29 C
Mumbai
Friday, September 4, 2026
Home Blog Page 353

अगर ऑफिस में आपके बॉस खराब है तो पड़ सकता है दिल पर बुरा असर !

जीवनशैली डेस्क. जॉब की परिस्थिति कैसे मानसिक सेहत को प्रभावित करती है, इसे लेकर कई तरह के रिसर्च आ चुके हैं। लेकिन ताजा रिसर्च बॉस के व्यवहार को लेकर आपकी सेहत पर पड़ने वाले असर पर किया गया है। इस रिसर्च के मुताबिक अगर आपको अपने बॉस के ऊपर विश्वास नहीं है तो इसका बुरा असर दिल पर पड़ता है।

शोध के मुताबिक नकारात्मकता से भरपूर वर्कप्लेस, खासतौर पर जहां लोगों के ऊपर आपको विश्वास ना हो, उससे आपको कार्डियोवस्कूलर डिसीज का रिस्क रहता है। वहीं वर्कप्लेस पर मौजूद लोगों में विश्वास ना होने के कारण उच्च रक्तचाप, हाई कोलेस्ट्रॉल और डायबिटीज जैसी परेशानियों से आपको जूझना पड़ सकता है।

देखा जाये तो वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन की रिपोर्ट के अनुसार दुनिया में सबसे ज्यादा सीवीडी यानी को कार्डियोवस्कूलर डिसीज से मौत होती है। यह सिर्फ एक डिसीज नहीं है, इसमें कई तरह के हॉर्ट डिसीज होते हैं।

लेकिन अगर इस बीमारी का सही समय पर इलाज नहीं किया गया तो हॉर्ट अटैक से मौत हो सकती है। ट्रस्ट द वर्क एनवॉयरमेंट एंड कार्डिवस्क्यूलर डिसीज रिस्क की स्टडी के अनुसार तनाव का सीधा रिश्ता सीवीडी से होता है। यह स्टडी अमेरिका के चार लाख वर्कर्स पर की गई है।

दरअसल इस स्टडी में कहा गया है कि अविश्वास की भावना का मुख्य कारण बॉस है। विश्वास को समझदारी, पेयरनेस और आपसी आदर के रूप में देखा गया है। मैनेजर्स के कई काम से ऑफिस में तनाव बढ़ता है।

शादी से पहले अपने बच्चे को जन्म देगी ये एक्ट्रेस, शेयर किया बेबी बंप

मनोरंजन डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल Bruna Abdullah बहुद जल्द शादी से पहले अपने पहले बच्चे को जन्म देंगी। ब्रूना Social Media पर अपने बोल्ड और हॉट अंदाज के चलते हमेशा सुर्खियां बटोरती नजर आती हैं।

ब्रूना शादी से पहले ही अपने बॉयफ्रेंड के साथ फैमिली प्लान कर रही हैं। अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर जहां एक तरफ ब्रूना बेहद खुश हैं। वहीं, दूसरी ओर उनका कहना है कि वो बहुत पहले से ही तय कर चुकीं थी को वो अपने बच्चे को कैसे जन्म देंगी।

ब्रूना का कहना है कि वो हमेशा से जानतीं थीं कि अगर कभी वो मां बनेंगी तो वॉटर बर्थिंग के तरीके का ही चुनाव करेंगी।
ब्रूना और उनके बॉयफ्रेंड ने जुलाई 2018 में सगाई कर ली थी। शादी से पहले बच्चे को जन्म देने के कारण ब्रूना काफी सुर्खियों में हैं।

ब्रूना इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी और बेबी बंप तो खूब इंजॉय कर रही हैं साथ ही अपनी सेहत को लेकर भी काफी सीरीयस हैं।

मस्सों को जड़ से खत्म करने का ये नुस्खा है बेहद असरदार, तुरंत दिखेगा असर

हेल्थ डेस्क. बेदाग खूबसूरत त्वचा का सपना हर कोई देखता है। लेकिन चेहरे की ये खूबसूरती उस समय फीकी पड़ जाती है जब चेहरे पर किसी जगह मस्सा उग आए। वहीं चेहरे पर ही नहीं मस्से शरीर के किसी भी हिस्से में हो सकते हैं। जहां यूं तो मस्से व्यक्ति को किसी तरह की हानि नहीं पहुंचाते, लेकिन यह आपके लुक को प्रभावित कर सकते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं आखिर कैसे इन बिन बुलाए मेहमानों से बड़ी आसानी से छुटकारा पाया जा सकता है।

केला ही नहीं इसके छिलकों के भी बेशुमार फायदे हैं। वहीं सेहत बनाने के साथ इसका छिलका आपकी खूबसूरती में भी चार चांद लगा सकता है। केले के छिलके में मस्से को सुखाने की क्षमता होती है। जहां इसके लिए रात को मस्से वाली जगह पर केले के छिलके को रखकर उस पर कपड़ा बांध लें. ऐसा तब तक करें जब तक मस्सा साफ न हो जाए.

देखा जाये तो मस्सा हटाने के लिए एक चम्मच बेकिंग सोडा में कुछ बूंदें कैस्टर ऑइल डालकर इस पेस्ट को मस्से पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें। चेहरे को एक घंटे बाद धो लें. एक महीने में आपको मस्सों की परेशानी से निजात मिल जाएगी।

लहसुन में पाए जाने वाले एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल गुण त्वचा से मस्से हटाने में मदद करते हैं। मस्से हटाने के लिए लहसुन की दो कलियां लेकर उनका पेस्ट बना लें. इस पेस्ट को मस्से पर एक घंटे तक लगाकर रखें. थोड़ी देर बाद त्वचा को पानी से धो लें। दिन में दो बार इस उपाय को करें।

दरअसल मस्से हटाने के लिए किए गए इन उपायों को करते समय अगर आपको किसी तरह की कोई जलन या परेशानी महसूस हो तो तुरंत उस जगह को साफ कर लें या फिर अपने डॉक्टर से सलाह लें।

यूपी में दर्दनाक हादसा: कार और रोडवेज की टक्कर में एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत

पीलीभीत. शुक्रवार दोपहर यहां कार और रोडवेज बस की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में तीन पुरुष, दो महिलाएं व दो बच्चे शामिल हैं। सिर्फ एक साल का बच्चा जीवित बचा है। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे में सभी मृतक एक ही परिवार के सदस्य हैं।

पुलिस ने बताया कि कार सवार परिवार अलीगढ़ के छर्रा कस्बे का रहने वाला थे। यह सभी उत्तराखंड में मां पूर्णागिरी से दर्शन करके लौट रहे थे। हादसा जहानाबाद थाना क्षेत्र में खमरिया पुल और जतीपुर गांव के बीच हुआ। कार बरेली की तरफ जा रही थी, जबकि बस बरेली से उत्तराखंड की ओर जा रही थी। हादसे के बाद रोडवेज बस भी सड़क किनारे खाई में घुस गई।

हादसे की सूचना पर एसडीएम सदर वंदना त्रिवेदी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि कार में बच्ची समेत आठ लोग सवार थे। मृतकों में सविता, हृदयेश, पल्लवी, अराध्या, भक्ति, रिशांत व राजीव कुमार शामिल हैं। एक साल का उत्कृष्ठ गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बरेली की सोनिया अभी राजेश बनकर ही रेलवे में करेगी नौकरी, ये है मामला

बरेली. उत्तर प्रदेश के इज्जतनगर रेल कारखाना के इंजीनियर राजेश पांडेय से सोनिया तो बन गए हैं, लेकिन रेलवे यह मानने को तैयार ही नहीं है। इसलिए अब गोरखपुर मुख्यालय की विशेष मेडिकल टीम और कार्मिक विभाग के अधिकारी बरेली आएंगे। सोनिया का मेडिकल परीक्षण होगा। इसके बाद सरकारी कागजों में नाम के परिवर्तन को मोहर लगाई जाएगी। बरहाल, अभी राजेश पांडेय के नाम से ही सोनिया नौकरी करेगी।

न्यू मॉडल कालोनी के रहने वाले 2003 से इज्जतनगर रेल कारखाना में नौकरी कर रहे हैं। बचपन से ही राजेश के अंदर लड़की वाली फीलिंग रही। आखिरकार 2017 में राजेश पांडेय ने दिल्ली में सेक्सोलॉजिस्ट से संपर्क किया। वहां जाकर अपना लिंग परिवर्तन करा दिया। लिंग परिवर्तन होने के बाद राजेश पांडेय ने अपना नाम सोनिया रख लिया।

रेलवे में राजेश पांडेय नाम से नियुक्ति हुई है। इसलिए अब वह अब सरकारी कागजों में अपना नाम सोनिया रखना चाहते हैं। राजेश ने इस संबंध में गोरखपुर में महाप्रबंधक को पत्र लिखा। मेडिकल रिपोर्ट, सर्जरी संबंधी कागज भी प्रार्थना पत्र के साथ भेजे। लेकिन वहां अधिकारियों ने कहा दिया, इस तरह का रेलवे में ऐसा कोई कानून नहीं है। जिसमें पुरुष से महिला नाम को दर्शाया जाए।

राजेश पांडेय उर्फ सोनिया का कहना है, उनके पास गोरखपुर मुख्यालय से फोन आया था। वहां की एक विशेष टीम इज्जतनगर आएगी। जो प्रिंगर फिंट लेगी। मेडिकल कराएगी। इसके बाद रिपोर्ट को रेल बोर्ड भेजा जाएगा। फिर रेलवे के कागजों में उनका नाम राजेश पांडेय से सोनिया होगा।

Sara Ali Khan को रैंप वॉक करते देख यूं शरमाएं Kartik Aaryan, वीडियो वायरल

मनोरंजन डेस्क. दिल्ली में Indian Couture Week 2019 फैशन शो चल रहा है। इसमें Malaika Arora से लेकर Kriti Sanon, Kiara Advani रैंप वॉक पर उतरीं। हाल ही में Sara Ali Khan मुंबई से दिल्ली, ताज पैलेस होटल में चल रहे इंडियन कुट्यॉर वीक 2019 में रैंप वॉक करती नजर आईं।


इस दौरान सारा के भाई इब्राहिम अली खान और दोस्त कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) ऑडियंस में सारा अली खान की परफॉर्मेंस को एंजॉय करते नजर आए। सोशल मीडिया पर इनके वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। जब सारा अली खान रैंप पर वॉक कर रही थीं उस समय कार्तिक आर्यन के एक्सप्रेशन देखने लायक थे। इस दौरान दोनों ने ही शो की पूरी लाइमलाइट अपने नाम की।

View this post on Instagram

#saraalikhan on ramp

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

सारा अली खान Falguni Shane Peacock के शो में रैंप वॉक करने के लिए दिल्ली पहुंची थीं। इस शो में उन्होंने सिल्वर कलर का लहंगा पहना था। जिसे सिल्वर बेल्ट के साथ कैरी किया था। मेकअप की बात करें तो वह काफी न्यूड हुआ था और बाल खुले थे। सारा अली खान जैसे ही रैंप वॉक पर उतरीं अपने ग्लैमरस और खूबसूरत अंदाज से पूरी लाइमलाइट अपने नाम कर ली। वहीं साइड ऑडियंस में बैठे दोस्त कार्तिक आर्यन शर्मिले अंदाज में नजर आए।

Good News: आईटी-इलेक्ट्रॉनिक में 4.17 लाख युवाओं को मिलेगा रोजगार

जॉब डेस्क. आईटी और इलेक्ट्रॉनिक क्षेत्र में युवाओं को नौकरी के लिए अब बेंगलुरु या पुणे जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। प्रदेश में अगले पांच सालों में 4,17,137 युवाओं को रोजगार मिलेगा। इन्वेस्टर्स समिट की दूसरी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में आईटी और इलेक्ट्रॉनिक विभाग 16,957 करोड़ की योजनाएं जमीन पर उतरने जा रही हैं।


इस आयोजन में आने वाली कंपनियां जब काम करना शुरू करेंगी तो लगभग 1.70 लाख युवाओं को इससे रोजगार मिलेगा। वहीं पिछली ग्राउंड ब्रेक्रिंग में आई कंपनियां भी 2.47 लाख युवाओं के लिए नौकरियों के द्वार खोलेंगी। ज्यादातर कंपनियां काम शुरू करने के 5 साल बाद पूरी तरह से उत्पादन शुरू करेंगी। तब प्रदेश के युवाओं को नौकरियों की कमी नहीं रहेगी।

26 कंपनियां 16 हजार करोड़ से ज्यादा का निवेश करेंगी

दूसरी ग्राउंड ब्रेक्रिंग सेरेमनी में आईटी व इलेक्ट्रॉनिक की 26 कंपनियां निवेश के लिए आ रही हैं। इसमें वीवो ग्लोबल, ओप्पो मोबाइल, हॉलीटेक इंडिया, सनवोडा इलेक्ट्रॉनिक, हायर एप्लायंस और केएचवाई 14077 करोड़ रुपये का निवेश करेंगी। बाकी 20 कंपनियां 2880 करोड़ रुपये का निवेश करने जा रही हैं। इनमें सबसे ज्यादा 7429 करोड़ रुपये का निवेश वीवो ग्लोबल कर रहा है।

ये कंपनियां मोबाइल फोन, मोबाइल के पुर्जे, उपभोक्ता उपभोग की वस्तुएं आदि बनाएंगी। इन निवेशों के 521.71 एकड़ जमीन दी जा रही है। ये निवेश नोएडा-ग्रेटर नोएडा के इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग जोन में किया जाएगा। अब इन क्षेत्रों में जमीन को यमुना एक्सप्रेस वे पर विस्तार दिया जा रहा है। आईटी व इलेक्ट्रॉनिक विभाग के विशेष सचिव कुमार प्रशांत कहते हैं -हमारी योजनाओं के लिए जेवर इलाके तक जमीने दी जा रही हैं। वहीं नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बाहरी इलाकों में भी योजनाएं लग रही हैं।

पिछले वर्ष जुलाई में हुई ग्राउंड ब्रेक्रिंग सेरेमनी में आईटी व इलेक्ट्रॉनिक में 41,414 करोड़ रुपये का निवेश किया गया था। इसमें 11 कंपनियों ने निवेश किया था। इस निवेश से 2,47,150 युवाओं को रोजगार मिलेगा। पहली ग्राउंड ब्रेकिंग में बीएसएनएल, रिलायंस जियो इन्फोकॉम, वर्ल्ड ट्रेड सेंटर, टेग्ना, इन्फोसिस जैसी कंपनियों की योजनाओं का शिलान्यास किया गया था।

रोजगार देने वाली टॉप 5 कम्पनियां

टेग्ना इलेक्टॉनिक प्राइवेट लिमिटेड- 1.30 लाख
ओप्पो मोबाइल- 59 हजार
वीवो ग्लोबल- 46 हजार
वर्ल्ड ट्रेड सेंटर- 50 हजार
टीसीएस- 30 हजार

J&K: सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में जैश-ए मोहम्मद के दो आतंकी ढेर, युद्धक सामग्री बरामद

नई दिल्ली. जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में शनिवार को सुरक्षा बलों के घेराबंदी एवं तलाश अभियान के दौरान हुई भीषण मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गये। अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद के शीर्ष आतंकवादी मुन्ना लाहौरी ढेर कर दिया है।

सूत्रों के अनुसार आतंकवादियों के छिपे होने की खुफिया जानकारी के आधार पर जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी), राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने शुक्रवार देर रात शोपियां जिले के बोनबाजार में संयुक्त रूप से घेराबंदी और तलाश अभियान शुरू किया।

क्षेत्र से बाहर निकलने के सभी रास्तों को बंद करने के बाद सुरक्षा बल के जवान जब एक विशेष क्षेत्र की ओर बढ़ रहे थे तो वहां पहले से छिपे हुए आतंकवादियों ने उन पर स्वचालित हथियारों से अंधाधुंध गोलियां चलायीं। सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गयी। एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, तलाशी के दौरान सुरक्षाबलों ने इन आतंकियों के पास से युद्धक सामग्री बरामद की है।

सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई में अब तक दो आतंकवादी मारे गए हैं। अंतिम रिपोर्ट मिलने तक अभियान जारी था। मुख्य शहर में किसी भी प्रकार का विरोध-प्रदर्शन रोकने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बलों और राज्य पुलिस कर्मियों को भी तैनात किया गया है।

इसके अलावा प्रशासन ने किसी भी प्रकार की अफवाह फैलने से रोकने के लिए एहतियातन इंटरनेट सेवा पर रोक लगा दी है। कुछ स्थानों पर सुरक्षा बलों और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प होने की रिपोर्ट सामने आई है।

Imran Khan के कबूलनामे को गौतम गंभीर ने बताया बेमानी, कही ये बात

स्पोर्ट्स डेस्क. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री और पूर्व क्रिकेट कप्तान Imran Khan ने अमेरिका में यह कबूल किया है कि उनके देश में हजारों आंतवादियों को पनाह दी गई है। इमरान खान के इस कबूलनामे को भारतीय जनता पार्टी के मौजूदा सासंद और पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी Gautam Gambhir बेमानी मानते हैं।

Gautam Gambhir का कहना है कि इमरान के मानने भर से कुछ नहीं होता, क्योंकि जब तक पाकिस्तान इन आतंकवादियों के खिलाफ कदम नहीं उठाएगा, तब तक दोनों देशों के बीच के कूटनीतिक रिश्ते नहीं सुधरेंगे।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ने मंगलवार को न्यूयार्क में कहा था कि अफगानिस्तान के कुछ हिस्सों या कश्मीर में प्रशिक्षण लेकर लड़ने वाले करीब 40,000 आतंकी उनके देश में रहे हैं। इस पर जब गौतम से सवाल पूछा गया तो उन्होंने पाकिस्तान के प्रति सख्त रुख अख्तियार करते हुए कहा कि पाकिस्तान के कबूलनामे से फर्क नहीं पड़ता, फर्क पड़ता है तो उनके द्वारा उठाए गए कदमों से और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के रूप में इमरान दोनों देशों के रिश्तों को सुधारने के लिए सकारात्मक पहल कर सकते हैं।

गौतम ने कहा, “मेरा यह निजी तौर पर मानना है कि मुझे इमरान के मानने से फर्क नहीं पड़ता। जब वह आंतकवाद के खिलाफ कोई कदम नहीं उठाते तब तक कबूलनामा बेमानी है। मानने में और कदम उठाने में जमीन आसमान का फर्क है। अगर वो हाफिज सईद और बाकि आंतकवादियों को भारत को सौंपते हैं, यह सही दिशा में उठाया गया कदम होगा।”

गौतम ने कहा, “मैं बदलाव देखना चाहता हूं लेकिन यह बदलाव पाकिस्तान की तरफ से देखना चाहता हूं। हम भी चाहते हैं कि शांति रहे लेकिन यह एक तरफ से नहीं हो सकती। पाकिस्तान को आतंकवाद खत्म करना होगा क्योंकि हमारा धैर्य खत्म हो चुका है और यह हमने पुलवामा आतंकवादी हमले के बालाकोट हवाई हमले के रूप में बाद यह बता दिया है।

आजम खां की और बढ़ी मुश्किलें, अब पुलिस ने इस मामले में दाखिल की चार्जशीट

लखनऊ. Lok Sabha में समाजवादी पार्टी नेता Azam Khan के दिए बयान के बाद सभी राजनीतिक दल उनके निलंबन की मांग पर अड़े हैं। वहीं चुनावी जनसभा के दौरान भाजपा प्रत्याशी जयाप्रदा के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी के मामले में पुलिस ने उनके खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है।

लोकसभा चुनाव के दौरान 14 अप्रैल को शाहबाद में पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सपा प्रत्याशी आजम खां के पक्ष में जनसभा की थी। इस सभा में संबोधन के दौरान आजम खां ने भाजपा प्रत्याशी जयाप्रदा को लेकर अमर्यादित टिप्पणी कर दी थी। इस बयान को लेकर काफी बवाल मचा।

देश भर में चौतरफा निंदा के बाद महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया था। प्रशासन ने भी इसका संज्ञान लिया और स्टेटिक मजिस्ट्रेट महेश कुमार गुप्ता ने शाहबाद कोतवाली में आजम खां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में शाहबाद पुलिस ने आजम खां के खिलाफ न्यायालय में आरोपपत्र दाखिल कर दिया है।

आजम खां ने दी थी सफाई

रामपुर से सांसद आजम ने जयाप्रदा पर अमर्यादित टिप्पणी के मामले में सफाई भी पेश की थी। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा था कि वह नौ बार से विधायक हैं और वह अच्छी तरह से जानते हैं कि उन्हें क्या बोलना चाहिए। अगर इस मामले में दोषी साबित होते हैं तो वह चुनाव नहीं लड़ेंगे।

शाहबाद कोतवाल राजकुमार शर्मा ने कहा कि 15 अप्रैल को गठबंधन प्रत्याशी आजम खां पर भाजपा प्रत्याशी जयाप्रदा पर अर्मादित टिप्पणी करने के आरोप सही मिले हैं। तफ्तीश पूरी होने के बाद पुलिस ने आजम के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है।