29 C
Mumbai
Friday, September 4, 2026
Home Blog Page 347

राशिफल: 01 अगस्त 2019, इन राशियों के लिए दिन मंगलमय, बनेंगे आय के नए स्रोत, देखें अपनी राशि

राशिफल: 01 अगस्त 2019, इन राशियों के लिए दिन मंगलमय, बनेंगे आय के नए स्रोत, देखें अपनी राशि

आज का राशिफल

मेष

सम्पति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते है। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। प्रतिद्वंदी सक्रीय रहेंगे। धनार्जन होगा।

वृष

यात्रा मनोरंजक रहेगी। स्वादिष्ट भोजन मिलेगा। बौद्धिक कार्य पूर्ण होंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी।

मिथुन

बुरी सुचना मिल सकती है। स्वास्थ का ध्यान रखें। विवाद न करें। जोखिम व जमानत के कार्य ना करें।

कर्क

कार्यसिद्धि होगी। वरिष्ठजनों की सहायता प्राप्त होगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। झंझटों में न पड़ें। लाभ होगा।

सिंह

कोई कागजी काम भी बाकी हो सकता है। आप चाहें तो किसी काम से कन्नी काट सकते हैं। खर्चा भी ज्यादा होगा। घर बाहर पूछ परख होगी। शुभ समाचार मिलने से प्रसन्नता रहेगी। धनलाभ होगा।

कन्या

अपेक्षाकृत कार्य न होने से तनाव रहेगा। फालतू खर्च होगा। जोखिम व जमानत के कार्य टाले। विवाद न करें।

तुला

उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। यात्रा सफल रहेगी। धनलाभ होगा।

वृश्चिक

कार्यसिद्धि होगी। योजना फलीभूत होगी। मान सम्मान मिलेगा। जोखिम न उठाये। व्यवसाय ठीक चलेगा।

धनु

यात्रा सफल रहेगी। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। तनाव रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा।

मकर

वाहन एवं मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद ना करें। लेन देन में सावधानी रखें। वस्तुएं संभालकर रखें।

कुंभ

धार्मिक यात्रा हो सकती है। रुके कार्य पूर्ण होंगे। विवाद से बचें। धनलाभ होगा। जल्दबाजी न करें।

मीन

जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। बाहर सहायता से कार्य होंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। चिंता रहेगी।

पंचांग: 01 अगस्त 2019 दिन- गुरुवार, जानें शुभ समय एवं राहुकाल !

पंचांग: 01 अगस्त 2019 दिन- गुरुवार, जानें शुभ समय एवं राहुकाल !

आज का पंचांग

विक्रम संवत:- 2076

शक संवत:- 1941

वार:-गुरुवार

ऋतु:- वर्षा

अयन:- दक्षिणायण

मास:- श्रावण

पक्ष:- कृष्ण पक्ष

नक्षत्र:-पुनर्वसु

योग:- वज्र

तिथि:- अमावस्या

दिशाशूल:- दक्षिण में

सूर्योदय:- 05:42

सूर्यास्त:- 07:15

राहुकाल:- सुबह 05:32-07:14

pics: टॉपलेस होकर इस एक्ट्रेस ने किया योग, Social Media पर तस्वीरें हुई वायरल

मनोरंजन डेस्क। अपनी टॉपलेस तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में रहने वाली टीवी एक्ट्रेस अबिगेल पांडे एक बार फिर चर्चा में हैं। अबिगेल पांडे के चर्चा की वजह योग करती हुई तस्वीरे हैं। जिसमें वह योग करती हुई नजर आ रही हैं। इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर की गई इस एक्ट्रेस की ये तस्वीर खूब वायरल हो रही है।


अबिगेल पांडे ने टॉपलेस तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में ‘Nude Yoga Girl’ नाम के एक इंस्टाग्राम एकाउंट का जिक्र किया है जिसमें एक लड़की न्यूड होकर शानदार योगासन करते हुए तस्वीरें शेयर करती है।

अबिगेल ने लिखा ‘ @nude_yogagirl द्वारा किए जा रहे काम की मैं कितनी बड़ी फैन हूं मैं शब्दों में बयान नहीं कर सकती। आपमें से कई लोगों को पता होगा कि किस तरह एक आकर्षक हेडलाइन और टाइटल आपको अपनी ओर खींचते हैं। किसी किताब को उसके कवर से परखा नहीं जा सकता’।

उन्होंने आगे लिखा ‘न्यूडिटी और योग का भले ही आपस में कोई कनेक्शन नहीं है लेकिन इसका कॉम्बिनेशन कितना कुछ बयान कर देता है, ये उन लोगों को ही समझ आएगा जो इसे महसूस कर चुके हैं। मैं खुद पहले काफी शर्म और डरा हुआ महसूस कर रही थी लेकिन इसी के चलते मैंने खुद को आजाद महसूस किया।

जिस वक्त आशका गोराडिया ने मुझे एक चांस लेने के लिए प्रेरित किया मेरी जिंदगी जैसे बदल गई।’ इस पोस्ट में उन्होंने हैशटैग #nuedisnormal के साथ लिखा ‘ये मेरी कहानी है, आपकी क्या है?’ बता दें कि अबिगैल इससे पहले भी योग करते हुए कई तस्वीरें शेयर कर चुकी हैं।

जल्द लांच होगा TikTok का पहला Smartphone, ये है पूरा प्लान

टेक डेस्क। ByteDance अब Smartphone मार्केट में अपने पैर पसारने पर विचार कर रहा है। कंपनी ने पिछले कुछ दिनों में आई रिपोर्ट्स पर मुहर लगा दी है। कंपनी अब यूजर्स के लिए Smartphone बनाएगी। इसके लिए कंपनी ने कई पेटेंट और कर्मचारियों का अधिग्रहण किया है।

इसके लिए कंपनी ने डिवाइस निर्माता Smartisan टेक्नोलॉजी के साथ साझेदारी की है। कंपनी का यह कदम को आश्चर्यजनक नहीं है क्योंकि इससे पहले से कंपनी इस सेक्टर में प्रवेश करने पर काम कर रही थी।

रिपोर्ट में बताया गया है कि एक फाइनेन्शियल न्यूज पब्लिकेशन ने दावा किया है कि Smartisan के पूर्व अधिकारी इस प्रोजेक्ट के हेड हैं। इसकी शुरुआत 7 महीने पहले की गई थी। इसके तहत ByteDance का पहला Smartphone तैयार किया जाएगा।

आपको बता दें कि Smartisan के साथ मिलकर TikTok का Smartphone बनाया जा रहा है। यह कंपनी केवल चीनी मार्कट के लिए ही Smartphone बनाती है। इसने कभी भी भारत के लिए फोन निर्माण नहीं किया है। ByteDance के इस फोन में क्या फीचर्स दिए जाएंगे इसकी जानकारी फिलहाल नहीं दी गई है।

Maruti Suzuki ने लांच की नई Ertiga, जानें कीमत

टेक डेस्क. देश की सबसे बड़ी ऑटोमेकर Maruti Suzuki ने सात सीटों वाली Ertiga के अपडेटेड मॉडल को लॉन्च किया है। यह अर्टिगा BS-VI पेट्रोल इंजन से लैस है। अब बाजार में मारुति के पांच ऐसे कार हैं जिसमें BS-VI इंजन लगे हैं। ये कार हैं- ऑल्टो, बलेनो, स्विफ्ट, वैगन आर और अब अर्टिगा। बता दें, 1 अप्रैल 2020 के बाद BS-VI इंजन वाली कार ही लॉन्च की जा सकती है।

BS-VI इंजन वाली अर्टिगा (पेट्रोल) की कीमत 754689 रुपये से शुरू हो रही है। टॉप मॉडल की कीमत 10.5 लाख रुपये है। बता दें, नवंबर 2018 में मारुती ने अर्टिगा के नये मॉडल (Second Generation Ertiga) को लॉन्च किया था जिसे बाजार में बहुत पसंद किया गया। ऑटो सेक्टर में मंदी के बावजूद इसकी अच्छी खासी बिक्री हुई है।

रिपोर्ट के मुताबिक, लॉन्चिंग के बाद से जून 2019 के बीच 8 महीने के दौरान अर्टिगा सेकेंड जेनरेशन की 61317 यूनिट बेची गई। इस हिसाब से हर महीने 7664 यूनिट कार की बिक्री हुई है। रोजाना देशभर में इस कार के 255 यूनिट की औसतन बिक्री होती है।

इस कार में भी 1.5 लीटर K15 सीरीज पेट्रोल इंजन लगी है। यह कार 104bhp का पावर पैदा करती है जबकि मैक्सिमम टॉर्क 138Nm है। यह कार 5 स्पीड गियर मैनुअल ट्रांसमिशन में औक 4 स्पीड टॉर्क कंवर्टर ऑटोमेटिक वर्जन में उपलब्ध है। कार में पुराने मॉडल की तुलना में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है।

कंपनी Ertiga का CNG मॉडल भी लॉन्च किया है। इसकी दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 8.82 लाख से शुरू होती है। जानकारी के मुताबिक, इस कार की पहली सेल 21 अगस्त को लगेगी। यह कार NEXA डीलरशीप के साथ एक्सक्लूसिव सेल की जाएगी।

आजम खां के विधायक बेटे अब्दुल्ला को पुलिस ने किया गिरफ्तार !

रामपुर। समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता एवं सांसद आजम खां के बेटे एवं टांडा से विधायक अब्दुल्ला आजम खां को पुलिस ने हिरासत में लिया है। वहीं पुलिस ने अब्दुल्ला को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

पुलिस ने कहा कि अब्दुल्ला पुलिस के कामकाज में बाधा डाल रहे थे, इसीलिए उन्हें हिरासत में लिया गया है। मदरसा आलिया से चोरी की गई किताबों की तलाश आज भी जारी है।

बता दें कि, मंगलवार को सांसद आजम खां की जौहर यूनिवर्सिटी में पुलिस ने छापा मारा था, जिसमें मदरसा आलिया से चोरी की गईं कई किताबें मिली थीं। अब्दुल्ला आजम यूनिवर्सिटी के सीईओ भी हैं। इसी संबंध में उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

साथ ही अब्दुल्ला आजम पर पहले से ही कई मुकदमे दर्ज हैं, मंगलवार को भी पासपोर्ट के कागजातों में फर्जीवाड़े के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई थी।

उन्नाव रेप पीड़िता का एक्सीडेंट: CBI ने दर्ज किया MLA कुलदीप सेंगर समेत 10 के खिलाफ हत्या का मुकदमा

लखनऊ। उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की दुर्घटना मामले में भाजपा के निलंबित विधायक कुलदीप सिंह सेंगर समेत 10 लोगों के खिलाफ CBI ने बुधवार को मुकदमा दर्ज कर लिया है। हादसा या साजिश को लेकर उठे सियासी बवंडर के बाद राज्य सरकार ने CBI जांच की सिफारिश कर दी थी।

राज्य सरकार की अंतुस्ति के बाद केंद्र ने 24 घंटे के भीतर ही CBI जांच की अधिसूचना जारी कर दी, जिसके बाद CBI ने मंगलवार देर रात केस दर्ज करने की तैयारी शुरू कर दी थी। माना जा रहा है कि बुधवार को ही जांच एजेंसी घटनास्थल का निरीक्षण करेगी।

CBI ने बुधवार को लखनऊ में दर्ज किये मुकदमे में पुलिस द्वारा रायबरेली के गुरुबख्शगंज थाने में दर्ज हत्या का मुकदमे को आधार बनाया है। रायबरेली के गुरुबख्शगंज थाने में भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर समेत 10 नामजद और 15-20 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। यह FIR सोमवार को रायबरेली जेल में बंद पीड़ित किशोरी के चाचा की तहरीर पर दर्ज की गई थी। पुलिस ने 302 (हत्या), 307 (जानलेवा हमला), 506 (जान से मारने की धमकी) व 120-बी (आपराधिक षड्यंत्र) धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।

अब तक 5 केस दर्ज कर चुकी CBI

CBI उन्नाव दुष्कर्म कांड में अब तक पांच केस दर्ज कर चुकी है। इनमें पीड़ित किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट तथा पीड़िता के पिता को पीटने व झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भेजने के मामले भी शामिल हैं। CBI इनमें तीन केस में आरोपपत्र दाखिल कर चुकी है। सामूहिक दुष्कर्म के केस में आरोपपत्र अभी दाखिल नहीं किया गया है। अब बुधवार को CBI ने उन्नाव दुष्कर्म कांड की पीड़िता के साथ रायबरेली में हुई दुर्घटना मामले में भी केस दर्ज किया है। CBI ने आरोपित विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को 13 अप्रैल, 2018 को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद से वह जेल में है।

विधायक सेंगर का भाई भी आरोपित

रायबरेली जेल में बंद पीड़ित किशोरी के चाचा कीकारागार अधीक्षक के जरिये दी गई तहरीर का आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। इस मुकदमे में बांगरमऊ (उन्नाव) से भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर के अलावा उसके भाई मनोज सिंह सेंगर, विनोद मिश्र, हरिपाल सिंह, नवीन सिंह, कोमल सिंह, अरुण सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, रिंकू सिंह तथा अधिवक्ता अवधेश सिंह आरोपित हैं।

यूपी की नई राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से मिले अखिलेश यादव !

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के मुखिया एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को उत्तर प्रदेश की नई राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से मुलाकात की। आनंदी बेन पटेल की मुलाकात के बाद अखिलेश यादव ने मीडिया से बताया कि ये उनकी शिष्टाचार भेंट थी।

इस दौरान सपा मुखिया अखिलेश यादव ने उन्नाव रेप कांड का भी जिक्र किया। अखिलेश यादव ने कहा उन्नाव दुष्कर्म कांड की पीड़िता का परिवार प्रशासन पर भरोसा नहीं कर पा रहा है। पीड़िता के परिवार को लगातार संघर्ष करना पड़ रहा है। पहले पीड़िता की FIR नहीं लिखी गई। आत्मदाह की कोशिश के बाद उसकी FIR दर्ज की गई।

सपा प्रमुख ने कहा कि पीड़िता का परिवार न्याय चाहता है। उम्मीद है कि सरकार न्याय देगी। समाजवादी पार्टी पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए आवाज उठाती रहेगी।

बॉयफ्रेंड को याद कर भावुक हुईं Sanjay Dutt की बेटी, शेयर की ये फोटो

मनोरंजन डेस्क। बॉलीवुड अभिनेता Sanjay Dutt की बेटी त्रिशाला दत्त अपने नाना-नानी के पास न्यूयॉर्क में रहती हैं। पिछले दिनों त्रिशाला की जिंदगी में काफी दुखद घटना हुई। त्रिशाला के बॉयफ्रेंड की अचानक से डेथ हो गई जिसके बाद त्रिशाला का दिल टूट गया और उन्होंने ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस बात की जानकारी भी दी थी।

 

अब त्रिशाला ने अपने बॉयफ्रेंड को याद करते हुए अपनी एक ग्लैमरस सी फोटो के साथ एक इमोशनल नोट लिखा है। बता दें कि बीते दिनों त्रिशाला अपनी बेस्ट फ्रेंड की शादी में नजर आईं।

त्रिशाला ने लिखा कि बड़ी हिम्मत करके खुद को समेटा है और अब मैं तैयार होकर अपनी बेस्ट फ्रेंड मेरी बहन की शादी के लिए तैयार हूं। मेरी करीबी दोस्त इस वीक शादी के बंधन में बंध गई और वो दुल्हन के रूप में बहुत सुंदर लग रही थी।

पिछले कुछ दिन मेरे लिए बहुत भारी रहे लेकिन अब मैं खुद को बेहतर रखने के लिए फिर से सबकुछ अच्छे तरीके से कर रही हूं। मैं तुम्हें बहुत मिस कर रही हूं और मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं। तुमने मुझे उतना ही प्यार किया जितना मैं तुमसे प्यार करती थी।

बता दें कि 2 जुलाई, 2019 को त्रिशाला के इटेलियन बॉयफ्रेंड का निधन हो गया था। त्रिशाला ने इस खबर को अपने इंस्टाग्राम पर दिल खोलकर शेयर किया। त्रिशाला के इन शब्दों को देखकर आपको भी समझ आ जाएगा कि वह इन दिनों कितने गहरे दुख में हैं।

त्रिशाला, Sanjay Dutt और उनकी पहली पत्नी रिचा शर्मा की बेटी हैं। यूं तो त्रिशाला ने न्यूयॉर्क से लॉ में ग्रेजुएशन की है लेकिन उनकी दिलचस्पी मॉडलिंग और फैशन में रही है।

करण जौहर की पार्टी में नशे में दिखे ये बॉलीवुड सेलेब्स, वायरल हो रहा Video

मनोरंजन डेस्क। बॉलीवुड सेलेब्स अपनी ग्लैमरस पार्टीज में खूब एंजॉय करते देखते जाते हैं लेकिन इनकी हाउस पार्टीज भी कम मजेदार नहीं होतीं। पिछले शनिवार करण जौहर के घर हुई ऐसी ही एक हाउस पार्टी का वीडियो Social Media पर खूब वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में इंडस्ट्री के सारे ही यंग एक्टर्स नजर आ रहे हैं। दीपिका पादुकोण से लेकर विक्की कौशल तक सभी नशे में धुत दिख रहे हैं। करण ने खुद इस पार्टी का वीडियो अपने Social Media अकांउट पर शेयर किया था और अब फैंस ने सेलेब्स को ट्रोल करना शुरू कर दिया है।

विक्की कौशल की फोटो शेयर करते हुए लोगों ने कहा कि लगता है कि वो ड्रग्स लेकर बैठे हैं और जल्द ही संजू 2 की शूटिंग शुरू करने वाले हैं।

वहीं कमाल आर खान ने अपने KRKBoxOffice नाम के ट्विटर अकाउंट पर इसी पार्टी के वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि बॉलीवुड टॉप सुपरस्टार्स करण जौहर की पार्टी में। सभी नशे में। हम ये नहीं बता सकते की सबने दारू पी थी या कोई और ही नशा किया था। लेकिन सभी अपनी नाक साफ कर रहे थे।