31 C
Mumbai
Friday, September 4, 2026
Home Blog Page 333

मायावती का ट्वीट- केंद्र व दिल्ली सरकार की मिलीभगत से गिराया गया संत रविदास मंदिर

लखनऊ. दिल्ली के तुगलकाबाद में दिल्ली विकास प्राधिकरण द्वारा संत रविदास मंदिर ढहाने के बाद गर्म हुई राजनीति में बसपा प्रमुख मायावती भी कूद पड़ी हैं। बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट कर कहा है कि दिल्ली के तुगलकाबाद क्षेत्र में बना संत रविदास मंदिर केंद्र और दिल्ली सरकार की मिलीभगत से गिरवाये जाने का बीएसपी ने सख्त विरोध किया है।

बसपा सुप्रीमो मायावती ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि इससे इनकी आज भी हमारे संतों के प्रति हीन व जातिवादी मानसिकता साफ झलकती है। बसपा प्रमुख मायावती ने बुधवार को ट्वीट कर कहा कि बीएसपी की मांग है कि इस मामले में ये दोनों सरकारें कोई बीच का रास्ता निकाल कर अब अपने खर्चे से ही इनके मंदिर का पुनः निर्माण करवाएं।

दिल्ली के तुगलकाबाद में शनिवार को दिल्ली विकास प्राधिकरण यानी डीडीए ने संत रविदास मंदिर ढहा दिया, जिसको लेकर दिल्ली से लेकर पंजाब तक अब राजनीति गर्मा गई है। इस पर डीडीए की सफाई आई, जिसमें कहा गया है कि गुरु रविदास जयंती समारोह समिति ने जंगल की जमीन पर निर्माण किया था।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद भी जगह को खाली नहीं किया गया। इसलिए 9 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट ने डीडीए को आदेश दिया कि वह पुलिस की मदद से इस जगह को खाली कराए और ढांचे को हटाए।

राशिफल: 14 अगस्त 2019, आज इन राशियों के सितारे बुलंद, चमक उठेगी किस्मत, धन लाभ के योग

राशिफल: 14 अगस्त 2019, आज इन राशियों के सितारे बुलंद, चमक उठेगी किस्मत, धन लाभ के योग

आज का राशिफल

मेष

आज आपका पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा और मानसिक शान्ति रहेगी। इसी के साथ आज नौकरी में अफसरों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।

वृष

आज आपकी नौकरी में स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही हैं और आपके कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। आज आपकी आय में वृद्धि होगी।

मिथुन

आज आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे लेकिन आज अति उत्साही होने से बचें। आज आपको माता का सानिध्य मिलेगा।

कर्क

आज आपकी वाणी में सौम्यता तो रहेगी,परन्तु फिर भी अपनी भावनाओं को वश में रखें। आज आपके परिवार में आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं।

सिंह

आज आपको मानसिक शान्ति तो रहेगी, लेकिन धैर्यशीलता में कमी भी आ सकती है। आज आपका किसी मित्र से वाद-विवाद हो सकता है।

कन्या

आज आप क्रोध एवं आक्रोश के अतिरेक से बचें और बातचीत में संयत रहें। आज आपकी दिनचर्या अव्यवस्थित हो सकती है और आय में कठिनाई आ सकती हैं।

तुला

आज आपके मन में क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे और पारिवारिक परेशानियां बढ़ सकती हैं। आज आपका रहन-सहन कष्टमय रहेगा।

वृश्चिक

आज आपको उच्च शिक्षा के लिए किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है और परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। आज आपको माता से धन प्राप्ति हो सकती है।

धनु

आज आपका मन अशान्त रहेगा और मन में नकारात्मकता का प्रभाव रहेगा। आज आपकी नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही हैं।

मकर

आज आपके स्वभाव में जिद्दीपन हो सकता है। आज आपको किसी मित्र के सहयोग से कारोबार के अवसर मिल सकते हैं।

कुंभ

आज आपके मन में अजीब भाव रहेंगे और शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। आज आपके कार्यक्षेत्र में कठिनाई आ सकती है।

मीन

आज आपकी धैर्यशीलता में कमी आयेगी। सन्तान को स्वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं और मित्रों का सहयोग मिलेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा।

पंचांग: 14 अगस्त 2019 दिन- बुधवार, जानें शुभ समय एवं राहुकाल !

पंचांग: 14 अगस्त 2019 दिन- बुधवार, जानें शुभ समय एवं राहुकाल !

आज का पंचांग

विक्रम सम्वत- 2076 परिधावी

शक सम्वत- 1941 विकारी

वार- बुधवार

अयन- दक्षिणायण

मास:- श्रावण

पक्ष- शुक्ल पक्ष

नक्षत्र- श्रवण

योग- आयुष्मान्

तिथि- चतुर्दशी

दिशा शूल-उत्तर

सूर्योदय- 05:41 AM

सूर्यास्त- 06:41 PM

राहुकाल- 12:11 PM से 01:48 PM

इन 5 बुरी आदतों से हर महिला को होनी चाहिए आजादी !

जीवनशैली। आज हम हम बात करेंगे महिलाओं की उन बुरी आदतों की जंजीरों के बारे में जिसमें उन्होंने खुद को बांधा हुआ है और उन्हें इससे आजाद होना चाहिए। इस 15 अगस्त हर महिला को अपनी इन आदतों से आजादी पाने के लिए खुद से दृढ़ संकल्प लेना चाहिए।

तनाव

इस स्वतंत्रता दिवस के मौके पर महिलाओं को आलस और तनाव की आदत से आजादी लेनी चाहिए। एक सर्वेक्षण के अनुसार भारत की सर्वाधिक महिलाएं तनाव में रहती हैं। घरेलू महिलाओं को घर के माहौल से तनाव होता है, वहीं कामकाजी महिलाओं को घर के साथ-साथ बाहरी कारणों से तनाव की शिकायत होती है। इसकी वजह से उन्हें कई बीमारियां भी हो जाती हैं।

मी टाइम

महिलाएं दफ्तर के काम से लेकर पति, बच्चे और परिवार को देखने के चक्कर में खुद के लिए समय ही नहीं निकाल पाती हैं। इस स्वतंत्रता दिवस पर आप खुद से ये वादा कीजिए कि अब से आप इन सभी कामों के साथ अपने लिए भी समय निकालेंगी।हो सके तो साल में एक बार कुछ दिनों के लिए अपनी जिम्मेदारियों से ब्रेक लेकर सोलो ट्रिप प्लान करें।

बासी खाना

महिलाएं घर के सभी सदस्यों का ध्यान रखती हैं। घर के सभी लोगों को समय पर खाना देने से लेकर स्कूल और दफ्तर के लिए समय पर भेजने तक वह सभी चीजों का ख्याल रखती हैं, लेकिन इन सबमें वह अपने पर बिल्कुल ध्यान नहीं देती हैं। महिलाएं घर में सबको गर्म गर्म खाना पसोसती हैं और खुद ठंडा खाती हैं। कई बार तो वह बासी खाना भी खा लेती हैं।

अपग्रेड न करना

महिलाएं खुद को घर के काम में इतना उलझाकर रखती हैं कि वो खुद को अपग्रेड ही नहीं कर पाती। ऐसे में महिलाओं को चाहिए कि वो आज कसम खाएं कि वो वक्त के साथ खुद को अपग्रेड रखेंगी।

सोशलाइज न करना

महिलाएं खुद को इतना थका लेती हैं कि वो पार्टी या फंक्शन में न जाने के लिए कई बहाने बनाने लगती हैं। लोगों से मिलना जुलना या फिर किसी समारोह में शामिल होना उन्हें थकान भरा लगने लगता है जिसकी वजह से वो हमेशा वहां न जाने के लिए बहाना ढूंढती रहती हैं। जिसकी वजह से अक्सर उनके परिवार में विवाद पैदा हो जाता है।

आपकी अच्छी सेहत के लिए जरुरी है सुबह को ये काम, कभी नहीं होंगे बीमार

जीवनशैली डेस्क। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अक्सर अपने लाइफस्टाइल को नजरअंदाज कर देते हैं। सबसे जरुरी होता है सुबह का समय। ये इंसान का सबसे महत्वपूर्ण समय होता है। एक्सरसाइज, ब्रेकफास्ट जैसे प्रमुख काम भी अगर सुबह के समय ठीक से न किये जाएं तो इंसान बीमारियों का कारण भी बन सकता है। आज हम ऐसी ही कई बिमारियों के बारे में बताने जा रहे हैं।

पानी नहीं पीना

आहार विशेषज्ञ और वैज्ञानिक इस बात पर हमेशा ज़ोर देते हैं कि खूब सारा पानी पीना चाहिए, स्वस्थ रहने के लिए भी और वज़न कम करने के लिए भी। भरपूर पानी पीने से शरीर के सारे ज़हरीले पदार्थ बाहर निकल जाते हैं और मेटाबोलिज़्म भी अच्छा होता है। सुबह उठ कर एक या दो गिलास गुनगुना पानी पीने से आपका वजन कम होता है।

नाश्ते में प्रोसेस्ड फ़ूड लेना

सुबह की भागदौड़ में अगर आप समय बचाने के लिए प्रोसेस्ड फ़ूड या पैक किया हुआ फ्रोज़न नाश्ता लेते हैं, तो ये एक मुख्य कारण हो सकता है आपके वज़न बढ़ने के पीछे। इन प्रोसेस्ड फ़ूड में डाले जाने वाले प्रीज़रवेटिव और अलग अलग फ्लेवर का आपकीं हेल्थ पर उल्टा असर पड़ता है। सुबह का नाश्ता एकदम पौष्टिक होना चाहिए और इसमें नेचुरल फ़ूड, फल, मेवा, ओट मील , जूस आदि शामिल है।

नाश्ता नही करना

नाश्ते को दिन की सबसे ज़रूरी मील कहा जाता है। औऱ ये बिल्कुल सही भी है। पूरी रात सोने के बाद आपका पेट बिल्कुल खाली हो जाता है और आपका एनर्जी लेवल एकदम कम हो जाता है। आपके इसी एनर्जी लेवल को बढ़ाता है आपका सुबह का नाश्ता। और नाश्ता न करने से आपके मेटाबोलिज्म का सारा संतुलन बिगड़ जाता है।

एक्सरसाइज ना करना

सुबह खाली पेट वर्ज़िश करने से ज़्यादा फैट्स बर्न होते हैं और ज़्यादा वज़न कम होता है। सुबह जल्दी उठ कर वर्ज़िश करने से आप बहुत ताज़ा महसूस करते हैं। आप कुछ भी आज़मा सकते हैं वाकिंग, साइकिलिंग,रनिंग आदि। सिर्फ आधे घंटे की किसी भी तरह की वर्ज़िश जो आप सुबह-सुबह करते हैं आपको दुगना फायदा पहुंचाती है।

सुबह की धूप ना लेना

सुबह सूरज से निकलने वाली अल्ट्रावायलेट किरणे आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक हैं। वो आपको और भी एनरजेटिक बनाती हैं और आपके मेटाबोलिज्म को भी दुरुस्त करती हैं। और इसलिए ये निश्चित तौर पर आपके वज़न को बढ़ने से रोकने में सहायक बनेंगी।

UP: कश्मीर में जमीन खरीदकर भारत माता मंदिर बनवाएगी प्रसपा !

Lucknow. कश्मीर से Article 370 खत्म होने के बाद अब शिवपाल यादव की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) जम्मू के कठुआ में जमीन खरीदकर भारत माता मंदिर का निर्माण कराएगी। प्रसपा बौद्धिक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक मिश्रा ने बताया कि जम्मू के कठुआ में जमीन खरीदकर भारत माता मंदिर का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि जम्मू के कठुआ जिले में जो भारत माता मंदिर तकरीबन एक एकड़ में फैला होगा।

दीपक मिश्रा कहते हैं कि जम्मू कश्मीर में प्रसपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह को इसके निर्माण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सुरेंद्र सिंह पुलवामा से प्रसपा के बैनर तले चुनाव भी लड़ चुके हैं। मिश्रा ने बताया कि 6 अगस्त में मैं खुद जम्मू के दौरे पर जा रहा हूं। प्रसपा की बौद्धिक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि संघ के हाथ में भगवा होता हैं वहीं भारत माता के हाथ में तिरंगा होगा।

मिश्रा का कहना है कि इस मंदिर का डिजाइन तेलंगाना के प्रसिद्ध वास्तुकार जमाल दरविश ने तैयार किया है, और मंदिर निर्माण के निर्माण की पूरी कार्ययोजना भी तैयार हो गई है। इस भारत माता मंदिर के एक और खासियत होगी,मंदिर में देवी देवताओं के अलावा स्वतंत्रता आंदोलन में भूमिका निभाने वाले देश के महान क्रांतिकारियों की मूर्तियां और तस्वीरें भी लगाई जाएंगी।

इनमें अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद, अशफाक उल्ला खां, भगत सिंह, सुभाष चंद्र बोस महात्मा गांधी, राम मनोहर लोहिया, जयप्रकाश नारायण आदि प्रमुख हैं। दीपक मिश्रा ने बताया कि जब घाटी में हालात सामान्य होंगे तब जमीन की रजिस्ट्री कराई जाएगी।

जैकलीन फर्नांडिस की ये 5 तस्वीरें शायद ही पहले कभी देखी होंगी, PHOTOS वायरल

डेस्क. बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। जैकलीन ने इस साल अपना बर्थडे अपने दोस्तों के साथ श्रीलंका में सेलिब्रेट किया। जैकलीन साल 2006 में मिस श्रीलंका यूनिवर्स भी रह चुकी हैं। वहीं उनका पालन पोषण कोलंबो शहर में हुआ।

साल 2009 में जैकलीन भारत आईं। वह मॉडलिंग के उद्देश्य से यहां आई थीं। इस दौरान उन्हें सुजॉय घोष ने देखा और अलादीन फिल्म ऑफर की। इसी के साथ ही जैकलीन ने इस फिल्म के लिए हां कह दिया।

बॉलीवुड में जैकलीन की यह पहली फिल्म थी, लेकिन जैकलीन फर्नांडिस का यह भी कहना है कि संजय लीला भंसाली एक प्रमुख कारण हैं, जिन्होंने हिंदी फिल्मों में काम करने की उनकी इच्छा को प्रभावित किया।

जैकलीन ने कहा, “पहली बॉलीवुड फिल्म जो मैंने देखी वह ‘अशोका’ थी। मैंने उसमें करीना को जो नाचते हुए देखा, वह गजब था। उस फिल्म को देखना ‘द लास्ट ऑफ द मोहिकांस’ या ‘ब्रेवहार्ट’ को देखने जैसा था। इसके बाद मैंने ‘देवदास’ देखी और फिर ‘ब्लैक’। मेरे हिंदी फिल्मों में काम करने की चाह में संजय लीला भंसाली की अहम भागीदारी रही है।

जैकलीन इंस्टाग्राम पर अपने फैन्स के साथ जुड़ी हुई हैं। वह आए दिन अपना अपडेट इंस्टाग्राम के जरिए अपने फैन्स को देती रहती हैं। इसी क्रम में उन्होंने अपनी कुछ नई तस्वीरें इंस्टा पर शेयर की।

अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। सलमान खान की फिल्म किक से जैकलीन काफी पॉपुलर हुईं और उसके बाद लगातार वह बड़े पर्दे पर नजर आती रही हैं।

सोना हुआ सस्ता तो चांदी में आई जबरदस्त उछाल, जानें आज का भाव

बिजनेस डेस्क। सोने के बाद अब चांदी ने भी पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। चांदी के भाव आज मंगलवार को अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गए हैं। चांदी ने आज 45,000 रुपये किलोग्राम के भाव को छू लिया है।

All India Sarafa Association के अनुसार, चांदी में आज 2,000 रुपये का उछाल आया है, जिससे इसके भाव 45,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गए हैं। कारोबारियों के अनुसार औद्योगिक इकाइयों और सिक्का कारोबारियों दवारा लिवाली बढ़ने के बीच मुख्य रूप से वैश्विक रुख में भारी तेजी से चांदी के भाव में यह बढ़त देखी गई है।

हालांकि, सोने में आज गिरावट देखने को मिली और इसका भाव 100 रुपये गिरकर 38,370 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वैश्विक स्तर की बात करें, तो सोना न्यूयॉर्क में बढ़त के साथ 1,520.37 डॉ़लर प्रति औंस पर आ गया। वहीं, चांदी भी बढ़त के साथ 17.32 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।

All India Sarafa Association के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में आज 99.9 फीसद शुद्धता वाला सोना 100 रुपये की गिरावट के साथ 38,370 रुपये प्रति 10 ग्राम पर और 99.5 फीसद शुद्धता वाला सोना भी 100 रुपये की ही गिरावट के साथ 38,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं, गिन्नी सोने की कीमत आज 200 रुपये बढ़कर 28,800 रुपये प्रति 8 ग्राम पर आ गई। सोमवार को सोना दोबारा सर्वकालिक उच्चतम स्तर 38,470 पर पहुंचा था।

Dual Camera के साथ Samsung Galaxy A10s लांच, जानें खूबिया

टेक डेस्क. Samsung A10s कंपनी के इस साल की शुरुआत में लॉन्च हुए Galaxy A10 बजट स्मार्टफोन का अपग्रेडेड वर्जन लॉन्च हो गया है। A10s में ड्यूल कैमरा सेटअप, फिंगरप्रिंट सेंसर और 4000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। बजट रेंज में यह स्मार्टफोन A10 की तुलना में और बेहतर विकल्प है।

Galaxy A10 में सिंगल रियर कैमरा दिया गया है और इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं है। इन फीचर्स को Galaxy 10s में उपलब्ध करवाया गया है। इसमें 13MP रियर कैमरा के साथ 2MP डेप्थ सेंसर दिया गया है। इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

A10s में 4000mAh की बैटरी दी गई है। वहीं, A10 में 3400mAh की बैटरी दी गई है। इनके डिस्प्ले में ज्यादा फर्क नहीं है। A10s में 6.2 इंच HD+ इंफिनिटी-V स्क्रीन दी गई है। ड्रॉपलेट नॉथ में 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। Galaxy A10s में 2.0GHz ओक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 2GB रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है।

स्मार्टफोन एंड्रॉइड 9 पाई पर काम करता है और 4 कलर्स- ब्लू, ग्रीन, रेड और ब्लैक में उपलब्ध है। Samsung ने इसकी कीमत और उपलब्धता की जानकरी नहीं दी है, लेकिन क्योंकि यह फोन A10 का अपग्रेड है, इसलिए उम्मीद है की इसकी कीमत Rs 7999 के आस-पास होगी।

खत्म हुआ इंतजार, OnePlus TV इस दिन लांच हो सकता है लांच !

टेक डेस्क. चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी OnePlus ने पिछले साल OnePlus TV के बारे में घोषणा की थी। इस स्मार्ट टीवी के बारे में पिछले कई महीनों से सस्पेंस बरकरार था लेकिन सोशल मीडिया पर आई एक लीक की माने तो इस स्मार्ट टीवी को 26 सितंबर को लॉन्च किया जा सकता है।


बताया जा रहा है OnePlus TV को 43 इंच से लेकर 75 इंच की साइज में लॉन्च किया जा सकता है। पिछले साल OnePlus के CEO पेटे लाउ ने इस स्मार्ट टीवी के बारे में घोषणा करते हुए कहा था कि इस स्मार्ट टीवी में यूजर्स को टोटल कनेक्टेड एक्सपीरियंस मिलेगा। OnePlus TV को Xiaomi के बजट स्मार्ट टीवी की चुनौती में पेश किया जा सकता है।

रिपोर्ट्स की मानें तो OnePlus TV को दो डिस्प्ले ऑप्शन्स LCD और OLED में लॉन्च किया जा सकता है। भारत में OnePlus TV को ई-कॉमर्स वेबसाइट के जरिए बेचा जा सकता है। इस टीवी को भारत के अलावा चीन और अमेरिका में भी बेचा जा सकता है। OnePlus TV के बारे में पहले जो लीक्स सामने आई हैं उनके मुताबिक, इस टीवी में ब्लूटूथ सपोर्ट भी दिया जा सकता है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, OnePlus TV के 43 इंच वाले मॉडल को ही केवल भारत में लॉन्च किया जा सकता है। जबकि, 75 इंच वाले मॉडल को अमेरिकी और चीनी बाजार में लॉन्च किया जा सकता है। पिछले साल इस टीवी के बारे में ज्यादा बातें तो नहीं बताई गई थी। पेटे लाउ ने कहा था कि OnePlus TV को प्रीमियम फ्लैगशिप टीवी के तौर पर लॉन्च किया जा सकता है।