Dubai. UAE में एक भारतीय मूल के व्यक्ति ने कहासुनी के बाद अपनी पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी। विद्या चंद्रन (39) की अल-कोज की एक कार पार्किंग में सोमवार को हत्या कर दी। दम्पति के दो बच्चे हैं एक 16 साल का और दूसरा 5 साल का, दोनों ही बच्चे मृतका के माता-पिता के साथ केरल में रहते हैं।

महिला के भाई विनयचंद्रन ने बताया कि उसकी बहन उनके साथ ओणम मनाने के लिए मंगलवार को आने वाली थी। मेरी उससे दो दिन पहले ही बात हुई थी। वह ओणम के लिए घर आने और बच्चों से मिलने को बेहद उत्साहित थी। मुझे अब भी विश्वास नहीं हो रहा कि वह अब नहीं रही। उन्होंने बताया कि इस खबर को सुन उनके माता-पिता सदमे में हैं।
उन्होंने कहा कि मैं उन्हें कैसे संभालूं, वे मुझसे उसके बारे में सवाल पूछ रहे हैं, जिसका मेरे पास कोई जवाब नहीं है।
उन्होंने बताया कि उनके परिवार को घटना की जानकारी मृतका के एक सहकर्मी ने दी। हमें नहीं पता वास्तव में हुआ क्या था। विद्या की हत्या उसने अल-कोज की एक कार पार्किंग में चाकू मारकर कर दी और अब वह पुलिस हिरासत में है। विनयचंद्रन ने आरोप लगाया कि उसकी बहन की वैवाहिक जिंदगी ठीक नहीं थी। दोनों की 16 वर्ष पहले शादी हुई थी।
उन्होंने कहा कि वह व्यक्ति मेरी बहन को लंबे समय से परेशान कर रहा था। पिछले साल उसने घरेलू हिंसा की शिकायत भी दर्ज कराई थी। उन्होंने काउंसलिंग भी ली थी और उसके बाद चीजें थोड़ी बेहतर हुई थी। खबर के अनुसार उन्होंने बताया कि वह करीब डेढ़ साल पहले ही दुबई गए थे।














