31 C
Mumbai
Saturday, September 5, 2026
Home Blog Page 282

चंदन का तेल बालों और त्वचा की खूबसूरती के लिए फायदेमंद, जानें इस्तेमाल करने का तरीका

हेल्थ डेस्क। चंदन की खासियत के बारे में तो हम सभी जानते हैं। चंदन का टीका लगाया जाता है तो चंदन का हम अपनी ब्यूटी के लिए भी इस्तेमाल करते हैं। इसकी खूशबू इतनी अच्छी होती है कि लोग इसकी खूशबू के हर प्रोडक्ट को खरीदना चाहते हैं। आपको बता दें कि चंदन त्वचा और बालों को प्राकृतिक रूप से निखारने का काम करता है।

चंदन में कई ऐसे नेचुरल गुण मौजूद होते हैं, जो त्वचा के रंग को साफ करते हैं। आपको बता दें, चन्दन का तेल भी काफी फायदेमंद होता है। चंदन का तेल भी चेहरे और बालों के लिए लाभकारी है। जानें, चंदन का तेल बालों और त्वचा की खूबसूरती बढ़ाने में कैसे आपकी मदद करता है। आज हम बताने जा रहे हैं चन्दन के तेल के फायदे।

चंदन के तेल के स्किन और बालों पर फायदे

1 चंदन के तेल में एंटी-इंफ्लेमेंट्री गुण मौजूद होते हैं, जो आपकी त्वचा को इंफेक्शन से बचाए रखने का काम करते हैं। इसमें मौजूद सूदिंग गुण त्वचा की जलन को दूर करते हैं। चंदन के तेल को रात में चेहरे पर लगाकर सोएं और सुबह चेहरा माइल्ड सोप से साफ कर लें। स्किन सॉफ्ट और ग्लोइंग नजर आएगी।

2 प्राकृतिक रूप से कोशिकाओं के पुनर्निमाण में मदद करता है चंदन का तेल। यदि आप साइन ऑफ एजिंग और झुर्रियों की समस्या से परेशान हैं, तो इन समस्याओं को भी देर करता है यह तेल।

3 एंटी-इंफ्लेमेंट्री गुणों के कारण मुंहासों को कम करता है। चेहरे पर सूजन, मुंहासों के दर्द से छुटकारा दिलाता है। त्वचा को साफ करता है। चंदन के तेल में थोड़ा सी मुल्तानी मिट्टी डालें। इसे पूरे चेहरे पर फेस पैक की तरह लगाकर 10 मिनट के लिए छोड़ दें। मुंहासे होने की समस्या कम हो जाएगी।

4 जब आप बालों को शैंपू करती हैं, तो उसके बाद चंदन के तेल को एक मग पानी में मिलाएं। इससे सिर को धो लें। बालों की कंडीशनिंग होती है।

5 बाल ड्राई हैं, तो इन्हें सॉफ्ट बनाने के लिए चंदन के तेल में थोड़ा सा जोजोबा ऑयल मिलाएं। इसे बालों में अच्छी तरह से लगाएं। सुबह शैंपू कर लें। बालों को पोषण मिलेगा और बाल खुशबूदार रहेंगे।

राशिफल: 18 सितंबर 2019, इन राशियों में जबरदस्त धन लाभ के योग, बनेंगे आय के नए स्रोत

राशिफल: 18 सितंबर 2019, इन राशियों में जबरदस्त धन लाभ के योग, बनेंगे आय के नए स्रोत

आज का राशिफल

मेष

आज नए लोगों से मिलेंगे और आपकी मुलाकात सफल भी होगी। लेन-देन में सावधानी रखें। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा।

वृष

जीवनसाथी की चिंता होगी। योजनाएं लाभ देंगी। अचानक लाभ के अवसर हाथ आएंगे।निर्णय लेने में विलंब न करें।

मिथुन

विवाद को बढ़ावा न दें। अशुभ सूचना मिल सकती है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। अस्वस्थता रहेगी।

कर्क

चोरी, चोट, दुर्घटना से हानि संभव है। व्यय बढ़ेगा। जोखिम न लें। व्यापार-व्यवसाय मंदा चलेगा। विरोध होगा। यात्रा सफल होगी।

सिंह

मेहनत का फल मिलेगा। सौदों से लाभ होगा। विद्यार्थी, बेरोजगार मनोनुकूल लाभ लें। विरोधी शांत होंगे। कार्य की गति बनाए रखें।

कन्या

जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कानूनी अड़चन दूर होगी।

तुला

जीवनसाथी से सहयोग प्रसन्नता देगा। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। रुका हुआ धन वापस आएगा। लाभ के अवसर बनेंगे। कार्यशैली में सुधार होगा।

वृश्चिक

व्यापारिक यात्रा लाभदायक रहेगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। निवेश-नौकरी से लाभ होगा। नई योजनाएं लाभ देंगी। अचानक लाभ के योग बनेंगे।

धनु

शरीर कष्ट संभावित है। धन वसूली होगी। निवेशादि से लाभ होगा। रोजगार प्राप्ति होगी। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। किए गए कार्य फलीभूत होंगे।

मकर

कार्यसिद्धि होगी। योजना फलीभूत होगी। मान सम्मान मिलेगा। जोखिम न उठाये। व्यवसाय ठीक चलेगा।

कुंभ

उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। यात्रा सफल रहेगी। धनलाभ होगा।

मीन

यात्रा सफल रहेगी। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा।

पंचांग: 18 सितंबर 2019 दिन- बुधवार, जानें शुभ-समय एवं राहुकाल !

पंचांग: 18 सितंबर 2019 दिन- बुधवार, जानें शुभ-समय एवं राहुकाल !

आज का पंचांग

विक्रम सम्वत- 2076

शक सम्वत- 1941

वार-बुधवार

अयन- दक्षिणायण

मास:- भाद्रपद

पक्ष- कृष्ण पक्ष

नक्षत्र- अश्विनी

योग- व्याघात

तिथि-चतुर्थी

दिशा शूल- पूर्व में

सूर्योदय- 06:07

सूर्यास्त- 06:23

राहुकाल- सुबह 07:41 से 09:13

कांग्रेस-राकांपा के बीच सीटों का बंटवारा, 125-125 विधानसभा सीटों पर लड़ेंगी चुनाव

नासिक. महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और राकांपा के बीच हुआ सीटों का बंटवारा हो गया है। दोनों पार्टियां 125-125 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। सोमवार को नासिक में राकांपा प्रमुख शरद पवार ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विधानसभा की 288 सीटों में से 250 पर बंटवारा हो गया। अन्य 38 सीटें सहयोगी दलों को दी जाएगी। इसमें से 7 सीट समाजवादी पार्टी को देने का वादा किया गया है।

शरद पवार ने कहा कि सीटों की संख्या तय है। अभी 5-10 सीटों की अदला-बदली के लिए कांग्रेस पार्टी से चर्चा की जा रही है। 9 सितंबर को एनसीपी चीफ शरद पवार ने कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की थी। इस दौरान विधानसभा चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर बातचीत हुई। कुछ दिन पहले महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे ने भी सोनिया गांधी से मुलाकात की थी।

हाल में राकांपा के कई नेता भाजपा में शामिल हुए हैं। इससे पार्टी को झटका लगा है। पवार ने भाजपा पर पार्टी तोड़ने का भी आरोप लगाया था। ऐसे में माना जा रहा है कि राकांपा के लिए कांग्रेस से गठबंधन मददगार हो सकता है।

2014 में सभी दलों ने अलग-अलग लड़ा था चुनाव

2014 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और राकांपा ने अलग-अलग चुनाव लड़ा था। वहीं, भाजपा और शिवसेना भी अलग-अलग चुनाव लड़ा था। इनमें भाजपा ने 122 सीटों पर जीत हासिल की थी, जबकि शिवसेना ने 63 सीटों पर जीत दर्ज की थी। कांग्रेस और राकांपा ने 42 और 41 सीटें जीती थीं।

DTH यूजर्स के लिए Airtel ने लांच किया ऑल चैनल पैक, सभी SD,HD चैनल्स का ले सकेंगे आनंद

टेक डेस्क. Airtel ने अपने DTH यूजर्स के लिए digital TV के ‘ऑल चैनल पैक’ को लॉन्च कर दिया है। इस नए पैक में यूजर्स एक साथ सभी लोकप्रिय SD और HD चैनल्स का आनंद ले सकेंगे।

इस पैक में यूजर्स 226 चैनल्स के अलावा लगभग सभी प्रमुख रीजनल चैनल्स शामिल हैं। इस नए पैक की कीमत Rs 1,315 प्रति महीने रखी गई है। इसके अलावा इसमें TRAI के मेंडेटरी NCF (नेटवर्क कैपेसिटी फीस Rs 360 को जोड़ने पर इस पैक की कीमत Rs 1,675 हो जाती है।

इस नए ‘ऑल चैनल पैक’ में यूजर्स को इंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स, न्यूज, इंफोटेनमेंट और मूवीज के सभी अंग्रेजी, हिंदी और रीजनल लैंग्वेज के चैनल्स दिखाए जाएंगे। इस नए ‘ऑल चैनल पैक’ में HD चैनल्स के SD चैनल्स शामिल नहीं होंगे। यानी कि आपको इस पैक में Star Plus HD मिल रहा है तो आप Star Plus चैनल को नहीं देख सकेंगे।

Airtel digital TV के नए ‘ऑल चैनल पैक’ में मिलने वाले रीजनल चैनल्स की बात करें तो इसमें ETV 2, Gemini TV HD, Jaya Max, Khushi TV, News18 Kannada, Surya Movies, Zee Bangla HD, Zee Punjabi, Colors Gujrati Cinema, Zee Tamil HD जैसे चैनल्स शामिल हैं। इसके अलावा बच्चों के लिए Discovery Kids, Disney, Disney International HD, Nick, Pogo और Sony Yay जैसे चैनल्स शामिल किए गए हैं।

नए पैक में हिंदी और रीजनल मूवीज के अलावा कुछ प्रीमियम इंग्लिश मूवी चैनल्स जैसे कि Movies Now HD, Romedy Now HD, Star Movies Select HD और WB भी देख सकेंगे। Airtel digital TV के ‘ऑल चैनल पैक’ को सब्सक्राइब करने के लिए यूजर्स कस्टमर केयर से कॉन्टैक्ट कर सकते हैं या फिर My Airtel ऐप के जरिए भी इसे सब्सक्राइब किया जा सकता है।

Jio 4G Download Speed एक बार फिर टॉप पर, 3 गुना ज्यादा रही स्पीड

जियो यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी
जियो यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी

टेक डेस्क. Jio एक बार फिर 4G Download Speed के मामले में दूसरी टेलिकॉम कंपनियों से आगे निकल गया है। TRAI द्वारा दिए गए अगस्त महीने के डाटा के अनुसार, 4G डाउनलोड की औसत स्पीड में Reliance Jio ने Airtel और Vodafone जैसी कंपनियों को पीछे छोड़ दिया है।

जियो यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी
जियो यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी

अगस्त महीने में Jio की औसत Download Speed 21.3Mbps रही। Jio की 4G Download Speed जुलाई के महीने में 21Mbps थी। साल 2019 के पहले 8 महीनों में 4G Download Speed के मामले में Jio ने बाजी मारी है। साल 2018 में भी Reliance Jio की परफॉरमेंस कुछ इसी तरह की थी। साल 2018 के 12 महीनों में Jio की 4G Download Speed सबसे ज्यादा थी।

औसत 4G Download Speed

TRAI द्वारा प्रकशित किये गए आंकड़ों के अनुसार, अगस्त 2019 में Bharti Airtel की 4G Download Speed जुलाई में 8.8Mbps की तुलना में गिरकर 8.2Mbps रह गई है। Bharti Airtel की 4G Download Speed अप्रैल में 9.5Mbps, मई में 9.3Mbps, जून में 9.2Mbps, जुलाई में 8.8Mbps और अगस्त में यह 8.2Mbps थी।

बात करें, Vodafone Idea Cellular की, तो इन दोनों का विलाय हो चुका है, लेकिन TRAI पर इन दोनों कंपनियों के आंकड़ें अलग-अलग दिखाए जाते हैं। Idea की 4G Download Speed अगस्त में 6.1Mbps दर्ज की है। जुलाई में इसका आंकड़ा 6.6Mbps था।

इसका मतलब है Idea की 4G Download Speed में भी गिरावट हो रही है। Vodafone की औसत 4G Download Speed में कोई उतार चढ़ाव नही देखा गया। जुलाई की तरह अगस्त में भी यह 7.7Mbps ही रही।

UP Board Exam 2020: परीक्षा केंद्रों पर लगेंगे Artificial Intelligence Box, जानें कैसे करेगा काम

Lucknow. योगी सरकार नकल के लिए लंबे समय तक बदनाम रहे प्रदेश की तस्वीर बदलने को नये जतन कर रही है। कम समय में परीक्षा कराने के बाद अब परीक्षा केंद्रों पर पहरा और कड़ा की जा रही है।

बीते वर्ष सरकार ने CCTV कैमरे और वॉयस रिकॉर्डर लगाकर काफी हद तक नकलचियों को ‘फेल’ करने के बाद यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों की निगरानी और हाईटेक तरीके से करने जा रहा है।

नकल की गुंजाइश खत्म करने के लिए अब Artificial Intelligence Box का प्रयोग किया जाएगा। हर कमरे में Artificial Intelligence Box लगाए जाएंगे, जिससे फरवरी में होने वाली बोर्ड की परीक्षा में नकल पर लगाम लगाई जाएगी।

Artificial Intelligence Box परीक्षा कक्ष की नौ तरह से निगरानी करेगा और मुख्य नियंत्रण कक्ष को गड़बडिय़ां होने पर तुरंत अलर्ट भेजेगा। यह सीसी कैमरे को अगर ऑफलाइन यानी बंद किया गया तो तुरंत सूचना देगा।

इसके अलावा विद्यार्थियों को कैमरे के फोकस से बाहर करने, कैमरे के साथ टेम्परिंग(छेड़छाड़) करने, उनके चेहरे को धुंधला करने पर यह ब्लर विजन अलर्ट के साथ गड़बड़ी होने का संदेश भेजेगा। कमरे में कोई भी बाहरी व्यक्ति नहीं घुस पाएगा। यह लोगों की गिनती भी करेगा और परीक्षा हॉल में भीड़ होने पर सूचना देगा। Artificial Intelligence Box लाइव वीडियो रिकार्डिंग भी करेगा। कैमरे बंद करके नकल करवाना और सॉल्वर बैठाना अब मुश्किल होगा।

डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा के निर्देश पर नकल रोकने के लिए हो रही सख्ती का नतीजा है कि बीते साल 10.48 लाख परीक्षार्थियों ने परीक्षा बीच में ही छोड़ दी थी। इस बार बीते वर्ष के मुकाबले दो लाख कम विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया है। अबकी 56 लाख परीक्षार्थी हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा देंगे।

AIB ऐसे करेगा काम

Artificial Intelligence Box सिम कार्ड के माध्यम से सीसी कैमरे के सेटअप को क्लाउड सर्वर से जोड़ेगा। यह बॉक्स डाटा स्टोरेज के लिए हार्ड ड्राइव की तरह है और क्लाउड सर्वर को भी सपोर्ट प्रदान करेगा। इसमें वीडियो प्रबंधन सॉफ्टवेयर भी है। इसके चलते यह लगातार फीड बैक क्लाउड सर्वर पर भेजेगा।

Afghanistan के राष्ट्रपति Ashraf Ghani की रैली में बम धमाका, 24 की मौत

वर्ल्ड डेस्क. Afghanistan के राष्ट्रपति Ashraf Ghani की रैली में हुए भीषण बम धमाके में 24 लोगों के मारे जाने की खबर है। Afghanistan के नॉर्दन परवान प्रांत में हुए इस धमाके में 31 लोग घायल हुए है। अफगानी अधिकारियों के मुताबिक यह धमाका एक पुलिस वाहन में राष्ट्रपति Ashraf Ghani के रैली स्थल करीब हुआ।

राष्ट्रपति के अभियान के प्रवक्ता हामिद अज़ीज़ का कहना है कि राष्ट्रपति ग़नी धमाके के वक्त वहीं मौजूद थे, वह सुरक्षित है। अजीज ने कहा कि वह बाद में इस बारे में विस्तृत जानकारी देंगे। परवान में प्रांतीय गवर्नर के प्रवक्ता वाहिदा शाहकर का कहना है कि विस्फोट हुआ था, जबकि मंगलवार को कार्यक्रम स्थल के प्रवेश द्वार पर रैली चल रही थी।

अभी तक किसी भी आतंकी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। बता दें कि Afghanistan में अगले महीने होने वाले राष्ट्रपति चुनावके लिए फिलहाल चुनाव प्रचार तेजी से चल रहा है।

पाकिस्तान: सिंध में हिंदू लड़की का मिला शव, परिजनों ने हत्या का जताया शक

World Desk। पाकिस्तान में हिंदू लड़कियों पर अत्याचार के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक हिंदू लड़की की हत्या की खबर आई है।

बताया जा रहा है कि यह हत्या जबरन धर्म परिवर्तन की वजह से हुई है। मृतक छात्रा का नाम नमृता चंदानी था और वह घोटकी के ही मीरपुर मथेलो की रहने वाली थी।

पुलिस का कहना है कि शुरुआत में ही यह कहना मुश्किल है कि यह आत्महत्या है या कत्ल लेकिन नमृता के भाई डॉ विशाल सुंदर ने दावा किया है यह आत्महत्या नहीं मर्डर है।

नमृता लरकाना के बीबी आसिफा डेंटल कॉलेज में फाइलन ईयर की छात्रा थीं। नमृता का शव हॉस्टल के कमरे में चारपाई पर पड़ा मिला और उसके गले को रस्सी का फंदा लगा मिला। सुबह जब नमृता की दोस्तों ने उसके कमरे का दरवाजा खटखटाया तो अंदर से काफी देर तक जवाब ना मिलने पर उन्होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिस के आने पर चौकीदार ने दरवाजा तोड़ा और अंदर नमृता का शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

डीआईजी ने एसएसपी को घटना की जांच के आदेश दिए है। वहीं डेंटल कॉलेज के कुलपति, डॉ अनिला अताउर रहमान ने कहा,’पहली नजर में यह घटना आत्महत्या लग रही है, लेकिन पुलिस और मेडिको-लीगल पोस्टमॉर्टम के बाद मौत के वास्तविक कारण का पता लगाने में सक्षम होगी।

बता दें कि कुछ दिन पहले ही सिंध का घोटकी इलाका हिंदुओं पर होने वाले अत्याचार के मामले में सुर्खियों में था। 15 सितंबर घोटकी में ही एक हिंदू मंदिर और स्कूल में तोड़फोड़ हुई थी।

पति निक के बर्थडे पर प्रियंका ने शेयर किया VIDEO, देखकर भावुक हो जाएंगे आप

मनोरंजन डेस्क। बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपनी पहचान बना चुकीं Priyanka Chopra इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ को लेकर काफी व्यस्त चल रही हैं।

जब से फिल्म The Sky Is Pink का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तब से सोशल मीडिया पर यह छाया हुआ है। चारों तरफ फिल्म के ट्रेलर की तारीफ हो रही है। वहीं, दूसरी ओर प्रियंका के पति Nick Jonas 16 सितंबर को 27 साल के हो गए। इस मौके पर प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए निक को बर्थडे विश किया।

प्रियंका ने जो वीडियो शेयर किया है, वह अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में निक और प्रियंका की हसीन पलों को जोड़ कर डवलप किया गया है, जो बेहद इमोशनल है और इस वीडियो को देखने के बाद आप भी भावुक हो जाएंगे। तो देर किस बात की है।