31 C
Mumbai
Friday, September 4, 2026
Home Blog Page 336

यूपी: मुस्लिम महिलाओं ने PM मोदी को भेजी ये 2 स्पेशल राखी, भड़के मौलाना !

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में इस बार 15 अगस्त मुस्लिम महिलाओं के लिए डबल खुशी वाला रहेगा। इस बार इन सभी ने अपने सांसद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए विशेष राखी तैयार की है। वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिफाफे में दो राखी भेजी गई, एक तीन तलाक मुक्त और दूसरी 370 मुक्त। इस बीच राखी भेजे जाने से मौलाना नाराज हो गए हैं।

वाराणसी की हजारों मुस्लिम महिलाएं बीते छह वर्ष नरेंद्र मोदी को अपना भाई मानकर रक्षाबंधन पर उनके लिए राखी भेजती हैं। इनको तीन तलाक से आजादी दिलाने वाले पीएम मोदी को वैसे तो यह लोग बीते छह वर्ष से राखी भेज रही हैं, लेकिन इस बार का रक्षाबंधन पर्व इनके लिए कुछ खास ही है। इस बार इन सभी ने राखी के साथ ही खास गीत भी तैयार किया है।

यह सभी तीन तलाक जैसी सामाजिक कुप्रथा और देश को तोडऩे वाली अनुच्छेद 370 खत्म होने से पूरा देश खुश हैं। इनकी इसी खुशी का प्रभाव रक्षाबंधन त्योहार पर भी पड़ा है, तभी तो गीत गाकर प्रधानमंत्री मोदी के लिए अनुच्छेद 370 मुक्त और तीन तलाक मुक्त राखी मुस्लिम बहनों ने बड़े मनोयोग से बनाकर यह संदेश दिया कि हर तीज, त्यौहार, धर्म और रिश्ते से ऊपर है देश से रिश्ता। यह सभी इन दिनों स्वरचित गीत से रक्षाबंधन के माहौल को बेहद खुशी वाला बना रही हैं।

यह सभी गा रही हैं-

मोदी भईया ने राखी के बंधन को निभाया।

लाज रखी मुस्लिम बहनों की, तीन तलाक हटाया।

आवाज सुनी कश्मीरी बहनों की, अनुच्छेद 370 हटाया।

दे दी आजादी लद्दाखी बहनों को, केंद्र शासित बनाया।

इज्जत रखी बहनों की भईया ने, घर-घर शौचालय बनाया।

मोदी भईया ने राखी के बंधन को निभाया।

विशेष राखी बनाने वाली मुस्लिम महिलाओं का कहना है कि जिस तरह प्रधानमंत्री मोदी ने तीन तलाक जैसी कुप्रथा को खत्म करवाया, वह केवल एक भाई ही कर सकता है। अपने भाई के लिए हम बहनें अपने हाथों राखी बनाकर भेज रही हैं। राखी के ऊपर मोदी की फोटो लगाई गई है। उन्होंने कहा कि मोदीजी ने हमारी दयनीय हालत को खत्म किया है। आने वाली महिलाएं भी तीन तलाक से बच सकती हैं। इसी कारण हम लोगों ने यह पवित्र बंधन राखी भेजी।

वाराणसी में मुस्लिम महिला फाउंडेशन एवं विशाल भारत संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में सुभाष भवन, इंद्रेश नगर, लमही में हिंदु-मुस्लिम महिलाओं ने अपने भाइयों के लिए ऐसी राखी का निर्माण किया, जो देश की भावनाओं से जुड़ा था। बहनों ने कई तरह की राखियों का निर्माण किया। रेशम के धागे के साथ खूबसूरत टिक्की लगाकर एक-एक राखी को सजाया। किसी राखी पर 370 मुक्त, किसी पर तीन तलाक मुक्त और किसी पर मोदी और इंद्रेश कुमार की तस्वीर थी। 15 अगस्त को हिंदुस्तान की आजादी का त्योहार मनाया जाएगा, साथ ही रक्षाबंधन के माध्यम से तीन तलाक जैसी सामाजिक कुप्रथा और अनुच्छेद 370 हटने से आजादी का उत्सव भी यहां पर मनाने की तैयारी की जा रही है।

वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिफाफे में दो राखी भेजी गई, एक तीन तलाक मुक्त और दूसरी 370 मुक्त। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शीर्ष नेता इंद्रेश कुमार को तीन तलाक मुक्त राखी भेजी गई। गृहमंत्री अमित शाह को 370 मुक्त और 35ए मुक्त राखी भेजकर अपना भाई होने पर गर्व किया। इसके अलावा कश्मीरियों के लिए मोदी राखी, लद्दाखियों के लिए इंद्रेश राखी, भारतीय सेना के जवानों के लिए सुभाष राखी और रामभक्तों के लिए श्रीराम राखी बनाई गई। इस बार आजादी के दिन ही रक्षाबंधन उत्सव है, इसलिए तीन तलाक और 370 से आजादी वाले राखी का निर्माण किया गया ताकि सामाजिक कुप्रथा और राष्ट्रीय कलंक से आजादी का अहसास राखी बांधने वाले कर सकें।

मुस्लिम महिला फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष नाजनीन अंसारी ने कहा कि जिन लोगों ने आजादी की लड़ाई लड़ी थी, उनको गुलामी के दर्द का अहसास था। आज तीन तलाक और 370 से आजादी में भाग लेने वाला प्रत्येक व्यक्ति का महत्व नहीं समझ सकता है, जिसने वर्षों तक इसकी गुलामी झेली हो। नरेंद्र मोदी, अमित शाह, इंद्रेश कुमार ये देश के महानायक और समाज सुधारक हैं। जिन्होंने हर हिंदुस्तानी को इस कलंक से आजादी दिलाई। राखी के बहाने हम दिलों को जोडऩे का प्रयास कर रहे हैं। कश्मीर और लद्दाखी भाई बहनों को मोदी राखी और इंद्रेश राखी भेजकर यह बताना चाहते हैं कि इन्हीं महापुरूषों की वजह से आप राष्ट्रीय कलंक से आजाद हैं।

आग-बबूला हुए मौलाना

वाराणसी में मुस्लिम महिलाओं ने पीएम मोदी को राखी भेजी है। इस बीच राखी भेजे जाने से मौलाना नाराज हो गए हैं। तीन तलाक के खिलाफ कानून बनने से उत्साहित वाराणसी की मुस्लिम महिलाओं ने सांसद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने हाथ से राखी बनाकर भेजी है। इस नेक काम को कुछ मुस्लिम मौलानाओं ने सराहा तो कुछ ने इसे ‘सस्ते प्रचार का तरीका’ बताया है। विरोधियों ने कहा कि आरएसएस का अनुषांगिक संगठन मुस्लिम मंच इस तरह की हरकतें करवा रहा है।

शैखू आलम साबरिया चिश्चितिया मदरसा के मौलाना इस्तिफाक कादरी ने कहा कि राखी भेजने का तरीखा सिर्फ दिखावा है। यह सियासत के लिए किया जा रहा है। ऐसा लोग सिर्फ अपने प्रचार के लिए करवाते हैं। मुस्लिम महिलाओं के सामने और भी बहुत सारे मसले हैं, हुकूमत को उन पर भी ध्यान देना चाहिए। इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के प्रदेश अध्यक्ष मतीन खान ने कहा कि आरएसएस का अनुषांगिक संगठन मुस्लिम मंच इस तरह की हरकतें करवा रहा है। नकाब और टोपी पहनकर इस तरह की हरकतें करते हैं, जिससे मुस्लिमों में आपस में बगावत हो। इसमें किराये पर लाए गए मुस्लिम भी होते हैं। बिकाऊ माल सत्ताधारी लोगों के दबाव में ऐसा काम कर रहे हैं। कुछ लोग प्रधानमंत्री को खत भेजेंगे, फिर उसका प्रचार करेंगे। इस तरह की हरकत ये सिर्फ सत्ता के प्रचार के लिए करते हैं। उनमें से राखी भिजवाना भी एक कड़ी है।

रक्षाबंधन पर बन रहा है ये दुर्लभ संयोग, इस योग में राखी बांधना होगा फलदायी

धर्म डेस्क। हर साल सावन मास की पूर्णिमा का इंतजार हर बहन को रहता है।क्योंकि इस बहने अपने भाईयों के हाथो में रक्षासूत्र बांध कर उसकी लंबी उम्र और सुख की कामना ईश्वर से करती हैं और अपनी रक्षा का वचन लेती है इस बार स्वतंत्रता दिवस यानीकि 15 अगस्त को रक्षाबंधन का ये पावन त्यौहार मनाया जायेगा।

इस बार रक्षाबंधन पर भद्रा का काला साया भी नहीं होगा और कई शुभ संयोग भी बनेंगे। ऐसा ही एक संजोग 2000 में भी बना था। रक्षा बंधन के 4 दिन पहले देव गुरु बृहस्पति मार्गी हो रहे हैं। । तो आज हम आपको बताएंगे कि कैसे मार्गी गुरु पर्व की शुभता को और कैसे बढ़ाऐ।

क्या होता है भद्रा काल

मान्यता कि माने तो जब भी भद्रा का समय होता है तो उस दौरान रक्षासूत्र नहीं बांधा जा सकता है। भद्राकाल के समय राखी बांधना अशुभ माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार भद्रा भगवान सूर्य देव की पुत्री और शनिदेव की बहन है। जिस तरह से शनि का स्वभाव क्रूर और क्रोधी है उसी प्रकार से भद्रा का भी है।उनके उग्र स्वभाव के कारण ब्रह्माजी ने इन्हें पंचाग के एक प्रमुख अंग करण में स्थान दिया। पंचाग में इनका नाम विष्टी करण रखा गया है।

किसी विशेष दिन पर भद्रा लगने से शुभ कार्यों को करना निषेध माना जाता है।कहानियो के अनुसार रावण की बहन ने भद्राकाल में ही अपने भाई की कलाई में रक्षासूत्र बांधा था जिसके कारण ही रावण का सर्वनाश हुआ था। इस बार रक्षाबंधन पर भद्राकाल नहीं रहेगा। इसलिये बहनें भाइयों की कलाई पर सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त के बीच किसी भी समय पर राखी बांध सकती हैं।

रक्षा बंधन पर ये होगे अति शुभ मुहर्त

तिथि 15 अगस्त 2019

राखी का शुभ मुहूर्त

रक्षा बंधन अनुष्ठान का समय- सुबह 5 बजकर 53 मिनट से शाम 5 बजकर 58 मिनट

अपराह्न मुहूर्त- दिन में 1 बजकर 43 मिनट से शाम 4 बजकर 20 मिनट तक

पूर्णिमा तिथि आरंभ :14 अगस्त 2019 : दिन में 3 बजकर 45 से लेकर पूर्णिमा तिथि समाप्त : 15 अगस्त 2019 शाम 5 बजकर 58 तक

ऐसे करे पूजा अर्चना

रक्षा बंधन पर सुबह श्रवण नक्षत्र साक्षी रहेगा। इस दिन भगवान श्रवण के पूजन का विशेष महत्व है। श्रवण नक्षत्र में भगवान श्रवण का पूजन विशेष फलदायी माना गया है।

ये घरेलू उपाय अपनाकर अपनी कोहनी और घुटने के बनाएं गोरा !

हेल्थ डेस्क। सुंदर दिखना किसे नही अच्छा लगाता है चेहरे को चमकाने के लिए आप कई घरेलू नुस्खों से लेकर ब्यूटी ट्रीटमेंट तक अपनाते हैं। लेकिन क्या आप उतना ही कोहनी और घुटने पर भी ध्यान देती हैं? बहुत बार ऐसा होता है कि आपको अपनी कोहनी और घुटनों के कालेपन की वजह से लोगों के सामने शर्मिंदा होना पड़ता है।

उसी तरह शरीर के कई हिस्से ऐसे है जो आसानी से साफ नही होते है तो आप परेशान ना हो आज हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे आसान से घरेलू उपाय जिससे कोहनी और घुटनों के कालापन को झट से दूर किया जा सकता है।

नींबू हो सकता है मददगार

जैसा कि बड़े बुर्जुगों का सबसे लोकप्रिय घरेलू उपाय नींबू और मलाई का पेस्ट इसमें मददगार साबित हो सकता है। इसके लिए आपको सबसे पहले नींबू छीलकर उसमें मलाई मिलाकर घुटनों और कोहनी पर लगाना है। नींबू के रस से त्वचा की गंदगी दूर होने के साथ कालापन भी दूर हो जाता है।

एलोवेरा का ऐसे करे इस्तेमाल

घुटने और कोहनी की सफाई के लिए एलोवेरा भी एक अच्छा विकल्प है। नियमित रूप से इसकी जैली का उपयोग करने से त्वचा के दाग-धब्बे गायब हो जाते है।

नारियल तेल का अचूक उपयोग

नारियल तेल मॉइस्चराइजिंग गुण से भरपूर होने के साथ त्वचा के लिए एक अच्छा टॉनिक माना जाता है। नहाने से पहले अपने पूरे शरीर और कोहनी एवं घुटनों पर नारियल तेल लगाए, इससे त्वचा मुलायम रहती है और कोहनी और घुटने की त्वचा पर गंदगी नहीं जमती।

Periods के दौरान भूलकर भी न कर दें ये गलती, पड़ सकता है भारी !

Health Desk.भारत में आज भी Periods एक विषय बना हुआ जिसपर महिलाऐ खुल कर बात नही करती हैं।इसकी वजह से उन्हें कई समस्याओं और गंभीर बीमारियो से गुजरना पड़ता है। कई बार ज्ञान न होने कि वजह से मौत तक भी हो जाती है। ऐसा अक्सर ग्रामीण इलाकों में होता है।

आज हम आपको बताएंगे ऐसे अचूक उपाय जिससे आप मासिक धर्म के दौरान अपनी और अपनो की सेहत का ध्यान रख सकते है।

Periods में वेजाइनल सफाई करते वक़्त कभी भी पीछे की तरफ से सफाई न करें इससे इन्फेक्शन का खतरा बढ़ जाता है।

Periods के दिनों में बच्चेदानी का मुहं खुल जाने के कारण इन्फेक्शन ऊपर यानि बच्चेदानी में पहुँचने का खतरा होता है जितना ध्यान हमें खुद की सफाई पर देना होता है उतना ही ध्यान हमें पैड्स को डिस्ट्रॉय करने पे भी देना चाहिए।

अगर पैड्स सही से डिस्ट्रॉय नहीं होंगे तो इन्फेक्शन फैलने का खतरा बढ़ जाता है। अगर आप कपडा यूज़ करते हैं तो दिन में एक या दो घंटे के अंतराल पर चेंज करते रहें।

आपको अगर हैवी फ्लो होता है तो बेहतर है आप कपड़े की जगह पैड्स का इस्तेमाल करें और दिन में चार या पांच बार बदलते रहें सफाई के अभाव में बैक्टेरियल इन्फेक्शन हो सकता है।

अगर Periods के दौरान आपको तेज दर्द होता है या फिर पीठ में अकड़ आ जाती है तो आप शारीरिक श्रम करने से बचे।
इस दौरान शरीर काफी कमजोर होता है, कोशिश करें कि आप पौष्ट‍िक आहार लें।

आप अगर दिनभर में सिर्फ एक ही सैनेटरी पैड यूज करती हैं तो अपनी इस आदत को फौरन बदल दें और हर 6 घंटे पर सैनेटरी पैड चेंज कर लेना चाहिए। इस दौरान केमिकल प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से परहेज करें।

कश्मीर मुद्दे पर चीन के उपराष्ट्रपति से मिले विदेश मंत्री एस जयशंकर !

World desk। भारत के विदेश मंत्री एस। जयशंकर ने सोमवार को बीजिंग में चीन के उपराष्ट्रपति वांग चिशान से मुलाकात की। पद संभालने के बाद विदेश मंत्री जयशंकर की चीन की ये पहली यात्रा है।

कश्मीर मुद्दे को लेकर पाकिस्तान के साथ गहराए तनाव के मद्देनजर विदेश मंत्री के दौरे को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। क्योंकि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाए जाने के बाद पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी भी चीन पहुंचे थे।
लंच के बाद दोनों देशों के विदेश मंत्रियों ने भारत-चीन मीडिया फोरम का उद्घाटन किया और मीडिया में बयान भी जारी किया। विदेश मंत्री अभी भारत-चीन उच्च स्तरीय बैठक (HLM) सहअध्यक्षता करेंगे।

HLM की इस बैठक में दो देशों के बीच अधिक से अधिक तालमेल बनाए रखने के लिए पर्यटन, कला, फिल्मों, मीडिया, संस्कृति और खेल जैसे क्षेत्रों में बढ़ावा मिलेगा। साथ ही संस्कृति के आदान-प्रदान का एक बेहतर माध्यम साबित हो सकता है।

यात्रा शुरू होने से पहले, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने चीन को भारत का महत्वपूर्ण भागीदार बताया था। उनका कहना था कि चीन के साथ कई द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा की जानी है।

जमीन कब्जा मामले में फंसे आजम खां ने दी ये सफाई, कही ये बड़ी बात

लखनऊ। किसानों की जमीन कब्जाने के आरोपों में फंसे सपा सांसद आजम खां ने कहा कि उन पर लगे सभी आरोप झूठे हैं। आजम खां ने कहा कि हमने यूनिवर्सिटी के लिए एक-एक इंच जमीन खरीदी है। रामपुर ईदगाह में नमाज के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान वह प्रशासन की कार्रवाई को लेकर काफी नाराज दिखे।

ईद की बधाई देश वासियों को कुछ इस तरह से दी। बोले, कुर्बानी का मौका है, जिसकी जितनी कुर्बानी हो जाए अच्छा है। ईद कुर्बानी मांगती है। मेरे पर लगे मुकदमों को लेकर आप सवाल कर रहे हैं। क्या आपको नजर नहीं आता। मेरे पर कोई मुकदमा नहीं है। सारे मुकदमे यूनिवर्सिटी पर हैं। सारे मुकदमे बच्चों के स्कूलों पर हैं। आपके हाथों में झाड़ू, देना है, संडास साफ कराना है। आपसे सड़कों पर झाड़ू लगवाना है। आपसे गुलामी करवाना है। आपके हाथों में कलम कौन आने देगा। गैरों से शिकायत क्यों करते हो। अपनों से सवाल करो।

मीडिया से नाराजगी जताते हुए कहा कि हाई कोर्ट के निर्णय को देखिए। डीएम एसपी को लेटर लिखा है। पूछा है यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई किन कारणों की सी गई है। आजम ने प्रशासन पर तंज कसा। बोले, क्या यूनिवर्सिटी का गेट तोड़ दिया। हमारी यूनिवर्सिटी में डाका मारा था।

हाई कोर्ट ने जो लेटर लिखा है, यहां के डीएम एसपी को, वो आप नहीं पढ़ेंगे। हमने हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट की 40 से ज्यादा रूलिंग दी हैं, जिसमे यह बात कही है कि तीन साल के बाद किसी भी जमीन को लेकर ऐसी शिकायतें नहीं की जाती हैं और न ही ऐसी कार्रवाई। रामपुर में मेरे ड्रीम प्रोजेक्ट पर की जा रही है। हमने एक-एक इंच जमीन खरीदी है। सैकड़ों बीघा जमीन खरीदने वाला ट्रस्ट पौने चार बीघा जमीन की बेईमानी करेगा।

उन्‍होंने कहा कि प्रशासन ने लोकसभा चुनाव में हमें हराने के लिए क्या कुछ नहीं किया, लेकिन कामयाब नहीं हो सके। अब विधानसभा उपचुनाव में हमें हराने के लिए कोशिश कर रहे हैं। भाजपा और जिला इंतेजामिया इस तरह की कार्रवाई करके हमें विधानसभा उप चुनाव हरा सकेगा। हम पर जुल्म करके हमें हरा नहीं सकेंगे। अनुच्छेद 370 हटाए जाने के सवाल पर बोले, बहुमत की सरकार है। सरकार को कुछ भी करने का अधिकार है। जब उन्हें अधिकार है तो वह कुछ भी कर सकतें हैं। वह अपने अधिकारों को लेकर ही फैसले ले रहे हैं।

UPSESSB: यूपी में निकलने जा रही है पिछले 40 सालों की सबसे बड़ी शिक्षक भर्ती !

लखनऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड (UPSESSB) 40 साल में सबसे बड़ी शिक्षक भर्ती निकालने जा रहा है। प्रदेश के 4319 सहायता प्राप्त हाईस्कूल और इंटर कॉलेजों से चयन बोर्ड ने 7 अगस्त तक रिक्त पदों की सूचना ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से मांगी थी।

सूत्रों के अनुसार इन स्कूलों में प्रशिक्षित स्नातक (जिसे टीजीटी या सहायक अध्यापक नाम से भी जाना जाता है), प्रवक्ता, प्रधानाध्यापक और प्रधानाचार्य के 25 हजार से अधिक खाली पदों की सूचना मिली है।

इन पदों पर भर्ती के लिए इसी महीने के अंत तक विज्ञापन जारी होगा। 24 जुलाई तक 3200 स्कूलों ने प्रशिक्षित स्नातक व प्रवक्ता के 22210 खाली पदों की सूचना भेजी थी।

जिला विद्यालय निरीक्षकों ने इनमें से 6627 पदों को असत्यापित कर कॉलेज प्रबंधकों को वापस भेज दिया था। 1881 पद सत्यापित कर चयन बोर्ड को फारवर्ड किया था जबकि 13702 पद DIOS स्तर पर लंबित थे। 1129 स्कूलों ने अधियाचन संबंधी कोई जानकारी नहीं दी थी।

उच्च शिक्षा निदेशक डॉ। वंदना शर्मा ने शुक्रवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। इसके लिए हर जरूरी उपाय किए जाएंगे। प्रदेश के सहायता प्राप्त डिग्री कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के रिक्त पदों को भरने के लिए अधियाचन जल्द उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग को भेजा जाएगा।

बगदादी के नाम पर शपथ ले रहे 4 बांग्लादेशी ISIS आतंकियों का VIDEO वायरल !

World Desk। Pro-ISIS बांग्ला टेलीग्राम चैनल और अमाक एजेंसी ने 4 बांग्लादेशी ISIS गुर्गों का एक 8-मिनट का Video जारी किया है, जिसमें दो आत्मघाती हमलावर शामिल हैं। Video “द बेस्ट आउटकम इज द पायस” सीरीज का एक हिस्सा है।

Video में ISIS के गुर्गे अल-बगदादी के नाम पर शपथ ले रहे हैं और वर्तमान बांग्लादेश सरकार, अवामी लीग के नेताओं, पुलिस और रब अधिकारियों को सबक सिखाने की बात कहते नजर आ रहे हैं।

Video में कुछ तस्वीरें भी दिखाई गई हैं, जिसमें हिंदू और बर्मी भगवान की पूजा करते हुए दिखाई दे रहे हैं। Video में ISIS के गुर्गे रखाइन और म्यांमार में उत्पीड़न की भी बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं। Video में आत्मघाती हमलावरों में से एक ने मुसलमानों को ISIS में शामिल होने का आह्वान करते हुए अपना भाषण समाप्त किया।

Video में ISIS के गुर्गे यह भी कहते नजर आ रहे हैं कि बांग्लादेश के सरकारी कार्यालय, चुनाव केंद्र और हिंदू मण्डली उनके लक्ष्य पर हैं, न कि बांग्लादेशी मुसलमान। बांग्लादेशी मुसलमान उनके दुश्मन नहीं हैं, वह उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचाएंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर लोग अपने घरों और मस्जिदों में पूरी तरह से सुरक्षित हैं।

Article 370 हटाने का रुस ने किया समर्थन, पाकिस्तान के लिए कही ये बड़ी बात !

वर्ल्ड डेस्क। भारत सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर में Article 370 हटाने और 2 केंद्र शासित प्रदेश (यूटी) बनाने के निर्णय का रूस ने समर्थन किया है। इतना ही नहीं, रूस ने पाकिस्तान को हिदायत देते हुए कहा कि वह कश्मीर मुद्दे पर भारत के साथ तनाव न बढ़ाए। रूस ने शनिवार को कहा जम्मू-कश्मीर की स्थिति में बदलाव और उसका विभाजन भारतीय संविधान के दायरे में हुआ है।

मंत्रालय ने अपने बयान में कहा, “रूस, भारत और पाकिस्तान के बीच शांति संबंधों का प्रबल समर्थक है। हमें उम्मीद है कि दोनों पक्षों के बीच शिमला समझौता 1972 और लाहौर घोषणापत्र 1999 के तहत द्विपक्षीय वार्ता के जरिये मुद्दों को सुलझाया जाएगा।

उधर, भारत सरकार द्वारा Article 370 हटाने के बाद पाकिस्‍तान बौखलाया हुआ है। पाकिस्‍तान ने इस मसले पर संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) को एक पत्र लिखा है लेकिन उसे UNSC से झटका मिला है। UNSC ने पाकिस्‍तान के इस पत्र पर अब तक कोई कमेंट नहीं किया है। संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद की अध्‍यक्ष जोआना रोनेका ने भारत के इस ऐतिहासिक फैसले को UNSC के प्रस्ताव का उल्लंघन बताने संबंधी पाकिस्‍तान के दावे पर कमेंट करने से इनकार किया है।

सोनाक्षी सिन्हा ने अक्षय कुमार के साथ किया कुछ ऐसा, VIDEO हुआ वायरल

मनोरंजन डेस्क। Bollywood के ‘खिलाड़ी’ अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘मिशन मंगल’ को लेकर काफी व्यस्त चल रहे हैं। अक्षय की यह फिल्म अगले महीने 15 अगस्त को रिलीज होने वाली है, लेकिन इस फिल्म के रिलीज होने से पहले ही अक्षय ने नाम एक और राष्ट्रीय पुरस्कार अपने नाम कर लिया है।

Sonakshi ने अक्षय के साथ किया मजाक

एंटरटेनमेंट जगत के एक मशहूर फोटोग्राफर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एस वीडियो शेयर किया है, जो फिल्म ‘मिशन मंगल’ के प्रमोशन के दौरान का है। इस वीडियो में अक्षय ‘मिशन मंगल’ की टीम के साथ बैठकर बात करते नजर आ रहे हैं। उनके एक तरफ Sonakshi Sinha और दूसरी तरफ तापसी पन्नू बैठी हुई हैं।

इसी बीच अक्षय को Sonakshi धक्का दे देती हैं, जिससे अक्षय लड़खड़ाकर जमीन पर गिर जाते हैं। इसके बाद वहां मौजूद सभी सितारे हंसने लगते हैं। बता दें, इतिहास के पन्नों में दर्ज हो चुकी देश की अंतरिक्ष यात्रा की सफलता को इस फिल्म में दिखाया जाएगा।

फिल्म में अक्षय के साथ विद्या बालन, तापसी पन्नू, Sonakshi Sinha, कीर्ति कुल्हरि और नित्या मेनन भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म की ट्रेलर की बात करें, तो यह बेहद दमदार है और कहना गलत नहीं होगा कि ट्रेलर देखने के बाद आप भी फिल्म देखने पर मजबूर हो जाएंगे। फिल्म को जगन शक्ति ने डायरेक्ट किया है। अब तक सामने आए फिल्म के गाने और ट्रेलर इंटरनेट पर अब तक छाई हुई है।