27 C
Mumbai
Friday, September 4, 2026
Home Blog Page 308

इलाहाबाद हाईकोर्ट की निगरानी में हो स्वामी चिन्मयानंद केस की SIT जांच: Supreme Court

लखनऊ. शाहजहांपुर के SS Law College से एलएलएम कर रही छात्रा द्वारा पूर्व बीजेपी सांसद स्वामी चिन्मयानंद पर लगाए गए आरोपों को लेकर Supreme Court में सोमवार को सुनवाई हुई।

इस मामले में Supreme Court ने उत्तर प्रदेश सरकार को निर्देश दिया कि वह मामले में छात्रा द्वारा स्वामी चिन्मयानंद पर लगाए गए आरोपों की जांच के लिए एक स्पेशल इन्वेस्टीगेशन टीम (एसआईटी) का गठन करे। साथ ही पूरी जांच इलाहाबाद हाईकोर्ट की निगरानी करने का भी निर्देश दिया है।

Supreme Court ने उत्तर प्रदेश सरकार को आदेश दिया है कि आईजी स्तर के अधिकारी से मामले की जांच करवाई जाए। इतना ही नहीं शाहजहांपुर के एसएसपी को लड़की और उसके परिवार को सुरक्षा मुहैया कराने का निर्देश भी दिया है। उच्चताम न्यायालय ने कहा कि दिल्ली पुलिस बुधवार तक छात्रा और उसके पेरेंट्स की सुरक्षा करे। मामले की अगली सुनवाई बुधवार को होगी।

Supreme Court ने मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि छात्रा ने उस कॉलेज में न पढ़ने की इच्छा जताई है। लिहाजा यूपी सरकार आस-पास के किसी लॉ कॉलेज की जानकारी कोर्ट को दो दिन में मुहैया करवाए। उसकी पढ़ाई बाधित न हो इसके लिए उसका एडमिशन भी सुनिश्चित हो चाहे इसके लिए सीट की संख्या ही बढ़ानी क्यों न पड़े। कोर्ट ने कहा कि अब इस मामले में अगला आदेश हाईकोर्ट ही जारी करेगा। Supreme Court ने कहा कि छात्रा ने कॉलेज पर भी आरोप लगाए हैं, उसकी भी जांच होगी।

Supreme Court ने मामले में स्वामी चिन्मयानंद से रंगदारी मांगने के आरोपों की भी जांच अलग से कराने के निर्देश दिए हैं। Supreme Court ने कहा कि हम इस मामले में सीमित सुनवाई करेंगे।

NCP नेता अजित पवार को SC से झटका, जांच रोकने वाली याचिका खारिज !

मुंबई. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्य के पूर्व डिप्टी सीएम अजित पवार को Supreme Court से बड़ा झटक लगा है। सर्वोच्च अदालत ने को-ऑपरेटिव बैंक घोटाले में जांच समाप्त करने की उनकी याचिका खारिज कर दी है। अदालत ने महाराष्ट्र पुलिस से इस मामले में निष्पक्ष जांच के लिए कहा है।

70 लोगों के खिलाफ दर्ज है केस

सोमवार को Supreme Court ने मामले में सुनवाई करते हुए कहा कि इस परिस्थिति में जांच को नहीं रोका जा सकता। इसके साथ ही Supreme Court ने हाईकोर्ट के एफआईआर दर्ज करने के आदेश को भी बरकरार रखा है। बता दें कि बीते 22 अगस्त को बॉम्बे हाईकोर्ट ने एनसीपी नेता अजित पवार और 69 अन्य के खिलाफ महाराष्ट्र स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक स्कैम में एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया था।

इन धाराओं में दर्ज हुआ केस

मामले में पुलिस ने अजीत पवार के अलावा विजय सिंह मोहिते पाटील, आनंदराव अडसूल, शिवाजी नलावडे समेत बैंकों के तत्कालीन संचालकों, अधिकारियों के खिलाफ धारा 420, 409, 406, 465, 467, 468, 34, 120 (बी) के साथ भ्रष्टाचार निरोधक कानून की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है।

क्या है मामला?

घोटाले के संबंध में की गई शिकायत में राकांपा नेता अजित पवार के अलावा राकांपा के हसन मुश्रीफ व कांग्रेस नेता मुधकर चव्हाण के अलावा बैंक के अलग-अलग जिलों में खुली बैंक की शाखों के वरिष्ठ अधिकारियों का समावेश है। ये सभी नेता इस बैंक के संचालक रह चुके है। शिकायत में दावा किया गया है कि 2007 से 2011 के बीच बैंक को करीब एक हजार करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है।

मामले को लेकर नाबार्ड व महाराष्ट्र सहकारिता विभाग की ओर से मामले को लेकर दायर की गई रिपोर्ट में बैंक को हुए नुकसान के लिए राकांपा नेता अजित पवार व बैंक के दूसरे निदेशकों को जिम्मेदार ठहराया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि बैंक अधिकारियों की निष्क्रियता व उनके द्वारा लिए गए निर्णय के चलते बैंक को काफी नुकसान हुआ है।

रिपोर्ट के मुताबिक शक्कर कारखानों को कर्ज देने में बड़े पैमाने पर बैंक की ओर से कर्ज देने में नियमों का उल्लंघन किया गया है। तत्कालीन समय में रांकपा नेता अजित पवार बैंक के निदेशक थे। नाबार्ड की इस रिपोर्ट के बावजूद कोई एफआईआर नहीं दर्ज की गई थी।

सामाजिक कार्यकर्ता सुरेंद्र अरोड़ा ने इस मुद्दे को लेकर पहले पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा में साल 2015 व 29 जनवरी 2018 को शिकायत की थी। इसके बाद अधिवक्ता एसबी तलेकर के माध्यम से प्रकरण को लेकर एफआईआर दर्ज किए जाने का निर्देश देने की मांग करते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी।

मुख्यमंत्री से लेकर सिनेमा दिग्गजों के घर हुआ बप्पा का आगमन, धूमधाम से हुई स्थापना

मुंबई. देश भर में आज ‘गणपति बप्‍पा मोरया’ के जयकारे ही सुनाई दे रहे हैं। हर तरफ गणेश उत्सव की शुरुवात हो चुकी है। बॉलीवुड से लेकर राजनीति के दिग्गज भी अपने बिजी शेड्यूल से वक्त निकालकर पूजन में व्यस्त नजर आ रहे हैं। हर साल की तरह इस साल भी एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीसे ने गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर अपने घर में भगवान गणेश की स्थापना की है।

गणपति का आगमन

प्रदेश के मुख्यमंत्री ने अपनी पत्नी, मां और बेटी के साथ मिलकर अपने निवास स्थान ‘वर्षा’ में 9 दिन के गणपति की स्थापना की है। इनके अलवा प्रदेश के शिक्षा मंत्री विनोद तावड़े, शिवसेना के वरिष्ठ नेता मनोहर जोशी के यहां भी ढोल नगाड़ों के साथ बप्पा का स्वागत हुआ।

इनके घर पधारे गणपति

इनके अलावा अभिनेता विवेक ओबेरॉय, कार्तिक आर्यन, सोनू सूद सुनील शेट्टी, अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे, सनी लियोनी, एकता कपूर, अर्पिता खान शर्मा जैसे तमाम सितारे अपने घर पर गणपति लेकर आए हैं।

सितारों ने दी शुभकामनाएं

सितारों ने सोशल मीडिया पर अपने फैन्स को इस तरह बधाई दे रहे हैं। आर माधवन ने गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं देते हुए लिखा है- “गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं। गणेश जी आपको स्वास्थ्य, समृद्धि और खुशियां दे।” एकता कपूर ने अपने घर लाए गणपति जी का वीडियो शेयर करते हुए गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दी है। कृति सेनन लिखती हैं- सभी को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं। भगवान आपको ढेर सारी खुशियां दी। प्यार फैलाइए।

पूर्व पत्नी Reham Khan ने पाक प्रधानमंत्री Imran Khan का उड़ाया मजाक !

वर्ल्ड डेस्क. कश्मीर मुद्दे को लेकर भारत को गीदड़ भभकी दे रहे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री Imran Khan का अब उनकी पूर्व पत्नी Reham Khan ने भी मजाक उड़ाया है। कश्मीरियों के समर्थन में पाकिस्तान में हर शुक्रवार को आधे घंटे के विरोध प्रदर्शन की इमरान की अपील पर तीखा हमला बोला है।

पूर्व पत्नी Reham Khan ने कहा, कई लोगों को देखकर लगा कि उन्हें इसके लिए मजबूर किया गया था। रेहम ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री की कुर्सी से इमरान को हटाए जाने पर विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी उनकी जगह लेने के लिए इंतजार कर रहे हैं।

PoK की मांग

इमरान की अपील पर पिछले शुक्रवार को पाकिस्तान में कश्मीरियों के साथ खड़े होने का दिखावा किया गया था। खुद इमरान भी एक प्रदर्शन में शामिल हुए थे और कश्मीरियों के साथ आखिरी दम तक खड़े रहने का एलान किया था। लेकिन सरकार की तमाम कोशिशों के बावजूद इन प्रदर्शनों में ज्यादा भीड़ नहीं जुटी। वायरल हुए अपने वीडियो में रेहम ने कहा, ‘अब भारत में भी गुलाम कश्मीर को लेने की मांग उठने की खबर आ रही है। वे कह रहे हैं कि पाकिस्तान कुछ करने में सक्षम नहीं है। वे (पाकिस्तानी) कश्मीर के लिए आधे घंटे भी खड़े नहीं रह सके।

इसलिए मुझे यह कहना पड़ रहा है कि अगर भारत गुलाम कश्मीर लेने के लिए बढ़ता है तो वे (पाकिस्तान) क्या कर सकते हैं? हां, वे घंटा कर सकते हैं।’ इसके बाद वह घंटा शब्द पर हंसने लगती हैं। पाकिस्तानी मूल की ब्रिटिश नागरिक रेहम पेशे से पत्रकार हैं। वह इमरान की दूसरी पत्नी रह चुकी हैं। दोनों ने जनवरी, 2015 में निकाह किया था। उनका वैवाहिक जीवन एक साल भी नहीं चल सका था।

 

डिप्टी हाई कमिश्नर गौरव अहलूवालिया ने की कुलभूषण जाधव से मुलाकात, 2 घंटे तक हुई बातचीत

वर्ल्ड डेस्क. पाकिस्तान की जेल में बंद भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव के लिए सोमवार का दिन बहुत बड़ा दिन है। जाधव पिछले तीन साल (साल 2016) से जेल में हैं और इस दौरान उन्हें आज पहली बार काउंसलर एक्सेस मिला।

भारत के डिप्टी हाई कमिश्नर गौरव अहलूवालिया ने कुलभूषण जाधव से मुलाकात की। जानकारी के अनुसार जाधव से उन्होंने लगभग दो घंटे तक बातचीत की।

गौरतलब है कि भारत ने कुलभूषण जाधव को दिए जाने वाली राजनयिक पहुंच को लेकर पाकिस्तान के प्रस्ताव को मान लिया। इसके बाद पाकिस्तान में अहलूवालिया, कुलभूषण जाधव से मिलने के लिए पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय पहुंचे। अहलूवालिया और विदेश कार्यालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल के साथ उनकी बैठक हुई।

सूत्रों ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि हमें उम्मीद है कि पाकिस्तान इसके लिए सही माहौल उपलब्ध कराएगा ताकि बैठक स्वतंत्र, निष्पक्ष, सार्थक और आइसीजे के आदेशों के अनुरूप हो सके।

4 कैमरे वाला Realme XT Pro किया गया स्पॉट, जल्द इंडिया में होगा लांच !

टेक डेस्क। पिछले दिनों खबर आई थी कि फोन निर्माता कंपनी Realme भारत में हाल ही में लॉन्च हुए Realme 5 Pro को री-ब्रांड करके Realme XT के नाम से चीन में लॉन्च कर सकती है।

यह कंपनी का पहला फोन है जिसमें 64 MP का प्राइमरी सेंसर उपलब्ध होगा। वहीं अभी तक इस फोन को लेकर कई लीक खबरें सामने आ चुकी हैं। Realme XT की चर्चाओं के बीच अब एक और स्मार्टफोन Realme XT Pro से जुड़ी कुछ लीक्ड जानकारी सामने आई है।

बताया जा रहा है कंपनी Realme XT के साथ ही Realme XT Pro को भी लॉन्च कर सकती है। इस फोन में 1,080 x 2,340 पिक्सल फुल एचडी+ रेजोल्यूशन के साथ एमोलेड डिस्प्ले हो सकता है। इसकी खासियत इसका waterdrop डिस्प्ले होगा।

इसके अलावा फोन में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा। साथ ही कंपनी कंपनी Realme XT Pro को Snapdragon 730G प्रोसेसर पर पेश कर सकती है। लीक जानकारी के अनुसार इस फोन 8GB और 128GB की इंटरनल मैमोरी होगी। हालांकि एक्सपेंडेबल स्टोरेज के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है।

जॉब: योगी सरकार करने जा रही है यूपी में 51 हजार पुलिसकर्मियों की भर्ती

लखनऊ. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जल्द ही 51 हजार पुलिसकर्मियों की भर्ती होगी। इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा, सरकार बनने के बाद पुलिस विभाग में 75 हजार नियुक्तियां कर चुके हैं। प्रदेश सरकार विभाग को हाईटेक बनाने का पूरा प्रयास कर रही है।

उरई के कालपी स्थित मंगरौल में रविवार को 300 करोड़ की लागत से तैयार हो रहे पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय के उद्घाटन के अवसर पर सीएम ने पुलिसवालों की हौसलाफजाई करते हुए कहा कि सरकार ने प्रदेश पुलिस का चेहरा बदला है, उनमें अब सेवाभाव देखने को मिल रहा है। योगी ने कहा कि जब उनकी सरकार बनी थी तो प्रदेश में डेढ़ लाख पद पुलिस विभाग में रिक्त थे। सरकार ने तत्परता दिखाते हुए इन्हें भरने का काम किया।

मुख्यमंत्री ने कहा, यूपी में 23 करोड़ जनता की सुरक्षा व्यवस्था पहले से सुदृढ़ हुई है। पुलिस ट्रेनिंग सेंटर को आधुनिक बनाने के साथ पुलिस को हर परिस्थिति से निपटने की ट्रेनिंग दी जा रही है। पूर्व की सरकारों में इस विभाग को 18 हजार करोड़ रुपये मिलते थे जिसे बढ़ाकर 24 हजार करोड़ से अधिक किया गया है।

सीएम ने कहा कि विभाग में पहली बार 40 हजार पदोन्नतियां हुई हैं। यह बदलाव उन्हीं को नजर आएगा जिनकी दृष्टि एक दायरे तक सीमित न हो। उन्होंने कहा कि सवा दो सालों में तीन बड़े आयोजन, प्रयागराज में कुम्भ, 15वें प्रवासी भारतीय सम्मेलन और लोकसभा चुनाव में बेहतर पुलिसिंग देखने को मिली। इससे पुलिस के प्रति समाज की सोच भी बदली है।

मिर्जापुर: मिड-डे मील में नमक रोटी खिलाने के मामले में 2 लोगों पर FIR

मिर्जापुर। मिर्जापुर के जमालपुर विकास खंड के सिऊर प्राथमिक विद्यालय पर पर बच्चों को नमक-रोटी खिलाने के प्रकरण में जिला प्रशासन ने साजिशकर्ताओं के खिलाफ रविवार को बड़ी कार्रवाई की है। राष्ट्रीय स्तर पर बेसिक शिक्षा विभाग की छवि धूमिल करने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ अहरौरा थाने में विभिन्न आइपीसी की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

मुख्यमंत्री के आदेशानुसार जिलाधिकारी अनुराग पटेल के निर्देश पर खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय प्रेम शंकर राम द्वारा सिऊर गांव निवासी दो लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई है। आइपीसी की धारा 186, 193,120 बी एवं 420 के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। बता दें कि 22 अगस्त को प्राथमिक विद्यालय सिऊर में सोशल मीडिया पर बच्चों को नमक-रोटी खिलाने का वीडियो तेजी से वायरल हुआ।

Viral Video को प्रदेश शासन द्वारा गंभीरता से लिया गया एवं बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित लगभग आधा दर्जन शिक्षा विभाग के अधिकारियों पर कार्रवाई की गई। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी को वायरल विडियो की जांच कराने का निर्देश दिया गया। जिला प्रशासन द्वारा कराई गई जांच में Viral Video को साजिश बताया गया।

सलमान खान से नहीं, इस शख्स की मदद से रानू मंडल को मिला है घर !

मनोरंजन डेस्क। रेलवे स्टेशन पर गाना गाने का वीडियो वायरल होने के बाद रातों रात इंटरनेट स्टार बनीं Ranu Mandal एक बार फिर सुर्खियो में हैं। आज रानू मंडल किसी की पहचान की मोहताज नहीं है, क्योंकि अब उनकी किस्मत चुकी है।

इसी बीच बंगाल के नाडिया जिले की रहने वालीं 55 साल की रानू मारिया मंडल को लेकर सोशल मीडिया पर कुछ अफवाहें भी लगातार फैलाई जा रही हैं। हाल में एक खबर आई थी कि रानू को Bollywood एक्टर सलमान खान ने 55 लाख का घर गिफ्ट किया है। हालांकि रानू इस बात को गलत बताया था। वहीं, रानू का वीडियो वायरल करवाने वाले अतींद्र चक्रवर्ती का भी इस पर एक बयान सामने आया है।

बता दें, अतींद्र चक्रवर्ती अब रानू के मैनेजर के रूप में काम कर रहे हैं। रानू का सारा काम अब अतींद्र ही हैंडल कर रहे हैं।
एक रिपोर्ट की माने तो अतींद्र ने इस बात से जरूर इनकार किया है कि रानू को सलमान ने घर नहीं दिया है, लेकिन उन्होंने यह भी कहा है कि रानू को घर मिला है, जो उन्हें रानाघाट के लोकल एडमिनिस्ट्रेशन की ओर से दिया गया है।

उन्होनें इस बात से भी इनकार किया है कि वह ‘दबंग 3’ में गाना गाने वाली हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो रानू को अब Bollywood ही नहीं, साउथ फिल्म इंडस्ट्री से भी ऑफर आ रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो उनके पास एआर रहमान के दफ्तर से भी कॉल आ चुका है।

Bruna Abdullah के घर आई नन्हीं खुशी, शेयर की बेटी की PHOTO

मनोरंजन डेस्क. Bollywood में इस साल कई सेलिब्रेटीज के घर नन्हें मेहमान आए हैं और अब इस लिस्ट में मॉडल-एक्ट्रेस Bruna Abdullah का नाम भी जुड़ गया है। ब्रूना के घर बेबी गर्ल का जन्म हुआ है।


एक्ट्रेस Bruna Abdullah ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटी इसाबेला की पहली तस्वीर शेयर की है। ब्रूना ने बताया कि बेटी का जन्म 31 अगस्त को हुआ था। बता दें कि ब्रूना ब्राजील से हैं और अक्षय कुमार से लेकर विवेक ओबेरॉय तक के साथ काम कर चुकीं हैं।

बेटी की पहली फोटो पोस्ट करते हुए ब्रूना ने लिखा कि मैं ये बताते हुए बहुत उत्साहित और खुश हूं कि हमारे परिवार में एक नए मेहमान की एंट्री हुई है। ब्रूना ने बताया कि बेटी का जन्म मुंबई में हुआ और मां-बेटी दोनों बिल्कुल स्वस्थ हैं।

बता दें कि बेटी के जन्म के बाद से ही ब्रूना को कई सेलेब्स बधाई दे चुके हैं जिसमें क्लॉडिया सीजला, शिबानी डांडेकर, करिश्मा कोटक शामिल हैं। ब्रूना Bollywood से लेकर साउथ फिल्म इंडस्ट्री तक सब जगह काम कर चुकी हैं