29 C
Mumbai
Friday, September 4, 2026
Home Blog Page 351

इजराइल में छाया पीएम मोदी का जादू, चुनावी बैनर पर लगी तस्वीरें

वर्ल्ड डेस्क. Israel में चुनावी बैनर पर इस बार मोदी का जलवा देखने को मिल रहा हैं। वहीं चुनावी बैनर पर मोदी और उनके समकक्ष बेंजामिन नेतन्याहू की तस्वीर लगी है। देखा जाये तो रविवार को इस बैनर की तस्वीर पोस्ट की गयी हैं।वहीँ इस तरह के दो और बैनर्स भी उसी बिल्डिंग पर लगाए गए हैं। जहां इस फोटो के कैप्शन में स्टेन ने लिखा हैं की – पुतिन, ट्रंप और मोदी।

Israel में 17 सितंबर को आम चुनाव होने हैं और ये बैनर्स दिखा रहे हैं कि कैसे नेतन्याहू वैश्विक नेताओं के साथ Israel के संबंध बेहतर कर रहे हैं। वहीं सबसे लंबे वक्त तक Israel के प्रधानमंत्री रहने वाले नेता बन गए हैं। लेकिन उन्हें मई में हुए आए आम चुनावों के नतीजों में कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा था।

दरअसल इस वजह से सरकार का गठन नहीं हो पाया। नेतन्याहू गठबंधन नहीं बना पाए थे। इसके बाद Israel की संसद नेसेट ने देश में दोबारा चुनाव कराने का फैसला लिया। इसलिए यहां दोबारा चुनाव कराए जा रहे हैं। जहां भारत और Israel के संबंध बहुत अच्छे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बेंजामिन नेतन्याहू काफी करीबी दोस्त हैं। दोनों देशों के हालिया वर्षों में आर्थिक, सैन्य, सामरिक संबंध बहुत ऊंचे स्तर पर पहुंच गए हैं।

वहीं जब पीएम नरेंद्र मोदी ने 2019 लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल की थी, तब वैश्विक नेताओं में सबसे पहले बेंजामिन नेतन्याहू ने ही उन्हें बधाई दी थी। गौरतलब है कि नेतन्याहू 9 सितंबर को आम चुनाव से पहले भारत दौरे पर आएंगे। लेकिन उनका यह दौरा Israel में होने वाले आम चुनावों से पहले प्रस्तावित है। इस दौरान वह पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। सूत्रों के मुताबिक, Israel पीएम कुछ ही घंटों के लिए भारत में रहेंगे। ऐसा माना जा रहा है कि यह एक बिजनेस मीटिंग भी हो सकती है।

राशिफल: 30 जुलाई 2019, आज है सावन की शिवरात्रि, इन राशियों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी !

राशिफल: 30 जुलाई 2019, आज है सावन की शिवरात्रि, इन राशियों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी !

आज का राशिफल

मेष

स्वार्थ की भावना रहेगी। दिन सुस्ती भरा भी हो सकता है। स्वास्थ का ध्यान रखें। विवाद न करें। जोखिम व जमानत के कार्य ना करें। किसी बात पर मायूस भी हो सकते हैं।

वृष

कार्यसिद्धि होगी। वरिष्ठजनों की सहायता प्राप्त होगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। झंझटों में न पड़ें। लाभ होगा।

मिथुन

सम्पति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते है। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। प्रतिद्वंदी सक्रीय रहेंगे। धनार्जन होगा।

कर्क

यात्रा मनोरंजक रहेगी। स्वादिष्ट भोजन मिलेगा। बौद्धिक कार्य पूर्ण होंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी।

सिंह

उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। यात्रा सफल रहेगी। धनलाभ होगा।

कन्या

कार्यसिद्धि होगी। योजना फलीभूत होगी। मान सम्मान मिलेगा। जोखिम न उठाये। व्यवसाय ठीक चलेगा।

तुला

कोई कागजी काम भी बाकी हो सकता है। आप चाहें तो किसी काम से कन्नी काट सकते हैं। खर्चा भी ज्यादा होगा। घर बाहर पूछ परख होगी। शुभ समाचार मिलने से प्रसन्नता रहेगी। धनलाभ होगा।

वृश्चिक

वाहन एवं मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद ना करें। लेन देन में सावधानी रखें। वस्तुएं संभालकर रखें।

धनु

यात्रा सफल रहेगी। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। तनाव रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा।

मकर

अपेक्षाकृत कार्य न होने से तनाव रहेगा। फालतू खर्च होगा। जोखिम व जमानत के कार्य टाले। विवाद न करें।

कुंभ

जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। बाहर सहायता से कार्य होंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। चिंता रहेगी।

मीन

धार्मिक यात्रा हो सकती है। रुके कार्य पूर्ण होंगे। विवाद से बचें। धनलाभ होगा। जल्दबाजी न करें।

पंचांग: 30 जुलाई 2019 दिन- मंगलवार, जानें शुभ समय एवं राहुकाल !

पंचांग: 30 जुलाई 2019 दिन- मंगलवार, जानें शुभ समय एवं राहुकाल !

आज का पंचांग

विक्रम संवत:- 2076

शक संवत:- 1941

वार:- मंगलवार

ऋतु:- वर्षा

अयन:- दक्षिणायण

मास:- श्रावण

पक्ष:- कृष्ण पक्ष

नक्षत्र:-मॄगशिरा

योग:- व्याघात

तिथि:- त्रयोदशी

दिशाशूल:- पूर्व में

सूर्योदय:- 05:40

सूर्यास्त:- 07:14

राहुकाल:- सुबह 05:32-07:14

तनाव और चिंता में रेड वाइन है काफी फायदेमंद, सिर्फ जान लें पीने का तरीका

हेल्थ डेस्क। शोधकर्ताओं का मानना है कि रेड वाइन में एक ऐसा तत्व पाया जाता है, जिससे अवसाद व चिंता के इलाज में मदद मिल सकती है। पौधों से प्राप्त यह तत्व या प्लांट कंपाउंड रेसवेराट्रोल एक खास एंजाइम के स्राव को रोककर तनाव-रोधी प्रभाव दर्शाती है, जिससे चिंता नियंत्रण में रहती है।

शोध के मुताबिक, अवसाद और चिंता विकारों से पीड़ित रोगियों के लिए रेसवेराट्रोल दवाओं का एक प्रभावी विकल्प हो सकता है। यह निष्कर्ष इस तथ्य पर प्रकाश डालती है कि कैसे रेसवेराट्रोल द्वारा न्यूरोलॉजिकल प्रक्रियाओं को प्रभावित किया जाता है। यह एक ऐसा तत्व है, जिसके असंख्य स्वास्थ्य लाभ हैं। यह अंगूर और बेरी के बीज और उनकी त्वचा में पाया जाता है।

शोधकर्ताओं ने इस बात का पता तो लगा लिया है कि रेसवेराट्रोल में अवसाद को रोकने के गुण हैं, लेकिन इस तत्व का फॉस्टोडिएस्टरेज 4 (पीडीई4) से क्या संबंध है, इसका अभी पता नहीं लगाया जा सका है। फॉस्टोडिएस्टरेज 4 एक एन्जाइम है जो तनाव हार्मोन कॉर्टिकोस्टेरोन से प्रभावित होता है।

कॉर्टिकोस्टेरोन तनाव के प्रति शारीरिक क्रिया को नियंत्रित करती है। बहुत अधिक चिंता से दिमाग में इस हॉर्मोन की मात्रा में वृद्धि होती है और आखिरकार इससे तनाव और अन्य मानसिक विकारों का जन्म होता है। शोधकर्ताओं ने इस बात का भी खुलासा किया कि कॉर्टिकोस्टेरोन की अत्यधिक मात्रा से प्रेरित होकर पीडीई4 तनाव और चिंता का कारण बनती है।

शोधकर्ताओं के मुताबिक, हालांकि रेड वाइन में रेसवेराट्रोल मौजूद होता है, लेकिन शराब के सेवन से नशे सहित कई और स्वास्थ्य संबंधी जोखिम का खतरा बना रहता है।

बरसात के मौसम में घर पर बनाएं चटपटी दाल की पकौड़ी, जानें विधि

जीवनशैली डेस्क। बरसात के दिन शुरू हो चुके हैं और ऐसे में आप कुछ चटपटा ही खाना चाहते हैं। इन दिनों में सभी को बारिश के साथ खानपान का मजा लेना भी पसंद आता हैं। खानपान में चाय की चुस्कियों के साथ दाल के पकौड़े एक बेहतरीन आप्शन हो सकता हैं।

अगर आपने कभी दाल के पकोड़े नहीं खाएं तो यहां जानें कैसे बना सकते हैं दाल के पकोड़े। हम आपके लिए ‘दाल के पकौड़े’ बनाने की Recipe लेकर आए हैं जिसका मजा आप चटनी के साथ उठा सकते हैं। तो आइये जानते हैं इस Recipe के बारे में।।।

आवश्यक सामग्री

1 कप मूंग दाल

2 चम्मच मिर्ची और लहसुन का पेस्ट

स्वादानुसार चम्मच नमक

1/2 कप रिफाइंड तेल

बनाने की विधि

सबसे पहले दाल को धोकर 3-4 घंटे के लिए भिगो दें।

फिर पानी निकालकर दाल को मिक्सी में दरदरा यानी थोड़ा मोटा पीस लें।

दाल को ज्यादा बारीक न पीसें इससे पकोड़े बनाने में दिक्कत आएगी।

अब बाकी का सामान दाल के तैयार पेस्ट में मिला दें।

एक बर्तन में तेल गरम करें और तेल गर्म होने पर दाल के पेस्ट की पकोड़ियां बनाकर इसमें डीप फ्राई करें।

अब पकोड़ों को सुनहरा होने तक मध्यम आंच पर सेकें फिर प्लेट में निकालकर चटनी के साथ गरमागरम सर्व करें।

फेशियल नहीं इन घरेलू नुस्खों से अपने चेहरे को बनाए गोरा, जान लें तरीका

फैशन डेस्क। महिलाएं गोरा रंग पाने के लिए फेशियल से लेकर महंगे-महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं, जिनका असर कुछ ही समय के लिए होता है। इसके अलावा ये हमारी स्किन पर बुरा असर भी करती हैं, लेकिन क्या आपको मालूम है कि हमारी रसोई में ही बहुत सारी चीज मौजूद हैं जो चुटकियों में आपको गोरा करने में मदद करती हैं। इन्हीं में से एक है बेकिंग सोडा। इसके प्रयोग से त्वचा में निखार आता है।

नहाने के पानी में

बतादें की नहाते समय पानी में थोड़ा सेंधा नमक और बेकिंग सोडा मिलाएं। इस पानी से नहाने पर त्वचा दमकने लगती है। आप रोजाना नहाने के पानी में इन्हें मिला सकते हैं।

नींबू के साथ

जहां विटामिन सी से भरपूर नींबू ब्लीच का काम करता है। इसके लिए आधे कप बेकिंग सोडा में एक नींबू निचोड़ें और चेहरे पर इस मिश्रण को अच्छे से रगड़ें। थोड़ी देर बाद पानी से चेहरा धो लें। आप चाहें तो इसमें कुछ बूंदें जैतून के तेल या शहद की भी मिला सकते हैं।

सेब के सिरके के साथ

वहीं सेब का सिरका (एप्पल सिडर विनेगर) चेहरे को साफ करने के लिए बेहद फायदेमंद है। दो चम्मच बेकिंग सोडा में तीन चम्मच सेब के सिरके मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। अब इसे 15 मिनट के लिए लगाएं। चेहरा धोने के बाद उस पर मॉश्चराइजर लगाना न भूलें।

शहद के साथ

वहीं शहद हमारी स्किन को बैक्टेरिया से लड़ने में मदद करता है। इसके साथ ही त्वचा की नमी बरकरार रहती है। गोरी रंगत पाने के लिए बेकिंग सोडा में शहद मिलाएं और मिश्रण को चेहरे पर लगा लें। 15 मिनट बाद पानी चेहरा धो लें। इस मिश्रण को हफ्ते में एक बार चेहरे पर लगाएं। इससे त्वचा में निखार आता है।

पानी के साथ बेकिंग सोडा

दरअसल बेकिंग सोडा को पानी में मिलाकर फेस पैक तैयार कर लें। अब इसे चेहरे पर लगाएं और थोड़ी देर बाद गुनगुने पानी से फेसवॉश कर लें। आप हफ्ते में तीन-चार बार इसे लगा सकते हैं। आप चाहें तो पानी की जगह गुलाब जल, बादाम के तेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

टमाटर के साथ

टमाटर और बेकिंग सोडा से बना फेस पैक स्किन पर ग्लो लाने का काम करता है। टमाटर के रस में एक चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं। अब इसे स्किन पर अच्छी तरह लगा लें। 15 मिनट बाद चेहरे को साफ पानी से धो लें। आप रोज इस फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं।

यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा ‘एंग्री बर्ड 2’ का ट्रेलर, देखें Video में ऐसा क्या है !

मनोरंजन डेस्क. कॉर्टून फिल्म ‘एंग्री बर्ड’ का सीक्वल पार्ट जल्द ही रिलीज होने वाला है। फिल्म का इंग्लिश ट्रेलर आउट किया जा चुका है। अब ‘एंग्री बर्ड 2’ के हिंदी वर्जन के ट्रेलर को भी रिलीज कर दिया गया है।

फिल्म में रेड को कॉमेडियन कपिल शर्मा ने आवाज दी है। इतना ही नहीं कपिल की टीम के कीकू शारदा और अर्चना पूरन सिंह ने भी फिल्म में डबिंग की है। बता दें कि ‘एंग्री बर्ड’ के फर्स्ट पार्ट को बॉक्स ऑफिस पर काफी पसंद किया गया था। बच्चों के साथ ही साथ बड़ों को भी ये फिल्म खूब मजेदार लगी थी।

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने ट्विटर अकाउंट पर फिल्म के ट्रेलर को शेयर किया है। कपिल फिल्म के लीड रोल रेड की आवाज बने हैं। फिल्म 23 अगस्त को रिलीज हो रही है। ट्रेलर रिलीज होते ही यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है।

बता दें कि कॉमेडी किंग कपिल शर्मा और उनकी पत्नी गिन्नी जल्द ही पेरेंट्स बनने जा रहे हैं। खबरों की मानें तो दोनों बेबीमून मनाने के लिए कानाडा में हैं। कपिल ने 12 दिसंबर को पंजाब के जालंधर में गिन्नी के साथ शादी की थी।

वह इन दिनों ब्रेक के बाद फिर से ‘द कपिल शर्मा शो’ की मेजबानी कर रहे हैं। कपिल ने गिन्नी चतरथ के साथ दो रीति-रिवाजों से शादी की थी। गिन्नी से शादी के बाद कपिल ने मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी का आयोजन भी किया था। उसके बाद दिल्‍ली में भी इस कपल ने रिसेप्शन पार्टी दी थी।

योगी कैबिनेट में बड़ा फेरबदल जल्द, इन 7 चेहरों को मिल सकती है जगह

लखनऊ. उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के मंत्रिमंडल के पहले विस्तार पर अंततः मुहर लग गई है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि कुछ ही दिनों में योगी आदित्यनाथ कैबिनेट का पहला विस्तार होने जा रहा है।

बताया जा रहा है कि पश्चिमी यूपी से गुर्जर समाज और पूर्वांचल से अनुसूचित जाति के एक चेहरा योगी मंत्रिमंडल में शामिल हो सकता है। ऐसा बताया जा रहा है कि कुल 6 से 7 नए चेहरों को योगी मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है। ऐसी भी खबर है कि यूपी सरकार के कई मौजूदा मंत्रियों के विभागों की अदला बदली की जा सकती है।

इसके साथ ही ऐसी भी खबर है कि योगी सरकार के कुछ राज्य मंत्रियों को कैबिनेट दर्जा मिल सकता है। डॉ महेंद्र सिंह, भूपेंद्र चौधरी, सुरेश राणा और उपेंद्र तिवारी कैबिनेट के रेस में शामिल हैं।

कर्नाटक LIVE: CM येदियुरप्‍पा ने साबित किया बहुमत, स्‍पीकर ने दिया इस्‍तीफा

New Delhi. कर्नाटक में जारी राजनीतिक संकट के बीच राज्‍य की कांग्रेस-जेडीएस सरकार गिर जाने के बाद बीएस येदियुरप्‍पा ने 26 जुलाई को मुख्‍यमंत्री पद की शपथ ली थी। आज कर्नाटक विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने के बाद बीएस येदियुरप्‍पा ने सदन में विश्‍वास मत पेश किया। इसके बाद इस पर कांग्रेस नेता सिद्धारमैया और पूर्व मुख्‍यमंत्री कुमारस्‍वामी ने अपनी प्रतिक्रिया दी। सिद्धारमैया ने विश्‍वास मत का विरोध किया। अंत में बीएस येदियुरप्‍पा सरकार की ओर से ध्‍वनि मत के जरिये बहुमत साबित कर दिया गया।

कर्नाटक विधानसभा में मुख्‍यमंत्री बीएस येदियुरप्‍पा के बहुमत साबित करने के बाद विधानसभा स्‍पीकर केआर रमेश कुमार ने अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया है। इसके साथ ही विधानसभा शाम 5 बजे तक के लिए स्‍थगित कर दी गई है। कर्नाटक विधानसभा में वित्‍त विधेयक को अगले तीन महीने के लिए पास कर दिया है।

विश्‍वास मत पर चर्चा के दौरान कर्नाटक के पूर्व मुख्‍यमंत्री कुमारस्‍वामी ने कहा कि सत्‍ता स्‍थायी नहीं होती है। यह पीएम नरेंद्र मोदी और जेपी नड्डा के लिए भी स्‍थायी नहीं है। हमने कभी आपका संख्‍याबल 105 से 100 से इससे नीचे तक गिराने की कोशिश नहीं की। आपने राज्‍य में सूखे का जिक्र किया। कम से कम अब हम यह देखेंगे कि आप कैसे काम करते हैं। हम जनता की भलाई के लिए आपका साथ देंगे।

विश्‍वास मत पर चर्चा के दौरान कर्नाटक के पूर्व मुख्‍यमंत्री कुमारस्‍वामी ने कहा कि मैंने 14 महीने सरकार चलाई। मैं आपके (येदियुरप्‍पा) सवालों का जवाब देने के लिए बाध्‍य नहीं हूं। पिछले 14 महीने से जो कुछ भी हुआ वह सब रिकॉर्डेड है। जनता जानती है कि मैंने क्‍या कार्य किए हैं।

विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने के बाद कांग्रेस नेता सिद्धारमैया और पूर्व सीएम एचडी कुमारस्‍वामी के विरोध के बावजूद येदियुरप्‍पा सरकार ने ध्‍वनि मत से बहुमत साबित कर दिया।

कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने कहा कि हम आशा करते हैं कि बीएस येदियुरप्‍पा मुख्‍यमंत्री हो सकते हैं लेकिन इसकी कहीं कोई गारंटी नहीं है। आप लोग बागी विधायकों के साथ हैं, ऐसे में क्‍या आप स्थिर सरकार दे सकते हैं? यह नाममुकिन है। मैं इस विश्‍वास मत का विरोध करता हूं। क्‍योंकि यह सरकार असंवैधानिक है।

मायावती ने दुष्कर्म पीडि़ता के साथ दुर्घटना को माना षडयंत्र, सख्त कार्रवाई की मांग

लखनऊ. उन्नाव की दुष्कर्म पीडि़ता की कार की रायबरेली में रविवार को दुर्घटना को बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने एक बड़ा षडयंत्र बताया है। मायावती ने इस मामले में दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

बसपा मुखिया मायावती ने ट्वीट किया है कि उन्नाव रेप पीडि़ता के कार की रायबरेली में कल ट्रक से टक्कर प्रथम दृष्टया उसे जान से मारने का षडयंत्र लगता है। जिसमें उसकी चाची व मौसी की मौत हो गई तथा वह स्वंय व उसके वकील गंभीर रूप से घायल हैं। मायावती ने कहा कि इस मामले का माननीय सुप्रीम कोर्ट को संझान लेकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करनी चाहिए।

उत्तर प्रदेश में कानून का राज अब नहीं रहा है। गरीब, दलित तथा पिछड़े लोग काफी पीडि़त है। दबंग लोग इनका शोषण कर रहे हैं। प्रदेश सरकार इनको इंसाफ दिलाने में नाकाम है। मायावती ने कहा कि दुष्कर्म पीडि़ता के खिलाफ बड़ी साजिश को सरकार को नाकाम करना चाहिए। ट्रक चालक के साथ सख्त कार्रवाई हो।