28 C
Mumbai
Saturday, September 5, 2026
Home Blog Page 295

छात्रा से मालिश कराते स्‍वामी चिन्‍मयानंद का एक और वीडियो हुआ वायरल

लखनऊ. लॉ की छात्रा से यौन शोषण के आरोपों से घिरे पूर्व केंद्रीय मंत्री स्‍वामी चिन्‍मयानंद की मुश्‍किलें और बढ़ गई हैं। अब एक अन्‍य छात्रा से तेल मालिश कराते उनका वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि वीडियो 31 जनवरी 2014 को 9 से 11 बजे के बीच रिकॉर्ड किया गया है।

बताया जा रहा है कि छात्रा ने चश्मे वाले खुफिया कैमरे से वीडियो शूट किया है। बता दें कि आठ साल पहले भी चिन्‍मयानंद की एक शिष्या ने उन पर गंभीर आरोप लगाए थे। उसने कहा था कि स्वामी जी शराब पीकर महिलाओं से तेल मालिश करवाते हैं।

वीडियो क्‍लिप को देखें तो स्वामी चिन्मयानंद तेल लगवाते हुए पेट के बल लेट जाते हैं उस समय छात्रा काफी सहज होकर चश्मे से रिकार्ड करती है। वह कभी कभी चश्मे को निकाल कर दूर टेबल पर रख देती है ताकि फ्रेम में वह खुद भी आ सके।
ज्यादातर वक्त छात्रा चश्मा पहने ही रहती है। यही वजह है कि जब वह वाशरूम जाती है तो आइने में उसका चेहरा उसका चश्मा रिकार्ड करता है। मालिश के बाद छात्रा बाथरूम में जाकर हाथ धोती है तो उसकी तस्वीर उसके चश्मे में लगा कैमरा रिकार्ड करता रहता है।

वीडियो के चार-पांच क्लिप्स में कोई अश्लील संवाद नहीं है। वीडियो में स्‍वामी चिन्मयानंद छात्रा से उसके खो गए महंगे मोबाइल फोन के बारे में पूछ रहे हैं। उसकी परीक्षा को लेकर पूछ रहे हैं।

अमेठी रेलवे स्टेशन पर Wi-Fi की सुविधा, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने किया शुभारंभ !

अमेठी। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी बुधवार को दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी पहुंची है। जहां केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अमेठी रेलवे स्टेशन पर Wi-Fi सुविधा का शुभारंभ किया।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अमेठी रेलवे स्टेशन पर वाई फाई सुविधा का शुभारंभ किया। उसके बाद डीआरएम के साथ रेलवे दोहरीकरण कार्य का निरीक्षण किया। ट्रेन से डीआरएम के साथ गौरीगंज के लिए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी रवाना हुई।

बता दें, दौरे में विकास की कई योजनाओं की शुरुआत करने के साथ कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी। केंद्रीय मंत्री सेना प्रमुख, डीआरएम उत्तर रेलवे व अपर मुख्य सचिव गृह व पर्यटन के साथ बैठक कर उनसे विभिन्न विकास कार्य पर चर्चा करेंगी। साथ ही तीन विकास खंड में चौपाल लगाएंगी।

12 सितंबर को यहां करेंगी शिरकत

सुबह दस बजे वह गौरीगंज के जवाहर नवोदय विद्यालय में आयोजित आशा सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल होंगी। यही पर वह परिषदीय स्कूलों में बनने वाले किचन गार्डन की शुरुआत करेंगी।

सुबह 11 बजे से 12 बजे तक से वह भादर विकास खण्ड के छीड़ा गांव में चौपाल लगा कर शिकायतें सुनेंगी।
दोपहर 1 बजे वह इसी विकास क्षेत्र के त्रिसुंडी गांव स्थित सीआरपीएफ कैंप में सेना भर्ती की तैयारियों की समीक्षा करेगी।
दोपहर 2:30 बजे वह बहादुरपुर के राजीव गांधी पेट्रोलियम संस्थान में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण करेंगी।
शाम चार बजे वह बहादुरपुर से लखनऊ रवाना होंगी।

UP: रोडवेज बस व बोलेरो की जोरदार टक्कर, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत !

अयोध्या। अयोध्या हाइवे पर बुधवार सुबह रोडवेज बस व बोलेरो की जोरदार भिड़ंत हुई। जहां एक ही परिवार के 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई वहीं एक महिला गंभीर रुप से घायल है। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, रोडवेज बस व बोलेरो की टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो कार के परखचे उड़ गए। उधर, पुलिस का कहना है कि बोलेरो चालक को नींद आने की वजह से हादसा हुआ है। रोडवेज चालक को हिरासत में ले लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

अयोध्या हाइवे पर कोतवाली अयोध्या क्षेत्र में बूथ नंबर चार के पास बुधवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे बोलेरो और बनारस डिपो की रोडवेज बस में जोरदार टक्कर हुई। हादसे में बोलेरो सवार बिहार के सिवान जिले के माधवपुर चितौली थाना सिसिवान निवासी राजकुर और उनका भाई अशोक, बहन प्रिंयका और दो माह का भांजे की मौत हो गई। वहीं, राजकुमार की मां बिट्टन देवी गंभीर रूप से घायल है। जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। सभी सिवान से जगदीशपुर अमेठी जा रहे थे।

पुलिस का कहना है कि बोलेरो चालक को नींद आने की वजह से हादसा हुआ है। रोडवेज चालक को हिरासत में ले लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

मथुरा में बोले PM मोदी- 2 अक्टूबर तक सिंगल यूज प्लास्टिक से छुटकारा पाना होगा !

मथुरा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तर प्रदेश के मथुरा में है। जहां पीएम मोदी ने पशु आरोग्य मेला का शुभारंभ किया। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंच पर पहुंचते ही पंडाल मोदी-मोदी के नारों से गूंजा।

पीएम मोदी हाथ हिलाकर और जोड़कर सभी का अभिवादन किया। सबसे पहले पीएम मोदी ने ‘स्वच्छता ही सेवा’ का शुभारंभ किया। इस बार यह अभियान प्लास्टिक के खिलाफ चलाया जा रहा है, जो 11 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा। पीएम मोदी ने पशुपालन और दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में विभिन्न योजनाओं का भी शुभारंभ किया।

भगवान और श्रीकृष्ण और राधा जी के धरती को नमन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पवन ब्रज भूमि की पवित्र माटी को प्रणाम करता भये सब ब्रज वासिन को मेरी राधे-राधे। नए जनादेश के बाद कान्हा की नगरी में पहली बार आने का अवसर मिला है। आपके सहयोग और देश हित में निर्णय लेने के लिए आपका आभार व्यक्त करता हूं। बीते सौ दिनों में हमने अभूतपूर्व कार्य किए। बृज भूमि ने सदा ही पूरी मानवता को प्रेरित किया है। पर्यावरण के लिए सब भटक रहे। कृष्ण का पर्यावरण प्रेम जगजाहिर है। कालिंदी, बैजंतीमाला, बांसुरी, मोरपंख के बिना कल्पना नहीं। आज आपके पास भगवान श्रीकृष्ण जैसा आदर्श रहा है, जिसकी बिना पर्यावरन की कल्पना ही बेमानी है। दूध दही माखन के बिना बाल गोपाल की कल्पना कोई नहीं कर सकता है। कृषि, पशुधन का संतुलन बिना आगे बढ़ना संभव नहीं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि स्वच्छता ही सेवा का शुभारंभ हुआ है। इसके साथ ही पशु के पोषण और संवर्धन और अन्य मूलभूत सुविधा से जुडी सेवाओं का शुभारंभ हुआ है। उन्होंने कहा गांधी जी की 150वीं जयंती प्रकृति, स्वच्छता के प्रति लगाव था। उसको अपनाने का संकल्प ही सच्ची श्रद्धांजलि। प्लास्टिक कचरा पशुधन, जलीय जीवों को खतरा है। उन्होंने हम सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्ति का संकल्प दिलाया। आपकी संतानों के उज्जवल भविष्य के लिए यह करना ही होगा। कहा कि जो कचरा री-साइकिल नहीं हो सकता है, उन्हें सीमेंट फैक्ट्रियों और सड़कों को बनाने में किया जाएगा। प्लास्टिक अलग करने वाली महिलाओं से मिला। कचरे से कंचन की सोच ही हमें इस अभियान से आगे ले जाएगी। कचरे से कंचन की सोच ही हमारे वातावरण को स्वच्छ बनाएगी। बाजार जाएं तो झोला लेकर जाएं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि स्वच्छता और स्वास्थ्य की दिशा में योगी सरकार का कार्य प्रशंसनीय है।इंसेफ्लाइटिस की दिशा में योगी सरकार ने सराहनीय कार्य किया। गंभीर बीमारी को स्वच्छता के माध्यम से काबू किया। मस्तिष्क ज्वर के कारण पार्लियामेंट में योगी जी दर्दनाक कथा सुनाकर देश को जगाने की कोशिश करते थे। पीएम ने कहा कि जल जीवन मिशन के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। इससे खर्च घटेगा, सुविधा मिलेगी। पशुधन के क्षेत्र में निवेश अधिक लाभ देने वाला है। गोकुल मिशन और अब कामधेनु आयोग का गठन इसी दिशा में एक प्रयास है। इसके माध्यम से किसान, पशुपालकों की आय बढ़ी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 5 साले में दूध के उत्पादन में 7 फीसद वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार बनने के बाद सौ दिन में जो कड़े फैसले लिए गए इनमें एक पशुओं का टीकाकरण भी है। हमारे पशु बार बार बीमार न हों, इसीलिए आज 13 हजार करोड़ की योजना की शुरूआत की गई। इससे खुरपका और मुंहपका से निजात मिलेगा। 51 करोड़ गाय भैंस और अन्य को साल में 2 बार टीके लगेंगे। जिनका टीकाकरण होगा उन्हें यूनिक आइडी देकर कान में टैग लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्टार्टअप ग्रांड चेलेंज से युवा जुड़ें। प्लास्टिक का विकल्प तलाशें। नए आइडिया लाइए। देश की समृद्धि का रास्ता देश की मिट्टी से ही निकलेगा। रोजगार के अवसर भी शुरू होंगे।

पीएम मोदी कूड़ा बीनने वाली महिलाओं से भी मिले

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मथुरा की धरती से देश और दुनिया को ‘प्लास्टिक मुक्त भारत’ बनाने का संदेश दिया है। पीएम मोदी ने प्लास्टिक का कूड़ा बीनने वाली 25 महिलाओं के साथ बैठकर खुद प्लास्टिक प्रबंधन के गुर सीखे। उन्होंने कूड़े से कौन सी प्लास्टिक को कहां रखनी है, आदि की जानकारी प्राप्त की। पीएम मोदी ने इस दौरान इन महिलाओं को सम्मानित भी किया और उनके कार्यों में आने वाली दिक्कतों को करीब से समझा।

राशिफल: 11 सितंबर 2019, आज इन राशियों के लिए दिन मंगलमय, धन लाभ के योग, देखें अपनी राशि

राशिफल: 11 सितंबर 2019, आज इन राशियों के लिए दिन मंगलमय, धन लाभ के योग, देखें अपनी राशि

आज का राशिफल

मेष

नेत्र पीड़ा संभव है। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। लेन-देन में सावधानी रखें।

वृष

मेहनत का फल मिलेगा। सौदों से लाभ होगा। विद्यार्थी, बेरोजगार मनोनुकूल लाभ लें। विरोधी शांत होंगे। कार्य की गति बनाए रखें।

मिथुन

विवाद को बढ़ावा न दें। अशुभ सूचना मिल सकती है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। अस्वस्थता रहेगी।

कर्क

यात्रा सफल रहेगी। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा।

सिंह

जीवनसाथी से सहयोग प्रसन्नता देगा। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। रुका हुआ धन वापस आएगा। लाभ के अवसर बनेंगे। कार्यशैली में सुधार होगा।

कन्या

जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कानूनी अड़चन दूर होगी।

तुला

जीवनसाथी की चिंता होगी। मान बढ़ेगा। योजनाएं लाभ देंगी। अचानक लाभ के अवसर हाथ आएंगे।निर्णय लेने में विलंब न करें।

वृश्चिक

व्यापारिक यात्रा लाभदायक रहेगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। निवेश-नौकरी से लाभ होगा। नई योजनाएं लाभ देंगी। अचानक लाभ के योग बनेंगे।

धनु

उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। यात्रा सफल रहेगी। धनलाभ होगा।

मकर

कार्यसिद्धि होगी। योजना फलीभूत होगी। मान सम्मान मिलेगा। जोखिम न उठाये। व्यवसाय ठीक चलेगा।

कुंभ

शरीर कष्ट संभावित है। धन वसूली होगी। निवेशादि से लाभ होगा। रोजगार प्राप्ति होगी। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। किए गए कार्य फलीभूत होंगे।

मीन

चोरी, चोट, दुर्घटना से हानि संभव है। व्यय बढ़ेगा। जोखिम न लें। व्यापार-व्यवसाय मंदा चलेगा। विरोध होगा। यात्रा सफल होगी।

पंचांग: 11 सितंबर 2019 दिन- बुधवार, जानें शुभ-समय एवं राहुकाल !

पंचांग: 11 सितंबर 2019 दिन- बुधवार, जानें शुभ-समय एवं राहुकाल !

आज का पंचांग

विक्रम सम्वत- 2076

शक सम्वत- 1941

वार-बुधवार

अयन- दक्षिणायण

मास:- भाद्रपद

पक्ष- शुक्ल पक्ष

नक्षत्र- श्रवण

योग- अतिगण्ड

तिथि- त्रयोदशी

दिशा शूल- उत्तर में

सूर्योदय- 06:03

सूर्यास्त- 06:31

राहुकाल- सुबह 07:23 से 08:56

अलीगढ़: अवैध संबंध के चलते साली ने जीजा को जिंदा जलाया !

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से सोमवार को दिलदहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक साली ने अपने जीजा को जिंदा जला दिया। उसकी मौत हो गई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

घटना के पीछे जीजा-साली के बीच काफी दिनों से चल रहा अवैध संबंध बताया जा रहा है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से साली फरार बताई जा रही हैं।

घटना सासनीगेट के अंबेडकर चौराहे की है। जानकारी के मुताबिक 19 साल से साली और जीजा साथ रहते थे। रविवार देर रात दोनों के बीच विवाद हुआ था। जिसके बाद साली ने मिट्टी का तेल डालकर जीजा को जिंदा जला दिया। बुरी तरह से झुलसे व्यक्ति को पड़ोसियों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वारदात के बाद आरोपी साली मौके से फरार हो गई।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मृतक के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है। फिलहाल पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी है।

यूपी: दिनदहाड़े भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या !

हापुड़। उत्तर प्रदेश के हापुड़ में भाजपा नेता की हत्या से इलाके में सनसनी मच गई है। जानकारी के मुताबिक, थाना धौलाना के गांव छज्जपुर स्कूल में तैनात चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी राकेश शर्मा की सोमवार सुबह उस समय गोली मारकर हत्या कर दी वह स्कूल में अपनी ड्यूटी पर जा रहा था।

धौलाना के भाजपा मंडल महामंत्री राकेश शर्मा की पुलिस चौकी सपनावत से कुछ दूरी पर दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या से पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। वह रोजाना की तरह बाइक पर स्कूल अपनी ड्यूटी पर जा रहा था।

उधर, घटना से लोगों में रोष फैल गया और लोगों ने पहले चौकी और फिर धौलाना थाने का घेराव कर दिया और धरना देकर वहीं बैठ गए। सूचना पर पहुंचे उच्चाधिकारियों ने जांच के पड़ताल के बाद लोगों को आरोपियों को जल्द पकड़ने का आश्वासन दिया लेकिन धरना अभी जारी है।

बड़ी खुशखबरी: Chandrayaan-2 का Vikram Lander चांद पर पूरी तरह सुरक्षित !

New Delhi। Chandrayaan-2 को लेकर बड़ी खबर आई है। Chandrayaan-2 के Vikram Lander से संपर्क टूटने के बाद बिना उम्मीद खोए ISRO लगातार कोशिश कर रहा है कि किसी तरह लैंडर से ऑर्बिट का संपर्क स्थापित हो सके। इसी कड़ी में ISRO को बड़ी सफलता मिली है और ऑर्बिट द्वारा भेजी गई थर्मल इमेज में Vikram Lander लुनर सरफेस पर सुरक्षित दिखा है।

ISRO के मुताबिक विक्रम सुरक्षित है और कोई भी टूट-फूट नहीं हुई है। हालांकि, ISRO लैंडर के साथ संचार को फिर से स्थापित करने का हर संभव प्रयास कर रहा है। तस्वीर से यह साफ हो गया है कि लैंडर की भले ही हार्ड लैंडिंग की बात कही जा रही हो, मगर यह टूटा नहीं है। तस्वीर में Vikram Lander एक टुकड़े में यानी साबुत दिख रहा है।

ISRO मिशन से जुड़े एक अधिकारी ने सोमवार को दावा किया कि यह ऑर्बिटर के ऑन-बोर्ड कैमरे द्वारा भेजी गई तस्वीरों से यह साफ हो गया है कि जहां पर लैंडिंग होनी थी, वहां लैंडर की हार्ड लैंडिंग हुई है। ऑर्बिटर की तस्वीर में लैंडर एक ही टुकड़े के रूप में दिख रहा है। लैंडर टुकड़ों में नहीं टूटा है। यह चांद की सतह पर झुकी हुई स्थिति में है।

अधिकारी ने कहा कि हम यह देखने का हर संभव प्रयास कर रहे हैं कि क्या लैंडर के साथ संचार फिर से स्थापित किया जा सकता है।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के प्रमुख के सिवन ने रविवार को कहा था कि Chandrayaan-2 ऑर्बिटर में लगे कैमरों ने लैंडर की मौजूदगी का पता लगाया। इससे एक दिन पहले ही यह महत्त्वकांक्षी चंद्रमा मिशन योजना के मुताबिक चंद्रमा की सतह पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ नहीं कर पाया था।

बदल गई RRB JE CBT 2 परीक्षा की तारीख, आज जारी होगी एग्जाम सिटी और डेट

करियर डेस्क। RRB JE भर्ती परीक्षा के दूसरे चरण यानी CBT 2 की परीक्षा की तारीख तकनीकी कारणों से बदल दी गई है। अब ये परीक्षाएं 19 सितंबर से होगी। आरआरबी ने आज नोटिफिकेशन जारी कर इसकी जानकारी दी है।

नए नोटिफिकेशन के मुताबिक आज एग्जाम सिटी और डेट इंटीमेशन, ट्रेवल पास और मोक टेस्ट लिकं भी जारी किए जाएंगे। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 15 सितंबर को जारी किए जाएंगे। रेलवे भर्ती बोर्ड उन उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड 15 सितंबर को जारी करेगा जिनका सेंटर की परीक्षा 28 अगस्त से 1 सितंबर से आगे बढ़ाई गई है।

उम्मीदवार अपने-अपने आरआरबी की वेबसाइट पर जाकर अपनी एग्जाम डिटेल्स चेक कर सकेंगे। परीक्षा के दिन से चार-चार दिन पहले रोल नंबर जारी किए जाएंगे। आज ही मॉक लिंक एक्टिव होगा जिसे देखकर उम्मीदवार सेकेंड स्टेज सीबीटी की रिहर्सल कर सकेंगे। उसे पता चल जाएगा कि एग्जाम ऑनलाइन किस तरह से दिखेगा।

RRB JE भर्ती में 13,487 पद दिए गए हैं। उनमें जूनियर इंजीनियर (जेई) के 12,844 पद, जूनियर इंजीनियर (आईटी) के 29 पद, डिपोट मैटेरियल सुपरिन्डेंडेंट पद के लिए 227 सहित कैमिकल और मेटालर्जिकल सहायक (अस्सिटेंट) 387 पदों की वैकेंसी शामिल हैं। आरआरबी की इन वैकेंसी के लिए दिसंबर 2018 में नोटिफिकेशन जारी किया था।

कुछ दिन पहले जेई भर्ती का रिजल्ट जारी किया गया था। इससे पहले मई-जून में आयोजित हुई जेई (जूनियर इंजीनियर) भर्ती परीक्षा (CEN 03/2018) की आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट जारी की गई थी। जो आपत्तियां आई थी, उन पर विचार के बाद फाइनल आंसर-की भी जारी कर दी गई थी। RRB जेई परीक्षाएं 22 मई से 2 जून एवं 26 जून से 28 जून के बीच आयोजित की गई थी।