29 C
Mumbai
Saturday, September 5, 2026
Home Blog Page 299

आज लखनऊ के DRM ऑफिस आएंगी स्मृति ईरानी, रेलवे के विकास कार्य पर होगी चर्चा

लखनऊ. कांग्रेस के गढ़ अमेठी का किला ढहाने वाली केंद्रीय मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी आज लखनऊ दौरे पर हैं। अमेठी से बीजेपी सांसद स्मृति ईरानी मोदी सरकार में महिला व बाल विकास तथा कपड़ा मंत्री हैं।

स्मृति जुबिन ईरानी आज दिन में करीब 11:30 बजे लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर लैंड करेंगी। इसके बाद उनका मंडल रेल प्रबंधक (DRM) ऑफिस, उत्तर रेलवे में बैठक का कार्यक्रम है। DRM ऑफिस में स्मृति जुबिन ईरानी दिन में 12 से एक बजे तक बैठक करेंगी। इसी ऑफिस से अमेठी, रायबरेली और वाराणसी तक रेल संचालन का काम होता है।

केंद्रीय महिला और बाल विकास तथा कपड़ा मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी आज DRM आफिस हजरतगंज में मण्डल रेल प्रबंधक , उत्तर रेलवे, लखनऊ, संजय त्रिपाठी से रेलवे के विकास कार्यों पर चर्चा करेंगी।

यूपी उपचुनाव: CM योगी ने संभाला मोर्चा, आज अम्बेडकरनगर व प्रतापगढ़ का दौरा !

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में 13 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल सक्रिय हो गए हैं। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी लगातार दौरे कर रहे हैं। शुक्रवार को सहारनपुर के गंगोह में सभा करने के बाद आज उनका अम्बेडकरनगर तथा प्रतापगढ़ का दौरा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को अम्बेडकरनगर के विधानसभा जलालपुर में पहुंचेंगे। यहां कल्याणकारी योजनाओं से पात्रों को लाभांवित करने के साथ करीब ढाई अरब की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे।

प्रशासन व पुलिस विभाग के अधिकारियों ने तैयारियों को पूरा कर लिया है। सीएम के स्वागत में भव्य मंच बन कर तैयार है। डीएम राकेश मिश्र के साथ एसपी वींरेंद्र मिश्र की मौजूदगी में इसे पूरा किया गया। प्रभारी मंत्री ब्रजेश पाठक और गिरीश चंद्र यादव ने आयोजन स्थल पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया।

जलालपुर तहसील क्षेत्र में नरेंद्रदेव इंटर कॉलेज के मैदान पर बने हेलीपैड से सीएम 11 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। यहां 12 बजे तक परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास के साथ ही लाभार्थियों को प्रमाणपत्र वितरण कर सभा को संबोधित करेंगे। 12 से एक बजे तक पार्टी पदाधिकारियों व कोर ग्रुप की बैठक करेंगे।

लोकार्पण एवं शिलान्यास

अम्बेडकरनगर में मुख्यमंत्री दो अरब 35 करोड़ 37 लाख 31 हजार की 44 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा नौ करोड़ 15 लाख 14 हजार की 14 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इसमें लोक निर्माण विभाग की करीब 43 करोड़ की 23 योजनाओं का लोकार्पण एवं आठ करोड़ की 16 परियोजनाओं का शिलान्यास होना है। इससे इतर कार्यदायी संस्थाओं के दो अरब 36 करोड़ की 21 परियोजनाओं का लोकार्पण तथा डेढ़ करोड़ की एक परियोजना का शिलान्यास होगा। जबकि जनकल्याणकारी विविध योजनाओं के 60 लाभार्थियों को लाभांवित करेंगे।

प्रतापगढ़ में ढाई घंटा का कार्यक्रम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिन में करीब 2:30 बजे से प्रतापगढ़ के दौरे पर रहेंगे। वह अम्बेडकरनगर से दोपहर एक बजकर 10 मिनट पर प्रतापगढ़ रवाना होंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ का प्रतापगढ़ में करीब ढाई घंटे का कार्यक्रम है। यहां दो अरब 22 करोड़ की 177 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करके लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित करेंगे। इसके साथ ही जनसभा को संबोधित करेंगे।

आपके मुंह में छाले हो गए हैं तो इन घरेलू उपायों को अपनाकर पा सकते हैं छुटकारा !

हेल्थ डेस्क. मुंह के छाले आपको कभी भी आ सकते हैं। इनके आ जाने से आपको खाने में काफी तकलीफ होने लगती है। ये आपको शरीर की गर्मी या फिर पेट की गर्मी की वजह से हो जाते हैं। ऐसे में मुँह के छाले होना लाजमी है।

छाले होने से खाने में बहुत समस्या आती है। तेज़ तीखा या गर्म खाने से भी मुँह में छाले हो जाते है। ऐसे में आप सोचते हैं कि इनसे जल्द से जल्द छुटकारा पाया जाए। आइए आपको बताते हैं इनको ठीक करने के आसान से उपाय…

1. नीबू के रस को गर्म पानी में मिला कर कुल्ला करने से भी मुँह के छाले कम हो जाते है।

2. रात को सोने से पहले मुँह के छालो पर घी लगाएं इससे छाले समाप्त हो जायेगे।

3. एक लीटर गुनगुने पानी में हल्दी मिला कर गरारे करने से भी छालो में राहत मिलती है।

4. मशरूम को पीस कर मुँह के छालो पर लगाए।

5. पान के पत्तो का रस निकाल कर घी में मिलाकर लगाने से छाले जल्द ख़त्म हो जाते है।

6. नमक के पानी का गरारा करने से मुँह की दुर्गंध तो कम होगी ही साथ में छाले भी कम हो जाएंगे।

राशिफल: 07 सितंबर 2019, आज इन राशियों पर बरसेगी शनिदेव की कृपा, बनेंगे सभी बिगड़े काम, देखें अपनी राशि

राशिफल: 07 सितंबर 2019, आज इन राशियों पर बरसेगी शनिदेव की कृपा, बनेंगे सभी बिगड़े काम, देखें अपनी राशि

आज का राशिफल

मेष

सहनशक्ति से काम लें और कार्यक्षेत्र में दूसरों के सामने अपने को असहज महसूस न होने दें। आपकी स्वास्थ्य सम्बन्धी चिंताएं बढ सकती हैं।

वृषभ

विवाह के योग बनेंगे। आपकी अपनों से भेंट होगी। पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए यह दिन अच्छा रहेगा।

मिथुन

आपको भरपूर भाग्य का सहारा मिलेगा। व्यापार अथवा कार्यक्षेत्र में दिन लाभप्रद रहेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वाह कर पाएंगे।

कर्क

यदि आप आपके लिए कुछ नया शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो जल्दबाजी ना करे, सभी पक्षों का सही से मूल्यांकन करें उसके पश्चात ही कोई निर्णय करें। परिवार की समस्या से तनाव बढ़ सकता है।

सिंह

व्यर्थ की भागदौड़ से बचें एवं मानसिक संतुलन बनाए रखें। आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा मजबूत होगी। दिखावे एवं आडंबरों से दूर रहें।

कन्या

आर्थिक स्थिति में वृद्धि और रुके कार्यों में प्रगति होगी। स्वास्थ्य के मामलें में यह समय अच्छा नहीं है। वाहन ध्यान से चलाएं चोट लगने की सम्भावना है।

तुला

आज आपको कुछ अच्छी और कुछ बुरी चीजों का सामना करना पड़ सकता है, रुके हुए कार्यो में प्रगति होगी परन्तु आपकी सक्रियता महत्वपूर्ण रहेगी।

वृश्चिक

आज आप आक्रामक रहेंगे, आपके इरादे बहुत स्पष्ट रहेंगे जिसकी वजह से आप कार्यस्थल और घर पर सभी काम सही तरीके से कर पाएंगे।

धनु

एक महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात होगी। मनोबल मजबूत रहेगा। रुका धन मिलेगा। समाज में सम्मान मिलेगा। व्यापार में नई योजनाओं के शुभारंभ की संभावना है।

मकर

आज आपके कार्य स्थान पर और अधिक प्रतिस्पर्धी रहेगी, पराक्रम से बिगड़े कार्य भी सफलतापूर्वक पूरे हो सकेंगे। परिवार में मतभेद उभरेंगे।

कुंभ

परिवार में हर्षोल्लास का वातावारण रहेगा। अपनी रोजमर्रा की जिंदगी को और अधिक रोचक बनाएं। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

मीन

आप अपने क्रोध और जलन को नियंत्रित करने की जरूरत है, जल्दबाजी से काम करने से नुकसान की आशंका है। यह समय सन्तान के लिए भी हितकारी नहीं है।

पंचांग: 07 सितंबर 2019 दिन- शनिवार, जानें शुभ समय एवं राहुकाल !

पंचांग: 07 सितंबर 2019 दिन- शनिवार, जानें शुभ समय एवं राहुकाल !

आज का पंचांग

विक्रम सम्वत- 2076

शक सम्वत- 1941

वार- शनिवार

अयन- दक्षिणायण

मास:- भाद्रपद

पक्ष- शुक्ल पक्ष

नक्षत्र- मूल

योग- प्रीति

तिथि-नवमी

दिशा शूल- पूर्व में

सूर्योदय- 06:01

सूर्यास्त- 06:36

राहुकाल- सुबह 07:20 से 08:57

पहली बार महिला काजी ने पढ़ा निकाह, बोलीं- मर्द काजी ऐसा क्या पढ़ते हैं जो हम नहीं पढ़ सकते

मुंबई. अल निकाह मिन सुन्नती, फमन रगिबा मिनसुन्नति…..निकाह का खुतबा पढ़ते हुए महिला काजी हाकिमा खातून ने इजाब कुबूल करवाया। मौका था हाल ही में मुंबई के शेमॉन अहमद और कोलकाता की माया राचेल के निकाह का। जैसे ही शेमॉन ने कुबूल है, कुबूल है, कुबूल है बोला तो अगले ही पल उनका नाम इतिहास में दर्ज हो गया।

प्रगतिशील तबके ने बेशक इसका स्वागत किया, लेकिन यह एक भी मुस्लिम तंजीम या संगठन को स्वीकार न हुआ। इस वक्त देश में 16 महिला काज़ी हैं। इन्हें दारूल उलूम ए निसवां की ओर से दो साल की ट्रेनिंग दी गई है। लेकिन 16 में से निकाह केवल एक महिला काजी हाकिमा खातून ने ही करवाया है।

वह कहती हैं- जब कुरान-हदीस में औरतों द्वारा निकाह पढ़ने की मनाही नहीं है तो मर्द काजियों को क्या दिक्कत है। निकाह में कुछ शब्द ही तो पढ़ने हैं, काजी ऐसा क्या पढ़ता है जो औरतें नहीं पढ़ सकती हैं। इस आंदोलन की मुखिया जकिया सोमन के अनुसार, उन्होंने अमेरिका की इमाम और काजी डॉ. अमीना वदूद से प्रभावित होकर भारत में इसकी जंग शुरू की।

दुल्हन की जिद थी महिला काजी पढ़े निकाह

सोमन के अनुसार, पीढ़ियों से, ‘जमाने से मर्द काजी चले आ रहे हैं, हमने उनके वजूद को चुनौती दी है, जो कि आसान काम नहीं है। बता दें कि ‘शेमॉन की बीवी माया ब्रिटिश हैं। उसने महिला काजियों पर अखबार में एक स्टोरी पढ़ी थी तो उसकी जिद थी कि वह महिला काजी से ही निकाह पढ़वाएगी। ताकि लोग जान सकें कि महिलाएं भी निकाह पढ़वा सकती हैं।

महाराष्ट्र के 25 किले बदले जाएंगे हेरिटेज होटल में, शादी समारोह भी होंगे

मुंबई. महाराष्ट्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए महाराष्ट्र टूरिज्म डेवलपमेंट कारपोरेशन (एमटीडीसी) राज्य के 25 फोर्ट को हेरिटेज होटल में तब्दील करने जा रही है। इन फोर्ट को कॉन्ट्रैक्ट पर बड़े होटल, उद्योगपतियों और रेसॉर्ट चलाने वालों को दिया जाएगा। सरकार ने राज्य में निजी निवेश को बढ़ाने के मकसद से यह निर्णय लिया है।

मंत्रिमंडल से मिली मंजूरी

राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में इस प्रस्ताव को अंतिम मंजूरी दी गई है। इन फोर्ट में सिर्फ होटल ही नहीं बल्कि इन्हें विवाह स्थल, मनोरंजन कार्यक्रम के लिए स्थलों के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकेगा। पर्यटन सचिव विनीता वैद सिंघल ने कहा, “राज्य मंत्रिमंडल ने नई नीति को मंजूरी दे दी। हम हेरिटेज पर्यटन को बढ़ावा देने की कोशिश कर रहे हैं।

किसी तरह का निर्माण नहीं होगा

पर्यटन विभाग जल्द ही फोर्ट को लीज पर देने के लिए प्रस्ताव आमंत्रित करेगा। इन्हें लीज पर दिया जाएगा। इनके लिए 60 से 90 साल का अनुबंध किया जा सकता है। सरकार का मानना है कि इससे इन फोर्ट का संरक्षण भी आसानी से किया जा सकता है।हालांकि, सरकार ने साफ किया कि इनमें किसी तरह के निर्माण कार्य प्रतिबंधित रहेगा।

राज्य में कुल 335 फोर्ट हैं। इनमें से 100 को हेरिटेज का दर्जा दिया गया। हालांकि, सरकार के इस फैसले का इतिहासकारों ने विरोध किया है। एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले ने कहा,”महाराष्ट्र के किलों में छत्रपति शिवाजी महाराज का गौरवशाली इतिहास दर्ज है। इन्हें होटल में बदलने से इसकी गरिमा को ठेस पहुंचेगी। हम सरकार के इस फैसले का विरोध करेंगे।

95 की उम्र में zimbabwe के पूर्व राष्ट्रपति Robert Mugabe का निधन !

वर्ल्ड डेस्क। zimbabwe के पूर्व राष्ट्रपति Robert Mugabe का शुक्रवार को निधन हो गया है। वह 95 साल के थे। देश के मौजूदा राष्ट्रपति एमर्सन म्नान्गवा ने इसकी घोषणा की।

जानकारी के मिताबिक, एमर्सन ने ट्विटर पर पोस्ट में लिखा, “बेहद दुख के साथ घोषणा कर रहा हूं कि zimbabwe के संस्थापक जनक व पूर्व राष्ट्रपति Robert Mugabe का निधन हो गया है।

एमर्सन ने अपने अन्य ट्वीट में कहा, “मुगाबे आजादी के आदर्श थे, उन्होंने अपने जीवन को अपने लोगों की आजादी और सशक्तिकरण के लिए समर्पित कर दिया। हमारे राष्ट्र और महाद्वीप के इतिहास में उनके योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता है। उनकी आत्मा को शांति मिले।

पूर्व राष्ट्रपति के परिवार ने भी कहा सिंगापुर के एक अस्पताल में निधन हो गया, जहां लंबी बीमारी के कारण उन्हें भर्ती कराया गया था। मुगाबे का जन्म 21 फरवरी 1924 को तब के रोडेशिया में हुआ था।

Chandrayaan 2: चांद के रहस्य से पर्दा उठाएगी ये तिकड़ी, जानें क्या होगा खास

New Delhi। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने 22 जुलाई को चांद पर शोध के लिए Chandrayaan 2 का प्रक्षेपण किया था। Chandrayaan 2 मिशन के तहत आज देर रात विक्रम लैंडर चांद पर उतरने जा रहा है।

इसके अलावा प्रज्ञान नामक रोवर भी चांद पर उतरेगा। जबकि Chandrayaan 2 ऑर्बिटर चांद की कक्षा पर मौजूद रहेगा। ये तिकड़ी मिलकर चांद के रहस्‍यों से पर्दा उठाएगी। ऑर्बिटर, विक्रम और प्रज्ञान बेहद खास हैं। इनमें शोध के लिए अत्‍याधुनिक और शक्तिशाली उपकरण लगे हैं।

6 टायरों वाला प्रज्ञान रोवर भी है खास

Chandrayaan 2 मिशन के तहत चांद पर उतरने वाले लैंडर विक्रम के साथ ही वहां प्रज्ञान रोवर भी उतरेगा। प्रज्ञान रोवर विक्रम लैंडर के अंदर पेलोड के रूप में होगा। विक्रम लैंडर के उतरने के बाद इसे उससे अलग किया जाएगा।

प्रज्ञान रोवर एक तरह का रोबोटिक यान है। जो चांद की सतह पर चलकर वहां शोध करेगा। इसका वजन 27 किलोग्राम है। इसमें छह टायर लगे हैं जो चांद की उबड़खाबड़ सतह पर आराम से चलकर विभिन्‍न शोध कर सकेंगे।

यह चांद की सतह पर 500 मीटर तक 1 सेंटीमीटर प्रति सेकंड कर रफ्तार से सफर कर सकता है। यह अपनी ऊर्जा सूर्य से प्राप्‍त करेगा। साथ ही यह लैंडर विक्रम से संपर्क में रहेगा। यह चांद की सतह पर 14 दिनों तक शोध करेगा।

Chandrayaan 2: चांद पर पहुंचे हैं सिर्फ ये 3 देश, लेकिन इस मामले में भारत बना नंबर वन

New Delhi। भारत आज देर रात अपने Chandrayaan 2 मिशन के तहत चांद पर विक्रम और प्रज्ञान नामक शोध यान उतार रहा है। यह शोध यान 14 दिनों तक चांद की सतह पर विभिन्‍न शोध करेगा। वैसे तो चांद पर तीन देश अमेरिका, रूस और चीन कदम रख चुके हैं।

इसरो का दावा है कि भारत चांद के उसे हिस्‍से पर कदम रखने जा रहा है जहां इससे पहले कोई भी देश नहीं पहुंचा है। Chandrayaan 2 मिशन के तहत विक्रम लैंडर को चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतारा जाएगा। चांद का यह हिस्‍सा अभी तक अछूता है।

वैज्ञानिकों के अनुसार चांद के दक्षिणी ध्रुव पर शोध से यह पता चलेगा कि आखिर चांद की उत्‍पत्ति और उसकी संरचना कैसे हुई। इस क्षेत्र में बड़े और गहरे गड्ढे हैं। यहां उत्‍तरी ध्रुव की अपेक्षा कम शोध हुआ है। दक्षिणी ध्रुव के हिस्‍से में सोलर सिस्‍टम के शुरुआती दिनों के जीवाष्‍म होने के मौजूद होने की संभावनाएं हैं। Chandrayaan 2 चांद की सतह की मैपिंग भी करेगा। इससे उसके तत्‍वों के बारे में भी पता चलेगा। इसरो के मुताबिक इसकी प्रबल संभावनाएं हैं कि दक्षिणी ध्रुव पर पानी मिले।

3 देश ही चांद पर कदम रख पाए हैं

– चांद की सतह पर अब तक सिर्फ तीन देश ही पहुंच पाए हैं। इनमें अमेरिका, रूस और चीन शामिल हैं। सोवियत संघ (अब रूस) पहला ऐसा देश था, जिसने पहली बार चांद पर कोई वस्‍तु पहुंचाई थी। 13 सितंबर, 1959 को रूस ने लूना 2 रॉकेट को चांद पर उतारा था।