जहर खाने वाली विवाहित महिला की इलाज के दौरान मौत, ससुराल पक्ष पर प्रताड़ित करने का आरोप

Ranchi. एक विवाहिता की रांची स्थित रिम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार, उसे जहर खाने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं, मंगलवार को मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है और थाने में सास-ससुर, पति और देवर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।

मृतका की पहचान रेखा देवी (19) के रूप में की गई। रेखा की 19 अप्रैल 2018 में जोगश्वर साव के साथ शादी हुई थी। पति दूसरे शहर में जॉब करता है। रेखा के पिता बरकट्ठा थाना क्षेत्र के बेटा निवासी रामचंद्र नायक ने बताया कि शादी के बाद से ससुराल पक्ष के लोग उसे प्रताड़ित कर रहे थे। दहेज में बाइक की मांग को लेकर अक्सर बेटी के साथ मारपीट की घटना भी होती थी।

रामचंद्र नायक ने बताया कि एक माह पूर्व में ससुर मुनीलाल साव द्वारा बेटी के साथ छेड़छाड़ व दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया था। इससे गांव स्तर पर मुनीलाल साव को सामाजिक दंड भी दिया गया था। इससे रेखा काफी परेशान रहती थी।

रविवार को रेखा ने जहर खा लिया और उसे इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया गया। जहां सोमवार शाम उसकी मौत हो गई। पिता ने रांची के बरियातू थाना में सास-ससुर, देवर और पति पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए लिखित शिकायत दिया है। इधर, घटना के बाद से ससुराल वाले फरार हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.