30 C
Mumbai
Sunday, September 6, 2026
Home Blog Page 251

Navjot Singh Sidhu ने विदेश मंत्रालय से मांगी पाकिस्तान जाने की अनुमति !

New Delhi। पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस नेता Navjot Singh Sidhu ने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और विदेश मंत्री को पत्र लिखा है। Navjot Singh Sidhu ने सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह और विदेश मंत्री एस जयशंकर से करतारपुर कॉरिडोर जाने के लिए अनुमति मांगी है।

पिछले महीने पाकिस्तान सरकार ने Navjot Singh Sidhu को 9 नवंबर को करतारपुर उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए न्यौता दिया था। जिसे Navjot Singh Sidhu ने स्वीकार कर लिया। इसके साथ ही उद्घाटन समारोह में उन्हें बुलाने के लिए सिद्धू ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का शुक्रिया अदा किया है।

पूर्व क्रिकेटर सिद्धू ने कहा कि करतारपुर कॉरिडोर के ऐतिहासिक उद्घाटन में मुझे आमंत्रित करने के लिए मैं पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का आभारी हूं। इमरान खान के निर्देश पर, पीटीआई सीनेटर फैजल जावेद ने सिद्धू से संपर्क किया और उन्हें यहां आने का न्यौता दिया।

सिद्धू ने कहा कि दुनिया भर में सिख समुदाय से जुड़े लोगों को अपने आध्यात्मिक गुरु बाबा गुरु नानक से संबंधित पवित्र स्थल की यात्रा करने का इंतजार है।

ब्लू बिकिनी में कहर ढा रहीं Ileana Dcruz, शेयर की ये बोल्ड Video

मनोरंजन डेस्क। एक्ट्रेस Ileana Dcruz ने शुक्रवार को अपना जन्मदिन मनाया। अपना 33वां जन्मदिन मनाने से पहले Ileana Dcruz बिकनी पहने काफी हॉट अंदाज में नजर आई। अपने जन्मदिन की पूर्व संध्या पर Ileana Dcruz ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह नीले रंग की बिकनी में नजर आईं।

एक्ट्रेस Ileana Dcruz ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, “सूरज की आखिरी किरणें और जन्मदिन से पहले अकेले में समय बिताना। इसे भी सेलिब्रेट कर रही हूं कि काफी समय बाद मैंने भव्य स्विमिंग सूट पहना है।” बाद में Ileana Dcruz अपने जन्मदिन और हेलोवीन समारोह में नजर आईं, जहां वह एक खुले लंबे सिल्वर कोट और एक काले रंग के कपड़े पहने हुए थीं।

‘मैं तेरा हीरो’ फिल्म की अभिनेत्री Ileana Dcruz को उनके को-स्टार वरुण धवन ने 33वें जन्मदिन की बधाई दी। वरुण धवन ने लिखा, जन्मदिन की शुभकामनाएं Ileana Dcruz। आपको दुनिया की सभी खुशियां मिलें।

इसके अलावा अभिनेत्री अथिया शेट्टी ने भी Ileana Dcruz के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए जन्मदिन की बधाई दी। मलाइका अरोड़ा ने भी उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। Ileana Dcruz आगामी फिल्म ‘पागलपंती’ में दिखाई देंगी।

हनी सिंह का धमाकेदार सॉग ठुमका रिलीज, देखते ही देखते वायरल हुआ Video

मनोरंजन डेस्क। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं में से एक John Abraham इन दिनों अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म पागलपंती को लेकर काफी व्यस्त चल रहे हैं। इसी बीच फिल्म का एक धमाकेदार गाना ‘ठुमका’ शनिवार को रिलीज किया गया, जिसे हनी सिंह ने गाया है।

हनी सिंह के आवाज में यह गाना लोगों को बेहद पसंद आ रहा है, यही वजह है कि टी-सीरीज द्वारा चंद घंटे पहले अपलोड किए गए इस गाने को इब तक 3 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस गाने में फिल्म के सारे स्टार कास्ट नजर आ रहे हैं।

बता दें, जॉन अब्राहम के अलावा इस फिल्म में अनिल कपूर, इलियाना डिक्रूज, अरशद वारसी, पुलकित सम्राट, कृति खरबंदा, उर्वशी रौतेला और सौरभ शुक्ला भी अहम भूमिकाओं में हैं। ‘पागलपंती’ सिनेमाघरों में इस साल 22 नवंबर को रिलीज होगी।

माली: सैन्य चौकी पर आतंकी हमला, 53 सैनिक शहीद, दर्जनों घायल

World Desk. माली में एक सैन्य चौकी पर आतंकवादी हमले में कम से कम 53 सैनिक मारे गए हैं। सरकार ने शनिवार को यह जानकारी दी। जानकारी के मुताबिक, पश्चिम अफ्रीकी देश में हमला शुक्रवार शाम को उस समय हुआ, जब आतंकवादियों ने मेनका क्षेत्र के इंडेलिमने में शिविर पर हमला कर दिया।

देश के संचार मंत्री, याया संगारे ने ट्विटर पर कहा कि क्षेत्र में भेजे गए सैन्य बल ने एक नागरिक सहित 54 शव बरामद किए हैं, और 10 जीवित लोग मिले हैं। साथ ही महत्वपूर्ण रूप से संपत्ति को भी नुकसान पहुंचा है। संचार मंत्री ने कहा, “स्थिति नियंत्रण में है।” उन्होंने कहा कि शवों की शिनाख्त की जा रही है।

आतंकी हमले में इन मौतों के अलावा, कई लोग घायल भी हुए हैं और बड़ी मात्रा में संपत्ति का नुकसान हुआ है। हमले के विवरण के बारे में जो ज्ञात हैं उसके मुताबिक, भारी हथियारों से लैस बंदूकधारी मोटरबाइक और वाहनों से पहुंचे और तीन अलग-अलग पड़ावों पर हमले को एक साथ शुरू करने के लिए तीन समूहों में बंट गए।

इस हमले की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि सैनिकों को चौकी खाली करने के लिए मजबूर होना पड़ा और मालियन आर्म्ड फोर्सेज को क्षेत्र में स्थिति नियंत्रित करने में कई घंटो का समय लगा।

पाकिस्तान: रेल अग्निकांड में जले शवों की DNA जांच कराएगी सरकार !

World Desk. पाकिस्तान में एक ट्रेन में आग लगने से जलकर मरे अधिकांश लोगों के शवों की पहचान के लिए फोरेंसिक विशेषज्ञों ने DNA परीक्षण कराने की योजना बनाई है।

अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी। कराची से रावलपिंडी जा रहे एक यात्री ट्रेन में खाना पकाने वाले गैस सिलेंडर में विस्फोट के चलते आग लग गई थी।

शुक्रवार को रहीम यार खान शहर के डिप्टी कमिश्नर जमील अहमद के हवाले से कहा कि परिजनों को दफनाने के लिए शव सौंपे जाने से पहले 52 जले शवों की पहचान करने के लिए DNA टेस्ट की आवश्यकता है।

रावलपिंडी से चलने वाली तेजगाम एक्सप्रेस के तीन डिब्बे गुरुवार को हुई इस त्रासदी में पूरी तरह से नष्ट हो गए थे, जिसके चलते कम से कम 74 लोगों की मौत हो गई थी।

अधिकांश पीड़ित पाकिस्तान के सबसे बड़े धार्मिक समारोहों में से एक वार्षिक तब्लीगी इज्तिमा में भाग लेने के लिए यात्रा कर रहे थे। इस समारोह में हर साल लाहौर के बाहर एक गांव में चार लाख लोग जुटते हैं, जो एक साथ दुआएं करते हैं, खाते-पीते और साथ सोते हैं।

पंच-होल डिस्प्ले के साथ Honor V30 Pro होगा लांच, फ्रंट पैनल हुआ Leak

टेक डेस्क. स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Honor अपनी V सीरीज के तहत दो नए स्मार्टफोन Honor V30 और V30 Pro पर काम कर रही है। इन स्मार्टफोन में जल्द ही ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है। इसी बीच अब Honor V30 Pro की इमेज सामने आई है जहां इसके फ्रंट व बैक पैनल को स्पष्ट तौर पर देखा जा सकता है।

Honor V30 Pro की लीक इमेज में फोन को फ्रंट पैनल दिया गया है। जिसे देखकर स्पष्ट होता है कि यह स्मार्टफोन पंच-होल डिस्प्ले डिजाइन के साथ बाजार में दस्तक देगा। इसके अलावा फोन के बैक पैनल में ड्यूल सेल्फी कैमरा सेटअप दिया गया है। सामने आई इमेज में फोन के सेटिंग्स मैन्यू को दिखाया गया है लेकिन स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा नहीं किया गया।

Honor V30 Pro में ग्रेडिएंट फिनिश बैक पैनल दिया जा सकता है। इस फोन में Mate 20 सीरीज की तरह ही एलईडी फ्लैश के साथ क्वाड कैमरा सेटअप मौजूद होगा। बैक पैनल में कंपनी का लोगो दिया जाएगा।

इसके अलावा पिछले दिनों अपकमिंग फोन्स की कीमत का भी खुलासा किया गया। जिसके मुताबिक Honor V30 की शुरुआती कीमत 3,000 yuan यानि लगभग Rs 30,010 और V30 Pro की शुरुआती कीमत 4,000 yuan करीब Rs 40,020 हो सकती है।

TikTok कंपनी ने लांच किया अपना पहला स्मार्टफोन, जानें खासियतें

टेक डेस्क। TikTok की पेरेंट कंपनी ByteDance ने अपना पहला स्मार्टफोन Smartisan Jianguo Pro 3 Launch करते हुए स्मार्टफोन इंडस्ट्री में कदम रख दिया है। इस फोन को फिलहाल चीनी मार्केट में तीन स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया है।

फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप और Snapdragon 855+ चिपसेट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इस फोन की खासियत है कि इसमें आप लॉक स्क्रीन पर भी TikTok ऐप को क्विक एक्सेस कर सकते हैं और इसके लिए आपको केवल स्क्रीन पर सिंगल स्वाइप करने की जरूरत है।

Smartisan Jianguo Pro 3 को तीन स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है। इसके 8GB + 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत CNY 2,899 लगभग Rs 29,000, 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत CNY 3,199 करीब Rs 32,000 और 12GB + 256GB मॉडल कीमत CNY 3,599 करीब Rs 36,000 है।

Smartisan Jianguo Pro 3 में 6.39 इंच का फुल एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, इसका स्क्रीन रेजोल्यूशन 1080 x 2340 पिक्सल है। यह फोन Snapdragon 855+ प्रोसेसर पर काम करता है। तीन वेरिएंट में उपलब्ध इस फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से एक्सपेंड किया जा सकता है।

दुष्कर्म के बाद 22 साल की युवती को जिंदा जलाया, घटना का वीडिया हुआ वायरल

क्राइम डेस्क. एक युवती को घर में अकेला पाकर गांव के दो युवकों ने दुष्कर्म किया। वारदात के बाद पहचान उजागर होने की डर से आरोपियों ने मिट्टी का तेल डालकर पीड़िता को आग के हवाले कर दिया। मामला 30 अक्टूबर का है।

घटना के तुरंत बाद आग से झुलसी पीड़िता का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह आरोपियों के नाम बता रही है। पुलिस ने घटना के तीन बाद शनिवार को केस दर्ज किया है। आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

बताया जा रहा है 22 वर्षीय युवती बीते 30 अक्टूबर की दोपहर अपने घर में अकेली थी। मां खेतों पर काम करने के लिए गई थी। युवती अपने परिवार वालों के लिए खाना बना रही थी, तभी गांव के रहने वाले दो युवक अजय और मनीष अचानक घर में घुस गए। दोनों युवकों ने युवती के साथ घर के आंगन में दबोचकर उसके साथ ज्यादती की। युवती ने वारदात के बाद आरोपियों को जेल भिजवाने की धमकी दी तो उस पर मिट्टी का तेल डालकर जिंदा जला दिया गया।

इसके बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गए। वहीं, युवती की चीख पुकार सुनकर जब पड़ोसी पहुंचे तो नजारा देखकर सबकी रूह कांप गई। 90 फीसदी जल चुकी युवती ने पड़ोसियों को आपबीती सुनाई। जिसका लोगों ने वीडियो भी बनाया। वह वीडियो अब वायरल है। युवती को लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई।

सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

एसपी सिटी अभिषेक ने बताया कि मां की तहरीर पर आरोपियों पर बलात्कार व हत्या के मामले में केस दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष को साक्ष्य संकलन व कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। वायरल वीडियो की भी जांच कराई जाएगी।

BJP-शिवसेना में जारी जंग के बीच सोनिया गांधी से मिले कांग्रेस के बड़े नेता

मुंबई. महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर जारी खींचतान के बीच राज्य के कई प्रमुख कांग्रेस नेता दिल्ली में सोनिया गांधी से मिलने पहुंचे हैं। इनमें बाला साहेब थरोट, अशोक चव्हाण, पृथ्वीराज चव्हाण, विजय वेडिटवार, माणिकराव ठाकरे शामिल हैं। ये सभी 10 जनपथ स्थित सोनिया गांधी के आवास पर उनसे मुलाकात कर रहे हैं।

वहीं, पार्टी के दो बड़े नेता पूर्व गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे और संजय निरूपम ने शिवसेना को समर्थन देने का विरोध किया है। बता दें कि कांग्रेस नेता ऋतुराज पाटिल ने गुरुवार रात करीब 12 बजे मातोश्री पहुंचकर उद्धव ठाकरे से मुलाकात की थी। सूत्रों की मानें तो दोनों के बीच दो घंटे बातचीत हुई। इसके बाद पाटिल मीडिया से बचते हुए चुपचाप गाड़ी में बैठकर मातोश्री से निकल गए।

सुशील कुमार शिंदे ने कहा, ‘कांग्रेस को शिवसेना का समर्थन नहीं करना चाहिए। जनता ने हमें विपक्ष में बैठने का जनादेश दिया है और हमें वह स्वीकार करना चाहिए।’ वहीं, संजय निरूपम ने अपनी पार्टी को भाजपा-शिवसेना के ड्रामे में न पड़ने के लिए कहा है।

शिंद ने ट्वीट कर कहा, ‘मैं फिर कहना चाहता हूं कि कांग्रेस को भाजपा-शिवसेना के ड्रामे में नहीं पड़ना चाहिए। यह फर्जी है। सत्ता में ज्यादा हिस्सेदारी हड़पने के लिए यह उनकी अस्थायी लड़ाई है। वह दोनों दोबारा साथ हो जाएंगे और हमें गालियां देंगे। कैसे कुछ कांग्रेस नेता शिवसेना को समर्थन देने की बात सोच सकते हैं? क्या उनका दिमाग खराब है।

CM योगी की अफसरों को फटकार, वायु प्रदूषण पर समय रहते नहीं उठाए उचित कदम

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में बढ़ते वायु प्रदूषण को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बेहत गंभीर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अफसरों को फटकार लगाते हुए हर हाल में वायु प्रदूषण कम करने के निर्देश दिए हैं।

जानकारी के मुताबिक, लोकभवन में हुई बैठक में अफसरों से सीएम योगी ने कहा कि वायु प्रदूषण फैलाने वालों पर सख्ती की जाए। इस दौरान उन्होंने अफसरों को जमकर फटकार भी लगाई।

मुख्यमंत्री ने स्मॉग पर अफसरों की फटकार लगाते हुए कहा कि जो उपाय समय पर अपनाने चाहिए थे वह नहीं अपनाए गए। जिस स्तर के प्रयास होने चाहिए थे वह नहीं हुए। प्रदेश के कई हिस्सों में पराली जलाने की घटनाएं हो रही हैं। मंडलायुक्त अपने-अपने मंडल में दैनिक समीक्षा करें। किसानों के साथ गोष्ठी कर उन्हें जागरूक किया जाए।

लखनऊ सहित यूपी के प्रमुख शहरों में पिछले कुछ दिनों से छाए स्मॉग को देखते हुए मुख्यमंत्री ने शुक्रवार रात वायु प्रदूषण के मसले पर अफसरों की बैठक बुलाई। उन्होंने कमिश्नर व डीएम के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर कहा कि वायु प्रदूषण के लिए जो भी जिम्मेदार हैं उनके खिलाफ कड़े कदम उठाए जाएं। प्रदूषण फैलाने वाले कारक जैसे पराली जलाना, कूड़ा जलाना, निर्माण कार्यों की धूल, जेनरेटर के धुएं आदि को सख्ती से रोका जाए। धूल उडऩे वाले स्थानों पर पानी का नियमित छिड़काव किया जाए।

मुख्यमंत्री ने कूड़ा जलाने की घटनाओं का संज्ञान लेते हुए नगर विकास विभाग के अफसरों पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि कूड़ा जलाने पर प्रतिबंध लगाया जाए। इसके लिए रात में पेट्रोलिंग की जाए। सीएम ने जिलाधिकारियों से शहरों में कूड़े का उचित निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पीलीभीत सहित कई जिलों में पराली जलाने की घटनाएं सामने आई हैं। कृषि विभाग के अफसरों को इस पर भी प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए। जहां ट्रैफिक जाम की समस्या है वहां स्थिति ठीक की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि नगर निगम व विकास प्राधिकरण मिलकर प्रदूषण की समस्या को दूर करें। साथ ही अन्य विभाग समन्वय कर इस दिशा में काम करें।