28 C
Mumbai
Saturday, September 5, 2026
Home Blog Page 293

मेरठ: पुलिस एनकाउंटर में 25-25 हजार के दो ईनामी बदमाश ढ़ेर !

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में पुलिस और बदमाशों के बीच देर रात मुठभेड़ हो गई। काफी देर तक चली गोलीबारी में दो बदमाश मारे गए हैं। इस मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है। मारे गए बदमाशों की पहचान मुजफ्फरनगर के रहने वाले 25 हजार के ईनामी बंटी और शहजाद के रूप में हुई।

बदमाशों के कब्जे से एक मोटरसाइकिल, कारतूस और असला बरामद किया गया है। फिलहाल पुलिस बदमाशों की क्रिमिनल हिस्ट्री को चेक कर रही है। यह मुठभेड़ देर रात कंकरखेड़ा थाना इलाके में हुई है।

कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के हाईवे पर चेकिंग कर रही कंकरखेड़ा पुलिस के सिपाही को गोली मार कर भाग रहे बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। वायलेस सेट पर सूचना फ्लैश होने के बाद पूरे जिले की घेराबंदी की गई।

पुलिस ने बदमाशों को कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के खिर्वा रोड पर जंगेठी के जंगल में घेर लिया। पुलिस को देखकर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। पुलिस पार्टी ने भी जवाबी फायरिंग की और दो बदमाशों को मार गिराया।

मेरठ SSP अजय साहनी ने बताया कि मुठभेड़ में एक अन्य सिपाही के हाथ में भी गोली लगी है, जिसका इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में मारे गए दोनों बदमाशों बंटी और शहजाद पर 25-25 हजार रुपये का ईनाम घोषित था। अभी इनकी क्रिमिनल हिस्ट्री को चेक की जा रही है।

गोरखपुर: 350 फरियादियों से मिले CM योगी, समस्‍याओं के समाधान का दिया आश्‍वासन

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को गोरखनाथ मंदिर में 350 फरियादियों की समस्याओं को सुनने के बाद जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया है। इस दौरान वहां गोरखपुर मंडल के कई विभागों के वरिष्‍ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर जब भी आते हैं फरियादियों से जरूर मिलते हैं। सीएम के गोरखपुर आने की सूचना पाकर पूरे मंडल से फरियादी गोरखनाथ मंदिर में एकत्र हुए थे। कई फरियादी रात में ही मंदिर में आ गए थे। सीएम योगी 350 फरियादियों से मिले।

सीएम योगी आदित्‍यनाथ ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ की 125वीं जयंती व 50वीं पुण्यतिथि और महंत अवेद्यनाथ की जन्मशताब्दी व 5वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में सात दिनी विशेष समारोह का शुभारंभ करने गोरखपुर आए हुए हैं।

राज्यसभा चुनाव: सपा छोड़कर BJP में आए संजय सेठ और सुरेंद्र नागर आज करेंगे नामांकन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की दो रिक्त सीटों पर भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र नागर तथा संजय सेठ आज अपना-अपना नामांकन करेंगे। उत्तर प्रदेश में राज्यसभा सदस्य का चुनाव 23 सितंबर को होगा।

समाजवादी पार्टी छोड़कर हाल में ही भाजपा में शामिल होने वाले सुरेंद्र नागर तथा संजय सेठ को भाजपा ने अपना राज्यसभा प्रत्याशी बनाया है। भाजपा ने दोनों नेताओं को टिकट दिया है। सुरेंद्र नागर ने दो अगस्त को और संजय सेठ ने पांच अगस्त को इस्तीफा दिया था। इनका कार्यकाल चार जुलाई 2022 तक है। दोनों सीट के लिए राज्यसभा उपचुनाव 23 सितंबर को होगा।

इसके लिए 5 सितम्बर को राज्यसभा उप चुनाव की अधिसूचना जारी हो गई। दो सीटों पर नामांकन की अंतिम तारीख 12 सितंबर है। 13 को नामांकन पत्रों की जांच होगी। नाम वापसी की अंतिम तिथि 16 सितंबर को है। 23 सितम्बर को मतदान सुबह नौ से सांय चार बजे तक होगा। इसके बाद ही सांय पांच बजे से वोटों की गिनती होगी।

माना जा रहा है कि नागर तथा सेठ का निर्विरोध चुनाव होगा। इनके खिलाफ अभी तक किसी ने नामांकन नहीं किया है। उत्तर प्रदेश में भाजपा के पास प्रचंड बहुमत है। ऐसे में दोनों राज्यसभा सीटों पर भाजपा की जीत तय मानी जा रही है।

उत्तर प्रदेश की दो राज्यसभा सीटों के उपचुनाव के लिए गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह नागर और संजय सेठ नामांकन दाखिल करेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा के साथ सुरेंद्र नागर और संजय सेठ विधान भवन में अपना पर्चा भरेंगे। सपा के इन दोनों नेताओं ने नई दिल्ली में बीजेपी राष्ट्रीय महासचिव भूपेंद्र यादव की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी।

गुजरात की राह पर यूपी, आधा होगा ट्रैफिक नियम तोड़ने पर जुर्माना !

लखनऊ. 1 सितंबर से देश भर में लागू New Motor Vehicle Act 2019 को लेकर राज्य की बीजेपी सरकारें भी बैकफुट पर नजर आ रही है। गुजरात और उत्तराखंड के बाद अब उत्तर प्रदेश में भी नए मोटर व्हीकल एक्ट 2019 में निर्धारित जुर्माने की राशि कम करने पर यूपी की योगी सरकार विचार कर रही है।

योगी सरकार इस संबंध में जल्द कैबिनेट में प्रस्ताव लाने की तैयारी में है। मिल रही जानकारी के मुताबिक ट्रैफिक नियम तोड़ने पर उन अपराधों की जुर्माने की दर कम हो सकती है, जो शासनीय श्रेणी के हैं।

दरअसल नए मोटर व्हीकल एक्ट के तहत राज्य सरकारों को शासनीय श्रेणी में जुर्माने को कम करने का अधिकार मिला हुआ है। हालांकि यूपी में अभी भी शासनीय अपराधों के लिए पुराने दर पर ही जुर्माना वसूला जा रहा है। जून 2019 में योगी सरकार ने मोटर यान नियमवाली 1988 की धरा 200 को संशोधित किया था। इसके तहत बिना हेलमेट, बिना नंबर प्लेट, और बगैर ड्राइविंग लाइसेंस वाहन चलाने जैसे मामलों में जुर्माने की राशि में वृद्धि की गई थी।

परिवहन विभाग से मिल रही जानकारी के मुताबिक जून में लागू जुर्माने की दरों को संशोधित करने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। यह प्रस्ताव जल्द ही कैबिनेट के समक्ष विचार के लिए जा सकता है। कहा जा रहा है कि संशोधित दरों से पहले की तुलना में कम राशि जुर्माने के तौर पर वसूला जाएगा।

गुजरात व उत्तराखंड में घटाया गया जुर्माना

गुजरात के बाद बुधवार को उत्तराखंड ने भी 75 फ़ीसदी तक जुर्माने की दर घटा दी है। महाराष्ट्र सरकार भी इस एक्ट को विधान सभा चुनाव तक टालने के मूड में है। कर्नाटक और राजस्थान सरकार ने भी जुर्माने की दर को कम करने का मूड बनाया है।

राशिफल: 12 सितंबर 2019, आज इन राशियों को व्यापार में आर्थिक लाभ के योग, बनेंगे आय के नए स्रोत

राशिफल: 12 सितंबर 2019, आज इन राशियों को व्यापार में आर्थिक लाभ के योग, बनेंगे आय के नए स्रोत

आज का राशिफल

मेष

नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्‍की के मार्ग प्रशस्‍त होंगे। जीवनसाथी को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। पैसों को लेकर किसी के साथ विवाद न करें।

वृष

मन में निराशा एवं असंतोष के भाव रहेंगे। घरेलू समस्‍या परेशान करेंगी। रहन-सहन कष्‍टमय रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य का ध्‍यान रखें।

मिथुन

आत्मविश्वास में कमी आएगी। संतान सुख में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आय के साथ विकसित हो सकते हैं।

कर्क

धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में सुख-शांति रहेगी। आज आप जरूरत से ज्यादा काम का बोझ अपने सिर पर ले सकते हैं।

सिंह

मानसिक शांति रहेगी। परिवार में सुख-शांति रहेगी। नौकरी में स्‍थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

कन्या

किसी मित्र का आगमन हो सकता हे। अचनाक आय वृद्धि के स्रोत विकसित हो सकते हैं। नौकरी में अफसरों से मतभेद रहेंगे।

तुला

मानसिक शांति तो रहेगी, लेकिन स्‍वभाव में चिड़चिड़ापन भी रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक

किसी मित्र के सहयोग से कारोबार का विस्तार हो सकता है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। माता-पिता से आर्थिक सहयोग भी मिल सकता है।

धनु

मन अशांत रहेगा। जीवनसाथी से मतभेद बढ़ सकते हैं। पिता को स्‍वास्‍थ्‍य विकार रहेंगे। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे।

मकर

मन में निराशा एवं असंतोष के भाव रहेंगे। नौकरी में परिवर्तन की संभावना बन रही है। किसी दूसरे स्‍थान पर भी जाना पड़ सकता है।

कुंभ

किसी मित्र के सहयोग से नौकरी में अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र का विस्तार हो सकता है।

मीन

संतान को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। सामाजिक कार्यों में मान-सम्‍मान मिल सकता है। शैक्षिक कार्यों में व्‍यवधान आएंगे।

पंचांग: 12 सितंबर 2019 दिन- गुरुवार, जानें शुभ-समय एवं राहुकाल !

पंचांग: 12 सितंबर 2019 दिन- गुरुवार, जानें शुभ-समय एवं राहुकाल !

आज का पंचांग

विक्रम सम्वत- 2076

शक सम्वत- 1941

वार-गुरुवार

अयन- दक्षिणायण

मास:- भाद्रपद

पक्ष- शुक्ल पक्ष

नक्षत्र- धनिष्ठा

योग- सुकर्मा

तिथि- चतुर्दशी

दिशा शूल- दक्षिण में

सूर्योदय- 06:04

सूर्यास्त- 06:30

राहुकाल- सुबह 07:23 से 08:56

रानू मंडल का पहला गाना रिलीज होते ही लाखों लोगों ने देखा Video

मनोरंजन डेस्क. इंटरनेट सेंसेशन रानू मंडल एक बार फिर पूरे सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। उनका पहला गाना ‘तेरी मेरी कहानी’ कुछ देर पहले ही यूट्यूब पर रिलीज कर दिया गया है। इस मोस्ट अवेडेट रोमांटिक सॉन्ग के सामने आते ही लोग इसके दीवाने हुए जा रहे हैं।

कहना गलत नहीं होगा कि अपने रिकॉर्डिंग वाले वीडियो के बाद एक बार बार फिर से रानू मंडल इंटरनेट पर छा चुकी हैं। कुछ घंटे पहले रिलीज हुआ बॉलीवुड के मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर Himesh Reshammiya के साथ Ranu Mondal के पहले गाने को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

वीडियो की बात करें तो यह हिमेश रेशमिया की आगामी फिल्म ‘हैप्पी हार्डी एंड हीर’ का गाना है। गाने का वीडियो काफी जबरदस्त है। इस वीडियो में बीच बीच में बॉलीवुड की डेब्यू सिंगर रानू मंडल की झलक भी नजर आ रही है।

बता दें, कुछ दिनों पहले हिमेश ने रानू के साथ एक गाना ‘तेरी मेरी कहानी’ मुंबई में रिकॉर्ड किया था, जिसके बाद रानू की जिंदगी ही बदल गई। अब एक बार फिर से इसी गाने के सामने आते ही रानू फिर से सोशल मीडिया पर छा गई है। टिप्स द्वारा यूट्यूब पर कुछ घंटे पहले रिलीज किए गए इस वीडियो को अब तक लाखों बार देखा जा चुका है।

UAE में भारतीय मूल के एक व्यक्ति ने पत्नी को चाकुओं से गोदा !

Dubai. UAE में एक भारतीय मूल के व्यक्ति ने कहासुनी के बाद अपनी पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी। विद्या चंद्रन (39) की अल-कोज की एक कार पार्किंग में सोमवार को हत्या कर दी। दम्पति के दो बच्चे हैं एक 16 साल का और दूसरा 5 साल का, दोनों ही बच्चे मृतका के माता-पिता के साथ केरल में रहते हैं।

महिला के भाई विनयचंद्रन ने बताया कि उसकी बहन उनके साथ ओणम मनाने के लिए मंगलवार को आने वाली थी। मेरी उससे दो दिन पहले ही बात हुई थी। वह ओणम के लिए घर आने और बच्चों से मिलने को बेहद उत्साहित थी। मुझे अब भी विश्वास नहीं हो रहा कि वह अब नहीं रही। उन्होंने बताया कि इस खबर को सुन उनके माता-पिता सदमे में हैं।

उन्होंने कहा कि मैं उन्हें कैसे संभालूं, वे मुझसे उसके बारे में सवाल पूछ रहे हैं, जिसका मेरे पास कोई जवाब नहीं है।

उन्होंने बताया कि उनके परिवार को घटना की जानकारी मृतका के एक सहकर्मी ने दी। हमें नहीं पता वास्तव में हुआ क्या था। विद्या की हत्या उसने अल-कोज की एक कार पार्किंग में चाकू मारकर कर दी और अब वह पुलिस हिरासत में है। विनयचंद्रन ने आरोप लगाया कि उसकी बहन की वैवाहिक जिंदगी ठीक नहीं थी। दोनों की 16 वर्ष पहले शादी हुई थी।

उन्होंने कहा कि वह व्यक्ति मेरी बहन को लंबे समय से परेशान कर रहा था। पिछले साल उसने घरेलू हिंसा की शिकायत भी दर्ज कराई थी। उन्होंने काउंसलिंग भी ली थी और उसके बाद चीजें थोड़ी बेहतर हुई थी। खबर के अनुसार उन्होंने बताया कि वह करीब डेढ़ साल पहले ही दुबई गए थे।

कर्बला में भगदड़ मचने से 31 लोगों की मौत, सैकड़ों लोग घायल

बगदाद. इराक में शिया मुस्लिमों के सबसे बड़े धार्मिक स्थल कर्बला में अशूरा के मौके पर मंगलवार को हुई भगदड़ में कम से कम 31 लोगों की मौत हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी है।

मंत्रालय के प्रवक्ता सैल अल-बद्र ने कहा कि राजधानी बगदाद से 100 किलोमीटर दक्षिण में स्थित कर्बला में हुए हादसे में 100 लोग घायल हुए हैं। इनमें से 10 की हालत गंभीर है। उन्होंने हताहतों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई है।

हाल के वर्षों में अशूरा के मौके पर भगदड़ की यह सबसे बड़ी घटना है। इससे पहले साल 2005 में बगदाद स्थित इमाम खादिम की दरगाह पर भीड़ में आत्मघाती हमलावर होने की अफवाह फैलने के बाद मची भगदड़ में 965 लोगों की मौत हो गई थी।

पैगंबर मुहम्मद साहब के नवासे इमाम हुसैन शहादत की याद नें पुरी दुनिया से शिया मतावलंबी कर्बला आते हैं।पैगंबर मुहम्मद साहब के नवासे इमाम हुसैन की शहादत की याद में पूरी दुनिया से शिया मतावलंबी कर्बला आते हैं।

अशूरा पैगंबर मुहम्मद साहब के नवासे इमाम हुसैन की शहादत की याद में कर्बला में मनाया जाता है। इसी कर्बला के मैदान में इमाम हुसैन और उनके 72 परिजन और साथियों की जंग उस समय के शासक यज़ीद की सेना के बीच हुई थी। इस जंग में इमाम हुसैन और उनके सारे साथी शहीद हो गए थे। इसी शहादत की याद में पूरी दुनिया से शिया मतावलंबी कर्बला आते हैं।

मुंबई की सड़के ऐसी की तेज रफ्तार में नहीं चला सकते हैं गाड़ी !

मुंबई. Bombay High Court ने वाहनों की गति से जुड़े नियमों के कड़ाई से क्रियान्वयन के लिए एक याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि मुंबई (Mumbai) में सड़कों की हालत ऐसी नहीं है कि कोई भी शख्स 80 किलोमीटर प्रति घंटे (80 km/hour) से ज्यादा रफ्तार से गाड़ी चला सके।

चीफ जस्टिस प्रदीप नंदराजोग और न्यायमूर्ति भारती डांगरे की पीठ ने पिछले सप्ताह शहर के एक गैर सरकारी संगठन (NGO) की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई की। याचिका में दावा किया गया है कि वाहनों में गति नियंत्रक लगाने के लिए किए गए प्रावधान का सख्ती से क्रियान्वयन नहीं हो रहा है।

गति नियंत्रक ऐसा उपकरण होता है जिसका इस्तेमाल इंजनों की गति का आंकलन करने और नियंत्रित करने के लिए होता है। याचिका में दावा किया गया कि स्कूली बसों सहित कई वाहन शहर में तय गति सीमा का उल्लंघन करते हैं। हालांकि पीठ ने कहा कि गति सीमा निष्प्रभावी है। चीफ जस्टिस नंदराजोग ने कहा कि मुंबई जैसे शहर में, कौन सी सड़क बनी हुई है जहां एक वाहन 80 किमी की गति को पार कर सकता है? शहर ने इस याचिका में उठाए गए मुद्दों और समस्याओं का खुद समाधान कर लिया है।

अदालत ने आगे मामले की सुनवाई के लिए 14 नवंबर की तारीख निर्धारित की। महाराष्ट्र सरकार ने मई 2017 में काली और पीली टैक्सियों, मोबाइल ऐप आधारित कैब और टूरिस्ट टैक्सी, छोटे टैंपो और 3500 किलोग्राम से कम वजन वाली पिक-अप वैन में 80 किलोमीटर प्रति घंटे की तय सीमा के साथ गति नियंत्रक लगाने का निर्देश दिया था। बहरहाल, हाईकोर्ट ने गति सीमा लागू करने का जिक्र करते हुए यमुना एक्सप्रेस-वे का हवाला दिया।

अदालत ने कहा कि प्राधिकरण विभिन्न तरह के मार्ग और राजमार्ग का निर्माण करते हैं। शुरुआत में कहा जाता है कि कुछ ही मिनटों में एक शहर से दूसरे शहर तक पहुंचा जा सकता है, फिर वो उसी सड़क पर गति सीमा लागू करते हैं। चीफ जस्टिस ने कहा कि जब यमुना एक्सप्रेसवे का निर्माण हुआ था तो यह कहा गया कि लोग दिल्ली से आगरा दो घंटे से भी कम समय में जा सकते हैं, लेकिन वहां राजमार्ग पर 62 किलोमीटर प्रति घंटे की गति सीमा है।