धर्म डेस्क। कभी ऐसा दिन भी आता हैं कि जब व्यक्ति की कुंडली में कोई ग्रह अशुभ या विपरीत घर में होता हैं। वहीं उसकी समस्या काफी बढ़ जाती हैं। अशुभ गृह के कारण उसके दिन भी अच्छे नहीं चलते हैं।
अशुभ ग्रह विपरीत प्रभाव डालने लगते हैं। अशुभ ग्रह के प्रभाव से कुछ संकेत दिखाई भी देने लगते हैं। आइए जानते हैं जब किसी व्यक्ति की कुंडली में राहु अशुभ होता है तो उसे किस तरह के संकेत मिलते हैं।
देखा जाये तो बार-बार अगर किसी व्यक्ति को घर के आसपास मरा हुआ सांप या छिपकली दिखाई दे तो ये अशुभ राहु का संकेत है। अगर घर का कोई पालतु जानवर या पक्षी गुम हो जाए या मर जाए तो ये अशुभ राहु का संकेत है।
दरअसल अचानक ही आप बाते भूलने लगे और आपकी याददाश्त कमजोर होने लगे तो यह अशुभ संकेत हैं कि आपका राहु खराब चल रहा है।वाद-विवाद बढ़ने लगे और परिवार के सदस्यों के बीच आपस में मनमुटाव होने लगे तो यह अशुभ राहु के संकेत है।नाखून और सिर के बाल अचानक गिरने लगे तो समझिए आपकी कुंडली में राहु अशुभ घर में बैठा है।
डेस्क। राशि मनुष्य के जीवन में सबसे अहम रखती हैं। बतादें कि जन्म से ही अपज राशि नाम सिद्ध हो जाता हिं, और उसी अधार पर आपका नाम कारण होता हैं। देखा जाये तो अधिकतर लगअपनी राशि अनुसार कि कार्य को पूरा करते हैं। वहीं पूजा हो या कोई धार्मिक कार्य सब अपने राशि अनुसार ही पूर्ण करते हैं।
आज का राशिफल
मेष
आज का दिन आपके लिए मिश्रित प्रभाव दायक है। इस समय आप जो भी बोलें बहुत सोच-समझ कर बोलें। कार्यस्थल पर जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें । आमदनी निरंतर बनी हुई है, लेकिन खर्चे भी रहेंगे। आपको कुछ स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं रह सकती है।
वृष
व्यवसायिक सन्दर्भ में आशावादी दृष्टिकोण के साथ कार्यस्थल पर अाप बहुत ऊर्जावान रहेंगे। आप अपने व्यवहार में अत्यधिक सफल होंगे और ग्राहकों के साथ स्थायी संबंध बनाएंगे। आप अपनी योग्यता को साबित करने के लिए बेहतर अवसरों का सुहरू रूप से लाभ उठाएंगे।
मिथुन
आज कार्यस्थल पर सकारात्मक प्रगति एव विकास होगा। यदि आप एक परीक्षा या प्रतियोगिता के माध्यम से नौकरी की तलाश कर रहे हैं या पेशेवर कोर्स में प्रवेश चाहते हैं तो अपने प्रयासों में कोई कमी न होने दें। वित्तीय मोर्चे पर दिन वांछित परिणाम देगा। आय का एक अतिरिक्त स्रोत भी विकसित सकता है।
कर्क
यह अवधि मिश्रित प्रभाव प्रदान करती है। आपके पास नए अवसर होंगे और उनका उपयोग करके लाभ प्राप्त करेंगे। आज व्यवसायिक एव आर्थिक लाभ संभव है। किन्तु पारिवारिक जीवन में गड़बड़ी और संपत्ति के मामलों पर विवाद आपको निरंतर तनाव में रखेंगे।
सिंह
व्यापारिक एव व्यवसायी आज अपने कार्यक्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रगति करेंगे। आपको अपने दोस्तों से लाभ मिल सकता है और सरकारी अफसर आपकी मदद कर सकतें हैं। आपकी आने वाले दिनों में आपकी कमाई बहुत बढ़ जाएगी और आपको विभिन्न स्रोतों से लाभ होगा।
कन्या
आज अत्यधिक आशावादी न बनें और सतर्क रहने का प्रयास करें। तीव्र प्रगति के बावजूद आज आपको धीरे-धीरे आगे बढ़ने और व्यवस्थित रूप से काम करने की आवश्यकता है। आपको अनुशासित रहना चाहिए। यदि आप विरोधाभासी कार्य करते हैं, तो आपदा का सामना करने के लिए तैयार रहें।
तुला
आज आपको बहुत सारे लाभ मिल सकते हैं। किन्तु यदि आप आर्थिक लाभ हेतु, आसान तरीकों की तलाश करते हैं तो आप केवल बुरे परिवर्तनों को आमंत्रित कर रहें हैं । व्यापारिक गतिविधियों से आपको अच्छा लाभ हो सकता है। वित्तीय मामलों में आपको सावधान रहना चाहिए।
वृश्चिक
आपके नाम और प्रसिद्धि में वृद्धि होगी और आपको प्रभावशाली व्यक्तियों से प्रचुर लाभ प्राप्त हो सकता है । आप में से कुछ पदोन्नति प्राप्त कर सकते हैं। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और सामाजिक दायरे में आपकी लोकप्रियता एक सर्वकालिक उच्च स्तर तक पहुंच सकती है।
धनु
नौकरीपेशा जातको को थोड़ा सयम से व्यय करने की सलाह दी जाती है। कुछ जातकों द्वारा एक नया वाहन खरीदा जा सकता है। आज अपने परिवार के साथ अधिक समय बिताना शुभ रहेगा। यह आपसी मतभेद को ख़त्म कर सकता है।
मकर
कार्य स्थल पर सकारात्मक और सहायक विकास होगा। आप लाभ के लिए तत्पर हैं। लंबे समय से लंबित पड़ा वांछित काम पूरा होगा। यदि आप विदेश जाने के इच्छुक हैं तो आप अपने प्रयासों को आगे बढ़ाएंगे। परीक्षा के परिणाम आपके पक्ष में होंगे।
कुंभ
वित्तीय मोर्चे पर आज अच्छा लाभ संभव है । आप इस चरण में कई गतिविधियों में शामिल होंगे। मार्केटिंग, मीडिया आदि से जुड़े लोगों को यात्रा करनी पड़ सकती है। नए संपर्कों से भी लाभ होगा जो भविष्य में फायदेमंद साबित होगा।
मीन
व्यवसायिक सन्दर्भ में, आप बड़ी सफलता प्राप्त करेंगे और एक उच्च सामाजिक स्थिति हासिल करेंगे। आप एक नया उद्यम शुरू कर सकते हैं और एक बड़ी डील को अंतिम रूप दे सकते हैं। आप अपने सभी विरोधियों पर विजय प्राप्त कर सकतें हैं।
बिजनेस डेस्क। All India Sarafa Association के अनुसार, सोने के भाव गुरुवार को सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंचने के बाद आज शुक्रवार को 140 रुपये गिर गये हैं। इसके बावजूद राष्ट्रीय राजधानी में सोने का भाव 38,000 से ऊपर 38,330 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है।
कारोबारियों के अनुसार ज्वैलर्स की लिवाली मंदी पड़ने से भाव में यह कमी आई है। वहीं, चांदी में आज 290 रुपये की कमी आई और इसके भाव 44,010 रुपये प्रति किलोग्राम हो गए।
कारोबारियों के अनुसार औद्योगिक इकाइयों और सिक्का कारोबारियों द्वारा लिवाली में गिरावट आने से चांदी के भाव में यह कमी आई है। वैश्विक स्तर की बात करें, तो आज सोना न्यूयॉर्क में बढ़त के साथ 1,504 डॉलर प्रति औंस पर रहा। वहीं, चांदी भी तेजी के साथ 17।12 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।
All India Sarafa Association के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में आज 99।9 फीसद शुद्धता वाला सोना 140 रुपये की गिरावट के साथ 38,330 रुपये प्रति 10 ग्राम पर और 99।5 फीसद शुद्धता वाला सोना भी 140 रुपये की ही गिरावट के साथ 38,160 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं, गिन्नी सोने की कीमत आज 28,500 रुपये प्रति 8 ग्राम पर स्थिर रही। उधर चांदी की बात करें, तो चांदी के भाव में आज शुक्रवार को 290 रुपये की गिरावट दिखाई दी, जिससे इसका भाव 44,010 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया।
टेक डेस्क। Amazon Freedom Day sale 2019 में मिल रहे डील्स और डिस्काउंट का फायदा अगर आप अब तक नहीं उठा पाएं हैं या कौन-सा फोन ले? किस पर अच्छी डील मिल रही है? इसी असमंजस में पड़े हैं, तो हम आपको एक डील के बारे में बताते हैं। ई-कॉमर्स कंपनी HMD Global के Nokia 6।1 Plus पर अच्छी डील ऑफर कर रही है। Nokia 6।1 Plus का 6GB रैम और 64GB स्टोरेज मॉडल डिस्काउंट के बाद Rs 10999 में उपलब्ध है।
Nokia 6।1 Plus को भारत में Rs 18499 में लांच किया गया था। हालांकि, बाद में फोन को Rs 1500 का डिस्काउंट मिला था। इससे फोन की कीमत कम होकर Rs 16999 रह गई। अब लेटेस्ट डिस्काउंट के साथ, Nokia 6।1 Plus अब तक की सबसे कम कीमत में उपलब्ध है।
ध्यान दें, इस फोन का व्हाइट कलर 6GB रैम वेरिएंट ओरिजिनल कीमत पर खरीद के लिए उपलब्ध है। यह डिस्काउंट सिर्फ ब्लैक कलर मॉडल पर मिल रहा है। इसी तरह फोन का 4GB रैम मॉडल भी ओरिजिनल कीमत यानि की Rs 11990 में उपलब्ध है।
Nokia 6।1 Plus के फीचर्स
फोन एंड्रॉइड 8।1 ओरियो पर काम करता है। इसमें 5।8 इंच के फुल एचडी प्लस डिस्प्ले के साथ कोर्निंग गोरिला ग्लास 3 प्रोटेक्शन दिया गया है। फोन में ओक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 SoC के साथ 4GB/6GB रैम और 64GB स्टोरेज दी गई है। इसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 400GB तक बढ़ाया जा सकता है।
ऑप्टिक्स के मामले में, फोन में 16MP का प्राइमरी सेंसर, 5MP का मोनोक्रोम सेंसर दिया गया है। सेल्फीज के लिए फोन में 16MP सेंसर दिया गया है। पॉवर बैकअप के लिए फोन में 3060mAh की बैटरी के साथ फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी दी गई है।
Unnao। उन्नाव के बांगरमऊ से विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोप तय कर दिया है। कोर्ट ने विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर सामूहिक दुष्कर्म के साथ पॉस्को एक्ट 120 बी के तहत आरोप तय किया है।
उन्नाव दुष्कर्म केस में दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने शुक्रवार को विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर आरोप तय कर दिए। कोर्ट ने कहा कि सेंगर के खिलाफ आरोप तय करने के पर्याप्त साक्ष्य है। कोर्ट ने विधायक कुलदीप सेंगर पर आइपीसी की धारा 120 b, 363, 366, 109, 376(i) और पॉक्सो एक्ट 3-4 के तहत आरोप तय किए हैं।
इससे पहले सुनवाई के दौरान CBI ने कहा था कि उनकी जांच में साफ हो गया था कि कुलदीप सिंह सेंगर पर 4 जून 2017 को पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने और शशि सिंह के साजिश में शामिल होने के आरोप सही हैं। इसी के आधार पर कोर्ट में चार्जशीट दायर की गई थी।
कोर्ट ने प्रथम दृष्टया पाया है कि सेंगर के खिलाफ आरोप तय करने के साक्ष्य मौजूद है। कोर्ट ने विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर गैंगरेप और पॉस्को एक्ट 120 बी के तहत आरोप तय किया है। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को दिल्ली की रोहिणी जेल के बाद तिहाड़ जेल में शिफ्ट कर दिया गया है।
CBI ने अदालत को बताया था कि इस मामले मे सह आरोपी शशि सिंह पीड़िता को नौकरी दिलाने के बहाने कुलदीप सिंह सेंगर के घर ले गई थी। पीड़िता ने CBI को जो बयान दिए उसको CBI ने जज के सामने रखा था।
CBI ने कोर्ट को बताया था कि उस वक्त वहां (घर) पर कोई मौजूद नहीं था। वहां पर सुरक्षा कर्मी भी नहीं थे। पीड़िता ने वहां जाने के बारे में घर में किसी को नहीं बताया था। शशि उसे पीछे के दरवाजे से घर के अंदर ले गई। जैसे ही उसके घर के अंदर प्रवेश कर रही थी, तभी कुलदीप सिंह सेंगर ने उसे दिखाई दिया, उसने का हाथ खींचा और कमरे के अंदर ले गया था।
पीड़िता का AIIMS में इलाज जारी
उधर पीड़िता को भी इलाज के लिए AIIMS लाया गया है। जहां उसका उपचार चल रहा है। घायल के वकील को भी AIIMS लाया गया है। वह अभी कोमा में हैं।
मनोरंजन डेस्क। एक्ट्रेस Disha Patani आज के समय में बॉलीवुड की सबसे तेजी से उभरने वाली अदाकाराओं में से एक हैं। अब तक उनकी तकरीबन सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त रूप से सफल हुई हैं। उनकी फैंस फॉलोइंग इतनी जबरदस्त है कि कोई फोटो और वीडियो सामने आते ही तुरंत चर्चा का विषय बन जाता है। लेकिन दिशा को आए दिन अपने फॉलोअर्स की नाराजगी भी झेलनी होती है। वह आए दिन ट्रोलिंग का शिकार हो जाती हैं।
अब एक बार फिर दिशा ने एक सेल्फी पोस्ट करके सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है। इस तस्वीर पर कोई उन्हें मेकअप न करने की सलाह दे रहा है तो कोई कह रहा है कि दिशा ने शक्ल बर्बाद कर ली है।
हाल ही में एक्ट्रेस Disha Patani ने सोशल मीडिया पर अपनी एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में एक्ट्रेस बला की खूबसूरत लग रही हैं।
सिल्वर गाउन और रेड लिप्स्टिक वाली इस क्लोजअप सेल्फी पर कुछ फैंस उन पर जान भी छिड़क रहे हैं। तो कुछ को उनका हैवी मेकअप कतई रास नहीं आ रहा। लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।
दिशा पटानी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपनी इस हेल्थ प्रोब्लम को शेयर करके सभी को चौंक दिया था। जब उन्होंने बताया कि बाहर काम करने के दौरान सिर में चोट लगने के कारण उन्हें मैमोरी लॉस हुआ है
Mumbai. Raj Babbar के बेटे Prateik Babbar और उनकी पत्नी Sanya Sagar आजकल सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। हाल ही में प्रतीक ने इंस्टाग्राम पर अपनी पत्नी सान्या के साथ एक ऐसी फोटो शेयर की है, जो खूब वायरल हो रही है। Prateik Babbar सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर फोटोज और वीडियोज शेयर करते रहते हैं।
Prateik Babbar ने कई तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें अजीब-अजीब एक्सप्रेशन देते दिखाई दे रहे हैं। एक तस्वीर में प्रतीक सान्या संग लिपलॉक करते दिख रहे हैं। तस्वीर में सान्या ने ब्लैक आउटफिट पहना है।
बता दें कि 22 जनवरी को लखनऊ में प्रतीक और सान्या की शादी धूमधाम से हुई थी। इस रॉयल वेडिंग में फिल्म और राजनीतिक जगत की मशहूर हस्तियां शामिल हुई थीं। प्रतीक और सान्या एक-दूसरे को करीब 9 साल से जानते हैं। प्रतीक सान्या से 4 साल बड़े हैं। उनकी पत्नी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। उनकी तस्वीरें देखकर पता चलता है कि वह फिटनेस को लेकर काफी सजग हैं।
Kerala। केरल में लगातार भारी बारिश हो रही है और इससे मरनेवालों की संख्या बढ़कर 25 हो गई है, जबकि कई लोगों के घायल होने की खबर है। जलभराव के चलते कोच्चि इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Kochin International Airport) को रविवार तक के लिए बंद करना पड़ा है।
हवाईअड्डा प्राधिकारियों ने एक बयान जारी करके कहा, ”कोच्चि हवाईअड्डे” पर रविवार दोपहर तीन बजे तक परिचालन बंद रहेगा। कोच्चि अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा लिमिटेड (सीआईएएल) के प्रवक्ता ने बताया कि बाढ़ के कारण हवाईअड्डे के रनवे क्षेत्र में पानी भर गया है।
सभी शैक्षिक संस्थानों को आज बंद रखने का आदेश दिया गया है। मौसम विभाग की तरफ से अगले दो दिनों में और तेज बारिश होने के अनुमान के बीच मुख्यमंत्री पी। विजयन ने सेना और वायुसेना की मदद मांगी है।
इससे पहले, सीआईएएल ने गुरूवार रात को घोषणा की थी कि क्षेत्र में भारी बारिश के कारण शुक्रवार नौ बजे तक विमान परिचालन एहतियातन बंद रहेगा। हवाईअड्डे आ रहे विमानों का मार्ग परिवर्तित कर दिया गया था।
भारी बारिश के कारण पेरियार नदी और हवाईअड्डे से सटी एक नहर में जलस्तर बढ़ जाने के कारण परिचालन निलंबित किया गया था।
वर्ल्ड डेस्क। इमरान खान के अमेरिकी दौरे के बाद पाकिस्तान को तगड़ा झटका लगा है। अमेरिका ने शुक्रवार को कहा कि कश्मीर पर उसकी नीति में कोई बदलाव नहीं आया है और उसने भारत तथा पाकिस्तान से शांति एवं संयम बरतने का आह्वान किया।
विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मोर्गन ओर्टागस से संवाददाताओं ने यह पूछा कि क्या अमेरिका की कश्मीर पर नीति में कोई बदलाव आया है। अमेरिका की नीति यह रही है कि कश्मीर भारत और पाकिस्तान के बीच एक द्विपक्षीय मुद्दा है और दोनों देशों को ही इस मुद्दे पर बातचीत की गति और गुंजाइश को लेकर फैसला करना है।
ओर्टागस ने एक और सवाल के जवाब में कहा, अगर नीति में कोई बदलाव हुआ तो निश्चित तौर पर मैं यहां घोषणा करुंगी लेकिन ऐसा नहीं है। उन्होंने कहा कि अमेरिका कश्मीर को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच वार्ता का समर्थन करता है। विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ने कहा, हमने सभी पक्षों से शांति एवं संयम बरतने का आह्वान किया है। हम मुख्यत: शांति एवं स्थिरता चाहते हैं और हम जाहिर तौर पर कश्मीर तथा अन्य संबंधित मुद्दों पर भारत और पाकिस्तान के बीच सीधे संवाद का समर्थन करते हैं।
भारत ने जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को सोमवार को हटा दिया और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू कश्मीर तथा लद्दाख में विभाजित कर दिया। ओर्टागस ने कहा कि अमेरिका दोनों दक्षिण एशियाई देशों के साथ निकटता से काम कर रहा है। उन्होंने कहा, ‘अभी पाकिस्तान के प्रधानमंत्री (इमरान) खान यहां आए थे लेकिन सिर्फ कश्मीर की वजह से नहीं। यह निश्चित तौर पर महत्वपूर्ण मुद्दा है और हम इस पर करीबी नजर रख रहे हैं। हमने कई मुद्दों पर भारत के साथ निकटता से काम किया और हमने पाकिस्तान के साथ भी निकटता से काम किया।’
कश्मीर में मानवाधिकार उल्लंघनों के पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान के आरोपों संबंधी एक सवाल के जवाब में ओर्टागस ने कहा, ‘हमने जो बात कही, मैं वास्तव में उससे ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहती।।।। प्रवक्ता ने कहा कि अमेरिका जम्मू कश्मीर में स्थिति पर करीबी नजर बनाए हुए है।’ ओर्टागस ने पहले के बयानों को दोहराया कि भारत ने संविधान के अनुच्छेद 370 और 35ए को निरस्त करने के बारे में अमेरिका से सलाह नहीं ली और उसे सूचित नहीं किया। इस बीच, दक्षिण और मध्य एशिया मामलों के लिए कार्यवाहक विदेश मंत्री एलिस वेल्स के बाद अमेरिका के एक अन्य वरिष्ठ राजनयिक भारत जा रहे हैं। ओर्टागस ने बताया कि यह यात्रा पूर्व निर्धारित है लेकिन इसमें मौजूदा मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने बताया, ‘वहां उप विदेश मंत्री जॉन जे सुलिवन भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात करेंगे और भारत-अमेरिका फोरम को संबोधित करेंगे।’
स्पोर्ट्स डेस्क। क्या किसी खिलाड़ी को आतंकवादी कहा जा सकता है? यकीनन नहीं। लेकिन क्रिकेट में ऐसा वाक्या हुआ है, जब किसी खिलाड़ी को आतंकी कहा गया। यह वाक्या सात अगस्त 2006 का है।
दक्षिण अफ्रीका (South Africa) और श्रीलंका के बीच कोलंबो में टेस्ट मैच खेला जा रहा था। मैच बेहद रोमांचक था। एक-एक रन और विकेट लिए कड़ा संघर्ष हो रहा था। तभी लंबी दाढ़ी रखने वाले एक खिलाड़ी ने शानदार कैच लपका। कॉमेंट्री बॉक्स में बैठे डीन जोंस (Dean Jones) जोर से चिल्ला पड़े, ‘टेररिस्ट (आतंकवादी) ने विकेट ले लिया है।।।’
डीन जोंस के इस कॉमेंट पर क्रिकेट जगत ने आलोचना हुई। उन्होंने इसकी कीमत भी चुकाई और टेन स्पोर्ट्स से अपना कॉन्ट्रैक्ट गंवा दिया। दूसरी ओर, जिस खिलाड़ी (हाशिम अमला) को टेररिस्ट कहा गया था, उसने आसमान की वो सारी ऊंचाइयां नापी, जिसका सपना एक क्रिकेटर देखता है।
आज जब हाशिम अमला (Hashim Amla) ने क्रिकेट से संन्यास ले लिया है तो उनके नाम 10 से अधिक विश्व रिकॉर्ड दर्ज हैं। अमला ने 181 वनडे में 27 शतकों की मदद से 8113 रन बनाए। इसी तरह 124 टेस्ट में 28 शतकों की मदद से 9282 रन बनाए। उन्होंने 44 टी20 मैचों में आठ अर्धशतक की मदद से 1277 रन बनाए।
हाशिम अमला के प्रमुख रिकॉर्ड और उपलब्धियां
1। वनडे में सबसे कम पारियों में 2,000 रन तक पहुंचने वाले खिलाड़ी (40 पारी)।
2। वनडे में सबसे कम पारियों में 3,000 रन तक पहुंचने वाले खिलाड़ी (59 पारी)।
3। वनडे में सबसे कम पारियों में 4,000 रन तक पहुंचने वाले खिलाड़ी (81 पारी)।
4। वनडे में सबसे कम पारियों में 5,000 रन तक पहुंचने वाले खिलाड़ी (101 पारी)।
5। वनडे में सबसे कम पारियों में 6,000 रन तक पहुंचने वाले खिलाड़ी (123 पारी)।
6। वनडे में सबसे कम पारियों में 7,000 रन तक पहुंचने वाले खिलाड़ी (150 पारी)।
7। टेस्ट मैचों में तिहरा शतक बनाने वाले दक्षिण अफ्रीका के पहले बल्लेबाज।
8। टेस्ट और एकदिवसीय क्रिकेट दोनों में 25 शतक बनाने वाले चौथे क्रिकेटर।
9। वनडे में 25 शतक बनाने वाले पहले दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज।
10। डी कॉक के साथ पहले विकेट लिए लिए 282 रन की साझेदारी। यह वनडे में दक्षिण अफ्रीका के लिए किसी भी विकेट के लिए सबसे अधिक साझेदारी का रिकॉर्ड है।