28 C
Mumbai
Saturday, September 5, 2026
Home Blog Page 294

Urmila Matondkar के इस्तीफे के बाद मुंबई कांग्रेस में मच गई कलह !

Mumbai. कांग्रेस में इन दिनों कुछ ठीक नहीं चल रहा है। Urmila Matondkar के पार्टी से इस्तीफा देने के बाद Mumbai Congress में चल रही अंदरूनी कलह खुलकर सामने आ गई है।

एक तरफ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता Milind Deora ने इस्तीफे के बाद Sanjay Nirupam पर निशाना साधा। वहीं इस इस्तीफे के लिए संजय भी देवड़ा को जिम्मेदार ठहराते दिखे। इस दौरान मिलिंद देवड़ा ने एक ट्वीट कर कहा कि जब उर्मिला ने लोकसभा चुनाव लड़ने का निर्णय लिया तो मैं उनके साथ खड़ा था।

मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर उस समय मैंने उनका पूरा समर्थन किया। मैं उस समय भी उनके साथ था जब उन्हें पार्टी में लाने वाले लोग ही विरोध में उतर आए थे। उन्होंने कहा कि इस पूरे घटनाक्रम के लिए उत्तरी मुंबई के कांग्रेस नेताओं को ही जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए।

संजय ने कहा- देवड़ा जवाबदेह

उर्मिला के इस्तीफे के बाद संजय ने कहा कि कांग्रेस में आत्म मंथन चल रहा है। जिनको जाना है वह छोड़कर जा सकते हैं, जो पार्टी के साथ हैं वह पार्टी में रहेंगे। उर्मिला के इस्तीफे की बात पर उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि उनकी चिट्ठी को लीक कर दिया गया। यह निजता की बात थी और ऐसा किसी भी हाल में नहीं होना चाहिए था।

उर्मिला की ओर से लगाए गए दो नेताओं पर आरोप की बात पर संजय ने कहा कि जिन नेताओं पर आरोप लगाए गए हैं उनके लिए मैं दावे से कहता हूं कि उन्होंने पार्टी के लिए पूरी मेहनत से काम किया है। उनको किसी भी पद पर नियुक्त नहीं किया गया है और मैं फिर उनसे अनुरोध करूंगा कि वे अपने फैसले पर विचार करें।

मिलिंद देवड़ा जिम्मेदार

उन्होंने कहा कि इसके लिए मैं मिलिंद देवड़ा को जिम्मेदार ठहराना चाहता हूं। उन्होंने कैंपेन चलाकर मुझे हटवाया और अपनी नियुक्ति करवाई और अब विधानसभा चुनावों से पहले हट गए। संजय ने कहा कि उर्मिला के जाने पर पार्टी को नुकसान होगा। वह एक प्रखर वक्ता हैं और मैं उनसे निर्णय पर पुनर्विचार करने का अनुरोध करता हूं।

SSC SI ASI परीक्षा 2018: शारीरिक दक्षता टेस्ट में आधे से ज्यादा अभ्यर्थी रहे गैरहाजिर

करियर डेस्क. कर्मचारी चयन आयोग की सब इंस्पेक्टर और असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (एसआई तथा एएसआई) भर्ती 2018 की शारीरिक दक्षता परीक्षा में आधे से अधिक अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। 20920 अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी थी। इनमें से 12189 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।

दक्षता परीक्षा देने वाले शेष अभ्यर्थियों में से 4461 को सफलता मिली है जबकि 3981 असफल हो गए। वहीं, 289 अभ्यर्थियों को दक्षता परीक्षा से छूट थी।

सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (सीएपीएफ), दिल्ली पुलिस में एसआई और सीआईएसएफ में एएसआई के लिए हो रही इस भर्ती के पहले चरण में पहले प्रश्न पत्र की परीक्षा हुई थी, जिसका परिणाम 25 मई 2019 को घोषित किया गया था।

पहले पेपर की परीक्षा में सफल 18750 पुरुष और 2170 महिला यानी कुल 20920 अभ्यर्थियों को दूसरे चरण में शारीरिक दक्षता परीक्षा देनी थी। शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफल अभ्यर्थी अब दूसरे पेपर की परीक्षा में शामिल होंगे, जो 27 सितंबर को कराई जाएगी।

समुद्री लहरों के बीच Malaika Arora की टॉपलेस PHOTO हो रही वायरल !

मनोरंजन डेस्क. Malaika Arora भले ही फिल्मों से दूर हैं लेकिन आए दिन वह किसी न किसी वजह से खबरों में बनीं रहती हैं। सोशल मीडिया सबसे सबसे ज्यादा एक्टिव रहने वाली Malaika एक बार फिर बिच के किनारे बैठकर अपने अदाओं के जलवे बिखरते हुए दिखीं। सामने आई फोटो में Malaika की अदाओं का कोई जवाब नहीं है।


Malaika की इस तस्वीर को देखकर उनके फैंस के साथ ही साथ बॉलीवुड सितारों की भी आंखे फटी की फटी रह गई। Malaika की फोटो पर अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स, एक्ट्रेस जरीन खान और एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज ने भी कमेंट कर उनकी तारीफ कर रही हैं।

आपको बता दें कि Malaika ने जो फोटो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की वह ब्लैक एंड वाइट फोटो है। फोटो में Malaika टॉपलेस होकर समुंद्र के लहरों के बीच खड़ी दिखाई दे रही हैं। इस तस्वीर में Malaika वाईट बिकिनी में बैक टॉपलेस में दिखाई दे रही हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Malaika की ये तस्वीर काफी पुरानी है, जिसे कुछ समय पहले मशहूर फोटोग्राफर फारुख चोटिया ने शेयर किया था। अब Malaika ने रिपोस्ट कर सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।

आपको बता दें कि बता दें कि यह पहली बार नहीं है, Malaika ने अपनी ऐसी फोटो से लोगों का खूब ध्यान खींचा है। इससे पहले भी Malaika Arora ने कई फोटो और वीडियो शेयर की है, जिसने फैंस की खूब तारीफें बटोरी हैं। अपनी फोटो और वीडियो के अलावा Malaika Arora अपने और अर्जुन कपूर के रिलेशनशिप को लेकर खूब चर्चा में रहती हैं। हालांकि, दोनों ने अपनी रिलेशनशिप को सावर्जनिक तौर पर स्वीकार लिया है।

अनुष्का संग Virat Kohli ने शेयर की ये रोमांटिक तस्वीर, see photos

New Delhi. टीम इंडिया के कप्तान Virat Kohli ने अपनी पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री Anushka Sharma के साथ एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की है। Virat Kohli और Anushka Sharma सोमवार को ही वेस्टइंडीज के दौरे से मुंबई वापस लौटे हैं। दोनों को मुंबई एयरपोर्ट पर मैचिंग आउटफिट में स्पॉट किया गया था। वेस्टइंडीज में 3 मैचों की टी-20, वनडे और 2 मैचों की टेस्ट सीरीज जीतने के बाद अब Virat Kohli की नजरें दक्षिण अफ्रीका के साथ सीरीज पर हैं।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच सीरीज का आगाज टी-20 के साथ होगा, जो धर्मशाला में खेला जाएगा। इस सीरीज के शुरू होने से पहले दिल्ली के फिरोज शाह कोटला स्टेडियम में कोहली स्टैंड का अनावरण होगा, जिसके बाद टीम इंडिया धर्मशाला रवाना हो जाएगी। दक्षिण अफ्रीका दौरे पर बिजी होने से पहले Virat Kohli ने Anushka Sharma के साथ एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की है।

Virat Kohli और Anushka Sharma की यह तस्वीर वेस्टइंडीज दौरे के दौरान की ही लग रही है। दोनों बीच पर रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। Virat Kohli जहां शर्टलेस हैं, वहीं Anushka Sharma बिकिनी में हैं। Virat Kohli ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए दिल का इमोजी बनाया है। फैन्स विराट-अनुष्का की इस रोमांटिक तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं।

बता दें कि भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 15 सितंबर से 22 सितंबर के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी। इसके बाद 2 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी।

27 सितंबर से इंडिया में लांच होगा Apple iPhone 11, जानें कीमत !

टेक डेस्क. दुनियाभर के टेक यूजर्स को सालभर से जिस समय का इंतजार था, आखिरकार खत्म हो गया है। iPhone बनाने वाली कंपनी Apple ने अपनी नई सीरीज iPhone 11 को लॉन्च कर दिया है।

कंपनी ने क्यूपरटिनो में स्थित अपने हेडक्वार्टर से iPhone 11, iPhone 11 Pro और iPhone 11 Pro Max से पर्दा उठाया। इन तीनों मोबाइल की बिक्री 20 सितंबर से शुरू होगी लेकिन भारत में इसकी बिक्री 27 सितंबर से शुरू होगी। इसके लिए भारतीय 20 सितंबर से प्री बुकिंग भी करा सकते हैं। कंपनी ने भारत में इनकी कीमतों का भी ऐलान कर दिया है।

iPhone 11 Pro की कीमत

iPhone 11 Pro और iPhone 11 Pro Max के तीन वेरिएंट्स मिलेंगे। 64GB, 256GB और 512GB। कलर की बात करें तो इन्हें आप मिडनाइट ग्रीन, स्पेस ग्रे, सिल्वर और गोल्ड में खरीद पाएंगे। 64GB की कीमत भारत में 99,900 रुपये है, जबकि iPhone 11 Pro Max की शुरुआती कीमत 109,900 रुपये रखी गई है। 512GB की कीमत के बारे में नहीं बताया गया है।

Apple iPhone 11, 6.1 इंच की डिस्प्ले के साथ आता है। इस फोन में iOS 13 दिया गया है और यह ए13 बायोनिक प्रोसेसर पर बेस्ड है। कंपनी ने इसमें डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट दे रखा है। वहीं, Apple iPhone 11 Pro और iPhone 11 Pro Max की बात करें तो ये भी iOS 13 पर काम करते हैं और लेटेस्ट A13 बायोनिक प्रोसेसर पर चलते हैं। iPhone 11 Pro में 5.8 इंच की ओएलईडी डिस्प्ले दी गई है। वहीं, दूसरी ओर iPhone 11 Pro Max की स्क्रीन 6.5 इंच ओएलईडी होगी। दोनों ही स्मार्टफोन्स में डॉल्बी विजन दिया गया है।

कैमरा की बात करें तो फोन में डुअल 12 MP का रियर कैमरा होगा। वहीं, फोन में डेडिकेटेड नाइट मोड दिया गया है। कैमरे से यूजर्स 4के वीडियोज की रिकॉर्डिंग भी कर सकते हैं। iPhone 11 Pro और iPhone 11 Pro Max दोनों ही आईफोन्स ट्रिपल रियर कैमरे के साथ लॉन्चर किए गए हैं। तीसरा सेंसर 12 MP का वाइड एंगल सेंसर होगा।

खुलासा: अपनी खूबसूरती के चलते फिल्म से रिजेक्ट हुई थी ये Actress !

मनोरंजन डेस्क. एक्‍ट्रेस Nushrat Bharucha इन दिना अपनी आने वाली फिल्‍म Dream Girl के प्रमोशन में लगी हैं। फिल्‍म को लेकर नुसरत काफी एक्‍साइटेड हैं, क्‍योंकि पहली बार वह राष्‍ट्रीय पुरस्‍कार विजेता आयुष्‍मान खुराना के साथ पर्दे पर नजर आने वाली हैं।

नुसरत साल 2011 में आई फिल्‍म ‘प्‍यार का पंचनामा’ से चर्चा में आईं और उनकी फिल्‍म ‘सोनू के टीटू की स्‍वीटी’ बॉक्‍स ऑफिस पर काफी अच्‍छी रही। ऐसे में नुसरत ने अपने एक हालिया इंटरव्‍यू में चौंकाने वाला खुलासा किया है।

एक इंटरव्‍यू में नुसरत ने बताया कि वह ऑस्‍कर अवॉर्ड जीतने वाली फिल्‍म ‘स्‍लमडॉग मिलेनियर’ (Slumdog Millionaire) का हिस्‍सा बनने वाली थीं, लेकिन उन्‍हें रिजेक्‍ट कर दिया गया था।

नुसरत की मानें तो इस फिल्‍म से उन्‍हें उनकी ‘खूबसूरती’ के चलते रिजेक्‍ट कर दिया गया था। उन्‍होंने बताया कि फिल्‍म के निर्माताओं को उनकी एक्टिंग काफी पसंद आ रही थी। लेकिन यह एक झुग्‍गी बस्‍ती में रहने वाली लड़की का किरदार था और इस किरदार के लिए नुसरत कुछ ज्‍यादा ही खूबसूरत थीं। बता दें कि इस फिल्‍म में लतिका का किरदार एक्‍ट्रेस फ्रीडा पिंटो (Freida Pinto) ने निभाया था और यह फिल्‍म ऑस्‍कर पुरस्‍कार भी जीती थी।

SBI में खाता है तो ये खबर आपके लिए, 1 अक्टूबर से बदल जाएंगे ये 6 नियम

बिजनेस डेस्क. अगर आपका अकाउंट स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में है तो यह खबर आप जरूर पढ़ लीजिए। दरअसल SBI की तरफ से 1 अक्टूबर से कुछ सर्विस चार्ज में बदलाव किए जा रहे हैं। इन बदलावों का असर SBI के देशभर में मौजूद सभी 32 करोड़ खाताधारकों पर पड़ेगा।

इन बदलावों के तहत बैंक की तरफ से मंथली एवरेज बैलेंस (MAB) मेंटेन नहीं करने पर पेनाल्टी में 80 प्रतिशत तक की कमी आ जाएगी। इसके अलावा भी बैंक की तरफ से कुछ और बदलाव किए जा रहे हैं, जो 1 अक्टूबर से लागू हो जाएंगे। ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करने वालों के लिए NEFT और RTGS ट्रांजेक्शन भी सस्ता हो जाएगा।

1. अभी आपका खाता यदि मेट्रो सिटी और शहरी इलाके की ब्रांच में है तो आपको खाते में एवरेज मंथली बैलेंस (AMB) क्रमश: 5,000 रुपये और 3,000 रुपये रखना होता है। लेकिन 1 अक्टूबर से मेट्रो सिटी की ब्रांच और शहरी इलाके की ब्रांच दोनों में ही एएमबी घटकर तीन हजार रुपये रह जाएगा।

2. यदि शहरी क्षेत्र में रहने वाला कोई खाताधारक 3000 रुपये का बैलेंस मेंटेन नहीं कर पाता और उसका बैलेंस 75 प्रतिशत से ज्यादा कम है तो उसे 15 पेनाल्टी और GST देनी होगी। अभी यह 80 रुपये और GST है। इसी तरह 50 से 75 प्रतिशत कम बैलेंस रखने वाले को 12 रुपये और GST चुकाना होगा, जो कि अभी 60 रुपये और GST होगा। 50 प्रतिशत कम बैलेंस होने पर 10 रुपये और GST देना होगा।

3. अभी SBI में सैलरी अकाउंट, बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉजिट, पीएम जनधन योजना खाते एएमबी में शामिल नहीं होते। लेकिन 1 अक्टूबर से नो​​ फ्रिल अकाउंट, पहला कदम व पहली उड़ान अकाउंट, 18 साल की उम्र के नाबालिग, पेंशनर, सीनियर सिटीजन और 21 साल तक के छात्रों के अकाउंट एएमबी से बाहर होंगे।

4.SBI के डिजिटल मोड से RTGS और NEFT के माध्यम से ट्रांजेक्शन करने को 1 जुलाई से फ्री कर चुका है। लेकिन अब 1 अक्टूबर से ब्रांच से NEFT/RTGS करने पर भी पहले के मुकाबले कम शुल्क लिया जाएगा।

अब 10 हजार तक की ब्रांच से एनईएफटी से कराने पर 2 रुपये, एक लाख से दो लाख तक की एनईएफटी पर 12 रुपये, दो लाख से ज्यादा की एनईएफटी पर 20 रुपये के अलावा GST देना होगा। इसी तरह दो लाख से 5 लाख तक के आरटीजीएस पर 20 रुपये और 5 लाख से ज्यादा के आरटीजीएस पर 40 रुपये और GST देना होगा।

5. SBI के एटीएम चार्ज भी 1 अक्टूबर से बदल जांएगे। ग्राहक 6 मेट्रो सिटी के एटीएम में से 10 फ्री ट्रांजेक्शन (नकद निकासी) कर सकेगा। अन्य शहरों के एटीएम से 12 फ्रीर ट्रांजेक्शन किए जा सकेंगे। सभी शहरों में सैलरी अकाउंट वाले SBI एटीएम पर ज्यादा ट्रांजेक्शन भी कर सकते हैं।

6. सेविंग्स अकाउंट वालों के लिए एक वित्तीय वर्ष में पहले 10 चेक फ्री होंगे। इसके बाद 10 चेक वाली चेकबुक के लिए 40 रुपये और GST चुकानी होगी। वहीं 25 चेक वाली चेकबुक के लिए 75 रुपये और GST बैंक की तरफ से लिया जाएगा। सीनियर सिटीजन और सैलरी अकाउंट वालों के लिए चेक बुक फ्री रहेगी।

स्किन से जुड़ी समस्याओं को दूर भगाता है रेड वाइन, सिर्फ जान लें पीने का तरीका

हेल्थ डेस्क। रेड वाइन लोग किसी पार्टी में या क्लबिंग करते समय पीते हैं। एक बहुत ही क्लासी ड्रिंक मानी जाती है रेड वाइन। विदेशों में लोग खाने के साथ अक्सर रेड वाइन को पीते हैं। लेकिन रेड वाइन सिर्फ शराब की तरह ही नहीं बल्कि स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद साबित है।

रेडवाइन से बना फेसमास्क आपकी स्किन में निखार ला सकता है। तो आइये जानते हैं रेड वाइन किस तरह हमारे चेहरे पर निखार ला सकती हैं। तो आइये जानते हैं रेड वाइन के फायदे।

रेड वाइन में ऐसे एंटीऑक्सीडेस होते है जो स्किन के लिए फायदेंमंद होते है साथ ही इसमें एंटी इंफ्लैमेटरी और एंटीसेप्टिक प्रॉपर्टीज होती है जो आपके चेहरे पर यूज करने से आपके चेहरे पर ग्लो बरकरार रखनें में फायदा करते है। चेहरे पर शहद और रेडवाइन मिलाकर इस्तेमाल करने से ये आपके चेहरे पर रिंकल्स की समस्या को दूर करते है।

रेडवाइन के फेसमास्क को बनाने के लिए एक कटोरी में दही डालकर आप इसे अच्छी तरह से फेंट लें। इसके बाद जब दही सॉफ्ट हो जाएं तो आप इसमें शहद मिला लें। अब एक ढक्कन रेडवाइन इसमें मिला लें। इसके बाद एग बीटर से इसे फेंट लें।
इसका रंग गुलाबी हो जाएगा। आप इसे अपने चेहरे में किसी भी समय लगा लें। इसके बाद इसे 15 मिनट चेहरे पर रखने के बाद आप अपने चेहरे को धो लें। इससे आपकी त्वचा सुंदर और चमकदार हो जाएगी।

उमस भरी गर्मी में त्वचा की चिपचिपाहट से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स !

हेल्थ डेस्क। इस समय गर्मी से सभी परेशान हैं और जब उसपर आ जाती है उमस तो और भी ज्यादा दिक्कत होने लगती है। उमस से चिपचिपा पन आपको असहज महसूस कराता है। ऐसे में हमारी स्किन का ख्याल रखना और भी ज्यादा जरुरी हो जाता है।

आज हम आपको ऐसे टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनसे आपको इन सभी समस्याओं से छुटकारा मिल जाएगा। आपको बता दें, हल्दी रंगत को निखारने के अलावा चेहरे की आभा को बढाती है। हल्दी में विद्यमान एंटी इन्फ्लेमेंटरी और एन्टी ऑक्सीडेंट तत्व त्वचा को रक्षा कवच प्रदान करते हैं तथा त्वचा को फायदेमन्द साबित होते हैं। इसके अलावा कुछ और टिप्स हैं जिन्हें आप जान सकते हैं।

चेहरे पर शहद के नियमित उपयोग से कील मुहांसों को रोकने में मदद मिलती है /सुबह उठते ही एक गिलास पानी में निम्बू और शहद का मिश्रण पीने से पुरानी से पुरानी कब्ज भी ख़तम हो जाती है।रात को सोने से पहले पूरे शरीर पर मॉइस्चरीज़र लगाने से त्वचा की नमी बनी रहेगी और सुबह त्वचा खिंची खिंची सी नहीं लगेगी।

सोने से पहले दूध में हल्दी डाल कर पीने से त्वचा में निखार आता है ,खून साफ होता है और बिषैले पदार्थ बाहर आ जाते हैं। कील मुहांसों से लड़ने में टी ट्री आयल सबसे कारगर माना जाता है। टी ट्री आयल को कॉटन पैड पर लगा कर चेहरे पर लगाने से कील मुहांसे गायब हो जाते हैं।

तरबूज का जूस एक अच्‍छा स्‍किन टोनर है और रूखेपन को कम भी करता है। यह त्‍वचा को ठंडक, रिफ्रेश और कोमल बनाता है। इसका रस चेहरे पर 20 मिनट तक लगाएं और फिर पानी से धो लें।

सभी त्‍वचा के लिये फ्रूट मास्‍क केला, सेब, पपीता और संतरा जैसे फलों को मिक्‍स कर के मास्‍क बना कर चेहरे पर लगाएं। 30 मिनट के बाद चेहरे को धो लें। इससे चेहरे को ठंडक पहुंचेगी, डेड स्‍किन साफ होगी और सन टैनिंग मिटेगी।

होंठों की कोमलता बनाये रखने के लिए साफ टूथ ब्रश से डेड स्किन हटा कर होंठों पर बादाम तेल या शहद का हल्का लेप लगा लें।

सत्तू को अपनी डाइट में करें शामिल, आपको होंगे ये अनेक फायदे

रेसिपी डेस्क। सत्तू एक देसी व्यंजन है। इसे जौ और चने को पीसकर बनाया जाता है। वैसे तो सत्तू बिहार से फेमस हुआ लेकिन अब इसे दूसरे राज्य के लोग भी खाते हैं। इसके फायदों में आता है जौ और चना जैसे पौष्टिक अनाज़ों का फाइबर और अन्य पोषक तत्व।

सत्तू का सेवन गरमी के मौसम में ज्यादा किया जाता है। इसे पचाना आसान होता है जिल वजह से इसे एक देसी कम्फर्ट फूड माना जाता है। वैसे तो सत्तू चूर्ण रुप में रहता है और इसे पानी में घोलकर या किसी भी तरह ले लिया जाता है।

आप अगर इसे बच्चों को देना चाहते हैं तो कई बार वे इसे लेने से मना कर देते हैं। मगर मीठा बच्चों को बहुत पसंद होता है। बस इसी बात का फायदा उठाकर आप बच्चों के लिए सत्तू से बना कुछ हेल्दी और स्वादिष्ट बना सकते हैं। इससे बनी मिठाइयां बच्चों को जरुर पसंद आएंगी। आइए जानते हैं कि क्या ऐक कैसे बनेगा…

सत्तू के लड्डू

यहां हम लिख रहे सत्तू को अपनी डायट में शामिल करने का एक और बेहतरीन तरीका। अगर आपके बच्चे भी सत्तू को ऐसे ही नहीं खाते तो आपको उन्हें कुछ मिठाइयों के रूप में बनाकर देना होगा। आप बच्चों को खाने के लिए सत्तू के लड्‍डू बना सकते हैं और उसका तरीका यहां जानें।

आवश्यक सामग्री

250 ग्राम सत्तू का आटा
250 ग्राम पिसी हुई चीनी
100 ग्राम घी
चुटकी भर इलायची का पाउडर
सजावट के लिए 2 चम्मच कटे हुए काजू-बादाम

सत्तू के लड्‍डू बनाने का तरीका :

बर्तन में घी गर्म करें।

अब एक बड़ी थाली में सत्तू डाले। इसमें घी, शक्कर का पाउडर और इलायची का पाउडर मिलाएं। इन सभी चीज़ों को अच्छी तरह मिक्स करें।

इस मिश्रण को छोटे-छोटे हिस्सों में बांटकर लड्डू बनाएं। हरेक लड्डू को कटे हुए काजू-बादाम से सजाएं।

ये लड्डू खाने में स्वादिष्ट होते हैं और साथ ही कई दिनों तक इन्हें स्टोर भी किया जा सकता है। अगर आप या आपके बच्चे काम के सिलसिले में बार-बार घर से दूर जाते हैं और आप बाहर का अनहेल्दी खाना कम खाना चाहते हैं तो आपके लिए सत्तू के लड्डू एक हेल्दी स्नैक भी साबित हो सकते हैं।