30 C
Mumbai
Sunday, September 6, 2026
Home Blog Page 249

हरियाणा BJP के सबसे बुजुर्ग MLA ज्ञानचंद गुप्ता चुने गए विधानसभा अध्यक्ष

नई दिल्ली. हरियाणा विधानसभा के 14वें सत्र की कार्यवाही शुरू हो गई। प्रोटेम स्पीकर बनाए गए रघुबीर कादियान ने सभी 90 विधायकों को शपथ दिलवाई। वहीं, दूसरी बार पंचकूला से विधायक चुनकर आए ज्ञानचंद गुप्ता हरियाणा विधानसभा के स्पीकर चुने गए। 71 वर्षीय ज्ञानचंद गुप्ता भाजपा के सबसे बुजुर्ग विधायक हैं।

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने विधानसभा सत्र से पहले चंडीगढ़ हरियाणा सचिवालय में पदभार संभाला। दुष्यंत चौटाला, सीएम मनोहर लाल खट्टर के साथ सचिवालय की 5वीं मंजिल पर स्थित अपने दफ्तर में पहुंचे। यहां सीएम ने उन्हें कुर्सी पर बैठाया।

कांग्रेस और भाजपा विधायक दल की हुई बैठक

सत्र से पहले भाजपा और कांग्रेस विधायकों की अलग-अलग बैठक हुई। दोनों पार्टियों ने विधानसभा सत्र को लेकर आगामी रणनीति बनाई। भाजपा विधायकों की बैठक सीएम आवास पर हुई।

राज्यपाल ने प्रोटेम स्पीकर को दिलवाई शपथ

सोमवार को ही राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने सबसे बुजुर्ग विधायक रघुबीर कादियान को प्रोटेम स्पीकर की शपथ दिलवाई। रघुबीर कादियान सभी विधायकों को शपथ दिलवाएंगे, इसके बाद स्पीकर का चुनाव होगा।

जवाहर यादव हत्याकांड: BSP के पूर्व सांसद कपिल करवरिया और भाई को आजीवन कारावास !

प्रयागराज. बहुचर्चित जवाहर यादव उर्फ पंडित हत्याकांड में एडीजे पंचम बद्री विशाल पांडेय की अदालत ने सोमवार को फैसला सुनाया है। पूर्व सांसद कपिल मुनि करवरिया, उनके भाई पूर्व विधायक उदयभान करवरिया, सूरजभान करवरिया और रिश्तेदार रामचंद्र उर्फ कल्लू को आजीवन कारावास की सजा दी गई है। अदालत ने सात लाख 20 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है।


बीते 31 अक्टूबर को इन सभी आरोपियों पर अदालत ने दोष सिद्ध किया था। सजा सुनाने के लिए आज यानि 4 नवंबर की तारीख तय की थी। सजा का ऐलान होने के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच चारों आरोपियों को नैनी सेंट्रल जेल भ्मभेज दिया गया।

पहली बार एके-47 का हुआ था प्रयोग

13 अगस्त 1996 में सिविल लाइंस में तत्कालीन सपा विधायक जवाहर यादव उर्फ पंडित की हत्या हुई थी। इस हत्याकांड में पहली बार एके-47 का इस्तेमाल किया गया था। हमले में पूर्व विधायक के अलावा उनके ड्राइवर गुलाब यादव व राहगीर कमल कुमार दीक्षित की भी मौत हुई थी।

इस हत्याकांड के चश्मदीद गवाह पंडित के सगे भाई सुलाकी यादव ने केस दर्ज कराया था। प्रकरण में बसपा के पूर्व सांसद कपिल मुनि करवरिया, भाजपा के पूर्व विधायक उदयभान करवरिया, पूर्व एमएलसी सूरजभान करवरिया और रामचंद्र त्रिपाठी को अभियुक्त बनाया गया था।

चार साल चली सुनवाई

हत्याकांड की जांच शुरू में सिविल लाइंस पुलिस और उसके बाद सीबीसीआईडी इलाहाबाद, लखनऊ व वाराणसी शाखा ने की थी। सीबीसीआईडी ने आरोप पत्र दाखिल किया था, लेकिन हाईकोर्ट के स्थगन आदेश के चलते मुकदमे की कार्रवाई 2015 से शुरू हो सकी। उसी समय करवरिया बंधुओं ने सरेंडर किया था। करीब चार साल चली नियमित सुनवाई के बाद कोर्ट ने 31 अक्टूबर को आरोपियों पर दोष सिद्ध किया था।

यूपी: ससुर व इकलौते बेटे की हत्या कर दामाद ने खुद को गोली से उड़ाया !

सहारनपुर. उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में सोमवार सुबह सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां एक शख्स ने अपने इकलौते बेटे व ससुर की गोली मारकर हत्या कर दी। उसके बाद खुद को भी गोली मार ली।

सूचना पाकर पहुंची पुलिस पड़ताल में जुटी है। हत्याकांड की वजह आरोपी व उसकी पत्नी के बीच विवाद सामने आई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र के गांव दैदपुरा निवासी सचिन की शादी आठ साल पहले जानखेड़ा गांव निवासी मोनिका के साथ हुआ था। लेकिन शादी के बाद आए दिन विवाद होने लगा। इससे तंग आकर मोनिका अपने इकलौते बेटे अंशुल को लेकर मायके में रहने लगी।

सोमवार सुबह सचिन अपनी ससुराल जानखेड़ा पहुंचा। यहां उसने ससुर परशुराम शर्मा व पुत्र आठ वर्षीय अंशुल को गोली मार दी। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सुबह सुबह चली गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण दौड़ पड़े। आनन फानन में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। तभी सचिन ने खुद को भी गोली मार ली। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची रामपुर मनिहारान पुलिस ने तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने तीनों को मृत घोषित दिया।

एसएसपी दिनेश कुमार और एसपी सिटी विनीत भटनागर मय फोर्स मौके पर मौजूद हैं। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। एसपी सिटी ने बताया कि साल 2014 में सचिन का अपने साले से विवाद हो गया था, जिसमें इनके बीच विवाद कोर्ट में चल रहा है। पत्नी से भी झगड़ा चल रहा था।

एक साल पहले पाकिस्तानी लड़की से की शादी, अभी तक भारत नहीं ला पाया अपनी दुल्हन, वजह जानकर हैरान रह जाएंगे

मुंबई. एक युवक ने पाकिस्तान की लड़की से पिछले साल यानि 24 नवंबर 2018 को शादी की थी। शादी को तकरीबन एक साल होने जा रहे हैं, लेकिन युवती को अपने ससुराल नागपुर आने के लिए वीजा नहीं मिल रहा है।

युवक के मुताबिक, दो देशों में हाल में हुए तनाव की वजह से यह दिक्कत आई है। दोनों की शादी पाकिस्तान के जेकमाबाद में हुई थी।

तीन बार खारिज हो चुका है वीजा

शहर के रहने वाले विशाल नागपाल और अंजलि नागपाल की सालगिरह आने वाली है। शादी के बाद विशाल के पिता ने अंजलि, अंजलि की मां और उसके भाई का नागपुर आने के लिए पासपोर्ट भेजा। तीन बार वीजा के लिए आवेदन दिया गया, लेकिन तीनों बार किसी न किसी कारण से आवेदन खारिज कर दिया गया। पहली बार लोकसभा चुनाव होने के कारण खारिज किया गया। दूसरी बार धारा 370 हटने के समय स्थिति संवेदनशील होने के कारण आवेदन खारिज किया और तीसरी बार महाराष्ट्र राज्य में विधानसभा चुनाव होने के कारण आवेदन खारिज कर दिया गया है।

शादी के बाद से दोनों के बीच अब तक केवल फोन पर ही बातें हो पाई हैं। अब विशाल के पास अंजलि से मिलने के लिए पाकिस्तान जाने के अलावा कोई और रास्ता नहीं बचा है।

पुणे: मुंबई हाइवे पर अनियंत्रित बस खाई में गिरी, 5 यात्रियों की मौत, कई जख्मी

पुणे. महाराष्ट्र में सोमवार तड़के एक बस 60 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 5 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 25 से ज्यादा घायल हैं। निजी बस सातारा से मुंबई जा रही थी।

पुणे-मुंबई हाईवे पर बोरघाट के पास ड्राइवर ने संतुलन खो दिया और बस रेलिंग तोड़ते हुए खाई में गिर गई। बस में 49 यात्री सवार थे।

पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से बचाव अभियान चलाया गया। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सुबह घर से पीकर निकलें ये ड्रिंक, प्रदूषण का नहीं होगा असर, जानें इसकी रेसिपी

हेल्थ डेस्क। वायु प्रदूषण की वजह से दिल्ली एनसीआर सुबह से लेकर शाम तक धुंध की चादर में लिपटा रहता है। हवा में मौजूद प्रदूषण के ये कण कई बीमारियों का कारण बन सकते हैं। कई लोगों को सांस लेने में तकलीफ का सामना करना पड़ रहा है और बच्चों की कुछ दिन की स्कूल की छुट्टी भी कर दी गई है।

प्रदूषण इम्युनिटी के लिए तो हानिकारक है ही साथ ही इससे तनाव भी बढ़ता है। खानपान में बदलाव करके आप प्रदूषण के सेहत पर पड़ने वाले हानिकारक प्रभाव को काफी हद तक कम कर सकते हैं। इवनिंग स्टैण्डर्ड वेबसाइट ने प्रदूषण से बचाने वाली स्मूदी बनाने की रेसिपी बताई है। आइए जानते हैं इसे किस तरह बनाएं।।।

स्मूदी बनाने की सामग्री

एक मुट्ठी मिले जुले बेरीज (जामुन, शहतूत और अंगूर जैसे फल)
एक बड़ा चम्मच अलसी के बीज
आधा एवोकैडो
एक स्कूप (चमचा भर के) बेरी प्रोटीन पाउडर, जैसे फ्रीसोल के वेगन बेरी प्रोटीन पाउडर
बादाम या नारियल का दूध- बिना चीनी के

स्मूदी बनाने की रेसिपी

प्रदूषण रोधी स्मूदी बनाने के लिए जामुन, शहतूत और अंगूर को अच्छे से धोकर साफ कर लें। इसके बाद एक बड़ा चम्मच अलसी के बीज को भी अच्छे से बीनकर साफ कर लें। एवोकैडो को आधा करके काट लें और पील कर लें।

अब इन सारी सामग्रियों को एक ब्लेंडर में डाल दें और ऊपर से बेरी प्रोटीन पाउडर और बादाम या नारियल का दूध इसमें ऊपर से डालें।

आपकी स्किन के लिए हानिकारक है वायु प्रदूषण, इस तरह रखें अपने चेहरे का ख्याल

हेल्थ डेस्क. महिलाओं से लेकर पुरुष तक तक अपनी स्किन और खूबसूरती को लेकर काफी जागरूक होते जा रहे हैं। ऐसे में प्रदूषण आपकी सेहत के लिए ही नहीं बल्कि स्किन और खूबसूरती दोनों के लिए काफी हानिकारक है।

प्रदूषण से बचने के लिए हर समय घर में भी तो नहीं रहा जा सकता है। तो क्यों ना आप कुछ प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल करते हुए रखें अपने चहरे का ख्याल ताकि दमकता रहे आपका चेहरा और बेदाग निखार…

चीनी और नींबू का स्क्रब बनाएं

प्रदूषण की वजह से चेहरे पर काफी हानिकारण कण और धूल जमा हो जाती है जिससे चेहरे को हर सप्ताह स्क्रब करने की आदत डाली जाए। फेस को स्क्रब करने के लिए आप चीनी और नींबू का स्क्रब भी बना सकती हैं। दो चम्मच चीनी में 1 नींबू काटकर निचोड़ लें। अब इसे हथेली पर लेकर चेहरे पर मसाज करते हुए लगाएं। ऐसा करने से डेड स्किन निकलेगी और गोरा निखार आएगा।

ग्रीन टी है फायदेमंद है

ग्रीन टी सेहत के लिए काफी फायदेमंद है इससे खूबसूरती भी निखारी जा सकती है। इसके लिए ग्रीन टी को पीस लें और इसमें थोड़ा सा पानी मिला लें। अब रात में सोने से पहले रुई के फाहे की सहायता से इसे चेहरे पर लगाएं और सुबह उठकर पानी से चेहरा धो लें। सुबह चेहरे पर निखार देखने लायक होगा।

ऐलोवेरा जैल है गुणकारी

ऐलोवेरा का गूदा स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसे लगाने से चेहरे के दाग धब्बे धीरे धीरे कम हो जाते हैं। रात में सोने से पहले चेहरे को अच्छे से साफ कर लें फिर ऐलोवेरा का गूदा निकालकर इसे फेस पर लगा लें। सुबह उठने के बाद इसे पानी से धो लें। इसे कुछ दिन तक कर के देखें। फर्क आपको खुद नजर आएगा।

McDonald के CEO ने महिला कर्मचारी से बनाए संबंध, कंपनी ने लिया ये फैसला

वर्ल्ड डेस्क. McDonald ने अपने CEO Steve Easterbrook को एक महिला कर्मचारी के साथ रिलेशन के कारण बर्खास्त कर दिया है। McDonald का कहना है कि Steve Easterbrook ने ऐसा करके कंपनी पॉलिसी के नियम तोड़े हैं। हालांकि, कंपनी ने ये भी कहा कि इस्टरब्रुक ने महिला कर्मचारी के साथ आपसी सहमति से रिलेशन बनाए थे।

इस्टरब्रुक साल 2015 से कंपनी का नेतृत्व कर रहे थे। McDonald बोर्ड ने Steve Easterbrook (52) को दोषी मानते हुए उन्हें सीईओ के पद से हटाने का फैसला लिया। बोर्ड के इस फैसले के बाद इस्टरब्रुक को सीईओ के साथ ही बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स से भी हटना होगा।

कंपनी ने अपने प्रेस रिलीज में Steve Easterbrook का एक ईमेल भी शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपनी गलती मानी है। इस्टरब्रुक ने अपने ईमेल में लिखा- ‘वो एक गलती थी। कंपनी की गरिमा को बनाए रखने के लिए मुझे बोर्ड का फैसला मंजूर है। मुझे लगता है कि अब समय आ गया है कि यहां से आगे बढ़ा जाए।

इस्टरब्रुक ने आगे लिखा- ‘मैं स्वीकार करता हूं कि मैंने कंपनी की एक कर्मचारी के साथ आपसी सहमति से रिलेशन बनाए। मुझे बोर्ड का फैसला मंजूर है। मेरे यहां से जाने के साथ ही मैं उम्मीद करता हूं कि आप मेरी निजता का सम्मान करेंगे।’ उन्होंने McDonald में बिताए गए 4 साल को अपने प्रोफेशनल लाइफ का बेहतरीन वक्त बताया।

Social Media पर हो रहा था लड़कियों और महिलाओं का सौदा, ऐसे हुआ खुलासा

वर्ल्ड डेस्क. सोशल मीडिया ऐप के साथ ही Google और Apple Store पर कई चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। जहां पर इन ऐप्स की मदद से घरों में काम करने वाली महिलाओं की खरीद-फरोख्त की जा रही थी।

एक रिपोर्ट के मुताबिक इस ऐप में महिलाओं को कामगार के रूप में पेश किया गया था। ऐप में कम उम्र की लड़कियों के साथ महिलाओं को ट्रांसफर के लिए नौकरानी या बिक्री के लिए नौकरानी जैसे शब्दों के साथ हैशटैग का इस्तेमाल किया गया था।

घटना की जानकारी मिलने के बाद कुवैत प्रशासन ने तुरंत इन विज्ञापनों को हटाने के आदेश जारी कर दिए हैं। इसी के साथ ऐप बनाने वाली कंपनी से कानूनी आश्वासन लिया गया है कि वह इस तरह की किसी भी गतिविधियों में कभी भी शामिल नहीं होंगे।

मामले की गंभीरता को देखते हुए फेसबुक ने साफ किया है कि इस मामले में कार्रवाई की जा रही है। सोशल मीडिया पर डाली गई इस तरह की सामग्री को फेसबुक और इंस्टाग्राम से हटा दिया गया है।

इसी के साथ इस तरह के विज्ञापन फिर से न डाले जा सकें इसके लिए ऐसे लोगों को हमेशा के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है। कुवैत के मेनपावर के सार्वजनिक प्राधिकरण के प्रमुख डॉक्टर मुबारक अल अजीमी ने बताया है कि मीडिया रिपोर्ट्स के बाद एक महिला की जांच की जा रही है, जो इस पूरे नेटवर्क को अलग-अलग ऐप के जरिए चलाया करती थी।

कोचिंग जा रही छात्रा से गैंगरेप, तीनों आरोपी गिरफ्तार

क्राइम डेस्क। एक कोचिंग छात्रा से कार में गैंगरेप की वारदात सामने आई है। जहां 3 युवक छात्रा को किडनैप कर चलती कार में 6 घंटे तक रेप करते रहे। इस दौरान युवकों ने छात्रा की आंखों पर पट्टी बांध दी। बाद में जान से मारने की धमकी देकर उसे सड़क पर छोड़ गए।

मामले की जांच कर रही पुलिस ने बताया कि वारदात 3 दिन पहले 1 नवंबर को सुबह हुई। पीड़िता अपने गांव से सुबह 5 बजे कोचिंग के लिए निकली थी। होदायली मोड़ के समीप कार सवार तीन युवक पहुंचे और छात्रा को खींचकर कार में पटक लिया। आरोपियों ने छात्रा की आंखों पर उसका ही दुपट्टा बांध दिया ताकि वह उनकी पहचान नहीं कर सके। उसके बाद युवक कई किलोमीटर तक पीड़िता को कार में घुमाते रहे और उसके साथ दुष्कर्म करते रहे।

पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपियों की पहचान कर रामलखन, मोहित और लालाराम को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि तीनों करीब 6 घंटे तक छात्रा को बंदी बना कर दुष्कर्म करते रहे। दोपहर के समय आरोपियों ने पीड़िता को लालसोट शहर के गंगापुर रोड़ पर उतार दिया। आरोपियों ने जाते समय पीड़िता को धमकी भी दी कि अगर उसने घटनाक्रम की जानकारी किसी को दी उसे जान से मार दिया जाएगा।

घटना के बाद डरी सहमी छात्रा घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई। उसके बाद पीड़िता ने लालसोट थाने में तीनों आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप का केस दर्ज कराया।