31 C
Mumbai
Friday, September 4, 2026
Home Blog Page 334

3 हजार रुपए फिर सस्ता हुआ Nokia 6.1 Plus, जानें कीमत और फीचर्स

टेक डेस्क. Nokia 6.1 Plus स्मार्टफोन की कीमत में एक बार फिर कमी की गई है। Nokia 6.1 Plus स्मार्टफोन को लांच करने के बाद कई बार इसकी कीमतों में कमी की गई है। इस फोन के 6 जीबी रैम वेरिएंट को 20,499 रुपये में लॉन्च किया गया था। अब यह 10,999 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध है।

नई कीमत के साथ यह फोन ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon पर लिस्ट कर दिया गया है। हालांकि, कंपनी की वेबसाइट पर यह पुरानी कीमत मे ही लिस्टेड है। यह कटौती आधिकारिक है या नहीं इसकी जानकारी फिलहाल नहीं मिल पाई है।

Nokia 6.1 Plus को कम कीमत में खरीदने का मौका: इस फोन को 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की MRP Amazon पर 18,499 रुपये लिखी हुई है। यहां से इसे 7,500 रुपये के डिस्काउंट के साथ 10,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस पर 8,050 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। पूरी एक्सचेंज वैल्यू मिलने पर यूजर्स को इस फोन के लिए 2,949 रुपये देने होंगे। इस फोन को यूजर्स No Cost EMI पर भी खरीद सकता है।

इसके अलावा ICICI क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर यूजर्स को EMI विकल्प दे रही है। वहीं, HDFC बैंक का डेबिट कार्ड इस्तेमाल करने पर यूजर्स को 5 फीसद का कैशबैक भी दिया जाएगा। इसके अलावा भी कई ऑफर्स उपलब्ध हैं।

Nokia 6.1 Plus के फीचर्स

Nokia 6.1 Plus में 5.8 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर और 3 जीबी/4 जीबी रैम से लैस है। दोनों ही वेरिएंट 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ आते हैं। इसकी स्टोरेज को 400 जीबी तक माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

कैमरा की बात करें तो फोन में 16 और 5 मेगापिक्सल का ड्यूल रियर कैमरा मौजूद है। सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है जो f/2.0 अपर्चर और 1-माइक्रोन पिक्सल से लैस है। फोन को पावर देने के लिए क्विक चार्ज 3.0 तकनीक के साथ 3060 एमएएच की बैटरी दी गई है।

जहर खाने वाली विवाहित महिला की इलाज के दौरान मौत, ससुराल पक्ष पर प्रताड़ित करने का आरोप

Ranchi. एक विवाहिता की रांची स्थित रिम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार, उसे जहर खाने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं, मंगलवार को मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है और थाने में सास-ससुर, पति और देवर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।

मृतका की पहचान रेखा देवी (19) के रूप में की गई। रेखा की 19 अप्रैल 2018 में जोगश्वर साव के साथ शादी हुई थी। पति दूसरे शहर में जॉब करता है। रेखा के पिता बरकट्ठा थाना क्षेत्र के बेटा निवासी रामचंद्र नायक ने बताया कि शादी के बाद से ससुराल पक्ष के लोग उसे प्रताड़ित कर रहे थे। दहेज में बाइक की मांग को लेकर अक्सर बेटी के साथ मारपीट की घटना भी होती थी।

रामचंद्र नायक ने बताया कि एक माह पूर्व में ससुर मुनीलाल साव द्वारा बेटी के साथ छेड़छाड़ व दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया था। इससे गांव स्तर पर मुनीलाल साव को सामाजिक दंड भी दिया गया था। इससे रेखा काफी परेशान रहती थी।

रविवार को रेखा ने जहर खा लिया और उसे इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया गया। जहां सोमवार शाम उसकी मौत हो गई। पिता ने रांची के बरियातू थाना में सास-ससुर, देवर और पति पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए लिखित शिकायत दिया है। इधर, घटना के बाद से ससुराल वाले फरार हैं।

10वीं की छात्रा ने संदिग्ध परिस्थितियों में लगाई फांसी, परिजन ने लगाए ये गंभीर आरोप

कानपुर. कानपुर में 10वीं में पढ़ने वाली छात्रा का संदिग्ध अवस्था में शव मिलने से हड़कंप मच गया। छात्रा के परिजनों का आरोप है कि मकान मालिक के बेटे ने बेटी के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या की है।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और फारेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस का कहना है कि सारे आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

छात्रा फतेहपुर के जहानाबाद के किर्छी गांव की रहने वाली थी। छात्रा के पिता ने बेटी साक्षी और छोटे बेटे सुमित का दाखिला घाटमपुर थाना क्षेत्र के उमरी गांव के एक इंटर कॉलेज में कराया था। छात्रा के पिता ने उमरी गांव में रहने वाले रंगीलाल पाल के घर पर बेटी के लिए किरए का रूम लिया था। छात्रा भाई के साथ रह कर पढ़ाई कर रही थी।

मेरी बेटी आत्महत्या नहीं कर सकती

छात्रा के पिता ने बताया कि सोमवार दोपहर में बेटी का फोन आया था कि पापा 15 अगस्त को छुट्टी रहेगी। आप आना तो मुझे ले जाना इसके बाद फोन कट गया था। सोमवार देर रात लगभग 3 बजे मैने अपना मोबाईल देखा तो उसमें मकान मालिक की कई मिस कॉल पड़ी हुईं थी। जब मैने फोनकर पूछा कि क्या बात है तो मुझे पता चला कि बेटी ने फांसी लगा ली है। लेकिन मेरी बेटी फांसी नहीं लगा सकती है। वो यहां पर दो साल से यहां रह रही थी।

उन्होंने बताया कि जब मैने अपने छोटे बेटे सुमित से घटना के बारे में पूछा तो उसने बताया कि रात लगभग 1 बजे मकान मालिक का लड़का अजय कमरे में घुसा था। बेटे ने इसकी शिकायत अजय के पिता से की थी। रंगीलाल ने अजय की देर रात पिटाई कर घर से भगा दिया था। इसके आधे घंटे बाद बेटी का शव फांसी से लटकता हुआ पाया गया।

उन्होंने बताया कि हमारे गांव में अच्छे स्कूल नहीं है इस लिए बेटी और बेटे का एडमीशन उमरी गांव में कराया था, जो घाटमपुर का सबसे अच्छा स्कूल था। लेकिन मुझे क्या पता था कि इसकी इतनी बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी।

जांच में जुटी पुलिस

SSP अनंतदेव के मुताबिक ये 10वीं क्लास की छात्रा थी। वह अपने भाई के साथ रंगीलाल के घर पर किराए का कमरा लेकर रहती थी और पढ़ाई करती थी। मकान मालिक का लड़का आधी को उसके कमरे में घुस गया। इसी बीच छात्रा के भाई की नींद खुल गई उसने दरवाजा खटखटाया तो अजय कमरे से भागने लगा। उसे भागते हुए छात्रा के भाई ने देख लिया। उसने इसकी शिकायत मकान मालिक से लड़के के पिता ने अजय के साथ मारपीट की।

उन्होंने बताया कि अभी तक की जानकारी के मुताबिक छात्रा ने दुपट्‌टे के सहारे फांसी लगा ली। लड़की का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। सभी अभियुक्त गिरफ्तार कर लिए गए हैं और उनसे पूछताछ की जा रही है।

Reliance Industries के शेयर में आई 10 साल की सबसे बड़ी तेजी !

बिजनेस डेस्क. शेयर बाजार की गिरावट के विपरीत Reliance Industries का शेयर मंगलवार को 12% चढ़कर 1,302.50 रुपए के स्तर पर पहुंच गया। यह 14 जून 2009 के बाद एक दिन की सबसे बड़ी तेजी है। इस बढ़त से बीएसई पर रिलायंस का मार्केट कैप 84,000 करोड़ रुपए बढ़कर 8.21 लाख करोड़ रुपए के ऊपर पहुंच गया। शुक्रवार को शेयर बाजार बंद होने पर 7.37 लाख करोड़ रुपए था। सोमवार को बकरीद की वजह से बाजार बंद था।

रिलायंस की 42वीं AGM में सोमवार को कंपनी के चेयरमैन और एमडी मुकेश अंबानी ने कई अहम घोषणाएं कीं। विश्लेषकों के मुताबिक अंबानी के ऐलानों की वजह से रिलायंस के शेयर में खरीदारी बढ़ी है।

रिलायंस के 4 बड़े ऐलान

1. सऊदी अरामको रिलायंस के रिफाइनरी-केमिकल बिजनेस में 20% शेयर 1.06 लाख करोड़ रुपए में खरीदेगी। यह रिलायंस में अब तक का सबसे बड़ा विदेशी निवेश होगा।

2. रिलायंस फ्यूल रिटेल बिजनेस की 49% हिस्सेदारी यूके की बीपी कंपनी को 7,000 करोड़ रुपए में बेचेगी। बीपी के साथ ज्वाइंट वेंचर के तहत रिलायंस अगले 5 साल में पेट्रोल पंप की संख्या मौजूदा 1,400 से बढ़ाकर 5,500 करेगी।

3. अरामको और बीपी को शेयर बेचने से मिलने वाली रकम से रिलायंस अपना कर्ज चुकाएगी। मार्च 2021 तक कंपनी को कर्जमुक्त बनाने का लक्ष्य है।

4. पांच साल में रिलायंस रिटेल और जियो शेयर बाजार में लिस्ट होंगी। मुकेश अंबानी ने शेयर धारकों को विश्वास दिलाया कि उन्हें ऊंचा लाभांश, बोनस मिलता रहेगा।

रिलायंस के 5 रिकॉर्ड
अक्टूबर 2007: 100 अरब डॉलर के मार्केट कैप वाली देश की पहली कंपनी बनी
जुलाई 2018: 11 साल बाद फिर से 100 अरब डॉलर का वैल्यूएशन हासिल किया
अगस्त 2018: 8 लाख करोड़ रुपए के मार्केट कैप वाली देश की पहली कंपनी बनी
जनवरी 2019: 10000 करोड़ रुपए के मुनाफे वाली देश की पहली निजी कंपनी बनी

Article 370: पाक विदेश मंत्री ने कहा- गलतफहमी में न रहें संयुक्त राष्ट्र में हमारे समर्थन में कोई नहीं बोलेगा

वर्ल्ड डेस्क. Jammu and Kashmir में Article 370 को निष्प्रभावी किए जाने के फैसले के खिलाफ पाकिस्तान को किसी भी देश का समर्थन नहीं मिल रहा है। उसकी अपील पर संयुक्त राष्ट्र (यूएन) भी कश्मीर मसले में हस्तक्षेप से इंकार कर चुका है। इसके बाद पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी की मायूसी खुलकर सामने आई।

विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने पत्रकारों से कहा कि इस गलतफहमी में न रहें कि सुरक्षा परिषद में कोई हमारे लिए हार लेकर खड़ा है। वहां कोई हमारे समर्थन में कुछ नहीं बोलेगा।

कुरैशी ने रविवार को कहा, भावनाओं को हवा देना और आपत्तियां जताना बहुत आसान है। हालांकि, इस मुद्दे को समझना और आगे लेकर जाना काफी मुश्किल है। वे (यूएन) आपके लिए हार लेकर नहीं खड़े हैं। पी-5 में कोई भी सदस्य अवरोध खड़ा कर सकता है। हमें बेवकूफ नहीं बनना चाहिए।

संयुक्त राष्ट्र के पी-5 में शामिल रूस पहले ही भारत के फैसले को संवैधानिक ढांचे के अंतर्गत बचा चुका है। गृह मंत्री अमित शाह ने 5 जुलाई को Article 370 हटाने और Jammu And Kashmir और लद्दाख को अलग-अलग प्रदेश बनाने का प्रस्ताव पेश किया था। जिसे संसद और राष्ट्रपति की ओर से मंजूरी मिल चुकी है।

यूएन में चीन हमारा समर्थन करेगा

दूसरी ओर, अमेरिका ने अभी तक कश्मीर मुद्दे पर किसी का पक्ष नहीं लिया है। हालांकि, चीन इस मसले पर चिंता जता चुका है। पिछले हफ्ते चीन यात्रा के बाद कुरैशी ने दावा किया था कि चीन कश्मीर को लेकर सुरक्षा परिषद में हमारा समर्थन करेगा। उन्होंने पाक के सभी राजनीतिक दलों से एकजुटता दिखाने की अपील की थी।

पिछले दिनों पाकिस्तान ने भारत के साथ द्विपक्षीय संबंधों में कटौती, कारोबारी रिश्ते खत्म करने, समझौता एक्सप्रेस और बस सेवा रोकने और भारतीय फिल्मों को प्रतिबंधित करने का फैसला किया है। हालांकि, भारत पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि Jammu and Kashmir देश का अभिन्न अंग है और यह पूरी तरह से आंतरिक मुद्दा है। पाकिस्तान को एकतरफा फैसले लेने पर विचार करना चाहिए।

अमेरिका में 50 हजार भारतीयों को संबोधित करेंगे PM मोदी !

वर्ल्ड डेस्क. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले महीने अपने अमेरिका दौरे पर ह्यूस्टन में भारतीय समुदाय को संबोधित करेंगे। वे संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र में भी हिस्सा लेंगे। मंगलवार को आयोजकों ने बताया कि 22 सितंबर को होने वाले इवेंट के लिए अब तक 40 हजार लोग रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं।

कार्यक्रम को ‘हाउडी, मोदी!’ नाम दिया गया है। हाउडी- हाउ डू यू डू का शॉर्ट फॉर्म है, जो दक्षिण-पश्चिम अमेरिका में काफी प्रचलित शब्द है। लोग इसे दोस्ताना अंदाज में हालचाल पूछने में इस्तेमाल करते हैं।

इस कार्यक्रम के आयोजन का जिम्मा टेक्सास इंडिया फोरम के पास है। संस्था से जुड़े लोगों ने एनआरजी फुटबॉल स्टेडियम में 50 हजार लोगों के शामिल होने की उम्मीद जताई है। रजिस्ट्रेशन के लिए लोगों से कोई शुल्क नहीं लिया जा रहा है।

ह्यूस्टन के मेयर सिल्वेस्टर टर्नर ने बताया कि हम प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत के लिए उत्सुक हैं। अमेरिका में भारतीय समुदाय उनके लिए घर जैसा है। प्रधानमंत्री के यहां आने से ह्यूस्टन और भारत के बीच कारोबार, संस्कृति और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

प्रियंका वाड्रा ने की सोनभद्र हत्याकांड के पीड़ित परिजनों से मुलाकात !

सोनभद्र। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज (मंगलवार) सोनभद्र के दौरे पर हैं। प्रियंका वाराणसी से कार के जरिए सोनभद्र रवाना हो चुकी हैं। वे यहां बीते माह घोरावल तहसील के उभ्भा गांव में जमीनी विवाद में हुए नरसंहार के पीड़ित परिजनों से मुलाकात करेंगी।

प्रियंका यहां दूसरी बार आ रही हैं। इससे पहले भी उन्होंने 19 जुलाई को पीड़ित परिजनों से मुलाकात की थी और 10-10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी थी। प्रियंका के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी पीड़ितों से मुलाकात की थी। प्रियंका ने दोबारा उभ्भा गांव के दौरे से एक बार फिर इस प्रकरण पर राजनीति तूल पकड़ने का अंदेशा जताया जा रहा है।

डिप्टी सीएम ने कहा- प्रियंका कर रहीं स्टंट

उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने प्रियंका के दौरे पर हमला बोला है। शर्मा ने कहा कि, प्रियंका गांधी वाड्रा को पछतावे की भावना के साथ सोनभद्र का दौरा करना चाहिए, क्योंकि यह घटना एक तरह से सत्तारूढ़ कांग्रेस नेताओं द्वारा किए गए भूमि अधिग्रहण से जुड़ी है, लेकिन मुझे लगता है कि वह मीडिया ट्रायल का हिस्सा बन रही हैं। उनका यह दौरा राजनीतिक स्टंट है।

उभ्भा में एक घंटे रहेंगी प्रियंका

प्रियंका मंगलवार सुबह दिल्ली एयरपोर्ट से विमान से वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचेंगी। यहां से कार के जरिए प्रियंका सोनभद्र जिले के घोरावल तहसील के उभ्भा गांव पहुंचेंगी। यहां दोपहर में पीड़ितों के साथ गांव में बैठक करेंगी। एक घंटे रहने के बाद प्रियंका गांधी वाराणसी रवाना होंगी। वाराणसी में प्रियंका तीन घंटे रहेंगी। देर शाम प्रियंका वाराणसी से सीधे दिल्ली चली जाएंगी।

मामले की जांच कर रही SIT

बीते दिनों सीएम योगी आदित्यनाथ ने हत्याकांड की जांच रिपोर्ट आने के बाद डीएम व एसपी को हटा दिया था। इसके अलावा नौ गजेटेड व सात नॉन गजेटेड अधिकारियों पर भी कार्रवाई की थी। इस मामले की जांच SIT कर रही है, जो अपनी रिपोर्ट तीन माह में सीएम को सौंपेगी। सीएम ने कहा था कि, इस कांड के लिए कांग्रेस सरकार की जिम्मेदार है, क्योंकि उन्हीं के सरकार में जमीनों को सोसाइटी के नाम दर्ज किया गया था।

सिक्किम में भाजपा को बड़ी सफलता,, इस पार्टी के 10 विधायक BJP में शामिल !

नेशनल डेस्क. पुर्वोत्तर के राज्य सिक्किम में बीजेपी को बड़ी सफलता मिली है। सिक्किम के सबसे अहम दलों में शुमार सिक्किम डेमोक्रेटिक पार्टी के 10 विधायक बीजेपी में शामिल हो गए हैं। इन विधायकों को बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सदस्यता दिलाई।

चामलिंग ने सिक्किम में ही नहीं बल्कि पूरे देश में किसी राज्‍य का सर्वाधिक समय तक मुख्‍यमंत्री रहने का रिकॉर्ड बनाया है। पूर्वोत्‍तर में सिक्किम एकमात्र ऐसा राज्‍य है जहां बीजेपी सत्‍ता में नहीं है। सूबे की सियासत में ये घटनाक्रम पूर्व मुख्‍यमंत्री पवन कुमार चामलिंग के लिए चेतावनी सरीखा है क्‍योंकि वह SDF के नेता हैं।

पवन कुमार चामलिंग SDF के संस्‍थापक और अध्‍यक्ष हैं। वह 1993-मई, 2019 तक लगातार पांच बार राज्‍य के मुख्‍यमंत्री रहे। इस साल मई में हुए चुनावों में उनकी अगुआई में SDF को हार का सामना कर सत्‍ता से बाहर होना पड़ा। चुनाव में सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (SKM) को कामयाबी मिली और प्रेम सिंह तमांग सिक्किम के मुख्‍यमंत्री बने। तमांग उससे पहले चामलिंग की पार्टी SDF के प्रमुख नेताओं में शुमार थे।

BJP प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह हेलीकॉप्टर से मुजफ्फरनगर से लखनऊ रवाना

लखनऊ. BJP प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव मंगलवार सुबह करीब 11 बजे हेलीकॉप्टर से लखनऊ रवाना हो गए। सोमवार को स्‍वागत के दौरान स्‍पतंत्र देव की अंगुली कट गई थी। उन्‍हें वर्धमान अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था। लखनऊ से हेलीकॉप्टर स्वतंत्र देव को लेने मुजफ्फरनगर पुलिस लाइन पहुंचा। पुलिस लाइन से उनको जिलाधिकारी के साथ पुलिस के आलाधिकारियों के साथ BJP कार्यकर्ता भी उनको विदा करने पहुंचे थे। इसके बाद स्वतंत्र देव सिंह हेलीकॉप्टर से लखनऊ रवाना हो गए।

मुजफ्फरनगर में सोमवार को कार्यकर्ताओं की अनुशासनहीनता और उत्साह पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को जिंदगी भर का दंश दे गई। यहां एक कार्यक्रम में आए सिंह के स्वागत के दौरान भीड़भाड़ और धक्कामुक्की में उनके दायें हाथ की अंगुली DCM के डाले में फंसकर कट गई। यह अंगुली कनिष्ठा है, जो दो पोर से कट कर गिरने के बाद इस तरह कुचल गई कि उसे जोड़ा भी न जा सका। अस्पताल में भर्ती स्वतंत्र सिंह को मंगलवार को छुट्टी दी गई। इसके बाद वहां से वह लखनऊ रवाना हो गए।

प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार सोमवार को मुजफ्फरनगर में पहुंचने पर स्वतंत्र देव सिंह का जगह-जगह स्वागत चल रहा था। सर्कुलर रोड पर आवास विकास कालोनी के बाहर BJP महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। स्वागत वाहन से नीचे उतरने के दौरान उनकी कनिष्ठा अंगुली DCM के डाले में फंस गई। बेकाबू कार्यकर्ताओं की धक्का-मुक्की के चलते वह अंगुली नहीं निकाल पाए। पीछे से धक्का लगने पर अंगुली अंगूठी समेत कटकर गिर गई। उनका हाथ लहूलुहान हो गया। अंगुली का कटा हिस्सा तो मिल गया, लेकिन पन्ने की अंगूठी नहीं मिली।

अंगुली के अलग हो चुके हिस्से को लेकर उन्हें वर्धमान हॉस्पिटल ले जाया गया जहां हड्डी रोग विशेषज्ञ की टीम ने उनकी सर्जरी की। प्रदेश अध्यक्ष की सर्जरी करने वाले डॉ. मुकेश जैन ने बताया कि अंगुली दो पोर से कटकर गिर गई थी। बची हुई अंगुली का ऑपरेशन कर दिया गया है। कटी हुई अंगुली को जोडऩा संभव नहीं था। वहीं, सीएमओ डॉ. पीएस मिश्रा का कहना है कि अंगुली बुरी तरह कुचल गई थी। सर्जन ने बताया कि नसें नष्ट हो चुकी थीं। इस कारण जोडऩा संभव नहीं हो सका।

नकली अंगुली पहनी जा सकती है

प्लास्टिक सर्जन, डॉ. प्रवीण जैन ने बताया कि अंगुली कटने की स्थिति पर निर्भर है। अगर क्रश हो गई है तो नसों के क्षतिग्रस्त होने की स्थिति में जोडऩा मुश्किल है। 8-10 घंटे का कोल्ड चेन मेंटेन हो तो दिल्ली के चंद केंद्रों में अंगुली जोड़ी भी जाती है। प्लास्टिक सर्जरी की बात करें तो अंगूठी के साथ नकली अंगुली पहनी जा सकती है, किंतु इसमें कोई मूवमेंट नहीं होगा।

अस्पताल पहुंचे परिजन

BJP के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का हाल जानने के लिए उनके परिजन देर रात वर्धमान हॉस्पिटल पहुंचे। बेटा धर्मेंद्र अपनी पत्नी बेबी के साथ आए। बहन भोली देवी अपने पति छविनाथ सिंह के साथ उन्हें देखने पहुंचीं। स्वतंत्र देव सिंह के बड़े भाई सिरपति सिंह ने भी देर रात हॉस्पिटल पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष का हाल जाना।

MLA संगीत सोम पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की तैयारी में योगी सरकार !

लखनऊ. सरधना विधायक संगीत सोम के ऊपर दर्ज मुकदमे वापस लेने की शासन की तैयारी तेज हो चुकी है। योगी सरकार अब फायर ब्रांड नेता और सरधना विधायक संगीत सोम से मुकदमें वापस लेने की शासन की तैयारी है। संगीत सोम पर साल 2003 से साल 2017 के बीच मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, मेरठ और गौतमबुद्धनगर में कुल सात मुकदमे दर्ज हैं।

जानकारी के मुताबिक, इनमें मुजफ्फरनगर दंगे के दौरान, सहारनपुर और नोएडा में पंचायत करके धारा 144 का उल्लंघन और सरधना से कैराना के लिए पैदल मार्च निकालने पर दर्ज किया गया मुकदमा भी शामिल हैं। शासन ने संबंधित थानों से मुकदमों की रिपोर्ट मांगी हैं।

आपको बता दें कि योगी सरकार लगभग ढाई साल में बीजेपी नेताओं और जनप्रतिनिधियों पर दर्ज तमाम ऐसे मुकदमे वापस ले चुकी है, जो बीएसपी और एसपी सरकार के कार्यकाल में उनके खिलाफ दर्ज हुए थे। इस सूची में संगीत सोम का नाम भी है।