CM योगी बोले- राष्ट्रवाद की राह पर सहारनपुर, अब यहां दंगे नहीं होते !

सहारनपुर. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सहारनपुर के दौरे पर हैं। मुख्यमंत्री यहां पर लाभार्थी मेला के साथ विकास योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया और यहां गंगोह में एक रैली को भी संबोधित किया।

रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, मोदी सरकार ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 समाप्त कर एक भारत, श्रेष्ठ भारत का निर्माण कर राष्ट्र का नाम ऊंचा किया है। मुस्लिम महिलाओं को सम्मान देने के लिए तीन तलाक पर कानू बनाकर उन्हें सम्मान से जीने का रास्ता दिखाया। साथ ही मकान, शौचालय देकर गरीबों का सम्मान बढ़ाने का काम सरकार ने किया है।

CM योगी ने कहा कि, सहारानपुर का व्यक्ति राष्ट्रवाद के पथ पर चलकर क्षेत्र में उद्योग क्षेत्र की प्रगति कर रहा है, जिससे सहारनपुर अब राष्ट्रवाद की राह पर है। इस जनपद का नाम देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी गूंज रहा है। यहां जल्द विश्वविद्यालय का निर्माण किया जाएगा। दिल्ली से सहारनपुर की दूरी कम करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इससे पहले CM योगी ने 124 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का लोकार्पण किया, जबकि 42 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास किया।

सपा सरकार में यहां होता था दंगा

योगी ने कहा कि, हमसे पहले सपा सरकार में यहां दंगा होता था। लेकिन अब प्रदेश कोई दूसरा कैराना नहीं बनेगा। कैराना में पीएसी की बटालियन स्थापित होने जा रही है। अब उत्तर प्रदेश में अपराधियों में सरकार का खौफ है। सहारनपुर की लकड़ी के कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए नक्काशी बाजार को विश्व स्तर पर पहचान दिलाने का काम कर रहे हैं। प्रदेश सरकार बिना भेदभाव के विकास कार्य कर रही है।

उपचुनाव की तैयारी तेज

विधायक प्रदीप चौधरी के सांसद बन जाने के बाद गंगोह विधानसभा सीट रिक्त हो गई थी। इस सीट पर अब उप चुनाव होना है। उप चुनाव को लेकर जहां सभी राजनीतिक दलों ने अपनी अपनी ओर से तैयारी प्रारंभ कर दी है, वहीं शुक्रवार को भाजपा की ओर से चुनावी जनसभा का आयोजन भी गंगोह कस्बे में किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.