Mumbai. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) अध्यक्ष शरद पवार ने दावा किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नासिक दौरे के कारण प्याज के दाम बढ़े हैं।
पवार के मुताबिक मोदी के सरकार के पाकिस्तान से प्याज आयात करने के फैसले का प्याज किसान नासिक में विरोध कर सकते थे। इसे देखते हुए किसानों को नासिक मंडी तक प्याज लाने से रोका गया। इस कारण प्याज के दाम बढ़े। 15 दिन पहले 20-30 रुपए किलो मिल रही प्याज इस समय 80 रुपए किलो तक बिक रही है।
राकांपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पवार ने कहा कि गुरुवार को प्रधानमंत्री मोदी ने नासिक में कितनी नई फैक्ट्रियां बंद हुईं वह गिनवाया, लेकिन यह नहीं बताया कि कितनी नई फैक्ट्री खुली हैं।
किसानों की दुर्गति
पवार ने अपने राज्यव्यापी दौरे के तीसरे दिन यहां शंकरराव चव्हाण ऑडिटोरियम में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने किसानों की दुर्गति और फैक्ट्रियों के बंद होने का जिम्मेदार राज्य की भाजपा सरकार को बताया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान से प्याज आयात करने के कारण राज्य के किसानों को नुकसान हो रहा है।
मुंबई. महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा-शिवसेना के बीच गठबंधन तय है। एक-दो दिनों में सीटों के बंटवारा हो जाएगा। शुक्रवार को शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने यह बात कही। उन्होंने सीट बंटवारे को लेकर दोनों पार्टियों के बीच मतभेद की खबरों को निराधार बताया।
सीटों के बंटवारे को लेकर हुए सवाल पर उद्धव ने कहा कि चुनावों में 135-135 सीटों का फॉर्मूला तय हुआ था। शिवसेना ने भाजपा का पांच साल साथ दिया। आगे भी लोकसभा चुनाव की तरह ही विधानसभा चुनाव में गठबंधन होगा। इससे पहले उद्धव ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ एक बैठक की और विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति पर चर्चा की।
144 सीट नहीं तो गठबंधन नहीं: शिवसेना
इससे पहले गुरुवार को शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा था कि अगर पार्टी को विधानसभा की 144 सीटें नहीं दी गईं तो फिर भाजपा के साथ गठबंधन टूट सकता है। उन्होंने कहा था कि अमित शाह और मुख्यमंत्री के सामने 50-50% सीटों के बंटवारे के फॉर्मूला पर फैसला किया गया था।
भाजपा 120 सीट देना चाहती है
सूत्रों के मुताबिक भाजपा, शिवसेना को राज्य में 120 से ज्यादा सीट नहीं देना चाहती है। राज्य में कुल 288 विधानसभा सीटें हैं, जिसमें 44 सीटें अन्य सहयोगी दलों के लिए छोड़ दी गईं। यानी कुल 244 सीटों में ही भाजपा और शिवसेना के बीच बंटवारा होना है। इसमें शिवसेना 144 सीटों की मांग पर अड़ी है।
बिजनेस डेस्क। वित्त मंत्री Nirmala Sitharaman की तरफ से Corporate Tax Cut में कटौती होने और कैपिटल गेन्स पर सरचार्ज नहीं लगाने के ऐलान के साथ ही Share Market ने हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन रफ्तार पकड़ ली। सुबह करीब 11 बजे से शुरू हुआ Share Market में तेजी का सिलसिला कारोबारी सत्र के अंत तक जारी रहा।
इसी के साथ SENSEX ने अपने नाम एक और रिकॉर्ड कर लिया। कारोबारी सत्र के दौरान दोपहर करीब 2।20 बजे SENSEX ने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए 2284।55 अंक की तेजी हासिल कर ली। यह एक दिन में अब तक की सबसे बड़ी उछाल है।
1809 शेयर में मजबूती का माहौल
हालांकि कुछ देर बाद ही Share Market में थोड़ी गिरावट देखी गई और कारोबारी सत्र के अंत में SENSEX 1,921।15 चढ़कर 38014।62 के स्तर पर बंद हो गया। निफ्टी में भी शुक्रवार को रिकॉर्ड तेजी देखी गई और यह 569।4 अंक की उछाल के साथ 11274।20 के स्तर पर बंद हुआ। यह पिछले 10 साल में निफ्टी की एक दिन में सबसे बड़ी बढ़त है। पूरे कारोबारी सत्र में कुल 1809 शेयर में मजबूती, 726 शेयर में गिरावट और 134 शेयर बिना किसी बदलाव के कारोबारी सत्र के अंत में बंद हो गए।
6% की जोरदार उछाल
SENSEX में कारोबारी सत्र के दौरान दर्ज की गई 6% की जोरदार उछाल की अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो यह अब तक की सबसे बड़ी उछाल है। इससे पहले 18 मई, 2009 को Share Market 2,110 अंक उछला था। उस समय तत्कालीन यूपीए सरकार के सत्ता में लौटने का Share Market ने स्वागत किया था।
इन शेयर में रिकॉर्ड तेजी
शुक्रवार को कारोबार के दौरान ऑटो, बैंक, मेटल, इंफ्रा, एफएमसीजी, फॉर्मा और एनर्जी से जुड़ी कंपनियों के शेयर में तेजी दर्ज की गई। निफ्टी में आयशर मोटर्स, हीरो मोटोकॉर्प, इंडसइंड बैक, अल्ट्राटेक सीमेंट और मारुति सुजुकी ने सबसे ज्यादा बढ़त हासिल की। वहीं पावर ग्रिड, इनफोसिस, टीसीएस और एनटीपीसी में गिरावट आई।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के डाटा के अनुसार वित्त मंत्री की तरफ से की गई घोषणा के बाद Share Market लगातार चढ़ने लगा। कुछ ही देर में निवेशकों के उत्साह से मार्केट कैपिटलाइजेशन 143।45 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। यहीं गुरुवार को कारोबारी सत्र के अंत में 138।54 लाख करोड़ रुपये था। यानी करीब एक घंटे के दौरान ही निवेशकों ने करीब 5 लाख करोड़ रुपये हासिल कर लिए।
World Desk। पिछले महीने Islamabad के अधिकारियों से बचकर अमेरिका पहुंची Pakistan मानवाधिकार कार्यकर्ता Gulalai Ismail ने अमेरिका (US) से राजनीतिक शरण देने का अनुरोध किया है। एक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।
रिपोर्ट के मुताबिक, लिखा कि 32 वर्षीय Gulalai इस समय अपनी बहन के साथ न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन में रह रही है। उन्होंने खुलासा नहीं किया कि वह देश छोड़ने में कैसे कामयाब रही।
उन्होंने समाचार पत्र से कहा, ‘मैं आपको और नहीं बता सकती। मेरे वहां से निकलने की कहानी कई लोगों की जिंदगी को जोखिम में डाल देगी।
नवंबर 2018 में इस्लामाबाद हाईकोर्ट को सूचित किया गया था कि इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) ने विदेश में Gulalai Ismail की कथित देश विरोधी गतिविधियों के लिए उनका नाम एक्जिट कंट्रोल लिस्ट (ईसीएल) में डालने की सिफारिश की थी।
इस्माइल द्वारा ईसीएल में अपना नाम डालने के सरकार के फैसले को चुनौती देने वाली एक याचिका के बाद, इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने उसका नाम सूची से हटाने का आदेश दिया था।
अदालत ने, हालांकि, आंतरिक मामलों के मंत्रालय को आईएसआई द्वारा की गई सिफारिशों के संदर्भ में, उनके पासपोर्ट को जब्त करने सहित उचित कार्रवाई करने की अनुमति दी थी
World Desk। अमेरिका (US) की राजधानी Washington DC में सड़कों पर गोलीबारी (Firing) की खबरें हैं। रॉयटर्स ने स्थानीय पुलिस के हवाले से कहा है कि हमले में 1 शख्स की मौत हो गई है जबकि पांच लोग घायल हुए हैं। खबरों के मुताबिक यह गोलीबारी अमेरिका के राष्ट्रपति के निवास व्हाइट हाउस से कुछ ही दूरी पर हुई है।
अमेरिका में गोलीबारी की खबरें लगातार आ रही हैं। अमेरिकी राज्य Louisiana में रविवार (8 सितंबर) तड़के एक बांग्लादेशी पीएचडी छात्र की एक गैस स्टेशन पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। वहां पर वह क्लर्क के रूप में काम कर रहा था।
इसकी जानकारी मीडिया ने रविवार को दी। रिपोर्ट के अनुसार, मोहम्मद फिरोज-उल-अमीन (29) लुइसियाना स्टेट यूनिवर्सिटी का एक छात्र था।
मनोरंजन डेस्क। टैलेंट किसी को कहां से कहां पहुंचा सकता है इसका जीता-जागता उदाहरण हैं Ranu Mondal। रेलवे स्टेशनों और सड़कों पर घूम-घूम कर गाती रानू बड़ी मुश्किल से अपना पेट पालती थीं, फिर एक दिन रेलवे प्लेटफॉर्म के एक कोने में बैठकर लता मंगेशकर का गाना ‘एक प्यार का नगमा है’ गातीं रानू का वीडियो ऐसा वायरल हुआ कि वो रातों-रात स्टार बन गईं।
इसी वीडियो की बदौलत वो आज बॉलीवुड में डेब्यू भी कर चुकी हैं। आज रानू की आवाज कई गानों में सुनने को मिल चुकी है लेकिन हाल ही में रानू का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रानू की आवाज सुनकर आप बाकी सारे गाने भूल जाएंगे।
ये वीडियो तब का मालूम होता है, जब रानू स्टार नहीं बनी थीं। वायरल हो रहे इस वीडियो में रानू 1985 में आई फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली हो गई’ का गाना ‘एक राधा एक मीरा’ गाती दिखाई दे रही हैं। रानू इस वीडियो में बेहद साधारण नजर आ रही हैं।
उन्हें देखकर ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये वीडियो तब का है जब रानू गाना गाकर भीख मांगती थीं लेकिन गाने को लेकर उनकी लगन इस वीडियो में भी बिल्कुल वैसी ही है जैसी आज नजर आती है। हर वीडियो की तरह रानू का ये नया वीडियो भी सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। यहां देखें रानू का ये वायरल हो रहा वीडियो-
आज रानू स्टार बन चुकी हैं लेकिन कई इंटरव्यूज में भी अपने पुराने दिनों को याद करती दिखाई दे जाती हैं। रानू मशहूर होने से पहले भी स्टेज शोज कर चुकी हैं लेकिन वो उस वक्त उतनी सफलता हासिल नहीं हो पाई थीं। रानू बताती हैं कि उन्होंने रेडियो पर लता मंगेशकर जैसे दिग्गज कलाकारों को सुनकर गाना सीखा है। उन्होंने कभी सिंगिंग के लिए स्पेशल ट्रेनिंग नहीं ली है।
मनोरंजन डेस्क। महेश भट्ट ने ‘सारांश’, ‘अर्थ’, ‘सर’, ‘सड़क’, ‘आशिक़ी’ और ‘ज़ख्म’ जैसी फिल्में दी हैं, लेकिन इसके बावजूद उनकी फिल्मों से ज़्यादा उनकी निजी ज़िन्दगी पर चर्चा होती है।
आज हम आपको उनकी ज़िंदगी से जुड़े एक ऐसे ही क़िस्से के बारे में बताने वाले हैं। दरअसल नब्बे के दशक में एक तस्वीर सामने आई थी, जिसमें महेश भट्ट पूजा भट्ट को लिप किस करते नज़र आ रहे हैं।
उनकी इस तस्वीर से फैन्स और आम लोगों के बीच हड़कंप मच गया था। इस तस्वीर ने इतना तूल पकड़ा कि महेश भट्ट को जान से मारने की धमकी दी जाने लगी। लोगों ने उन पर भारतीय सभ्यता को खराब करने और समाज में गंदगी फैलाने के आरोप लगाए।
जब महेश भट्ट की हर तरफ से निंदा होने लगी, तो उन्होंने बयान दिया कि ये तस्वीर झूठी है और उन्होंने ऐसी कोई तस्वीर नहीं खिंचवाई है। दिलचस्प बात ये भी है कि इस तस्वीर के सामने आने से कुछ वक़्त पहले ही महेश भट्ट ने पूजा भट्ट से शादी करने की इच्छा ज़ाहिर की थी। महेश के मुताबिक़ पूजा भट्ट अगर उनकी बेटी नहीं होती तो वो उनसे शादी कर लेते।
Health Desk। वजन कम करने के लिए या बढ़ाने के लिए हम कई तरीके अपनाते हैं। लेकिन वजन को कम करने में ज्यादा मेहनत करनी होती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि वजन बढ़ाने के लिए हम जंक फूड खाना सही समझते हैं। और लगता है कि इससे हमारा वजन बढ़ने लगेगा। लेकिन ऐसा करना आपकी सेहत को नुकसान पहुंता सकता है।
हमारे शरीर तो बिमारीयां लग सकती है। इसलिए अगर वजन बढ़ाना ही चाहते हैं तो 3 आसान तरीकों से बढ़ा सकते हैं। आइए आपको वजन बढ़ाने के लिए 3 आसान स्टेप्स के बारे में बताते हैं।
डाइट
सही मात्रा और सही तरीके से खाने से वजन बढ़ाने में मदद मिलती है। वजन बढ़ाने के लिए पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन का सेवन करना जरुरी होता है। यह वजन बढ़ाने के साथ मेटाबॉल्जिम को बढ़ाकर शरीर को ऊर्जा प्रदान करते हैं। वजन बढ़ाने के लिए अपनी डाइट में अंडे, दूध, चिकन और मछली मिलाएं। कार्बोहाइड्रेट का सेवन फल, सब्जियों, चावल की मदद से करने की कोशिश करें। कार्बोहाइड्रेट के लिए शुगरी ड्रिंक्स का सेवन ना करें यह आपके स्वास्थय को हानि पहुंचाते हैं।
कैलोरी
वजन बढ़ाने के लिए कैलोरी का सेवन बेहद जरुरी होता है। कैलोरी के लिए आपको प्रोटीन, विटामिन्स, फैट और कार्बाहाइड्रेट का सेवन करना चाहिए। वजन बढ़ाने के लिए आपको कैलोरी की मात्रा बढ़ा देनी चाहिए।
शरीर को काम करने के लिए जरुरी ऊर्जा को कैलोरी नियमित करती हैं। अगर आप सही मात्रा में भोजन नहीं करते हैं तो शरीर में मौजूद फैट को बर्न करके ऊर्जा का इस्तेमाल किया जाता है जिसकी वजह से वजन कम होने लगता है।
वर्कआउट रुटीन
यह एक मिथक है कि वजन कम और मसल्स बनाने के लिए ही सिर्फ जिम जाते हैं। जिन लोगों को वजन बढ़ाना होता है वह भी जिम जा सकते हैं। उन लोगों के लिए अलग एक्सरसाइज होती हैं। वजन बढ़ाने के लिए आपको मसल्स गेन करनी होती है नाकि फैट। फैट की वजह से आप मोटापे के शिकार हो सकते हैं। इसलिए उन एक्सरसाइज को करें जो आपको वजन बढ़ाने में मदद करें।
फैशन डेस्क। लंबे और मजबूत बाल हमारी खूबसूरती में चार-चांद लगा देते हैं। इनके साथ आप कोई भी हेयरस्टाइल बना सकते हैं। इसलिए कई महिलाएं अपने बालों की बहुत केयर करती हैं। तनाव, प्रदूषण, बढ़ती उम्र और सूर्य की हानिकारक किरणों के बुरे प्रभाव के कारण बाल कमजोर हो जाते हैं और तेजी से झड़ने लगते हैं। और बारिश के मौसम में तो सबसे ज्यादा हेयरफॉल होता है।
ऐसे में ये जरुरी है कि इनकी खास देखभाल की जाए। आज हम आपको बताने जा रहे हैं बालों को झड़ने से रोकने के लिए मेथी-ऑलिव ऑयल हेयर मास्क कैसे बनाएं।
हेयर मास्क बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
4 चम्मच मेथी
2 चम्मच ऑलिव ऑयल
नींबू का रस
आवश्यकता अनुसार पानी
हेयर मास्क बनाने की विधि
मेथी के दानों को पीसकर उनका पाउडर बना लें।
इस पाउडर को रातभर पानी में भिगोकर रख लें।
सुबह तक मेथी पाउडर पानी को अवशोषित करके पेस्ट बन जाता है।
इस पेस्ट में ऑलिव ऑयल मिला लें और 10 मिनट तक रखा रहने दें।
हेयर मास्क लगाने की विधि
मेथी हेयर मास्क को लगाने के लिए पहले बालों को हल्का सा गीला कर लें ताकि मास्क को अच्छी तरह लगा सकें।
अब स्कैल्प और बालों पर मेथी का पेस्ट ब्रश की सहायता से लगाएं।
30 मिनट तक इस हेयर मास्क को लगाकर रखने के बाद ठंडे पानी और शैंपू से सिर धो लें।
मेथी-ऑलिव ऑयल हेयर मास्क के फायदे
मेथी और ऑलिव ऑयल दोनों ही एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं। ये बालों की चमक और खूबसूरती को बरकरार रखते हैं। मेथी के बीज आपके बालों को जड़ों से मजबूती प्रदान करते हैं और बालों के फॉलिकल्स को भी स्वस्थ रखते हैं। मेथी में मौजूद प्रोटीन बालों को बढ़ाने में मदद करते हैं और ऑलिव ऑयल बालों को मजबूती और चमक प्रदान करता है इसलिए मेथी-ऑलिव ऑयल हेयर मास्क का इस्तेमाल बालों के लिए फायदेमंद होता है।