28 C
Mumbai
Saturday, September 5, 2026
Home Blog Page 292

सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, बाजारों में दिखी रौनक !

बिजनेस डेस्क। सोने की कीमतों में गुरुवार को भी गिरावट देखने को मिली है। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के अनुसार, सोने में 74 रुपये की गिरावट दर्ज हुई है। इस गिरावट के साथ 10 ग्राम सोने का मूल्य 38,775 रुपये पर आ गया है। सिक्युरिटीज के अनुसार, यह गिरावट रुपये में डॉलर की तुलना में मजबूती आने के कारण देखने को मिली है।

गुरुवार को 24 कैरेट अर्थात 99।9 फीसद शुद्धता वाले सोने की कीमत दिल्ली में गिरावट के साथ 38,775 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है। उन्होंने कहा कि रुपये में डॉलर की तुलना में मजबूती के कारण सोने में यह गिरावट देखने को मिली है। गुरुवार को शुरुआती कारोबार में भारतीय रुपया यूएस डॉलर के मुकाबले 36 पैसे मजबूत होकर 71।30 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

सोने की तरह ही चांदी में भी मामूली गिरावट देखने को मिली है। राष्ट्रीय राजधानी में चांदी की कीमतों में आज 10 रुपये की गिरावट आई। इस गिरावट को साथ एक किलो चांदी की कीमत 48,590 रुपये पर आ गई है। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का कारोबारियों द्वारा कम लिवाली किये जाने से चांदी में यह गिरावट देखने को मिली है।

सोने के खरीदार त्योहारी और शादियों के मौसम से पहले सोने की कीमतों में कुछ सुधार की आशा कर रहे हैं, जिस कारण मांग में बढ़ोतरी अभी नहीं देखी जा रही है।

अंतर्राष्ट्रीय बाजार की बात करें, तो न्यूयॉर्क में गुरुवार को सोने की कीमत 1,490 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। वहीं, चांदी न्यूयॉर्क 18।10 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमत 38,849 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी और चांदी 48,600 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

करीना कपूर खान के नए फोटोशूट ने उड़ा दिए फैंस के होश, PHOTOS VIRAL

डेस्क। बॉलीवुड के बेबो गर्ल करीना कपूर खान इन दिनों आए दिन अपनी ड्रेसेज को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। अब एक बार फिर ‘डांस इंडिया डांस 7’ के सेट पर करीना कपूर खान कुछ इस अंदाज में पहुंची कि उन्हें देखकर लोगों की धड़कनें थम गईं।

इस दौरान करीना कपूर खान काफी खूबसूरत लंहगे और बड़ी ही यूनिक जूलरी के साथ करीना कपूर का यह लुक बेहद रॉयल लग रहा था।

करीना ने इस दौरान नज़्म-ए-इत्र का लहंगा पहना। लहंगे के साथ करीना ने कलरफुल कलमकारी दुपट्टा टीम किया, जो बेहद खूबसूरत लग रहा था। इस ड्रेस में फोटोशूट कराते हुए करीना ने गजब की अदाएं बिखेरी हैं।

अजब-गजब: महिला ने किया एक ऐसा Tweet, अब जीवनभर फ्री खाना खिलाएगा रेस्टोरेंट !

हेल्थ डेस्क। हर कोई इतना भाग्यशाली नहीं होता कि उसे महज एक Tweet करने के कारण जीवन भर के स्वादिष्ट चिकन सैंडविच मुफ्त खाने को मिले। लेकिन अमेरिका की एक महिला द्वारा कोलंबिया जिले के एक रेस्टोरेंट के खाने की प्रशंसा वाला Tweet वायरल हो गया, जिसके बाद उसे यह सौगात मिली। यह Tweet 24 वर्षीया संगीतकार ब्री हाल ने किया था, जिसका स्टेज नाम ‘ला हारा’ है।

उनके इस Tweet से रोमिंग रोस्टर नाम के रेस्टोरेंट का कारोबार काफी बढ़ गया और उसके फ्राइड चिकन सैंडविच को खाने के लिए लोग लाइन लगाने लगे। हाल ने अपने Tweet में कहा, “अगर आप डीएमवी क्षेत्र में रहते हैं तो डीसी में रोमिंग रोस्टर का खाना जरूर चखें।”

रेस्टोरेंट के मालिकों में से एक माइकल हेबटेमरियम ने हाल से वादा किया है कि उनके रेस्टोरेंट में हॉल को अब कभी भुगतान नहीं करना होगा। हॉल ने 31 अगस्त को एक Tweet में लिखा, “माइक ने आज रात मुझे फोन कर दिल से धन्यवाद दिया।” उनके कई फॉलोवरों का भी कहना है कि रेस्टोरेंज का खाना बेहद लजीज होता है।

256 GB मेमोरी के साथ Oppo ने लांच किए ये 2 स्मार्टफोन, जानें खूबियां

टेक डेस्क। चाइनीज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओप्पो (Oppo) ने इंडिया में अपनी किफायती ए-सीरीज में नए स्मार्टफोन्स Oppo A9 2020 और Oppo A5 2020 LAUNCH किए हैं, इनकी कीमत क्रमश: 16,990 रुपये और 12,490 रुपये से शुरू होती है।

दो कलर में मिलेगा नया फोन

Oppo A9 2020 में तीन कार्ड का स्लॉट है, जो 256 GB मेमोरी को सपोर्ट करता है और यह दो वेरिएंट में उपलब्ध है। इसमें 4 GB रैम के साथ 128 GB की स्टोरेज कैपेसिटी है, 8 GB रैम के साथ भी 128 GB की इंटरनल स्टोरेज है। इसके 8 जीबी रैम वाले वेरिएंट की कीमत 19,990 रुपये है, जो मरीन ग्रीन और स्पेस पर्पल रंगों में उपलब्ध होगी।

16 सितंबर से शुरू होगी बिक्री

Oppo A5 2020 डैजलिंग व्हाइट और मिरर बैंक रंगों में उपलब्ध होगी, जिसकी कीमत 4 GB रैम और 64 GB रोम वेरिएंट के लिए 13,990 रुपये होगी। Oppo A9 2020 की बिक्री अमेजन पर 16 सितंबर से और ऑफलाइन स्टोर्स पर 19 सितंबर से शुरू होगी, जबकि ओप्पो ए5 अमेजन और ऑफलाइन स्टोर्स पर 21 सितंबर से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

ओप्पो इंडिया के वाइस प्रेसीडेंट सुमित वालिया ने कहा, ‘ए-सीरीज की विरासत को जारी रखते हुए Oppo A9 2020 और Oppo A5 2020 को युवाओं की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।’ उन्होंने कहा, ‘ओप्पो ए सीरीज से किसी भी वक्त और कहीं भी गुणवत्तापूर्ण वीडियो और तस्वीरें खींचना सुनिश्चित करता है।’ दोनों ही स्मार्टफोन्स में 5,000 एमएएच की बैटरी क्षमता है।

48MP कैमरे के साथ Samsung ने लांच किए ये 2 स्मार्टफोन !

टेक डेस्क. स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Samsung ने दो नए स्मार्टफोन Galaxy A50s और Galaxy A30s को LAUNCH कर दिया है। दोनों ही फोन को ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ LAUNCH किया गया है।

LAUNCH किए गए दोनों फोन Galaxy A50 और Galaxy A30 का अपग्रेडेड वर्जन हैं। Samsung के दोनों नए फोन में नाइट मोड, सुपर स्टीडी वीडियो और Samsungपे जैसे प्रीमियम फीचर्स शामिल हैं।

Samsung Galaxy A50s में 6.4 इंच का फुल एचडीप्लस इंफिनिटी-यू सुपर एमोलेड (2340 X 1080 पिक्सल) डिस्प्ले है। फोन में 10 एनएम एक्सीनोस 9611 चिपसेट है, जो AI गेम बूस्टर के साथ आता है। यह एंड्रायड 9.0 पाई पर आधारित है। Galaxy A30s में 6.4 इंच का एचडी प्लस इंफिनिटी-V सुपर एमोलेड डिस्प्ले हैं, जिसका रेजोल्यूशन 1560 X 720 पिक्सल है।

फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है मोबाइल

Galaxy A50s और Galaxy A30s में 4,000 एमएएच की बैटरी है, जो 15 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है फुल चार्ज होने पर यह पूरे दिन बैकअप देती है। Samsung के नए स्मार्टफोन Galaxy A50s और Galaxy A30s में 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ ऑक्टा-कोर Exynos 7904 प्रोसेसर दिया गया है। इसकी इंटरनल मेमोरी को कार्ड की मदद से 512GB तक बढ़ाया जा सकता है।

प्रियंका गांधी का योगी सरकार पर हमला, कहा- सरकार कब अपनी आंखें खोलेगी?

लखनऊ. कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने एक बार फिर योगी सरकार पर निशाना साधते हुए प्रियंका ने पत्रकारों पर हो रहे हमलों का मुद्दा उठाया है। उत्तर प्रदेश में कई पत्रकारों के खिलाफ हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि पत्रकारों पर हमले का मतलब है कि भाजपा को आम जनता के मुद्दों का डर सता रहा है।

प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा कि, पत्रकार केवल आंख पर पट्टी बांधकर वाहवाही के लिए नहीं होते। उनका काम होता है जनता के मुद्दों पर खबरें बनाना और सरकार से जवाब लेना। लेकिन उप्र की भाजपा सरकार ऐसे पत्रकारों पर लगातार हमला बोल रही है।” उन्होंने सवाल किया कि क्या भाजपा को आम जनता के मुद्दों का डर सता रहा है?

प्रियंका ने कहा कि चुनाव के पहले बोला गया कि ओला-उबर ने रोजगार बढ़ाए हैं। अब बोला जा रहा है कि ओला उबर की वजह से आटो सेक्टर में मंदी आ गई है। भाजपा सरकार अर्थव्यव्स्था के मामले में इतनी कन्फयूजड क्यों है?

इससे पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आर्थिक मंदी और ऑटोमोबाइल क्षेत्र में आए संकट के बाद मोदी सरकार पर तंज कसते हुए पूछा था कि सरकार आखिर कब अपनी आंखें खोलेगी?

प्रियंका ने एक समाचार रिपोर्ट को साझा कर हिंदी में ट्वीट किया था कि, ‘अर्थव्यवस्था मंदी की गहरी खाई में गिरती ही जा रही है, लाखों हिंदुस्तानियों की आजीविका पर तलवार लटक रही है, ऑटो सेक्टर और ट्रक सेक्टर में गिरावट
प्रोडक्शन-ट्रांसपोर्टेशन में निगेटिव ग्रोथ और बाजार के टूटते भरोसे का प्रतीक है। सरकार कब अपनी आंखें खोलेगी?

आज धूमधाम से की जा रही है बप्पा की विदाई, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

मुंबई. आज बप्पा को धूमधाम से विदा किया जा रहा है। पुणे के ग्रामदेवता कसबा गणपति समेत सभी प्रमुख गणपति मंडल शोभयात्रा निकाल कर बप्पा को विदाई दे रहे हैं।

पुणे में महात्मा फुले मंडई में लोकमान्य तिलक की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद महापौर मुक्ता तिलक, सांसद गिरीश बापट, विधान परिषद के उपाध्यक्ष नीलम गोरहे, विधायक अनंत गाडगिल और विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के नेतृत्व में जुलूस शुरू हुआ।

विसर्जन यात्रा को देखते हुए शहर के ट्रैफिक में बदलाव किया गया है। ज्यादातर सरकारी और प्राइवेट संस्थान आज बंद हैं।

पुणे महानगरपालिक की और से दी गई जानकारी के अनुसार, शहर में इस साल करीब साढ़े चार लाख गणेश मूर्तियों का विसर्जन किया जाएगा। इसके लिए मुला व मुठा नदी तट पर करीब 22 घाट बनाए गए हैं। इन घाटों के साथ ही करीब 46 हौद भी तैयार किए गए हैं।

पुलिस कमिश्नर के. वेंकटेशम ने कहा कि पुणे के पांच प्रतिष्ठित गणेश मंडलों के अलावा प्रमुख गणेश मंडलों के गणपति के विसर्जन-जुलूस सुबह 10 बजे लोकमान्य तिलक पुतले से शुरू होगा। प्रमुख विसर्जन-जुलूस के लिए लक्ष्मी रोड, तिलक रोड, कुमठेकर और केलकर रोड पर डीसीपी और सहायक आयुक्तों के नेतृत्व में सेक्टर वार बंदोबस्त तैनात किया गया है।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

पुलिस कमिश्नर के. वेंकटेशम ने कहा कि इस मार्ग के विसर्जन-जुलूस में 1602 मंडल शामिल होंगे। इसमें चार अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर, 12 डीसीपी, 27 एसीपी, 150 पुलिस इंस्पेक्टर, 461 सब-इंस्पेक्टर, 7,457 पुलिसकर्मी, एसआरपीएफ की दो टुकड़ियां तैनात की जाएगी। इसके अलावा इन प्रमुख मार्गों में वीडियो वॉल लगाए जाएंगे। इस मार्ग में विसर्जन-जुलूस के लिए 269 सीसीटीवी कैमरे द्वारा नजर रखी जाएगी। फरासखाना पुलिस स्टेशन में हेड कंट्रोल रूम होगा।

इनके अलावा 16 क्विक रिस्पांस टीम, 7 बीडीडीएस की टुकड़ी, 700 होमगार्ड, 30 हजार स्वयंसेवक, रिटायर्ड पुलिस अधिकारी व कर्मचारी, एनएसएस और एनसीसी के विद्यार्थी बंदोबस्त में शामिल रहेंगे।

महाराष्ट्र में सड़क दुर्घटना में 6 लोगों की मौत, 20 घायल

मुंबई. महाराष्ट्र में सातारा के पास पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर गुरुवार तड़के एक बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। इसमें 6 लोगों की मौत हो गई और 20 जख्मी हो गए। हादसे का शिकार हुए सभी लोग बस के यात्री थे। वहीं, उत्तर प्रदेश के हापुड़ में एक कार ने खड़े ट्रक में टक्कर मार दी। इसके चलते मौके पर 5 की जान चली गई।

जानकारी के मुताबिक, महाराष्ट्र में एक प्राइवेट ट्रांसपोर्ट की बस करीब 40 यात्रियों को लेकर कोल्हापुर की ओर जा रही थी। सातारा के पास अचानक उसका एक टायर फट गया। इसके बाद अनियंत्रित बस ने सड़क किनारे खड़े ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि 6 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

यूपी में कार ट्रक के अंदर घुस गई

पुलिस के अनुसार, हापुड़ के थाना हाफिजपुर के पेट्रोल पंप के पास हाईवे-9 पर एक ट्रक खड़ा था। तभी मुरादाबाद की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसा इतना भयानक था कि कार ट्रक के अंदर घुस गई और कार में सवार पांचों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

Mary Kom पद्मविभूषण के लिए नॉमिनेट, पहली बार किसी महिला को मिलेगा यह सम्मान !

स्पोर्ट्स डेस्क. खेल मंत्रालय ने स्टार महिला बॉक्सर MC Mary Kom के नाम की सिफारिश देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘पद्म विभूषभ’ के लिए की है।

भारत के इतिहास में यह पहली बार हुआ है जब एक महिला खिलाड़ी के नाम की सिफारिश देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण के लिए किया गया है।

6 बार की विश्व चैंपियन बॉक्सर MC Mary Kom को साल 2013 में पद्म भूषण और 2006 में पद्मश्री से सम्मानित किया जा चुका है। इकेंद्रीय खेल मंत्रालय ने इस बार नौ एथलीटों के नाम पद्म पुरस्कारों के लिए भेजे हैं और ये सभी महिलाए हैं।

महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु को ‘पद्म भूषण’ के लिए नॉमिनेट किया गया है। इससे पहले साल 2017 में भी ‘पद्म भूषण’ के लिए सिंधु के नाम की सिफारिश की गई थी, लेकिन उन्हें अंतिम सूची में जगह नहीं मिली थी। साल 2015 में पीवी सिंधु को ‘पद्मश्री’ से सम्मानित किया जा चुका है।

Mary Kom और सिंधु के अलावा रेसलर विनेश फोगाट, टेबल टेनिस प्लेयर मनिका बत्रा, क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर, हॉकी प्लेयर रानी रामपाल, पूर्व निशानेबाज सुमा शिरूर और पर्वतारोही जुड़वा बहनें ताशी व नुंगशी मलिक के नामों की सिफारिश ‘पद्मश्री’ सम्मान के लिए की गई है।

पहली बार किसी महिला खिलाड़ी को मिलेगा पद्म विभूषण

खेल मंत्रालय ने पद्म पुरस्कारों के लिए तय किए गए नामों को पद्म पुरस्कार समिति के पास भेज दिया है। इन नागरिक पुरस्कारों के लिए चयनित नामों की घोषणा अगले साल गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर की जाएगी।

देश का दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘पद्म विभूषण’ अब तक तीन पुरुष खिलाड़ियों को मिला है। इनमें शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद, क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और पर्वतारोही सर एडमंड हिलेरी शामिल हैं।

विश्वनाथन आनंद को 2007, सचिन तेंदुलकर को 2008 और एडमंड हिलेरी को मरणोपरांत 2008 में ‘पद्म विभूषण’ से सम्मानित किया गया था। सचिन तेंदुलकर को साल 2014 में देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से भी सम्मानित किया जा चुका है।

DLEd की 1 लाख से भी ज्यादा सीटें खाली, आज से Direct Admission शुरु !

करियर डेस्क. अगर आपने D.L.Ed के लिए आवेदन किया है तो अब राज्य सरकार सीधे प्रवेश का मौका दे रही है। D.L.Ed की खाली रह गई एक लाख से भी ज्यादा सीटों पर प्रवेश गुरुवार से शुरू होंगे।

आदेश के मुताबिक आरक्षित श्रेणी की खाली सीटों को सामान्य में परवर्तित करते हुए इन पर भी सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जा सकेगा। 16 सितम्बर तक अभ्यर्थी प्रवेश ले सकते हैं।

D.L.Ed के लिए दो चरणों की काउंसिलिंग हो चुकी है लेकिन अब भी 45 फीसदी सीटें खाली हैं। अब तीसरे चरण में कालेज या जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) सीधे अपने यहां प्रवेश दे सकेंगे। इसके लिए 12 से 16 सितंबर के बीच प्रवेश दिया जाएगा।

http://updeled.gov.in/ पर संस्थानों और सीटों का ब्योरा मौजूद रहेगा। D.L.Ed के लिए आवेदन करने वाले समेत पिछली दो काउंसिलिंग में भाग लेने वाले अभ्यर्थी इसमें भाग ले सकेंगे लेकिन जिन अभ्यर्थियों की सीटें लॉक हो चुकी हैं, वे इसमें भाग नहीं ले सकेंगे। सीटों का ऑनलाइन लॉक होना अनिवार्य है।

रोज प्रवेश के लिए आने वाले छात्रों की मेरिट सूची बनेगी और इस सूची को कॉलेज के नोटिस बोर्ड पर चस्पा करना होगा। प्रवेश के लिए दिये गये समय के बाद कॉलेजों को वेबसाइट पर जाकर डायरेक्ट एडमिशन के लिंक पर जाकर सीटें लॉक करनी होंगी।

प्रदेश में हैं D.L.Ed की 2,42,300 सीटें

प्रदेश में इस समय D.L.Ed (डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन) की 2,42,300 सीटें हैं। इनमें से केवल 10,600 सीटें सरकारी कॉलेजों में हैं। बाकी सीटें निजी कॉलेजों में हैं। इनमें से 1,04,728 सीटें इस सत्र में खाली रह गई हैं। दो चरणों की काउंसिलिंग हो चुकी है। इस बार 3,28,599 अभ्यर्थियों ने D.L.Ed के लिए आवेदन किया था।