28 C
Mumbai
Saturday, September 5, 2026
Home Blog Page 300

सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट, जानें आज के 10 ग्राम गोल्ड का भाव

Gold bars

बिजनेस डेस्क। आज सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज हुई है। बताया जा रहा है सोने की कीमत आज 372 रुपये गिर गई है। इस गिरावट के कारण शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में 10 ग्राम सोने का मूल्य 39,278 रुपये पर आ गया है।

Gold bars

रुपये में मजबूती और कमजोर मांग के कारण सोने की कीमतों में यह गिरावट आई है। सोने में गिरावट के साथ ही शुक्रवार को चांदी के भाव भी गिर गए।

बताया जा रहा है सोने में कमजोर इन्वेस्टमेंट डिमांड और रुपये की मजबूती के कारण गिरावट दर्ज हुई है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को रुपया एक डॉलर के मुकाबले 21 पैसे मजबूत हुआ है।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को चांदी में 1,273 रुपये की गिरावट आई है। इस गिरावट के कारण चांदी की कीमत 49,187 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है।

वैश्विक स्तर की बात करें, तो सोने की कीमत शुक्रवार को न्यूयॉर्क में गिरकर 1,510 डॉलर प्रति औंस पर रही। साथ ही चांदी भी न्यूयॉर्क में गिरकर 18।30 डॉलर प्रति औंस पर आ गई है।

दिल्ली में गुरुवार को 24 कैरेट सोने मूल्य 39,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था, जबकि चांदी 50,460 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

48MP ट्रिपल कैमरे के साथ Vivo Z1x लांच, जानें कीमत और खासियतें

टेक डेस्क। स्मार्टफोन कंपनी Vivo ने अपने Z सीरीज के एक और स्मार्टफोन Vivo Z1x को भारत में लॉन्च कर दिया है। आपको बता दें कि कंपनी ने Vivo Z सीरीज को इस साल भारत में इंट्रोड्यूस किया है।

इस सीरीज में कंपनी ने हाल ही में Vivo Z1 Pro को पंच होल डिस्प्ले और 5,000 एमएएच की दमदार बैटरी के साथ लॉन्च किया था। अब, कंपनी ने इस सीरीज के अगले मॉडल Vivo Z1x को भारत में Rs 16,990 की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया है।

इस स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च हुए Vivo Z5 का ही रीब्रांड वर्जन कहा जा रहा है। इस स्मार्टफोन की खास बात ये है कि इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है।

Vivo Z1x को दो स्टोरेज ऑप्शन 6GB+64GB और 6GB+128GB में लॉन्च किया गया है। इसके बेस मॉडल की कीमत Rs 16,990 रखी गई है, जबकि इसके 6GB+128GB वेरिएंट की कीमत Rs 18,990 है। फोन दो कलर ऑप्शन्स फ्यूजन ब्लू और फैंटम पर्पल में आता है।

इसे कंपनी ने इस सीरीज के पिछले मॉडल Vivo Z1 Pro से कम कीमत और बेहतर फीचर्स के साथ लॉन्च किया है। इस पर मिलने वाले ऑफर्स की बात करें तो इसके साथ HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड को Rs 1,000 का कैशबैक ऑफर किया जा रहा है। इसके अलावा क्रेडिट कार्ड पर EMI ऑफर के तहत Rs 250 का एडिशनल डिस्काउंट भी दिया जा रहा है।

Vivo Z1x में 6।38 इंच का सुपर AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। फोन के डिस्प्ले का रिजोल्यूशन 2340×1080 पिक्सल दिया गया है। फोन के प्रोसेसर की बात करें तो इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712 चिपसेट प्रोसेसर दिया गया है। फोन एंड्रॉइड 9 पाई पर आधारित FunTouch OS 9 पर काम करता है। फोन में ड्यूल 4G सिम कार्ड सपोर्ट और डेडिकेटेड माइक्रोएडी कार्ड स्लॉट दिया गया है।

महिलाएं Stretch Marks की परेशानी से पाएं छुटकारा, सिर्फ अपनाएं ये टिप्स

हेल्थ डेस्क. वजन कम करने का शौक लोगों में होता है लेकिन उसके बाद के परिणामों को हम भूल जाते हैं। जब भी हमारे शरीर से फैट कम होता है तो उसके बाद उन जगहों पर Stretch Marks पड़ जाते हैं। इससे हमारे शरीर का सुंदरता कम हो जाती है। ऐसा अक्सर प्रेग्नेंसी के बाद देखने को मिलता है।

इसलिए वेट लॉस के टाइम आपको कुछ बातों पर ध्यान देना चाहिए। ताकि Stretch Marks कि दिक्कत न हों। च मार्क्स पुरुषों और महिलाओं दोनों को होते हैं। ज्यादातर Stretch Marks पेट, कमर, स्तन, जांघ या बट में होते हैं। इसके लिए कुछ चीज़ें ध्यान देने योग्य हैं।

हेल्दी खाएं

आपको हेल्दी खाने पर ध्यान देना चाहिए। आपको खाने में ऐसी चीजों को शामिल करना चाहिए जिनमें भरपूर जिंक और विटमिन सी हो। ये न्यूट्रियंट्स कोलेजन बनाने में मदद करते हैं। कोलेजन एक प्रकार का प्रोटीन है जो स्किन की इलास्टिसिटी मेनटेन करने में मदद करता है।

खूब पानी पीएं

आपको खूब पानी पीना चाहिए। यह न सिर्फ आपकी स्किन बल्कि आपकी पूरी सेहत के लिए बेस्ट गिफ्ट है। पानी से आपकी स्किन हाइड्रेटड और हेल्दी रहेगी।

स्ट्रेचिंग

अगर आप सिर्फ डायटिंग से वेट लॉस करना चाह रहे हैं तो आपको थोड़ी एक्सरसाज और स्ट्रेचिंग भी करनी चाहिए। हर रोज 15-20 मिनट की एक्सरसाइज भी ब्लड सर्कुलेशन और स्किन इलास्टिसिटी को बनाए रखने में मदद करता है।

 

न्यूयार्क में प्रियंका चोपड़ा के इस अंदाज ने जीत लिया सबका दिल, PHOTO वायरल

डेस्क. बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक राज कर रही एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपने स्टाइल स्टेटमेंट को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। एक बार फिर प्रियंका ने अपने फैशन स्टाइल से लोगों का दिल जीत लिया है। अपने यूनिक स्टाइल को ट्रेंड में बदलने वाली प्रियंका हाल ही में वेनिटी फेयर की बेस्ट ड्रेस पार्टी में शामिल हुईं।

वेनिटी फेयर की बेस्ट ड्रेस पार्टी में प्रियंका के लुक को देख सभी की निगाहें उनपर जा कर रुक गईं। देसी गर्ल का स्टाइल और फैशन हॉलीवुड के बड़े बड़े दिग्गजों पर भी भारी पड़ता दिखाई दिया। प्रियंका का स्टाइल और फैशन सेंस देखते हुए ही उन्हें वहां बेस्ट ड्रेस एक्ट्रेस माना गया है। इस पार्टी में प्रियंका रेड कलर की ड्रेस में दिखी हैं। रेड ड्रेस में प्रियंका बेहद ही गजब लग रही थीं।

अपने स्टाइल और मेकअप को पूरा करने के लिए प्रियंका ने अपने बालों में पोनी टेल बना रखी थी। कानों में रेड कलर के लंबे ईयरिंग्स देसी गर्ल ने पहन रखे थे। वहीं हाथों में ब्लैक क्लच के साथ प्रियंका ने अपने लुक को कंप्लीट किया। सोशल मीडिया पर प्रियंका के लुक की जमकर तारीफ हो रही है।

बॉयफ्रेंड संग हिना खान ने बप्पा के आगे माथा टेकर लिया आशीर्वाद, देखिए तस्वीरें

डेस्क. TV एक्ट्रेस हिना खान अपनी एक्टिंग ही नहीं बल्कि शानदार फैशन सेंस के कारण सुर्खियों में बनी रहती हैं। हिना खान का नाम सोशल मीडिया में पॉपुलर टीवी सेलेब्स में से एक हैं।

हिना खान सभी तीज त्योहारों में हिस्सा लेती हैं और इसी बीच गणेश चतुर्थी के अवसर पर हिना अपने बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल के संग लाल बाग के राजा के दरबार दर्शन करने पहुंची। बॉयफ्रेंड रॉकी के साथ गणपति दर्शन करते हुए हिना की कई तस्वीरें तेजी से वायरल हो रहीं हैं।

हिना खान मुंबई के प्रसिद्ध लाल बाग के राजा के मंदिर जा पहुंची और वहां पर हिना खान अपने बॉयफ्रेंड रॉकी के संग चलती नजर आई जिसकी तस्वीरों ने अब तहलका मचा दिया है। मंदिर में पहुंच कर हिना खान ने सबसे पहले गणपति बप्पा के आगे अपना माथा टेका और बप्पा का आशीर्वाद लिया। दोनों ने बड़े श्रद्धा और भाव भक्ति से बप्पा के दर्शन हुए नजर आए। इतना ही नहीं मंदिर में हिना खान भगवान के भोग के लिए मोदक और नारियल भी लेकर पहुंची थीं।

मंदिर में बप्पा के दर्शन करने के लिए हिना खान ने इंडियन लुक अपनाया था और यहां पर हिना यलो मस्टर्ड कलर के सूट में नजर आई। वहीं उसके साथ उन्होंने हैवी इयररिंग्स पहने हुए थे। वहीं रॉकी ब्लू शर्ट पैंट में नजर आए।

सेना के खिलाफ Fake Tweet करने वाली शेहला रशीद पर देशद्रोह का केस दर्ज !

नई दिल्ली. JNU की पूर्व छात्र नेता Shehla Rashid के खिलाफ Delhi Police की स्‍पेशल सेल ने देशद्रोह के साथ अन्‍य धाराओं में FIR दर्ज की है। शेहला पर Jammu Kashmir के हालात के संदर्भ में Indian Army के खिलाफ Fake News फैलाने का आरोप है।

बता दें कि शेहला ने भारतीय सेना पर रात में कश्‍मीर के लोगों के घरों में घुसने, गैर-कानूनी रूप से लड़कों को उठाने, घरों में छानबीन करने, रखे चावल में तेल मिलाने, शोपियां में कश्‍मीरी लड़कों को बंधक बनाकर दहशत फैलाने के आरोप लगाए थे। शेहला ने Jammu Kashmir से Article 370 हटाने को लेकर 18 अगस्‍त को ट्वीट कर इन आरोपों को लगाया था। इसे लेकर सोशल मीडिया पर काफी हंगामा हो गया था।

सेना ने शेहला के इन आरोपों को बेबुनियाद बताया था। सेना के बयान के बाद अब Supreme Court के वकील आलोक श्रीवास्तव ने शेहला रशीद पर फ़र्जी खबरें पोस्ट करने का आरोप लगाते हुए आपराधिक मामला दर्ज करने के साथ उनकी गिरफ्तारी की मांग की है।

इन धाराओं में है FIR

शेहला के खिलाफ IPC की धारा 124-A के तहत देशद्रोह, 153A के तहत धर्म भाषा के आधार पर नफरत फैलाना, 153 में उपद्रव कराने के आशय से कोई काम करना, 504 के तहत शांति भंग करने के आशय से कोई काम करना और 505 के तहत अफवाह फैलाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में अब दिल्‍ली पुलिस की स्‍पेशल सेल शेहला से पूछताछ करेगी।

CM योगी बोले- राष्ट्रवाद की राह पर सहारनपुर, अब यहां दंगे नहीं होते !

सहारनपुर. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सहारनपुर के दौरे पर हैं। मुख्यमंत्री यहां पर लाभार्थी मेला के साथ विकास योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया और यहां गंगोह में एक रैली को भी संबोधित किया।

रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, मोदी सरकार ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 समाप्त कर एक भारत, श्रेष्ठ भारत का निर्माण कर राष्ट्र का नाम ऊंचा किया है। मुस्लिम महिलाओं को सम्मान देने के लिए तीन तलाक पर कानू बनाकर उन्हें सम्मान से जीने का रास्ता दिखाया। साथ ही मकान, शौचालय देकर गरीबों का सम्मान बढ़ाने का काम सरकार ने किया है।

CM योगी ने कहा कि, सहारानपुर का व्यक्ति राष्ट्रवाद के पथ पर चलकर क्षेत्र में उद्योग क्षेत्र की प्रगति कर रहा है, जिससे सहारनपुर अब राष्ट्रवाद की राह पर है। इस जनपद का नाम देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी गूंज रहा है। यहां जल्द विश्वविद्यालय का निर्माण किया जाएगा। दिल्ली से सहारनपुर की दूरी कम करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इससे पहले CM योगी ने 124 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का लोकार्पण किया, जबकि 42 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास किया।

सपा सरकार में यहां होता था दंगा

योगी ने कहा कि, हमसे पहले सपा सरकार में यहां दंगा होता था। लेकिन अब प्रदेश कोई दूसरा कैराना नहीं बनेगा। कैराना में पीएसी की बटालियन स्थापित होने जा रही है। अब उत्तर प्रदेश में अपराधियों में सरकार का खौफ है। सहारनपुर की लकड़ी के कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए नक्काशी बाजार को विश्व स्तर पर पहचान दिलाने का काम कर रहे हैं। प्रदेश सरकार बिना भेदभाव के विकास कार्य कर रही है।

उपचुनाव की तैयारी तेज

विधायक प्रदीप चौधरी के सांसद बन जाने के बाद गंगोह विधानसभा सीट रिक्त हो गई थी। इस सीट पर अब उप चुनाव होना है। उप चुनाव को लेकर जहां सभी राजनीतिक दलों ने अपनी अपनी ओर से तैयारी प्रारंभ कर दी है, वहीं शुक्रवार को भाजपा की ओर से चुनावी जनसभा का आयोजन भी गंगोह कस्बे में किया गया।

यूपी: अनियंत्रित ट्रक ने साइकिल में मारी टक्कर, 2 सगी बहनों की मौत

प्रयागराज. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में शुक्रवार को साइकिल सवार दो छात्राओं की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने हाईवे जाम कर दिया। सूचना पर पहुंचे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों को किसी प्रकार समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।

पुलिस ने बताया कि वासुपुर गांव का रहने वाला संजय यादव गाड़ी का चालक है। उसकी दो बेटियां 15 वर्षीय रूपाली यादव कक्षा नौ और 12 वर्षीय खुशी कक्षा छह की छात्रा थीं। वह राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में पढ़ती थीं। प्रतिदिन दोनों बहनें साइकिल से कॉलेज जाती थीं। शुक्रवार की भी सुबह रूपाली और खुशी साइकिल से कॉलेज जा रही थीं।

हंडिया कस्बे में एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने साइकिल में टक्कर मार दिया। इससे दोनों बहनें सड़क पर गिर गईं। इसके बाद वाहन लेकर भागते समय ट्रक रूपाली और खुशी को रौंदते हुए आगे बढ़ गया। वाहन छोड़कर चालक फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया।

हादसे के बाद मौके पर जुटी भीड़

हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। लोगों ने सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। इसी बीच सूचना पाकर वहां हंडिया पुलिस भी पहुंची। शव रखकर हाईवे जाम की सूचना पाकर मौके पर हंडिया के सीओ फोर्स के साथ पहुंच गए। उन्होंने ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कराने और आरोपित चालक को शीघ्र गिरफ्ता करने का लोगों को आश्वासन दिया। तब जाकर लोगों का आक्रोश शांत हुआ।

MLA अलका लांबा का AAP से इस्तीफा, जल्द कांग्रेस में हो सकती हैं शामिल !

नई दिल्ली. आम आदमी पार्टी (AAP) की चांदनी चौक से विधायक अलका लांबा ने शुक्रवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। अलका ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पिछले 6 साल की यात्रा में काफी सीखने को मिला। AAP सभी को धन्यवाद।

अलका का पिछले साल से ही पार्टी से मनमुटाव चल रहा था। दिल्ली विधानसभा में दिसंबर 2018 में 1984 के सिख दंगों का हवाला देकर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का भारत रत्न वापस लेने का प्रस्ताव पारित किया गया था। अलका ने इसका विरोध किया था। इसके बाद वह सदन से बाहर निकल गई थीं। पार्टी ने इस प्रकरण के बाद उनसे इस्तीफा मांगा था।

अलका लांबा ने एक अन्य ट्वीट में कहा, अरविंद केजरीवाल जी आपके प्रवक्ता ने आपकी इच्छानुसार मुझे घमंड के साथ कहा था कि पार्टी मेरा इस्तीफा ट्विटर पर भी स्वीकार कर सकती है। इसलिए कृपया आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से मेरा इस्तीफा स्वीकार करें। यह अब ‘खास आदमी पार्टी’ हो गई है।

3 दिन पहले सोनिया से मिली थीं

अलका ने 3 सितंबर को कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की थी। उन्होंने इससे संबंधित पोस्ट ट्विटर पर साझा किया था।

आजम खां के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, पुलिस ने घर पर चस्पा किया नोटिस

रामपुर. समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता एवं रामपुर से सांसद आजम खां इस समय मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। उन पर गिरफ्तारी का खतरा मंडरा रहा है। सीजीएम कोर्ट ने अंडर ट्रायल मामलों में आजम खां के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। कोर्ट के इस नोटिस को रामपुर पुलिस ने आजम खां के घर पर भी चस्पा कर दिया है।

आजम खां को जिन मामलों में वारंट जारी किया गया है, उसमें जया प्रदा के लिए अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करने का मामला भी शामिल है। कोर्ट ने आजम खां को 16 सितंबर को कोर्ट में पेश होने के आदेश दिए हैं।

गौरतलब है कि अपने विवादित बयानों के लिए अक्सर चर्चा में रहने वाले आजम खां ने लोकसभा चुनाव के दौरान बीजेपी की उम्मीदवार रहीं जया प्रदा के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था। जिसको लेकर चुनाव आयोग ने आजम खां के चुनाव प्रचार पर 72 घंटे के लिए प्रतिबंध भी लगाया था। एक चुनावी सभा में आजम खां ने कहा था, ‘जिसको हम ऊंगली पकड़कर रामपुर लाए, आपने 10 साल जिससे अपना प्रतिनिधित्व कराया। उनकी असलियत समझने में आपको 17 बरस लगे, मैं 17 दिन में पहचान गया कि इनके…खाकी रंग का है।’

हालांकि गिरफ्तारी से बचने के लिए आजम खां ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था और रामपुर की डिस्ट्रिक्ट कोर्ट अग्रिम जमानत के लिए अर्जी दाखिल की थी। इस अर्जी पर सुनवाई करते हुए बुधवार को कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। मगर गुरुवार को आजम खां को कोर्ट से बड़ा झटका लगा। रामपुर की कोर्ट ने 5 मामलों में आजम खां की अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया। इससे पहले 30 मामलों में भी उनकी जमानत याचिकाएं खारिज हो चुकी हैं।