31 C
Mumbai
Friday, September 4, 2026
Home Blog Page 323

Arun Jaitley की हालत में सुधार, लेटेस्ट हेल्थ बुलेटिन जारी !

New Delhi. पिछले काफी दिनों से AIIMS में भर्ती पूर्व वित्त मंत्री Arun Jaitley की हालत में थोड़ा सुधार देखा गया है। दरअसल पिछले कुछ दिनों से Arun Jaitley की हालत नाजुक बताई जा रही थी जिसके बाद कई सारे नेता उन्हें देखने के लिए AIIMS पहुंचे थे। लेकिन अब बताया जा रहा है कि उनकी हालत में थोड़ा सुधार है।

जानकारी के मुताबिक मंगलवार को Arun Jaitley का डायलिसिस हुआ है जिसके बाद उनके शरीर में मूवमेंट देखी गई है। उनके हार्ट रेट में भी सुधार देखा गया है। डॉक्टरों के मुताबिक जेटली के वाइटल ऑर्गन भी अब रिस्पॉन्ड कर रहे हैं। इससे पहले डॉक्टरों ने बताया था कि उनकी बॉडी को लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है हालांकि दिमाग अभी भी जिंदा है।

कैंसर से पीड़ित हैं Arun Jaitley

बता दें, 66 साल के Arun Jaitley कई तरह की बीमारियों से पीड़ित हैं। Arun Jaitley सॉफ्ट टिशू कैंसर से पीड़ित हैं। उनके बाएं पैर में सॉफ्ट टिशू कैंसर हो गया है। Arun Jaitley इसके इलाज के लिए जनवरी 2019 में अमेरिका भी गए थे। इसके साथ ही Arun Jaitley को किडनी संबंधी बीमारी से ग्रसित थे। मई 2018 में उनका किडनी प्रत्यारोपण हुआ था।

जेटली को डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर भी है। Arun Jaitley सितंबर 2014 में डायबिटीज मैनेज के लिए गैस्ट्रिक बाईपास सर्जरी करा चुके है। इसके अलावा वो साल 2005 में हार्ट सर्जरी भी करा चुके है।

9 अगस्‍त को बीजेपी के वरिष्‍ठ नेता Arun Jaitley को घबराहट और कमजोरी की शिकायत के बाद AIIMS में भर्ती कराया गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला और भाजपा के अन्य शीर्ष नेताओं ने अस्पताल जाकर Arun Jaitley का हाल-चाल लिया था। उपराष्‍ट्रपति वेंकैया नायडू भी उन्‍हें देखने AIIMS पहुंचे थे।

SBI के बाद अब इस बैंक का बड़ा कदम, इतना सस्ता किया लोन !

New Delhi. त्योहारी मौसम का फायदा उठाने के लिए मंगलवार को SBI द्वारा होम लोन और ऑटो लोन का रेट सस्ता करने के बाद सरकारी बैंक ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स (OBC) ने भी कस्टमर्स को तोहफा दिया है।

होम लोन के लिए बैंक का रेपो रेट लिंक्ड इंटरेस्ट रेट 8.35% से शुरू होगा और 8.70% से कार लोन शुरू करने का ऐलान किया गया है। OBC ने कहा कि उसने रिजर्व बैंक के रेपो रेट से लिंक्ड होम लोन और वीइकल लोन प्रॉडक्ट के नए वैरियंट लॉन्च किए हैं। बैंक के मुताबिक कस्टमर को बैंक की कॉस्ट ऑफ फंड के हिसाब से MCLR या एक्सटर्नल बेंचमार्क से लिंक्ड रेपो रेट चुनने का विकल्प मिलेगा।

MCLR लिंक्ड ब्याज दर, रेपो रेट से लिंक्ड ब्याज दर पर लोन लेने का विकल्प ग्राहकों के पास होगा। बैंक रेपो रेट में बदलाव का फायदा ग्राहकों तक उचित और पारदर्शी तरीके से पहुंचाने में कामयाब हो पाएगा।

गवर्नर ने बैंकों से की थी अपील

गौरतलब है कि रिजर्व बैंक (RBI) गवर्नर शक्तिकांत दास ने बैंकों से अपील किया था। उन्होंने कहा था कि बैंक कर्ज और जमा दरों को रेपो रेट से लिंक करना शुरू करें। बता दें कि रेपो रेट पर RBI बैंकों को छोटी अवधि के लिए कर्ज देता है।

SBI पहले ही उठा चुका है कदम

SBI रेपो रेट लिंक्ड होम लोन प्रोडक्ट को जुलाई में लॉन्च कर चुका है। रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट यानी RLLR के आधार पर SBI के रेपो रेट लिंक्ड होम लोन प्रॉडक्ट के लिए ब्याज दर तय होती है।

बता दें कि RLLR को तय करने के लिए बैंक रेपो रेट पर परिचालन लागत को जोड़ते हैं। SBI में यह लागत न्यूनतम 2.25% है। चूंकि मौजूदा समय में रेपो रेट 5.40% है ऐसे में SBI का RLLR 5.40% रेपो रेट और परिचालन लागत 2.25% को जोड़कर 7.65% होता है।

पी चिदंबरम की मुश्किलें और बढ़ी, CBI ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की कैविएट

New Delhi. पूर्व केंद्रीय गृहमंत्री P. Chidambaram की मुश्‍किलें बढ़ती जा रही हैं। दिल्‍ली हाई कोर्ट से अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद से उनके ऊपर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। ED और CBI की टीमें उन्‍हें तलाश रही हैं और वे लापता हैं।

पूर्व केंद्रीय गृहमंत्री P. Chidambaram की लास्‍ट लोकेशन दिल्‍ली में लोधी रोड के पास मिली हैं और उसके बाद उनका फोन बंद आ रहा है। अब CBI और ED (प्रवर्तन निदेशालय) ने सुप्रीम कोर्ट में इस मामले को लेकर कैविएट दाखिल कर दी है। कैविएट दाखिल करने का मतलब यह होता है कि अदालत कैविएट दाखिल करने वाले का पक्ष सुने बिना कोई आदेश पारित नहीं कर सकती।

क्‍या होता है कैविएट (Caveat)

किसी व्यक्ति की ओर से अदालत से उसके विरुद्ध अचानक कोई आदेश लाने की आशंका पर कैविएट की अर्जी डाली जाती है, ताकि आपको पूर्व सूचना मिल सके कि आपके विरुद्ध क्या अर्जी डाली जा रही है। आपको आपके विरुद्ध डाली जा रही अर्जी की एक कापी भी भेजी जाती है। उस स्थिति में अदालत में खुद व्यवहार प्रक्रिया संहिता की धारा 148-अ के अंतर्गत आवेदन प्रस्तुत किया जाता है। इस आवेदन को कैविएट (caveat) कहा जाता है।

योगी मंत्रिमंडल में 18 नए चेहरे शामिल, 4 को प्रमोट कर बनाया गया कैबिनेट मंत्री !

लखनऊ. उत्तर प्रदेश की योगी सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्तार आज यानी बुधवार को लखनऊ के राजभवन में चल रहा है। योगी मंत्रिमंडल में छह कैबिनेट मंत्री, छह राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 11 राज्य मंत्री शपथ ले रहे हैं। 4 मंत्रियों को प्रमोट कर कैबिनेट मंत्री बनाया गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की इस कैबिनेट में 18 न‌ए चेहरे शमिल किये गए हैं। चार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) को प्रमोट कर कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। एक राज्यमंत्री को प्रमोट कर राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया है।

योगी सरकार के नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण के बाद राज्यपाल आनंदीबेन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी नव नियुक्त मंत्रियों को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया।

योगी मन्त्रिमण्डल विस्तार

(कैबिनेट मंत्री)

1- डॉ. महेंद्र सिंह ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ली

2- सुरेश राणा ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ली

3- भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ली

4- अनिल राजभर ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ली

5- रामनरेश अग्निहोत्री ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ली

6- कमलरानी ने ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ली

(राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार)

1 – नीलकंठ तिवारी ने स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री की शपथ ली

2 -कपिलदेव राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार के रूप में शपथ ली

3- सतीश द्विवेदी राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार के रूप में शपथ ली

4 – अशोक कटारिया राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार के रूप में शपथ ली

5 – श्रीराम चौहान राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार के रूप में शपथ ली

6 – रविंद्र जायसवाल सतीश द्विवेदी राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार के रूप में शपथ ली

(राज्यमंत्री)

1 – अनिल शर्मा ने राज्यमंत्री की शपथ ली

2 – महेश गुप्ता ने राज्यमंत्री की शपथ ली

3 – आनंदस्वरूप शुक्ला ने राज्यमंत्री की शपथ ली

4 – विजय कश्यप ने राज्यमंत्री की शपथ ली

5 – गिरिराज सिंह धर्मेश ने राज्यमंत्री की शपथ ली

6 – लाखन सिंह राजपूत ने राज्यमंत्री की शपथ ली

7 – नीलिमा कटियार ने राज्यमंत्री की शपथ ली

8 – चौधरी उदयभान सिंह ने राज्यमंत्री पद की शपथ ली

9 – चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय ने राज्यमंत्री पद की शपथ ली

10 – रमाशंकर पटेल ने राज्यमंत्री पद की शपथ ली

11 – अजीत सिंह पाल ने राज्यमंत्री पद की शपथ ली

शपथ से पहले 5 मंत्रियों के इस्तीफे मंजूर

वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल, सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह, बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अनुपमा जायसवाल और भूतत्व एवं खनिकर्म राज्य मंत्री अर्चना पांडेय ने मंगलवार को अपना इस्तीफा सौंपा। धर्मपाल, अनुपमा और अर्चना को भाजपा मुख्यालय में प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने तलब किया था। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने तो दो दिन पहले ही एक व्यक्ति-एक पद के सिद्धांत के चलते परिवहन मंत्री पद से अपना त्यागपत्र भेज दिया था।

मंगलवार देर रात पांचों मंत्रियों के इस्तीफे मंजूर कर लिए गए। सांसद चुने जाने के बाद सत्यदेव पचौरी, प्रो. एसपी बघेल और प्रो. रीता बहुगुणा जोशी के इस्तीफे और सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के मंत्रिमंडल से बर्खास्त किए जाने से चार कैबिनेट मंत्री के पद पहले से ही रिक्त हैं।

राशिफल: 21 अगस्त 2019, आज इन राशियों के लिए दिन लाभदायक, खत्म होगा नौकरी का इंतजार

राशिफल: 21 अगस्त 2019, आज इन राशियों के लिए दिन लाभदायक, खत्म होगा नौकरी का इंतजार

आज का राशिफल

मेष

नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्‍की के मार्ग प्रशस्‍त होंगे। जीवनसाथी को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। पैसों को लेकर किसी के साथ विवाद न करें।

वृष

मन में निराशा एवं असंतोष के भाव रहेंगे। घरेलू समस्‍या परेशान करेंगी। रहन-सहन कष्‍टमय रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य का ध्‍यान रखें।

मिथुन

आत्मविश्वास में कमी आएगी। संतान सुख में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आय के साथ विकसित हो सकते हैं।

कर्क

धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में सुख-शांति रहेगी। आज आप जरूरत से ज्यादा काम का बोझ अपने सिर पर ले सकते हैं।

सिंह

मानसिक शांति रहेगी। परिवार में सुख-शांति रहेगी। नौकरी में स्‍थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

कन्या

किसी मित्र का आगमन हो सकता हे। अचनाक आय वृद्धि के स्रोत विकसित हो सकते हैं। नौकरी में अफसरों से मतभेद रहेंगे।

तुला

मानसिक शांति तो रहेगी, लेकिन स्‍वभाव में चिड़चिड़ापन भी रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक

किसी मित्र के सहयोग से कारोबार का विस्तार हो सकता है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। माता-पिता से आर्थिक सहयोग भी मिल सकता है।

धनु

मन अशांत रहेगा। जीवनसाथी से मतभेद बढ़ सकते हैं। पिता को स्‍वास्‍थ्‍य विकार रहेंगे। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे।

मकर

मन में निराशा एवं असंतोष के भाव रहेंगे। नौकरी में परिवर्तन की संभावना बन रही है। किसी दूसरे स्‍थान पर भी जाना पड़ सकता है।

कुंभ

किसी मित्र के सहयोग से नौकरी में अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र का विस्तार हो सकता है।

मीन

संतान को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। सामाजिक कार्यों में मान-सम्‍मान मिल सकता है। शैक्षिक कार्यों में व्‍यवधान आएंगे।

पंचांग: 21 अगस्त 2019 दिन- बुधवार, जानें शुभ समय एवं राहुकाल !

पंचांग: 21 अगस्त 2019 दिन- बुधवार, जानें शुभ समय एवं राहुकाल !

आज का पंचांग

विक्रम सम्वत- 2076

शक सम्वत- 1941

वार- बुधवार

अयन- दक्षिणायण

मास:- श्रावण

पक्ष- कृष्ण पक्ष

नक्षत्र- अश्विनी

योग- गण्ड

तिथि- षष्ठी

दिशा शूल- पूर्व में

सूर्योदय- 05:40

सूर्यास्त- 06:38

राहुकाल- सुबह 07:20 से 08:57

योगी मंत्रिमंडल के विस्तार से पहले स्वाति सिंह समेत 5 मंत्रियों का इस्तीफा !

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल ने यूपी मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है। जानकारी के मुताबिक, राजेश अग्रवाल ने सीएम योगी आदित्यनाथ को अपना इस्तीफा भेज दिया है। जिसमें उन्होंने उम्र सीमा और स्वास्थ्य कारणों का हवाला दिया है। वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल योगी सरकार के कद्दावर मंत्रियों में शामिल हैं।

सुत्रों की मानें तो वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल के अलावा चेतन चौहान, मुकुट बिहारी वर्मा, स्वाति सिंह और अनुपमा जायसवाल ने भी इस्तीफा दे दिया है।

राजेश अग्रवाल ने अपने इस्तीफे में लिखा है कि बीजेपी एक परिवार है और उनका पूरा जीवन बीजेपी के लिए समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि उन्हें बीजेपी का समर्पित कार्यकर्ता होने का गर्व है। वित्त मंत्री ने लिखा है, अब वे 75 वर्ष के होने जा रहे हैं। पार्टी की रीती-निति के अनुसार वे अपना त्याग पत्र बीजेपी नेतृत्व को दो दिन पहले ही सौंप चुके हैं।

अग्रवाल ने लिखा है कि उनकी जगह कुछ नए और योग्य चेहरों को काम करने का अवसर दिया जाए। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के साथ पार्टी संगठन के लिए काम करते रहने की बात कही है।

गौरतलब है कि योगी सरकार का पहला विस्तार कल होगा। राजभवन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल करीब दर्जनभर मंत्रियों को शपथ दिलाएंगी। इसके साथ ही तीन-चार राज्यमंत्रियों का कद बढ़ाकर उनको कैबिनेट मंत्री पद की शपथ भी दिलाई जाएगी। इससे पहले मंत्रिमंडल का यह विस्तार सोमवार 19 अगस्त को प्रस्तावित था, लेकिन ऐन मौके पर उसे टाल दिया गया। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी आज देर शाम नई दिल्ली से लखनऊ लौटेंगी।

आपको बता दें कि 75 साल के राजेश अग्रवाल बरेली से लगातार बीजेपी विधायक रहे हैं। उनकी गिनती पार्टी के कद्दावर नेताओं में शुमार है।

सिर्फ 9 रुपए में विदेश घूमने का सुनहरा मौका, ये एयरलाइन दे रही खास ऑफर

बिजनेस डेस्क। विदेश घूमने का सपना है या फिर कोई प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। वियतनाम की वियतजेट एयरलाइंस आपके लिए एक छप्परफाड़ ऑफर लेकर आई है।

यह एयरलाइन मात्र 9 रुपये में वियतनाम की हवाई यात्रा करा रही है। इस एयरलाइन ने भारत और वियतनाम के बीच सीधी उड़ानों के परिचालन को शुरू करने की घोषणा की है। इसीलिए शुरुआती उड़ानों के लिए यह ऑफर दिया जा रहा है।

वियतजेट एयरलाइन पहली बार नई दिल्ली से चिन मिन सिटी और हनोई के नए रूट पर फ्लाइट्स शुरू करने जा रही है। इस लॉन्चिंग का जश्न मनाने के लिए एयरलाइंस ने तीन गोल्डन डेज के दौरान सुपर-सेविंग टिकटों की पेशकश की है। सबसे खास बात यह है कि इन टिकटों की कीमत मात्र 9 रुपये से शुरू हो रही है।

एयरलाइन के अनुसार, 6 दिसंबर 2019 से नई दिल्ली से हर सप्ताह सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को चार फ्लाइट्स हो-ची-मिन सिटी के लिए जाएंगी। वहीं, हनोई से नई दिल्ली के रूट पर 7 दिसंबर 2019 से हर सप्ताह मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को रिटर्न फ्लाइट्स उड़ान भरेंगी।

वियतजेट के वाइस प्रेसिडेंट श्री गुयेन थान सोन ने कहा, हम भारत और वियतनाम, दो देशों, के बीच सीधी उड़ानें शुरू कर और अपनी सेवाओं का विस्तार भारत में करने से काफी प्रसन्न है। भारत हमारे लिए प्राथमिकता के आधार पर काफी महत्वपूर्ण बाजार है। भारतीय यात्रियों को आरामदायक माहौल में यात्रा का बेहतरीन अनुभव कराने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं।

Sim Card का यह खेल आपके बैंक अकाउंट में लगा रहा है सेंध, जानें कैसे

बिजनेस डेस्क। फ्रॉड से बचने के लिए अपने मोबाइल फोन कनेक्शन के बारे में हमेशा अलर्ट रहने की आवश्यकता है। ऐसे कई मामले सामने आए हैं जिनमें लोग Sim Swapping के कारण अपना पैसा गंवा चुके हैं। आइए जानते हैं कि यह क्या है और इससे बचने का क्या तरीका है।

क्या है Sim Swapping

जैसा कि नाम से ही पता चल रहा है, इसमें धोखेबाज आपके मोबाइल की रजिस्टर्ड Sim कार्ड को बंद करा उसी नंबर से नई Sim निकलवा लेते हैं। इससे धोखेबाज को आपके सभी गोपनीय मैसेज और पासवर्ड्स पता चल जाते हैं और फिर धोखेबाज उन जानकारियों का प्रयोग कर आपका पैसा उड़ा लेता है।

दो स्टेप में होता है यह फ्रॉड

Cyber ​​security expert ने बताया कि यह फ्रॉड दो स्टेप में होता है। पहले स्टेप में धोखेबाज आपकी निजी जानकारियां इकट्ठा करता है और फिर ओटीपी पाने के लिए Sim Swap करता है। धोखेबाज फिशिंग (फर्जी मेल), फर्जी फोन कॉल्स, फर्जी फोन मैसेज, मैलवेयर, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस या वेबसाइट को हैक कर अथवा आपके सोशल मीडिया अकाउंट से आपकी निजी जानकारियां प्राप्त करते हैं। इनमें वे जानकारियां भी होती हैं जो आपके बैंक से जुड़ी होती हैं।

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने लातविया के भारतीय समुदाय को किया संबोधित !

वर्ल्ड डेस्क। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू लिथुआनिया, लातविया, और एस्तोनिया की 5 दिवसीय यात्रा पर हैं। मंगलवार को वेंकैया नायडू ने लातविया के राष्ट्रपति से मुलाकात की।

यहां भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने कहा कि लातविया भारत के लिए एक महत्वपूर्ण भागीदार बन सकता है क्योंकि यह विश्व अर्थव्यवस्था चौथी औद्योगिक क्रांति की ओर बढ़ रही है जहां प्रौद्योगिकी और नवाचार प्रमुख भूमिका निभाएंगे।

सोमवार को लातविया की राजधानी रीगा में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए, नायडू ने कहा, ‘मैं भारतीय और लातवियाई कंपनियों के लिए सहयोग के माध्यम से नई-पुरानी प्रौद्योगिकियों को एक होने की बहुत गुंजाइश देखता हूं।’ यह देखते हुए कि दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार में अपार संभावनाएं है, उन्होंने यहां भारतीय समुदाय को दोनों देशों के लिए “विदेशी निवेश, प्रौद्योगिकी, विशेषज्ञता और सद्भावना लाने के लिए माध्यम बताया।

नायडू ने आगे कहा कि हमने भारत में, दुनिया भर में अपने लगभग तीन करोड़ मजबूत डायस्पोरा पर गर्व किया है। आपकी मातृभूमि की प्रगति और समृद्धि में आपका योगदान वास्तव में प्रशंसनीय है।

आप हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और मूल्यों को बढ़ावा देते हैं। उपराष्ट्रपति ने कहा कि हमारे मैत्रीपूर्ण संबंधों के विकास और लोगों से संपर्क को बढ़ावा देने में आपका योगदान महत्वपूर्ण है। शनिवार को यहां पहुंचे नायडू भारत के तीन बाल्टिक देशों की पहली उच्च स्तरीय यात्रा के लिए लिथुआनिया, लातविया और एस्टोनिया के पांच दिवसीय तीन देशों के दौरे पर हैं। उन्होंने पूर्वी यूरोपीय देश में खुद के लिए एक जगह बनाने के लिए भारतीय समुदाय की सराहना की।