29 C
Mumbai
Friday, September 4, 2026
Home Blog Page 352

उन्नाव रेप कांड: पीड़िता के वाहन हादसे मामले में FSLकी जांच में खुलेंगे राज

Lucknow. रायबरेली में हुई दुर्घटना के बाद उन्नाव के माखी का बहुचर्चित दुष्कर्म कांड एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। जेल में बंद दुष्कर्म के आरोपित भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर फिर गंभीर आरोप लग रहे हैं। यूपी पुलिस भी रायबरेली में हुए हादसे की तह तक पहुंचने के लिए FSL (फोरेंसिक साइंस लैब) के विशेषज्ञों की मदद ले रही है।

आइजी कानून-व्यवस्था प्रवीण कुमार का कहना है कि महानगर स्थित FSL की एक टीम रायबरेली भेजी गई। घटना की सभी बिंदुओं से पड़ताल कराई जा रही है। हादसा या हत्या दोनों पहलुओं को दिखवाया जा रहा है।

आइजी का कहना है कि अभी परिवारीजन ने कोई तहरीर नहीं दी है। ट्रक चालक से भी पूछताछ की जा रही है। दूसरी ओर सवाल यह भी उठ रहा है कि आखिर पीड़िता के चाचा को किन परिस्थितियों में उन्नाव से रायबरेली जेल भेजा गया था। कहीं इसके पीछे भी कहीं कोई षड्यंत्र तो नहीं था। आठ अप्रैल 2018 को पीड़ित किशोरी ने परिवार के साथ मुख्यमंत्री आवास के पास आत्मदाह का प्रयास किया था। अगले ही दिन नौ अप्रैल को पीड़ित किशोरी के पिता की उन्नाव में न्यायिक अभिरक्षा में मौत हो गई थी।

जा चुकी है गवाह की जान

पीड़ित किशोरी के पिता की पीटकर की गई हत्या के मामले में मुख्य गवाह रहे यूसुफ की अगस्त 2018 में मौत हो गई थी। CBI ने यूसुफ के बयान दर्ज किए थे और उसे अपना गवाह बनाया था।

उन्नाव की दुष्कर्म पीडि़ता के दुर्घटना में घायल होने की CBI जांच कराएगी UP सरकार

Lucknow. उन्नाव में दुष्कर्म की शिकार युवती के कल रायबरेली में सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर फिर से चर्चा में हैं। इस दुर्घटना को पीडि़ता की हत्या का प्रयास भी बताया जा रहा है। दुष्कर्म पीडि़ता का लखनऊ की किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में इलाज चल रहा है। उसकी हालत खतरे में हैं।

दुष्कर्म पीडि़ता के सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के मामले में उत्तर प्रदेश के डीजीपी ओपी सिंह ने कहा कि जांच से पता चलता है कि यह पूरी तरह से एक ट्रक के कारण दुर्घटना थी। ट्रक ड्राइवर और मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया हैं। उनसे पूछताछ जारी है। हम निष्पक्ष जांच कर रहे हैं। इसके बाद भी यदि पीडि़त परिवार मामले की सीबीआई जांच की मांग करता है, तो हम मामले को भी सीबीआई को सौंप देंगे।

लखनऊ के किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में पीडि़ता के साथ ही उनके वकील को कल गंभीर रूप से भर्ती कराया गया था। जहां पर दोनों को लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है। इनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। डॉक्टरों का कहना है कि पीडि़ता की कई हड्डियां टूट गई हैं। उनके सिर में चोट आई है। बहुचर्चित उन्नाव दुष्कर्म पीडि़ता कांड की पीडि़ता और वकील की हालात गंभीर बनी हुई है। इस दुष्कर्म के मामले में भारतीय जनता पार्टी के विधायक कुलदीप सेंगर मुख्य आरोपी हैं। कुलदीप सिंह सेंगर इस मामले में सीतापुर जेल में बंद हैं।

इस दुर्घटना पर लखनऊ जोन के एडीजी राजीव कृष्णा ने कहा कि डॉक्टरों ने मुझे बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल हुई पीडि़ता और वकील को लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर डाल दिया गया है। पीडि़ता की कई हड्डियां टूट गई हैं। उनके सिर में चोट आई है।

एडीजी राजीव कृष्णन ने बताया कि पीडि़ता की कार को ठोकर मारने वाले ट्रक को जब्त कर लिया गया है। ड्राइवर तथा मालिक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। अभी तक किसी ने इस मामले में एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि मैंने पीडि़ता के परिवार के लोगों से इस मामले में एफआईआर दर्ज करवाने के लिए कहा है। एडीजी राजीव कृष्णा ने कहा कि जिस ट्रक से कार की भिडंत हुई उसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। ट्रक का नंबर प्लेट ब्लैक इंक से पेंट किया गया था। ट्रक और कार की फोरेंसिक जांच की जाएगी।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक पीडि़त परिवार ने खुद ही सुरक्षाकर्मी को साथ न आने के लिए कहा था क्योंकि कार में जगह कम थी। यह भी जांच का मामला है। इसकी जांच की जाएगी। पीडि़ता रायबरेली जेल में बंद अपने चाचा से रविवार को चाची, गांव की एक महिला तथा वकील के साथ मिलने जा रही थी। इसी दौरान इनकी कार को ट्रक ने टक्कर मार दी।

CBI को बयान देने दिल्ली से आई थी पीड़िता

पीड़िता व उसके परिवार को विधायक के खिलाफ दर्ज मुकदमा वापस लेने के लिए धमकाया जा रहा था। इसके चलते पीड़िता दिल्ली में रह रही थी। बीती 20 जुलाई को CBI को बयान देने गांव आई थी। रविवार को चाचा से मुलाकात के बाद वह दिल्ली लौटने वाली थी।

लखनऊ पहुंची आनंदीबेन पटेल, 12:30 बजे लेंगी गवर्नर पद की शपथ !

लखनऊ. गुजरात की पूर्व मुख्यमंत्री एवं उत्तर प्रदेश की नवनियुक्त राज्यपाल आनंदीबेन पटेल लखनऊ पहुंच चुकी हैं। आनंदी बेन पटेल आज राजभवन के गांधी सभागार में 12:30 बजे राज्यपाल पद की शपथ लेंगी। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति गोविन्द माथुर मनोनीत राज्यपाल को शपथ दिलायेंगे।

उत्तर प्रदेश की मनोनीत राज्यपाल सुबह 10.20 बजे चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट, अमौसी पहुंचेंगी। एयरपोर्ट पर विशिष्ट महानुभाव उनका स्वागत करेंगे। इसके साथ ही पुलिस उनको गार्ड ऑफ ऑनर देगी। इसके पश्चात वह राजभवन के लिये प्रस्थान करेंगी। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक दोपहर में 2.45 बजे मुंबई जाने के लिए राजभवन से अमौसी हवाई अड्डे को प्रस्थान करेंगे।

मनोनीत राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा है कि भेंट के अवसर पर पुष्प गुच्छ आदि के बजाय पुस्तकें एवं खाद्य वस्तुएं दी जानी चाहिए जिन्हें किसी जरूरतमंद को दिया जा सके जो किसी के उपयोग में आ सके। आनंदीबेन पटेल का मानना है कि पुष्प स्वीकार कर निश्चय ही सुखद अनुभूति होती है पर फूल के खराब होने के साथ पैसे भी बेकार हो जाते हैं। उसकी अपेक्षा यदि कोई पुस्तक या खाद्य वस्तु आदि हो तो वह जरूरतमंद बच्चों को भी भेजी जा सकती है। इससे पहले भी वह राजभवन मध्य प्रदेश में खाद्य वस्तुओं एवं किताबों को अनाथालय, वृद्धाश्रम और मलिन बस्तियों के बच्चों को उपहार स्वरूप भेजती रही हैं।

पुत्री अनार पटेल पहुंचीं लखनऊ

मध्य प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के आगमन से एक दिन पहले रविवार को आनंदीबेन की बेटी अनार पटेल लखनऊ पहुंच गईं। इसी के साथ राजभवन अधिकारियों को नए निर्देश भी जारी हो गए।

बताया गया कि शिष्टाचार भेंट के दौरान लोगों से उपहार स्वरूप मिलने वाली पुस्तकों व खाद्य वस्तुओं को राज्यपाल राजभवन से अनाथालय, वृद्धाश्रम और मलिन बस्तियों के बच्चों को भेजेंगी। उन्होंने पुष्प गुच्छ दिए जाने की परंपरा को खत्म करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए हैं।

इंडोनेशिया: भारतीय परिवार ने होटल में बड़ी चतुराई से की सामान चोरी !

वर्ल्ड डेस्क. इंडोनेशिया के बाली में चोरी करने पर भारतीय परिवार को एक होटल के कर्मियों ने अपमानित किया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में जो कुछ दिखाया जा रहा है वह देश के लिए किसी शर्मिंदगी से कम नहीं है। वहीं जिससे लोगों में काफी गुस्सा है। इस वीडियो को ट्विटर पर काफी शेयर किया जा रहा है। जिसमें दिख रहा है कि होटल से सामान चुराने पर इस परिवार को पकड़ लिया जाता है।

बता दें की वीडियो में होटल के कर्मी इस परिवार के सामान की तलाशी ले रहे हैं और उन्हें हर जगह से कुछ चुराया हुआ सामान भी मिल जाता है। इन चीजों में शीशा, हैंगर, कलाकृतियां, सोप डिसपेंसर और हेअर ड्रायर शामिल हैं।

दरअसल वीडियो में सुनी गई बातचीत बताती है कि भारतीय परिवार पहले अपने व्यवहार से होटल के कर्मचारियों को प्रभावित करने में असफल रहता है। फिर बाद में एक महिला कहती है कि पुलिस को फोन मत करो और चुराए हुए सामान के पैसे ले लो। देखा जाये तो अभिनेत्री मिनी माथुर समेत कई लोग जहां इस परिवार की विदेश में भारत को शर्मिंदा करने को लेकर निंदा कर रहे हैं।

दर्दनाक हादसा: रुसी हवाई हमले में 15 नागरिकों की हुई मौत !

वर्ल्ड डेस्क. सीरियाई शासन और रूसी हवाई हमलों में शनिवार को उत्तर-पश्चिमी सीरिया में 15 नागरिकों की मौत हो गई। मारे गए लोगों में आधा दर्जन से ज्यादा बच्चे हैं। सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने यह जानकारी दी है।

वहीं 26 जुलाई को संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार प्रमुख मिशेल बैचलेट (Michelle Bachelet) ने कहा था कि बीते दस दिन में सीरिया में सरकारी हमलों में 100 से ज्यादा लोग मारे गए हैं। इसमें 26 बच्चे शामिल हैं।

इदलिब और अलेप्पो के पड़ोसी प्रांतों के कुछ हिस्सों, हमा और लताकिया सीरिया के पूर्व अल-कायदा से जुड़े एक जिहादी समूह हयात तहरीर अल-शाम के नियंत्रण में हैं। सितंबर के ‘बफर जोन समझौते’ के तहत बड़े पैमाने पर सरकारी हमलों से इस क्षेत्र को संरक्षित किया जाना था, लेकिन पिछले तीन महीनों में यह क्षेत्र सीरियाई शासन और उसके रूसी सहयोगी की बढ़ती बमबारी का शिकार बन रहा है।

बतादें की सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स (एसओएचआर) के मुताबिक, इदलीब और हमा के अलग-अलग इलाकों में सीरियाई और रूसी विमानों ने लगभग 40 जगहों पर बमबारी की।

जहां सीरियाई सेना ने हमा और इदलिब के पास स्थित अलेप्पो में तोप और हेलीकॉप्टर से हमले किए, लेकिन जहां अभी भी विद्रोही मौजूद हैं। हवाई हमलों में इदलिब में ही कफर औद के बाहर एक अन्य बच्चे की मौत हो गई। यह विद्रोहियों और इस्लामिक समूहों के नियंत्रण वाला अंतिम क्षेत्र है।

दरअसल सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने कहा कि अरिहा के इदलिब शहर में सीरियन हवाई हमलों का दो आवासीय इमारत निशाना बनीं। जहां इस हमले में मारे गए 15 नागरिकों में 7 बच्चे शामिल हैं जबकि 28 लोग भी घायल हुए। वहीं एक फोटोग्राफर ने बताया कि हमले में मारे गए लोगों में एक छोटा लड़का भी था। उसका शव इमारत के मलबे में दबा मिला। उसका चेहरा खून से लथपथ था।

राशिफल: 27 जुलाई 2019, सावन के दूसरे सोमवार इन राशियों पर होगी पैसों की बरसात, सभी कष्ट दूर होंगे !

राशिफल: 27 जुलाई 2019, सावन के दूसरे सोमवार इन राशियों पर होगी पैसों की बरसात, सभी कष्ट दूर होंगे !

आज का राशिफल

मेष

पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वाह कर पाएंगे। ऑफिस में कोई स्थिति बिगड़ भी सकती है। व्यापार अथवा कार्यक्षेत्र में दिन लाभप्रद रहेगा।

वृष

अविवाहितों के लिए अनुकूल समय है, विवाह के योग बनेंगे। आपकी अपनों से भेंट होगी। पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए यह दिन अच्छा रहेगा।

मिथुन

जीवनसाथी से सहयोग प्रसन्नता देगा। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। रुका हुआ धन वापस आएगा। लाभ के अवसर बनेंगे। कार्यशैली में सुधार होगा।

कर्क

व्यर्थ की भागदौड़ से बचें एवं मानसिक संतुलन बनाए रखें। आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा मजबूत होगी। दिखावे एवं आडंबरों से दूर रहें।

सिंह

व्यापारिक यात्रा लाभदायक रहेगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। निवेश-नौकरी से लाभ होगा। नई योजनाएं लाभ देंगी। अचानक लाभ के योग बनेंगे।

कन्या

तंत्र-मंत्र में रुचि बढ़ेगी। कार्यों में गति आएगी। परीक्षा-साक्षात्कार में सफलता मिलेगी। लाभ के सौदे होंगे। निवेशादि से लाभ होगा।

तुला

मेहनत का फल पूरा नहीं मिलेगा। विवाद न करें। जोखिम-जमानत के कार्य न करें। व्यवसाय मंदा चलेगा। रोजगार में उन्नाति के अवसर मिलेंगे।

वृश्चिक

यदि आप आपके लिए कुछ नया शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो जल्दबाजी ना करे, सभी पक्षों का सही से मूल्यांकन करें उसके पश्चात ही कोई निर्णय करें।

धनु

प्रेम-प्रसंग में सावधानी रखें। व्यय वृद्धि होगी। कार्यों में गति आएगी। अपने परिश्रम से लाभ प्राप्त करेंगे। विवेकपूर्ण कार्य लाभ देंगे।

मकर

लाभ के सौदे होंगे। रोजगार प्राप्ति संभव है। निवेश-नौकरी लाभ देंगे। कुछ समाचार उत्साह कम कर सकते हैं। आशा-निराशा के बावजूद कामकाज होंगे।

कुंभ

आज आपको कुछ अच्छी और कुछ बुरी चीजों का सामना करना पड़ सकता है, रुके हुए कार्यो में प्रगति होगी परन्तु आपकी सक्रियता महत्वपूर्ण रहेगी।

मीन

आर्थिक स्थिति में वृद्धि और रुके कार्यों में प्रगति होगी। स्वास्थ्य के मामलें में यह समय अच्छा नहीं है। वाहन ध्यान से चलाएं चोट लगने की सम्भावना है।

पंचांग: 29 जुलाई 2019 दिन- सोमवार, जानें शुभ समय एवं राहुकाल !

पंचांग: 29 जुलाई 2019 दिन- सोमवार, जानें शुभ समय एवं राहुकाल !

आज का पंचांग

विक्रम संवत:- 2076

शक संवत:- 1941

वार:- सोमवार

ऋतु:- वर्षा

अयन:- दक्षिणायण

मास:- श्रावण

पक्ष:- कृष्ण पक्ष

नक्षत्र:-मॄगशिरा

योग:- व्याघात

तिथि:- द्वादशी

दिशाशूल:- पूर्व में

सूर्योदय:- 05:40

सूर्यास्त:- 07:14

राहुकाल:- सुबह 05:32-07:14

SD855 चिपसेट प्रोसेसर के साथ Nubia Z20 अगल महीने होगा लांच !

टेक डेस्क। Nubia Z20 को अगले महीने 8 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 मोबाइल प्लेटफॉर्म प्रोसेसरके साथ लॉन्च होने वाला अगला फ्लैगशिप स्मार्टफोन होगा। Nubia खास तौर पर गेमिंग स्मार्टफोन्स के लिए जाना जाता है।

Nubia Z20 के लॉन्च का आधिकारिक टीजर जारी कर दिया गया है। इसे कंपनी के सोशल मीडिया हैंडल के जरिए पोस्ट किया गया है। कंपनी के इस सीरीज का पिछला स्मार्टफोन Nubia Z18 था। कंपनी ने Nubia Z19 को स्कीप कर दिया है और Nubia Z20 को लॉन्च किया जा रहा है।

Nubia Z20 के बारे में फिलहाल ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। इस स्मार्टफोन के बारे में लीक्स भी न के बराबर आई हैं। इस स्मार्टफोन के कैमरे से क्लिक की गई कुछ तस्वीरें वायरल हुई है जिससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसमें Huawei P30 Pro की तरह ही लॉसलेस जूम फीचर वाला कैमरा दिया जा सकता है।

इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 फ्लैगशिप मोबाइल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया जा सकता है। अन्य चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों की तरह ही इसका भी 5G वेरिएंट लॉन्च किया जा सकता है।

Nissan मोटर भारत में 1700 लोगों को नौकरी से निकालेगी !

बिजनेस डेस्क। लंबे समय से आर्थिक तंगी का सामना कर रही जापान की कार निर्माता कंपनी Nissan मोटर भारत में करीब 1700 कर्मचारियों की छंटनी कर सकती है।

कार निर्माता कंपनी का लाभ पिछले एक दशक में सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है। जिसेक बाद कंपनी ने आने वाले समय में दुनियाभर से 12,000 कर्मचारियों को निकालने का फैसला किया है।

गुरुवार को जापान में एक मीडिया सम्मेलन के दौरान, Nissan ने कहा कि वह मध्यम अवधि के अनुरूप और टिकाऊ लाभ के लिए रणनीतिक सुधारों को लागू कर रहा है। पिछले दिनों खबर आई थी कि Nissan दुनिया भर में 10,000 से अधिक नौकरियों में कटौती करने की योजना बना रही है। वहीं मई में कंपनी ने घोषणा की थी कि वह दुनियाभर में अपने 1,39,000 कर्मचारियों में से 4,800 नौकरियों को खत्म कर देगी।

Nissan के प्रवक्ता ने बताया था कि कंपनी की अमेरिका और यूरोप में बिक्री में गिरावट आई है और वित्तीय अनियमितता के आरोपों में पूर्व बॉस कार्लोस घोसन की गिरफ्तारी के बाद अभी भी गिरावट जारी है। कंपनी का अपने फ्रांसीसी साझेदार रेनॉल्ट के साथ भी सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है, रेनॉल्ट की Nissan में 43 फीसद की हिस्सेदारी है।

Nissan ने हाल ही में अपनी कमाई का ब्यौरा दिया था जिसमें उसने बताया था कि 2009-10 के बाद से कंपनी की कमाई इस बार सबसे कम रही है। इसमें पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 57 फीसद की गिरावट आई है। वित्त वर्ष 2019 की पहली तिमाही के दौरान खुदरा आय में 42।2 फीसद की गिरावट दर्ज की गई है।

Nissan मोटर इंडिया ने पिछले वित्त वर्ष 2018 में कुछ मॉडल लॉन्च किए थे लेकिन खराब उत्पादन के चलते कंपनी के निर्यात में कमी आई और उसके शुद्ध लाभ में वर्ष-दर-वर्ष 49।30 फीसद गिरावट दर्ज की गई। कंपनी का पिछले वित्त वर्ष में शुद्ध लाभ 122।1 करोड़ रुपये था।

पार्टनर आपको दे रहा है धोखा तो ऐसे पहचानें, हो जाएं सतर्क

जीवनशैली डेस्क. प्यार जिसमें विश्वास महत्वपूर्ण स्थान रखता है उसमें यदि व्यक्ति को धोखा मिले तो यह एक चुनौतीपूर्ण समस्या है। लव मेट्स के बीच भले ही बहुत प्यार क्यों न हो लेकिन धोखे का डर उन्हें हमेशा सताता है। अगर किसी रिश्ते में आपको धोखा मिलता है तो वह ऐसी स्थिति होती है जो आपको दुविधा में डाल देती है।

बतादें की उस समय आपको समझ नहीं आता कि आप क्या करें और कैसे अपने रिश्ते को बचाएं। कई बार आप अपने पीठ पीछे चल रहे धोखे से अंजान रह जाते हैं क्योंकि आपको पता नहीं चलता की हो क्या रहा है। ऐसे में आप कुछ संकेतों से पता लगा सकते है कि कहीं आपका पार्टनर आपको धोखा तो नहीं दे रहा।

देखा जाये तो रोज के रूटीन में निरंतर आने वाले बदलाव भी पार्टनर के आपको धोखा देने का संकेत हो सकते है। अगर आपके पार्टनर के रूटीन में अचानक बिना किसी वजह से बदलाव आते है, तो यह धोखा भी हो सकता है। जैसे आपका पार्टनर आपके साथ अपनी भावनाएं साझा न करे या कम बात करे। इसके अलावा आपके पार्टनर का आपमें रूचि न रखना या बेवजह आपसे लड़ाई करना धोखे के संकेत हो सकते है।

वहीं पार्टनर के आपके प्रति व्यवहार में भी बदलाव आना भी धोखे के संकेत हो सकते है। हर बात पर अपनी सफाई देने के अलावा उनके स्वभाव के विपरीत कुछ नए शौक पैदा होना। जहां यदि आपका पार्टनर आपको धोखा दे रहा है तो वह पहले के मुकाबले आपसे ज्यादा खुद पर ध्यान देगा और वह ज्यादा से ज्यादा अच्छा दिखने की कोशिश करेगा। यह धोखा देने का संकेत हो सकता है।

दरअसल यदि आपको लग रहा है कि आपका पार्टनर आपमें रूचि नहीं ले रहा है या आपके लिए उसके पास समय नहीं है। यह कारण हो सकता है कि उनका ध्यान कहीं और है। जरुरी नहीं यह धोखे का ही संकेत हो। हो सकता है कि आपका पार्टनर किसी बात को लेकर टेंशन में है या कुछ और वजह भी हो सकती है। लेकिन अगर इस सबके साथ आपका पार्टनर कोई फैसला लेने में आपसे आपकी राय नहीं पूछते या आपसे अपनी बातें शेयर नहीं करते तो यह धोखा देने के संकेत हो सकते है।

वहीं अगर आपका पार्टनर सामान्य से अधिक समय फोन पर बिताए, आपसे अपने फोन और मेेसेज को छुपाए। फोन का पासवर्ड बदल दे और आपको पासवर्ड न बताएं तथा उनकी फोन से जुड़ी गतिविधियों में बदलाव आना भी धोखा देने के संकेत हो सकते है।