 छोटे चम्मच घसी हरी मिर्च
1/ 4 छोटे चम्मच गरम मसाला पाउडर
2 छोटे चम्मच अमचूर पाउडर
1 कप रिफाइंड तेल
3 बड़े चम्मच फेंटी हुई दही
2 बड़े चम्मच पिघला घी
1/ 2 छोटे चम्मच जीरा
1/ 4 छोटे चम्मच घिसा अदरक
1/ 4 छोटे चम्मच धनिया पाउडर
1/ 2 छोटे चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1 बड़ा चम्मच बेसन
2 चुटकी नमक
गार्निशिंग के लिए

2 बड़े चम्मच सेव
2 बड़े चम्मच बूंदी

एक बाउल में मैदा,बेसन और घी को मिलाएं। फिर उसमें 1 4 छोटे चम्मच नमक और थोड़े पानी के साथ अच्छे से गूंधकर कड़ा आटा तैयार कर लें। आटे की छोटी-छोटी लोई बनाकर अलग से रख लें।

एक पैन को धीमी आंच पर गर्म करके उसमें 1 से 2 बड़े चम्मच तेल का डालें। उसमें फिर 30 सेकैंड के लिए हींग और जीरा को चटकाएं। फिर मूंग दाल डालकर एक मिनट के लिए और पका लें।

अब उसमें हरी मिर्च का पेस्ट, अदरक पेस्ट, गरम मसाला पाउडर, बेसन, लाल मिर्च पाउडर, अमचूर पाउडर, धनिया पाउडर और नमक भी मिलाएं,फिर अच्छे से मिलाते हुए 5 से 6 मिनट के लिए और पका लें।

अब आटे की लोई को छोटे या मध्यम आकार में बेलकर उसमें 1 से 2 छोटे चम्मच फीलिंग के बीच में डाल के अच्छे से ऐसे मोड़ लें कि उनका मसाला बाहर ना आए।

इसके बाद एक डीप फ्राइंग पैन में मध्यम आंच पर तेल गर्म कर लें। फिर कचौड़ियों को सुनहरा भूरा होने तक दोनों ओर से भूनने पर वह फूल जाएंगी। उनका एक्स्ट्रा तेल निकालने के बाद उनके बीच में छेद करके उसके बीच में फेंटी हुई दही के 2 से 3 बड़े चम्मच डालकर सर्व करें।

उसमें हरी चटनी, मीठी इमली चटनी, लाल मिर्च पाउडर, प्याज, जीरा पाउडर, धनिया पत्ती और नमक ऊपर से डाल दें और बूंदी या सेव से सजाकर परोसें।

मशरफे मुर्तजा नहीं लेंगे संन्यास, बने रहेंगे बांग्लादेश के कप्तान

स्पोर्ट्स डेस्क. श्रीलंका दौरे के लिए बांग्लादेश ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। टीम की कप्तानी मशरफे मुर्तजा के हाथों में ही है। वेबसाइट क्रिकबज के मुताबिक, विश्व कप-2019 में बांग्लादेश के लिए 606 रन और 11 विकेट लेने वाले हरफनमौला खिलाड़ी शाकिब अल हसन तथा लिटन दास को आराम दिया गया है। बांग्लादेश को श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी हैं। यह तीनों वनडे 26, 28 और 31 जुलाई को आर। प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जाएंगे।

मुर्तजा अभी 35 वर्ष के ही हैं

इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड की संयुक्त मेंजबानी में आयोजित हुए ​आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2019 में बांग्लादेश का सफर लीग चरण में समाप्त होने के बाद ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि कप्तान मशरफे मुर्तजा संन्यास ले लेंगे। लेकिन मुर्तजा को श्रीलंका दौरे के लिए बांग्लादेशी टीम की कमान सौंपे जाने के बाद फिलहाल इन अटकलों पर विराम लग गया है। मुर्तजा फिलहाल 35 साल के हैं। हो सकता है 2020 में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप तक उनको बांग्लादेश टीम का कप्तान बरकरार रखा जाए।

श्रीलंका दौर के लिए बांग्लादेश की टीम: मशरफे मुर्तजा (कप्तान), तमीम इकबाल, सौम्य सरकार, मुस्ताफिकुर रहीम, महामुदुल्लाह रियाद, मोहम्मद मिथुन, मोसाद्देक हुसैन, सब्बीर रहमान, रुबेल हुसैन, मुस्ताफिजुर रहमान, अनामुल हक बिजॉय, मेहेदी हसन मिराज, मोहबम्मद सैफउद्दीन और ताइजुल इस्लाम।

नाश्ते में बनाएं ब्रोकली रोल, खानें में कुरकुरे और मजेदार है, जाने विधि

रेसिपी डेस्क। सुबह हो या शाम किसी भी समय के नाश्ते में बनाएं ब्रोकली रोल, जो खाने में कुरकुरे और मजेदार है लेकिन अगर आप बात करें ब्रोकली सब्जी की तो वो इतना लोकप्रिय नही है पर फिर भी इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि ये गुणों का खजाना है। इसमें प्रोटीन, कैल्शियम, कार्बोहाइड्रेट, आयरन, विटामिन ए, सी और कई दूसरे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।जो हमारे स्वास्थ के लिए बहुत फायदेमंद।

जानिए टेस्टी और हेल्दी ‘ब्रोकली रोल’ की रेसिपी

सामग्री

1 ब्रोकली
2 उबला आलू
स्वादानुसार नमक
2 छोटे चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1 बड़ा चम्मच हरी मिर्च
आवश्यकतानुसार हरी धनिया कटी
1 बड़ा चम्मच नींबू का रस
1/2 छोटी चम्मच गरम मसाला पाउडर
1 चम्मच जीरा
2 बड़े चम्मच कटी प्याज
1 बड़ा चम्मच कार्न फ्लोर
1 चम्मच तेल
जरूरत के अनुसार तेल तलने के लिए

ब्रोकली रोल बनाने का तरीका

ब्रोकली धो कर कद्दूकस कर लें, 1 चम्मच तेल गरम करें और जीरा चटका लें इसमें प्याज हरी मिर्च को हल्का गुलाबी भून कर ब्रोकली और आलू डाले।

अब तेल छोड़कर सारी सामग्री को डाले और अच्छी तरह से मिला लें, 5 मिनट चलाते हुए मिश्रण को पका लें।

ठंडा होने पर कार्नफ्लोर मिला कर रोल बनायें, तेल गरम कर मध्यम ऑच पर सुनहरा तल लें।

गरमागरम चटनी के साथ सर्व करें।

Bank of Baroda में IT ऑफिसर के पदों पर निकली भर्तियां, जानें आवेदन की प्रक्रिया

जॉब डेस्क. बैंक ऑफ बड़ौदा ने स्पेशलिस्ट आईटी ऑफिसर के पदों पर नियुक्तियां करने के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किए हैं। इसके तहत मैनेजर और सीनियर मैनेजर के कुल 25 पद भरे जाएंगे। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 02 अगस्त 2019 है। रिक्त पदों, योग्यता और आवेदन प्रक्रिया से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां इस प्रकार हैं :

मैनेजर आईटी (यूनिक्स एडमिनिस्ट्रेटर), पद : 01
मैनेजर आईटी (लीनक्स एडमिनिस्ट्रेटर), पद : 01
मैनेजर आईटी (विंडोज एडमिनिस्ट्रेटर), पद : 01
मैनेजर आईटी (एसक्यूएल एडमिनिस्ट्रेटर), पद : 02
मैनेजर आईटी (ओरेकल एडमिनिस्ट्रेटर), पद : 02
मैनेजर आईटी (नेटवर्क एडमिनिस्ट्रेटर), पद : 02
मैनेजर आईटी (मिडलवेयर एडमिनिस्ट्रेटर)(वेब स्पेयर), पद : 01
मैनेजर आईटी (मिडलवेयर एडमिनिस्ट्रेटर)(वेब लॉजिक), पद : 01
मैनेजर आईटी (डाटा सेंटर एडमिनिस्ट्रेशन-बिल्डिंग मैनेजमेंट सिस्टम), पद : 02
मैनेजर आईटी (ईटीएल डेवलपर), पद : 01
मैनेजर आईटी (सॉफ्टवेयर डेवलपर), पद : 05
मैनेजर आईटी (फिनाकल डेवलपर), पद : 06

योग्यता (उपरोक्त सभी पद): मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी अथवा संस्थान से कम्प्यूटर साइंस/इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी/इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन में प्रथम श्रेणी के साथ बीई/बीटेक डिग्री प्राप्त होनी चाहिए। अथवा
– न्यूनतम 60 फीसदी अंकों के साथ मान्यता प्राप्त संस्थान से एमसीए डिग्री प्राप्त की हो। अथवा
– प्रथम श्रेणी के साथ बीसीए करने के बाद एमसीए डिग्री प्राप्त की हो।
– इसके साथ ही संबंधित कार्यक्षेत्र में कम से कम तीन वर्ष का अनुभव प्राप्त होना चाहिए।

वेतनमान : 31,705 से 45,950 रुपये।
आयु सीमा : न्यूनतम 25 वर्ष और अधिकतम 32 वर्ष। इसकी गणना एक जुलाई 2019 के आधार पर की जाएगी।
– एससी/एसटी उम्मीदवारों को पांच वर्ष और ओबीसी श्रेणी के आवेदकों को तीन वर्ष की छूट दी जाएगी।
– दिव्यांग श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा में दस वर्ष की छूट का प्रावधान है।

चयन प्रक्रिया : योग्य उम्मीदवारों के चयन के लिए ऑनलाइन लिखित परीक्षा, इंटरव्यू और ग्रुप डिस्कशन का आयोजन किया जाएगा। संस्थान इनमें से किसी भी तरह की परीक्षा लेने का अधिकार रखता है।

आवेदन शुल्क
– 600 रुपये। एससी/ एसटी/ दिव्यांगों के लिए 100 रुपये।
– शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड/ क्रेडिट कार्ड/ नेटबैंकिं से किया जा सकता है।

आवेदन प्रक्रिया
– वेबसाइट (www।bankofbaroda।co।in) पर लॉगइन करें। यहां होमपेज पर आपको करियर ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
– इसके बाद खुलने वाले नए वेबपेज पर Current Opportunities सेक्शन में Recruitment of IT Specialist Officers-Project 2019-20 शीर्षक नजर आएगा।
– इस शीर्षक के आगे अटेचमेंट सेक्शन में जाएं। यहां पर दिए गए Detailed Advertisement with link to apply will be available online लिंक पर क्लिक करें।
– ऐसा करते ही रिक्तियों से संबंधित जारी किया गया विस्तृत विज्ञापन आपकी कम्प्यूटर स्क्रीन पर खुल जाएगा।
– इस विज्ञापन को अच्छी तरह से पढ़ें और पदों के अनुसार अपनी योग्यता की जांच कर लें।
– इसके बाद विज्ञापन में दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें।
– उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन (https://ibpsonline।ibps।in/bobspitjun19/) लिंक के माध्यम से कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथि :
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 02 अगस्त 2019

अधिक जानकारी यहां :
वेबसाइट : www.bankofbaroda.co.in

खराब अंपायरिंग के लिए जाना जाएगा वर्ल्ड कप 2019, सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े

स्पोर्ट्स डेस्क. सुपर फाइनल समेत इस विश्व कप ने हमें ढेर सारी यादें दी। मगर इस विश्व कप को खराब अंपायरिंग के लिए भी याद किया जाएगा। शुरुआत से लेकर फाइनल तक न सिर्फ मैदानी अंपायर बल्कि टीवी अंपायरों के फैसले पर भी सवाल खड़े होते रहे। खामियाजा टीमों को भुगतना पड़ा। फाइनल में भी कम से कम तीन मौकों पर अंपायरों ने गलत निर्णय दिए।

फाइनल में ढेर सारी भूल

तीसरे ओवर में ही न्यूजीलैंड के बल्लेबाज हेनरी निकोलस को कुमार धर्मसेना ने आउट दिया। रिव्यू के बाद फैसला वापस लेना पड़ा।
23वें ओवर में केन विलियमसन के बल्ले से लगकर गेंद गई, लेकिन धर्मसेना ने नॉटआउट करार दिया। इंग्लैंड ने रिव्यू लिया और विलियमसन आउट हो गए।
34वें ओवर में रॉस टेलर को अंपायर इरासमस ने एलबीडब्ल्यू आउट दिया। जबकि टीवी रिप्ले से स्पष्ट था कि वह आउट नहीं थे।
पहली गेंद पर जेसन रॉय के खिलाफ एलबीडब्ल्यू की अपील। अंपायर ने आउट नहीं दिया। रिव्यू में गेंद स्टंप को छूकर जा रही थी मगर अंपायर कॉल दिया गया।
टूर्नामेंट के दौरान किस अंपायर के कितने फैसले पलटे गए

विवादित फैसले

रोहित शर्मा को वेस्ट इंडीज के खिलाफ कैच आउट दिया गया जबकि गेंद पैड से लगकर गई थी।
जेसन रॉय को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कुमार धर्मसेना ने कैच आउट दिया। मगर रिप्ले में साफ था कि गेंद बल्ले से नहीं लगी थी।

इन फैसलों ने बदल दिया मैच का रुख

सेमीफाइनल में विराट का एलबीडब्ल्यू। रिव्यू के बाद अंपायर कॉल दिया गया।
सेमीफाइनल में जब धौनी रनआउट हुए, तब 5 की बजाय छह खिलाड़ी घेरे से बाहर थे।
क्रिस गेल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जिस गेंद पर आउट हुए, दरअसल वह फ्री हिट होनी चाहिए थी।

वेस्ट इंडीज ने पलटे सबसे ज्यादा निर्णय

वेस्ट इंडीज ने 9 बार डीआरएस से मैदानी अंपायर का फैसला पलटा।
भारत, श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका ने भी 4-4 बार डीआरएस का सफल इस्तेमाल किया।

बारिश ने इस बार सबसे ज्यादा सताया

इंग्लैंड में खेले गए विश्व कप में बारिश विलेन बनी। बारिश के कारण आठ मुकाबले बेनतीजा रहे। पहली बार किसी विश्व कप में सर्वाधिक मैच बारिश से धुलने का रिकॉर्ड बना। बारिश के कारण भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला सेमीफाइनल मुकाबला भी दो दिन तक चला। पहले दिन किवी टीम ने 47।1 ओवर खेले। दूसरे दिन न्यूजीलैंड ने पहली पारी पूरी की और भारतीय पारी भी खेली गई।

टाटा देश की सबसे मुल्यवान ब्रांड की लिस्ट में बरकरार, LIC दूसरे नंबर पर

बिजनेस डेस्क. टाटा समूह देश के 100 सबसे मूल्यवान ब्रांड्स की सूची में 2019 में लगातार दूसरे साल शीर्ष पर रहा है। टाटा ब्रांड मूल्य में 37 प्रतिशत का इजाफा हुआ है और यह 19।6 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इस सूची में LIC दूसरे और इन्फोसिस तीसरे स्थान पर रहा है। इंग्लैंड स्थित ब्रांड फाइनेंस की मंगलवार को जारी सूची में अनिल धीरूभाई अंबानी समूह का भी जिक्र है। समीक्षाधीन वर्ष के दौरान समूह का ब्रांड मूल्य 65 प्रतिशत घटकर 55।9 करोड़ डॉलर के निचले स्तर पर आ गया। इस सूची में अनिल अंबानी समूह 28 स्थान फिसलकर 56वें पायदान पर चला गया।

टाटा समूह का ब्रांड मूल्य 2018 में 14।23 अरब डॉलर था। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि टाटा समूह न केवल देश का सबसे मूल्यवान ब्रांड है, बल्कि शीर्ष 25 ब्रांडों में इसने सबसे तेज वृद्धि भी दर्ज की है। समीक्षाधीन अवधि में समूह का ब्रांड मूल्य 37 प्रतिशत बढ़ा है। इसमें कहा गया है कि समूह ने वाहन, आईटी सेवा, इस्पात और रसायन क्षेत्र में लगातार वृद्धि दर्ज की है।

पॉलिसी समय से पहले बंद कराने पर 90 फीसद तक मिलेगा पैसा

सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनी LIC ब्रांड मूल्य के हिसाब से दूसरे स्थान पर है। समीक्षाधीन अवधि में LIC का ब्रांड मूल्य 22।8 प्रतिशत बढ़कर 7।32 अरब डॉलर पर पहुंच गया। सॉफ्टवेयर कंपनी इन्फोसिस का ब्रांड मूल्य इस दौरान 7।7 प्रतिशत बढ़कर 6।50 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इन्फोसिस इस सूची में तीसरे स्थान पर रही।

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) 5।97 अरब डॉलर के मूल्य के साथ चौथे स्थान पर रहा। इसके ब्रांड मूल्य में 34।4 प्रतिशत का इजाफा हुआ। महिंद्रा समूह का ब्रांड मूल्य 35।5 प्रतिशत बढ़कर 5।24 अरब डॉलर पर पहुंच गया। एचडीएफसी बैंक का मूल्य 19 प्रतिशत बढ़कर 4।84 अरब डॉलर रहा। सूची में एचडीएफसी बैंक छठे स्थान पर रहा।

पुराने आयकर विवादों में माफी देगी सरकार

दूरसंचार क्षेत्र से सिर्फ एयरटेल शीर्ष दस में स्थान बनाने में कामयाब रही। हालांकि कंपनी का ब्रांड मूल्य 28।1 प्रतिशत घटकर 4।79 अरब डॉलर रह गया। सूची में यह सातवें स्थान पर है। इस सूची में एचसीएल 4।64 अरब डॉलर के ब्रांड मूल्य के साथ आठवें, रिलायंस 4।54 अरब डॉलर के ब्रांड मूल्य के साथ नौवें और विप्रो चार अरब डॉलर के ब्रांड मूल्य के साथ दसवें स्थान पर रहा है।

अनिल धीरूभाई अंबानी समूह का ब्रांड मूल्य 65 प्रतिशत घटकर 55।9 करोड़ डॉलर रह गया। सूची में यह 28 स्थान फिसलकर 56वें स्थान पर आ गया। शीर्ष सौ ब्रांडों में अनिल धीरूभाई अंबानी समूह का ब्रांड मूल्य सबसे ज्यादा घटा है।