31 C
Mumbai
Friday, September 4, 2026
Home Blog Page 324

इमरान खान की पूर्व पत्नी का गंभीर आरोप, Article 370 पर PM मोदी से हुई डील !

Islamabad। जम्मू-कश्मीर से Article 370 खत्म करने से पाकिस्तान बिलबिलाया हुआ है। पाकिस्तान इस मुद्दे को लेकर अपनी संसद से लेकर अंतरराष्ट्रीय मंचों पर घड़ियाली आंसू बहा रहा है। अंतरराष्ट्रीय मंचों और मुस्लिम देशों से इस मुद्दे पर कोई मदद न मिलने से भी पाकिस्तान का दर्द और बढ़ गया है।

पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की पूर्व पत्नी रेहम खान ने इस मामले में बड़ा खुलासा किया है। रेहम खान ने इमरान खान पर जम्मू-कश्मीर को लेकर बहुत बड़ा आरोप लगाया है।

इमरान खान की पूर्व पत्नी रेहम खान पेशे से पत्रकार हैं। इस वजह से उनकी इस बात को काफी गंभीरता से भी लिया जा रहा है। उन्होंने अपने पूर्व पति और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान पर सनसनीखेज आरोप लगाया है।

रेहम खान का कहना है कि इमरान खान ने कश्मीर मुद्दे पर भारत के साथ एक गोपनीय डील की है। उनका दावा है कि इमरान खान ने ये डील भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खुश करने के लिए की है। इस वजह से वह जम्मू-कश्मीर से Article 370 खत्म करने को लेकर अपनी बात मजबूती से नहीं रख पा रहे हैं और न ही इसके खिलाफ कोई ठोस कदम उठा रहे हैं।

भारतीय फोटोग्राफर की इस तस्वीर के कायल हुए APPLE के CEO, किया ये ट्वीट

वर्ल्ड डेस्क। Apple के सीइओ टिम कुक ने भारतीय फोटोग्राफर की एक तस्‍वीर को ट्वीट कर तारीफ की है। वर्ल्‍ड फोटोग्राफी डे के मौके पर उन्‍होंने आइफोन से ली गई पांच तस्‍वीरों को अपने ट्वीटर हैंडल पर शेयर किया जिसमें एक तस्‍वीर भारतीय फोटोग्राफर वरुण आदित्‍य की है। टिम कुक ने आदित्‍य की इस तस्‍वीर की व्‍याख्‍या भी की है। उन्‍होंने लिखा है कि केन्‍या के एंबोसेली में हाथियों के साथ दो इंद्रधनुष की खूबसूरत तस्‍वीर।

भारतीय मूल के आदित्‍य वाइल्‍ड लाइफ फोटोग्राफर हैं। आदित्‍य की जीवंत तस्‍वीरों को विश्व स्तर पर अग्रणी प्रकाशनों में जगह दी जाती है। टिम कुक ने इन तस्‍वीरों को शेयर करते हुए लिखा है, ‘Happy WorldPhotographyDay! आज और हर दिन हम अपने ग्राहकों द्वारा iPhone से ली गई तस्‍वीरों को देख खुश होते हैं और इनसे हमें प्रेरणा भी मिलती है।’


टिम कुक एक और ट्वीट कर बताया कि पूरी दुनिया से हमारी पसंदीदा तस्‍वीरों पर एक नजर डालें। आइफोन फोटोग्राफी अवार्डस (IPPAWARDS) 2019 में दो स्‍वतंत्र फोटोग्राफर को अवार्ड दिया गया। महाराष्‍ट्र के एक फोटोग्राफर डिंपी भलोटिया को सीरीज कैटेगरी में दि्वतीय स्‍थान और सनसेट कैटेगरी में कर्नाटक के श्रीकुमार कृष्‍णन को पहला स्‍थान मिला है।

फायदेमंद हैं इस चिप्स का सेवन, वजन घटाने के साथ हेल्दी भी बने रहेंगे !

हेल्थ डेस्क। स्नैक्स में अधिकतर लोगों को चिप्स खाना पसंद है। लेकिन कुछ लोग इसे खाने से बचते हैं क्योंकि इनसे फैट बढ़ने का डर रहता है। आज हम आपकी इस परेशानी को दूर करने के लिए एक उपाय लेकर आए हैं। वजन को कम करने का सबसे सही तरीका है कि आप अपने खानपान पर विशेष ध्यान रखें।

एक न्यूट्रीशिनिस्ट के अनुसार, अगर आप चिप्स खाने के बहुत शौकीन हैं तो फ्राइड चिप्स की बजाय बेक्ड चिप्स को खायें। लेकिन इस बात का ध्यान रखें की सभी बेक किये हुए चिप्स फायदेमंद नहीं होते हैं। इन्हें खाने से किसी भी तरह का पोषक तत्व नहीं मिलता है साथ ही ये 100% बेक किये हुए नहीं होते हैं। इन्हें पैक करते समय इनमे प्रिजरवेटिव भी डाला जाता है।

क्या खायें:

रागी चिप्स : रागी में कैल्शियम और फाइबर अधिक मात्रा में पाया जाता है इसलिये बेक किये हुए रागी चिप्स को आप खा सकते हैं। रागी में आयरन की मात्रा भी बहुत ज्यादा होती है जो आपको एनीमिया से बचाता है। हालांकि इसे सीमित मात्रा में ही खाएं।

सोया चिप्स : अगर आप वजन कम करने की सोच रहे हैं तो सोया चिप्स एक सही चुनाव है। इनमे प्रोटीन की मात्रा बहुत ज्यादा होती है और बेक करने की वजह से ये हेल्दी भी रहते हैं।

नाचोज (Nachos) चिप्स: ये चिप्स कॉर्नमील से बने हुए होते हैं जो कि ग्लूटेन फ्री होता है और इसमें आयरन की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। कैलोरी की मात्रा कम होने के कारण ये वजन को कम करने में मदद करते हैं। हालांकि खरीदते समय इस बात का ध्यान रखें कि ये फ्राइड किये हुए न हों।

क्या न खाएं:

आलू चिप्स : आलू चिप्स से बहुत ज्यादा कैलोरी मिलती है और यह किसी भी रूप में आपके लिए फायदेमंद नहीं है। इसलिये इसे बिल्कुल न खायें।

केले के चिप्स : अगर आप सोचते हैं कि बेक किये हुए केले के चिप्स आपके लिए बहुत फायदेमंद हैं तो आप गलत हैं। आलू चिप्स की ही तरह केले के चिप्स में भी अधिक मात्रा में शुगर और नमक पाया जाता है जो आपके वजन कम करने में रुकावट डाल सकते हैं।

साबूदाना चिप्स : ये चिप्स कैसेवा नामक पौधे की जड़ से बनाये जाते हैं। इनमे भी बहुत अधिक मात्रा में स्टार्च होता है और कैलोरी की मात्रा भी बहुत ज्यादा होती हैं। इसलिये इनसे परहेज करें।

जैक्फ्रूट चिप्स : जैक्फ्रूट चिप्स बहुत ज्यादा स्वादिष्ट होते हैं। वैसे देखा जाए तो कटहल में आयरन की मात्रा बहुत ज्यादा होती है और यह उर्जा का अच्छा स्रोत मन जाता है लेकिन डॉ। संवाल्का बतातीं हैं कि जब इन चिप्स को फ्राई किया जाता है तो ये अपने सारे पोषक तत्व खो देते हैं।

पुरुष को अपनी उम्र बढ़ाने में मदद करेंगे ये टिप्स, एक बार जरुर अपनाएं

हेल्थ डेस्क. पुरुष अपनी सेहत का ध्यान रखना अक्सर भूल जाते हैं या ध्यान देते ही नहीं है। फिर वो चाहे अंदरुनी सेहत हो या स्किन की समस्या। ऑफिस में पूरा दिन मेहनत करने के बाद अपनी परेशानियों की तरफ ध्यान जाता ही नहीं है।

बुरी आदतों जैसे धूम्रपान, शराब का सेवन अधिक नहीं करना चाहिए। अगर आप लम्बी उम्र चाहते हैं तो हम आपको बता देते हैं कुछ टिप्स जो आपके हेल्दी रखने में मदद करेगी।

देवदार की छाल

देवदार की छाल एक नेचुरल एंटीऑक्सीडेंट है। इसकी छाल के पाउडर का प्रयोग कई तरह के सप्लीमेंट बनाने में भी किया जाता है। शोध के अनुसार, देवदार की छाल प्रोस्टेट स्वास्थ्य को प्रोत्साहित करने के लिए पोषण सहायता प्रदान करता है। देवदार की छाल शुक्राणु की गुणवत्ता को भी बेहतर करता है और उसकी मात्रा को भी बढ़ाता है।

हल्दी

हल्दी सौंदर्य वृद्धि करने के साथ ही त्वचा की समस्याओं को भी दूर करती है। हल्दी एंटीऑक्सीडेंट में उच्च होती है, जो मांसपेशियों और इर्रिटेट टिशू को शांत करता है। अध्ययन में पाया गया है कि हल्दी से पुरुषों में प्रोस्टेट की समस्याओं और मूत्र संबंधी कठिनाइयों को कम करने में सहायता मिलती है।

अश्वगंधा

अश्वगंधा आयुर्वेद में सबसे महत्वपूर्ण जड़ी बूटियों में से एक है। कई अध्ययनों में अश्वगंधा को ब्लड शुगर के स्तर को कम करने के लिए बेहतर बताया गया है। साथ ही यह ट्यूमर सेल्स को मार सकता है और कई प्रकार के कैंसर के खिलाफ प्रभावी हो सकता है। इसमें मौजूद कुछ गुण कोर्टिसोल स्तर को कम करने में सहायता करते हैं। तनाव के कारण उपजा कोर्टिसोल नामक हार्मोंन आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

कद्दू के बीज

कद्दू में कुछ ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो दूसरी किसी सब्जी में नहीं मिलते हैं। कद्दू के बीज में मौजूद पोषक तत्व जैसे जिंक, पोटैशियम और आयरन प्रोस्टेट स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं। एक अध्ययन में यह बात सामने आई है कि कद्दू के बीज से बढ़ते प्रोस्टेट वाले पुरुषों में सामान्य मूत्र प्रवाह को प्रोत्साहित किया जाता है।

गर्भवती महिलाओं को होने वाले दर्द को कम करेगी ये टेक्निक !

हेल्थ डेस्क. आजकल की दुनिया में हर कोई बहुत ही आगे बढ़ चुका है। तकनीक की इस दुनिया में रोज़ कुछ ना कुछ नया और अदभुद देखने को मिलता है। आज कल के बढ़ते समय में जितनी तेजी से टेक्नोलॉजी बढ़ रही है उतना ही आसान हमारा काम होता जा रहा है।

ऐसे ही एक नई तकनीक का इस्तेमाल ब्रिटेन में गर्भवती महिलाओं को प्रसव के दौरान होने वाले दर्द को कम करने के लिए किया गया है। इस नई पहल की तारीफ हर जगह की जा रही है। तो आइए जानते हैं कि किस तरह गर्भवती महिलाओं को प्रसव के दौरान होने वाले दर्द को कम किया जा रहा है।

दरअसल, ब्रिटेन में वेल्स के एक अस्पताल ने गर्भवती महिलाओं के दर्द को कम करने की एक नई पहल शुरू की है। वहां की नेशनल हेल्थ सर्विस ने इस हॉस्पिटल में गर्भवती महिलाओं को वर्चुअल रियलिटी हेडसेट पहनने की सुविधा मुहैया कराई गई है। इस पहल के पीछे मुख्य उद्देश्य है कि लेबर रूम में जाने से पहले गर्भवती महिलाओं का दर्द से ध्यान हटा सके। हेडसेट कुल सात मिनट के लिए पहनाया जाता है।

इस दौरान वीआर में उन्हें उत्तर ध्रुव की लाइटिंग, समुद्र में तैरने, मंगल ग्रह पर चहलकदमी और पेंगुइन के बीच होने का एहसास कराया जाता है। इसके साथ मन को शांत रखने वाले संगीत सुनाए जाते हैं। अब इस पहल को वेल्स के सभी अस्पतालों में लागू किया जा सकता है।

बता दें कि कार्डिफ के यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल में इस हेडसेट पर शोध भी हो चुका है। इस दौरान पाया गया कि वीआर हेडसेट पहनने के बाद गर्भवती महिला प्रसव के समय काफी शांत रही।

पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए जाने पर मायावती का योगी सरकार पर हमला !

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ाए जाने पर बहुजन पार्टी की मुखिया मायावती ने योगी सरकार पर हमला बोला है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी सरकार द्वारा पेट्रोल व डीजल की कीमत में भारी वृद्धि महंगाई बढ़ाने, करोड़ों गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के पेट पर लात मारने वाला क्रूर कदम है।

बसपा सुप्रीमो मायावती ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा, ‘यूपी बीजेपी सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल की कीमत में भारी वृद्धि महंगाई बढ़ाने, करोड़ों गरीब व मध्यम वर्गीय परिवारों के पेट पर लात मारने वाला क्रूर कदम है। बदतर कानून-व्यवस्था, महंगाई और बेरोजगारी से त्रस्त जनता का दुख और बढ़ेगा। सरकार जनहित पर ध्यान केन्द्रित करे तो बेहतर है।

कानून व्यवस्था को लेकर भी मायावती ने योगी सरकार को आड़े हाथों लिया। बसपा सुप्रीमो ने अन्य ट्वीट में कहा, ‘अपराध नियंत्रण व कानून-व्यवस्था में बुरी तरह से विफलता के फलस्वरूप यहां यूपी में जंगलराज बीजेपी सरकार की गलत नीतियों का परिणाम है। इसके लिए अफसरों को बलि का बकरा बनाने से पहले बीजेपी को अपराधियों को हर प्रकार का शह व संरक्षण देना बंद करना होगा, जो जनहित में बहुत जरूरी है।’

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर सोमवार आधी रात से मूल्य संवर्धित कर (वैट) बढ़ाने का फैसला किया है। जिससे पेट्रोल की कीमत में ढाई रुपये और डीजल की कीमत में एक रुपये का इजाफा हुआ है।

एक आधिकारिक आदेश के मुताबिक, पेट्रोल पर वैट में 26.8 फीसदी यानी 16.74 रुपये प्रति लीटर (जो भी ज्यादा हो) की बढ़ोतरी की गई है। जबकि डीजल के दाम में 17.48 फीसदी यानी 9.41 रुपये (जो भी ज्यादा हो) का इजाफा किया गया है। अब लखनऊ में पेट्रोल 73.65 रुपये प्रति लीटर और डीजल 65.34 रुपये प्रतिलीटर मिल रहा है।

बता दें कि मायावती लगातार ट्विटर पर सक्रिय रहती हैं। वो पिछले दिनों से योगी सरकार को प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था के मुद्दे पर घेरे हुए हैं। इसके अलावा भी वो कई अन्य मुद्दों को लेकर भी सरकार के फैसलों पर सवाल उठाती रहीं है।

योगी मंत्रिमंडल के विस्तार से पहले वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल का इस्तीफा !

लखनऊ. उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल ने यूपी मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है। जानकारी के मुताबिक, राजेश अग्रवाल ने सीएम योगी आदित्यनाथ को अपना इस्तीफा भेज दिया है। जिसमें उन्होंने उम्र सीमा और स्वास्थ्य कारणों का हवाला दिया है। वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल योगी सरकार के कद्दावर मंत्रियों में शामिल हैं।

सुत्रों की मानें तो वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल के अलावा चेतन चौहान, मुकुट बिहारी वर्मा, स्वाति सिंह और अनुपमा जायसवाल ने भी इस्तीफा दे दिया है।

राजेश अग्रवाल ने अपने इस्तीफे में लिखा है कि बीजेपी एक परिवार है और उनका पूरा जीवन बीजेपी के लिए समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि उन्हें बीजेपी का समर्पित कार्यकर्ता होने का गर्व है। वित्त मंत्री ने लिखा है, अब वे 75 वर्ष के होने जा रहे हैं। पार्टी की रीती-निति के अनुसार वे अपना त्याग पत्र बीजेपी नेतृत्व को दो दिन पहले ही सौंप चुके हैं।

अग्रवाल ने लिखा है कि उनकी जगह कुछ नए और योग्य चेहरों को काम करने का अवसर दिया जाए। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के साथ पार्टी संगठन के लिए काम करते रहने की बात कही है।

गौरतलब है कि योगी सरकार का पहला विस्तार कल होगा। राजभवन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल करीब दर्जनभर मंत्रियों को शपथ दिलाएंगी। इसके साथ ही तीन-चार राज्यमंत्रियों का कद बढ़ाकर उनको कैबिनेट मंत्री पद की शपथ भी दिलाई जाएगी। इससे पहले मंत्रिमंडल का यह विस्तार सोमवार 19 अगस्त को प्रस्तावित था, लेकिन ऐन मौके पर उसे टाल दिया गया। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी आज देर शाम नई दिल्ली से लखनऊ लौटेंगी।

आपको बता दें कि 75 साल के राजेश अग्रवाल बरेली से लगातार बीजेपी विधायक रहे हैं। उनकी गिनती पार्टी के कद्दावर नेताओं में शुमार है।

इतिहास पढ़िए…, कांग्रेसियों से बड़ा कोई राष्ट्रवादी नहीं: राज बब्बर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राज बब्बर ने आज पार्टी को लेकर बड़ा बयान दिया है। देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती पर आज राज बब्बर ने पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर उनको नमन करने के साथ इस अवसर पर आयोजित संगोष्ठी को संबोधित किया।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राज बब्बर ने प्रदेश मुख्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी। राजीव गांधी की जयंती पर आयोजित संगोष्ठी में राज बब्बर ने कहा कि भाजपा का एजेंडा भय और बंटवारे का है, जबकि कांग्रेस हर जगह पर जनता को अधिकार देती है।

राज बब्बर ने कहा कि अनुच्छेद 370 को लेकर जो बातें की जा रही हैं, उनसे डरें नहीं। इतिहास पढि़ए, बिना डरे मुकाबले कीजिये। कांग्रेसियों से बड़ा कोई भी राष्ट्रवादी नहीं है। इतिहास इसका गवाह है कि देश की आजादी में किसका कितना योगदान था।

प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी शताब्दी के पुरोधा थे। उन्होंने देश को नई दिशा दी। शिक्षा, तकनीक के साथ हर क्षेत्र में उनकी सोच काफी व्यापक थी। किसान के साथ ही जवान की उनको चिंता थी। राजीव गांधी हम सभी के आदर्श हैं।

योगी सरकार की कैबिनेट बैठक में इन 18 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगी मुहर !

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर्यटन विकास के साथ पौराणिक महत्ववाले स्थल को मुख्यधारा में लाने के प्रति बेहद गंभीर है। इसी कड़ी में मंगलवार को कैबिनेट बैठक में कुशीनगर में इंटरनेशनल एयरपोर्ट निर्माण के लिए बड़ा फैसला लिया गया।

लोकभवन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सम्पन्न कैबिनेट की बैठक में 18 प्रस्तावों को मंज़ूरी मिली।

योगी कैबिनेट में इन 18 प्रस्तावों पर लगी मुहर

-किशोर न्याय नियमावली का सृजन मंजूर। केंद्रीय किशोर न्याय अधिनियम 2015 के संदर्भ में यह नियमावली बनाई गई है। किशोर के प्रति अपराध का वर्गीकरण किया गया है। सभी स्तर पर जवाबदेही तय की गई है। हर तीन महीने पर डीएम समीक्षा करेंगे।

– भूगर्भ विभाग में तकनीकी अधिष्ठान के समूह ख के 45 पद और ग के 45 खाली पदों पर भर्तियां न होने तक उन्हें रिटायर्ड कमर्चारियों से संविदा के आधार पर भरा जाएगा। एक साल के लिये रखा जाएगा। इस बीच भर्ती प्रक्रिया पूरी हो जाएगी तो इन्हें हटा दिया जाएगा।

– विश्व बैंक के ऋण से प्रस्तावित यूपी कोर रोड नेटवर्क डेवलपमेंट परियोजना के रोड सेफ्टी घटक के तहत कराए जाने वाले कार्यों को मंजूरी।

– 570 मिलियन डॉलर लागत है। 470 मिलियन डॉलर विश्व बैंक देगा। बाकी सरकार खर्च करेगी। इसके तहत गृह, परिवहन और पीडब्ल्यूडी कार्य की योजना तय करेंगे।

– कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट की 589।35 एकड़ की जमीन एयरपोर्ट अथॉरिटी को दी जानी है। इसमें स्टाम्प व रजिस्ट्रेशन में छूट दी जाएगी। अन्य फैसलों के लिये सीएम अधिकृत होंगे।

– बुंदेलखंड एक्सप्रेस के विभिन्न पैकेजों के निर्माण के लिये आएफपी और आरएफओ के नए बिड डॉक्युमेंट को मंजूरी।

– इसमें छह पैकेज होंगे। 45 दिन में प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। 29 जनवरी को प्रयागराज में सैद्धान्तिक सहमति मिली थी। डीपीआर में अगर कोई संसोधन होता है तो उस पर कैबिनेट की मुहर लगनी थी।

– इसमें रोड सेफ्टी ऑडिट में आये सुझाव को शामिल किया गया है।

– 296 किमी लंबी एक्सप्रेस वे का 14716 करोड़ खर्च था अब 132।83 करोड़ और खर्च होंगे।

– अक्टूबर में काम शुरू हो जाएगा। एक साल में काम शुरू हो जाना बड़ी उपलब्धि है।

– तीन महीने में जमीन की व्यवस्था की गई।

– इसके लिये बुंदेलखंड के किसानों का आभार। 92।5 प्रतिशत जमीन अधिग्रहित हो गई है।

– चित्रकूट, बाँदा, महोबा, हमीरपुर, जालौन, उरई सहित पूरा बुंदेलखंड कवर करेगा।

– दिल्ली से चित्रकूट मात्र छह घण्टे में कवर होगा।

– डिफेंस कारोडर के लिये भी 1000 हेक्टेयर जमीन उपलब्ध हो गई है। 30 महीने में पूरा करने का लक्ष्य है।

योगी कैबिनेट का विस्तार कल, 1 दर्जन मंत्री लेंगे शपथ, ये होंगे नए चेहरे !

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार का पहला विस्तार कल होगा। राजभवन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल करीब दर्जनभर मंत्रियों को शपथ दिलाएंगी। इसके साथ ही तीन-चार राज्यमंत्रियों का कद बढ़ाकर उनको कैबिनेट मंत्री पद की शपथ भी दिलाई जाएगी।

राजभवन में कल होने वाले इस सरकार के पहले मंत्रिमंडल विस्तार में करीब एक दर्जन मंत्री शपथ लेंगे। इसके अलावा तीन से चार स्वतंत्र प्रभार राच्य मंत्रियों का भी प्रमोशन कर उन्हें कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ दिलाई जाएगी।

योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल का पहला विस्तार कल यानी 21 अगस्त को होगा। पहले मंत्रिमंडल का यह विस्तार सोमवार 19 अगस्त को प्रस्तावित था, लेकिन ऐन मौके पर उसे टाल दिया गया। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी आज देर शाम नई दिल्ली से लखनऊ लौटेंगी।

एक बार फिर से मंत्रियों के शपथ ग्रहण की तैयारी पूरी कर ली गई है। सरकार बनने के सवा दो साल से च्यादा समय के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने मंत्रिमंडल का पहला विस्तार करने वाले हैं।

यह होंगे नये चेहरे

राजभवन में बुधवार को रक्षा मंत्री के पुत्र पंकज सिंह, मेजर सुनील दत्त दिवेदी, रमाशंकर पटेल, चौ।उदयभान सिंह, चंद्रिका उपाध्याय, अशोक कटारिया, विद्यासागर सोनकर तथा जीएस धर्मेश उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल में नये चेहरे होंगे।

मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले संभावितों के नामों पर मुहर लग चुकी है। इसमें मुजफ्फरनगर से विधायक कपिल देव अग्रवाल के साथ बुलंदशहर की शिकारपुर सीट से विधायक अनिल शर्मा का नाम भी तय माना जा रहा है। आगरा से विधायक उदय भान सिंह भी योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते हैं। उदय भान सिंह फतेहपुर सीकरी विधानसभा सीट से विधायक हैं। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय को हराकर विधायक बने सतीश द्विवेदी के साथ रायबरेली के दल बहादुर कोरी को भी मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है।

भाजपा संगठन में मजबूत पकड़ रखने वाले एमएलसी अशोक कटारिया का भी मंत्री बनन तय माना जा रहा है। इनके साथ तीन से चार राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार को कैबिनेट मंत्री के तौर पर प्रमोट किया जा रहा है। सभी शपथ लेने वाले मंत्रियों की सूची राजभवन को भेज दी गई है। फेरबदल में कुछ मंत्रियों की छुट्टी होना तय है तो शपथ के बाद कई मंत्रियों के विभाग भी बदले जाएंगे।

5 मंत्री दे चुके हैं इस्तीफा

लोकसभा चुनाव 2019 में कैबिनेट मंत्री रहीं रीता बहुगुणा जोशी ने इलाहाबाद से सत्यदेव पचौरी ने कानपुर से और एसपी सिंह बघेल ने आगरा से जीत दर्ज की थी। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर भी योगी मंत्रिमंडल से बाहर हो चुके हैं जबकि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद स्वतंत्र देव सिंह ने भी अपने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है।