31 C
Mumbai
Friday, September 4, 2026
Home Blog Page 322

पंचांग: 22 अगस्त 2019 दिन- गुरुवार, जानें शुभ समय एवं राहुकाल !

पंचांग: 22 अगस्त 2019 दिन- गुरुवार, जानें शुभ समय एवं राहुकाल !

आज का पंचांग

विक्रम सम्वत- 2076

शक सम्वत- 1941

वार- बुधवार

अयन- दक्षिणायण

मास:- श्रावण

पक्ष- कृष्ण पक्ष

नक्षत्र- भरणी

योग- वृद्धि

तिथि- षष्ठी

दिशा शूल- दक्षिण में

सूर्योदय- 05:41

सूर्यास्त – 06: 37

राहुकाल- सुबह 07:20 से 08:57

पुलिस के कड़ी सुरक्षा के बीच साक्षी-अजितेश ने कराया विवाह का रजिस्ट्रेशन !

बरेली। अपने परिवार के खिलाफ जाकर शादी करने वाली बीजेपी विधायक राजेश मिश्रा की बेटी साक्षी मिश्रा और अजितेश ने बरेली में अपने विवाह का पंजीकरण बुधवार को करा लिया है। पुलिस सुरक्षा में गुपचुप तरीके से बुधवार सुबह 10:15 बजे रजिस्ट्रार ऑफिस पहुंचे बीजेपी विधायक राजेश मिश्रा की बेटी साक्षी मिश्रा और अजितेश ने विवाह का रजिस्ट्रेशन करवाया।

प्रेम विवाह करने वाले अजितेश व साक्षी कड़ी सुरक्षा के बीच विवाह पंजीकरण कराने के लिए उप निबंधक प्रथम के कार्यालय पहुंचे। उनके पहुंचने से पहले ही वहां करीब तीन दर्जन पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए थे। पांच मिनट रुकने के बाद साक्षी व अजितेश वहां से चले गए।

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने साक्षी और अजितेश की शादी को वैध मानते हुए दोनों को दो महीने के भीतर शादी का रजिस्ट्रेशन करवाने का निर्देश दिया था। बुधवार को पुलिस दोनों को कड़े सुरक्षा घेरे में बरेली लेकर आई और रजिस्ट्रार के सामने पेश किया। इस दौरान दोनों को मीडिया से भी दूर रखा गया।

गौरतलब है कि बीती 4 जुलाई को घर से जाने के बाद साक्षी व अजितेश ने प्रयागराज के एक मंदिर में शादी कर ली थी। इसके बाद सुरक्षा की मांग करते हुए हाईकोर्ट पहुंचे। वहां से आदेश जारी होने के बाद उन्हें सुरक्षा मुहैया करा दी गई थी। अब उन्हें विवाह का पंजीकरण करना था। मंगलवार को उन्होंने इसके लिए ऑनलाइन आवेदन किया। नियमानुसार, ऑनलाइन आवेदन के बाद पंजीकरण के लिए उपनिबंधक कार्यालय में पेश होना जरूरी होता है। इसके लिए साक्षी व अजितेश सवा दस बजे रजिस्ट्री दफ्तर पहुंचे। उनके पहुंचने से पहले पुलिस तैनात थी। चार इंस्पेक्टर, दो महिला दारोगा समेत करीब तीन दर्जन पुलिसकर्मी सुरक्षा के लिए लगाए थे।

उप निबंधक प्रथम के कार्यालय में प्रभारी उप निबंधक विकास सक्सेना के सामने बायोमीट्रिक मशीन से दोनों के अंगूठे का निशान लिया गया। जो ऑनलाइन आवेदन किया गया था, उसे चेक किया गया। आवेदन में उन्होंने एड्रेस प्रूफ के तौर पर आधार कार्ड और आयु प्रमाण के लिए हाईस्कूल के अंक पत्र लगाए थे। उनकी भी मूल प्रति देखी गई। करीब पांच मिनट में सारी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद वे दोनों वहां से चले गए।

कुछ दिन पहले उत्तर प्रदेश के बिथरी विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल की बेटी साक्षी मिश्रा ने दलित युवक अजितेश के साथ शादी की थी। साक्षी मिश्रा ने यह शादी अपने परिवार की मर्जी के खिलाफ की थी, तब साक्षी ने अपने पिता, भाई से अपने पति और खुद की जान को खतरा बताया था। साक्षी ने इस बात की वीडियो सोशल मीडिया पर जारी किया था। तब यह मामला सोशल मीडिया में खूब उछला था।

Xiaomi का Mi A3 स्मार्टफोन इंडिया में लांच, जानें कीमत और खूबियां

टेक डेस्क. चाइनीज स्मार्टफोन मेकर शाओमी (Xiaomi) ने आज भारतीय बाजार में Mi A3 स्मार्टफोन लांच किया। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड वन आधारित है। इसकी शुरुआती कीमत 12999 रुपये है। कंपनी ने इसके दो वेरिएंट को लॉन्च किया है।

Mi A3 के 4GB+64GB वेरिएंट की कीमत 12999 रुपये और 6GB+128GB वेरिएंट की कीमत 15999 रुपये है। इसकी पहली सेल 23 अगस्त को दोपहर 12 बजे से अमेजन पर और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट Mi.com पर लगेगी।

Mi A3 के फीचर्स की बात करें तो इसमें 48 MP का AI ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। 32 MP का AI सेल्फी कैमरा भी दिया गया है। इसकी बैटरी 4030 mAh की है। इसकी स्क्रीन 6।08 इंच की है। प्रोसेसर की बात करें तो क्वॉलकम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर दिया गया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं सलमान खान की इस हिरोइन की तस्वीरें !

मनोरंजन डेस्क। बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान जल्द ही फिल्म Dabangg 3 में नजर आएंगे। वहीं Dabangg 3 से फिल्म एक्ट्रेस बनने जा रही Saiee Manjrekar सुर्खियों में है। Saiee Manjrekar फिल्म अभिनेता महेश मांजरेकर की बेटी हैं। जो दबंग 3 में सलमान खान के साथ रोमांस करती नजर आएंगी।

सोशल मीडिया पर सई की दबंग 3 के सेट से तस्वीरें लीक न हो जाए। इसलिए सेट पर मोबाइल फोन पर पाबंदी भी लगा रखी थी लेकिन अब सई मांजरेकर ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पर एक के बाद एक कई तस्वीरें शेयर की हैं। जोकि अब सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रही हैं।

फिल्म दबंग 3 में सई मांजरेकर सलमान खान की यंग दिनों की गर्लफ्रेंड के तौर पर नजर आएंगी। हाल ही में सई ने अपनी सीन की शूटिंग कर ली है और अब वह एक गाना करने के लिए तैयार हो रही हैं। यह भी कहा जा रहा है कि सलमान खान सई को लेने से पहले संकोच कर रहे थे क्योंकि जब उन्होंने सई को देखा था तब वह छोटी थी।

इसके बाद कई वर्षों के बाद उन्होंने फिर सई को देखा और वह मान गए कि इस फिल्म के लिए वहीं सही हैं। इसके बाद सलमान खान ने सई का स्क्रीन टेस्ट भी देखा और इस फिल्म में लेने का मन बनाया। इस फिल्म का निर्देशन प्रभुदेवा कर रहे है और इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा की भी अहम भूमिका हैं। यह फिल्म 20 दिसंबर को रिलीज होनेवाली हैं।

5G से इतनी बदल जाएगी इंडिया की तस्वीर, 2025 तक 70 मिलियन यूजर करेंगे इस्तेमाल

टेक डेस्क। 5G: टेलीकॉम सेक्टर में Re।iance Jio की एंट्री और 4G की उपलब्धता के बाद तेजी से वृद्धि होती दिखाई दी है। Te।ecom Sector कुछ ऐसे सेक्टर में से एक है, जिसमें 2016 के बाद से तकनीक के मामले में काफी बड़े बदलाव आए हैं और आने वाले हैं।

आज के समय में भारतीयों की मोबाइल डाटा इस्तेमाल करने की प्रक्रिया में भी काफी बदलाव देखे गए हैं। डाटा यूसेज के मामले में सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया यानि की ग्लोबली काफी तैयारियां हो रही हैं। 2020 में 5G टेक्नोलॉजी के कमर्शियली आने के बाद इसमें और बड़े बदलाव आएंगे।

5G मोबाइल नेटवर्क नेक्स्ट जनरेशन टेलीकम्यूनिकेशन स्टैण्डर्ड होने वाला है। 5G सेल्युलर टेक्नोलॉजी में बिना किसी रुकावट के कवरेज तो उपलब्ध करवाएगा ही, इसके साथ-साथ बेहतर कनेक्टिविटी, डाटा रेट में इजाफा और बेहतर कम्युनिकेशन भी होगा। फास्ट इंटरनेट उपलब्ध करवाने के साथ-साथ 5G कई खरबों IoT डिवाइसेज को कनेक्ट करेगा। व्हाइट पेपर के अनुसार, भारत में 2020 तक 5G लॉन्च किया जा सकता है।

इससे देश में 2035 तक करीब 1 ट्रिलियन यूएस डॉलर का आर्थिक प्रभाव बनेगा। Ericsson ने अनुमान लगाया है की 5G के आने से भारत में डिजिटल क्रांति आ जाएगी। भारत में गिजिटल क्रांति के जरिए 2026 तक 27 बिलियन यूएस डॉलर से अधिक रेवेन्यू जनरेट करने की क्षमता है। भारत में 5G कनेक्शंस 2025 तक 70 मिलियन के करीब हो जाएंगे।

विदेश मंत्री S. Jaishankar ने की नेपाल के प्रधानमंत्री से मुलाकात

वर्ल्ड डेस्क। विदेश मंत्री डॉ। S. Jaishankar नेपाल के दौरे पर हैं। जयशंकर आज से नेपाल के दो दिवसीय दौरे पर हैं। वह भारत-नेपाल संयुक्त आयोग की पांचवी बैठक में हिस्सा लेने वहां पहुंचे हैं। नेपाल दौरे पर आज विदेश मंत्री S। Jaishankar ने प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली से मुलाकात की है।

विदेश मंत्री S. Jaishankar आज नेपाल के विदेश मंत्री प्रदीप कुमार ग्यावली के साथ भारत-नेपाल संयुक्त आयोग की 5वीं बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे। संयुक्त आयोग की इस बैठक में भारत-नेपाल संबंधों के संपूर्ण सरगम ​​पर चर्चा की जाएगी। इस बैठक का केंद्रबिंदु आर्थिक साझेदारी, व्यापार और पारगमन, कनेक्टिविटी, बिजली, जल संसाधनों और जलप्रलय होगा।

भारत के विदेश मंत्रालय की ओर से बयान में कहा गया, ‘संयुक्त बैठक में द्विपक्षीय संबंधों की समग्र स्थिति जैसे कनेक्टिविटी और आर्थिक साझेदारी, व्यापार और पारगमन, बिजली और जल संसाधन क्षेत्रों, संस्कृति, शिक्षा और आपसी हित सहित अन्य मामलों की समीक्षा की जाएगी।

इस यात्रा के दौरान जयशंकर नेपाल की राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी और प्रधानमंत्री के। पी। ओली से भी मुलाकात करेंगे। बयान में कहा गया है कि ग्यावाली भारत के विदेश मंत्री के सम्मान में रात्रिभोज का आयोजन भी करेंगे।

राहत सामग्री ले जा रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 3 की मौत

नई दिल्ली। उत्तरकाशी में आपदा प्रभावित क्षेत्रों के लिए राहत सामग्री ले जा रहे हेलीकॉप्टर क्रेश हो गया। इससे पायलट समेत सवार 3 लोगों की मौत हो गई। दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर हेरिटेज कंपनी का बताया जा रहा है। जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने हेलीकॉप्टर से घटनास्थल की जानकारी ली। मौके पर एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम भी पहुंच गई।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने की उत्तरकाशी जिले में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मारे गए तीनो लोगों को 15-15 लाख देने की घोषणा। कहा, फिलहाल हेली आपरेशन रोक दिया गया है। शवों को जहां परिजन कहेंगे पहुंचा दिया जाएगा।

उत्तरकाशी के आराकोट क्षेत्र में रविवार की सुबह आई आपदा से करीब 35 गांव प्रभावित हैं। इसमें 15 लोगों के शव बरामद हो चुके हैं। वहीं, बीस लोग लापता बताए जा रहे हैं। प्रभावित क्षेत्र में कई लोग बेघर हो गए हैं और राहत शिविरों में उन्हें रखा गया है। वहीं, प्रभावित क्षेत्र में 300 से ज्‍यादा कार्मिकों की रेस्‍क्‍यू टीमें यहां सोमवार से राहत कार्यों में जुटी हैं। हेली रेस्‍क्‍यू भी चल रहा है।

बताया जा रहा है कि राहत सामग्री लेकर मोरी से मोल्डा जा रहा हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। इसमें पायलट सहित तीन लोग सवार थे। हेलीकॉप्टर वहां सेब की पेटियों को सड़क तक पहुंचाने वाली ट्रॉली की तार में उलझ कर क्रैश हुआ हो गया। इस दौरान उसमें आग भी लग गई। इससे हेलीकॉप्टर में सवार पायलट कैप्टन लाल, सहायक पायलट कैप्टन शैलेश के साथ ही खरसाली निवासी राजपाल की मौके पर ही मौत हो गई।

मशरुम का सेवन स्वाश्थ्य के लिए फायदेमंद, ये हैं अनेक फायदे

हेल्थ डेस्क। देश में अधिकतर लोगों को मशरूम बहुत पसंद हैं। देखा जाये तो लोग मशरूम की सब्जी या फिर अपनी स्वास्थ्य को स्वस्थ रखने के लिए इस्तेमाल करते हैं।

बतादें कि क्या आप जानते हैं यह सब्जी केवल खाने में ही स्वादिष्ट नही होती है। बल्कि यह गुणों का भंडार भी है। यह सीलन और नमी वाली जगह पर उगाया जाता है, सेहत के लिहाज से बहुत फायदेमंद है। आयुर्वेद में मशरूम का इस्तेमाल दवाई के रूप में भी किया जाता है। तो आइए जाने पोषक तत्वों से भरपूर मशरूम को खाने से किस तरह स्वास्थ्य को फायदा होता है।

मशरूम का सेवन करने से शरीर को भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट मिलता है। जो उम्र के बढ़ते हुए लक्षणों को कम करता है और त्वचा में कसाव लाता है जिससे आप जवां नजर आते हैं। वहीं मशरूम का नियमित सेवन करने से बॉ़डी में रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास होता है। जिसके कारण सर्दी-जुकाम जैसी बीमारियां जल्दी नहीं होती हैं।

दरअसल मशरूम का नियमित रूप से सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती है। इसमें विटामिन डी पर्याप्त मात्रा में होता है जो हमारे शरीर का बीस प्रतिशत विटामिन की जरूरत को पूरा करता है। मशरूम में बीटा ग्लूकेन होता है जो सीधे तौर पर कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और साथ ही दिल की सेहत को सही रखता है। इसके साथ ही ये टाइप टू डायबिटीज के खतरे से बचाता है।

24 अगस्त: जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण को पहनाएं रंग-बिरंगे सुंदर वस्त्र !

धर्म डेस्क। जहां इस साल जन्माष्टमी पर आपके लड्डू गोपाल के लिए ऑनलाइन मार्केट में काफी विकल्प मौजूद हैं। कान्हा के कपड़ों से लेकर उनके गहनों तक आप उन्हें सजाने के लिए आप अमेजन, फ्लिपकार्ट जैसी ई-कॉमर्स वेबसाइट पर जाकर शॉपिंग भी कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस साल जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल के लिए कहां क्या मिल रहा है खास।

मुकुट

कृष्ण के श्रृंगार में सबसे पहला नाम उनके मुकुट का आता है। ऑनलाइन आप अपने कान्हा के लिए यह मोरपंख लगा मुकुट मात्र 190 रुपये में खरीद सकते हैं। इस मुकुट में सफेद मोतियों के साथ स्टोन बीड्स भी लगे हुए हैं। जो मुकुट की खूबसूरती को और बढ़ा रहे हैं।

कॉम्बो ऑफर

जन्माष्टमी को खास बनाने के लिए इस बार कृष्ण जी के लिए आप ये कॉम्बो ऑफर भी ले सकती हैं। इसमें कान्हा जी की ड्रैस, मुकुट, मुरली और हार एक साथ दिया गया है। इसकी कीमत मात्र 293 रुपये है।

मोरपंख ड्रैस

लड्डू गोपाल के लिए मोरपंख टच में यह ब्लू ड्रैस दिखने में बेहद खूबसूरत है। लोग सोशल मीडिया पर इस ड्रेस को काफी पसंद कर रहे हैं। खास बात यह है कि यूजर्स को इस ड्रेस को खरीदने के लिए किसी तरह का कोई डिलीवरी चार्ज नहीं चुकाना पड़ेगा। आप इस खूबसूरत ड्रेस को मात्र 299 रूपए में खरीद सकते हैं।

कॉम्बो ड्रैस

यह 4 ड्रेस का कॉम्बो है। इसमें एक ड्रेस रेड, दूसरी ब्लू, तीसरी येलो और चौथी ग्रीन कलर की है। इन तीनों पोशाकों की कीमत मात्र 249 रुपये है।

लड्डू गोपाल के साथ उनका झूला

दरअसल अगर अभी तक आपने अपने लड्डू गोपाल को झूला झूलाने के लिए झूला नहीं खरीदा है तो ये ऑफर आपके लिए ही है। जी हां इस ऑफर में आप मेटल के लड्डू गोपाल के साथ उनका झूला, टी-लाइट कैंडल होल्डर मात्र 649 रूपए में पा सकते हैं। यह अच्छा विकल्प है।

यूपी में TGT और PGT शिक्षकों के लिए बंपर भर्ती, अक्टूबर से होंगे आवेदन

करियर डेस्क. उत्तर प्रदेश के 4329 सहायता प्राप्त माध्यमिक स्कूलों में TGT और PGT की भर्ती के लिए अक्टूबर से आवेदन लिए जाएंगे। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने एक केस के सिलसिले में हाल ही में हाईकोर्ट में भर्ती का टाइम टेबल दिया है।

अक्टूबर में प्रस्तावित इस भर्ती को चयन बोर्ड के तकरीबन चार दशक के इतिहास की सबसे बड़ी भर्ती माना जा रहा है। शिक्षकों के रिक्त पदों की सूचना 7 अगस्त तक ली गई है। टाइम टेबल के अनुसार विज्ञापन जारी होने की तिथि से एक महीने यानि 30 नवंबर 2019 तक ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे। लिखित परीक्षा मई 2020 में होगी और प्रवेश पत्र परीक्षा तिथि से 10 दिन पहले जारी किया जाएगा।

लिखित परीक्षा के एक महीने के अंदर जून 2020 में उत्तरमाला जारी होगी। उत्तरमाला पर मिलने वाली आपत्तियों का निस्तारण अक्टूबर 2020 तक कराएंगे और लिखित परीक्षा का परिणाम दिसंबर 2020 तक घोषित होगा। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के शैक्षणिक योग्यताओं का सत्यापन और साक्षात्कार जनवरी से अगस्त 2021 तक होगा। अंतिम परिणाम सितंबर में घोषित करने के साथ ही अक्टूबर 2021 में संबंधित जिला विद्यालय निरीक्षकों को चयनित शिक्षकों का पैनल भेजा जाएगा।