31 C
Mumbai
Saturday, September 5, 2026
Home Blog Page 283

मोदी सरकार का तोहफा- 6 करोड़ EPFO सदस्यों को मिलेगा 8।65% ब्याज !

New Delhi। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के छह करोड़ से अधिक सदस्यों को वित्त वर्ष 2018-19 के लिए 8।65% की दर से ब्याज मिलेगा। श्रम मंत्री संतोष गंगवार ने कहा कि EPFO जल्द अपने 6 करोड़ सदस्यों के खातों में ब्याज को क्रेडिट करेगा। उन्होंने कहा कि साल 2018-19 6 करोड़ सदस्यों को 8।65 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा।


श्रम मंत्री संतोष गंगवार ने कहा कि वित्त मंत्री 8।65 फीसदी ब्याज दर के लिए सहमत थी। इससे पहले ये खबरें आ रही थी कि वित्त मंत्रालय ब्याज दर कम करने के लिए कह रहा है। हालांकि, अब 8।65 फीसदी की दर से EPF अंशधारकों को ब्याज मिलेगा। गंगवार ने कहा कि अब जल्द ही ये ब्याज खाताधारकों को मिलेगा।

इससे पहले श्रम मंत्रालय 2018-19 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) जमा पर 8।65% की ब्याज दर को जल्द अधिसूचित करेगा। श्रम मंत्री संतोष गंगवार ने पहले इस बात की जानकारी दी थी। उन्होंने कहा कि वित्त मंत्रालय को इस ब्याज दर पर किसी तरह की कोई आपत्ति नहीं है। भविष्य निधि खाताधारकों के खाते में ब्याज का पैसा जमा करने के लिए श्रम मंत्रालय की अधिसूचना की जरूरत होती है। मंत्रालय ब्याज दर को लेकर अधिसूचना जारी करता है। इसके बाद ही भविष्यनिधि के छह करोड़ से ज्यादा अंशधारकों को इसका फायदा होगा।

इसके अलावा, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) इस ब्याज दर पर भविष्य निधि कोष की निकासी के दावों का निपटान कर सकेंगे। फिलहाल, भविष्य निधि निकासी दावों के तहत EPFO 2018-19 के लिए 8।65% की दर से ब्याज का भुगतान कर रही है। वहीं, वित्त वर्ष 2017-18 के लिए EPF जमा पर 8।55% की ब्याज दर से ब्याज दिया गया था।

भगवा कपड़े पहनने वाले कर रहे बलात्कार, क्या यही हमारा धर्म है: दिग्विजय सिंह

Bhopal। कांग्रेस महासचिव और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने भोपाल में कहा कि भगवा वस्त्र पहनकर लोग चूरन बेच रहे हैं। उन्होंने कहा कि भगवा वस्त्र पहनकर बलात्कार हो रहे हैं। मंदिरों में बलात्कार हो रहे हैं। उन्होंने पूछा क्या यही हमारा धर्म है। कांग्रेस नेता ने कहा कि जिन्होंने हमारे सनातन धर्म को बदनाम किया है, उन्हें ईश्वर भी माफ नहीं करेगा।

बता दें कि इससे पहले कांग्रेस नेता ने बीजेपी और बजरंग दल पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से पैसा लेने का आरोप लगाकर नया विवाद खड़ा कर दिया था। चौतरफा शेयर किए गए एक वीडियो में उन्हें यह कहते हुए सुना जा सकता था कि मुस्लिम से ज्यादा गैर-मुस्लिम आईएसआई के लिए जासूस करते हैं।

उसके बाद उन्होंने ट्विटर का सहारा लेते हुए अपने पहले के बयान पर स्पष्टीकरण देते हुए लिखा- ‘कुछ चैनल यह बता रहे हैं कि मैनें बीजेपी पर आईएसआईआई से पैसा लेने का आरोप लगाया है। यह पूरी तरह से गलत है।

गांधीनगर: PM मोदी ने लिया मां का आशीर्वाद, साथ बैठकर खाना खाया !

अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 69वें जन्मदिन पर अपनी मां से गांधीनगर में उनके आवास पर मुलाकात की। मां ने पीएम मोदी को आशीर्वाद दिया। दोनों ने साथ बैठकर खाना भी खाया।

इससे पहले एक रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने सरदार पटेल की दूरदृष्टि की तारीफ करते हुए कहा कि भाजपा सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर पर लिया गया निर्णय भारत के पूर्व गृह मंत्री से ‘प्रेरित’ है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को 69 वर्ष के हो गए और इस अवसर पर उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा अध्यक्ष एवं गृह मंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। नायडू ने अपने संदेश में कहा कि मोदी के सक्षम नेतृत्व में देश लगातार प्रगति कर रहा है।

अमित शाह ने मोदी को बधाई देते हुए ट्वीट किया, ‘आपके नेतृत्व में उभरते नये भारत ने विश्व में एक मजबूत, सुरक्षित और विश्वसनीय राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान बनाई है।’ उन्होंने कहा कि हर भारतीय के जीवन को सुगम बनाने के लिए आपका परिश्रम एवं संकल्प भाव हमारे लिए एक प्रेरणास्त्रोत है। एक जनप्रतिनिधि, एक कार्यकर्ता और एक देशवासी के रूप में आपके साथ राष्ट्रीय पुनर्निर्माण में भागीदार बनना सौभाग्य की बात है। ईश्वर से आपके स्वस्थ जीवन एवं दीर्घायु की कामना करता हूँ।

रोमांटिक मूड में दिखीं शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान, PHOTO वायरल

मनोरंजन डेस्क। बॉलीवुड सुपरस्‍टार शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान अपने बॉलीवुड डेब्‍यू की खबरों के बीच अब वह इन दिनों अपने करियर को लेकर काफी चर्चा में हैं।

हाल ही में सुहाना खान ने एक्टिंग की पढ़ाई के लिए न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया है। पढ़ाई के बीच न्‍यूयॉर्क से सुहाना खान की एक खूबसूरत तस्‍वीर सामने आई है, जो अब सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रही है। इस वायरल तस्‍वीर में सुहाना का दिलकश अंदाज देखने को मिल रहा है।

इसमें उन्हें कैमरे को पोज करते हुए देखा जा सकता हैं। सुहाना खान इस तस्वीर में बहुत क्यूट लग रही हैं। सुहाना खान ने भले ही अपना इंस्टाग्राम अकाउंट प्राइवेट कर रखा हो लेकिन उनके फैन क्लब से उनकी अक्सर वायरल होनेवाली तस्वीरें आ ही जाती हैं। इसके पीछे कारण यह भी माना जाता है कि वह इंटरनेट की सबसे पसंदीदा सेलेब किड मानी जाती हैं। सामने आई फोटो में वह स्काई ब्लू ड्रेस और ब्लू डेनिम पहने दिखाई दे रही हैं। अपने इस लुक में किंग खान की बेटी बेहद जंच रही हैं।

सुहाना खान जल्‍द ही एक शॉर्ट फिल्‍म में नजर आने वाली हैं, जिसका पोस्‍टर सोशल मीडिया में काफी वायरल हुआ था। सुहाना की इस शॉर्ट फिल्म का नाम द ग्रे पार्ट ऑफ ब्लू है। पोस्टर में सुहाना ब्लैक और ब्लू आउटफिट में स्माइल करती नजर आईं थीं। कहा जा रहा है कि इसके बाद ही सुहाना अपना बॉलीवुड डेब्‍यू करेंगी। हालांकि इसको लेकर अभी तक शाहरुख और गौरी खान की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

लगातार हिचकी से परेशान हैं तो इन घरेलू तरीकों से पाएं छुटकारा !

हेल्थ डेस्क। कई बार खांा खाते समय हमें हिचकी आने लगती है। जब ऐसा होता है तो लोग अक्सर कहते हैं लगता है आपको कोई याद कर रहा है। पानी पीने की सलाह भी दी जाती है। लेकिन ये सिर्फ एक मजाक होता है कि अगर हमें हिचकी आ रही है तो कोई हमें याद कर रहा है। पानी पीने के बाद भी जब हिचकी आना बंद नहीं होती है तो परेशानी बढ़ने लगती है। ऐसे कई घरेलू तरीके हैं जिससे आप इससे मिनटों में राहत पा सकते हैं। आइये जानते हैं इस के तरीके…

1। इसके लिए चीनी की मदद लें। लगभग 30 सेकेंड तक के लिए चीनी को मुंह में रखें और फिर धीरे-धीरे चबाकर निगल जाएं। जरूरत महसूस हो, तो दोबारा इसे करें।

2। शहद में मौजूद एंटीबैक्टिरिअल और एंटीइंफ्लेमेंटरी गुण होते हैं। इसके इस्तेमाल से हिचकी से फाटफट राहत मिलती है। हिचकी आने पर एक बड़ा चम्मच शहद तुरंत खाएं। ये गले के संक्रमण से भी आराम दिलाता है।

3। ठंडा पानी इस परेशानी को खत्म करने का कारगर उपाय है। इससे गले में मौजूद मांसपेशियों को आराम मिलता है और हिचकी की परेशानी खत्म होती है। इसलिए हिचकी आने पर तुरंत ठंडा पानी पिएं। इस दौरान अपनी नाक बंद करके रखें।

4। इसके लिए हींग (Hing Benefits) भी लाभदायक होती है। एक चुटकी हींग पाउडर में एक बड़ा चम्मच मक्खन मिलाकर इस मिक्सचर को निगल लें।

5। आधा कप पानी में एक छोटा चम्मच इलाइची पाउडर 5 मिनट तक उबालें। मिश्रण को ठंडा होने दें और फिर इसे छानकर पी लें। ध्यान रखें इसे एक बार में नहीं, धीरे-धीरे पिएं।

महिलाओं में बढ़ रहा है Fish Spa का क्रेज, आपको बना देगा खूबसूरत और स्मार्ट

फैशन डेस्क। आज के समय में खूबसूरत और स्मार्ट कौन दिखना नहीं चाहता, इसी होड़ में महिलाओं और लड़कियों में Fish Spa का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। इसमें मछलियां आपके शरीर के डेड सेल को खाकर साफ करती हैं। तो चलिए आज जानते हैं क्या है यह Fish Spa और इसके फायदे…

क्या है Fish Spa

यह पेडिक्योर और मेनिक्योर की तरह ही होता है। प्राकृतिक होने के कारण इसे प्राकृतिक पेडिक्योर के नाम से भी जाना जाता है। Fish Spa में मछलियों का इस्तमाल पैरों से डेड स्किन को हटाने के लिए किया जाता है।

Fish Spa में इस्तेमाल की जाने वाली मछलियों को गर्रा रूफा और डॉक्टर फिश के नाम से भी जाना जाता है। यह आकार में बहुत छोटी और पतली होती है।

Fish Spa के फायदे

इससे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन भी ठीक हो जाता है। इससे स्कि न पर काफी फरक पड़ता है तथा पैर का रंग-रूप भी बेहतरीन हो जाता है।

Fish Spa कराने से आपकी दिन भर की थकान दूर होगी और आपको काफी आराम का अनुभव होगा।

Fish Spa से पैरों को मुलायम करने में मदद मिलती है और खुजली और दाग-धब्बों भी दूर होते हैं।

डॉक्टर फिश अपने मुंह से डिर्थनॉल नामक एंजाइम, लार के रुप में निकालती है जिससे नई कोशिकाएं पैदा होती हैं।

Fish Spa कराने से मन को बहुत शांति मिलती है। यह सिर्फ इसलिए होता है क्योंजकि उसी समय हमारे दिमाग से इंडोर्फिन नामक रसायन निकलने लगता है, जिससे हमें एक सुखद एहसास होता है। यह मसाज का एक अच्छा तरीका है।

Fish Spa कराने से पैर और हाथ काफी निखर जाते हैं।

Fish Spa के कोई नुकसान नहीं है इसे आप हफ्ता में 2-3 बार करा सकते हैं।

पवन सिंह-रानी चटर्जी की जोड़ी पर इस भोजपुरी एक्ट्रेस ने दिया ये चौंकाने वाला बयान

मनोरंजन डेस्क. भोजपुरी फिल्मों के सुपर स्टार Pawan Singh और अभिनेत्री Akshara Singh इन दिनों अपने विवाद को लेकर पिछले कुछ वक्त से सुर्खियों में बने हुए हैं।

बॉस भोजपुरी में पवन सिंह के साथ Rani Chatterjee भी नजर आने वाली हैं। इस फिल्म को लेकर और पवन सिंह-रानी चटर्जी की जोड़ी को देखने के लिए फैंस काफी इंतजार भी कर रहे हैं। लेकिन भोजपुरी की पॉपुलर एक्ट्रेस Smriti Sinha ने रानी-पवन की इस फिल्म पर बयान दिया है।

एक्ट्रेस स्मृति सिन्हा ने कहा कि पवन और रानी, ये दोनों ही बेहद टैलेंटेड कलाकार हैं। इनकी जोड़ी काफी हिट है और दर्शक इन्हें दुबारा देखना चाहेंगे। ऑडियंस को इनकी जोड़ी में जरूर कुछ नजर आया है और इसलिए वो आज भी हिट हैं। मुझे यकीन है की अगर ये साथ काम करते हैं तो इनकी फिल्म जरूर हिट होगी।

भोजपुरी इंडस्ट्री को लेकर स्मृति सिन्हा ने फैंस से अपील करते हुए कहा, मैं चाहती हूं कि दर्शक फिल्मून को थिएटर में जाकर देखें। फिल्मों को सिनेमाघरों में देखने से इसका मुनाफा सही तरीके से प्रोड्यूसर, ड्रिस्ट्रीब्यूटर और इन्वेस्टर्स तक पहुंचेगा। इससे उनके पास पैसा आएगा और अच्छी फिल्में बनेंगी। अच्छी फिल्में न बनने के कारण मार्केट डाउन हो जाता है। इसलिए घरों में नहीं बल्कि थिएटर में जाकर फिल्में देखिए।

आपको बता दें कि काफी लंबे समय के बाद रानी चटर्जी पवन सिंह के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। हाल ही में रानी चटर्जी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक तस्वीर शेयर करते हुए फैन्स को इसकी जानकारी दी थी। तस्वीर में वह और पवन सिंह बाहों में बाहें डाले दिखाई दिए थे।

PM मोदी के जन्मदिन पर अक्षय ने शेयर किया ‘मन बैरागी’ का First Look

मनोरंजन डेस्क. आज 17 सितम्बर को PM Narendra Modi अपना 69वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। पीएम मोदी के इस खास दिन को और भी स्पेशल बनाने के लिए बॉलीवुड के फिल्म मेकर Sanjay Leela Bhansali, एक्टर अक्षय कुमार और साउथ एक्टर प्रभाष ने ट्वीट किया है।

इस ट्वीट के जरिए इन सितारों ने पीएम की जिंदगी पर बनी एक स्पेशल फिल्म Mann Bairagi के First Look Poster जारी कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है।

आपको बता दें कि संजय लीला भंसाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लाइफ पर फिल्म बना रहे हैं। यह फिल्म पीएम नरेंद्र मोदी की किशोरावस्था और जवानी के दिनों पर आधारित है।

इस फिल्म को भंसाली और महावीर जैन ने प्रोड्यूस किया है। वहीं फिल्म का डायरेक्शन संजय त्रिपाठी ने किया है साथ ही कहानी भी उन्होंने ही लिखी है।

बताया जा रहा है कि इस फिल्म में पीएम मोदी की उन बातों को सभी के बीच लाया जाएगा जिसके बारे में लोगों को जानकारी ना के बराबर है। इसकी कहानी के लिए काफी रिसर्च किया गया है। ये लगभग एक घंटे की Feature Film होगी।

अक्षय कुमार ने ट्विटर पर फिल्म का First Look शेयर करते हुए लिखा है कि हमारे प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर उनकी जिंदगी को उनकी जिंदगी के डिफाइनिंग मोमेंट्स पर बेस्ड संजय लीला भंसाली और महावीर जैन के स्पेशल फीचर ‘मन बैरागी’ का फर्स्ट लुक पेश करते हुए खुशी हो रही है। अभिनेता Prabhas ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट करते हुए पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी है।

BSP विधायकों को तोड़कर एक बार फिर कांग्रेस ने धोखेबाज होने का प्रमाण दिया: मायावती

लखनऊ. राजस्थान में बहुजन समाज पार्टी को बड़ा झटका लगा है। बसपा के सभी 6 विधायक कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। वहीं इस मामले में बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट कर कांग्रेस पर हमला बोला है। मायावती ने कहा कि कांग्रेस ने एक बार फिर गैर-भरोसेमंद और धोखेबाज पार्टी होने का प्रमाण दिया है।

मायावती ने ट्वीट कर कहा, ‘राजस्थान में कांग्रेस पार्टी की सरकार ने एक बार फिर बीएसपी के विधायकों को तोड़कर गैर-भरोसेमंद और धोखेबाज़ पार्टी होने का प्रमाण दिया है। यह बीएसपी मूवमेंट के साथ विश्वासघात है, जो दोबारा तब किया गया है, जब बीएसपी वहां कांग्रेस सरकार को बाहर से बिना शर्त समर्थन दे रही थी।

बसपा सुप्रीमो ने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा, ‘कांग्रेस अपनी कटु विरोधी पार्टी/संगठनों से लड़ने के बजाए हर जगह उन पार्टियों को ही सदा आघात पहुंचाने का काम करती है, जो उन्हें सहयोग/समर्थन देते हैं। कांग्रेस इस प्रकार एससी, एसटी, ओबीसी विरोधी पार्टी है और इन वर्गों के आरक्षण के हक के प्रति कभी गंभीर व ईमानदार नहीं रही है।

बसपा सुप्रीमो ने तीसरे ट्वीट में लिखा, ‘कांग्रेस हमेशा ही बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर और उनकी मानवतावादी विचारधारा की विरोधी रही। इसी कारण डॉ अंबेडकर को देश के पहले कानून मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था। कांग्रेस ने उन्हें न तो कभी लोकसभा में चुनकर जाने दिया और न ही ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया। अति-दुःखद और शर्मनाक।

पूर्ण बहुमत में आई गहलोत सरकार

बता दें कि बीएसपी विधायक वाजिब अली ने कहा कि राजस्थान में पार्टी के 6 विधायक थे। आज हम सभी ने कांग्रेस जॉइन कर ली है, हमने बसपा विधायक दल के कांग्रेस में विलय का पत्र विधानसभा अध्यक्ष को सौंप दिया है। उन्होंने कहा कि सांप्रदायिक ताकतों से मुकाबले के लिए हम सभी 6 विधायकों ने कांग्रेस जॉइन करने का फैसला किया है।

गौरतलब है कि 2018 में हुए राजस्थान विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को कुल 99 सीटें मिली थी। जबकि बीजेपी को 73 सीटों से ही संतोष करना पड़ा था। हालांकि नतीजों में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी लेकिन पूर्ण बहुमत से एक सीट कम रह गई। कांग्रेस ने बीएसपी और निर्दलीय विधायकों की मदद से अपनी सरकार बनाई थी। बीएसपी के सभी 6 विधायकों के कांग्रेस में शामिल होने के बाद अब गहलोत सरकार अपने दम पर पूर्ण बहुमत वाली सरकार हो गई है।

विश्वकर्मा पूजा 2019: इस समय करें पूजा तो साल भर घर में होगी पैसों की बारिश

धर्म डेस्क. सनातन धर्म में विश्वकर्मा को निर्माण एवं सृजन का देवता माना जाता है। हर साल 17 सितंबर को विश्‍वकर्मा जयंती मनाई जाती है.

विश्‍वकर्मा ने देवी-देवताओं के लिए न सिर्फ भवनों का निर्माण किया बल्कि समय-समय पर अस्‍त्र-शस्‍त्रों का भी सृजन किया था। यही वजह है कि धार्मिक मान्यताओ के अनुसार सभी औजारों या उपकरण पर विश्वकर्मा का प्रभाव माना जाता है।

हर साल विश्वकर्मा जयंती पर सभी मशीनों और उपकरणों की पूजा की जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं विश्वकर्मा पूजा के दौरान कई ऐसी चीजें हैं जिन्हें करने की मनाही होती है और कई ऐसी चीजें हैं जिन्हें करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। ऐसे में पूजा के शुभ मुहूर्त से लेकर उन सभी बातों के बारे में जानते हैं जिन्हें करने से साल भर आपके घर में पैसों की बारिश होगी।

विश्वकर्मा पूजा का शुभ मुहूर्त-

संक्रांति का पुण्य काल सुबह 7 बजकर 2 मिनट से शुरु हो रहा है। पूजा का शुभ फल प्राप्त करने इस समय पूजा आरंभ की जा सकती है।

विश्वकर्मा पूजा इस समय बिल्कुल न करें

ज्योतिष के अनुसार आज सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। अगर कोई व्यक्ति इस समय पूजा करेगा तो उसकी पूजा व्यर्थ हो जाएगी।

गुलिक काल में पूजा करने से मिलेगा विपरीत फल

वहीं, 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल है, इस समय की गई पूजा का विपरीत फल मिलता है।

राहुकाल में भी न करें पूजा

इसके अलावा शाम 3 बजे से 4 बजकर 30 मिनट तक राहुकाल रहेगा। राहुकाल के दौरान की गई पूजा में नेष्ट माना गया है।