31 C
Mumbai
Friday, September 4, 2026
Home Blog Page 327

क्यों कम नहीं हो रहा फ़िल्मी सितारों का पाकिस्तान प्रेम?

 

अमित द्विवेदी | Nav Pravah
पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज़ नहीं आ रहा लेकिन भारतीय फ़िल्मी सितारों का पाकिस्तान प्रेम कम होने का नाम नहीं ले रहा। पिछले दिनों पाकिस्तान में गायक मीका सिंह के शो के बाद काफ़ी हंगामा हुआ, जिसके बाद पाकिस्तान में सक्रिय आतंकी संगठनों के समर्थक रेहान सिद्दीक़ी के शो में शरीक होने वाले भारतीय कलाकारों की बात सामने आई।

पूर्व में भारत सरकार के पर्यावरण मंत्रालय में मीडिया कंसल्टेन्ट रहे विवेक बंसल और सांसद राहुल शेवाले ने ट्वीट कर यह स्पष्ट किया कि जो भी भारतीय फ़िल्मी सितारे पाकिस्तान में सक्रिय आतंकी संगठनों के समर्थक रेहान सिद्दीक़ी के शो का हिस्सा हैं, उनकी जाँच होनी चाहिए। विवेक बंसल ने ट्वीट कर स्पष्ट किया कि रेहान पाकिस्तान में सक्रिय आतंकी संगठनों समर्थक है और ऐसे शख़्स के साथ हमारे फ़िल्मी सितारे शो कर रहे हैं।

विवेक बंसल और राहुल शेवाले का ट्वीट –

ग़ौरतलब है कि बॉलीवुड के सितारे ये शो ऐसे समय में कर रहे हैं, जब बॉर्डर पर पाकिस्तान आतंकवादी गतिविधि को बढ़ावा दे रहा है और आए दिन सीज़फ़ायर का उल्लंघन कर रहा है। ख़बर लिखने के एक दिन पहले जब इन सितारों से इस संदर्भ में जानकारी लेने की कोशिश की गई तो कहीं से संतोषजनक जवाब नहीं मिला। जब हमने दिलजीत दोसांझ की बिज़नेस मैनेजर सोनाली से बात किया और इस संदर्भ में जानकारी माँगी, तब उन्होंने दो टूक जवाब दिया और कहा कि हम ये शो किसी और प्रमोटर के साथ कर रहे हैं।

उसके बाद जब हमने दिलजीत दोसांझ के शो की डिटेल्स भेजी, उसके बाद भी उन्होंने वही जवाब दिया कि हम इससे ज़्यादा कुछ नहीं कहेंगे। देश के दुश्मन के लिए शो करने वाले देशी कलाकार की मैनेजर का यह जवाब हैरान कर देने वाला था।

सैफ़ अली ख़ान, सलमान ख़ान, दिलजीत दोसांझ, मीका सिंह, गुरु रंधावा, सोनू निगम और श्रेया घोषाल जैसे सितारों के नाम सामने आए हैं, जो इस रेहान सिद्दीक़ी के साथ शो करने वाले हैं या कर चुके हैं।

गत दिनों जब कश्मीर से अनुच्छेद ३७० हटाया गया, तब पाकिस्तान के कई कलाकारों ने इसका विरोध किया, जैसे कि आतिफ़ असलम। इन पाकिस्तानी कलाकारों ने भारत सरकार की निंदा की, लेकिन फ़िल्म इंडस्ट्री के सितारों के मुँह पर ताला लगा रहा। किसी ने न तो आतिफ़ की आलोचना की, न ही ३७० पर अपनी कोई राय स्पष्ट की। जबकि आतिफ़ के करियर ग्राफ़ पर ग़ौर करें, तो जिन गानों की वजह से वे चर्चा में आए उसका श्रेय बॉलीवुड को ही जाता है।
फ़िल्मी हस्तियों की ख़ामोशी के पीछे का राज़ क्या है? ऐसा कौन सा दबाव है, जो सितारों का पाकिस्तान प्रेम कम नहीं हो रहा? ऐसे कई सवाल हैं, जो फ़िल्म इंडस्ट्री के तमाम ज़िम्मेदार सितारों को सवाल के घेरे में खड़ा करते हैं।

ऐसी परिस्थिति में जब पाकिस्तानी सरकार अपने उच्चायुक्त को भारत में नहीं भेजता और भारतीय उच्चायुक्त को पाकिस्तान छोड़ने की बात करता है, तब हमारे सितारों का रेहान जैसे पाकिस्तानी आतंकी संगठनों के समर्थक से गलबहियाँ करना कितना उचित है। जब समझौता एक्सप्रेस और बस सेवाएँ ठप हैं, तब ऐसी स्थिति में फ़िल्मी लोगों का पाकिस्तान प्रेम क्यों उमड़ रहा है?

क्या ऐसे फ़िल्मी सितारों की सम्पत्तियों की जाँच नहीं होनी चाहिए, जो ऐसी गतिविधि में संलिप्त है? क्या फेरा, ईडी, आयकर विभाग और डीआरआई जैसी जाँच एजेंसियों को इन सितारों की इनकम के सोर्सेज़ की जाँच नहीं करनी चाहिए? कहीं हमारे भारतीय कलाकार आतंकियों के मंसूबे का शिकार तो नहीं हो रहे?

शो की इमेज –

 

 

AAP को बड़ा झटका, महिला विंग की अध्‍यक्ष के साथ बीजेपी में शामिल हुए कपिल मिश्रा

New Delhi। आम आदमी पार्टी के विधायक रहे कपिल मिश्रा शनिवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। लंबे समय से आम आदमी पार्टी नेता अरविंद केजरीवाल से उनकी तनातनी चल रही थी।

अरविंद केजरीवाल के कभी खास रहे कपिल मिश्रा सरकार में मंत्री भी रहे थे, लेकिन बाद में दोनों के संबंध बिगड़ गए और केजरीवाल ने उन्‍हें मंत्री पद से हटा दिया था। उसके बाद से कपिल मिश्रा लगातार अरविंद केजरीवाल की मुखालफत करते रहे थे। इस दौरान दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष मनोज तिवारी, राज्यसभा सांसद विजय गोयल, नेता विपक्ष विजेंद्र गुप्ता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्यामजाजू, सतीश उपाध्याय, अनिल वाजपेयी आदि मौजूद रहे।

शनिवार सुबह आम आदमी पार्टी (आप) को बड़ा सियासी झटका लगा, जब ‘आप’ महिला विंग की अध्यक्ष ऋचा पांडे मिश्रा ने कपिल मिश्रा के साथ बीजेपी की औपचारिक सदस्यता ग्रहण कर ली।

ऋचा ने कहा कि जिन कारणों से मैं राजनीति में आई थी, वह आप में रहते पूरी नहीं हो पा रही थी। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी समाज के हर वर्ग का ख्याल कर सेवा कर रही है। मोदी जी के नेतृत्व में देश का नाम दुनियाभर में चमक रहा है। हालांकि आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर ऋचा ने सीधा हमला नहीं किया, लेकिन यह जरूर कहा कि अब बड़े मुद्दों पर एक होने की जरूरत है।

कपिल मिश्रा ने ट्विटर के जरिए एक दिन पहले ऐलान किया था कि शुक्रवार को वे बीजेपी जॉइन करने जा रहे हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हक में प्रचार किया था, जिससे कपिल को अपनी विधानसभा सदस्यता गंवानी पड़ी थी।

यूपी मंत्रिमंडल में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, योगी और स्वतंत्रदेव की मौजूदगी में दिल्ली में मंथन !

लखनऊ। लोकसभा चुनाव के दौरान सूबे में शानदार प्रदर्शन करने के बाद से ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार में फेरबदल की अटकलें लगायी जा रही हैं। अब इस बात की चर्चा एक बार फिर तेज हो गई।

सुत्रों के मुताबिक, योगी और BJP के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव की मौजूदगी में शुक्रवार को दिल्ली में आला नेताओं ने इस पर मंथन किया। BJP के सूत्रों की माने तो इस महीने के अंत तक मंत्रिमंडल विस्तार होने की संभावना है।

पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल पहले से ही दिल्ली में हैं और उन्हें रोक लिया है। इस बीच BJP ने शनिवार को प्रदेश मुख्यालय पर उपचुनाव और संगठनात्मक चुनाव की तैयारियों पर भी बैठक बुलाई है। इन बैठकों में उपचुनाव के लिए बनाए गए प्रभारी बनाए गए मंत्रियों को पूरी रिपोर्ट के साथ बुलाया गया है।

प्रदेश में 60 सदस्यीय मंत्रिपरिषद हो सकता है। योगी सरकार ने मार्च 2017 में जब शपथ ली थी तो मुख्यमंत्री सहित 47 सदस्यीय मंत्रिपरिषद ने शपथ ली थी। इसमें तीन मंत्रियों सत्यदेव पचौरी, डॉ। एस।पी। सिंह बघेल और डॉ। रीता बहुगुणा जोशी ने सांसद चुने जाने के कारण त्यागपत्र दे दिया है। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर को मंत्रिमंडल से बर्खास्त किया जा चुका है।

मंत्रिमंडल में शामिल स्वतंत्र देव सिंह को BJP के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिल चुकी है। सिंह भी जल्द ही मंत्रिमंडल छोड़ देंगे। ऐसी स्थिति में मंत्रिपरिषद सिर्फ 42 सदस्यीय ही रह जाएगा। फिर अभी तक योगी मंत्रिपरिषद में एक बार भी फेरबदल नहीं हुआ है।

संघ और पार्टी नेतृत्व तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंत्रिपरिषद में कुछ को शामिल करने के साथ कुछ को तरक्की देना चाहते हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और BJP नेताओं के बीच इस सिलसिले में कई दौर की बातचीत हो चुकी है।

शीर्ष नेतृत्व कर चुका है मंथन

राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, कार्यकारी अध्यक्ष जे।पी। नड्डा सहित अन्य लोगों ने भी इस सिलसिले में मंथन पूरा कर लिया है। कुछ के विभाग बदले जा सकते हैं और कुछ को और महत्वपूर्ण विभाग दिया जा सकता है। एक या दो राज्यमंत्रियों का कद भी बढ़ाए जाने के संकेत हैं।

भाई ने ही बहन की गला रेतकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

मुज़फ्फरनगर। पारिवारिक कलह के चलते एक भाई ने ही अपनी बहन की गला रेत कर दिनदहाड़े हत्या कर दी। घटना की सुचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पिता की तहरीर पर मामला दर्ज कर आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार यह मामला जिले के थाना मंसूरपुर क्षेत्र के गांव जदोड़ा का है जंहा शुक्रवार दोपहर 22 वर्षीय एक भाई आशीष ने उस समय अपनी 20 वर्षीय बहन कविता की धारधार हथियार से गर्दन रेत कर हत्या कर दी जब परिवार के अन्य सदस्य घर से बाहर गए हुए थे।

मृतका की मां सुनीता ने कहा कि हम जंगल में गए हुए थे पीछे पता नहीं क्या हुआ दोनों भाई बहन में झगड़ा हुआ था। जब हम आए तो दरवाज़ा बंद था जब पुलिस आई तो तब पता चला। घर में बस बड़ा लड़का और लड़की ही मौजूद थे।

एसपी सिटी सतपाल अंतिल ने बताया कि मंसूरपुर थाना क्षेत्र के जड़ौदा गांव में एक लड़की की हत्या कर दी गयी है। तत्काल पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंची घटना में एक बात सामने आई की इस घटना में भाई ने ही बहन की हत्या की है। आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया गया है। भाई ने स्वीकार किया है पारिवारिक कलह के चलते मेने अपनी बहन को मारा है। पिता की और से हत्या की तहरीर दी गयी है।

वेंटिलेटर पर अरुण जेटली, BSP सुप्रीमो मायावती ने AIIMS पहुंचकर जाना हाल

मायावती ने पीएम

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने शनिवार को दिल्ली के एम्स में पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का हाल जाना और इस दौरान उनके परिजनों से मिलकर शीघ्र स्वश्थ्य होने की कामना की है। इस बात की जानकारी BSP सुप्रीमो मायावती ने खुद ट्वीट कर दी है।

मायावती ने पीएम

BSP सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट कर लिखा पूर्व केन्द्रीय वित्त व रक्षा मंत्री व बीजेपी के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली के स्वास्थ्य का हालचाल लेने आज नई दिल्ली के एम्स अस्पताल गई। वहाँ उनके परिवार के लोगों आदि से मिलकर उन्हें दिलासा दिलाने के साथ- साथ कुदरत से प्रार्थना भी है कि वह जेटली को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ दे।

इससे पहले बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने केंद्र सरकार पर देश पर छाए मंदी के खतरे को लेकर आगाह किया और इसे गंभीरता से लेने की सलाह दी है।

BSP सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट कर लिखा, देश में व्यापक बेरोजगारी, गरीबी, महंगाई, अशिक्षा, स्वास्थ्य, तनाव/हिंसा आदि की चिन्ताओं के बीच अब आर्थिक मन्दी का खतरा है, जिससे देश पीड़ित है। व्यापारी वर्ग भी काफी दुःखी व परेशान है। छटनी आदि के उपायों के बाद वे आत्महत्या तक को मजबूर हो रहे हैं। केन्द्र इसे पूरी गंभीरता से ले।

नुसरत भरुचा का ये ग्लैमरस अवतार पहले कभी नहीं देखा होगा, see photos

डेस्क। बॉलीवुड में तहलका मचाने वालीं एक्ट्रेस नुसरत भरुचा सोशल नेटवर्किंग साइट Instagram पर काफी एक्टिव रहती हैं। नुसरत भरुचा आए दिन अपने Instagram अकाउंट के जरिए फैन्स को अपना अपडेट देती रहती हैं। वह अक्सर अपनी नई-नई तस्वीरें यहां शेयर करते रहती हैं।

नुसरत के फोटो शेयर करते ही सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें वायरल होने लगती हैं। इसी क्रम में उनकी कुछ नई Instagram तस्वीरें इंटरनेट पर धमाल मचा रही हैं। तो आइए, आपको दिखाते हैं नुसरत भरुचा की वो तस्वीरें जो काफी ग्लैमरस है।

नुसरत भरुचा का कहना है कि वे किसी थ्रिलर या साइकोलॉजिकल सस्पेंस ड्रामा में काम करने की उत्सुक हैं।

नुसरत ने बताया, मैं एक थ्रिलर करना चाहती हूं। मेरा मानना है कि थ्रिलर काफी बांधनेवाली स्टोरी होती है, क्योंकि आपको पता नहीं होता कि आगे क्या होने जा रहा है और कहानी में कई उतारचढ़ाव होते हैं। मेरे लिए यह बेहद दिलचस्प है। यह मुझे कहानी को सुलझाने या क्या होने वाला है, यह जानने के लिए बांधे रखता है।

नुसरत फिल्म ‘ड्रीम गर्ल’ में नजर आने वाली हैं, जिसे बालाजी मोशन पिक्चर्स ने सह-निर्माण किया है।

आजम खां के बेटे अब्दुल्ला के खिलाफ RDA जारी करने जा रहा है नोटिस

Rampur. समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता एवं सांसद आजम खां की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम खां के खिलाफ रामपुर विकास प्राधिकरण (RDA) ने नोटिस जारी करने का फैसला लिया है।

रामपुर विकास प्राधिकरण (RDA) की मानें तो हमसफर रिजॉर्ट के ग्रीन बेल्ट में बने होने और पूरा रास्ता न छोड़ने के मामले में जांच शुरू कर दी गई है।

रामपुर विकास प्राधिकरण (RDA) के सचिव बैजनाथ ने बताया कि हमसफर रिसॉर्ट्स ग्रीन बेल्ट ओर रोड वाइडनिंग के परिपेक्ष्य में उनका मानचित्र स्वीकृत है या नही, इसमे जांच करने गए थे। अब नोटिस तैयार किया जा रहा है वो उन्हें दिया जाएगा। इनका उत्तर प्राप्त होने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। विधायक अब्दुल्ला आजम को अगस्त माह की शुरुआत में सैकड़ों समर्थकों के साथ उनके आवास के पास से गिरफ्तार किया था।

गौरतलब है कि SP सांसद आजम खान को भूमाफिया घोषित किया जा चुका है। आजम खान ने गिरफ्तारी से बचने के लिए अग्रिम जमानत की अर्जी लगाई है। वह करीब एक माह से अपने गृह जनपद रामपुर नहीं आए हैं। आजम खान पर किसानों की जमीन, नदियों की जमीन कब्जा करने का आरोप है। उन पर 26 से ज्यादा मुकदमे हैं। वह भूमाफिया भी हैं। SP नेता आजम पर जो धाराएं हैं, उसमें गिरफ्तारी हो सकती है।

Nokia 6.1 Plus पर बंपर डिस्काउंट, सिर्फ Rs 2,949 में खरीदने का मौका !

टेक डेस्क। Nokia 6.1 Plus को आज Amazon पर Rs 7,500 की डिस्काउंट के साथ खरीदने का मौका है। पिछले साल लॉन्च हुए इस स्मार्टफोन को Rs 10,999 की कीमत में खरीद सकते हैं। स्टॉक एंड्रॉइड या एंड्रॉइड वन ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आने वाले इस स्मार्टफोन के साथ नो-कॉस्म EMI और एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है।

इस स्मार्टफोन पर Rs 8,050 तक का एक्सचेंज ऑफर किया जा रहा है। अगर आप इसके एक्सचेंज और डिस्काउंट दोनों को अवेल कर लेते हैं तो इस स्मार्टफोन को आप Rs 2,949 की प्रभावी कीमत में खरीद सकते हैं। ये ऑफर Amazon की Today’s डील्स सेक्शन में मिलेगा। इसे अमेजन से खरीदने के लिए यहां क्लिक करें।

Features की बात करें तो इसमें 5.8 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है। डिस्प्ले का रिजोल्यूशन 1,080 x 2,280 दिया गया है, यानी की इसकी डिस्प्ले में आप HD क्वालिटी की वीडियो का आनंद ले सकते हैं।

फोन 6GB+64GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ उपलब्ध है। इसकी इंटरनल मेमोरी को आप माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 400GB तक एक्सपेंड भी कर सकते हैं। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 क्वॉडकोर प्रोसेसर दिया गया है।

Features की बात करें तो इसके बैक में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन का प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का दिया गया है। इसके साथ एक 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर भी दिया गया है। फोन में सेल्फी के लिए भी 16 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर दिया गया है।

फोन के बैक में एलईडी फ्लैश भी दिया गया है। साथ ही साथ आपको फिजिकल फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलता है। फोन ड्यूल 4G नेटवर्स को सपोर्ट करता है। फोन को पावर देने के लिए 3,060 मिली एम्पीयर की बैटरी दी गई है।

Rajnath Singh के परमाणु हथियारों के इस्तेमाल के बयान से घबराया पाकिस्तान, कुरैशी ने कही ये बात

वर्ल्ड डेस्क. रक्षा मंत्री Rajnath Singh के परमाणु हथियारों के इस्तेमाल को लेकर दिए गए एक सामान्य बयान से पाकिस्तान घबरा गया है। भारत के रक्षा मंत्री ने शुक्रवार को कहा था कि विषम परिस्थितियों में भारत परमाणु हथियारों के लिए ‘पहले इस्तेमाल न करने’ की अपनी नीति में बदलाव कर सकता है।

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पहली जयंती उन्हें याद करते हुए दिए गए इस सामान्य से बयान को पाकिस्तान ने अपने लिए चेतावनी समझ लिया। इसके बाद विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा है कि भारत का यह बयान बताता है कि वह हिंसा के लिए आतुर है।

Rajnath Singh ने ट्वीट कर लिखा कि पोखरण वह क्षेत्र है, जिसने भारत को परमाणु शक्ति बनाने के लिए अटल जी के दृढ़ संकल्प को देखा और अभी तक पहले इस्तेमाल न करने की नीति के सिद्धांत के प्रति प्रतिबद्ध है। भारत ने इस सिद्धांत का कड़ाई से पालन किया है। भविष्य में क्या होता है यह परिस्थितियों पर निर्भर करता है।

कुरैशी ने Rajnath Singh के ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा ‘हिंसा के लिए आतुर भारत की ओर से यह एक और चेतावनी है। पाकिस्तान के लगातार प्रयास से 1965 के बाद पहली बार कश्मीर मुद्दे पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की बैठक हुई है। इतिहास गवाह है कि युद्ध को उकसावा देना वाला देश कभी जीत नहीं सकता।

संजय दत्त की बेटी Trishala Dutt ने बॉयफ्रेंड की याद में शेयर की प्राइवेट PHOTOS

मनोरंजन डेस्क. बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त की बेटी त्रिशाला ने अपने बॉयफ्रेंड की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। त्रिशाला ने इंस्टाग्राम का सहारा लेते हुए शुक्रवार को बिना किसी कैप्शन के फोटो साझा की हैं। उन्होंने पोस्ट पर लोगों के कमेंट्स को भी बंद कर दिया है जिससे कोई कमेंट न कर सके।

फोटो में आप त्रिशाला और उनके बॉयफ्रेंड को एक साथ पोज़ देते देख सकते हैं। ये एक सेल्फी है। त्रिशाला ने जुलाई में इंस्टाग्राम पोस्ट कर सभी को चौंका दिया था जब उन्होंने बताया था कि उनके बॉयफ्रेंड का निधन हो चुका है। अपने दोनों की फोटो शेयर करते हुए त्रिशाला ने लिखा था कि मेरा दिल टूट चुका है।

आपका शुक्रिया कि आपने मुझे इतना प्यार दिया, मेरी रक्षा की और देखभाल भी की। दुनिया की हर खुशी दी। मैं खुद को खुशनसीब मानती हूं क्योंकि आप मुझे मिले। आप मेरे अंदर हमेशा जिंदा रहेंगे। आई लव यू और आई विल मिस यू। हमेशा आपकी, बेला मिया।