31 C
Mumbai
Friday, September 4, 2026
Home Blog Page 337

अभिनेत्री Vidya Sinha की तबियत बिगड़ी, मुंबई के जुहू हॉस्पिटल में भर्ती

मनोरंजन डेस्क. सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद गुरुवार को मुंबई के जुहू के हॉस्पिटल में अभिनेत्री Vidya Sinha को भर्ती कराया गया। यह भी बताया गया कि 72 साल की विद्या पिछले लंबे समय से फेंफड़ों और हार्ट की समस्या से जूझ रही हैं।

रिपोर्ट के अनुसार अब विद्या की तबीयत पहले से बेहतर है और जल्द हॉस्पिटल से उन्हें डिस्चार्ज भी कर दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि विद्या लंबे समय से फेंफड़ों और हार्ट की समस्या से जूझ रही हैं और इसी वजह से उन्हें सांस लेने में अधिक कठिनाई हो रही थी, जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

इन हिट फिल्मों में किया है काम

बता दें, विद्या कई हिट फिल्मों का हिस्सा रही हैं जिसमें ‘रजनीगंधा’, ‘छोटी सी बात’, ‘पति, पत्नि और वो’, ‘लव स्टोरी’ और ‘बॉडीगार्ड’ मुख्य रूप से शामिल है। फिल्मों के साथ-साथ विद्या अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी चर्चा में रही हैं।

विद्या ने साल 2001 में ऑस्ट्रेलिया के डॉक्टर सालुंखे से शादी की थी, लेकिन शादी के बाद दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा था। यह बात तब सामने आई जब साल 2009 में विद्या ने अपने दूसरे पति डॉक्टर सालुंखे पर शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया था, जिसके बाद साल 2011 में दोनों को तलाक मिल गया था।

pics: कोहली से ब्रेकअप के बाद अब इस शख्स को डेट कर रही हैं नेहा कक्कड़ !

मनोरंजन डेस्क। कुछ समय पहले ही फेमस सिंगर नेहा कक्कड़ का हिमांश कोहली से Breakup हूआ था जिसके बाद वह काफी डिप्रेशन में चली गई थीं, उस दौरान नेहा कक्कड़ और हिमांश कोहली दोनों ने अपने रिलेशनशिप के बाद एक दूसरे लिए Social Media पर जमकर बयानबाजी की थी। लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि नेहा का टूटा दिल अपना ईलाज ढूंढ लिया है। नेहा के लिए सिंगर के साथ डेट करने की खबर सामने आ रही है।

नेहा के नए लिंकअप की खबरों ने उनके फैंस को खुश कर दिया है। जी हां! कुछ समय से नेहा और इंडियन आइडल कंटस्टेंट विभोर पाराशर के साथ डेटिंग की खबरें सामने आ रही थीं। यह खबरें किसी के कहने या सुनने के चलते नहीं बल्कि दोनों के Social Media एकाउंट पर नजर आ रही तस्वीरों के चलते सामने आई हैं।

हाल ही में दोनों को एकसाथ एक इवेंट में देखा गया था, जहां की कुछ तसवीरें सामने आई थी। इसके बाद यह अंदाजा लगाया गया कि नेहा कक्‍कड़ और विभोर पराशर को डेट कर रहे हैं।

बता दें कि नेहा कक्कड़ इन दिनों लगातार अपने Social Media वीडियोज और पोस्ट के चलते सुर्खियों में छाई रहती हैं। उनका हर वीडियो सामने आते ही वायरल हो जाता है।

Apple दे रही 7 करोड़ रुपए कमाने का सुनहर मौका, सिर्फ करना होगा ये एक काम !

टेक डेस्क। iPhone मेकर Apple साइबर सिक्योरिटी रिसर्चर्स के लिए 1 मिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब 7 करोड़) रुपये कमाने का मौका लेकर आई है।

कंपनी की तरफ से बयान जारी कर कहा गया कि अगर कोई हैकर्स iPhone को हैक करेगा या उसकी खामियों को पकड़ लेगा तो कंपनी उसे इनाम के तौर पर 7 करोड़ रुपये देगी।

दरअसल, पिछले कुछ दिनों से ऐसी खबर आ रही है कि अमेरिकी सरकार जर्नलिस्ट और ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट समेत तमाम लोगों के फोन पर निगरानी रख रही है। या फिर यह कहें कि उनकी जासूसी की जा रही है। इससे पहले भी Apple ने रिसर्चर्स के लिए रिवॉर्ड की घोषणा की थी।

कंपनी का कहना था कि अगर कोई iPhone में खामियों को पकड़ेगा या फिर क्लाउड बैकअप में किसी तरह की तकनीकि कमजोरी को सामने लाएगा तो उन्हें इनाम मिलेगा।

लास वेगास में आजोयित ‘ब्लैक हैट सिक्योरिटी कॉन्फ्रेंस’ में Apple की तरफ से बयान जारी कर कहा गया कि अगर कोई iPhone या Mac सॉफ्टवेयर में किसी तरह के टेक्निकल फॉल्ट का उजागर करेगा तो उन्हें रिवॉर्ड दिया जाएगा।

ताजा घोषणा की बात करें तो, अगर कोई हैकर्स या रिसर्चर्स iPhone को हैक कर रीमोट एक्सेस कर लेता है तो उसे 7 करोड़ (1 मिलियन अमेरिकी डॉलर) का इनाम मिलेगा।

बता दें, विश्व भर में कई ऐसी कंपनियां हैं जो अलग-अलग देशों की सरकार के लिए हैकिंग का काम करते हैं। इजरायल के NSO ग्रुप को लेकर कहा जाता है कि वह अमेरिकी सरकार के लिए जासूसी का काम करता है।

पुलिस की निष्क्रियता से तंग दुष्कर्म पीड़िता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या !

कानपुर। न्याय की आस और समाज के तानों से टूट चुकी दुष्कर्म पीड़िता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। खबर मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

मौके पर परिजन ने हंगामा किया और पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। आरोपितों की गिरफ्तारी न होने तक वे शव नहीं उठने देने की बात पर अड़े रहे। बवाल की आशंका पर चलते एसपी पूर्वी कई थानों के फोर्स के साथ पहुंच गए।

कक्षा छह में पढ़ने वाली किशोरी रायपुरवा थानाक्षेत्र के कोपरगंज की रहने वाली थी। पिता लकड़ी की पेटी बनाने का काम करते हैं। परिजन का आरोप है कि 13 जुलाई को इलाके के मोहम्मद वासिक, वसाफ और श्यामू ने बेटी को घर के बाहर से अगवा करने के बाद सामूहिक दुष्कर्म किया था। अगले दिन घर पहुंची बेटी ने परिजन को आपबीती बताई थी।

परिजन ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी लेकिन, पुलिस ने आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं की है। इससे क्षुब्ध होकर किशोरी ने मकान की ऊपरी मंजिल पर कमरे में दुपंट्टे के फंदे से फांसी लगाकर जान दे दी। घटना और हंगामे की जानकारी पर एसपी पूर्व राजकुमार अग्रवाल, सीओ अनवरगंज सैफुद्दीन बेग फोर्स के साथ पहुंचे।

पुलिस अफसर कार्रवाई का भरोसा दिलाते रहे लेकिन, परिजन मांग पर अड़े रहे। ढाई घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने समझाकर शव कब्जे में लिया। परिजन के आरोप के आधार पर ताना मारने वाली मोहल्ले की दोनों महिलाओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

एसपी पूर्वी राजकुमार अग्रवाल ने बताया आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज है। पीड़िता का कलम बंद बयान पहले दर्ज कराया जा चुका है। बयानों और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आरोपितों की धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं

नीरज शेखर के बाद SP नेता संजय सेठ और सुरेंद्र नागर BJP में शामिल !

लखनऊ। राज्यसभा में गृह मंत्री अमित शाह द्वारा जम्मू कश्मीर पुनर्गठन बिल पेश करने से पहले इस्‍तीफा देने वाले समाजवादी पार्टी के सांसद सुरेंद्र नागर और संजय सेठ को बीजेपी के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र यादव ने शनिवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई।

राज्यसभा से इस्तीफा देकर जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने में परोक्ष मदद करने वाले सपा नेता संजय सेठ और सुरेंद्र नागर को उनके इस्तीफे से खाली हुई सीटों पर होने वाले उपचुनाव से फिर से राज्यसभा में भेजा जाएगा।

गौरतलब है कि 5 अगस्‍त को राज्यसभा में गृहमंत्री अमित शाह ने कश्मीर में लागू धारा 370 और 35A को खत्म करने का प्रस्ताव पेश किया था। प्रस्ताव पेश करते ही समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सेठ ने इस्‍तीफा दे दिया था। संजय सेठ मुलायम सिंह के बेहद करीबी रहे हैं।

संजय सेठ के साथ कांग्रेस के चीफ व्‍हिप भुवनेश्‍वर कलीता ने भी इस्तीफा दे दिया था। अब वे बीजेपी में शामिल हो चुके हैं। इससे पहले नीरज शेखर और सुरेंद्र नागर भी समाजवादी पार्टी और राज्यसभा से इस्तीफा दे चुके हैं। नीरज शेखर ने तो बीजेपी ज्‍वाइन कर ली है और पार्टी ने उन्‍हें राज्‍यसभा का उम्‍मीदवार भी बना दिया है।

बीजेपी ने नीरज शेखर को उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के लिए प्रत्‍याशी बनाया है। नीरज, पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के बेटे हैं। हाल ही में उन्‍होंने सपा और राज्‍यसभा की सदस्‍यता से इस्‍तीफा दिया था।

अरुण जेटली की हालत स्थिर, सेहत में सुधार हो रहा है: वेंकैया नायडू

New Delhi. उप राष्‍ट्रपति वेंकैया नायडू (Venkaiah Naidu) ने शनिवार सुबह दिल्‍ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्‍थान (AIIMS) में पहुंचकर बीजेपी के वरिष्‍ठ नेता और पूर्व वित्‍त मंत्री अरुण जेटली (Arun Jaitley) की तबीयत के बारे में डॉक्‍टरों से जानकारी ली।


इसके बाद उप राष्‍ट्रपति Venkaiah Naidu ने कहा आज सुबह मैंने एम्‍स में डॉक्‍टरों से जेटली जी का हाल जाना। मैंने उनके परिवार से भी बातचीत की है। डॉक्‍टरों ने बताया है कि Arun Jaitley की हालत स्थिर है। उनकी सेहत में सुधार हो रहा है। ईश्‍वर से उनके शीघ्र स्‍वस्‍थ होने की कामना करता हूं।

बीजेपी के वरिष्‍ठ नेता Arun Jaitley को शुक्रवार को दिल्‍ली एम्‍स में भर्ती कराया गया था। Arun Jaitley का इलाज एंडोक्रिनोलोजिस्ट नेफ्रोलॉजिस्ट और कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टरों की देखरेख में चल रहा है।

सूत्रों के अनुसार, जेटली को सांस लेने में तकलीफ है और उनके फेफड़ों में पानी भरा हुआ है। Arun Jaitley को कल रात से एम्‍स के आईसीयू में लाइफ सपोर्ट सिस्‍टम पर रखा गया है।

शनिवार सुबह Arun Jaitley की तबीयत जानने उप राष्‍ट्रपति Venkaiah Naidu भी एम्‍स पहुंचे। वह सुबह 7:30 बजे एम्‍स पहुंचे और जेटली का इलाज कर रहे डॉक्‍टरों से उनकी तबीयत के बारे में जानकारी ली।

करीब 20 मिनट तक अस्‍पताल में रुकने के बाद उप राष्‍ट्रपति वहां से चले गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत अन्‍य नेताओं ने शुक्रवार रात को ही एम्‍स पहुंचकर Arun Jaitley का हालचाल जाना।

गुजरात में बाढ़ का कहर जारी, अब तक 98 लोगों ने गंवाई जान

नई दिल्ली। दक्षिणी राज्‍यों के साथ ही गुजरात में भी बारिश का कहर जारी है। राज्य के कई हिस्‍सों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। गुजरात में पिछले 12 घंटे में बाढ़ और बारिश के कारण 10 लोगों की मौत हो गई है। राज्‍य में अब तक 98 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

भारी बारिश के चलते पिछले 12 घंटे में पुराने मकान गिरने की दो घटनाओं में 10 लोगों की मौत हुई है। खेड़ा में 4 और अहमदाबाद में 4 की मौत हो चुकी है। सूरत में बिजली का करंट लगने से मां और उसके बेटे की मौत हो हुई है।

पिछले 24 घंटे में वैसे तो पूरे गुजरात में बारिश हो रही है लेकिन पिछले 12 घंटे में बारिश ने कहर बरसाया है। गुजरात की सभी 251 तहसील में बारिश हुई है। सबसे अधिक बारिश बोटाद जिले बरवाला में 15 इंच बारिश हुई है।

पूरे गुजरात में 3 इंच से लेकर 15 इंच की बारिश दर्ज की गई है। गुजरात के लिए राहत की खबर ये है कि सरदार सरोवर बांध से शुक्रवार को नर्मदा का पानी छोड़ा गया है।

नीरज शेखर के बाद अब ये 2 सपा नेता बीजेपी में होंगे शामिल !

लखनऊ। राज्यसभा सदस्यों के इस्तीफे से समाजवादी पार्टी को शनिवार को एक बार फिर से बड़ा झटका लगेगा। जानकारी के मुताबिक, सपा नेता सुरेन्द्र नागर और संजय सेठ आज बीजेपी में शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि दोनों दोपहर 12 बजे बीजेपी में शामिल होंगे।

सुरेन्द्र नागर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव हैं और पार्टी का बड़ा गुर्जर चेहरा भी हैं। वहीं, संजय सेठ सपा के कोषाध्यक्ष हैं और सपा-बसपा गठबंधन में अहम रोल रहा था। राज्यसभा में उत्तर प्रदेश से सपा प्रतिनिधित्व कर रहे सुरेंद्र सिंह नागर का कार्यकाल चार जुलाई 2022 तक था। वहीं, संजय सेठ सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के करीबी माने जाते थे। उच्च सदन में उनका कार्यकाल भी 2022 तक था।

इससे पहले 16 जुलाई को सपा के राज्यसभा सदस्य नीरज शेखर ने भी पार्टी और उच्च सदन की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। नीरज शेखर ने भी सपा छोड़ बीजेपी के हाथ मिला लिया है।

आपको बता दें कि राज्यसभा में सोमवार (05 अगस्त) को समाजवादी पार्टी के सुरेन्द्र सिंह नागर, संजय सेठ के इस्तीफे की घोषणा की गई थी। उच्च सदन की बैठक शुरू होने पर सभापति एम Venkaiah Naidu ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया था कि दोनों सपा सदस्यों ने दो अगस्त को इस्तीफा दिया था, जिसे स्वीकार कर लिया गया है।

सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है बासी चावल, सिर्फ जान लें खाने का ये तरीका

हेल्थ डेस्क। ऐसे तो हम बासी खाना नहीं खाते हैं ताकि हमारी सेहत पर कोई असर न पड़े। जैसे बासी चावल को हम फेंक देते हैं, लेकिन शायद आप उनके फायदे के बारे में नहीं जानते होंगे।

अगली बार जब आपके घर में चावल बच जाए तो उसे फेंकने के बजाय एक मिट्टी के बर्तन में भिंगोकर रातभर के लिए रख दें। सुबह तक ये चावल फर्मेंट हो जाएंगे। आप चाहें तो इस बासी चावल को कच्ची प्याज के साथ सुबह ब्रेकफास्ट में खा सकते हैं।

बासी चावल की तासीर ठंडी होती है। अगर आप बताए गए तरीके से हर रोज बासी चावल खाएंगे तो इससे आपका बॉडी टेंपरेचर भी कंट्रोल में रहेगा।

चावल में भरपूर मात्रा में फाइबर्स होते हैं, जो कब्ज की समस्या में फायदा पहुंचाते है। बासी चावल आपको दिनभर के लिए तरोताजा बनाए रखते हैं। इससे दिनभर काम करने के लिए एनर्जी भी मिलती है।

अगर आपको अल्सर की समस्या है तो सप्ताह में तीन बार बासी चावल खाएं। अगर आपको चाय और कॉफी की लत है तो सुबह उठकर चावल खाने से आपकी ये लत कुछ ही दिनों में कंट्रोल हो जाएगी।

गर्दन के दर्द को आसानी से दूर कर सकते हैं ये तीन एक्सरसाइज, तुरंत होगा फायदा

Health Desk। अगर आप स्टूडेंट हों या ऑफिस गोअर, लगभग सभी को कभी-कभी गर्दन में दर्द और अकड़न की तकलीफ होती है। खराब नींद की मुद्रा, लंबे समय तक बैठने या अपने स्मार्टफोन से चिपके रहने से ये समस्या और बढ़ जाती है।

लेकिन ऑफिस में हमें एक जगह बैठ कर काम करना पड़ता है। इसके साथ ही लगातार एक जगह बैठे रहने और गर्दन झुककर काम करने से भी शरीर की सेहत पर भी असर पड़ता है। लगातार गर्दन में दर्द और जकड़न आपके दैनिक जीवन में बाधा बन सकती है तो अगर इस दर्द से समय रहते छुटकारा पाना चाहते हैं तो जान लें उपाय।

गर्दन में दर्द के कुछ अन्य सामान्य कारण भी हो सकते हैं-

मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दे और तनाव
लंबे समय से खराब आसन
मांसपेशियों में ऐंठन

दरअसल गर्दन का दर्द या तो तीव्र हो सकता है (थोड़े समय के लिए) या पुराना (लंबे समय तक चलने वाला)। जब आप गर्दन के एक गंभीर दर्द से जूझ रहे होते हैं, तो डॉक्टर या प्रशिक्षित मेडिकल प्रोफेशनल अक्सर दर्द से छुटकारा पाने के लिए गर्दन के व्यायाम की सलाह देते हैं।

फिजियोथेरेपी को अक्सर पुरानी गर्दन के दर्द के इलाज के सबसे सफल तरीकों में से एक माना जाता है। यह न केवल दर्द को ठीक करता है बल्कि गर्दन की मांसपेशियों को बेहतर बनाने में भी मदद कर सकता है। मांसपेशियों को जल्दी ठीक करने के लिए, हम कुछ सरल फिजियोथेरेपी अभ्यास बता रहे हैं जो आप अपने घर के आराम से कर सकते हैं।

धीरे-धीरे अपनी गर्दन को एक तरफ मोड़ें और 5-7 सेकंड के लिए उसी आसन में रहें। वहीं ध्यान रखें कि आपका जबड़ा पूरे ऊंचाई पर है। धीरे से अपनी गर्दन को दूसरी तरफ घुमाएं और 5-7 सेकंड के लिए उसी आसन में रहें।

व्यायाम को इस तरीके से करें

– गर्दन का झुकाव।
– यह गर्दन के दर्द से छुटकारा पाने के लिए सबसे सरल अभ्यासों में से एक है। बस अपनी गर्दन को नीचे की ओर झुकाएं और अपनी ठुड्डी (चिन) को छाती से स्पर्श करें। कम से कम 5 सेकंड के लिए मुद्रा पकड़ो। मूल स्थिति पर लौटें।
– अपनी गर्दन को बग़ल में (अपने कंधों की ओर) झुकाएं और 5 सेकंड के लिए उसी स्थिति में रहें।
– अपने सिर को ऊपर करें।
– अपनी गर्दन को दूसरी तरफ झुकाएं और 5 सेकंड के लिए उसी स्थिति में रहें।
– व्यायाम को कम से कम 5 बार प्रत्येक तरफ दोहराएं।