महाराष्ट्र में बाढ़ के चलते 27 लोगों की मौत, कर्नाटक में एयरलिफ्ट कर रही है वायुसेना

New Delhi। दक्षिण के राज्‍यों में बारिश का कहर जारी है। महाराष्‍ट्र के साथ ही केरल और कर्नाट‍क में भी भारी बारिश जारी है। मॉनसून की इस बारिश से केरल और कर्नाटक के कई हिस्‍सों में बाढ़ के हालात बन गए हैं। इन इलाकों में फंसे लोगों को निकालने और उन तक मदद पहुंचाने के लिए सेना को लगाया गया है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार कर्नाटक में बाढ़ के कारण अब तक 9 लोगों की मौत हुई है। राज्‍य में बाढ़ प्रभावित इलाकों से अब तक 16,875 लोगों और 3010 जानवरों को 272 राहत कैंपों में पहुंचाया गया है।

महाराष्ट्र में भारी बारिश और बाढ़ के कारण अब तक 27 लोगों की मौत हुई है। इनमें सांगली में 11, कोल्हापुर में 2, पुणे में 6, सोलापुर में 1 और सातारा में 7 लोगों की जान गई।

कर्नाटक के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र बेलागावी में फंसे लोगों को वायुसेना हेलीकॉप्‍टर की मदद से एयरलिफ्ट कर रही है। रोगी, हलोली, उधाघाटी और गिरदल से वायुसेना ने अब तक 25 लोगों को बचाया है। इसके साथ ही बाढ़ प्रभावित इलाकों में अब तक 475 फूड पैकेटों के साथ पानी भी लोगों तक पहुंचाया गया है।

कर्नाटक में भी बाढ़ से हालात बिगड़े हुए हैं। काबिनी सर्किल के सुप्रीटेंडेंट इंजीनियर के मुताबिक काबिनी बांध से 1 लाख क्‍यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। ताराका बांध से 15 हजार क्‍यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। साथ ही नागू बांध से 10 हजार क्‍यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।

महाराष्‍ट्र के कोल्‍हापुर में एनडीआरएफ की टीमें लोगों को रेस्‍क्‍यू कर रही हैं। यहां बाढ़ के कारण हालात अधिक खराब हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.