30 C
Mumbai
Sunday, September 6, 2026
Home Blog Page 250

बेटी अनन्या और कार्तिक आर्यन के अफेयर पर चंकी पांडे ने किया ये खुलासा

मनोरंजन डेस्क. बॉलीवुड एक्टर Chunky Pandey की बेटी Ananya panday आजकल काफी सुर्खियों में हैं। हाल ही में Ananya panday अपने पिता चंकी पांडे के साथ मनीष पॉल के टीवी शो ‘मूवीज मस्ती’ में नजर आईं थी।

Ananya panday आजकल अभिनेता कार्तिक आर्यन के संग आने वाली फिल्म ‘पति पत्नी और वो’ (Pati Patni Aur Woh) के प्रमोशन में बिजी हैं।

मनीष पॉल के शो में Ananya panday और चंकी पांडे ने खूब मस्ती की। शो के दौरान मनीष पॉल ने मजाकिया अंदाज में अनन्या से पूछा कि उन्होंने कितनी बार Kartik Aaryan की फिल्म लुका छुपी और कार्तिक कॉलिंग कार्तिक देखी है। मनीष का ये सवाल सुनकर अनन्या काफी ब्लश करती नजर आ रही थीं।

मनीष के शो में कार्तिक के सवाल के बाद चंकी पांडे ने अनन्या के ब्वॉयफ्रेंड्स और फ्यूचर हसबैंड को सावधान करते हुए कहते हैं कि Ananya panday को हैंडल करना काफी मुश्किल है। ये बात सुनकर शो में सभी लोग हंसने लगे।

बता दें कि बॉलीवुड में कदम रखते ही Ananya panday और कार्तिक आर्यन की डेटिंग की खबरें चर्चा में आने लगी थीं। कुछ दिनों पहले कार्तिक आर्यन के सारा अली खान से ब्रेकअप की खबरें सोशल मीडिया पर छाई हुई थी। इसके बाद से ही कार्तिक का नाम अनन्या के साथ फिर से जोड़ा जाने लगा।

J&K के श्रीनगर में आतंकियों ने किया ग्रेनेड हमला, एक की मौत, कई घायल

New Delhi. जम्मू कश्मीर के श्रीनगर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक, श्रीनगर की हरि सिंह हाई स्ट्रीट पर आतंकियों ने ग्रेनेड हमला किया है। आतंकियों द्वारा किया गया यह हमला दोपहर 1:20 बजे हुआ है।

इस हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई है और 13 लोग घायल हैं। हमले के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घोराबंदी कर दी है।

बता दें कि पिछले महीने के अंत में जम्मू कश्मीर के कुलगाम में एक बड़े आतंकी हमले में पांच बाहरी मजदूरों हत्या कर दी थी और अन्य एक को घायल कर दिया था। कुलगाम के काटरोसू इलाके में अज्ञात बंदूकधारियों ने बाहरी मजदूरों के एक समूह में गोलियां चलायी जिसमें छह मजदूरों को गोलियां लगी और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने पांच मजदूरों को मृत घोषित कर दिया था।

हाल ही में जम्मू और कश्मीर में सुरक्षाबलों ने आतंकियों को नापाक मसूबों पर पानी फेर दिया था। सुरक्षा बलों ने जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकियों को मार गिराया था। जम्मू-कश्मीर के पुलिस प्रमुख दिलबाग सिंह ने बताया था कि दक्षिण कश्मीर के आतंकवाद प्रभावित त्राल इलाके में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकवादियों को मार गिराया।

शिवसेना से तल्खी के बीच अमित शाह से मिले देवेंद्र फडणवीस, कही ये बड़ी बात

Mumbai. महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के 11 दिन बाद भी सरकार नहीं बन पाई है। वहीं सरकार बनाने को लेकर बीजेपी-शिवसेना के मध्य गतिरोध के बीच मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले। यह मुलाकात करीब 40 मिनट यह मुलाकात चली।

इस मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने कहा कि अमित शाह से किसानों के मुद्दे पर बातचीत हुई है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार को मदद करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि प्राथमिक अंदाज जो है वह केन्द्र सरकार को बताया है। नुकसान का अंदाज लगाने के लिए केन्द्र सरकार को कहा गया है कि तुरंत भेजे।

मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि महाराष्ट्र को जल्द से जल्द अवश्यकता है और जल्द से जल्द सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि कौन क्या बोलता है, मैं नहीं कह सकता। फडणवीस ने अमित शाह से बेमौसम बारिश से फसल की बर्बादी पर किसानों के लिए और मदद की मांग की है। आपको बता दें कि विधानसभा चुनावों के नतीजे आने के 11 दिन बाद भी महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर कवायदें जारी है।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के 24 अक्टूबर को आए नजीतों में भाजपा को 105 सीटों पर जीत मिली है जबकि शिवसेना ने 56 सीटों पर जीत हासिल की। 288 सदस्यीय विधानसभा में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिला, लिहाजा गठबंधन कर चुनाव लड़ने वाली भाजपा और शिवसेना के बीच मुख्यमंत्री पद को लेकर खींचतान चल रही है। फडणवीस की शाह से मुलाकात के दौरान बेमौसम बारिश से प्रभावित राज्य के किसानों को राष्ट्रीय आपदा राहत कोष से मदद दिलाने पर चर्चा की बात कही जा रही है।

दिल्ली वायु प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई केंद्र-राज्य सरकार को फटकार, कही ये बात

New Delhi. दिल्ली में वायु प्रदूषण को लेकर Supreme Court ने सोमवार को केन्द्र और दिल्ली सरकार को फटकार लगाई है। Supreme Court ने कहा है कि दिल्ली हर साल घुट रही है और हम कुछ नहीं कर पा रहे हैं। हर साल ऐसा हो रहा है और 10-15 दिनों तक जारी रहता है। सभ्य देशों में ऐसा नहीं होता है। जीवन का अधिकार सबसे महत्वपूर्ण है।

Supreme Court ने कहा, यह वह तरीका नहीं है जिससे हम रह सकते हैं। कोर्ट ने कहा, ‘केंद्र सरकार को कुछ करना चाहिए और राज्य सरकार को कुछ करना चाहिए’ पर कुछ किया नहीं जा रहा। ये कुछ ज्यादा हो गया। कोई भी कमरा इस शहर में रहने के लिए सुरक्षित नहीं है, यहां तक ​​कि घरों में भी। हम इसके कारण अपने जीवन के बहुमूल्य वर्ष खो रहे हैं।

Supreme Court ने कहा कि स्थिति गंभीर है, केंद्र और दिल्ली सरकार क्या करना चाहते हैं? इस प्रदूषण को कम करने के लिए आप क्या करने का इरादा है? Supreme Court ने पंजाब और हरियाणा से भी कहा है कि वे पराली जलाना कम करें।

अखिलेश यादव का पलटवार, DHFCL से 20 करोड़ रुपये चंदा लेने वाले ऊर्जा मंत्री बताएं ये रिश्ता क्या कहलाता है?

लखनऊ. बिजली विभाग में हुए भविष्य निधि घोटाले पर विपक्ष योगी सरकार पर हमलावर है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के बाद अब सपा मुखिया अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर हमला बोला है।

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि द्वेष की राजनीति के चलते आरोप लगाए जा रहे हैं। भ्रष्टाचार में डूबे सत्ताधारी लोग नए-नए बहानों से जनता का ध्यान भटकाने की साजिश करते रहते हैं। सपा प्रमुख ने कहा कि दीवान हाउसिंग फाइनेंस कंपनी (DHFCL) से 20 करोड़ रुपये चंदा लेने वाले भाजपा के ऊर्जा मंत्री बताएं ये रिश्ता क्या कहलाता है?

रविवार को जारी किए बयान में अखिलेश ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार अपने बेदाग होने का ढिंढोरा खूब पीटती है, लेकिन धीरे-धीरे उसके घोटालों की परतें खुल रही हैं। भाजपा सरकार को यह बताना होगा कि बिजली कर्मियों के हक का पैसा उस कंपनी में लगाने की मेहरबानी के पीछे क्या रहस्य है जो डिफाल्टर कंपनी रही है?

अखिलेश यादव ने सवाल किया कि इतने बड़े घोटाले को ढाई साल तक पर्दे में क्यों रहने दिया गया? मामला मीडिया में न आता तो भाजपा सरकार इसे दबाए रहती। अभी भी लगता नहीं कि वह अपने घोटाले की जांच होने देगी? जब मामला सीबीआइ को दिए जाने की बात है तो फिर आर्थिक अपराध अनुसंधान शाखा को जांच क्यों दी जा रही है?

सपा प्रमुख ने पूछा कि बिजली कर्मियों के 2600 करोड़ रुपये जो फंसे हैं, उसकी वसूली के लिए सरकार क्या ठोस कदम उठा रही है? यह नहीं बताया जा रहा है। सिर्फ आश्वासन के सहारे बहकाने का काम हो रहा है। वैसे भी भाजपा की यह फितरत है कि वह जब-जब सत्ता में रही बिजली विभाग में लूट मची। प्रदेश के टांडा और ऊंचाहार बिजली घर भाजपा शासन में ही बिके। अब बिजली कर्मियों का पैसा भी डुबा दिया।

पश्चिमी यूपी में भी धुंध का कहर, बागपत व मेरठ के सभी स्कूल 5 नवंबर तक बंद !

लखनऊ. देश की राजधानी दिल्ली में SMOG का कहर जारी है। इसके साथ एनसीआर समेत पश्चिमी यूपी में भी इसका असर देखने को मिल रहा है। स्मॉग के कारण बागपत, मेरठ व शामली में पांच नवंबर तक स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। प्रदेश में इन दिनों आसमान में काले बादल लेकर असमंजस पैदा कर रहे हैं कि वह बादल ही हैं या फिर धुंध के कारण धुंआ का कहर है।

जलवायु विशेषज्ञ और पर्यावरणविदों ने साफ किया कि आतिशबाजी के प्रदूषण से समूचा यूपी स्मॉग की चपेट में है। इस दौरान मेरठ, आगरा, कानपुर, लखनऊ, प्रयागराज व वाराणसी का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) बेकाबू होकर अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। राजधानी लखनऊ भी धुंध के गिरफ्त में है।

शनिवार को लखनऊ का एक्यूआइ 422 था जो रविवार को घटकर 400 रह गया। हालांकि, यह भी खतरनाक श्रेणी में आता है। राजधानी में दिनभर सूर्य बादलों में दुबका रहा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार तीन-चार दिन यही हाल रहने के आसार हैं। अब तेज हवा चलने के बाद ही हालात कुछ नियंत्रण में होने के आसार हैं।

मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता के मुताबिक सोमवार से हवा की गति कुछ बढ़ेगी। इससे धुंध छटने की संभावना बनेगी। गोरखपुर में जलवायु विशेषज्ञ कैलाश पांडेय मुताबिक आसमान में दिखने वाले बादल दरअसल स्मॉग है। स्मॉग की वजह से ही पूर्वांचल का तापमान एक फिर से चढ़ गया है। 25 डिग्री सेल्सियस तक नीचे आ चुका अधिकतम तापमान एक बार फिर 30 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है।

विशेषज्ञ ने बताया कि औद्योगिक गतिविधियों और वाहनों की संख्या के बढऩे से पूर्वांचल का पर्यावरण संतुलन पहले से ही बिगड़ रहा है, दिवाली में हुई आतिशबाजी ने इसे और बिगाड़ दिया है। बीते एक पखवारे से चल रही पुरवा हवाओं के साथ आ रही नमी के बीच उलझकर धूल और कार्बन के कण वायुमंडल के निचले स्तर पर स्थिर हो गए हैं। यही स्मॉग है, जो काले बादल की तरह दिख रहा है।

RERA National Conclave में बोले CM योगी- रेरा ने होम बायर्स के हितों के लिए बड़ा काम किया

लखनऊ. लखनऊ के गोमतीनगर में आयोजित रेरा (रीयल एस्टेट रेग्यूलेटरी अथारिटी) के राष्ट्रीय अधिवेशन में सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुभारंभ किया। इस मौके पर सीएम योगी ने दीप प्रज्वलित कर रेरा के राष्ट्रीय अधिवेशन का शुभारंभ किया।

इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रुप में केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी थे। इस दौरान उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक मुख्य सचिव आरके तिवारी तथा सचिव आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय, भारत सरकार दुर्गा शंकर मिश्र भी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिवेशन को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय अधिवेशन में रेरा को लेकर बहुत सारी बातें की जा चुकी हैं। इसको घर क्रय करने वालों के सभी हितों सुरक्षित करने के साथ 2016 में रियल एस्टेट कारोबारी के हितों के लिए लागू किया गया। इस अधिवेशन में आपके सामने आज बहुत से अनुभव सामने आएंगे। प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से यह शुरू हुआ है। यह रोजगार के सृजन के लिए बड़ा एरिया है। रेरा ने होम बायर्स के हितों के भरोसे के लिए बड़ा काम किया है।

उत्तर प्रदेश में 19 मार्च 2017 में सरकार ने शपथ ली थी। तब मिथक था कि किसी भी मुख्यमंत्री को नोएडा और ग्रेटर नोएडा नहीं जाना चाहिए। ऐसे में वहां पर घर क्रय करने वाले किसके पास जाते। हमने तो दोनों जगह का लगातार दौरा किया। हमारे पास तब होम बायर्स आये, हमने उनको सुना। कारोबारी भी आये। हमने दोनों को एक साथ सुना। तब मुझे समझ में आया कि लोग क्यों नोएडा नहीं जाना चाहते और नोएडा क्यों नहीं जाना चाहिए। दरअसल नोएडा में कई काले राज खुलने थे। इस वजह से यह मिथक खड़ा किया गया था। हम किसी के प्रति पूर्वाग्रही न बनें। होम बायर्स ने एक मकान के लिए पूरे जीवन की पूंजी लगाई है। सरकार जब सुविधा देने को तैयार है तो मनुष्य खानाबदोश की तरह नहीं रह सकता था। होम बायर्स के लिए बहुत शीघ्र बड़ी घोषणा करेंगे। सभी को इस नई व्यवस्था से जुड़ना होगा। नई छवि को हम सामने रखेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम रीयल एस्टेट मामलों में तमाशबीन नहीं रह सकते हैं। भारत सरकार ने भी एक कमेटी बनी। कमेटी की रिपोर्ट आ गई है। हम चाहते हैं कि ठोस पहल और उसको आगे बढ़ाया जाए। तंत्र में निर्णय लेने की ताकत पैदा हो। किसी भी स्तर पर पिछले 10 से 15 साल तक होम बायर्स परेशान थे उसमें बदनीयती भी थी। होम बायर्स के रुपये की बंदरबांट हुई थी। रुपये चंद लोगों की जेब मे गई थी। हमको ये विरासत मिली थी। रेरा ने पिछले एक साल बेहतरीन काम किया। ग्रेटर नोएडा में भी एक पीठ गठन किया। 12 हजार प्रकरणों का हल किया है। यूपी सही दिशा में जा रहा था। पहले लोग आना नहीं चाहते थे। हम तीन साल में दो लाख करोड़ का निजी निवेश करवा चुके हैं। ये टीम वर्क है। मेट्रो में आप देखेंगे हरदीप पूरी जी ने शाम को शपथ ली और सुबह उनको उद्घाटन के लिए बुलाया था। हमारे तीन शहर में मेट्रो चल रही ही। कानपुर और आगरा में काम शुरू होगा। 10 स्मार्ट सिटी में काम करेगा। 17 नगर निगम हैं। बचे हुए सात नगर निगम को अपने स्तर पर स्मार्ट सिटी बना रहे हैं। जब सुविधाएं नहीं मिलती हैं तब नागरिकों का भरोसा व्यवस्था से उठ जाता है। नये भारत के निर्माण के लिए हम सबका दायित्व है। पपिछले पांच साल में देश के 10 करोड़ परिवार में शौचालय बने।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आवास केवल सिर ढकने के लिए नहीं होता। अयोध्या में एक अनुसूचित जाति के परिवार के पास गए। वे आरती की थाली लकर खड़े थे। वो बोले कि ये आवास आपने हमको दिया है। मैन कहा ये यो बहुत लोगों को मिला है। उसने कहा कि जिसका मैं वोट बैंक था उसने मुझसे पूछा नही आपने दिया। उसने कहा कि मुझे ढाई लाख मिलने हैं दो लाख मिला और पचास हजार मिल जाएगा। मैंने डेढ़ लाख रुपया अपना जमा किया था। मगर अब इस डेढ़ लाख का ई रिक्शा लिया। मेरा बेटा एक हजार रुपया कमा रहा है। उज्ज्वला योजना से गैस है।

रियल एस्टेट कारोबार में कैश की कमी

देश में रियल स्टेट और उसके भविष्य को लेकर आयोजित रेरा के राष्ट्रीय अधिवेशन में उत्तर प्रदेश रेरा के चेयरमैन राजीव कुमार ने बड़ी बात स्वीकार की है। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में राजीव कुमार ने माना की रियल एस्टेट के कारोबार में कैश की भारी कमी है।

BJP नेता के बयान पर शिवसेना का तंज, पूछा- क्या राष्ट्रपति आपकी जेब में हैं?

मुंबई। महाराष्ट्र चुनाव परिणाम के बाद सरकार बनाने की कवायद में जुटी शिवसेना-बीजेपी गठबंधन की तल्खी कम होती नजर नहीं आ रही है। इसी कड़ी में शिवसेना ने शनिवार को भाजपा नेता सुधीर मुंगंतीवार के उस बयान की आलोचना की जिसमें उन्होंने कहा था कि महाराष्ट्र में अगर सात नवंबर तक सरकार नहीं बनी तो प्रदेश राष्ट्रपति शासन की तरफ बढ़ सकता है।

शिवसेना ने बीजेपी नेता के बयान पर व्यंग कसते हुए पूछा कि क्या राष्ट्रपति की मुहर राज्य में उसके कार्यालय में पड़ी है? प्रदेश में 24 अक्टूबर को आए विधानसभा चुनावों के नतीजों के बाद से ही सत्ता में साझेदारी को लेकर शिवसेना और भाजपा में खींचतान चल रही है। शिवसेना ने भाजपा को चुनौती दी कि वह प्रदेश में अगली सरकार बनाने का दावा पेश करे। प्रदेश में मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल आठ नवंबर को पूरा हो रहा है।

शिवसेना की मुख्यमंत्री पद पर भाजपा के साथ साझेदारी की मांग को सरकार गठन में ‘मुख्य बाधा’ बताते हुए मुंगंतीवार ने कहा था, “तय समय में एक नयी सरकार बनाना होगा या फिर राष्ट्रपति को हस्तक्षेप करना होगा। अगर तय समय में सरकार गठित नहीं होती है तो राष्ट्रपति शासन लगेगा।’

फडणवीस सरकार में वित्त मंत्री मुंगंतीवार पर हमला बोलते हुए शिवसेना ने कहा कि उन्होंने राष्ट्रपति शासन लगाने की ‘धमकी’ दी है क्योंकि राजनीतिक समीकरण साधने के लिये जांच एजेंसियों के इस्तेमाल जैसे ‘धमकाने वाले हथकंडे’ महाराष्ट्र में कारगर नहीं है। शिवसेना ने पार्टी मुखपत्र ‘सामना’ में सवाल उठाया ‘मुंगंतीवार द्वारा दी गई इस धमकी से आम लोग क्या समझेंगे? इसका मतलब क्या यह है कि भारत के राष्ट्रपति आपकी (भाजपा की) जेब में हैं या राष्ट्रपति की मुहर महाराष्ट्र में भाजपा के दफ्तर में रखी है?’ ‘सामना’ के संपादकीय में शिवसेना ने पूछा, ‘क्या ये लोग यह बताने की कोशिश कर रहे हैं कि महाराष्ट्र में सरकार बनाने में विफल रहने पर भाजपा राष्ट्रपति शासन थोप सकती है।’

IND vs BAN: रोहित शर्मा तोड़ देंगे विराट कोहली के ये रिकॉर्ड, सिर्फ 8 रन दूर

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और बांग्लादेश के बीच 3 मैचों की T20 सीरीज का आगाज रविवार (3 नवंबर) से हो रहा है। इस सीरीज में Virat Kohli को आराम दिया गया है। विराट की गैरमौजूदगी में टीम की कमान Rohit Sharma संभालेंगे। इसके साथ ही इस सीरीज में Rohit Sharma के पास Virat Kohli के एक स्पेशल T20 रिकॉर्ड को पीछे छोड़ने का मौका भी होगा।

सीरीज का पहला T20 मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में अगर Rohit Sharma 8 रन बना लेते हैं तो वह Virat Kohli को पीछे छोड़ देंगे। फिलहाल Virat Kohli इंटरनेशनल T20 मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी है।

विराट और रोहित के बीच T20 इंटरनेशनल में टॉप पोजिशन की होड़ चलती ही रहती है। दोनों आपस में ही पहले और दूसरे नंबर की अदला-बदली करते रहते हैं। लेकिन अब जब विराट T20 सीरीज का हिस्सा नहीं हैं तो ऐसे में रोहित के पास विराट से कहीं आगे निकलने को मौका होगा।

T20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

2450 रन- 67 पारी: Virat Kohli (भारत)
2443 रन- 90 पारी: Rohit Sharma (भारत)
2285 रन- 76 पारी: मार्टिन गप्टिल (न्यूजीलैंड)
2263 रन- 104 पारी: शोएब मलिक (पाकिस्तान)
2140 रन- 70 पारी: ब्रैंडन मैक्कलम (न्यूजीलैंड)

बता दें कि T20 सीरीज से आराम ले रहे Virat Kohli इसके बाद बांग्लादेश के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में वापसी करेंगे। यह टेस्ट सीरीज आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है। भारत आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की प्वॉइंट टेबल में 240 अंकों के साथ टॉप पर बना हुआ है। वहीं, बांग्लादेश की आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में यह पहली सीरीज होगी।

Hardik Pandya को सता रही MS धोनी और जिवा की याद, शेयर की ये तस्वीर

स्पोर्ट्स डेस्क। Team India के ऑलराउंडर खिलाड़ी Hardik Pandya अपनी लोअर बैक इंजरी की वजह से टीम से बाहर चल रहे हैं। वहीं, पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी ICC World Cup के बाद से Team India का हिस्सा नहीं हैं।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज के आखिरी मैच में हार्दिक ने दर्द की शिकायत बताई थी, जिसके बाद वह लंदन सर्जरी के लिए चले गए थे। अब वह सफल सर्जरी के बाद भारत लौट आए हैं, लेकिन अब हार्दिक को महेंद्र सिंह धौनी और उनकी बेटी जिवा की याद सता रही है।

Hardik Pandya ने अपने ऑफिशिय इंस्टाग्राम से ICC World Cup 2019 के दौरान की एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में धौनी, जिवा और Hardik Pandya तीनों नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर तो शेयर करते हुए पांड्या ने कैप्शन दिया है- नन्ही और इस बड़े शख्स दोनों की याद आ रही है।

इस तस्वीर में जिवा धौनी और पांड्या दोनों का हाथ थामे हुए कहीं जा रही है। तस्वीर बैक साइड से ली गई है। Hardik Pandya की यह तस्वीर फैन्स को भी बहुत पसंद आ रही है। फैन्स इस तस्वीर पर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं।