हेल्थ डेस्क. वजन घटाना हो या पेट को लाइट रखना हो तो हम तरह-तरह के खाने की चीजों को या तो छोड़ देते हैं या अपना लेते हैं। हल्का खाना ही हम अपनी डाइट में शामिल करना चाहेंगे।
ऐसे में हम इन सब्जियों को खोजते हैं जिनके सेवन से हम अपने पेट को हल्का रख सकें। पेट के लिए हल्का खाने से मतलब ऐसी चीजों से है जो पचने में आसान हों और जिनमें बहुत ज़्यादा फैट या कैलोरी ना हो।
ऐसी डायट के लिए लौकी एक बहुत ही अच्छी सब्ज़ी है। लौकी कई पोषक तत्वों से भरपूर होती है और यह पचने में आसान होती है। भारतीय थालियों में लौकी सब्ज़ी के अलावा रायता, कोफ्ते और पकौड़ों के रुप में भी परोसी जाती है।
लौकी है स्वादिष्ट और पौष्टिक
लौकी में पानी की मात्रा काफी अधिक होती है। साथ ही लौकी में फाइबर भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। ऐसे में लौकी से बनी एक हेल्दी रेसिपी हम शेयर कर रहे हैं यहां, जिसका नाम है लौकी का पोहा। आइये जानते हैं कैसा बनता है ये पोहा।
यह पोहा बनाने के लिए आपको इन चीज़ों की ज़रूरत पड़ेगी
आधा कप लौकी या दूधी या घीया
एक कप पोहे
100 ग्राम मूंगफली के दाने
एक चम्मच जीरा
चुटकी भर काली मिर्च पाउडर
2 हरी मिर्च
एक चम्मच गुड़ का पाडडर
नमक
लौकी का पोहा बनाने का तरीका
लौकी को साफ कर, छील कर, कद्दूकस करें। पोहे को पानी से धो लें और छान कर रखें।
एक कड़ाही में देसी घी गर्म करें। फिर इसमें कटी हुई हरी मिर्च और जीरे का तड़का लगाएं।
तड़का तैयार होने पर कद्दूकस की हुई लौकी को इसमें डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। 3-4 मिनट तक इसे चलाते हुए पकने दें।
अब मूंगफली के दानों को भून कर, दरदरा पीस लें, और इस मिश्रण में मिला लें।
थोड़ी देर बाद पोहे डाल दें और धीमी आंच पर पकाएं।
अब इसमें नमक, काली मिर्च और गुड़ का पाउडर डालें। आप चाहें तो ही गुड़ का प्रयोग करें।
पोहा तैयार होने के बाद आप अपनी पसंद के हिसाब से कच्चे नारियल के टुकड़े, हरा धनिया औऱ नींबू से इसकी सजावट कर सकते हैं।
लखनऊ. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रसपा प्रमुख शिवपाल यादव पर नरमी दिखाई है। एक पत्रकार द्वारा शिवपाल यादव को पार्टी में शामिल करने के सवाल पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा जो भी आना चाहता है आए हम आंख बंद करके पार्टी में स्वागत करेंगे। ये बातें अखिलेश यादव ने सपा कार्यालय में मीडिया वार्ता के दौरान कही।
शिवपाल यादव के पार्टी और परिवार में वापसी के संकेतों पर अखिलेश का कहना था कि हमारे परिवार में परिवारवाद नहीं बल्कि लोकतंत्र है। जो अपनी विचारधारा से चलना चाहे वो वैसे चले और जो आना चाहे हम उसे अपनी पार्टी में शामिल कर लेंगे आंख बंद करके। इसके साथ ही उन्होंने शिवपाल की पार्टी सदस्यता रद्द करने की याचिका को भी वापिस लेने की बात कही।
इस दौरान अखिलेश यादव की मौजूदगी में बसपा के प्रदेश अध्यक्ष रहे दयाराम पाल समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए है। इसके साथ ही उन्होंने एक बार फिर उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा और कहा कि यूपी सरकार का काउंटडाउन शुरू हो गया है। डॉ आंबेडकर, लोहिया जी और कांशीराम जी के सपने को पूरा करने के लिए सपा परिवर्तन का काम करेगी।
वहीं चिन्मयानंद की गिरफ्तारी के मामले पर सपा मुखिया अखिलेश यादव का कहना था कि कानून अपना काम करेगा, सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट पीड़ित बेटी को न्याय दिलाएंगे ये हमें विश्वास है।
शाहजहांपुर. पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद के दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तारी के बाद अब आरोप लगाने वाली छात्रा की मुश्किलें भी बढ़ती नजर आ रही है। स्वामी चिन्मयानंद से 5 करोड़ रुपया की रंगदारी मांगने के आरोप में पुलिस ने छात्रा के 2 चचेरे भाई सहित 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। स्वामी चिन्मयानंद के वकील ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज कराया था। छात्रा फिलहाल अपने पिता साथ प्रयागराज में थी। वह भी आज शाहजहांपुर लौट रही है।
लॉ कालेज की छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में चिन्मयानंद को SIT ने गिरफ्तार कर लिया। उनको मेडिकल कराने के बाद कोर्ट में पेश किया गया, जहां से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इसके साथ ही चिन्मयानंद से रंगदारी मांगने के आरोप में छात्रा के दोस्त और उसके दो भाइयों को भी जेल भेजा गया है। SIT प्रभारी आइजी नवीन अरोड़ा ने बताया कि सुबह करीब साढ़े आठ बजे SIT की टीम स्थानीय पुलिस अधिकारियों के साथ मुमुक्षु आश्रम पहुंची।
वहां से करीब आठ बजकर 50 मिनट पर चिन्मयानंद को गिरफ्तार कर चौक कोतवाली ले जाया गया। वहां से मेडिकल कॉलेज ले जाकर मेडिकल कराया गया। करीब दस बजकर 40 मिनट पर चिन्मयानंद को सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया। जहां से कुछ देर बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इसके कुछ देर बाद छात्रा के दोस्त संजय सिंह, उसके तहेरे भाई दुर्गेश उर्फ विक्रम सिंह व मौसेरे भाई सचिन सेंगर को SIT ने मेडिकल कराने के बाद कोर्ट में पेश किया, जहां से उन तीनों को भी जेल भेज दिया गया। तीनों पर चिन्मयानंद से पांच करोड़ की रंगदारी मांगने का आरोप है।
नई दिल्ली. आर्थिक मंदी पर आलोचनाओं का सामना कर रही मोदी सरकार ने कंपनियों Corporate Tax को लेकर बड़ा ऐलान किया है। एक तरह से देखा जाए तो कंपनियों को दिवाली से पहले ही तोहफा मिला है।
मोदी सरकार ने सुस्त पड़ती अर्थव्यवस्था को रफ्तार देने के लिये शुक्रवार को कई बड़ी घोषणाएं की। इन घोषणाओं में कंपनियों के लिये आयकर की दर करीब 10% घटाकर 25.17% करना तथा नयी विनिर्माण कंपनियों के लिये कॉरपोरेट कर की प्रभावी दर घटाकर 17.01% करना शामिल है।
सरकार ने ये कदम ऐसे समय उठाये हैं जब चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में आर्थिक वृद्धि दर छह साल के निचले स्तर 5% पर आ गयी है। इन घोषणाओं से निवेश को प्रोत्साहन मिलने तथा रोजगार सृजन को गति मिलने की उम्मीद है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की, सुस्ती पड़ती अर्थव्यवस्था को गति देने के उपायों की शुक्रवार को की गयी घोषणा से शेयर बाजारों में सुबह के कारोबार में जोरदार तेजी आयी।
यहां पढ़ें 10 बड़ी बातें…
1. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ये घोषणाएं करते हुए कहा कि इन बदलावों को आयकर अधिनियम के लिये एक अध्यादेश के जरिये अमल में लाया जाएगा। उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ”आर्थिक वृद्धि तथा निवेश को बढ़ावा देने के लिये आयकर अधिनियम में एक नया प्रावधान किया गया है, जो वित्त वर्ष 2019-20 से प्रभावी होगा। इससे किसी भी घरेलू कंपनी को 22% की दर से आयकर भुगतान करने का विकल्प मिलेगा। हालांकि इसके लिये शर्त होगी कि वे किसी प्रोत्साहन का लाभ नहीं ले सकेंगी।
2. अधिशेषों और उपकर को मिलाकर इसकी प्रभावी दर 25.17% होगी। तीस% कंपनी कर की दर पर कॉरपोरेट कर की मौजूदा प्रभावी दर 34.94% है।
3. उन्होंने कहा, ”विनिर्माण क्षेत्र में नया निवेश आकर्षित करने तथा मेक इन इंडिया को बढ़ावा देने के लिये आयकर अधिनियम में नये प्रावधान किये गये हैं। इससे एक अक्टूबर 2019 या इसके बाद गठित किसी भी कंपनी को विनिर्माण में निवेश करने तथा 31 मार्च 2023 से पहले परिचालन शुरू करने पर 15% की दर से आयकर भरने का विकल्प मिलेगा। इन कंपनियों के लिये प्रभावी दर 17.01% होगी। फिलहाल नइ्र कंपनियों के लिये 25% की कर पर प्रभावी दर 29.12% है। इसके साथ ही कंपनियों को न्यूनतम वैकल्पिक कर का भुगतान नहीं करना होगा।
4. घोषणाओं के तुरंत बाद सेंसेक्स में 900 अंकों का उछाल आया लेकिन अभी सेंसेक्स 1900 अंकों के उछाल के साथ 38,004 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है। वहीं, निफ्टी 556.90 अंकों की तेजी के साथ 11,261.70 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
5. सीतारमण ने कहा कि यदि कोई कंपनी कम की गयी दरों पर भुगतान करने का विकल्प नहीं चुनती है और कर छूट एवं प्रोत्साहन का लाभ उठाती है तो वह पुरानी दरों पर भुगतान करना जारी रखेंगी। उन्होंने कहा, ”ये कंपनियां छूट व प्रोत्साहन की अवधि समाप्त होने के बाद संशोधित दरों का विकल्प चुन सकती हैं।
6. छूट व प्रोत्साहन का लाभ जारी रखने का विकल्प चुनने वाली कंपनियों को राहत देने के लिये न्यूनतम वैकल्पिक कर की दर 18.5% से घटाकर 15% कर दी गयी।
7. इसके साथ ही सीमारमण ने पांच जुलाई को अपने पहले बजट में आय पर अधिक अधिभार के रूप में घोषित धनाढ्यों उच्च दर से लगने वाली कर समाप्त करने की भी घोषणा की। इसके तहत अब प्रतिभूति लेन-देन कर की देनदारी वाली कंपनियों के शेयर की बिक्री से हुए पूंजीगत लाभ पर उच्च दर से अधिभार का भुगतान नहीं करना होगा।
8. इसके साथ ही विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों के लिये डेरिवेटिव समेत प्रतिभूतियों की बिक्री से होने वाले पूंजीगत लाभ पर धनाढ्य-उपकर समाप्त करने का भी निर्णय लिया गया है। वित्तमंत्री ने एक अन्य राहत देते हुए कहा कि जिन सूचीबद्ध कंपनियों ने पांच जुलाई से पहले शेयरों की पुनर्खरीद की घोषणा की है, उन्हें भी किसी प्रकार का कर नहीं देना होगा।
9. उन्होंने कहा कि दर कम करने तथा अन्य घोषणाओं से राजस्व में सालाना 1.45 लाख करोड़ रुपये की कमी का अनुमान है। हालांकि उन्होंने इन नयी घोषणाओं का राजकोषीय घाटा के लक्ष्य पर असर पड़ने संबंधी सवाल को दरकिनार कर दिया।
10. उन्होंने कहा कि सरकार वास्तविकता के प्रति सजग है और वह बाद में आंकड़ों में सामंजस्य बिठाएगी। उल्लेखनीय है कि इससे पहले वित्तमंत्री तीन किस्तों में राहत की घोषणा कर चुकी हैं।
मैनपुरी। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को मैनपुरी में बड़ा बयान दिया है। शिवपाल सिंह यादव से पूछा गया कि परिवार में एकता की अभी कोई गुंजाइश बची है। शिवपाल यादव ने साफ कहा कि मेरी तरफ से पूरी गुंजाइश है, लेकिन कुछ षड्यंत्रकारी लोग परिवार को एक नहीं होने देना चाह रहे हैं।
शिवपाल यादव ने आजम खान की तरफ इशारा करते हुए कहा कि एक व्यक्ति पर मुकदमे पर मुकदमे हो रहे हैं और जिस लड़की के वीडियो वायरल हुए चिन्मयानंद पर कोई कार्रवाई में इतनी देरी क्यों हुई। उन्होंने कहा कि यूपी में बेटियां सुरक्षित नहीं है कानून व्यवस्था ध्वस्त है।
छात्रा की रेप के बाद हत्या
वहीं 4 दिन पूर्व नवोदय विद्यालय की एक छात्रा की रेप के बाद हत्या कर दी गई थी। आज प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव पीड़िता के घर पहुंचे और उन्होंने हर संभव पीड़िता को मदद का आश्वासन दिया। शिवपाल सिंह ने कहा कि परिवार कि इस मामले की सीबीआई जांच कराई जाए। शिवपाल ने कहा कि मृतक छात्रा बहुत होनहार थी।
शाहजहांपुर। छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री चिन्मयानंद को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। रेप के आरोपी चिन्मयानंद की देर से गिरफ्तारी होने पर कांग्रेस की महासचिव Priyanka Gandhi ने बीजेपी पर निशाना साधा है।
Priyanka Gandhi ने ट्वीट कर कहा, ‘बीजेपी सरकार की चमड़ी इतनी मोटी है कि जब तक पीड़िता को यह न कहना पड़े कि मैं आत्मदाह कर लूंगी, तब तक सरकार कोई एक्शन नहीं लेती। यह जनता, पत्रकारिता की ताकत थी कि SIT को बीजेपी नेता चिन्मयानन्द को गिरफ्तार करना पड़ा।
चिन्मयानंद की गिरफ्तारी को प्रियंका ने जनता और पत्रकारिता की जीत बताया। प्रियंका ने कहा कि जनता ने सुनिश्चित किया कि बेटी बचाओ, बेटी केवल नारों में न रहे बल्कि धरातल पर उतरे।
SIT ने Swami Chinmayanand को शुक्रवार को उनके आश्रम से गिरफ्तार किया था। इसके बाद उनका मेडिकल टेस्ट कराकर एसआईटी ने उन्हें कोर्ट में पेश किया। उधर चिन्मयानंद की वकील पूजा सिंह ने बताया कि चिन्मयानंद को घर से ही गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि एसआईटी की ओर से अभी तक एफआईआर की कॉपी या फिर अन्य कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। वकील ने बताया कि एसआईटी ओर से उनके एक परिजन से अरेस्ट मेमो पर साइन कराया गया था, जिसके बाद गिरफ्तारी हुई।
बता दें कि बीते सोमवार को पीड़ित छात्रा का 164 के तहत कलमबंद बयान दर्ज करवाया गया था। उसके बाद से ही पीड़िता आरोपी चिन्मयानंद के खिलाफ रेप का केस दर्ज करने और उसकी गिरफ्तारी की मांग कर रही थी। पीड़िता ने बुधवार को चिन्मयानंद की गिरफ्तारी न होने की सूरत में आत्मदाह की धमकी दी थी।
शाहजहांपुर के एसएस लॉ कॉलेज से एलएलएम की पढ़ाई कर रही छात्रा ने बीते 24 अगस्त को फेसबुक पर एक वीडियो वायरल कर पूर्व केंद्रीय मंत्री पर यौन शोषण का गंभीर आरोप लगाया था। वीडियो सामने आने के बाद अचानक वो लापता हो गई थी। जिसके बाद उसके अपहरण का मामला दर्ज हुआ था।
शाहजहांपुर। पू्र्व गृह राज्य मंत्री रहे स्वामी चिन्मयानंद को छात्रा से दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार किया गया है। SIT ने शुक्रवार को चिन्मयानंद को बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ उनके आश्रम में घेरा। पीड़ित छात्रा का सोमवार को 164 के तहत कलमबंद बयान दर्ज करवाया गया था। उसके बाद से ही पीड़िता स्वामी चिन्मयानंद के खिलाफ रेप का केस दर्ज करने और उनकी गिरफ्तारी की मांग कर रही थी।
मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर में चिकित्सीय परीक्षण के बाद SIT ने स्वामी चिन्मयानंद को कोर्ट में पेश किया गया। यहां कोर्ट में उनकी पेशी के मद्देनजर सुरक्षा की दृष्टि से जिला एवं सत्र न्यायालय के गेट पर पुलिस फोर्स तैनात किया गया। कोर्ट ने मामले की सुनवाई के बाद चिन्मयानंद को न्यायिक अभिरक्षा में लिया। इसके बाद उनको कड़ी सुरक्षा में शाहजहांपुर जिला जेल भेजा गया है। पुलिस उनको कोर्ट से जेल ले गई।
इससे पहले SIT की टीम स्वामी चिन्मयानंद को मुमुक्ष आश्रम में उनके निवास से लेकर कोतवाली पहुंची। किसी भी अनहोनी की आशंका के कारण SIT टीम के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल था । SIT ने पुलिस की टीम के साथ पहुंचकर स्वामी चिन्मयानंद को आश्रम से उठाया। कोतवाली ले जाने के बाद चिकित्सीय परीक्षण के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंची। जहां के ट्रामा सेंटर में चेकअप किया गया । इस दौरान SIT प्रभारी नवीन अरोड़ा के साथ ही अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे।
स्वामी चिन्मयानंद पर दुष्कर्म का आरोप और रंगदारी प्रकरण की जांच कर रही SIT के प्रभारी आइजी नवीन अरोड़ा ने कहा है कि उनकी जवाबदेही हाईकोर्ट के प्रति है। जिसका न सिर्फ उन्हें, बल्कि पूरी टीम को अहसास है। दोनों ही मामलों में जांच तेजी से और सही दिशा में चल रही है। हमको 23 सितंबर को अपनी जांच रिपोर्ट कोर्ट को सौंपनी है। किसी के कहने या मीडिया ट्रायल से जांच का रुख नहीं बदला जाएगा।
आरोपों को स्वामी ने बताया साजिश
लॉ छात्रा की ओर से लगाए गए आरोपों पर स्वामी चिन्मयानंद का कहना था कि वह जल्द ही एक विश्वविद्यालय का निर्माण करने जा रहे थे। कुछ लोग चाहते हैं कि उसका निर्माण कार्य ना हो पाए। उनके खिलाफ पूरी साजिश की गई है और इसी के तहत आरोप लगाए गए हैं।
SIT को जाएगी मेडिकल रिपोर्ट
SIT चिन्मयानंद की तबीयत पर नजर रखे है। मेडिकल कॉलेज की पीआरओ डॉ। पूजा ने बताया कि सोमवार को जब पहली बार चिन्मयानंद की तबीयत खराब हुई थी तब SIT के कहने पर ही यहां से टीम मुमुक्षु आश्रम गई थी। बाद में बुधवार को उन्हें भर्ती करना पड़ा। चिन्मयानंद की मेडिकल रिपोर्ट तैयार कर SIT को भेजी जाएगी।
निगरानी एक दिन बाद ही हटाई पुलिस
13 सितंबर को SIT ने पूछताछ के बाद चिन्मयानंद की निगरानी के लिए पुलिस लगा दी थी। एक दिन बाद ही वहां से पुलिस हटा दी गई। हालांकि उन्हें हिदायत दी गई कि वह शाहजहांपुर छोड़कर कहीं बाहर नहीं जाएंगे। एसपी डॉ। एस चिनप्पा ने बताया कि 13 सितंबर के लिए आश्रम में तैनाती के लिए पुलिस मांगी थी जोकि दे दी गई थी। उसके बाद SIT खुद अब खुद निगरानी कर रही है।
राशिफल: 20 सितंबर 2019, इन राशियों पर बरसेगी धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा, सभी कष्ट दूर होंगे, हो जाएंगे मालामाल !
आज का राशिफल
वृषभ
लव लाइफ में संबंध मधुर हो सकते हैं। संबंधों में नई शुरुआत भी हो सकती है। अविवाहित लोगों के सामने विवाह प्रस्ताव भी आ सकते हैं। किसी भी काम के लिए मन से तैयार रहें। ऑफिस में किसी विषय पर आपसे भी सलाह ली जा सकती है। मनोरंजन या पिकनिक के प्लान भी आपके सामने आ सकते हैं। खुद कोई नया प्लान भी बना सकते हैं। ज्यादातर काम अकेले करना चाहेंगे। आपके लिए दिन अच्छा हो सकता है। कारोबार में व्यस्तता हो सकती है और बड़े फायदे के योग बन रहे हैं। छोटे-छोटे कामों की सूची बना लें। निवेश से भी फायदा हो सकता है। प्रेम संबंध में सफलता मिल सकती है।
मिथुन
करियर में सफलता के लिए आपके दिमाग में कोई न कोई नया विचार चलता रहेगा। पैसों का कोई उलझा मामला सुलझाने का आपको दूसरा मौका भी मिल सकता है। जहां तक संभव हो सारा काम आज ही निपटा लें। एक बार में एक काम ही हाथ में लें। सफलता मिल सकती है। नया दौर भी शुरू हो सकता है। आज ही कुछ नए मौके सामने आ सकते हैं। अपनी दिनचर्या पूरी तरह बदलने की कोशिश करेंगे। सारे कामकाज से निपटने के बाद आपका मन थोड़ा ठीक रहेगा। साथी से कोई गिफ्ट मिल सकता है।
कर्क
हर बात की गहराई में जाने की इच्छा हो सकती है। कोई अनबन सुलझाने का अच्छा मौका भी मिल सकता है। ऑफिस में किसी एक काम के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है, लेकिन आपको पुरस्कार भी मिल सकता है। नौकरी बदलने का इरादा है, तो उस बारे में विचार करें। कुल मिलाकर करियर में आगे बढ़ने के लिए छिटपुट कदम उठा सकते हैं। दोस्तों और परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। पुरानी चुनौतियों से मुक्ति भी मिल सकती है। अचानक फायदेमंद यात्रा होने के योग बन रहे हैं। बिजनेस के मामले में भी समय अच्छा हो सकता है। करियर में सफलता मिल सकती है। दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी।
सिंह
किसी की मदद से आपका काम पूरा हो सकता है। पैसों की स्थिति में सुधार हो सकता है। परिवार का कोई विवाद या तनाव सुलझाने के लिए दिन अच्छा साबित हो सकता है। जीवनसाथी से चल रही अनबन और उलझे हुए मामले सुलझ सकते हैं। फल की चिंता न करें। अधिकारियों से मदद मिल सकती है। निवेश या बचत का कार्यक्रम जारी रखें। निवेश से फायदा हो सकता है। प्रेम प्रस्ताव मिल सकते हैं। चंद्रमा के प्रभाव से अचानक धन लाभ भी हो सकता है।
कन्या
महत्वाकांक्षाएं पूरी करने की कोशिश करेंगे और उसमें सफल हो सकते हैं। धैर्य रखें। सोच-समझकर बोलें। पैसों की स्थिति में सुधार होने के योग हैं। आपको कहीं से अचानक धन लाभ भी हो सकता है। रुका हुआ पैसा मिल सकता है। विपरीत लिंग के लोगों के साथ रहने से जरूरी काम पूरे होने के योग बन रहे हैं। आपका आकर्षण भी बढ़ सकता है। सम्मान की चिंता हो सकती है। कानूनी मामलों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। जमीन-जायदाद के मामलों में भी फायदा हो सकता है। परिवार से भी मदद मिल सकती है। दाम्पत्य जीवन में भी तनाव खत्म हो सकता है।
तुला
आपके लक्ष्य साफ रहेंगे। पैसों का कोई पुराना मामला बाकी है, तो उसे निपटाने की कोशिश करें, सफलता भी मिल सकती है। जीवनसाथी आपकी ओर आकर्षित हो सकता है। प्रेम संबंधों में नई ऊर्जा मिल सकती है। नयापन भी महसूस हो सकता है। आप खुश रहेंगे। यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। जिम्मेदारी बढ़ने के भी योग बन रहे हैं। नए कपड़े या गहनों की खरीददारी हो सकती है। बिजनेस में कुछ नया कर सकते हैं। जिससे आपको फायदे के योग हैं। कुछ नया सीखने को भी मिल सकता है।
वृश्चिक
आज आप पूरा ध्यान अपने टारगेट पर रखें। किसी खास काम की जिम्मेदारी भी आप पर हो सकती है। गोचर कुंडली के लाभ भाव में चंद्रमा रहेगा, लिहाजा बातचीत से ही ज्यादातर काम पूरे हो सकते हैं। कॉन्फिडेंस बढ़ सकता है और आप लोगों से अपनी बात मनवाने में भी सफल रहेंगे। किसी चलते काम, निवेश, बिजनेस या रोजगार को लेकर आप खास फैसला भी ले सकते हैं। दूसरों से जिस काम की अपेक्षा करते हैं, उसमें आसानी से सफल भी हो सकते हैं। नए अनुभवों के लिए तैयार रहें। पुराना काम समेटने और नए काम में आगे बढ़ने के लिए समय सही हो सकता है। पैसों से जुड़े मामले सुलझ सकते हैं। हर फैसला सोच-समझ कर करें। कारोबार के लिए यात्रा फायदेमंद हो सकती है। नौकरी में जिम्मेदारी बढ़ सकती है। दाम्पत्य जीवन सुखमय हो सकता है। प्रेम संबंधों में गहराई बढ़ सकती है।
धनु
कन्या राशि के चंद्रमा से आपको नौकरी और कारोबार में फायदा हो सकता है। व्यावहारिकता से सफलता मिलने के योग हैं। मजबूती से काम करें। अपने लक्ष्य की दिशा में कोशिश करना शुरू करें। समय के साथ रहें। जो होता है, उसे होने दें, उसका विरोध न करें। इससे आपको ही फायदा होगा। पैसों के कुछ उलझे हुए मामले सुलझाने में कोई व्यक्ति आपकी मदद कर सकता है। किसी सामूहिक काम से आप करियर में आगे बढ़ सकते हैं। अचानक कोई पुराना दोस्त भी आपकी मदद कर सकता है। आसपास वाले लोग और दोस्तों की मदद से धन लाभ के योग बन रहे हैं। अविवाहित लोगों के प्रेम संबंध मजबूत हो सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में खुशी रहेगी।
मकर
जिस काम को पूरा करने के बारे में आपने सोचा न होगा वो आज पूरा हो जाएगा। सितारे आपके फेवर में रहेंगे। कुछ नए दोस्त भी बन सकते हैं। पुराने बेजान रिश्तों में मधुरता आ सकती है। दोस्तों की मदद से करियर में आगे बढ़ सकते हैं। निवेश या लेन-देन के किसी खास मामले में आपको जानकार लोगों से सलाह करनी चाहिए। खोई हुई वस्तु मिलने के योग हैं। नए कॉन्टैक्ट्स से फायदा हो सकता है। परिवार और संतान से सुख मिल सकता है। बिजनेस बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन में मधुरता होगी। जीवनसाथी से मदद मिलेगी। दिन अच्छा रहेगा।
कुंभ
एक्स्ट्रा इनकम की कोशिश करेंगे। आप ऐसा कुछ करेंगे, जिससे आपके खर्चे कम हो सकते हैं। आसपास की कोई छोटी यात्रा हो सकती है। संतान से संबंधों में सुधार होने के योग बन रहे हैं। रुके हुए कामों के लिए किसी अनुभवी की सलाह लेंगे। आसपास के लोगों से भी आपको मदद मिल सकती है। किए गए कामों का फायदा आने वाले दिनों में मिल जाएगा। आराम से दिन बीतेगा।
मीन
हिम्मत और कॉन्फिडेंस रहेगा। साथी के फैसले लेने में आज आप मदद करेंगे। पैसों के कुछ मामले सुलझाने होंगे। कहीं से पैसों की व्यवस्था भी हो सकती है। धैर्य रखें, परिस्थितियां धीरे-धीरे आपके फेवर में हो सकती हैं। पैसों के जो मामले कल तक उलझे हुए थे, आज आप उनको निपटा सकते हैं। दोस्तों के साथ हंसी-मजाक होगा। चंद्रमा की स्थिति से आपको फायदा हो सकता है। गोचर कुंडली के सप्तम भाव का चंद्रमा आपकी राशि के लिए शुभ है। बिजनेस में फायदा और प्रेम संबंधों में तनाव खत्म होने के योग हैं। दाम्पत्य जीवन में सुख रहेगा। रोजमर्रा के काम पूरे हो सकते हैं। कोई पुरानी देनदारी भी आप चूका सकते हैं।
मुंबई. विधानसभा चुनाव की औपचारिक घोषणा होने में चंद घंटे ही बाकी हैं, परंतु मुंबई में कांग्रेस की मुश्किल बढ़ती ही जा रही है। क्योंकि अब कांग्रेस के पूर्व कद्दावर नेता एवं महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह के समर्थन में 64 पीसीसी, डीसीसी, ब्लॉक अध्यक्ष, फ्रंटल ऑर्गनाइजेश सेल व विभाग के पदाधिकारियों ने प्रदेश प्रभारी मल्लिकार्जुन खर्गे और सह प्रभारी सुभाष पटेल को अपना इस्तीफा भेजा है।
कांग्रेस को हो सकता है बड़ा नुकसान
राजनीतिक जानकारों की माने तो कृपाशंकर सिंह के समर्थन में यदि इस्तीफा का दौर इसी तरह जारी रहा, तो विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को भारी नुकसान होना तय है। गौरतलब है कि महाराष्ट्र में कांग्रेस के सबसे लोकप्रिय उत्तर भारतीय चेहरे कृपाशंकर सिंह ने कुछ दिनों पहले ही स्किनिंग कमेटी की बैठक में कांग्रेस पार्टी द्वारा आर्टिकल 370 पर अपनी भूमिका स्पष्ट नहीं किए जाने से नाराज होकर इस्तीफा दे दिया था। उनके इस्तीफे के बाद कांग्रेस के कुछ बड़े नेताओं ने फोन कर पार्टी न छोड़ने और इस्तीफे पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया है।
20 को पहली सूची जारी करेगी कांग्रेस
दिल्ली में कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की मीटिंग के बाद माना जा रहा है कि पार्टी संभवत: 20 सितंबर को 50 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करेगी। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, महाराष्ट्र के चुनाव में यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा चुनाव प्रचार करेंगे।
चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस के कई नेताओं के पार्टी छोड़ देने की वजह से करीब 50 सीटों पर कांग्रेस को जिताऊ उम्मीदवार खोजने में काफी कशक्कत करनी पड़ रही है।