31 C
Mumbai
Friday, September 4, 2026
Home Blog Page 321

सोने-चांदी की कीमतों में आई जबरदस्त उछाल, जानें क्या है आज का भाव

बिजनेस डेस्क। सोने की कीमतों में तेजी रुकने का नाम नहीं ले रही है। आज सोने की कीमतें एक नए स्तर पर पहुंचकर 39,000 के करीब आ गयी हैं। All India Sarafa Association के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में आज गुरुवार को सोने में 150 रुपये की तेजी आई है, जिससे सोने की कीमत 38,970 के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है।

All India Sarafa Association के अनुसार, कमजोर इक्विटी मार्केट के चलते सोना इन दिनों निवेशकों के लिए सबसे मुफीद बना हुआ है। वहीं, चांदी में भी आज 60 रुपये की तेजी आई है, जिससे चांदी की कीमत 45,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है।

एसोसिएशन के अनुसार, औद्योगिक इकाइयों और सिक्का कारोबारियों की लिवाली के चलते चांदी की कीमत में यह तेजी आई है। वैश्विक स्तर की बात करें, तो आज न्यूयॉर्क में सोना गिरावट के साथ 1,498।80 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 17।09 डॉ़लर प्रति औंस पर रही।

All India Sarafa Association के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में आज 99।9 फीसद शुद्धता वाला सोना 150 रुपये की तेजी के साथ 38,970 रुपये प्रति 10 ग्राम पर और 99।5 फीसद शुद्धता वाला सोना 170 रुपये की तेजी के साथ 38,820 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं, गिन्नी सोने की कीमत 28,820 रुपये प्रति 8 ग्राम पर स्थिर रही।

उधर चांदी की बात करें, तो चांदी के भाव में आज गुरुवार को 60 रुपये की तेजी आई, जिससे इसका भाव 45,100 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है। वहीं, साप्ताहिक डिलिवरी वाली चांदी में 133 रुपये की तेजी दर्ज हुई और इसका भाव 43,765 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। उधर चांदी के सिक्कों की लिवाली कीमत 91,000 रुपये प्रति सैकड़ा और बिकवाली कीमत 92,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर स्थिर रही।

सोशल मीडिया पर छाई दो मुंह वाली मछली, PHOTO देख लोग हो रहे हैरान

वर्ल्ड डेस्क। न्यूयॉर्क में चैम्प्लेन लेक पर एक महिला मछली पकड़ने गई थी। हालांकि, उनके हाथ क्या लगने वाला है इस बात का अंदाजा उन्हें खुद भी नहीं था। जी हां इन महिला का नाम डेबी गेडेस है। यह अपने पति के साथ थी।

तब डेबी गेडेस ने मछली पकड़ने की इच्छा जताई, जहां इनके हाथ एक ऐसी मछली लगी, जिसे देखकर वे दोनों हैरान हो गए। रिपोर्ट के मुताबिक, डेबी के हाथ दो मुंह वाली मछली लगी थी, जिसको देखकर उनके होश उड़ गए।

बताया जा रहा है जब इस मछ्ली को नाव पर लेकर आए और इसकी तरफ देखा तो मुझे विश्वास ही नहीं हो रहा था कि यह क्या देख रही हूं। हमने दो मुंह वाली मछली को पकड़ा था।

यह मछली स्वस्थ और संपन्न थी, बहुत अद्भुत थी’। डेबी ने कहा, ‘उन्होंने और उनके पति ने इस अद्भुत मछली की कुछ तुरंत तस्वीरें क्लिक कीं और फिर से इसे नदी में छोड़ दिया।

ऑनलाइन साझा किए जाने के बाद से, दो मुंह वाली मछलियों की फोटो को 6,500 से अधिक ‘Share’ और इसपर एक हजार से ज्यादा ‘Comment’ किए जा चुके हैं। इस तस्वीर को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं। लोग इस मछली की कुछ तस्वीरें चाहते हैं।

TMC सांसद Nusrat Jahan की संगीत सेरेमनी की फोटो तेजी से VIRAL !

डेस्क। TMC सांसद और एक्ट्रेस Nusrat Jahan ने शादी के दो महीने बाद अब संगीत सेरेमनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन रोमांटिक तस्वीरों को सोशल मीडिया पर खासा पसंद किया जा रहा है।

नुसरत और निखल संगीत सेरेमनी पर रोमांटिक पोज देते नजर आ रहे हैं। तस्वीरों से लगता है कि दोनों ने कोई खास परफॉरमेंस भी दी। तभी तो एक तस्वीर में निखिल पत्नी नुसरत को गोद में उठाए नजर आ रहे हैं।

परफॉर्मेंस के अलावा उस खास पल की तस्वीरें भी सामने आई हैं जब निखिल ने नुसरत को प्रपोज किया था। निखिल ने घुटनों पर बैठकर नुसरत को अंगूठी पहनाई। वहीं एक तस्वीर में नुसरत शर्माते हुए नजर आ रही हैं। तस्वीरों में नजर आ रहा है कि इस मौके पर दोनों काफी खुश थे और उनके बीच कितनी गहरी बॉन्डिंग है।

एक तरफ जहां तस्वीरों को प्यार मिल रहा है। वहीं कुछ लोग ऐसे हैं जो अभी तक नुसरत के धर्म का मुद्दा पकड़े बैठे हैं। ज़वध अमीम ने लिखा, तुम्हें शर्म नहीं आती, मुसलमान होकर सिंदूर लगाती हो।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं संस्कारी बहू की HOT तस्वीरें

डेस्क. TV एक्ट्रेस Devoleena Bhattacharjee के फैन हैं तो खुश हो जाइए। अजी खुश इसलिए क्योंकि आज (22 अगस्त) आपकी फेवरेट ‘गोपी बहू’ अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं।

TV पर सीधी सादी और साधारण दिखने वाली Devoleena असल जिंदगी में काफी हॉट हैं। उनका ये अंदाज इंस्टाग्राम पर बखूबी नजर आता है। कुछ समय पहले उन्होंने एक फोटोशूट करवाया था। इस फोटोशूट ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं।

छोटे पर्दे की गोपी बहू यानी कि Devoleena Bhattacharjee TV से काफी समय से गायब हैं लेकिन सोशल मीडिया पर खासी एक्टिव हैं। ‘गोपी बहू’ के इस हटके अंदाज को उनके फैन्स ने काफी पसंद किया था।

Devoleena की ये सेक्सी तस्वीरें वायरल हो भी क्यों ना? अब वो TV पर तो अबतक ऐसे लुक में नहीं दिखीं और दर्शकों को जब भी कुछ फ्रेश दिखता है तो वह उसे पसंद करते हैं।

‘साथ निभाना साथिया’ के बाद Devoleena ने अपनी इमेज और लुक को पूरी तरह से बदलने की कोशिश में लगी हुई हैं। आपको बता दें कि ‘साथ निभाना साथिया’ में उन्होंने दादी तक की भूमिका निभाई थी। वहीं Devoleena एक बार फिर TV पर कमबैक की तैयारी में भी हैं लेकिन किसी खास प्रोजेक्ट के साथ। ऐसी खबर है कि उन्हें ‘बिग बॅास 13’ का भी ऑफर दिया गया है।

RSS ने आगे किया था नाम, लेकिन इस वजह से मंत्री न बन सके अमर सिंह

Lucknow. करीब ढाई वर्ष बाद योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल के पहले विस्तार में 11 ऐसे विधायकों की किस्मत चमक गई, जो पहली बार चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं। मगर, भाजपा की नीति के फेर में फर्रुखाबाद की कायमगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक अमर सिंह की उम्र उनकी किस्मत पर भारी पड़ी। ऐसे में ऐन वक्त पर शपथ लेने वाले मंत्रियों की सूची से उनका नाम कट गया।

राजभवन में 23 विधायकों ने बुधवार को सरकार में मंत्री पद की शपथ ली जबकि मंगलवार रात तक शपथ लेने वालों की सूची में 24 के नाम शामिल थे। दरअसल, अनुसूचित जाति (खटिक) के अमर सिंह 17वीं विधानसभा के लिए पहली बार फर्रुखाबाद की कायमगंज सुरक्षित सीट से विधायक चुने गए हैं।

खटिक समाज के वोट बैंक को देखते पहले-पहल संघ ने अमर सिंह का नाम योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल में शामिल करने के लिए आगे बढ़ाया था। अमर सिंह सोमवार को मुख्यमंत्री से मिलने लखनऊ आए थे और शपथ लेने वालों की सूची में उनका नाम शामिल था। इसके बाद इसकी पुष्टि पार्टी से जुड़े एक नेता और शपथ ग्रहण की व्यवस्थाओं से जुड़े एक वरिष्ठ अफसर ने करते हुए बताया कि देर रात अमर सिंह का नाम सूची से हटाया गया।

अमर की जन्मतिथि एक अगस्त 1945 है। बुधवार को उनकी उम्र 74 वर्ष 20 दिन हो चुकी थी। ऐसे में एक वर्ष बीतने से पहले ही वह 75 वर्ष के हो जाते जबकि मौजूदा सरकार का कार्यकाल अभी तकरीबन ढाई वर्ष बाकी है। उल्लेखनीय है कि भाजपा अब 75 पार वालों को ऐसे किसी भी पद पर नहीं बनाए रखना चाहती है। गौरतलब है कि राजेश अग्रवाल ने मंगलवार को इसीलिए वित्त मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया कि उनकी उम्र 76 वर्ष की हो रही थी।

CM योगी की मंत्रियों को दो टूक, ट्रांसफर-पोस्टिंग में भ्रष्टाचार से दूर रहें !

लखनऊ. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को राजभवन में शपथ ग्रहण के बाद सभी नए मंत्रियों के साथ लोकभवन में बैठक की। बैठक में उनके साथ पुराने मंत्री भी थे। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने नए मंत्रियों से दो टूक कह दिया कि ट्रांसफर-पोस्टिंग में भ्रष्टाचार से दूर रहें। इसके साथ साथ सभी को नसीहत दी कि सार्वजानिक जीवन में होने के नाते अपनी जिम्मेदारियों और कार्यों में परिवार का हस्तक्षेप न होने दें।

मुख्यमंत्री ने अपने सभी मंत्रियों को काफी देर तक नैतिकता का पाठ पढ़ाया। इसके साथ ही उन्होंने प्रोन्नत सभी मंत्रियों को उनके अच्छे कामकाज तथा आचरण की बधाई भी दी। मुख्यमंत्री ने सभी से कहा कि मंत्री अपने पर्सनल स्टाफ की गतिविधियों पर भी नजर रखें।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जनसेवा से बढ़कर को धर्म और पुण्य का कोई अन्य कार्य नहीं है। प्रतिबद्धता और निष्ठा के साथ दायित्वों का निर्वहन करने से संतुष्टि मिलती है। सार्वजानिक जीवन में पारदर्शिता और ईमानदारी बेहद महत्वपूर्ण है। अवसरों को उपलब्धि के रुप में परिणत करना उन्नति है और अवसरों को खो देना अवनति है।

प्रोन्नत सभी मंत्रियों की तारीफ

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले मंत्रिमंडल विस्तार में 18 नए चेहरे सामने आए हैं। पांच पुराने साथियों को प्रमोट किया गया है। अब इन 23 सहयोगियों की मदद से हमारी टीम और मजबूत होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो लक्ष्य तय किया है हम सभी उसे हासिल करने के लिए प्रयासरत रहेंगे। ग्राम्य विकास में प्रमोट हुए महेंद्र सिंह ने विभाग को 12 राष्ट्रीय पुरस्कार दिलाए हैं।

सुरेश राणा ने महज दो वर्ष में ही 72 हजार करोड़ से अधिक का भुगतान कराने का काम किया है, इसीलिए उन्हें भी प्रमोट किया गया है। भूपेंद्र सिंह ने पंचायती राज में एक लाख से अधिक शौचालय बनवाए। अनिल राजभर ने बहुत काम किया है। नीलकंठ तिवारी ने भी बहुत अच्छा काम किया है। इन्हें प्रमोशन इनके कामों को देखते हुए दिया गया है। हमने प्रदेश में विकास के हर मोर्चे पर काम किया है, हर क्षेत्र में व्यवस्थाएं पहले से सुदृढ हुई हैं।

जीवनसाथी को नहीं दे पा रहे हैं ज्यादा समय तो हो सकता है आपके लिए खतरनाक साबित

लाइफस्टाइल डेस्क. आपकी जिंदगी में आपका जीवनसाथी अहम रखता हैं। वहीं अगर आप अपने जीवनसाथी को समय नही दे पा रहे हैं तो ये आपके लिए शायद खरतनाक साबित हो सकता हैं। जिससे आपका ब्रेकअप भी हो सकता हैं।

काम की व्यस्तता के चलते क्या आप अपने जीवनसाथी के लिए समय नहीं निकाल पाते हैं? क्या ये व्यस्तता कुछ समय के लिए है या फिर हमेशा ही आपके काम खत्म नहीं होते। अगर आपकी आदत भी हमेशा ये कहने की है की आपके पास समय नही है और कभी भी पिक्चर देखने या डिनर पर नही जाते हैं। तो इस तरह की आदत से धीरे-धीरे पार्टनर के मन में आपके लिए नकारात्मक बातें आने लगती है। ये बातें आपके बारे में बहुत कुछ बताती हैं। इस तरह की आदत रखने वालों को ये जरूर पढ़ना चाहिए।

वहीं जब भी कभी आप कहते हैं कि आपके पास समय नहीं हैं तो आपके जीवनसाथी के दिमाग में यहीं बात आती है कि आप समय को सही तरीके से मैनेज नहीं कर पा रहे हैं। क्योंकि समय की कमी की वजह से क्या आपने बॉस को काम के लिए मना किया है। अगर नहीं तो घर पर क्यों?

अगर समय की कमी की वजह से आप जीवनसाथी को हमेशा ही मना कर देते हैं तो इसका मतलब है कि आपके लिए उसकी भावनाओं की कोई कद्र नहीं हैं। आप के लिए वो प्राथमिकताओं में शामिल नहीं है।

दरअसल आपका जीवनसाथी आपके लिए किसी खास डिनर का इंतजाम करता है और आपको बहुत ही देर में बताता है, तो क्या आप उस डिनर के लिए वक्त नहीं निकालेंगे। क्या आपके पास अपने व्यस्त समय में से थोड़ा वक्त जीवनसाथी के लिए नही है। फिर आप बदले में भी ऐसे ही व्यवहार की उम्मीद करें तो कोई आश्चर्य नहीं होगा।

किसी भी काम को करने के लिए समय निकालना पड़ता है। अगर काम के लिए समय निकल सकता है तो फिर पार्टनर के साथ कुछ प्यार भरे पल बिताने के लिए समय भी आपको ही निकालना होगा। काम तो सभी करते हैं लेकिन अपने निजी और व्यवसायिक रिश्तों में संतुलन बनाने से ही जीवन खुशहाल होता है।

क्या आपने कभी सोचा है अचानक क्यों आती हैं हिचकी ? जानें वजह

हेल्थ डेस्क. क्या अपने कभी सोचा हैं कि आपको अचानक हिचकी क्यों आती हैं। हमारे पूर्वज का मानना हैं कि हमें कोई याद करता हैं इसलिए हिचकी आती हैं। लेकिन देखा जाए तो रिसर्च में इसका पूरा खुलासा हुआ हैं।

वैज्ञानिक भी इस बात को लेकर चकित हैं। यूं तो हिचकी शांत करने के लिए कई तरह के नुस्खे आजमाए जाते हैं, जिसमें सबसे आसान नुस्खा है पानी पीकर हिचकी रोकना। लेकिन ये जानना जरूरी है कि इसके पीछे वजह क्या है।

वहीं ज्यादातर हिचकी हल्की होती है जो कुछ मिनट ही रहती है। लेकिन कई बार हिचकी, किसी गंभीर बीमारी का भी संकेत देती है। खासकर तब जब हिचकी बंद होने का नाम ही ना ले और यह कई दिनों, महीनों तक आती रहे। हिचकी की वजह से खाना खाने में दिक्कत होती है, नींद में रुकावट आती है।

हर साल अमेरिका में 4 हजार लोगों को हिचकी की वजह से अस्पताल में भर्ती होना पड़ता है। गिनिस वर्ल्ड रेकॉर्ड्स में चार्ल्स ऑस्बर्न का नाम सबसे लंबी हिचकी आने के लिए दर्ज है। चार्ल्स ने 68 साल तक लगातार हिचकी ली थी।

दरअसल विशेषज्ञों के अनुसार हिचकी आने के उतने ही कारण हैं जितने इसे रोकने के नुस्खे। इसमें कोई शक नहीं कि हिचकी हर किसी को आती है और कभी भी आ सकती है लेकिन क्यों आती है इसका सटीक कारण पता नहीं चल पाया है। वैज्ञानिकों की मानें तो हिचकी हमारे शरीर में मौजूद डायफ्राम के सिकुड़ने से आती है। डायफ्राम एक मांसपेशी है (जो चेस्ट कैविटी को ऐब्डॉमिनल कैविटी से अलग करती है।

हरी चटनी के साथ सर्व करें राम लड्डू, देखते ही रिश्तेदारों के मुंह में आ जाएगा पानी, जानें कैसे

रेसिपी डेस्क. आज के समय लड़कियों को गोलगप्पे बहुत पसंद हैं। वहीं देखा जाये तो हर बाजार में गोलगप्पे और राम लड्डू आसानी से मिल जाते हैं। वहीं हरी चटनी के साथ मूली के लच्छों के साथ सर्व किए जाने वाले राम लड्डू को कढ़ाई में तलता देख ही मुंह में पानी आ जाता है। वहीं दिल्ली के इस स्ट्रीट फूड को इस बार घर पर बनाया जाए।

राम लड्डू बनाने का ये है आसान तरीका

सामग्री-

-250 ग्राम मूंग की दाल
-100 ग्राम चने की दाल
-एक चम्मच चाट मसाला
-दो चम्मच अदरक पेस्ट
-चार बारीक कटी हुई हरी मिर्च
-नमक स्वादानुसार
-तलने के लिए तेल
-कद्दूकस की हुई मूली

ऐसे बनाए

दरअसल सबसे पहले दाल को साफ करें, फिर उसे सात-आठ घंटे के लिए पानी में भिगो दें। उसके बाद इसे दरदरा पीस लें। फिर उसमें चाट मसला, अदरक पेस्ट, हरी मिर्च, हींग और नमक मिलाकर 10 से 15 मिनट तक हाथ से फेटें, फिर तेल गर्म कर लें।

वहीं तेल गर्म होने के बाद तैयार मिश्रण को हाथ से एककर गोल-गोल करके लड्डू बनाकर रख लें। फिर मध्यम आंच पर इन लड्डुओं को सुनहरा होने तक तलें। तलने के बाद खट्टी चटनी और मूली के साथ इसे परोसें।

राशिफल: 22 अगस्त 2019, आज इन 3 राशियों की बदलने वाली है किस्मत, देखें अपनी राशि

राशिफल: 22 अगस्त 2019, आज इन 3 राशियों की बदलने वाली है किस्मत, आर्थिक लाभ के योग, देखें अपनी राशि

आज का राशिफल

मेष

आपको भरपूर भाग्य का सहारा मिलेगा। व्यापार अथवा कार्यक्षेत्र में दिन लाभप्रद रहेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वाह कर पाएंगे।

वृषभ

अविवाहितों के लिए अनुकूल समय है, विवाह के योग बनेंगे। आपकी अपनों से भेंट होगी। पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए यह दिन अच्छा रहेगा।

मिथुन

जीवनसाथी से सहयोग प्रसन्नता देगा। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। रुका हुआ धन वापस आएगा। लाभ के अवसर बनेंगे। कार्यशैली में सुधार होगा।

कर्क

व्यर्थ की भागदौड़ से बचें एवं मानसिक संतुलन बनाए रखें। आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा मजबूत होगी। दिखावे एवं आडंबरों से दूर रहें।

सिंह

व्यापारिक यात्रा लाभदायक रहेगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। निवेश-नौकरी से लाभ होगा। नई योजनाएं लाभ देंगी। अचानक लाभ के योग बनेंगे।

कन्या

तंत्र-मंत्र में रुचि बढ़ेगी। कार्यों में गति आएगी। परीक्षा-साक्षात्कार में सफलता मिलेगी। लाभ के सौदे होंगे। निवेशादि से लाभ होगा।

तुला

मेहनत का फल पूरा नहीं मिलेगा। विवाद न करें। जोखिम-जमानत के कार्य न करें। व्यवसाय मंदा चलेगा। रोजगार में उन्नाति के अवसर मिलेंगे।

वृश्चिक

यदि आप आपके लिए कुछ नया शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो जल्दबाजी ना करे, सभी पक्षों का सही से मूल्यांकन करें उसके पश्चात ही कोई निर्णय करें।

धनु

प्रेम-प्रसंग में सावधानी रखें। व्यय वृद्धि होगी। कार्यों में गति आएगी। अपने परिश्रम से लाभ प्राप्त करेंगे। विवेकपूर्ण कार्य लाभ देंगे।

मकर

लाभ के सौदे होंगे। रोजगार प्राप्ति संभव है। निवेश-नौकरी लाभ देंगे। कुछ समाचार उत्साह कम कर सकते हैं। आशा-निराशा के बावजूद कामकाज होंगे।

कुंभ

आज आपको कुछ अच्छी और कुछ बुरी चीजों का सामना करना पड़ सकता है, रुके हुए कार्यो में प्रगति होगी परन्तु आपकी सक्रियता महत्वपूर्ण रहेगी।

मीन

आर्थिक स्थिति में वृद्धि और रुके कार्यों में प्रगति होगी। स्वास्थ्य के मामलें में यह समय अच्छा नहीं है। वाहन ध्यान से चलाएं चोट लगने की सम्भावना है।