31 C
Mumbai
Friday, September 4, 2026
Home Blog Page 335

राशिफल: 13 अगस्त 2019, आज मंगलवार के दिन इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, देखें अपनी राशि

राशिफल: 13 अगस्त 2019, आज मंगलवार के दिन इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, देखें अपनी राशि

आज का राशिफल

मेष

गलतफहमी और लगातार असहमति परिवारिक माहौल को निराशाजनक बना सकती है। यह स्थिति आपको तनावग्रस्त कर सकती हैI आज कार्य स्थल पर सहकर्मियों और अधीनस्थों से टकराव होने का खतरा है।

वृष

आपको कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। किन्तु परिणाम आपके पक्ष में नहीं होंगे। यदि आप अपना खुद का व्यवसाय कर रहे हैं तो जल्दबाज़ी में निर्णय न लें क्योंकि आपको समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

मिथुन

अनुसंधान क्षेत्र से संबंधित लोगों को अपने शुभ भविष्य हेतु आपकी योजनाओं पर पुन: विचार करना श्रेष्ठ रहेगा। प्रेम संबंधों में लिप्त जातक अपने साथी की भावनायों को पूर्ण रूप से महसूस कर पाएंगे। नौकरी चाहने वालों को सफल होने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने पड़ सकते हैं।

सिंह

इस माह आपको भाग्य के साथ शानदार परिणाम मिलेंगे। आप प्रभावशाली लोगों से संपर्क स्थापित करेंगे। आप एक नई साझेदारी में प्रवेश कर सकते हैं और अपने लाभ को बढ़ा सकते हैं। अगर आप काम के लिए विदेश जाना चाहते हैं तो अपने प्रयासों को आगे बढ़ाएं।

कन्या

आज आप में से कुछ अच्छे संपर्क विकसित करेंगे और लाभकारी सौदे करेंगे। व्यापार-साझेदारी या सहयोग में उतरने के लिए अथवा व्यापार के सिलसिले में दूर की यात्राएं करने के लिए आज का दिन अनुकूल है।

तुला

आज जायदाद सम्बंधित मामलों में चतुराई से निपटने की ज़रूरत है। सम्पति निवेश आपको अपेक्षित लाभ नहीं दिला पाएगा । नौकरी में बढ़ने के अवसर उन जातकों के लिए होंगे जो अपने वरिष्ठों के साथ व्यवहार कुशल रहेंगे। महत्वपूर्ण लोगन को नाराज़ न करें।

वृश्चिक

आज आप जो कुछ भी करेंगे उसमें आप उत्साही रहेंगे। सुविचारित निर्णय लंबे समय तक प्रभावी रहेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार संभव है । संपत्ति के सौदे आपको लाभ देंगे। नौकरीपेशा जातकों के लिए तरक्की के आसार बन सकते हैं।

धनु

आर्थिक रूप से यह बहुत अच्छी अवधि है। व्यापारी एव व्यवस्यी वर्ग वांछित परिणाम प्राप्त करेंगे और अपने कार्य क्षेत्र में अपने लिए लिए जगह बनाएंगे। सामाजिक लोकप्रियता प्राप्त करने के शुभ संकेत हैं।

मकर

आज कई क्षेत्रों में समस्याएं दिखाई दे सकती हैं। आपकी सेहत की स्थिति बिगड़ सकती है और आप भावनात्मक रूप से परेशान भी हो सकते हैं। आपको अपने शांत को बनाए रखने की कोशिश करनी चाहिए।

कुंभ

आप भाग्य आज आपका साथ दे रहा हैं और इसलिए आप व्यवसायिक जीवन के संबंध में नई योजनाएं बना सकते हैं।किन्तु किसी भी महत्वपूर्ण दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर करते समय सावधान रहें।

मीन

पिता-पुत्र के संबंध बिगड़ने से आप बहुत परेशान हो सकते हैं और भावनात्मक रूप टूट सकते हैं। कानून- सूट या विभागीय कार्यवाही आपको चिंतित कर सकती है। आप दूर या विदेशी स्थानों के लोगों के साथ व्यापार में नुकसान उठा सकते हैं।

पंचांग: 13 अगस्त 2019 दिन- मंगलवार, जानें शुभ समय एवं राहुकाल !

पंचांग: 13 अगस्त 2019 दिन- मंगलवार, जानें शुभ समय एवं राहुकाल !

विक्रम संवत- 2076 परिधावी

शक संवत- 1941 विकारी

वार- मंगलवार

अयन- दक्षिणायण

मास:- श्रावण

पक्ष- शुक्ल पक्ष

अमांत महीनाश्रावण

पूर्णिमांत महीनाश्रावण

नक्षत्र- उत्तराषाढा

योग- प्रीति

तिथि- त्रयोदशी

दिशा शूल-उत्तर

सूर्योदय- 05:41 AM

सूर्यास्त- 06:42 PM

राहुकाल- 03:42 PM से 05:21 PM

सीमा पर भारत-पाक के बीच नहीं हुआ बकरीद की मिठाई का आदान-प्रदान !

New Delhi। देश में आज बकरीद (Eid al adha) का त्‍योहार मनाया जा रहा है। इसके तहत देश के अलग-अलग हिस्‍सों में ब‍करीद की नमाज अदा की जा रही है। जम्‍मू-कश्मीर में हालात सामान्य हो गए हैं।

बकरीद पर जम्‍मू-कश्‍मीर में भी लोग नमाज अदा कर रहे हैं। साथ ही पुंछ और राजौरी में मोबाइल सेवाएं सोमवार सुबह शुरू कर दी गई हैं। बकरीद के अवसर पर राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देशावासियों को बधाई दी है।

श्रीनगर में भी सोमवार सुबह बकरीद की नमाज अदा की गई। इस दौरान बड़ी संख्‍या में लोग मस्जिदों में एकत्र हुए। पुलिस अफसरों ने श्रीनगर में लोगों को गले मिलकर बकरीद की बधाई दी। पुलिस ने लोगों के बीच मिठाई भी बांटी। इस दौरान लोग काफी खुश नजर आए।

हालांकि शहर में अधिक संख्‍या में लोगों के एकत्र होने पर पाबंदी है। साथ ही ट्रैफिक को लेकर भी कुछ प्रतिबंध लगाए गए हैं। भारत-बांग्लादेश सीमा पर बीएसएफ और बॉर्डर गार्ड्स बांग्‍लादेश के बीच बकरीद के मौके पर मिठाइयों का आदान-प्रदान हुआ है।

गृह मंत्रालय के प्रवक्‍ता की ओर जारी बयान में कहा गया है कि जम्‍मू-कश्‍मीर के अनंतनाग, बारामुला, बडगाम, बांदीपोरा समेत अन्‍य जिलों की स्‍थानीय मस्जिदों में शांति के साथ नमाज अदा की जा रही है। इस दौरान कोई भी अप्रिय घटना नहीं हुई। बारामुला की जामिया मस्जिद में तो करीब 10 हजार लोगों ने नमाज पढ़ी है।

वहीं आईबी ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि जैश-ए-मोहम्मद के फिदायीन आतंकी बकरीद के त्योहार पर हमले की बड़ी साजिश रच रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, कश्मीर के अलग-अलग इलाकों में ये फिदायीन, पुलवामा आतंकी हमले जैसे ही घटना को अंजाम दे सकते हैं।

सूत्रों के अनुसार, इस्लामिक स्टेट और पाकिस्तान समर्थित प्रो-रेडिकल आतंकवादी संगठन भीड़भाड़ वाले स्थानों-बस अड्डे, रेलवे स्टेशन, हवाई अड्डे और दूसरे अन्य महत्वपूर्ण स्थानों को निशाना बना सकते हैं।

दिल्‍ली के कश्‍मीरी गेट में स्थित पंजा शरीफ दरगाह में बीजेपी नेता मुख्‍तार अब्‍बास नकवी ने बकरीद की नमाज अदा की। भोपाल में भी ईदगाह मस्जिद में नमाज अदा की गई है।

बच्चे की शॉपिंग के लिए शौहर से मांगे पैसे तो दे दिया तीन तलाक, केस दर्ज

New Delhi। राजधानी दिल्ली से ट्रिपल तलाक का अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। जहां पीड़ित महिला को तौसीफ नाम के उसके पति ने पहले पिटाई की और उसके बाद उसको तीन तलाक बोल कर तलाक दे दिया। घटना 9 अगस्त की है।

दरअसल आरोप है कि 9 अगस्त को तौसीफ की पत्नी अपने बच्चे के लिए कुछ खरीदारी के लिए पति के ऑफिस पैसे लेने के लिए गई थी। तौसीफ ने पैसे देने से इंकार कर दिया। इस बात पर दोनों मियां बीवी में बहस हो गई।

तौसीफ ने गुस्से में आकर पहले तो अपनी पत्नी की पिटाई की और उसके बाद तीन बार तलाक कह कर उसे तलाक दे दिया। और उसे ये भी धमकी दी कि तुम्हे जो करना है कर लो पुलिस को शिकायत कर दो मुझे कोई फर्क नही पड़ता।

इतना ही नहीं महिला को ये भी धमकी दी गई कि वो वापस ससुराल न जाये वरना उसके साथ अच्छा नहीं होगा। जिसके बाद महिला ने कमला मार्किट थाने पहुंच शिकायत कर दी।

महिला की शिकायत पर पुलिस ने 11 अगस्त को तीन तलाक का मुकदमा दर्ज कर दिया गया आरोपी तौसीफ को गिरफ्तार कर लिया। 26 साल के तौसीफ की शादी पीड़िता से करीब 7 वर्ष पहले विवाह हुआ था।

मुख्तार अब्बास नकवी बोले- Article 370 हटने से अलगाववादियों और आतंकियों को लगी चोट लेकिन चीख रही कांग्रेस

New Delhi। जम्‍मू-कश्‍मीर से मोदी सरकार की ओर से अनुच्‍छेद 370 हटाए जाने के बाद कांग्रेस की ओर से उठाए गए सवालों पर सोमवार को बीजेपी नेता मुख्‍तार अब्‍बास नकवी ने फिर निशाना साधा।

मुख्‍तार अब्‍बास नकवी ने कहा कि अनुच्‍छेद 370 की चोट अलगाववादी नेताओं और आतंकवादियों को लगी है, लेकिन इस पर कांग्रेस की चीख निकल रही है।

नकवी ने कहा कि आप समझ सकते हैं कि अलगाववादियों और आतंकवादियों की कांग्रेस के साथ कैसी जुगलबंदी थी। ये क्या हो रहा है कांग्रेस को? ये कौन सी भाषा बोल रही है कांग्रेस? आज लद्दाख, कारगिल, जम्मू-कश्मीर के लोग 370 के खात्मे का स्वागत कर रहे हैं और कांग्रेस वही काम कर रही है जो आतंकवादी और अलगाववादी करते थे। ये जो कुछ भी कर रहे हैं न।।।इनका बंटाधार तो पहले ही हो चुका है और बचा खुचा अस्तित्‍व भी खत्म कर रहे हैं।

नकवी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आज देश के साथ खड़ी होने के बजाए पाकिस्तान के साथ, अलगाववादियों के साथ खड़ी हुई दिखाई पड़ रही है। कांग्रेस के ये कौन लोग हैं। ये वही लोग हैं जो पाकिस्तान ये कहने के लिए गए थे कि मोदी जी को हम तो हटा नहीं पा रहे हैं, पाकिस्तान मदद कर दे।

लद्धाख के सांसद ने हाथ में तिरंगा लेकर लोगों संग किया डांस, VIDEO VIRAL

New Delhi। जम्‍मू-कश्‍मीर से मोदी सरकार द्वारा अनुच्‍छेद 370 हटाने के बाद लद्दाख को अलग केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा दिया गया। इस पर लद्दाख के सांसद जामयांग सेरिंग नामग्‍याल ने लोकसभा में दिलचस्‍प भाषण देकर पूरे देश का दिल जीता था। अब उन्‍होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में वह हाथ में तिरंगा लेकर लोगों के साथ खुशी में डांस करते दिख रहे हैं।

लद्दाख सांसद जामयांग सेरिंग नामग्‍याल की ओर से जारी किए गए इस वीडियो में दिख रहा है कि वह अनुच्‍छेद 370 हटने के बाद लेह पहुंचे हुए हैं। इस दौरान लेह-लद्दाख के लोग उनका स्‍वागत कर रहे हैं।

वीडियो में दिख रहा है कि लद्दाख को जम्‍मू-कश्‍मीर से अलग करके केंद्र शासित प्रदेश बनाए जाने पर वह भी लोगों के साथ खुशी से फूले नही समा रहे हैं। उनके हाथ में तिरंगा है और वह लोगों के साथ संगीत की धुन पर डांस कर रहे हैं। ट्विटर पर उनका यह वीडियो भी लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

जामयांग सेरिंग नामग्‍याल ने वीडियो को शेयर करते हुए ट्वीट किया है, ‘लद्दाख के लोग पर्यावरण का संरक्षण करने में यकीन रखते हैं। इसे देखते हुए उन्‍होंने लद्दाख को अलग केंद्र शासित प्रदेश बनाए जाने की खुशी के सेलिब्रेशन में भी पटाके ना फोड़ने की प्रतिज्ञा ली। यह वीडियो दर्शा रहा है कि किस तरह से लोग ईको फ्रेंडली सेलिब्रेशन कर रहे हैं।

‘कुली नंबर 1’ का पोस्टर रिलीज, मस्त है सारा अली खान और वरुण धवन का गेटअप

Mumbai। बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और एक्ट्रेस सारा अली खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘कुली नं 1’ का पोस्टर सोमवार को रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म के दो पोस्टर को फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है।

पोस्टर में सारा और वरुण दोनों का गेटअप बहुत ही मस्त है। एक तरफ जहां वुण धवन एक कुली के गेटअप में हैं, तो वहीं दूसरी ओर सारा सेलिब्रिटी लुक में हैं। पहले पोस्टर में सारा और वरुण दोनों साथ नजर आ रहे हैं, जबकि दूसरा पोस्टर वरुण का सोलो है। बता दें, रविवार को ही फिल्म का टीजर पोस्टर रिलीज किया गया था।

बता दें, डेविड धवन के डायरेक्शन में बनी गोविंदा और करिश्मा कपूर स्टारर फिल्म ‘कुली नंबर 1’ का यह रीमेक है। 24 साल के बाद बनाई जा रही इस फिल्म में वरुण धवन और सैफ अली खान-अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान नजर आने वाली हैं। फिल्म अगले साल बाद 1 मई 2020 को रिलीज की जाएगी।

बता दें, जब से गोविंदा और करिश्मा कपूर की सुपरहिट फिल्म ‘कुली नंबर 1’ के सीक्वल की घोषणा की गई है तभी से सबके दिमाग में एक ही सवाल था, कि अब फिल्म में करिश्मा कपूर के पापा का किरदार यानि दिग्गज अभिनेता कादर खान का आइकॉनिक किरदार कौन निभाएगा, लेकिन हाल ही में मेकर्स ने इस राज से अब पर्दा हटा दिया था।

मां संग आलिया भट्ट की ये तस्वीरें कैमरे में हुई कैद, देखें PHOTOS

डेस्क। बॉलीवुड में टॉप एक्ट्रेस में शुमार आलिया भट्ट जल्द ही एक और धमाल मचाने वाली हैं। जी हां, एक तरफ जहां उनकी अभिनय की तारीफ हर जगह होती है, वहीं अब वह अपनी आवाज से भी लोगों के दिलों पर राज करने वाली हैं। आलिया जलद ही पहली बार म्यूजिक वीडियो की दुनिया में कदम रखने वाली हैं।

आलिया ने अपने इस अपकमिंग वीडियो ‘प्राडा’ का फर्स्ट लुक अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कर सबको चौंका दिया था। वहीं, रविवार को आलिया कैमरे में तब कैद हो गईं जब वह अपनी मां सोनी राजदान के साथ लंच करने घर से निकली थीं। बता दें, फिल्म इंडस्ट्री में कुछ बेहद प्रतिभाशाली मां-बेटी की जोड़ी है और आलिया-सोनी निश्चित रूप से उनमें से एक हैं।।

इस दौरान आलिया ने एक खूबसूरत हरे रंग की ड्रेस पहनी हुई थीं। वहीं, आलिया की मां सोनी को एक सफेद और काले रंग के प्रिंटेड टॉप में देखा गया। वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया इन दिनों ‘ब्रह्मास्त्र’ को लेकर काफी व्यस्त चल रही हैं।

 

pics: अपनी बोल्ड तस्वीरों से इंटरनेट पर कहर ढा रही है समीक्षा सिंह !

डेस्क। पंजाब और साउथ की फिल्मों में काम करने के बाद हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रहीं एक्ट्रेस समीक्षा सिंह की फिल्म ‘प्रणाम’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। इस फिल्म ने अब तक 3 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। दो दिन में 3 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई करने वाली इस फिल्म का बजट लगभग 5 ही करोड़ था। इसलिए बजट के हिसाब से फिल्म की कमाई अब तक अच्छी हुई है।

समीक्षा सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपने फैंस को अपना अपडेट इंस्टाग्राम के जरिए हमेशा देती रहती हैं। समीक्षा आए दिन अपनी लेटेस्ट तस्वीरें यहां शेयर करती रहती हैं। हाल ही में समीक्षा द्वारा इंस्टा पर शेयर की गईं कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

समीक्षा सिंह कई फिल्मों और हिंदी धारावाहिकों में अपने अभिनय की छाप छोड़ चुकी हैं। बता दें, समीक्षा का जन्म चंडीगढ़ में हुआ था, लेकिन वह अपने परिवार के साथ मुंबई में रहती हैं। समीक्षा ने अपनी अभिनय करियर की शुरुआत तेलुगू फिल्म ‘143’ से की थी, जो साल 2004 में रिलीज हुई थी।

रिलायंस जियो: इन ग्राहकों को मुफ्त मिलेगी LED TV, अंबानी ने की ये 10 प्रमुख घोषणाएं !

टेक डेस्क। रिलायंस AGM की 42वीं बैठक में कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कई अहम घोषणाएं की। उन्होंने कहा कि रिलायंस जियो के सब्सक्राइबर्स की संख्या 34 करोड़ के पार हो गई। पिछले वित्त वर्ष (2018-19) में रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली कंपनी बनी थी।

चेयरमैन मुकेश अंबानी कहा कि, वर्तमान में सब्सक्राइबर्स, प्रॉफिट और रेवेन्यू के आधार पर जियो दुनिया की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है। उन्होंने कई अहम घोषणाएं की हैं।

इस बैठक की 10 प्रमुख घोषणाएं

1। मोस्ट अवेटेड Jio GigaFiber को 5 सितंबर 2019 को लॉन्च किया जाएगा। अब तक इसके लिए 5 करोड़ से ज्यादा लोगों ने रजिस्ट्रेशन किया है। मुकेश अंबानी ने कहा कि हम 1600 शहरों में 2 करोड़ लोगों तक पहुंचने का प्लान कर रहे हैं।

2। जियो गीगाफाइबर का प्लान 700 रुपये से लेकर 10000 रुपये तक होगा।

3। Jio GigaFiber की मिनिमम स्पीड 100mbps होगी। इसकी मैक्सिमम स्पीड 1000gbps तक होगी।

4। जियो ने इंटरनेशनल कॉलिंग को सस्ता करने के लिए अनलिमिटेड इंटरनेशनल कॉलिंग प्लान लॉन्च किया है। अब जियो कस्टमर्स 500 रुपये में एक महीने के लिए अमेरिका और कनाडा फ्री में बात कर सकते हैं।

5। जियो फाइबर कस्टमर्स को HD/4K LED TV और सेटअप बॉक्स लॉन्च ऑफर के रूप में फ्री में मिलेंगे।

6। 2020 में प्रीमियम जियो फाइबर कस्टमर्स फर्स्ट डे फर्स्ट शो अपने घरों में देख पाएंगे।

7। इंटरनेशनल प्लान्स के अलावा फिक्स्ड लाइन इंटरनेशनल कॉल को भी लॉन्च किया गया है। इसकी वजह से किसी भी देश में कॉल करना बहुत सस्ता हो जाएगा।

8। मुकेश अंबानी ने कहा कि रिलायंस जियो अपने कस्टमर्स से या तो वॉयस या फिर डेटा के लिए चार्ज वसूलेगी। दोनों चार्ज कस्टमर्स से नहीं वूसले जाएंगे। वॉयस कॉल अब पूरी तरह फ्री हो जाएगा।

9। स्टार्टअप्स के लिए जियो ने फ्री क्लाउड सर्विस शुरू करने का ऐलान किया है। इसके अलावा उन्हें 1500 रुपये महीने के खर्च पर हाई स्पीड कनेक्टिविटी मिलेगी।

10। मुकेश अंबानी ने स्टार्ट-अप्स के लिए कई घोषणाएं की हैं। उन्होंने ऐलान किया कि वे 14 टेक्नोलॉजी स्टार्टअप में निवेश कर रहे हैं।