31 C
Mumbai
Saturday, September 5, 2026
Home Blog Page 281

कैटरीना कैफ की ‘हमशक्‍ल’ सोशल मीडिया पर मचा रही धमाल, PHOTOS VIRAL

मनोरंजन डेस्क। सोशल मीडिया पर एक चेहरा तेजी से वायरल हो रहा है जो देखने में बिलकुल Katrina Kaif जैसी लग रही है। लुक्‍स से लेकर हेयर-स्‍टाइल तक, इस लड़की की लगभग हर चीज कैटरीना कैफ से मिलती है। लेकिन अगर आप यह सोचा रहे हैं कि इस लड़की की पहचान सिर्फ कैटरीना की हमशक्‍ल होना है तो आप गलत सोच रहे हैं।

कैटरीना जैसी दिखने वाली इस लड़की का नाम है अलीना राय जो लंदन और मुंबई में रहती हैं। अलीना पेशे से मॉडल और टिक-टॉक स्‍टार हैं, जिनके खुद काफी फैन हैं। अलीना जब भी इंस्‍टाग्राम पर अपने फोटो शेयर करती हैं, लोग उन्‍हें ‘यंग कैटरीना’ कहने लगते हैं। हालांकि अलीना की मानें तो उन्‍हें न तो उनके परिवार ने और न ही उनके दोस्‍तों ने कभी कहा कि वह कैटरीना जैसी दिखती हैं।


एक वेबसाइट से बात करते हुए अलीना ने साफ किया है कि उन्‍हें खुद में और कैटरीना में कोई समानता नहीं दिखती। हालांकि वह खुद इस इंडस्‍ट्री में अपनी पहचान बनाना चाहती हैं, न कि किसी की हमशक्‍ल बनकर।

अलीना के इंस्‍टाग्राम पर 32,000 फॉलोअर्स हैं। हालांकि ज्‍यादातर उन्‍हें कैटरीना की फोटोकॉपी ही कहते हैं। अलीना टिक-टॉक पर काफी फेमस हैं और कई वीडियो बनाकर शेयर करती हैं।

अमेरिका के 44 सांसदों ने ट्रंप प्रशासन से की अपील- भारत को फिर से GSP में शामिल करें !

वर्ल्ड डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका दौरे से पहले दोनों देशों के व्यापारिक रिश्तों को लेकर अच्छी खबर आई है। अमेरिका के 44 सांसदों ने Donald Trump प्रशासन को पत्र लिखकर भारत को फिर से जनरलाइज्ड सिस्टम ऑफ प्रेफरेंसेज (GSP) में शामिल करने की बात कही है।

सांसदों ने लिखा है इससे दोनों देशों के बीच व्यापारिक समझौते करने में आसानी होगी। आपको बता दें अमेरिका ने इसी साल जून में भारत को जनरलाइज्ड सिस्टम ऑफ प्रेफरेंसेज (GSP) कार्यक्रम से बाहर कर दिया था। इसके तुरंत बाद डेमोक्रेटिक पार्टी के एक शीर्ष सांसद ने भारत को GSP में बहाल करने की बात कही थी।

GSP के तहत भारत को अमेरिका से व्यापार में लाभार्थी का विशेष दर्जा दिया जाता था। अमेरिका के GSP कार्यक्रम में शामिल देशों को विशेष तरजीह दी जाती है। जो देश अमेरिका की GSP लिस्ट में शामिल हैं उनसे एक तय राशि के आयात पर शुल्क नहीं लिया जाता।

अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि रॉबर्ट लाइटहाइजर को सांसदों की तरफ से लिखे गए पत्र में कहा गया है भविष्य को ध्यान में रखते हुए हमें अपने उद्योगों के लिए बाजारों की उपलब्धता सुनिश्चित करानी होगी। छोटे-मोटे मामलों की वजह से इस पर असर नहीं पड़ना चाहिए।

रॉन एस्टेस और जिम हाइम्स की तरफ से लिखे गए पत्र पर 26 डेमोक्रेट्स और 18 रिपब्लिकन सासंदों के हस्ताक्षर हैं। कोलिशन फॉर GSP के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर डैन एंथनी ने कहा कि भारत को GSP से बाहन किए जाने के बाद से ही अमेरिकी कंपनियां नौकरियों और आमदनी में होने वाले नुकसान के बारे में बता रही हैं।

आपको बता दें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री मोदी 22 सितंबर को ह्यूस्टन में भारतीय समुदाय की एक रैली को संबोधित करेंगे। यह भी उम्मीद है कि दोनों नेता व्यापारिक मुद्दों पर अहम समझौते करेंगे।

अलिया भट्ट ने लुटाया रणबीर पर प्यार, खुल्लम-खुल्ला किया ये काम, PHOTO VIRAL

मनोरंजन डेस्क। बॉलीवुड के गलियारों में Alia Bhatt और Ranbir Kapoor के अफेयर की खबरें चर्चा में हैं। दोनों के अफेयर्स की खबरें अक्सर सोशल मीडिया में बज क्रिएट करती रहती हैं। शादी हो पार्टी दोनों की जोड़ी अक्सर एकसाथ देखी जाती है। हाल ही रणबीर-आलिया की एक फोटो चर्चा में आई है जिसमें आलिया ने रणबीर को कसकर गले लगाया हुआ है।

बता दें कि रणबीर, आलिया की बेस्ट फ्रेंड अकांक्षा रंजन की बर्थडे में आए हुए थे। जिसमें इनदोनों के अलावा कई अन्य स्टार्स भी शामिल हुए। जिसमें आतिया शेट्टी और वाणी कपूर, अर्जुन कपूर आदि भी शामिल थे।

बता दें कि Alia Bhatt और रणबीर की जोड़ी अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आएगी। इस फिल्म में महानायक अमिताभ बच्चन भी लीड रोल में हैं। फिल्म अगले साल रिलीज होगी। वैसे अभी हाल ही में रणबीर-आलिया केन्या से छुट्टियां मना कर लौटे हैं। जिसकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं।

pics: सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है Ananya Pandey की ये तस्वीरें

मनोरंजन डेस्क। बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडे की बेटी Ananya Pandey एक्टिंग के साथ-साथ अपनी खूबसूरती की वजह से हमेशा चर्चा में रहती हैं। इंस्टाग्राम पर अनन्या के 4।5 मिलियन फॉलोअर्स हैं। जिससे अनन्या के फोटो पोस्ट करते ही वायरल हो जाती हैं। हाल ही में Ananya Pandey की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। अब अनन्या इस तस्वीर में अपने ड्रेसिंग सेंस की वजह से ट्रोलिंग का शिकार हो रही हैं।

इस तस्वीर में Ananya Pandey ने स्काई ब्लू कलर का स्पैगेटी टॉप और व्हाइट कलर के पायजामा पहना हुआ है। अनन्या की तस्वीर पर लोग अजीब-अजीब कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा, ‘अनन्या तो नहीं लेकिन उनका फैशन सेंस जरूर गरीब है’। तो वहीं दूसरे ने उन्हें भिखारिन तक कह दिया।

वर्कफ्रंट की बात करें तो Ananya Pandey अभिनेता Kartik Aaryan संग Pati Patni Aur Woh में नजर आएंगी। ‘पति पत्नी और वो’ 6 दिसंबर को रिलीज होगी।

होटल में छात्रा से किया दुष्कर्म बनाई अश्लील वीडियो, Facebook पर फोटो वायरल

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में बर्थ डे के बहाने होटल में बुलाकर छात्रा से दुष्कर्म करने और अश्लील फोटो फेसबुक पर वायरल करने के आरोपित किशन सोनकर को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामले में आरोपित की बहन व बहनोई की भूमिका की जांच की जा रही है।

BSC कर रही छात्रा को 12 फरवरी 2018 को उसके मामा का दोस्त किशन सोनकर अपने जन्मदिन की पार्टी देने के बहाने घंटाघर स्थित होटल में ले गया था। वहां उसने नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म किया और मोबाइल फोन से आपत्तिजनक तस्वीरें खींचकर वीडियो बना लीं।

जिसके बाद आरोपित उन्हें वायरल करने की धमकी देकर वह ब्लैकमेल करता रहा। कुछ माह पूर्व जब पीडि़ता ने मां को जानकारी दी तो आरोपित ने धमकी देकर अश्लील फोटो छात्रा के नाम से फर्जी फेसबुक आइडी बनाकर वायरल कर दी थीं। तब पीडि़ता ने एडीजी से गुहार लगाई और चकेरी थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। बाद में मुकदमा हरबंशमोहाल थाने में स्थानांतरित हो गया था।

मंगलवार को पुलिस ने आरोपित किशन सोनकर को जौनपुर स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी संतोष अवस्थी ने बताया कि आरोपित के खिलाफ आइटी एक्ट, दुष्कर्म आदि धाराएं लगी थीं। मुकदमे में आरोपित की बहन व बहनोई भी नामजद हैं, उनकी भूमिका की जांच की जा रही है।

युवती का अश्लील वीडियो बनाकर कई महीने से कर रहा दुष्कर्म, अब रखी ये डिमांड

गाजियाबाद। देश की राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद से एक युवती का वीडियो बनाकर शारीरिक शोषण करने का मामला सामने आया है। जहां युवती का विडियो बनाकर आरोपित कई माह से शारीरिक शोषण किया और अब 5 करोड़ रुपए की मांग कर रहा है। वहीं आरोपित महिला का करीबी बताया जा रहा है।

वह अब तक महिला से करीब 83 लाख वसूल चुका है। इससे परेशान युवती ने इंदिरापुरम थाने में आरोपित व्यक्ति और उसकी पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इलाहाबाद की रहने वाली एक युवती को उसके करीबी ने शेयर बाजार में रुपये निवेश करने के नाम पर इंदिरापुरम में बुलाया। युवती का कहना है कि भरोसा जीतने के बाद शेयर बाजार में कामकाज बढ़ाने का झांसा दिया। इसके बाद आरोपित ने इंदिरापुरम की एक सोसायटी में महिला को कमरा दिला दिया।

आरोप है कि आरोपित व्यक्ति ने फ्लैट की एक चाबी धोखे से अपने पास रख ली। एक दिन आरोपित युवती के घर पहुंचा। इस दौरान आरोपित ने चुपके से नहाने का वीडियो बना लिया। आरोपित ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। करीब पांच माह में आरोपित ने युवती से करीब 83 लाख रुपये भी वसूले।

कांग्रेस की दोगली नीति की वजह से संप्रदायिक ताकतें हो रहीं मजबूत: मायावती

मायावती ने पीएम

लखनऊ. राजस्थान में बहुजन समाज पार्टी के सभी 6 विधायक कांग्रेस में शामिल होने के बाद से ही बसपा सुप्रीमो मायावती कांग्रेस पर हमलावर है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी की वजह से देश में साम्प्रदायिक ताकतें मजबूत हो रही हैं।

मायावती ने पीएम

मायावती ने ट्वीट कर लिखा कि कांग्रेस पार्टी की दोग़ली नीति की वजह से ही देश में साम्प्रदायिक ताकतें मजबूत हो रही हैं, क्योंकि कांग्रेस पार्टी साम्प्रदायिक ताकतों को कमजोर करने के बजाय इसके विरुद्ध आवाज उठाने वाली ताकतों को ही ज्यादातर कमजोर करने में लगी है। जनता सावधान रहे।

बता दें कि इससे पहले मायावती ने कहा था कि कांग्रेस पार्टी की सरकार ने एक बार फिर बीएसपी के विधायकों को तोड़कर गैर-भरोसेमंद और धोखेबाज़ पार्टी होने का प्रमाण दिया है।

मंगलवार को मायावती ने ट्वीट किया था, ‘राजस्थान में कांग्रेस पार्टी की सरकार ने एक बार फिर बीएसपी के विधायकों को तोड़कर गैर-भरोसेमंद और धोखेबाज़ पार्टी होने का प्रमाण दिया है। यह बीएसपी मूवमेंट के साथ विश्वासघात है जो दोबारा तब किया गया है, जब बीएसपी वहां (राजस्‍थान) कांग्रेस सरकार को बाहर से बिना शर्त समर्थन दे रही थी।

हरदोई में दलित युवक को जिंदा जलाया, मायावती ने की सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग

हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक युवक को घर में बंद कर जिंदा जलाकर जान से मारने की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। वहीं इस मामले को बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने भी संज्ञान लिया है।

बसपा सुप्रीमो मायावती ने आरोपित के खिलाफ सख्त सजा दिलाये जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आगे ऐसी कोई पुनरावृति ना हो सके, इसलिए मामले में सरकार दोषियों को तत्काल सख्त सजा दिलाये।

मायावती ने ट्वीट कर लिखा कि उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में प्रेम-प्रसंग को लेकर जाति के नाम पर एक दलित युवक को जिन्दा जला देना, यह अति-क्रूर व अति निन्दनीय है। सरकार इसके दोषियों को तुरन्त सख्त सजा दिलाये ताकि प्रदेश में आगे ऐसी कोई पुनरावृति ना हो सके, बसपा की यह माँग है।

ये है पूरा मामला

मामला कोतवाली शहर क्षेत्र के भदैंचा गांव का है। यहां के निवासी मोनू (30) पुत्र मिथिलेश को चारपाई से बांध कर उसपर पेट्रोल उड़ेलकर जिंदा जला दिया गया। इसके बाद कमरा बंद कर दिया गया। 15 सितंबर को हुई घटना से गांव में तनाव है। घटना के चंद मिनट पहले मिथिलेश पत्नी रामबेटी की तबीयत खराब होने पर उसे अस्पताल लेकर गए थे। बेटे मोनू से रुपये की व्यवस्था कर अस्पताल आने के लिए कहा।

मिथिलेश का कहना था कि मोनू 25 हजार रुपये की व्यवस्था कर राधे गुप्ता के घर के पास रहने वाले श्याम सुंदर से बाइक लेने जा रहा था। तभी रास्ते में ही राधे समेत चार लोगों ने उसे पकड़कर कमरे में बंदकर पीटना शुरू कर दिया। चारपाई में बांधकर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इलाज के दौरान मोनू की मौत हो गई। बेटे को जलाने की खबर सुनकर उसकी बीमार मां ने भी दम तोड़ दिया था।

शिवपाल यादव का एलान- इटावा के जसवंतनगर सीट से लड़ेंगे विधानसभा उपचुनाव !

लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने इटावा के जसवंतनगर से पार्टी के विधायक शिवपाल सिंह यादव की विधानसभा सदस्यता रद कराने की प्रक्रिया आरंभ कर दी है। इसी बीच प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने भी बड़ा एलान किया है।

प्रसपा प्रमुख शिवपाल यादव ने जसवंतनगर से उपचुनाव लड़ने का एलान किया। इस दौरान उन्होंने साफ किया कि समाजवादी पार्टी से कोई भी सामने हो हम चुनाव लड़ेंगे। जसवंतनगर की जनता हमारे साथ है।

बुधवार को सैफई आवास में पत्रकारों से वार्ता के दौरान प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने साफ किया कि यदि चुनाव होते हैं तो वह जसवंतनगर सीट से ही चुनाव लड़ेंगे। जसवंतनगर उनका गढ़ है और यहां पर उनके खिलाफ चुनाव लडऩे वालों की जमानत जब्त होगी। मैने नेताजी के लिए चुनाव प्रचार किया है, इसलिए उन्हें भी मेरे लिए चुनाव प्रचार करना चाहिए।

शिवपाल सिंह ने कहा है कि नेताजी (मुलायम सिंह यादव) को मेरा चुनाव प्रचार करना चाहिये। उनका यह बयान तब आया है कि सपा प्रमुख द्वारा विधानसभा में उनके विधायक पद को लेकर आपर्ति दर्ज कराई गई है और इसपर बहुत जल्द फैसला आने वाला है।

शिवपाल ने कहा कि बुधवार से प्रसपा पूरे प्रदेश में किसानों की समस्या, बिजली के बढ़े दाम व अन्य मुद्दों को लेकर प्रदर्शन कर रही है। इटावा के प्रदर्शन में हम भी शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि मंदी ने व्यापारियों की कमर तोड़ दी है और व्यापार खत्म हो गया है। केंद्र व प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। इस दौरान उनके साथ पूर्व मंत्री रामसेवक यादव गंगापुरा मौजूद थे।

शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि जसवंतनगर से अभी तक मुझे कोई चुनाव नहीं हरा पाया है। जसवंतनगर की जनता हमारे साथ है। शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि जसवंतनगर से चुनाव जनता लड़ेगी और जीतेंगे हम। अगर मेरी सदस्यता खत्म होती है तो मैं जसवंत नगर सीट से चुनाव लड़ूंगा। सामने समाजवादी पार्टी का चाहे जो भी चेहरा हो। शिवपाल के इस ऐलान से साफ हो गया है कि अब चाचा और भतीजे की लड़ाई नए मोड़ पर आ गई है।

गर्भवती महिलाएं भूलकर भी न करें ये काम, बच्चे पर होगा बुरा असर

हेल्थ डेस्क। प्रेग्नेंसी एक ऐसी अवस्था है जिसमें हम अपनी सेहत का ज्यादा से ज्यादा ध्यान रखते हैं। ऐसे में बहुत जरुरी होता है कि हम अपने खान-पान का ध्यान रखें। गलत खा-पी लेने से मां के साथ-साथ बच्चे पर भी बुरा असर पड़ता है।

बच्चे को और आपको कोई परेशानी ना हो इसके लिए ये ध्यान रखना बेहद जरुरी है कि ऐसे में क्या खायें और क्या ना खाएं। ऐसे में अगर आप मीठी चीजों का ज्यादा सेवन करेंगी, तो आपके साथ-साथ आपका होने वाला बच्चा भी कई परेशानियों में पड़ सकता है।

1। एक स्टडी के मुताबिक जब आप मीठी चीजें चाहे वो आर्टिफिशियल शुगर या ड्रिंक ही क्यों ना हो, इनका सेवन ज्यादा करती हैं, तो ये आपके साथ-साथ बच्चे में भी मोटापे का खतरा बढ़ा देता है।

2। साइंस के मुताबिक जब आप कुछ मीठा खाती हैं, तो शरीर में इंसुलिन का प्रोडक्शन ज्यादा होने लगता है ताकि ब्लड शुगर स्थिर रहे। लेकिन इंसुलिन के रिलीज होने पर कई बार जलन और स्किन में रेडनेस की परेशानी हो सकती है।

3। प्रेग्नेंसी के दौरान अक्सर ब्लड प्रेशर की परेशानी देखी जाती है। ऐसे में अगर आप ज्यादा मीठी चीजें खाएंगी, तो ये समस्या और भी बढ़ सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि चीनी में मौजूद सुक्रोज की वजह से कई बार ब्लड प्रेशर में अचानक उतार-चढ़ाव की परेशानी होती है।

4। इसके ज्यादा सेवन से आपके होने वाले शिशु को पर्याप्त मात्रा में पोषण नहीं मिल पाता है। ऐसे में उसके शारीरिक और मानसिक विकास में समस्या आ सकती है।

5। इसके ज्यादा सेवन से आपके और शिशु के शरीर में फैटी लीवर ज्यादा बनने लगता है। इसका असर आगे चलकर दिखता है। इसकी वजह से आगे डायबिटीज की परेशानी हो सकती है।